- Home
- छत्तीसगढ़
- अधिकाधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देने की अपीलरायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने समस्त नगरवासियों को भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर बी. आर. अम्बेडकर की जयन्ती दिनांक 14 अप्रैल 2025 पर अग्रिम शुभकामनायें देते हुए समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने हेतु और रायपुर को स्वच्छ, सुन्दर, हरित, विकसित और सुव्यवस्थित नगर बनाने सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्रदान करने हेतु हार्दिक मंगल कामनायें की हैँ.नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 के अंतर्गत सभी नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रायपुर नगर के हित में स्वच्छता एप्प डाउनलोड कर मोबाइल पर स्वच्छता फीडबैक देने की पुनः विनम्र अपील की है.
- -सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाएं*दुर्ग/ सुप्रीम कोर्ट कमिटी ऑन रोड सेफ्टी के अध्यक्ष उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के पूर्व न्यायधीश न्यायमूर्ति श्री अभय मनोहर सप्रे की अध्यक्षता में आज लोक निर्माण विभाग के सभाकक्ष में जिले की सड़क सुरक्षा के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने वर्ष 2024 और 2025 में हुई सड़क दुर्घटनाओं और उनसे हुई मौतों की तुलनात्मक जानकारी लेते हुए जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर गंभीर असंतोष व्यक्त किया। न्यायमूर्ति श्री अभय मनोहर सप्रे ने सड़क सुरक्षा के मामले में प्रशासन को और अधिक प्रभावी एवं ठोस कदम उठाने को कहा। उन्होंने संबंधित विभागों से दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण करने और संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।न्यायमूर्ति श्री सप्रे ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जन जागरूकता अभियान चलाएं। इस अभियान में संतुलित गति में वाहन चलाने, हेलमेट पहनने, सीटबेल्ट लगाने, सड़कों के सांकेतिक चिन्हों का पालन करने और शराब के नशे में वाहन न चलाने के बारे में जानकारी दी जाए। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए। न्यायमूर्ति श्री अभय मनोहर सप्रे ने कहा कि सड़क दुर्घटना में कमी लाना है, जिससे प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटना से होने वाली मृत्यु कम हो सके। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु में बिना हेलमेट और बिना सीटबेल्ट पहने वाहन चलाने वाले की संख्या ज्यादा होती है इसलिए बिना हेलमेट पहने और बिना सीटबेल्ट लगाए वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्यवाही की जाए। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में ब्लैक स्पॉट्स के चिन्हांकन के पश्चात यथा शीघ्र सुधारात्मक उपायों, घायलों की त्वरित उपचार देने, नियम तोड़ने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आपातकालीन उपचार एवं ट्रामा केयर के लिए विशेष पहल करके सड़क दुर्घटना में मृत्युदर में कमी की जा सकती है। इसके लिए अंतर्विभागीय समन्वय से रणनीति एवं योजना बनाकर बेहतर कार्य किया जा सकता है।सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री अभय मनोहर सप्रे ने बताया कि भारत की तुलना में जापान, जर्मनी और अमेरिका में होने वाली सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने वाले लोगों की संख्या कम होती है, इसका कारण है कि वहां वाहन चलाते समय हेलमेट और सीटबेल्ट का उपयोग किया जाता है। उन्होंने जिले के सभी वाहनों के बीमा फिटनेस और वाहन चालकों के लाससेंसों की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे सड़क सुरक्षा उपयों की जानकारी ली। उन्होंने एनएचएआई, यातायात पुलिस एवं परिवहन, नगर निगम आयुक्तों से भी सड़क सुरक्षा के संबंध में उठाए गए कदम के बारे में चर्चा की। बैठक में अंतर्विभागीय लीड एजेंसी(सड़क सुरक्षा) के अध्यक्ष श्री संजय शर्मा द्वारा समग्र सड़क सुरक्षा परिदृश्य, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, नियंत्रण के उपाय-लक्ष्य, सड़क सुरक्षा अंकेक्षण तथा प्रवर्तन, अंभियांत्रिकीय, शिक्षा, आकस्मिक उपचार आदि की भावी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया।कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आश्वस्त किया कि प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सजग है और आने वाले समय में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सक्रिय और निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग मिलकर इन प्रयासों को और अधिक प्रभावशाली बनाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि चिन्हांकित स्थानों में प्रकाश व्यवस्था, संकेतक, रोड मार्किंग व गति नियंत्रक बोर्ड लगाने से एक्सीडेंट में कमी आई है। उन्होंने बताया कि 60 प्रतिशत से अधिक सड़क दुर्घटनाएं दूसरों की गलती से होती जिसके लिए हमें हेलमेट पहनना और सीट बेल्ट लगाना आवश्यक है। जिससे हमारा जीवन सुरक्षित रह सके। हमारा प्रयास रहेगा कि जिले में शत प्रतिशत लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक कर सके।इस अवसर पर संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, आईजी श्री रामगोपाल गर्ग, एडीएम श्री अरविंद एक्का, सहायक कलेक्टर श्री बबन अभिजीत पठारे, एएसपी सुश्री ऋचा मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री बजरंग दुबे, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश मिरी, एसडीएम श्री सोनल डेविड, श्री महेश राजपूत, श्री उत्तम धु्रव, श्री हितेश पिस्दा, नगर निगम आयुक्त दुर्ग श्री सुमित अग्रवाल, रिसाली नगर निगम आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, भिलाई नगर निगम आयुक्त श्री राजीव पाण्डेय, चरोदा नगर निगम आयुक्त श्री दशरथ राजपूत, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री एस.एल.लकडा, यातायात विभाग एवं पुलिस विभाग सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के शिवनाथ इंटेकवेल में राॅ-वाटर जलशोधन संयंत्र में प्राप्त किया जाता है। शिवनाथ इंटेकवेल से जलशोधन संयंत्र में 1000 एम.एम. डाया का पाईप बिछा हुआ है। उक्त पाईप लाईन गंज मंडी गंजपारा के सामने लिकेज हो गया है। जिसका संधारण किया जाना है। संधारण दिनांक 15.04.2025 को किया जाएगा। संधारण किए जाने के लिए शिवनाथ इंटेकवेल से जलप्रदाय पूर्णतः बंद रहेगा, जिसके कारण नगर निगम भिलाई एवं नगर निगम रिसाली क्षेत्र में दिनांक 16.04.2025 को जलप्रदाय पूर्णतः बाधित रहेगा एवं दिनांक 17.04.2025 को आंशिक जलप्रदाय बाधित रहेगा।वैकल्पिक व्यवस्था के लिए नगर पालिक निगम भिलाई के सभी क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से जलप्रदाय किया जाएगा। संधारण कार्य दिनांक 15.04.2025 से प्रारंभ कर दिनांक 16.04.2025 तक पूर्ण होने की संभावना है। कृपया धैर्य बनाए रखे संधारण कार्य पूर्ण होने पश्चात पूर्व की भांति जल प्रदाय किया जायेगा।
- जिस जोन में अवैध कब्जे हुए तो संबंधित जोन कमिश्नर, ईई. एई इसके जवाबदेह होंगेसफाई एवं पेयजल आपूर्ति को प्राथमिकता देंरायपुर/रामपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 20 वार्यों के कार्यों की गहन समीक्षा वार्ड पार्षदों सहित नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, नेता प्रतिपक्ष श्री संदीप साहू आयुक्त श्री विश्वदीप, एमआईसी सदस्य श्रीमती सुमन अोक पाण्डेय, श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, श्री भोला राम साहू, श्री दीपक जायसवाल, जोन । अध्यक्ष श्री गज्जू साहू जोन 7 अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, जोन 8 अध्यक्ष श्री प्रीतम ठाकुर, पार्षद राजेश देवांगन, परमिला साहू, रामहिन कुर्रे, अर्जुन यादव, मीना ठाकुर, अहु चंद्रवरी, महेन्द्र औसर, आनंद अग्रवाल, सोहन साहू अमन ठाकुर, श्रीमती दीप मनीराम साहू, श्रीमती रोनिता प्रकाश जगत सभी अपर आयुक्तगणों, मुख्य अभियंता श्री यूके घलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, उपायुक्तगणों, जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, विभागों के प्रभारी अधिकारियों की उपस्थिति में करते हुए आवश्यक निर्देश जनहित में दिये।रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने निर्देशित किया है कि सफाई व्यवस्था सुधारने एवं पेयजल आपूर्ति सुगमता से करने के कार्य को प्राथमिकता बनाकर किया जाये। पश्चिम विधायक ने सफाई के कार्य से जुडे कर्मचारियों की बायोमेट्रिक अटेंडेंस सहित उनके द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी विवरण फोटो प्रमाण सहित रखा जाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया है। पश्चिम विधायक ने निजी कालोनियों एवं बिल्डरों के आवासीय परिसरों के रहवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने योजनाबद्ध तरीके से नीति तैयार करने कहा है ताकि शहर में सभी शहरवासियों को सुगम पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने कहा कि यदि अब रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के किसी भी वार्ड में अवैध कब्जे हुए तो संबंधित जोन के जोन कमिनर कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता इस हेतु जवाबदेह रहेंगे। वेडिंग जोन विकसित करने योजनाबद्ध तरीके से कार्य किये जायें। पश्चिम विधायक ने कहा सभी वार्डों का शहर में जोन प्लान बनने पर रायपुर शहर को स्वच्छ, सुन्दर और विकसित बनाने की परिकल्पना साकार करने कार्य तेजी के साथ हो सकेगा। रायपुर पश्चिम विधायक ने अवैध अतिक्रमणों और अवैध प्लाटिंग पर लगातार अभियान चलाकर उन्हें हटाने कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जोन कमिश्नरों को दिये।पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने सभी भवनों व परिसरों में नियमानुसार पार्किंग सुनिश्वित करने के निर्देश दिये है। उन्होने जोन कमिश्नरों एवं अधिकारियों को अवैध पार्किंग पर लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही करने एवं गोडाउन बनाकर रखे पार्किंग क्षेत्रों को गोडाउन हटाकर कब्जामुक्त कराकर वहां पार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।पश्चिम विधायक ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में वित्त वर्ष 2024-25 के कार्य अब तक शत प्रतिशत पूर्ण ना होने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए जोन कमिश्नरों एवं कार्यपालन अभियंताओं को सभी प्रगतिरत शेष कार्यों को हर हाल में 15 जून तक शत प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्थित करने निर्देशित किया है।पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के जीई मार्ग, कोटा मुख्य मार्ग, आमानाका रोड, केनाल लिंकिंग रोड, खालबाडा से अशोक नगर जाने वाले मार्ग, डंगनिया मार्ग को स्मार्ट रोड की तरह विकसित करने का जनहित में सुझाव अधिकारियों को दिया है। उन्होने निर्देशित किया है कि स्मार्ट रोड इन मार्गो को बनाकर उन्हें पूरी तरह अतिक्रमण से मुक्त रखा जाये एवं पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित हो।पश्चिम विधायक ने महापौर एवं आयुक्त को सुझाव दिया है कि नगर निगम रायपुर स्तर पर सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र में समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु पॉलीथीन के के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध व्यवहारिक रूप से निर्णय लेकर प्रभावशील करें एवं नागरिको के मध्य कागज के पुढो को उपयोग प्लास्टिक के विकल्प के रूप में करने जन-जन को जागरूक बनाने और प्रोत्साहित करने अभियान चलाये। रायपुर पश्चिम विधायक ने विभिन्न स्थानों पर अनेक वर्षों से गुमटियां चला रहे व्यापारियों को वहां नीति बनाकर योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित करने का सुझाव दिया।नेता प्रतिपक्ष श्री संदीप साहू ने आयुक्त को जोनो में जाकर वार्डो की समीक्षा करने का सुझाव दिया। उन्होने अधिकारियों को बाड़ों में हो रही अवैध प्लाटिंग को नियमानुकुल कढाई से रोकने तालाबों के सौंदर्गीकरण वेडिंग जोन विकास एवं चौपाटी निर्माण व विकास को लेकर जनहित की दृष्टि से सुझाव दिये। नेता प्रतिपक्ष के सुझाव पर रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने जोन अध्यक्षों को हर माह की जोन की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा करने एवं वार्डों में अधिकारियों को साथ लेकर निरीक्षण कर जनसमस्याएं सुनकर उनका जोन स्तर पर निदान करवाने का कार्य करने का सुझाव दिया है। रायपुर पश्चिम विधायक ने कहा कि वे महापौर एवं आयुक्त के साथ हर 3 माह में नियमित जोनो के कार्यों की बैठक लेकर समीक्षा करके सुझाव लेकर आवश्यक निर्देश जनहित में देंगे।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि सभी अधिकारी गर्मी में वार्डो में जल संकट को गंभीरता से ले। महापौर ने सभी वार्डो में जल संकट का वार्ड स्तर पर त्वरित निदान करने अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये है। महापौर ने बूढ़ातालाब में हो रहे 100 गुमटियों के निर्माण को लेकर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार प्रक्रिया के तहत इस पर रोक लगाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनहित में दिये है। महापौर ने जलसंकट का त्वरित निदान करने टैंकरो से योजनाबद्ध तरीके से सुव्यवस्थित जल आपूर्ति गर्मी में करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। महापौर ने कढाई के साथ अवैध प्लाटिंग पर कारगर रोक लगाने के निर्देश जोन कमिलरों को दिये है एवं वार्ड पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करना सुनिश्चित करने एवं जनहित में प्राथमिकताएं कार्य हेतु तय करने के निर्देश दिये है।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने अधिकारियों को कहा कि नगर निगम रायपुर की रायपुर निगम सीमा क्षेत्र के करदाता नागरिको को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मूलभूत जिम्मेदारी है और इसे सबको मिलकर अच्छी तरह राजधानी शहर में निर्वहन करना है। निजी कालोनियों में पेयजल की उपलब्धता रहवासियों को किस प्रकार हो और वह सुगम रहे इस हेतु योजना बनाकर आवश्यक कार्यवाही गर्मी उपरांत प्राथमिकता से जनहित में की जाये। गर्मी के दौरान सतत मॉनिटरिंग कर मांग अनुरूप व्यवहारिक आवश्यकतानुसार करदाता नागरिको को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता प्राथमिकता से सुनिश्चित की जाये।
- पश्चिम विधायक राजेश मूणत, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, राविप्रा अध्यक्ष नन्द कुमार साहू, एमआईसी सदस्यों, पार्षदों ने दी हार्दिक शुभकामनायेंरायपुर/ हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू ने जोन 1 के खमतराई पानी टंकी परिसर कार्यालय में पहुंचकर पूजा- अर्चना कर जोन अध्यक्ष का पदभार सम्हाल लिया.पदभार ग्रहण करने पर जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू को रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने जोन 1 कार्यालय के अध्यक्षीय कक्ष में पहुंचकर बुके प्रदत्त कर हार्दिक शुभकामनायें दीं. नगर निगम जोन 1 में जोन अध्यक्ष का पदभार सम्हालने पर गज्जू साहू को नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, रायपुर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री नन्द कुमार साहू, निगम एमआईसी सदस्य श्री संतोष सीमा साहू, श्री नन्दकिशोर साहू, पार्षदगणों, पूर्व पार्षद श्रीमती गोदावरी गज्जू साहू, श्री गोपी साहू, पूर्व एल्डरमैन श्री योगेश शेंडे, सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री बजरंग खंडेलवाल, जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव, विशिष्टजनों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, जोन 1 के अधिकारियों और कर्मचारियों, आमजनों ने बुके प्रदत्त कर और फूल मालाओं से लादकर हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दीं.
- -जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल ने सफाई श्रमदान कर जन- जन को दिया स्वच्छ सरोवर का सकारात्मक सन्देशरायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 5 के अंतर्गत बंधवा तालाब की स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग के सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों, वार्ड वासी विशिष्टजनों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं,स्वयंसेवकों, सामाजिक, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों के साथ मिलकर मानव श्रृंखला बनाकर श्रमदान करते हुए सफाई नगर पालिक निगम जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अंबर अग्रवाल और जोन 5 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल द्वारा की गयी और स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जन- जन को स्वच्छ सरोवर का सुन्दर सकारात्मक सन्देश दिया गया.
- प्रातः 10 बजे प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि कार्यक्रमरायपुर/नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर बी. आर. अम्बेडकर की जयन्ती दिनांक 14 अप्रेल 2025 को प्रातः 10 बजे राजधानी शहर रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय के समीप स्थित भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर बी. आर. अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष उनका सादर नमन करने रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 4 के सहयोग से पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है.
- दंतेवाड़ा/सुकमा. बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में शनिवार को आठ नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने समर्पण कर दिया जबकि दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि जिले में आठ नक्सलियों ने पुलिस और अर्धसैनिक बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने समर्पण किया, जिनमें से दो नक्सलियों पर इनाम है। अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने जिले में जारी विकास कार्य से प्रभावित होकर और संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद से परेशान होकर समर्पण करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि नक्सली राज्य सरकार की ‘नियद नेल्लनार' (आपका अच्छा गांव) योजना से भी प्रभावित हैं, जिसका उद्देश्य सुरक्षा शिविरों के आसपास के गांवों में विकास कार्यों को सुगम बनाना है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि समर्पण करने वाले नक्सलियों में मंगडू मड़काम और देवा राम कुंजाम प्रतिबंधित माओवादी संगठन की चेतना नाट्य मंडली (सीएनएम) के सदस्य के रूप में सक्रिय थे तथा दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम था। उन्होंने बताया कि समर्पण करने वाले सभी आठ नक्सली सड़कें खोदने, सरकार विरोधी बैनर/पोस्टर लगाने और माओवादी हिंसा की अन्य घटनाओं में शामिल थे। राय ने बताया कि समर्पण करने वाले नक्सलियों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी गई है और सरकार की नीति के अनुसार उनका पुनर्वास किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही जून 2020 में शुरू किए गए पुलिस के ‘लोन वर्राटू' (अपने घर/गांव लौटो) अभियान के तहत जिले में 961 नक्सली मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं, जिनमें 226 पर नकद इनाम घोषित है। एक अन्य घटना में सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के तहत सुरपनगुड़ा गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने कुहराम हड़मा और बारसे हिड़मा नामक दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हड़मा प्रतिबंधित नक्सल संगठन के सुरपनगुड़ा रिवोल्यूशनरी पीपुल्स कमेटी (आरपीसी) के तहत मिलिशिया कमांडर था, जबकि हिड़मा इसका सदस्य था। हड़मा के सर पर दो लाख रुपये का इनाम है। उन्होंने बताया कि दोनों 2024 में जगरगुंडा में साप्ताहिक बाजार में सुरक्षा ड्यूटी के दौरान दो जवानों पर हमला करने और उनके हथियार लूटने में शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि दोनों नक्सलियों को अदालत ने जेल भेज दिया है।
- दुर्ग/ कलेक्टर कार्यालय दुर्ग में संचालित सारथी कॉल सेंटर का टोल फ्री नंबर 1800 233 0788 चालू कर दिया गया है। इस टोल फ्री नंबर के माध्यम से जिले के नागरिक कार्यालयीन समय में बिना किसी शुल्क के अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं।
-
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2025 (सोमवार) को राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप लिया गया है।
-
राजभवन में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया अरूणाचल प्रदेश, राजस्थान एवं ओडिशा का स्थापना दिवस
रायपुर। राजभवन में अरूणाचल प्रदेश, राजस्थान और ओडिशा राज्यों का स्थापना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने इस अवसर पर कहा कि जब हम एक-दूसरे की संस्कृति को समझेंगे, स्वीकार करेंगे और उसका सम्मान करेंगे तभी सशक्त भारत का निर्माण होगा।
केन्द्र सरकार के “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत यह आयोजन किया गया था जिसमें छत्तीसगढ़ में निवास करने वाले इन राज्यों के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। राज्यपाल ने स्थापना दिवस के अवसर पर सभी को बधाई दी।
कार्यक्रम में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पहल पर शुरू किए गए ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘ कार्यक्रम हमें आपसी सांस्कृतिक आदान-प्रदान आर्थिक सहयोग और राष्ट्रीय एकता को बढ़ाने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की विविधता यहां के खान-पान, पहनावे, परंपराओं, रीति-रिवाजों और अनुष्ठानों में देखी जा सकती है। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बोली जाने वाली भाषाओं की विविधता देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रमाण है।
राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि ‘‘राजाओं की भूमि‘‘ के रूप में जाना जाने वाला राजस्थान अपने शाही इतिहास, भव्य किलों और महलों के साथ भारतीय वीरता और सांस्कृतिक गौरव की कहानियों को संरक्षित किए हुए है। इस राज्य के लोग बहुत मेहनती होते है। यहां के लोग अपनी मेहनत और लगन के बल पर आर्थिक उन्नति कर रहें और देश की अर्थव्यवस्था में अपना योगदान दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ सहित देश के सभी राज्यों में वाणिज्य और व्यापार के क्षेत्र में मारवाड़ी समाज ने अभूतपूर्व योगदान दिया है। राजस्थान के लोग जहां भी जाते है वहां की संस्कृति में घुल मिल जाते है। उन्होंने कहा कि माउंटआबू में स्थित दिलवाड़ा जैन मंदिर शिल्पकला का एक अदभुत नमूना है, भारत में ऐसा कहीं नहीं है।
राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़िया और उड़िया भाई-भाई हैं। दोनों राज्यों की संस्कृति एक-दूसरे से बहुत मिलती-जुलती है। छत्तीसगढ़ में 35 लाख ओड़िया भाई रहते है। ओडिशा राज्य के नागरिक विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर कृषि और खनन में अपनी विशेषज्ञता के साथ छत्तीसगढ़ आए हैं। उनके कृषि ज्ञान और कौशल ने छत्तीसगढ़ की मदद की, जबकि खनन में उनके अनुभव ने राज्य में खनन उद्योग के विकास में मदद की। इसके अलावा, ओडिशा के नागरिकों ने अपने अनूठे त्योहारों, नृत्य रूपों और हस्तशिल्प से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता को समृद्ध किया है।
श्री डेका ने अरूणाचल प्रदेश की विशेषताओं का जिक्र किया और कहा कि अरूणाचल प्रदेश की संस्कृति विशिष्ट है क्योंकि इसमे 26 विभिन्न जनजातियों सहित 100 से अधिक उप जातियों की संस्कृतियां समाहित है। प्रत्येक जनजाति अपनी-अपनी परंपराओं और रीति रिवाजों का पालन करती। यहां हिन्दू, बौद्ध, ईसाई समुदाय के लोग भी मिलजुल कर रहते है। उन्होंने कहा कि अरूणाचल प्रदेश को पारंपरिक शिल्प कौशल का उपहार प्राप्त है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी हस्तांतरित होता रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित इन राज्यों के बच्चों एवं युवाओं ने अपने राज्य की संस्कृति एवं लोक परंपरा आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। ओडिया नृत्य, घूमर एवं अन्य राजस्थानी लोक नृत्य सहित अरूणाचल प्रदेश के जीवंत नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया।
ओडिशा राज्य के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, राजस्थान के प्रतिनिधि श्री महेन्द्र धाड़ीवाल और अरूणाचल प्रदेश की प्रतिनिधि सुश्री वन्नाहंकु ने राज्यपाल को अपने राज्य की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल द्वारा भी राजकीय गमछा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कला केन्द्र के कलाकारों को राज्यपाल ने दिया स्वेच्छानुदान राशि
कार्यक्रम में कला केंद्र रायपुर के वायलिन वादक बच्चों श्री आरिव झा और अमेय शर्मा ने वायलिन पर राग बैरागी भैरव की प्रस्तुति की। राज्यपाल ने उनकी प्रस्तुति की सराहना की और इन बच्चों सहित अन्य वायलिन वादक बच्चों श्री धनंजय साहू और श्री देवव्रत कहार, प्रत्येक को एक-एक हजार रूपये की राशि तथा कला केंद्र रायपुर संस्था को दस हजार रूपये की राशि अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की।
कार्यक्रम में राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम, इन सभी राज्यों के छत्तीसगढ़ में निवासरत, बच्चे, युवा, महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। -
रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 13 अप्रैल 1919 को अमृतसर के जलियांवाला बाग के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया है। उन्होंने कहा कि यह दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में साहस और बलिदान का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग में शांतिपूर्ण ढंग से रॉलेट एक्ट के विरोध में एकत्रित निहत्थे नागरिकों पर जब ब्रिटिश जनरल डायर के आदेश पर गोलियां बरसाई गईं, तब सैकड़ों निर्दोष बच्चे, महिलाएं और पुरुष शहीद हो गए। यह घटना पूरे देश को झकझोर देने वाली थी, जिसने आज़ादी की लड़ाई को और अधिक तीव्र और व्यापक बना दिया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जलियांवाला बाग हमारे आत्मसम्मान, आज़ादी और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए दी गई असंख्य कुर्बानियों की यादगार है। उन्होंने कहा कि हमें वीर शहीदों के बलिदानों से मिली हुई स्वतंत्रता के मूल्य को समझते हुए सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए। -
रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने संत कंवर राम जी की जयंती (13 अप्रैल) के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए सिंधी समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संत कंवर राम जी ने सम्पूर्ण मानवता को प्रेम, करुणा और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने सत्य, अहिंसा, त्याग और विश्वबंधुत्व की मिसाल कायम करते हुए समाज को एक नई दिशा दिखाई।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संत कंवर राम जी की सादगी, सेवा और समर्पण का भाव आज भी जन-जन को प्रेरित करता है। उनकी जीवन यात्रा परोपकार, आध्यात्मिक चेतना और मानवीय मूल्यों का अद्भुत संगम थी, जो समाज के लिए प्रकाशपुंज है।उन्होंने कहा कि महान संतों के आदर्शों को आत्मसात कर हम एक सामाजिक रूप से समरस और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध समाज का निर्माण कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे संत कंवर राम जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और प्रेम, शांति व सेवा के मार्ग पर चलें। -
रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बैसाखी पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बैसाखी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह दिन सिख समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि आज ही के दिन गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बैसाखी का पर्व हमें मेहनत, समर्पण और परिश्रम के मूल्यों की याद दिलाता है। -
बारिश से पहले सभी निर्माण कार्यों को पूरा करने के निर्देश
आगामी मानसून सीजन में राज्य के 3357 आश्रम-छात्रावास परिसरों में लगाये जाएंगे 10 लाख पौधे
सहायक आयुक्त करेंगे जिले के पांच-पांच गांवों को मॉडल ग्राम के रूप में विकसित
रायपुर/ आदिम जाति विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने कहा कि राज्य में जनजातीय कल्याण की योजनाओं को तेजी के साथ पूरा करें। उन्होंने कहा कि बारिश के पहले सभी निर्माण कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए। श्री बोरा ने कहा कि आगामी मानसून सीजन में राज्य में संचालित 3357 आश्रम छात्रावासों, 15 प्रयास विद्यालयों एवं 75 एकलव्य विद्यलायों में 10 लाख पौधे लगाये जाएंगे। इसकी भी कार्य योजना पहले से तैयार कर ली जाए। प्रमुख सचिव श्री बोरा नवा रायपुर स्थित आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित विभागीय बैठक सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से विभिन्न जिले के सहायक आयुक्त सहित संबंधित अधिकारी जुड़े थे। श्री बोरा जनजातीय जीवनशैली पर आधारित निर्माणाधीन संग्रहालय का निरीक्षण भी किया।
बैठक में प्रमुख सचिव श्री बोरा ने कहा कि आदिवासी विकास विभाग के विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ पीएम जनमन योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना, छात्रवृत्ति योजना, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की निर्धारित लक्ष्यों को योजनाबद्ध तरीके से समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि पीएम जनमन योजना के तहत अति पिछड़े जनजातीय वर्ग के लोगों तथा उस गांव को शत्-प्रतिशत व्यवस्थित ढंग से विकसित किया जाए। श्री बोरा ने योजना के तहत पक्का आवास, एप्रोच रोड, आंगनबाड़ी निर्माण, मोबाइल मेडिकल यूनिट, मल्टीपरपज सेंटर, विद्युत कनेक्शन, वनधन विकास केन्द्र सहित संचालित सभी गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रमुख सचिव श्री बोरा ने कहा कि पक्के आवास सहित अन्य लक्ष्यों को 30 अक्टूबर 2025 से पहले हासिल कर लिया जाए। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों को बारीश से पहले पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहायक आयुक्त और नोडल अधिकारी निर्माण कार्यों का मॉनिटरिंग करें, ताकि सभी कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में संपन्न हो सकें। उन्होंने सहायक आयुक्तों को जिले में कम से कम पांच गांवों को मॉडल ग्राम के रूप में विकसित करने के भी निर्देश दिए। प्रथम चरण में धमतरी, जशपुर, गरियाबंद एवं नारायणपुर जिले के सहायक आयुक्तों को इस दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी हितग्राहियों का आधार कॉर्ड, राशन कॉर्ड, पीएम जनधन खाता, आयुष्मान भारत कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम मातृ वंदन योजना, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, वन अधिकार पटटा, स्वच्छ जल एवं अन्य आधारभूत सुविधाएं शीघ्र पहुंचाई जाएं।
बैठक में आयुक्त श्री पदुम सिंह एल्मा ने कहा कि छात्रावास-आश्रमों में साफ-सफाई, पौष्टिक भोजन, स्वच्छ शौचालय, पढ़ाई की उचित व्यवस्था सहित सभी आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो। प्रमुख सचिव श्री बोरा आगामी 15 एवं 16 अप्रैल को प्रदेश स्तरीय विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा करेंगे। पहले दिन 15 अप्रैल को सरगुजा, बस्तर एवं दुर्ग संभाग के कार्यो की समीक्षा होगी। दूसरे दिन 16 अप्रैल को रायपुर एवं बिलासपुर संभाग में पदस्थ सहायक आयुक्तों की बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में अपर संचालक श्री संजय गौड़, श्री आर.एस. भोई, श्री जितेन्द्र गुप्ता, श्री तारकेश्वर देवांगन, उपायुक्त श्रीमती गायत्री नेताम, श्रीमती मेनका चंद्राकर, श्री विश्वनाथ रेडडी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। -
मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड एवं छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के नवनियुक्त अध्यक्षों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में हुए शामिल
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नवा रायपुर के सेक्टर-24 में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड एवं छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के नवनियुक्त अध्यक्षों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर एवं छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार चंद्रवंशी को नए दायित्व के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड तथा छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद की किसानों एवं कृषि के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। खेत तभी लहलहाते हैं जब बीज अच्छा होता है। ऐसे में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड की जिम्मेदारी है कि किसानों को अच्छी गुणवत्ता के बीज समय पर उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि आज पदभार ग्रहण कर रहे दोनों अध्यक्ष स्वयं किसान हैं। वे किसानों की कठिनाइयों को अच्छे से समझते हैं। निश्चित रूप से दोनों अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के दुःख-दर्द को समझती है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कृषि और किसानों की उन्नति के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ छत्तीसगढ़ को भी मिल रहा है। छत्तीसगढ़ के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किसानों की समस्या के समाधान के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना का प्रारंभ किया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण सुविधा प्रारंभ की गई।
रायपुर एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगी इंटरनेशनल कार्गो की सुविधा
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रायपुर एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल कार्गो की सुविधा जल्द शुरू होगी। इससे किसानों की उपजों को अंतरराष्ट्रीय मार्केट मिलेगा और उन्हें फायदा होगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के अन्नदाता किसान भाई-बहनों से मिलेट्स, मक्का और ऐसी फसलों के उत्पादन का आग्रह किया, जिनमें पानी की खपत कम होती है। उन्होंने कहा कि हमें ऑर्गेनिक खेती की ओर बढ़ने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सौर सुजला योजना पुनः प्रारंभ की जाएगी, जिसमें किसानों को अनुदान पर सोलर सिंचाई पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने आय बढ़ाने के लिए किसानों से खेती के साथ-साथ उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुपालन को अपनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने किसानों और ग्रामीणों से कहा कि आवास प्लस-प्लस योजना का सर्वे हो रहा है, इस सर्वे में हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि आवास योजना की पात्रता में वृद्धि की गई है। अब जिनके पास 5 एकड़ असिंचित भूमि, ढाई एकड़ सिंचित भूमि है, मोटरसाइकिल है, साथ ही 15 हजार मासिक आय वाले भी प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के पांच वर्षों में गरीबों को 18 लाख प्रधानमंत्री आवास से वंचित होना पड़ा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने शपथ लेने के दूसरे दिन हमने कैबिनेट की बैठक में 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी। पिछले 14 माह की अवधि में हमें केंद्र से 14 लाख आवास की राशि मिल गई है। केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ को शीघ्र ही साढ़े तीन लाख आवास की राशि और देने जा रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद एवं छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम का किसानों के बेहतर नवाचार एवं नवीन योजनाएं बनाने में महत्वपूर्ण योगदान है। हमारी सरकार ने ऐसे जमीनी स्तर से दो बेहद अनुभवी, कुशल संगठक, किसान पुत्र को इसकी जिम्मेदारी दी है। निश्चित ही इसका लाभ प्रदेश के किसान भाइयों को मिलेगा।
कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि आज भगवान हनुमान की जयंती है। हनुमान जी शक्ति, सामर्थ्य, सेवा एवं समर्पण के प्रतीक हैं। इन्हीं के आशीर्वाद से हमारी सरकार किसानों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद एवं छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम का महत्वपूर्ण योगदान कृषि क्षेत्र में है। किसानों को उचित समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण बीज उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। इसके साथ ही कृषि में उन्नत तकनीकों को बढ़ावा देने की भी जिम्मेदारी होती है। मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में हमारी सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है, चाहे 31 सौ प्रति क्विंटल में धान खरीदी हो या वनोपज की खरीदी में। इसका ही परिणाम है कि प्रदेश में धान उत्पादन से लेकर अन्य फसल, साग-सब्जियों में कृषि रकबा बढ़ा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर एवं छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार चंद्रवंशी को नवीन जिम्मेदारी के लिए बधाई दी गई।
इस अवसर पर सांसद रायपुर श्री बृजमोहन अग्रवाल, राजनांदगांव श्री संतोष पांडेय, महासमुंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक रायपुर ग्रामीण श्री मोतीलाल साहू, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, बसना श्री संपत अग्रवाल सहित विभिन्न मंडल आयोग के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड एवं छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अधिकारी-कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित थे। -
मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में हुए शामिल
मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 670 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास, 8 लोगों को प्रदान किए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने श्री सिंहदेव को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की लगभग 670 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही 8 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में सभी को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सबकी इच्छा होती है कि हमारे सिर पर छत हो। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि सभी का पक्का मकान हो, इसीलिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की। इस योजना के साथ ही छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए आवास बनाए जा रहे हैं। सभी को आवास उपलब्ध कराने के लिए भगीरथ प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। शपथ लेने के दूसरे दिन हमने कैबिनेट की बैठक में 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी। पिछले 14 माह के हमारे कार्यकाल में हाउसिंग बोर्ड की स्थिति सुधरी, बोर्ड अपने पैरों पर खड़ा हुआ है। इस अवधि में हमें केंद्र से 14 लाख आवास भी मिले हैं। केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ को शीघ्र ही साढ़े तीन लाख आवास और देने जा रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि श्री अनुराग को लंबे समय से विपरीत परिस्थितियों में कार्य के लिए जाना जाता है। निश्चित ही उनके अनुभवों का लाभ छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड को मिलेगा। उन्होंने इस अवसर पर नव नियुक्त श्री अनुराग सिंहदेव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि हमारी सरकार गांव, गरीब, किसान एवं मजदूरों के लिए नित नई योजनाएं बनाकर उनकी बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। हाउसिंग बोर्ड के माध्यम से भी आम जनता को सहज एवं किफायती दरों में मकान का सपना पूरा हो, इस उद्देश्य से बेहतर कार्य करने के लिए नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव को बधाई दी।
कैबिनेट मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही किफायती मूल्यों में गरीब जनता के लिए आवास तैयार करने का लक्ष्य रखा गया। हमने पूरे प्रदेश में अधूरी पड़ी लगभग 40 योजनाओं के पुनर्निर्माण का निर्णय लिया है। पुरानी संपत्तियों की बिक्री के लिए हमने 'वन टाइम सेटलमेंट' के नाम से हितग्राहियों को छूट देने का भी कार्य किया है।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, सांसद राजनांदगांव श्री संतोष पांडेय, विधायक श्री मोतीलाल साहू, श्री पुरंदर मिश्रा सहित विभिन्न मंडल आयोगों के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त श्री कुंदन कुमार, बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकगण एवं छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
670 करोड़ की परियोजनाओं में 43.03 करोड़ रूपये की 2 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 626 करोड़ 81 लाख की 8 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल
मुख्यमंत्री ने 670 करोड़ की लागत की जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया उनमें 43.03 करोड़ रूपये की 2 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 626 करोड़ 81 लाख की 8 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। उन्होंने अटल विहार योजनांतर्गत मुरमुन्दा जिला दुर्ग में 226 भवनों का निर्माण एवं 10.00 एकड़ भूमि का विकास कार्य लागत 2457.98 लाख रूपये, अटल विहार योजनांतर्गत कोतापाल जिला बीजापुर में 183 भवनों का निर्माण एवं 5.73 एकड़ भूमि का विकास कार्य लागत 1845.32 लाख रूपये का लोकार्पण किया।
इसी तरह अटल विहार योजनांतर्गत पथर्रा राजिम जिला गरियाबंद में 363 भवनों एवं 8.307 हेक्टेयर भूमि का विकास कार्य लागत 6168.53 लाख रूपये,अटल विहार योजना भूरकोनी जिला रायपुर में 345 भवनों का निर्माण एवं 14.00 एकड़ भूमि का विकास कार्य लागत 6103.59 लाख रूपये, सामान्य आवास योजनांतर्गत सेक्टर-12, नया रायपुर जिला रायपुर में 1052 भवनों एवं व्यवसायिक परिसर का निर्माण एवं 28.04 हेक्टेयर भूमि विकास कार्य लागत 31054.56 लाख रूपये, अटल विहार योजनांतर्गत पुलगांव जिला दुर्ग में 18 सीनियर एच.आई.जी. डुप्लेक्स, 31 एच.आई.जी. डूप्लेक्स, 69 एम.आई.जी. डूप्लेक्स, 64 एल. आई. जी. 95 ई.डब्ल्यू.एस. कुल 277 स्वतंत्र भवनों का निर्माण एवं यूटिलिटी शॉप एवं 17.94 एकड़ भूमि का विकास कार्य लागत 10311.80 लाख रूपये, अटल विहार योजनांतर्गत खरतुली जिला धमतरी में 182 भवनों का निर्माण एवं 9.39 एकड़ भूमि का विकास कार्य लागत 2699.70 लाख रूपये, अटल विहार योजनांतर्गत कोकड़ापारा जिला बीजापुर में 183 भवनों का निर्माण एवं 7.89 एकड़ भूमि का विकास कार्य लागत 2978.33 लाख रूपये, अटल विहार योजनांतर्गत बंधी जिला गौरेला - पेण्ड्रा - मरवाही में 135 भवनों का निर्माण एवं 6.50 एकड़ भूमि का विकास कार्य लागत 2101.65 लाख रूपये, अटल विहार योजनांतर्गत कुलीपोटा जिला जांजगीर- चांपा में 61 भवनों का निर्माण एवं विकास कार्य लागत 1260 लाख रूपये की लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। -
बिलासपुर/एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भरती हेतु आवेदन मंगाए गए थे। प्राप्त आवेदनों का अनंतिम मूल्यांकन कर सूची एकीकृत बाल विकास कार्यायल के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु वार्ड क्रमांक 46 के केन्द्र क्रमांक 57 ओवहर ब्रिज के पास नयापारा, वार्ड क्रमांक 34 के केन्द्र क्रमांक 48 करबला मोची मोहल्ला एवं सहायिका हेतु वार्ड क्रमांक 26 के केन्द्र क्रमांक 200 मेन रोड तालापारा, वार्ड क्रमांक 25 के केन्द्र क्रमांक 107 मिनी बस्ती तालापारा, वार्ड क्रमांक 45 के केन्द्र क्रमांक 239 पावर हाउस तहसील गली हेमूनगर हेतु आवेदन मंगाए गए थे। कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों पर दावा-आपत्ति करने की प्रारंभिक तिथि 15 अप्रैल एवं अंतिम तिथि 24 अप्रैल है। आवेदिका दावा आपत्ति कार्यालयीन समय में एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय बिलासपुर में कर सकती है। -
बिलासपुर. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 12 अप्रैल को उपभोक्ता जागरूकता सम्मेलन एवं छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के द्वि-वार्षिक प्रतिवेदन के विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में दोपहर सवा 12 बजे से इसका आयोजन किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग रायपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया करेंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगी।
-
*समाधान पेटी में लिखित रूप में अपनी समस्या-मांग को रख रही जनता*
रायपुर/ रायपुर जिले में सुशासन तिहार उत्साह से मनाया जा रहा है। नगरीय निकायों के विभिन्न वार्डों में, ग्रामीण क्षेत्रों और पंचायतों के अलग अलग स्थानों में समाधान पेटी रखी गई हैं और नागरिकों से लिखित आवेदन ली जा रही है। इसे नागरिक स्वयं समाधान पेटी में डाल रहे है। खासकर महिलाओं में सुशासन तिहार को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। वे बताती है कि घर के काम-काज में व्यस्त होने की वजह से अपनी समस्याओं को लेकर वे सरकारी कार्यालयों तक नहीं पहुंच पाती है। वहीं, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की इस नेक पहल से अब उन्हें घर के पास ही अपनी समस्याओं और मांगों को सरकार के सामने रखने का मौका मिला है।
पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी श्रीमती निर्मला सोनी इस पहल को बहुत अच्छा बताते हुए मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद देती हैं। श्रीमती सोनी ने कहा कि सड़क, नाली और पानी जैसी समस्याओं से जूझते हैं तो कई बार निराकृत नही हो पाती है। समाधान पेटी में आमजनता अपने आवेदन डाल रही है। यह सफल प्रयास है। इसके माध्यम से हम अपनी बात सरकार के समक्ष रख पा रहे हैं और पहुंचा भी पा रहे हैं।
गोल चौक निवासी श्रीमती संजना परिहार कहती हैं कि यह बहुत अच्छा अवसर है हम समाधान पेटी में अपना आवेदन प्रेषित कर सीधे सरकार से समाधान का आग्रह कर रहे है। इसी प्रकार श्रीमती टिकेश्वरी निषाद कहती हैं कि मैं प्रधानमंत्री आवास के मांग के लिए आई हूं। मुझे अवश्य राहत मिलेगी और मेरी मांग पूरी होगी।
इसी प्रकार समाधान पेटी में अपनी मांग रखने आई श्रीमती ज्योति रगड़े कहती है कि सुशासन तिहार के अंतर्गत सरकार ने जो पहल की है, वह सराहनीय है। आज मैं भी अपनी मांग लेकर समाधान पेटी में आवेदन डालने आई हूं और मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारी मांगों को सुना जाएगा और उन्हें यथासंभव पूरा किया जाएगा। -
रायपुर/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 15 अप्रैल 2025 को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक मोनेट टॉक बिजनेस एवं पीवीआर इनोक्स लिमिटेड रायपुर द्वारा 12वी उत्तीर्ण, स्नातक (बी.कॉम) और आईटीआई (इलेक्ट्रॉनिक) आवेदकों की भर्ती सेल्स जॉब, बैक ऑफिसर, टेली कॉलर, सर्विस एसोसिएट, टेक्निशियन एवं एक्सिक्यूटिव एकाउंट आदि के 34 पदों पर रू. 15,000/- से 26,000/- प्रतिमाह वेतनमान पर भर्ती होगी। इस जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा /आधार कार्ड एवं शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।
-
*फसल चक्र परिवर्तन के लिए किसानों को प्रोत्साहित करेंः कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह*
रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से जिले में चल रहे कृषि योजनाओं की जानकारी ली।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने अधिकारियों को फसल चक्र परिवर्तन के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने, खाद-बीज का अग्रिम उठाव का लक्ष्य तय कर जल्द से जल्द करने, फसल बीमा लेने किसानों को प्रोत्साहित करने और उद्यानिकी फसलों में नवाचार करने निर्देशित किया।
सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन ने कहा कि जिले के नर्सरी को गुणवत्तापूर्ण बनाते हुए आत्मनिर्भर बनाएं ताकि वे लाभ अर्जित कर सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेडिसिनल प्लांट और फ्लोरीकल्चर का क्लस्टर तैयार करें और खाद-बीज का पर्याप्त मात्रा में भंडारण करें। साथ ही मत्स्य विभाग के अधिकारियों को हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने निर्देशित किया। इस दौरान कृषि विभाग, मत्स्य विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। -
मालती बाई एवं ज्योति पवार ने मांग की प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति
बालोद/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य में सुशासन की स्थापना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई सुशासन तिहार पूरे राज्य की भाँति बालोद जिले के आम नागरिकों के लिए उनके मांगों एवं समस्याओं के निराकरण सुनिश्चित करने का बेहतर माध्यम साबित हो रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से अब आम जनों को अपने समस्या का निराकरण करने के लिए आवेदन प्रस्तुत करने सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाना नही पड़ रहा है। अब वे अपने गांव में ही ग्राम पंचायत कार्यालय में बहुत ही आसानी के साथ अपना आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें शासन से अपने मांग एवं समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण होने की उम्मीद है। इसी कड़ी में आज सुशासन तिहार के प्रथम चरण के अंतिम दिन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम कोंहगाटोला के ग्रामीण महिला श्रीमती मालती बाई साहू एवं ग्राम जुंगेरा निवासी श्रीमती ज्योति पवार ने अपने मांग एवं समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन करने अपने ग्राम पंचायत कार्यालय पहुँची। सुशासन तिहार के माध्यम से अपने मांगों के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत करते समय उनके चेहरे बहुत ही प्रसन्नता नजर आ रही है।
उल्लेखनीय है कि बालोद विकासखण्ड के ग्राम कोंहगाटोला के ग्रामीण महिला श्रीमती मालती बाई साहू एवं ग्राम जुंगेरा निवासी श्रीमती ज्योति पवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान करने आवेदन प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि सुशासन तिहार के माध्यम से अगले चरण में उनकी मांग का समुचित निराकरण हो सकेगा। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार के माध्यम से हम जैसे अनेक ग्रामीण महिलाओं को जिन्हें अपने मांग एवं समस्याओं का निराकरण करने के लिए सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता था। जिससे हमें आने-जाने में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता था परंतु आज सुशासन तिहार के माध्यम से अपने-अपने ग्राम पंचायत कार्यालय में ही अपनी मांग का आवेदन प्रस्तुत कर समय एवं धन दोनों की ही बचत हो रही है। उन्होंने राज्य शासन की इस पहल को बहुत ही कारगर कदम बताया। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति विनम्र आभार व्यक्त करते हुए उन्हेें हृदय से धन्यवाद दिया है। -
बालोद/ कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के आदेशानुसार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भू-गर्भीय जलस्तर नीचे जाने से पेयजल की समस्या को ध्यान में रखते हुए जिले के बालोद, गुरूर, डौण्डी, डौण्डीलोहारा एवं गुण्डरदेही विकासखण्ड को 30 जून 2025 तक जलभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया गया है। अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि उक्त जलभाव ग्रस्त विकासखण्डों में 30 जून तक सक्षम अधिकारी की पूर्वानुमति के बिना कोई नया नलकूप पेयजल अथवा पेयजल के अलावा किसी अन्य प्रयोजन के लिए खनन नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि शासकीय एजेंसी जैसे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को सम्पूर्ण जिले में तथा नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों को केवल पेयजल हेतु अपने नगरीय निकाय की सीमा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में नलकूप खनन हेतु अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। उन्हें इस अवधि में इसकी जानकारी केवल खनन अधिकारी को भेजना होगा। उन्होंने जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए उक्त अधिनियम की धारा 06 के अंतर्गत नलकूप खनन हेतु अनुमति प्रदान करने के लिए प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया है। जिसके अंतर्गत बालोद नगर पालिका परिषद सीमा के तहत आने वाले क्षेत्र के लिए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह राजस्व अनुविभाग बालोद के तहत आने वाले क्षेत्र (बालोद शहरी क्षेत्र को छोड़कर) के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बालोद, राजस्व अनुविभाग गुरूर के तहत आने वाले क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुरूर, राजस्व अनुविभाग डौण्डी के तहत आने वाले क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौण्डी, राजस्व अनुविभाग डौण्डी के तहत आने वाले क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौण्डी, राजस्व अनुविभाग डौण्डीलोहारा के तहत आने वाले क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौण्डीलोहारा तथा राजस्व अनुविभाग गुण्डरदेही के तहत आने वाले क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुण्डरदेही को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है।
-
आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 तक
बालोद/ महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत सखी वन स्टाप सेंटर बालोद में महिला सेवा प्रदाताओं के कुल 05 पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि सखी वन स्टाप सेंटर बालोद में पैरा लीगल कार्मिक के 01 पद, पैरा मेडिकल कार्मिक के 01 तथा सुरक्षा गार्ड के 03 पद सहित कुल 05 पदों पर सेवा प्रदाताओं की पूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त पदों की पूर्ति हेतु योग्य महिला उम्मीदवार 25 अपै्रल 2025 तक रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट अथवा कुरियर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया की भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी जिले के वेबसाईट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन व महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय के सूचना पटल पर भी अवलोकन किया जा सकता है।



























