- Home
- छत्तीसगढ़
- -सेमीकंडक्टर, ईव्ही उद्योग को मिलेगा बढ़ावा-युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे-मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर नवा रायपुर में कॉमन फैसिलिटी सेंटर की स्थापनारायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के औद्योगिक विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-22 में ग्रीनफील्ड इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्लस्टर के अंतर्गत एक अत्याधुनिक कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) की स्थापना की जा रही है। यह सेंटर इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में काम कर रहे उद्योगों और स्टार्टअप्स के लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। यह कॉमन फैसिलिटी सेंटर तकनीकी नवाचार, औद्योगिक सहयोग और रोजगार सृजन का केंद्र बनेगा। यह प्रोजेक्ट, छत्तीसगढ़ को तकनीकी रूप से समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री साय के संकल्प को पूरा करने में मददगार होगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में यह परियोजना नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही है। इसके लिए केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा ईएमसी 2.0 योजना के तहत 75 करोड़ रुपये की सहायता प्राप्त हुई है। इसकी कुल लागत 108.43 करोड़ रुपये है, जिसमें राज्य सरकार की भागीदारी 33.43 करोड़ रुपये की होगी।नवा रायपुर में 3.23 एकड़ भूमि में विकसित यह सेंटर प्रिंटेड सर्किट बोर्ड प्रोटोटाइपिंग, 3डी प्रिंटिंग, ईएमसी टेस्टिंग, पर्यावरण और विश्वसनीयता परीक्षण जैसी आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित है। इससे सेमीकंडक्टर, एलईडी लाइटिंग, सोलर चार्ज कंट्रोलर, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) उपकरण, ऑटोमेशन सॉल्यूशन और एससीएडीए पैनल जैसे उत्पादों के निर्माण में लगे उद्योगों को तकनीकी सहयोग मिलेगा।मुख्यमंत्री श्री साय का कहना है कि हमारा उद्देश्य केवल उद्योग लगाना नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को तकनीकी अवसरों से जोड़ना और राज्य को आत्मनिर्भर बनाना है। यह कॉमन फैसिलिटी सेंटर निवेशकों के लिए एक नया अवसर है और यह छत्तीसगढ़ को इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण के मानचित्र पर प्रमुखता से स्थापित करेगा।यह सेंटर उन छोटे उद्यमों के लिए भी बेहद उपयोगी है जो अपने उत्पादों की गुणवत्ता जांचना चाहते हैं या नए डिजाइनों पर काम कर रहे हैं। स्टार्टअप्स अपने उत्पादों का परीक्षण कर सकेंगे, नवीन प्रोटोटाइप तैयार कर सकेंगे और तेजी से उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। इससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और उद्योगों को आवश्यक तकनीकी सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही राज्य सरकार की औद्योगिक नीति में मिलने वाले प्रोत्साहनों से राज्य में नए निवेश बढ़ेंगे। यह परियोजना छत्तीसगढ़ की औद्योगिक प्रगति में एक नया अध्याय जोड़ेगी और नवा रायपुर को तकनीक के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाएगी।
- -डी.बी.टी. के जरिये 44 हजार 940 श्रमिको को 15.37 करोड़ रूपये की राशि अंतरितरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर स्थित बीओसी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से 44 हजार 940 श्रमिको को 15.37 करोड़ रूपये डी.बी.टी. के जरिये श्रमिकों के बैंक खाते में अंतरित की।मुख्यमंत्री श्री साय ने पदभार ग्रहण करने पर डॉ. रामप्रताप सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्रमिक हित में बेहतर कार्य करेगा। श्रम मंत्री श्री देवांगन ने कार्यक्रम में श्रमिकों को राशि अंतरण के मौके पर कहा कि, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव की सरकार में प्रदेश के श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों का लगातार योजनाओं का लाभ तेजी से मिल रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनो के बेहतरी के लिये कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिये लगातार आर्थिक मदद दी जा रही है। बीते सवा साल में श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगभग 500 करोड़ रूपये श्रमिकों के बैंक खाते में अंतरित किये जा रहे है।कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वन मंत्री श्री केदार कश्यप खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल रमेश बैस (पूर्व राज्यपाल), विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्रीमती रायमुनि भगत, पुरन्दर मिश्रा अनुज शर्मा श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा, सचिव सह श्रमायुक्त, श्रीमती अलरमेलमंगई डी., छ.ग.भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सचिव, श्री गिरीश कुमार रामटेके, अपर श्रमायुक्त श्री एस.एल.जांगड़े एवं श्रीमती सविता मिश्रा सहित निगम, मंडल, आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगण के साथ-साथ श्रमिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की योजनाओं के अंतर्गत डी.बी.टी. के माध्यम से अंतरित की गई राशि में निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी हेतु सहायता राशि योजना के तहत 30,585 श्रमिकों को 04 करोड़ 05 लाख 25 हजार रूपये, मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 1055 श्रमिकों को 02 करोड़ 11 लाख, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना के तहत 3480 श्रमिकों को 52 लाख 19 हजार 500, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के तहत 32 श्रमिको को 32 लाख, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत 102 श्रमिको के उत्तराधिकारी को 01 करोड़ 10 लाख, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 70 हितग्राहियों 12 लाख 60 हजार 595, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 2461 श्रमिकों के पुत्रियों को 4 करोड़ 92 लाख, 20 हजार, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 4237 हितग्राहियों को 87 लाख 25 हजार, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना के तहत 1048 श्रमिको को 36 लाख 19 हजार 780, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के अंतर्गत 177 हितग्राहियों को 35 लाख 40 हजार, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना के तहत 1687 श्रमिकों को 62 लाख 48 हजार 782, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना के अंतर्गत 05 हितग्राहियो को 39 हजार 500 रूपये एवं निर्माण श्रमिको के बच्चे हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना के 01 हितग्राही को 50 हजार रूपये शामिल है।
- -बच्चों के बायोमैट्रिक अपडेट के लिए मिला गौरव-चिप्स की उल्लेखनीय भूमिकारायपुर, / आधार सेवाओं के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। राज्य में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के बायोमैट्रिक आधार अपडेट की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित आधार संवाद कार्यक्रम में दिया गया।कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के डिप्टी डायरेक्टर जनरल (फायनेंस) श्री तेनतु सत्यनारायण द्वारा यह सम्मान छत्तीसगढ़ को प्रदान किया गया। राज्य की ओर से छत्तीसगढ़ सदन के श्री मनीष जोशी ने यह सम्मान ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि चिप्स, राज्य में नामांकन एजेंसी के रूप में कार्य करते हुए आधार से संबंधित सेवाएं प्रदान कर रही है। यह सम्मान छत्तीसगढ़ सरकार की डिजिटल सेवाओं को सुदृढ़ एवं जन सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने बताया कि राज्य में 5 से 7 एवं 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट की दिशा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशों के अनुरूप चिप्स द्वारा विगत एक वर्ष में राज्य के दूरस्थ एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 944 विशेष आधार शिविरों का आयोजन किया गया है, जिनमें 38,762 नागरिकों का आधार पंजीयन एवं अद्यतन किया गया।
- -गांव-गांव, शहर-शहर में लोग समाधान पेटियों में जमा कर रहे आवेदन-8 से 11 अप्रैल तक ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में आमजन से लिए जाएंगे आवेदनरायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जनता-जनार्दन की समस्याओं के निदान और उनसे रूबरू मुलाकात के लिए सुशासन तिहार का प्रदेशव्यापी शुभारंभ 08 अप्रैल से हो गया है। तीन चरणों में आयोजित होने वाला यह सुशासन तिहार 31 मई तक चलेगा। प्रथम चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आम जनता से ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के कार्यालयों में सीधे आवेदन लिए जा रहे हैं। सुशासन तिहार को लेकर लोगों में आज दूसरे दिन भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, और लोग अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर उसे ग्राम पंचायत और नगर पंचायत कार्यालयों में लगी समाधान पेटी में जमा कर रहे है।नारायपुर जिले के देवगांव, गौरदंड, फरसगांव, कापसी, सुलेंगा, धौड़ाई, कुढ़ार गांव, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पंचायत कोतमरा, कटेली और भोथली में, अंबिकापुर जिले में विकाखण्ड बतौली और सीतापुर के खड़गवां, भटको, कुनकुरी देवगढ़ और सोनतराई ग्राम पंचायत में लोगों ने उत्साहपूर्वक अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिया। कमिश्नर और कलेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी सुशासन तिहार की व्यवस्था का जायजा लेने के साथ लोगों को उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए बिना किसी हिचक के आवेदन पत्र देने की भी समझाइश दे रहे हैं।सुशासन तिहार के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन पोर्टल एवं कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए भी आवेदन प्राप्त किए जाने की व्यवस्था है। विकासखंडों और जिला मुख्यालयों में भी आवेदन प्राप्त करने हेतु समाधान पेटी रखी गई है, जहां लोग अपनी समस्याओं के संबंध में आवेदन डाल रहे है। जनसमान्य की समस्याओं से संबंधित आवेदनों को भरने के लिए ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायो के कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारी की ड्यूटी भी लगाई गई है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन देने में किसी भी तरह की परेशानी न हो। कई जिलों में आवेदन पत्र तैयार करने में सहायता के लिए दिव्यांग संगवारी और संगवारी दीदी भी तैनात किए गए है।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा सुशासन एवं पारदर्शिता के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सुशासन तिहार-2025 का आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल है। सुशासन तिहार-2025 के तहत सभी प्राप्त आवेदनों की सॉफ्टवेयर में प्रविष्टि कर संबंधित विभागों को सौंपा जाएगा, और एक माह के भीतर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि सुशासन तिहार 2025 का उद्देश्य जनसामान्य की समस्याओं का प्रभावी एवं त्वरित समाधान, शासकीय कार्यों में पारदर्शिता और जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है। मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व में ही सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे सुशासन तिहार के सुव्यवस्थित आयोजन और इसके अंतर्गत प्राप्त होने वाले आवेदनों के तत्परता से निराकरण को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राज्य और जिला स्तर पर निराकरण की स्थिति और गुणवत्ता की समीक्षा भी की जाएगी।सुशासन तिहार के तीसरे चरण में प्रत्येक जिले की 8 से 15 ग्राम पंचायतों के मध्य समाधान शिविर आयोजित होंगे। नगरीय निकायों में भी आवश्यकतानुसार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में आमजन को उनके आवेदन की स्थिति से अवगत कराया जाएगा, तथा यथासंभव आवेदन का त्वरित निराकरण भी वहीं किया जाएगा। शेष समस्याओं का निराकरण एक माह के भीतर कर सूचना दी जाएगी। समाधान शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और हितग्राहीमूलक योजनाओं के आवेदन प्रपत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अभियान में सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, मुख्य सचिव, प्रभारी सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी स्वयं शिविरों में उपस्थित रहकर आमजन से संवाद करेंगे, और विकास कार्यों व योजनाओं से मिल रहे लाभ का फीडबैक लेंगे। साथ ही औचक निरीक्षण के माध्यम से चल रहे निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति और गुणवत्ता का भी मूल्यांकन किया जाएगा।
- रायपुर । छत्तीसगढ़ के दक्षिणी सीमावर्ती इलाके जिनकी पहचान कभी नक्सलियों के गढ़ के रूप में हुआ करती थी, अब वह तेजी से विकास के गढ़ के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं। बस्तर के कैनवास पर अब एक नई तस्वीर उभर कर सामने आ रही है। यह राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़-संकल्प के चलते संभव हो पाया है राज्य के घोर नक्सल प्रभावित जिलों में विकास की नई रेखाएं खींच रही हैं। कभी पिछड़ेपन और भय का पर्याय माने जाने बस्तर क्षेत्र में आज विकास की नई इबारतें लिखी जा रही हैं। विष्णु देव सरकार की जनहितैषी नीति, नक्सलवाद उन्मूलन अभियान और समग्र विकास ने इन क्षेत्रों में सकारात्मक और परिणाममूलक परिवर्तन की शुरुआत कर दी है।राज्य के सात घोर नक्सल प्रभावित जिलों में से छह जिले कांकेर, बस्तर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर बस्तर संभाग के अंतर्गत आते हैं तथा एक जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी दुर्ग संभाग का हिस्सा है। इन जिलों में पिछले 15 महीनों में नक्सल उन्मूलन अभियान और विकास की रणनीति को समानांतर रूप से लागू करते हुए, छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सलियों के पैर उखाड़ने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की बदौलत अब आमजनता तेजी से विकास मुख्यधारा से जुड़ रही है। शासन-प्रशासन की सक्रियता, जनसंपर्क और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से अब इन क्षेत्रों में विश्वास और उम्मीद की नई किरण दिखाई दे रही है। इन जिलों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं बड़ी तेजी से उपलब्ध कराई गई हैं। योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुनिश्चित पहुंचाने का प्रयास भी लगातार जारी है।मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम जनमन, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, आधार कार्ड और राशन कार्ड जैसी योजनाओं से न केवल इन क्षेत्रों में सरकारी उपस्थिति मजबूत हुई है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक स्तर पर भी आमजन का सशक्तिकरण हुआ है। मनरेगा के तहत 29,000 नए जॉब कार्ड जारी हुए हैं, जिनमें 5,000 कार्ड ‘‘नियद नेल्ला नार‘‘ योजना में शामिल गांवों में बने हैं।प्रधानमंत्री आवास योजना में सातों जिलों में लगभग एक लाख आवास स्वीकृत हुए हैं, जो लक्ष्य का 107 प्रतिशत है। 15 महीनों में नियद नेल्ला नार के गांवों में 1100 आवास स्वीकृत हुए, जिसमें 300 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों की संख्या 19.24 लाख से बढ़कर 21.05 लाख हो गई है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वितों की संख्या में 20.12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की संख्या 3.61 लाख से अधिक हो चुकी है।छत्तीसगढ़ सरकार की पहल से नक्सल प्रभावित जिलों में 46 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं, जिनके दायरे में आने वाले 145 गांवों में ‘नियद नेल्ला नार’ योजना चलाई जा रही है। इन गांवों में विशेष शिविर लगाकर लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। नियद नेल्ला नार योजना के 124 गांव सड़क मार्ग से जुड़ चुके हैं, शेष 31 पर कार्य प्रगति पर है। 145 गांवों में मार्च 2024 तक 122 स्कूल क्रियाशील थे, जो अब बढ़कर 144 हो गए हैं। विद्यार्थियों की संख्या में 20 प्रतिशत वृद्धि हुई है। क्रियाशील आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या 193 से बढ़कर 202 हो गई है, और पंजीकृत बच्चों की संख्या में 30 प्रतिशत का इज़ाफा हुआ है। विशेष केंद्रीय सहायता योजना के अंतर्गत बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 1302 कार्य योजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनमें से 308 कार्य पूर्ण हो चुके हैं और 999 कार्य प्रगति पर हैं।वित्तीय वर्ष 2024-25 में 220 करोड़ रुपये की राशि आबंटित की गई थी, जिसमें से 200 करोड़ रुपये प्राप्त कर लिए गए और शत्-प्रतिशत् राशि का व्यय करते हुए आधारभूत संरचना, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि संबंधी कार्य किए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में इस समूचे बदलाव का केन्द्र बिन्दु प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता, दूरदृष्टि और जनकेंद्रित दृष्टिकोण है। छत्तीसगढ़ आज नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई जीतते हुए विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का यह रूपांतरण, प्रदेश की संकल्प शक्ति और जनसहभागिता का जीवंत उदाहरण है।
- -एमिटी विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल-660 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर उपधि वितरित-17 को पीएच.डी की उपाधि से सम्मानित कियारायपुर । राज्यपाल श्री रमेन डेका आज एमिटी विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आज की दुनिया की प्रगति में ज्ञान और कौशल की प्रमुख भूमिका है। उच्च शिक्षा संस्थानों को विचारकों, नेताओं और नवप्रवर्तकों की अगली पीढ़ी को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्री डेका ने विश्वविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को विभिन्न पुरूस्कार एवं 18 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, 15 को रजत पदक और 6 को कांस्य पदक प्रदान किए गए। समारोह में वर्ष 2024 बैच के 660 विद्यार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधियां वितरित की गई। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के वैज्ञानिक डॉ. वी.के. दास और उद्योगपति श्री एस.एन. स्वामी को डॉक्टरेट की मानद उपाधि सहित 16 विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में पी.एच.डी की उपाधि प्रदान की गई।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह दिन सभी स्नातक विद्यार्थियों के लिए वर्षों की कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ता का प्रतीक है। यह न केवल आपके लिए बल्कि आपके परिवारों, शिक्षकों और मार्गदर्शकों के लिए भी गर्व का क्षण है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ लंबे समय से ज्ञान, परंपरा और उत्कृष्टता की भूमि रही है। वे स्वयं यह जानकर चकित हैं कि छत्तीसगढ़ का इतिहास रामायण काल से भी पुराना है। इस राज्य ने विज्ञान, साहित्य, संगीत, लोक कला, सिनेमा, खेल और राजनीति में बहुत योगदान दिया है। इसकी एक मजबूत शैक्षणिक, संस्कृति, शिक्षा और अनुसंधान के प्रति गहरी प्रतिबद्धता है।श्री डेका ने कहा कि भारत विकास और परिवर्तन के एक नए युग की दहलीज पर खड़ा है। प्रौद्योगिकी, उद्योग, कृषि, स्वास्थ्य सेवा और डिजिटल बुनियादी ढांचे में प्रगति के साथ, हमारा देश एक वैश्विक नेता बनने के लिए तैयार है और 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनने के लिए अग्रसर है। श्री डेका ने विद्यार्थियों से आव्हान किया कि वे नवाचार के बारे में सोचें और उसे अपनाए। भविष्य उन लोगों का है जो हिम्मत करते हैं। सपने देखें और उन सपनों को हासिल करने के लिए अथक परिश्रम करें। भारत को उद्यमियों, शोधकर्ताओं और दूरदर्शी लोगों की जरूरत है, जो नए विचारों और समाधानों के साथ देश को आगे बढ़ा सकें। श्री डेका ने कहा कि भारत हमेशा से बौद्धिक और वैज्ञानिक उपलब्धियों का देश रहा है। नालंदा और तक्षशिला के प्राचीन विश्वविद्यालयों से लेकर आधुनिक शोध संस्थानों तक, हमारा देश हमेशा ज्ञान सृजन में सबसे आगे रहा है। हमारे महान भारतीय विद्वानों ने गणित, विज्ञान, चिकित्सा और दर्शन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।जीवन एक यात्रा है। आप अपने जीवन में आगे बढ़ते रहें और अच्छा करने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि आप सभी आजीवन सीखने, नैतिक नेतृत्व और समाज की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हो। शिक्षा केवल व्यक्तिगत सफलता के लिए नहीं है; यह राष्ट्र और दुनिया के प्रति एक जिम्मेदारी है।श्री डेका ने कहा कि शिक्षा को व्यवसाय नहीं बनाना चाहिए बल्कि यह जीवन की उन्नति का मार्ग है। वे स्वयं शासकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रयास करते रहेंगें।इस अवसर पर श्री डेका ने ‘एक पेड़ मां के नाम‘ पर पौधा लगाया।समारोह में विश्वविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक के .चौहान, अध्यक्ष डॉ. असीम के. चैहान, कुलाधिपति डब्लू सेल्वमूर्ति, कुलपति डॉ. पीयूष कांत पाण्डे, रजिस्ट्रार, फैकल्टी मेंम्बर्स, डीन, प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- -कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के भ्रष्ट, फरार, जेल में बंद एवं बेल में है ऐसे नेताओं को बुलाया गया है - संजय श्रीवास्तवरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन को भ्रष्टाचारियों का अधिवेशन बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय अधिवेशन में जिन लोगों की अपेक्षित श्रेणी बनाई है उसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस के भ्रष्ट,जेल में बंद एवं बेल में है ऐसे नेताओं को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने अधिवेशन में रामगोपाल अग्रवाल जो कई वर्षों से फरार है उनको भी बुलाया गया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के जो नेता जेल में है पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा वो भी आमंत्रित किए गए है। भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे ,पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, शिवकुमार डहरिया, जय सिंह अग्रवाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जिसे नोटिस देकर पार्टी से निकाले जाने की चेतावनी दी ऐसे कुलदीप जुनेजा को भी बुलाया गया है।भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के इस अधिवेशन में सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जा रहे हैं जिनके ऊपर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हुए है वो सभी बैठ कर क्या चर्चा करेंगे किसको कितना बटा? कांग्रेस ने जिस तरह से अपने अधिवेश में फरार लोगों को, जेल में बंद लोगों को, बड़े-बड़े भ्रष्टाचार करने वाले एवं घोटाले करने वाले लोगों को अपने अधिवेशन में बुलाया है। ऐसा लगता है कि यह कांग्रेस का अधिवेशन नहीं बल्कि भ्रष्टाचारियों एवं घोटालेबाजों का अधिवेशन है। जिसमें यह तय किया जाएगा कि किसने घोटाला किया, किसने कितना कमाया और किसने कितना भ्रष्टाचार में कितना पैसा कमाया और कितना बचाया।भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कहा कि छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर शहर में हुए कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी रायपुर पहुंचीं तो उनके स्वागत में छत्तीसगढ़ के पैसे का दुरूपयोग करते हुए दो किलोमीटर तक सड़क पर कालीन की तरह गुलाब की पंखुड़ियों की मोटी परत बिछाई गई थी। इसके लिए 6 हजार किलोग्राम से अधिक गुलाब का उपयोग किया गया। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि इससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि कांग्रेस पार्टी अपना अधिवेशन में भ्रष्टाचार, जेल में बंद एवं बड़े-बड़े घोटाला करने वालों को ही बुलाती है। कांग्रेस पार्टी के कई नेता अपने भ्रष्ट नेताओं को ही अपना गुरू मानते है और उनको खुश करने के लिए बड़े- बड़े भ्रष्टाचार भी उन्हें खुश करने एवं उनकी झोली भरने के लिए करते है।
- = जनसमस्याओं का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से हो - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देवरायपुर/जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने आज अपने विधायक कार्यालय नयापारा में क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस से भेंट एवं मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने संबंधित विभाग को निर्देश दिया। क्षेत्रीय विधायक श्री देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से आयें जनमानस से सुबह से ही विधायक कार्यालय में भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जिसमें पेयजल आपूर्ति, सडक निर्माण, नाली निर्माण, देवगुड़ी का नवनिर्माण,राजस्व संबंधी, विधुत संबंधित व अन्य समस्याओं को सुनकर तत्काल कार्रवाई करते जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण करना है उन समस्याओं को संबंधित विभाग से चर्चा कर तत्काल निराकरण किया गया। वहीं सड़क, पुलिया, नाली बोर खनन व अन्य समस्याओं को जल्द निराकरण करने की बात कही।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने कहा क्षेत्र के देवतुल्य जनता से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उनकी समस्या का समाधान किया जा रहा है। जनता को किसी भी तरह की समस्या व परेशानी ना हो उस संबंध में कार्ययोजना के साथ कार्य किया जा रहा है। जनता को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है जिसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
- -जिला कार्यालय में रायपुर शहर जिला भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन और सम्मान समारोह रखा गया, संगठन महामंत्री साय मुख्य वक्ता, मंत्री कश्यप समारोह के अध्यक्ष और सांसद बृजमोहन विशिष्ट अतिथि रहेरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के पहले अध्यक्ष, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की वह भविष्यवाणी सत्य हो गई है कि अंधेरा छँटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। आज आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी के रूप में भारतीय जनता पार्टी स्थापित हो चुकी है। सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के सतत परिश्रम और पुरुषार्थ से भाजपा ने अब तक की यह यात्रा तय की है। श्री साय मंगलवार को यहाँ रायपुर शहर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। भाजपा के स्थापना दिवस के निमित्त आहूत कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में रायपुर शहर जिला भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन और कार्यकर्ता सम्मान समारोह रखा गया था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री केदार कश्यप ने की एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल थे।मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में भाजपा स्थापना दिवस और श्री रामनवमी पर्व की बधाई देते हुए भारतीय जनसंघ व भाजपा के संस्थापकों व पार्टी पितृ पुरुषों और कार्यकर्ताओं का स्मरण करते हुए नमन किया। श्री साय ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं छत्तीसगढ़ राज्य भगवान श्री राम का ननिहाल है। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की और हम सब उनको आदर्श मानकर आगे बढ़ रहे हैं। श्रद्धेय अटल जी भाजपा के संस्थापक व पहले अध्यक्ष और हमारे छत्तीसगढ़ के निर्माता भी रहे हैं। श्री साय ने कहा कि आज हम छत्तीसगढ़ प्रदेश का रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं। जनसंघ से लेकर भाजपा तक की राजनीतिक यात्रा की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पहले पार्टी के दो सांसद हुआ करते थे, तब सत्ता पक्ष के लोग मजाक उड़ाकर व्यंग्य करते थे- हम दो हमारे दो। तब श्रद्धेय अटल जी कहा था कि अभी तो आप लोगों की हँसने की बारी है। एक समय आएगा कि पूरा देश भाजपा के साथ होगा। आज देशभर में कमल खिल चुका है, खिलता जा रहा है। श्री साय ने कहा कि भाजपा की इस सफलता और जन-विश्वास को हमें आगे बढ़ाना है और पार्टी की मजबूती को बनाकर रखना है।प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार प्रधानमंत्री रहे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं, लगातार तीसरी बार इस देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। देश में एनडीए की सरकार चल रही है। भाजपा आज इतनी बड़ी पार्टी हो गई है। आज प्रधानमंत्री श्री मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ की विचारधारा के साथ पार्टी कार्य कर रही है। डॉ. मुखर्जी जी ने कहा था कि कश्मीर से धारा 370 हटनी चाहिए जिसे प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हटाया। देश को तीन तलाक के जंजाल से मुक्ति दिलाई। अयोध्या में प्रभु श्री रामलला का भव्य मंदिर बनाने के बाद हाल ही वक्फ बोर्ड संशोधन विधेय संसद से पारित होकर कानून बना है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की चौथी बार सरकार बनी है। उन लोगों का भरोसा भाजपा पर बढ़ा है। 54 सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। नगर निगम एवं पंचायत चुनाव में भी भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। आज हमें इतनी बड़ी सफलता आप सभी लोगों की मेहनत से मिली है। सभी लोगों ने तन-मन-धन से चुनाव में काम किया है जिसकी वजह से हमें इतनी विशाल जीत मिली है। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता का भरोसा जीता है। 18 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास बनाने की स्वीकृति दे दी गई है, किसानों से किए सभी वादों को हमने पूरा किया है, धान की खरीदी एवं अंतर की राशि भी किसानों को दे दी गई है। 70 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। तेंदूपत्ता की खरीदी 5,500 रु. में कर रहे हैं, भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में 10 हजार रु. सालाना दे रहे हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ योजना का शुभारंभ भी हो गया है। श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक धनी प्रदेश है, खनिज संपदा से परिपूर्ण है। यहां आयरन है, सोना है, विभिन्न प्रकार की खनिज संपदा प्रचुर मात्रा में है। हमें छत्तीसगढ़ को एक विकसित और संपन्न छत्तीसगढ़ बनाना है। हम आज सुशासन तिहार भी मना रहे हैं। छत्तीसगढ़ में सुशासन स्थापित करने का काम भाजपा की सरकार कर रही है।भाजपा एक राजनीतिक संगठन, एक वैचारिक आंदोलन के साथ ही एक यूनिवर्सिटी भी है जिसमें सभी आकर सीख सकते हैं : पवन सायभाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पवन साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि जो लगातार संगठन का कार्य करता है, उनके पास कार्य का अनुभव होता है। आपके कारण ही भाजपा आज इस ऊँचाई तक पहुँची है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता हमारे लिए संगठन खड़ा करने वाला है। आज विधानसभा, लोकसभा, नगर निगम एवं पंचायत में भी आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा का ध्वज लहरा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता में परिश्रम की पराकाष्ठा की है जिसकी वजह से आज हम यहाँ तक पहुँचे हैं। श्री साय ने कहा कि जनसंघ समय हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारे इतने सांसद आएंगे, हमारे इतने विधायक बनेंगे, राज्यों में हमारी सरकारें आएंगीं, नगर निगम में हमारी सरकार बनेगी। लेकिन हमने केवल विचार के लिए कार्य किया था जिसकी वजह से भाजपा आज यहाँ पर खड़ी है। भाजपा कार्यकर्ताओं का जो उत्प्रेरक है, जो शक्ति है, जो विचार है, इस विचार शक्ति के कारण आज एक-एक कार्यकर्ता मजबूती के साथ खड़ा है। श्री साय ने कहा कि हमारे लिए राष्ट्र सर्वप्रथम का नारा है। आज स्थापना दिवस पर हमारे पूर्वजों को याद करने का दिन है। अपने घरों में झंडा लगाने का दिन है।भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जो लक्ष्य है, उसे प्राप्त करने के लिए सरकार या सत्ता एक सीढ़ी है, यह हमारी अंतिम मंजिल नहीं है। हमारी अंतिम मंजिल है, देश विश्वगुरु के सर्वोच्च शिखर पर बैठना चाहिए। इसलिए 2047 का लक्ष्य भाजपा ने कार्यकर्ताओं के सामने रखा है। 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र की श्रेणी में हो, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है, हमारे पूर्वजों, स्वामी विवेकानंद का सपना है। हमारे देश के नौजवान हमारे देश की जनता जिस दिन भारत माता की सेवा करेगी तो भारत का मान दुनिया में बढ़ेगा। यह भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है। श्री साय ने कहा कि हमारा लक्ष्य ऊँचा हमारा लक्ष्य बड़ा होना चाहिए। भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर हम सब आज एक संकल्प लें कि भारत दुनिया का मार्गदर्शक बने। भाजपा एक राजनीतिक संगठन, एक वैचारिक आंदोलन भी है और एक यूनिवर्सिटी भी है जिसमें सभी आकर सीख सकते हैं।सरकार की योजनाओं को निचले स्तर तक पहुँचाने के लिए हम सब मिलकर कार्य करेंगे : कश्यपरायपुर जिला प्रभारी मंत्री केदारनाथ कश्यप ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस समारोह हम सबके लिए हर्ष का विषय है। ऐसे कालखंड में हमें कार्य करने का अवसर मिला है, जब अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर बना। यह सौभाग्य प्राप्त हो रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देश-विदेश के सबसे पॉवरफुल नेता है जिनके नेतृत्व में हमें कार्य करने का अवसर मिला। भाजपा की वजह से जनजाति क्षेत्र में लोगों को अधिकार वन अधिकार पट्टा प्राप्त हुआ। आज छत्तीसगढ़ लाल आतंक से मुक्त होने जा रहा है। देश के गृह मंत्री अमित शाह ने जो संकल्प लिया है, उस संकल्प को पूरा करते हुए लगातार और आने वाले मार्च 2026 में पूरा छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त राज्य के रूप में स्थापित होगा। सरकार की योजनाओं को निचले स्तर तक पहुँचाने के लिए हम सब मिलकर लगातार कार्य करेंगे।सभी कार्यकर्ताओं को जनसंघ और भाजपा का इतिहास पढ़ना चाहिए : बृजमोहनभाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सम्मेलन को बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राजनीति 1951 से शुरू होती है जब डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ स्थापना की। 1980 में समुद्र के किनारे भारतरत्न श्रद्धेय अटलबिहारी वाजपेयी ने यह भविष्यवाणी की थी कि अंधेरा छँटेगा, सूरज उगेगा, कमल खिलेगा। ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेगा’ का नारा देने वाले हमारे संस्थापक डॉ. मुखर्जी आज स्वर्ग से यह देखकर खुश हो रहे होंगे कि उनका संकल्प साकार हुआ है। श्री अग्रवाल ने कहा कि इस देश में रहने वाले जितने लोग हैं, न्याय सब सबके साथ होना चाहिए। अब इस देश के मुसलमान के साथ भी न्याय होगा। गरीबों को पक्का मकान मिलेगा, अस्पताल मिलेगा। हम सबको मिलकर ऐसे विधेयक का अभिनंदन करना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करना चाहिए। आपातकाल के संघर्षों की याद ताजा करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि ऐसे परिवार हैं, जिन्होंने साइकिल से यात्रा कर संगठन का काम खड़ा किया है। ऐसे कई परिवार हैं जिन्होंने आपातकाल का दंश झेला है। श्री अग्रवाल ने कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ताओं को जनसंघ और भाजपा का इतिहास पढ़ना चाहिए। पहले जनसंघ के कार्यकर्ताओं के परिवारों ने कभी सत्ता नहीं देखी। आज तो केंद्र सहित देश के 18 राज्यों में भाजपा व भाजपानीत गठबंधन की सरकार है। हम सत्ता में हैं, लेकिन हमने कभी सत्ता को शासन का नहीं, अपितु जन सेवा का माध्यम माना है। अयोध्या में राम मंदिर बना है, अभी तो काशी और मथुरा बाकी है। देश में 11 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिला है। 11 करोड़ से अधिक महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ दिया जा रहा है। 21 करोड़ घरों में नल से जल दिया जा रहा है। आज यह कार्य छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कर रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार में भारत माता के वैभव को बढ़ाने के लिए हमें कार्य करना चाहिए।ये रहे उपस्थितकार्यक्रम के प्रारंभ में भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने प्रास्ताविक उद्बोधन देते हुए 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक होने वाले सभी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान कार्यक्रम में विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, रामप्रताप सिंह, महापौर मीनल चौबे, भूपेंद्र सवन्नी, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, सौरभ सिंह, जिला संगठन प्रभारी खूबचंद पारख, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, नंदकुमार साहू, राजीव अग्रवाल, लोकेश कांवरिया, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, संदीप शर्मा, केदारनाथ गुप्ता, दीपक म्हस्के,अमरजीत छाबड़ा, विकास मरकाम, सूर्यकांत राठौर, डॉक्टर सलीम राज, छगनलाल मूंदड़ा, मोना सेन की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सत्यम दुआ ने किया।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश 9 अप्रैल को यहाँ भाजपा और निगम-मंडल व आयोगों के पदाधिकारियों के साथ ही नगरीय निकायों के महापौर, सभापति, अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की बैठक लेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री शिवप्रकाश 9 अप्रैल को सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक महामंत्रियों की बैठक लेंगे। इसके तुरंत बाद 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक निगम, मण्डल और आयोगों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों की बैठक लेंगे। दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक श्री शिवप्रकाश भाजपा के सभी मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों की बैठक लेंगे। अपराह्न 3 से 4.30 बजे तक नगरीय निकायों के महापौर-सभापतियों, अध्यक्ष-उपाध्यक्षों के साथ ही जिला पंचायतों के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की बैठक लेंगे।
- -छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी योजनाओं की दी जानकारीरायपुर, / छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज अपने भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से उनके निवास कार्यालय से सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर मंत्री श्री नेताम और मुख्यमंत्री श्री यादव के बीच मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित केन्द्र और राज्य प्रवर्तित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।मंत्री श्री नेताम ने बताया कि राज्य सरकार किसानों, गरीबों और मजदूरों सहित सभी वर्गों के निरंतर विकास के लिए नीतिगत फैसले लेकर उनकी बेहतरी का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में सभी वर्ग के लोग खुशहाल हैं। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन श्रमिक कल्याण योजना, कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन योजना सहित अन्य जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। मंत्री श्री नेताम ने इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव को छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण भी दिया।
-
-शहरों और गांवों में सुशासन तिहार के प्रति लोगों में दिखा उत्साह
-लोग अपनी समस्याओं के निवारण और जरूरतों की पूर्ति के लिए आगे आकर कर रहे आवेदनरायपुर। प्रदेश के लोगों तक विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में ’सुशासन तिहार' आज से प्रारंभ हो गया है। सुशासन तिहार के माध्यम से प्रथम चरण में आम नागरिकों की जरूरतों, समस्याओं, शिकायतों का समाधान करने आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। राज्य शासन द्वारा इस दौरान पारदर्शिता, जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।कोरबा जिले में भी आज से सभी नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन तिहार का आयोजन प्रारंभ हो गया है। नागरिक अपनी जरूरतों को पूरा करने उत्साहपूर्वक स्वस्फूर्त आवेदन करने पहुँच रहे हैं। मौके पर मौजूद अधिकारी-कर्मचारी उनके आवेदन स्वीकार कर पावती प्रदान कर रहे हैं। कई आवेदक खुद अपने आवेदन समाधान डिब्बे में डाल रहे हैं। आमजनो को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर योजनाओं से जुड़ने हेतु प्रक्रिया से अवगत भी कराया जा रहा है। नगरीय निकायों के सभी जोन कार्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन तिहार हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई है। निगरानी हेतु विभिन्न अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दायित्व सौंपा गया है। हर गांव और शहर में मुनादी कराकर लोगों के बीच इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया है।सुशासन तिहार में ग्रामीणों में दिखा उत्साहरंगमती व द्रुपती बाई ने नए पीएम आवास व शौचालय निर्माण के लिए किया आवेदनकोरबा विकासखंड के कोरकोमा पंचायत में आयोजित सुशासन तिहार में आज सुबह से ही ग्रामीणों की कतार लगी रही। ग्रामीण शिविर स्थल पर पहुँचकर अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु आवेदन प्रस्तुत कर समाधान पेटी में स्वयं आवेदन जमा कर रहे थे। सुशासन तिहार का लाभ लेने आए कोरकोमा निवासी श्री अरदेसी सारथी व उसकी धर्मपत्नी रंगमती सारथी ने नए पीएम आवास व शौचालय के लिए आवेदन जमा किया। उन्होंने बताया कि जनहितैषी सरकार, आम नागरिकों की परेशानियों को अच्छे से समझती है, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा सराहनीय पहल करते हुए पंचायतों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीण समाधान पेटी में अपनी शिकायत जमा कर रहे हैं, जिसे प्रशासन द्वारा जांच कर तत्परता से निराकरण किया जाएगा।कोरकोमा की द्रुपती सारथी ने भी आवास व शौचालय निर्माण के लिए आवेदन जमा किया। उसने बताया कि सरकार द्वारा आमजनों की परेशानियों के समाधान के लिए यह आयोजन किया गया है। इससे जरूरतमंद हितग्राही लाभान्वित होंगे। इसी प्रकार गोढ़ी व करतला विकासखण्ड के नोनबिर्रा पंचायत में भी सुशासन तिहार का आयोजन किया गया है। ग्रामीण शिविर में आकर अपनी जरूरतों की पूर्ति हेतु आवेदन जमा कर रहे हैं। - -सुशासन तिहार-2025 को लेकर बीजापुर जिले के लोगो में उत्साहरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के पहल पर आयोजित सुशासन तिहार 2025 का जिले के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। शासकीय कार्याे में पारदर्शिता लाने एवं शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने राज्य में आज 8 अप्रैल से सुशासन तिहार का शुभारंभ हो गया है। बीजापुर जिले में पहले चरण में 8 से 11 अप्रैल तक समाधान पेटी के माध्यम से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके लिए कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में सभी ग्राम पंचायत कार्यालयों, तहसील, जनपद, नगर पंचायत, एसडीएम कार्यालय सहित जिला मुख्यालय में कलेक्टर कार्यालय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला पंचायत सहित नगरपालिका नगर पंचायतोें मे भी समाधान पेटी के माध्यम से आवेदन प्राप्त किए जा रहे है।कलेक्टर ने सुशासन तिहार के आयोजन के लिए अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही जिले के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। ग्रामीण एवं शहरी जनमानस में सुशासन तिहार एवं समाधान पेटी के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है वहीं आम जनता को सुगमतापूर्वक आवेदन लिखने हेतु समाधान पेटी में आवेदन करने हेतु सहयोगी के रूप में जिला प्रशासन द्वारा कर्मचारियों को संलग्न किया गया है। कलेक्टर ने सभी पंचायतों में ग्रामीणों के द्वारा अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने हेतु आवेदन की उपलब्धता सहित ग्रामीणों को आवेदन करने के लिए प्रेरित करने, सुदूर क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए है।
- रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य के सभी जिलों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज सुकमा जिले में कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और मार्गदर्शन में आज से सुशासन तिहार प्रारम्भ किया गया है। सुशासन तिहार 2025 के तहत सुकमा जिला प्रशासन द्वारा आम जनता में जन जागरूकता फैलाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार अभियान प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर श्री ध्रुव ने अभिवन पहल करते हुए विशेष रूप से दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों को आवेदन भरने में मदद करने के लिए सुशासन संगवारी भी नियुक्त किए हैं। शासन की यह सकारात्मक पहल सुनिश्चित करेगी कि कोई भी व्यक्ति सुशासन तिहार से वंचित न रहे।सुशासन तिहार के प्रथम दिवस में सुकमा जिले के सभी पंचायतों और नगरीय निकायों के क्षेत्रों में लोगों ने अपने आवेदन दिए। जनप्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने भी सुशासन तिहार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लोग सुशासन तिहार के बारे में जानकारी लेने लगे और अपनी समस्या और मांग से संबंधित आवेदन समाधान पेटी में जमा किए। कलेक्टर श्री ध्रुव ने जिलेवासियों से अपील की है कि आम जन सुशासन तिहार के अवसर का लाभ उठाकर अपनी समस्याओं और सुझावों को सुशासन पेटी में दर्ज करें, ताकि उन्हें जल्द समाधान मिल सके।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में शासन प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए लगातार शासकीय योजनाओं को उचित क्रियान्वयन कर आम लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
- -10 एकड़ जमीन का चिन्हांकन, खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षणरायपुर, / नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी की स्थापना होने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन और आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण ने लगभग 10.03 एकड़ भूमि का चिन्हांकन कर लिया है। यह भूमि सेक्टर-33 के ग्राम उपरवारा क्षेत्र में स्थित है, जिसका कुल क्षेत्रफल 40,614.216 वर्गमीटर है।मिली जानकारी के अनुसार खेल एवं युवा कल्याण विभाग को 90 वर्षों की लीज पर भूमि प्रदान की जाएगी। तीरंदाजी अकादमी के निर्माण में एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC) अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत वित्तीय सहयोग प्रदान करेगा। यहां आउटडोर और वातानुकूलित इनडोर तीरंदाजी रेंज, हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर, छात्रावास जैसे निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं।अकादमी के बनने से नवा रायपुर न केवल खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाएगा, बल्कि यह देश के युवा तीरंदाजों के लिए एक उत्कृष्ट प्रशिक्षण केंद्र के रूप में उभरेगा। यह पहल खेलों के विकास और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
- -देरी व लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों और एजेंसियों को लगाई फटकार-अधूरे कार्यों को बारिश से पहले पूर्ण करने के दिए निर्देश, काम में लापरवाही एवं उदासीनता पर होगी कड़ी कार्रवाईरायपुर।. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने आज मिशन अमृत 2.0 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मिशन के कार्यों में देरी और लापरवाही पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों और एजेंसियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने अधूरे कार्यों को बारिश से पहले पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। मिशन अमृत 2.0 के नोडल अधिकारी, अभियंता, प्रोजेक्ट डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट कन्सल्टेंट्स एवं उनके डिप्टी टीम लीडर्स, असिस्टेंट कन्सट्रक्शन मैनेजर्स तथा चयनित निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि भी बैठक में मौजूद थे।नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के अधिकारियों को मिशन अमृत 2.0 के कार्यों की नियमित समीक्षा करने तथा फील्ड में जाकर प्रगति व गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने अगली समीक्षा बैठक में कार्यों की भौतिक प्रगति और समयबद्ध योजना की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करने को कहा। उल्लेखनीय है कि मिशन अमृत 2.0 के तहत प्रदेश के 36 नगरीय निकायों में पेयजल परियोजनाएं चल रही हैं, जिनमें से 29 में कार्यादेश जारी हो चुके हैं।डॉ. बसवराजु ने सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि मिशन के कार्य समय पर पूरे नहीं होने पर केंद्र सरकार से राशि नहीं मिलेगी, जिससे राज्य सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। मिशन अमृत 2.0 को मार्च-2026 तक पूरा करना है। यह केंद्र और राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। भारत सरकार और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव द्वारा इसकी प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को मिशन के कार्यों में कुशल मानव संसाधन लगाने के साथ ही ड्राइंग-डिजाइन, सर्वे डॉटा और अन्य कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए।नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु ने नगरीय निकायों को प्रत्येक स्वीकृत कार्य के लिए एक्शन प्लान तैयार करने और उसकी प्रगति की नियमित समीक्षा करने को कहा। उन्होंने लगातार पत्राचार के बाद भी कार्यों में उदासीनता बरतने वाले नगरीय निकायों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जनवरी-2024 के बाद से परियोजना के लिए 300 करोड़ रुपए आबंटित किए गए हैं और मार्च-2025 तक कोई भुगतान लंबित नहीं है। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर कार्य में देरी ठीक नहीं है। सुडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शशांक पाण्डेय और उप महाप्रबंधक श्री रमेश सिंह सहित अन्य अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।
- -अम्बिकापुर, कांकेर और बालोद जिले के कलेक्टरों ने लिया तैयारियों का जायजा-पहले चरण में लोगों से लिए जाएंगे 11 अप्रैल तक आवेदनरायपुर, /राज्य व्यापी सुशासन तिहार को लेकर अम्बिकापुर, बालोद और कांकेर जिले में भी लोगों का उत्साह दिख रहा है। इन जिलों में लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर समाधान पेटी में जमा कराए। कलेक्टर सहित वरिष्ठ प्राशसनिक अधिकारियों द्वारा लगातार मैदानी क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन देने की अपील की जा रही है। लोगों को आवेदन लेने के लिए ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायत, नगरीय निकायों जिला मुख्यालयों और तहसील कार्यालय समाधान पेटी की व्यवस्था की गई है।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा समाज के सभी वर्गों से तत्परता से संवाद एवं समाधान के उद्देश्य से सुशासन तिहार की शुरुआत आज 8 अप्रैल से की गई है। इस अभियान के अंतर्गत आज से 11 अप्रैल तक आवेदन लिए जा रहे हैं। दूसरे चरण में इन आवेदनों का निराकरण 12 अप्रैल से 4 मई के मध्य संबंधित विभागों द्वारा किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में आमजनता की समस्याओं के निराकरण हेतु आगामी 05 मई से 31 मई तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आवेदकों को उनके आवेदनों की यथासंभव समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।ग्रामीणों को जानकारी देने मुनादीअंबिकापुर कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज विकासखंड लखनपुर एवं उदयपुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में केवरा, कुंवरपुर, अंधला, जजगा, उदयपुर, सोनतराई एवं डांड़गांव का दौरा कर सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का अवलोकन किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आमजन की समस्याओं को सहज और सरल भाषा में समझकर आवेदन भरने में सहायता करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुशासन तिहार की जानकारी लोगों तक पहुंचाने हेतु मुनादी, पंपलेट और पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने कहा।कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए ऑनलाइन आवेदनकांकेर के कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और सुशासन तिहार में लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी आवेदन दिए जा सकते हैं।हॉट बाजारों में समाधान पेटी की व्यवस्थाबालोद जिले के कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देश पर सुशासन तिहार में लोगों से आवेदन लेने के लिए ग्राम पंचायतों के साथ-साथ हाट बाजारों में समाधान पेटी की व्यवस्था की गई है। जहाँ पर अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा संयुक्त जिला कार्यालय के साथ-साथ जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों के जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालयों मंे भी आवेदन प्राप्त करने हेतु समाधान पेटी लगाई गई है।
- -ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में सुबह से ही लोग आवेदन देने पहुंचे-जिलों में कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारी कर रहे निरीक्षण-आवेदन के लिए समाधान पेटी की व्यवस्थारायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आज से शुरू हुए राज्य व्यापी “सुशासन तिहार में लोगों द्वारा अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन देने का सिलसिला शुरू हो गया है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोग बेहिचक आवेदन दे रहे हैं। लोगों को भरोसा है कि उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए त्वरित पहल की जाएगी। सुशासन तिहार के पहले चरण में आम लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए 8 अपै्रल से 11 अपै्रल तक राज्य के सभी ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों और जिला मुख्यालयों में आवेदन लिए जा रहे हैं।राजधानी रायपुर में आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने राजधानी के विभिन्न वार्डों में पहुंच कर लोगों को अपनी समस्या के निराकरण के लिए आवेदन देने की अपील की। उन्होंने नगर निगम के जोन क्रमांक 4 के कार्यालय और विभिन्न वार्डों में आवेदन लिये जाने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने लोगों से अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए बिना किसी हिचक के आवेदन करने कहा।महासमुंद जिले में कलेक्टोरेट, जनपद और तहसील कार्यालय में समाधान पेटी की व्यवस्था की गई है। सुशासन तिहार के सफल संचालन के लिए कलेक्टर द्वारा 51 नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। कलेक्टर महासमुंद श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर आवेदन लेने की प्रक्रिया का जायजा लिया और अधिकारियों से कहा कि लोगों को आवेदन देने के लिए किसी प्रकार का दिक्कत न हो इसका विशेष रूप से ध्यान दें। आवश्यकतानुसार कई केंद्रों में आवेदन देने मदद करने के लिए कर्मचारी तैनात किए गए हैं।धमतरी जिले के कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा सहित जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोमा श्रीवास्तव और तीनों अनुभागों के अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों ने आज पोटियाडीह, परसतराई, ग्राम पंचायतों में पहुंचकर सुशासन तिहार के दौरान आवेदन लेने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस दौरान अशिक्षित आवेदकों के आवेदन लिखने के लिए किसी कर्मचारी की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को आवेदन देने से मना या रोका नहीं जाए। इसके बाद कलेक्टर ने नगर निगम क्षेत्र में हटकेशर वार्ड पहुंचकर वहां मौजूद महिलाओं और लोगों से बातचीत की। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में अपनी मांगों और समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन करने को कहा।जगदलपुर जिले में जिले के सभी गांवों, नगरीय क्षेत्रों के सभी वार्डों कलेक्टर कार्यालय सहित सभी शासकीय कार्यालयों में लोगों से आवेदन लेने के लिए समाधान पेटी की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार बालोद जिले में भी लोगों से आवेदन लेने के लिए सभी महत्वपूर्ण स्थानों में समाधान पेटी की व्यवस्था की गई है।नागरिकों को है सुशासन पर भरोसामहासमुंद जिले के ग्राम परसदा के निवासी श्री विक्रम चंद्राकर ने गांव में पेयजल की समस्या को देखते हुए नलकूप खनन के लिए आवेदन किया है। उन्हें विश्वास जताया है कि उनकी मांग का निराकरण होगा। इसी तरह ग्राम खैराभाठा के दुलारी बाई तारक ने कहा कि यह सरकार की अच्छी सोच है कि हमें अपनी मांग और समस्याओं को बताने एक उचित प्लेटफॉर्म मिल रहा है।सुशासन तिहार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में गति लाने के साथ ही आम जनता जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना है। सुशासन तिहार तीन चरणों में आयोजित होगा पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में 5 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में निगम-मंडलों के नवनियुक्त अध्यक्षों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी अध्यक्षों को नवीन दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन भी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार विकास और जनकल्याण के प्रति संकल्पबद्ध है। निगम-मंडलों के माध्यम से शासन की अनेक योजनाएँ और हितग्राहीमूलक कार्यक्रम ज़मीनी स्तर तक पहुँचते हैं। उन्होंने सभी अध्यक्षों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ करें तथा छत्तीसगढ़ की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाएँ।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष श्री दीपक महस्के, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पाण्डेय, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री राम सेवक पैकरा, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा,छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री चंदूलाल साहू, छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा, छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार मिर्धा और छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष श्री चन्द्रहास चंद्राकर भी उपस्थित रहे।
- -आवेदकों को तिलक लगाकर व गुलदस्ता देकर किया गया अभिनन्दन-कलेक्टर ने स्वयं आवेदन लेकर दी पावती-सुशासन तिहार को लेकर लोगों में भारी उत्साहरायपुर, / राज्य शासन के निर्देशानुसार आज बलौदाबाजार जिले में सुशासन तिहार 2025 के प्रथम चरण के तहत आवेदन लेने का शुभारंभ आज जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में हुआ। आवेदन प्राप्त करने के स्थल को रंगोली एवं बैनर से आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा प्रथम आवेदक का तिलक लगाकर व गुलदस्ता देकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। कलेक्टर दीपक सोनी ने संयुक्त जिला कार्यलय में आवेदन प्राप्ति स्थल पर स्वयं आवेदको से आवेदन प्राप्त किया और पंजी में आवश्यक प्रविष्टि कर पावती दिया।उन्होंने इस दौरान सुशासन तिहार में सबकी सहभागिता हेतु लोगों को प्रोत्साहित किया।जिले में सुशासन तिहार को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। सुशासन तिहार के उद्देश्य को जन- जन तक पहुंचने के लिए सायकिल रैली, नारा लेखन सहित अन्य जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।विकासखंड कसडोल के ग्राम पंचायत गिरौद में एसडीएम की उपस्थिति में प्रथम आवेदक श्रीमती प्रेमलता पटेल का तिलक लगाकर व गुलदस्ता भेंट कर अभिनन्दन किया गया। प्रेमलता के आवेदन को पंजी में प्रविष्टि उपरांत पावती दी गई और आवेदन को समाधान पेटी में डाला गया। प्रेमलता पटेल ने बताया कि सुशासन तिहार राज्य शासन की बहुत अच्छी पहल है। इसके माध्यम से लोगों की समस्याओं और मांग से सम्बंधित आवेदनों का उपयुक्त निराकरण तय समय पर होगा। उन्होंने बताया कि एक सामाजिक भवन मांग के लिए आवेदन दिया है।नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार में एसडीएम की उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 3 में प्रथम आवेदक सूरज पटेल का गुलाब फूल देकर स्वागत किया गया। विकासखंड भाटापारा के ग्राम पंचायत देवरी में मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रथम आवेदक का स्वागत किया गया। इसीतरह सभी नगरीय निकायों के वार्डो और ग्राम पंचायतों में सुशासन तिहार का आगाज हुआ।
- -गांव-गांव, शहर-शहर में लगी समाधान पेटियां-सुशासन तिहार को लेकर लोगों में उत्साह-8 से 11 अप्रैल तक ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में आमजन से लिए जाएंगे आवेदनरायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जनता-जनार्दन की समस्याओं के निदान और उनसे रूबरू मुलाकात के लिए सुशासन तिहार का प्रदेशव्यापी शुभारंभ आज 08 अप्रैल से हो गया है। तीन चरणों में आयोजित होने वाला यह सुशासन तिहार 31 मई तक चलेगा। प्रथम चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आम जनता से ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के कार्यालयों में सीधे आवेदन लिए जा रहे हैं। सुशासन तिहार को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, और लोग अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर उसे ग्राम पंचायत और नगर पंचायत कार्यालयों में लगी समाधान पेटी में जमा कर रहे है।जनसमान्य की समस्याओं से संबंधित आवेदनों को भरने के लिए ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायो के कार्यालयों में अधिकारी कर्मचारी की ड्यूटी भी लगाई गई है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन देने में किसी भी तरह की परेशानी न हो।सुशासन तिहार के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन पोर्टल एवं कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए भी आवेदन प्राप्त किए जाने की व्यवस्था है। विकासखंडों और जिला मुख्यालयों में भी आवेदन प्राप्त करने हेतु समाधान पेटी रखी गई है, जहां लोग अपनी समस्याओं के संबंध में आवेदन डाल रहे है।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा सुशासन एवं पारदर्शिता के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सुशासन तिहार-2025 का आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल है। सुशासन तिहार-2025 के तहत सभी प्राप्त आवेदनों की सॉफ्टवेयर में प्रविष्टि कर संबंधित विभागों को सौंपा जाएगा, और एक माह के भीतर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि सुशासन तिहार 2025 का उद्देश्य जनसामान्य की समस्याओं का प्रभावी एवं त्वरित समाधान, शासकीय कार्यों में पारदर्शिता और जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है। मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व में ही सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे सुशासन तिहार के सुव्यवस्थित आयोजन और इसके अंतर्गत प्राप्त होने वाले आवेदनों के तत्परता से निराकरण को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राज्य और जिला स्तर पर निराकरण की स्थिति और गुणवत्ता की समीक्षा भी की जाएगी।सुशासन तिहार के तीसरे चरण में प्रत्येक जिले की 8 से 15 ग्राम पंचायतों के मध्य समाधान शिविर आयोजित होंगे। नगरीय निकायों में भी आवश्यकतानुसार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में आमजन को उनके आवेदन की स्थिति से अवगत कराया जाएगा, तथा यथासंभव आवेदन का त्वरित निराकरण भी वहीं किया जाएगा। शेष समस्याओं का निराकरण एक माह के भीतर कर सूचना दी जाएगी।समाधान शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और हितग्राहीमूलक योजनाओं के आवेदन प्रपत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अभियान में सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, मुख्य सचिव, प्रभारी सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी स्वयं शिविरों में उपस्थित रहकर आमजन से संवाद करेंगे, और विकास कार्यों व योजनाओं से मिल रहे लाभ का फीडबैक लेंगे। साथ ही औचक निरीक्षण के माध्यम से चल रहे निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति और गुणवत्ता का भी मूल्यांकन किया जाएगा।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के नव नियुक्त अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री हरीश दुहन ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री दुहन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को श्री दुहन ने एसईसीएल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत राज्य के खनन प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के औद्योगिक और सामाजिक विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
-
महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास नालियाँ ढकने के दिये निर्देश
महापौर मीनल ने प्रगतिरत कार्यो की विस्तृत समीक्षा की.
0 सभी ठेेकेदारो को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश0
रायपुर/नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने 15 वें वित्त आयोग के कार्यो की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को अनेक निर्देश दिये। प्रभारी अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक, मुख्य अभियंता श्री यू.के. धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा सीनियर, श्री अंशुल शर्मा जुनियर, उपअभियंताओं, कार्य के अनुबंधित सभी ठेकेदारों की उपस्थिति में बैठक में महापौर ने सभी अधिकारियों को प्लान के अंतर्गत कार्यो को करने के निर्देश दिये।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने बैठक में सभी ठेकेदारों को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। महापौर ने निर्देशित किया है कि सभी कार्यो की सतत मॉनिटरिंग की जाए.
महापौर ने निर्देशित किया कि जिन बडे नालो में गौ माता गिर जाती है, उनका चिन्हांकन कर ड्रेन कव्हर हेतु कार्य किया जाये। महापौर ने ड्रेन कव्हर, पेवर वर्क, पेंटिंग कार्य उद्यान आदि मुख्य विषयों को लेकर समीक्षा की एवं ड्रेन कव्हर में कुछ मुख्य स्थानों जैसे रायपुर शहर के सभी 70 वार्डो के समस्त मुख्य मार्गो, सभी महापुरूषों की प्रतिमाओ और चौक -चौराहों का चिन्हाकन कर ड्रेन कव्हर हेतु प्राथमिकता से कार्य करवाने के निर्देश दिये हैँ। साथ ही स्कूल, हास्पिटल, बाजार, कमर्शियल काम्पलेक्स वाले स्थानों बडे फ्लाई ओव्हर के नीचे बाई पास में, कार्य के संबंध में निर्देश दिये हैँ।
महापौर ने उद्यान हेतु चारों विधानसभा क्षेत्रों के उद्यानों का चिन्हांकन कर सौंदर्यीकरण कार्य किये जाने की जानकारी पर कहा कि कुछ उद्यानों के सौंदर्यीकरण का कार्य अत्यंत धीमा गति से चल रहा हैं, जिन्हे समयसीमा पर कार्य कर पूर्ण करवाने के निर्देश दिये गये हैँ। साथ ही जिन स्थानों में कार्य प्रगतिरत है, वहां के वार्ड पार्षदों को जानकारी में दिये बिना कोई भी कार्य नहीं किये जाने का निर्देश महापौर ने अधिकारियो को दिया है। -
रायपुर - प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आदेशानुसार और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त श्री विश्व दीप के मार्ग निर्देशन में आज से नगर पालिक निगम रायपुर के सभी 70 वार्डों में आमजनों से समस्याओं और शिकायतों के आवेदन प्राप्त करने सार्वजनिक स्थलों पर सुबह 10 बजे से संध्या 5 बजे तक शिविर आयोजन हुआ. यह सिलसिला दिनांक 11 अप्रैल 2025 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से संध्या 5 बजे तक जारी रहेगा. आज पहले दिन सभी 10 जोनों के तहत समस्त 70 वार्डो में शिविर स्थल पर आमजनों ने कुल 1779 आवेदन जमा किये, इसमें 1373 आवेदन मांगों और 406 आवेदन शिकायतों से सम्बंधित रहे.पहले दिन जोन 1 में 100, जोन 2 में 397, जोन 3 में 319, जोन 4 में 149, जोन 5 में 105,जोन 6 में 270, जोन 7 में 150,जोन में 122,जोन 9 में 63 और जोन 10 में 104 आवेदन आमजनों ने जमा कराये.
-
रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और जोन 8 जोन कमिश्नर श्री ए. के. हालदार के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियंता श्री अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व और उप अभियंता श्री लोचन प्रसाद चैहान की उपस्थिति में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 के नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों में अवैध निर्माण एवं स्वीकृति विपरीत निर्माण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में आज जोन क्रमांक 08 के तहत वार्ड क्रमांक 70 संत रविदास वार्ड के तहत डुमरतालाब से सरोना जाने वाले मुख्य मार्ग के पास श्रीमती पूर्णिमा चावड़ा द्वारा लगभग 2400 वर्गफीट भूखंड क्षेत्र में व्यवसायिक अनुमति के विपरीत किये गए निर्माण को तोडने की कार्यवाही की गयी एवं भवन स्वामी को भूतल में पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया । जोन क्षेत्र के अंतर्गत मोहबाबाजार से एम्स होते हुए टाटीबंध मुख्य मार्ग में लगभग 15 ठेलों और गुमटियों हटाने की कार्यवाही की गई ।







.jpg)


.jpg)
















