- Home
- छत्तीसगढ़
- - खारून नदी पर निर्मित उद्वहन सिंचाई योजना का किया लोकार्पण- 2 हजार 500 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लाभ मिलेगादुर्ग /सावन माह के 8वॉं व अंतिम सोमवार को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पाटन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कौही के खारून नदी तट प्राचीन शिव मंदिर पहंुचे। उन्होंने यहां पर स्वयंभू शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने खारून नदी पर 7 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित कौही उद्वहन सिंचाई योजना का लोकार्पण किया। कौही उद्वहन सिंचाई योजना से ग्राम कौही, बोरेंदा, जरवाय, केसरा, खम्हरिया, डंगनिया, तर्रीघाट, सोनपुर और सिपकोना के 2 हजार 500 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने कौही के पहले दौरे के अवसर पर ही यहां के पुरानी उद्वहन सिंचाई योजना को अपडेट करने की घोषणा की थी। योजनांतर्गत इंटक वेल का रेडियस जो पहले 6 मीटर था इसको 12 मीटर किया गया है। वहीं 150 एच.पी. के पांच वीटी पंप स्टॉल किए गए हैं। जिससे लिफ्ट ऐरीगेशन की क्षमता में कई गुणा वृद्धि हुई है। सम्पूर्ण नहर प्रणाली का लाइनिंग कार्य भी किया गया है। कौही उद्वहन सिंचाई योजना की क्षमता बढ़ने से इस क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को राहत पहुंची है।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने क्षेत्र के बारह किसानों को खसरा बी-1, बी-2 अपने कर कमलों से वितरण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रदेशवासियों पर भगवान भोलेनाथ की कृपा बनी रहे। उन्होंने सभी को सावन सोमवारी की बधाई दी। क्षेत्रवासियांे की मांग के अनुरूप सिंचाई सुविधा विस्तारित होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी वर्ग के विकास के लिए योजनाएं संचालित कर रही है। सांस्कृतिक गतिविधियों को पुनर्जीवित करने का काम कर रही है। सरकार की योजनाओं से प्रदेश को पहचान मिली है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लोगांे की मांग पर मंदिर परिसर के सौन्दर्यीकरण का भरोसा दिलाया। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सेवा का अवसर प्रदान करने लोगों का आह्वान किया। कार्यक्रम को जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
- -स्पीड ब्रेकर नही होने के कारण थनौदवासियों को बनी रहती है दुर्घटना की आशंका, समीप में हो रहा स्कूल का संचालनदुर्ग / कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रति सोमवार को आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जिले के विभिन्न स्थानों से पहंुचें लोगों से मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पहल करने को कहा। आज जनदर्शन में 130 आवेदन प्राप्त हुए।ग्राम पंचायत नंदिनी खुंदिनी के सरपंच एवं ग्रामवासियों ने भूमिगत जल बोर पंपों पर विषाक्त केमिकल प्रदूषित पानी का रिसाव होने की शिकायत की। ग्रामवासियों ने बताया कि विष्णु केमिकल भिलाई (चोपड़ा खदान) में सैकड़ों टन पेंट बनाने का कार्य किया जा रहा है। पेंट बनाने से निकले वाले वेस्ट केमिकल, रॉ मटेरियल को एक गढ्ढा बनाकर डाल दिया जाता है। उक्त रॉ मटेरियल व वेस्ट केमिकल घुलनशील होने के कारण भूमिगत जल से मिलकर जल स्त्रोतों के माध्यम से पूरे गांव के लोग उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव के अधिकतर बोर पंप जिसे पूरे गांव वाले उपयोग में लाते हैं उस पानी का स्वाद और रंग अलग ही होता है। केमिकल पानी का रिसाव पीने के पानी में होने के कारण ग्रामवासियों के स्वास्थ्य पर गहरा असर हो रहा है। शरीर में स्कीन से संबंधित गंभीर बीमारियों से ग्रामवासियों को जुझना पड़ रहा है। ग्रामवासियों द्वारा प्रदूषित पानी की जांच भिलाई इंस्टीट्यूट टेक्नॉलाजी के अभियांत्रिकी रसायन विभाग द्वारा गया था, जिसमें केमिकल की अधिक मात्रा का होना पाया गया। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।पाटन निवासी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने एवं आवास प्रदान करने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्थायी प्रतीक्षा सूची में था। लेकिन वर्तमान में जनपद पंचायत द्वारा बताया गया कि उनका नाम सूची से डिलीट हो गया है। इस पर कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन को परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।थनौद निवासियों ने स्पीड ब्रेकर निर्माण के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि आबादी क्षेत्र होने के कारण थनौद मुख्य मार्ग के पास दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। समीप में हाई स्कूल भी संचालित होती है, जिसके कारण बच्चों का स्कूल आना जाना लगा रहता है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को अवगत कराया गया, तो उनके द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया, लेकिन उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाईन के अनुसार स्पीड ब्रेकर नही लगाया जा सकता है। इस पर कलेक्टर ने ईई लोक निर्माण विभाग को निरीक्षण कर तत्काल कार्यवाही करने को कहा।इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 25 पंचशील नगर में अवैध शेड निर्माण हटाने, सड़क बनाने, नल कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास, पट्टा दिलाने, दीनदयाल कालोनी आवासीय परिसर जुनवानी भिलाई में मूलभूत सुविधाओं उपलब्ध कराने, आंगनबाड़ी के सामने से ट्रांसफार्मर हटाने, भू मुआवजा, भूमि पर अवैध कब्जा इत्यादि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इन सभी आवेदनों पर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
- -रीपा में महिलाएं तैयार कर रही हैं आकर्षक राखियांरायपुर / रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाईयों की कलाईयों पर स्व-सहायता समूहों की बहनों की राखियां एक बार फिर सजेंगी। राज्य के गौठानों में स्वसहायता समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में राखियां तैयार कर रही हैं। राखियों में परम्परा के अनुरूप मौली-धागा, मोती जैसी अन्य वस्तुओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये राखियां आकर्षक होने के साथ-साथ भाई-बहनों के प्यार का प्रतीक भी हैं।राज्य के कबीरधाम जिले में भी महिला स्वसहायता समूह द्वारा रंग-बिरंगी राखियां बनायी जा रही है, जिसकी मांग बाजार में अच्छी-खासी बनी हुई है। ग्राम मैनपुरा की महालक्ष्मी महिला स्व-सहायता समूह ग्राम पंचायत मजगांव की कुसुम महिला ग्राम संगठन एवं अन्य समहू द्वारा तैयार की जा रही राखियों से इन समूहों को अच्छी आमदनी हो रही है। अब तक लगभग 15 से 20 हजार रुपए की राखियां बेची जा चुकी हैं। राखियां लोगों को बहुत पसंद आ रही हैं और हाथों-हाथ बिक रही हैं।उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में शुरू किए गए रीपा में ग्रामीणों को आजीविका के नए साधनों से जोड़ने के लिए नई-नई आर्थिक गतिविधियां शुरू की जा रही है। इसी कड़ी में महिला समूहों द्वारा राखियां तैयार की जा रही हैं।
- -मात्रात्मक त्रुटि सुधार के लिए प्रकट किया आभाररायपुर /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों में निवासरत महार समाज (बौद्ध) के लोगों की जाति प्रमाण पत्र संबंधी मात्रात्मक त्रुटि की समस्या का निराकरण होने पर आज महार बौद्ध समाज के प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रायपुर के हेलीपेड पर मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात कर उनके प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज भी उपस्थित थे।गौरतलब है कि महार समाज के लोगों की जाति संबंधी मात्रात्मक त्रुटि की वजह से विगत कई वर्षों से इनके जाति प्रमाण पत्र जारी करने में दिक्कत आ रही थी, जिसके कारण इन लोगों को शिक्षा एवं रोजगार सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। बौद्ध समाज द्वारा मात्रात्मक त्रुटि के कारण वर्षों से लंबित समस्या के स्थायी समाधान के संबंध में बस्तर सांसद श्री दीपक बैज के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मिलकर लगातार प्रयास किया जा रहा था। जिसके परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार द्वारा महार जाति की मात्रात्मक त्रुटि के संबंध में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया और इस संबंध में संसद के अनुमोदन एवं महामहिम राष्ट्रपति के हस्ताक्षर पश्चात भारत सरकार के द्वारा गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।बौद्ध समाज अंतर्गत महार जाति की वर्षों पुरानी मांग के पूरा होने पर बौद्ध समाज के प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद दीपक बैज से मिलकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया एवं भारत सरकार के राजपत्र के अनुसार शीघ्र ही इसे छत्तीसगढ़ प्रदेश में लागू करने संबंधी शासनादेश जारी करने का अनुरोध किया। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति व्यक्त की।इस मौके पर बौद्ध समाज की ओर से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सांसद दीपक बैज को ‘भारत का संविधान‘ एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जीवनी भेंट की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बौद्ध समाज छत्तीसगढ़ के प्रमुख पदाधिकारी गण सर्वश्री दिलीप वासनीकर रायपुर, सुनील रामटेके भिलाई ,अनिल खोबरागड़े दल्ली राजहरा, भोजराज गौरखेड़े रायपुर, सारंग राव हुमने बिलासपुर, के.आर.उके रायपुर, हेमराज कुटारे रायपुर, प्रफुल्ल गेडाम बिलासपुर, प्रमोद वासनिक रायपुर, राजेश हुमने बिलासपुर, वीरेंद्र बोरकर डोंगरगांव, सुनील नागदौने डोंगरगढ़, अशोक धवले भिलाई, अनिल कावरे बीजापुर, अनिल रामटेके बीजापुर, शशांक घोड़ेस्वार राजनांदगांव, प्रवाह नासरे रायपुर आदि उपस्थित थे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ओणम पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों विशेषकर मलयाली समुदाय के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा है कि ओणम दक्षिण भारत के जन-जीवन की गहराईयों से जुड़ा प्राचीन और पारम्परिक उत्सव है, जो आपसी प्रेम और सौहार्द्र का संदेश देता है। मलयाली भाई-बहनों द्वारा छत्तीसगढ़ में भी हर साल ओणम का त्यौहार उत्साह से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि ओणम का त्यौहार सभी के जीवन में खुशहाली लेकर आए।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त पर प्रदेशवासियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद करते हुए कहा कि हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद ने अपने खेल से देश सहित पूरे भारतवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उनके सम्मान और याद में हर साल हम ध्यानचंद जी के जन्मदिवस को खेल दिवस के रूप में मनाते हैं।इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व होता है। खेल से व्यक्तित्व में नेतृत्व, समर्पण, अनुशासन जैसे गुण विकसित होते हैं जो जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने के लिए मदद करते हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, यहां राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को उभारने के लिए खेल विकास प्राधिकरण के गठन सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचनाओं का निर्माण किया गया है। स्थानीय खेल प्रतिभाओं को पहचानने, निखारने और उचित मंच देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत की गई है। इससे युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
- भिलाईनगर/ नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्र के युवा बेरोजगारों को स्वावलंबी बनाने महात्मा गांधी शहरी इंडस्ट्रीयल पार्क का स्थापना करने जा रहा है। जहां युवक स्वयं का लघु उद्योग संचालित कर अन्य युवाओं को देगें रोजगार।राज्य शासन द्वारा शहरी क्षेत्र के युवाओं को नई उद्योगों का स्टार्टअप करने वाले युवाओं को अवसर देते हुए उन्हें स्वंय के रोजगार से जोड़ने अर्बन इंडस्ट्रीयल पार्क स्थापित करने की घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया था। शासन की महत्वाकांक्षी योजना को जनता को समर्पित कर लाभ दिलाने उद्योग स्थापित कराने भिलाई निगम के महापौर नीरज पाल ने वार्ड 06 प्रियदर्शनी परिसर में रिक्त स्थल चयन कर विधिवत निविदा प्रक्रिया को पूर्ण कर औधोगिक पार्क स्थापना का कार्य शीघ्रता से करा रहे है।आयुक्त रोहित व्यास ने प्रियदर्शिनी परिसर पश्चिम लगभग 2.5 एकड़ जमीन में वाहन शाखा के पीछे आकार ले रहे इंडस्ट्रीयल पार्क स्थल तक पहुंच मार्ग , नाली, बिजली, पानी जैसे आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के लिए किये जा रहे कार्याे का स्थल अवलोकन किये । निरीक्षण के दौरान उपस्थित विभागीय अधिकारियों से उद्यमियों के लिए सभी आवश्यक सुविधा मुहैया कराने तथा निर्माण कार्य की प्रगति का फीडबैक लेते हुए सभी कार्य को गुणवत्ता पूर्ण करने के निर्देश देते हुए समय सीमा में पूर्ण करने कहा ताकि इसका लाभ क्षेत्र के युवाओं को शीघ्र मिले सके।निगम द्वारा बनाये जा रहे महात्मा गांधी शहरी इंडस्ट्रीयल पार्क में शिक्षित युवा बेरोजगारो को उनको स्वयं का रोजगार स्थापित करने भूमि आबंटित किया जायेगा, जहां मिलेट प्रोसिंग प्लांट, पापड़, उद्योग, दोना पत्तल उद्योग जैसे लघु उद्योग की स्थापना कर क्षेत्र के अन्य युवाओं को रोजगार देगें।
- रायपुर / जनचौपाल में नागरिकों ने आज प्रधानमंत्री आवास दिलाने, अवैध कब्जा हटाने, ईलाज के लिए सहायता सहित अन्य समस्याओं पर आवेदन दिए। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश दिए। जनचौपाल में 54 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बी.बी पंचभाई और एसडीएम श्री देवेन्द्र पटेल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।जिले के बीरगांव नगर निगम के इंदिरा गांधी वार्ड के निवासी श्री संतोष यादव ने पट्टा दिलाने के लिए आवेदन करते हुए कहा कि उनका परिवार लंबे समय से निवासरत है परंतु अब तक पट्टा नहीं मिला है। जिसके अभाव में प्रधानमंत्री आवास योजना तथा अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है। अतः हमें नगर पालिक निगम से जल्द पट्टा दिलाने का कष्ट करें। साथ ही अभनपुर के ग्राम बिरोदा कि निवासी श्री रामलाल साहु सहित अन्य ने कहा कि उनकी जमीन भारतमाला प्रोजेक्ट के दायरे में आ रही है। अतः अधिकृत जमीन का मुआवजा देने का कष्ट करें। इसी प्रकार राजधानी के युवाओं के समूह ने सेंट्रल लाइब्रेरी में महिला प्रसाधन ठीक कराने, रीड़िग रूम में एयरकंडीशन लगाने, पर्किंग में सुधार और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कराने आग्रह किया। इस पर कलेक्टर डॉ भुरे ने अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए |जनचौपाल में पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड के नागरिक जनों ने सीसी रोड़ की मरम्मत करने, आवारा कुत्तों की समस्या, अंबेडकर चौक में नाली की सफाई करवाने आवेदन दिया। गुढ़ियारी निवासी केराबाई बंजारे ने प्रधानमंत्री आवास दिलवाने का आग्रह किया। तिल्दा नेवरा के वार्ड-15 के निवासियों ने आवेदन देते हुए कहा कि उनके नजूल भूमि से संबंधित प्रकरण तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। लेकिन पटवारी और आरआई तिल्दा नेवरा में उपलब्ध नही होने के कारण प्रकरण का समाधान नही हो रहा है। अतः प्रकरण को रायपुर में स्थानांतरित किया जाए। साथ ही उत्कल नगर निवासी श्री शंभू बाग के बिना अनुमति मकान के पीछे दीवार और सीढ़ी बनाए जाने की शिकायत करते हुए कार्रवाई करने का आग्रह किया। इसी प्रकार धरसींवा तहसील के ग्राम तेंदवा के श्री छेदी लाल साहु और कुसुम दिक्षित ने ग्राम डूमरतालाब में स्वयं की भूमि का सीमांकन कराने का आवेदन दिया। साथ ही अन्य नागरिेकों ने भी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दिया।
- -रोजगार मेला में 333 कर्मियों को सौंपा गया नियुक्ति-पत्रआरंग-रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता को पूरो करने की दिशा में रोजगार मेला एक ऐतिहासिक कदम है । यह बात आज, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के भिलाई गांव, आरंग-रायपुर स्थित ग्रुप केन्द्र में आयोजित रोजगार मेला-8 के अवसर पर केन्द्रीय जनजाति कार्य राज्यमंत्री, श्रीमती रेणुका सिंह सरूता ने कही ।समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रोजगार मेला भविष्य में रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा । केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि रोजगार मेला का आयोजन भारत सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए किया जा रहा है । उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं ।इस अवसर पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद, श्री सुनील सोनी, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), छत्तीसगढ़ सेक्टर के पुलिस महानिरीक्षक श्री साकेत कुमार सिंह, केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल, ग्रुप केन्द्र, आरंग, रायपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक, श्री बलराम बेहेरा सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।ग्रुप केन्द्र में आयोजित रोजगार मेला-8 में केन्द्रीय गृह मंत्रालय से संबद्ध संस्थानों के 333 चयनित अभ्यर्थियों को केन्द्रीय जनजाति कार्य राज्यमंत्री, श्रीमती रेणुका सिंह सरूता और रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद, श्री सुनील सोनी द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपे गए । इनमें केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल में चयनित 162, आसाम राइफल्स में 13, सीमा सुरक्षा बल में 26, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में 20 भारत तिब्बत सीमा पुलिस में 65 और सशस्त्र सीमा बल में चयनित 47 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए ।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज, देश के 45 स्थानों में आयोजित रोजगार मेला-8 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया और इस मौके पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय से संबद्ध संस्थानों के चयनित नव-नियुक्तों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए ।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मंगलवार 29 अगस्त को रायपुर जिले के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल चम्पारण में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत निर्माण कार्याें का लोकार्पण करेंगे और वहां आयोजित रामायण महोत्सव में शामिल होंगे।कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गृह, जेल, लोक निर्माण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम श्री चंपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दोपहर 3 बजे होगा। इसी प्रकार रामायण महोत्सव शासकीय स्कूल ग्राम डगनिया चम्पारण में आयोजित होगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त विजेता मानस मंडली की प्रस्तुति, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, श्री प्रभंजय चतुर्वेदी भिलाई का राम भजन एवं सुश्री शन्मुख प्रिया मुम्बई की प्रस्तुति होगी।कार्यक्रम में रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत, आदिम जाति विकास मंत्री श्री मोहन मरकाम, लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्री चिंतामणी महाराज, श्री विकास उपाध्याय, विधायक श्री धनेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉ. महंत राम सुन्दर दास की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा।
- रायपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में संस्थान की शौर्य-खेल समिति द्वारा 27 अगस्त को आकर्षक और बहुप्रतीक्षित “राष्ट्रीय खेल दिवस” समारोह की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन शौर्य के फैकल्टी इन चार्ज डॉ. हरेंद्र नारंग के कुशल मार्गदर्शन में किया गया।पहले दिन की शुरुआत दो चरणों में आयोजित होने वाले विभिन्न खेल आयोजनों के साथ हुई। सुबह के शुरुआती चरण में, एक ताज़ा शुरुआत के रूप में क्रमशः छात्रों और संकायों दोनों के साथ मैराथन का आयोजन किया गया। इसके बाद, वॉलीबॉल, क्रिकेट और फुटबॉल जैसे रोमांचक और प्रमुख खेल आयोजनों की एक श्रृंखला आयोजित की गई जिसमे छात्रों ने बड़े पैमाने पर भाग लिया। दूसरे चरण में मनोरंजक और रोमांचक खेल गतिविधियों जैसे “टग-ऑफ-वॉर”, टेबल टेनिस, शतरंज और कई अन्य मनोरंजक गतिविधियों आदि खेलों का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन का आकर्षण का केंद्र “टग-ऑफ-वॉर” रहा, इसमें छात्रों की अधिकतम भागीदारी देखी गई। छात्रों और संकायों के बीच एक अत्यधिक मनोरम शतरंज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी।प्रतिभागियों ने सभी खेल में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा वहां उपस्थित दर्शकों ने भी खेल का आनंद उठाया। खेल महाकुंभ का दूसरा दिन राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त 2023 को कुछ अतिरिक्त कार्यक्रमों और इससे भी अधिक रोमांचक गतिविधियों के साथ आयोजित होगा। साथ ही, प्रतिभागियों हेतु इस समापन दिवस पर पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
-
रायपुर। संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ श्रीराम गुरुकुलम आश्रम पंहडोर, पाटन में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम के अध्यक्ष डॉ. सुरेश शर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा संस्कृत सप्ताह पर दिए गए संदेश का वाचन संस्था के आचार्य दयाराम पुरोहित ने किया। समारोह में गुरुकुलम के छात्रों द्वारा श्लोक पाठ, गीता पाठ, संस्कृत गीत सहित विविध योगासनों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर आश्रम के संस्थापक डॉ. अरुण मढ़रिया, डॉ. बी रघुसहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग, श्रीमती अल्का दानी, सचिव छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम, लक्ष्मण साहू, सहायक संचालक के साथ ही संस्था के आचार्य, गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
- -पूरे मंदिर को उज्जैन नगरी के रूप में सजाया जाएगारायपुर/ श्रावण मास के अंतिम सोमवार 28 अगस्त को इस वर्ष शहर के प्राचीनतम शिवालय श्री बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर को उज्जैन नगरी के रूप में सजाया जाएगा, जिसमें भक्तों को उज्जैन नगर के सभी प्रतिष्ठित देवी देवताओं के रूप के दर्शन कराए जाएंगे। गर्भगृह में बाबा बूढ़ेश्वर नाथ महाकालेश्वर ,अपनी दक्षिण मुखी जलहरी के साथ में विराजमान होंगें संग में होगी माता पार्वती और भगवान गणेश । वीरभद्र और सांपों की माला लिए हुए भगवान महाकालेश्वर गर्भग्रीह में सभी भक्तों को दर्शन देंगे ।मंदिर परिक्रमा पथ में सभी विग्रहों को स्थापित किया जाएगा जिनमे साक्षी गोपाल , नवग्रह मंडल , मंगलनाथ मंदिर , गढ़ कालिका ,काल भैरव और श्री हरसिद्धि माता के प्रतिरूप का श्रृंगार किया जाएगा। पूरे मंदिर को उज्जैन नगरी के राजा महाकाल की नगरी के समान स्वरूप दिया जाएगा। दोपहर 3.00 बजे सभी भक्तों हेतु मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे और यह दर्शन लगातार मध्य रात्रि तक चलेंगे। परिक्रमा पथ में विभिन्न स्थानों पर प्रसाद वितरण और रुद्राक्ष वितरण का आयोजन भी किया गया है।इस वर्ष पुरुषोत्तम मास होने के कारण श्रावण माह में आठ सोमवार थे जिसमें से अंतिम सोमवार अर्थात 28 अगस्त को संपूर्ण मंदिर को ठीक उसी प्रकार सजाया जाएगा जैसा उज्जैन के महाकाल के दरबार में सजा है। समाज के ट्रस्टी श्री राजेश व्यास ने बताया कि पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु का प्रिय मास होता है किंतु श्रावण मास में अधिक मास की युति इस बात का प्रमाण है कि इस वर्ष श्रावण मास में श्री हरि अर्थात विष्णु और श्री हर यानी शिव अर्थात भगवान शिव का हरिहर स्वरूप का भी दर्शन भक्तों को कराया गया ।श्री रायपुर पुष्टिकर समाज ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी श्री चंद्र प्रकाश व्यास ने बताया की श्रावण मास का अंतिम सोमवार होने के कारण मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होगा। इस हेतु पर्याप्त प्रशासनिक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, और यातायात की व्यवस्था की गई हैै।श्री रायपुर पुष्टिकर समाज ट्रस्ट की प्रबंधक ट्रस्ट की श्रीमती विजयलक्ष्मी बोहरा ने बताया कि भक्तों में भगदड़ ना हो और सहजता से भगवान के दर्शन किए जा सके ऐसी व्यवस्था पदाधिकारीयों के द्वारा की गई है। गौरतलब है कि 12 ज्योतिर्लिंगों में सिर्फ महाकालेश्वर का ज्योतिर्लिंग एकमात्र ऐसा ज्योतिर्लिंग है जो दक्षिण मुखी है इसलिए इस सोमवार को श्री बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में भी दक्षिणावर्ती ज्योतिर्लिंग का निर्माण किया गया है। प्रातः 4 बजे भगवान का भस्म से अभिषेक किया जाएगा और दोपहर भगवान को राजभोग लगाया जाएगा। ततपशचात महाकालेश्वर के रूप में भगवान का श्रृंगार किया जाएगा और दोपहर 3 बजे सभी भक्तों के लिए दर्शन खोल दिये जायेंगे।समाज के ट्रस्टी श्री धर्मेंद्र ओझा ने बताया कि इस वर्ष पुरुषोत्तम मास के शुक्ल पक्ष में लगातार 16 दिवसीय भंडारे का भी सफलतापूर्वक आयोजन किया गया । श्री ओझा ने बताया कि विगत 15 वर्षों से लगातार प्रति शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को श्री भैरव बाबा की कढ़ाही प्रसाद का आयोजन किया जाता है । यह आयोजन इस माह की 30 तारीख को किया जाएगा ।श्रावण मास के अंतिम सोमवार हेतु सभी तैयारियां ट्रस्ट के पदाधिकारीयों द्वारा पूर्ण कर ली गई है । समाज के ट्रस्टी राजकुमार व्यास और श्री आनंद व्यास ने बताया कि इस भव्य श्रृंगार को मूर्त रूप देने हेतु विगत 10 दिनों से तैयारियां की जा रही हैं। सभी भक्त दोपहर 3 बजे से रात्रि 01.00 बजे तक श्री बुढ़ेश्वर नाथ बाबा का महाकालेश्वर रूप में दर्शन किया जा सकता है।
- -छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कति को देश-विदेश में मिल रहा पहचान- विदेश में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की गूंज-महिलाएं गले में कटली मोहर, कान में खुटी हाथ में नागमोरी और बहुटा के साथ माथे में बिंदी लगाकर छत्तीसगढ़ महतारी का रूप धारण किए हुए बेहद मनोहारी दिख रही थीं।रायपुर। छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया.. यूं ही नहीं कहा जाता। छत्तीसगढ़ और यहां के रीति-रिवाज की धमक अब विदेशों में भी देखने को मिल रही है। जी हां, लंदन की धरती पर भारतीय स्वतंत्रता की वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। हाय..डारा लोर गेहे रे.. के साथ लाली परसा बन म फुले और मउंहा झरे रे.. जैसे ख्यातनाम छत्तीसगढ़ी गीतों पर यहां के लोगों ने छत्तीसगढ़ मूल के रहवासियों के साथ नृत्य किया। भारतीय स्वतंत्रता की याद में आयोजित विदेशी धरती के समारोह में तिरंगा फहराने छत्तीसगढ़ियों ने एक-दूसरे को बधाई दी, मिठाईयां बांटी। समारोह में छत्तीसगढ़ी संस्कृति और समृद्धि का बेजोड़ प्रस्तुतिकरण किया गया। लंदन में आयोजित इस समारोह के आयोजन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का अद्धितीय योगदान रहा, आयोजकों ने मुख्यमंत्री के सहृदयता के लिए आभार संदेश भेजा है।कार्यक्रम में महिलाएं पारम्परिक वेशभूषा में संस्कृति को सहेजने की सन्देश पूरी दुनिया को दे रही है। गले में कटली मोहर, कान में खुटी, हाथ और भुजा में नागमोरी बहुटा पहुची और कलाई में आईठी चुरिया, माथे पर बिंदी लगाकर छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति अपनी अपार श्रद्धा व प्रेम व्यक्त करती दिखाई दीं। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोकगीत हाय डारा लोर गे हे रे..मउंहा झरे रे मउंहा झरे रे जैसे गानों को सुनकर सभी लोक नृत्य करते हुए अपनी सांस्कृतिक परंपरा के संवाहक बने थे।कार्यक्रम की शुरुआत फ्लैग होस्टिंग से हुई। भारतीय उच्चायुक्त श्री विक्रम दोराईस्वामी ने ध्वजारोहण किया और उसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग आए थे।छत्तीसगढ़ राज्य का स्टाल लोगों को किया आकर्षितभारत के विभिन्न राज्यों जैसे छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, तमिलनाडु से एनआरआई और प्रवासी नागरिकों ने अपने स्टॉल लगाए। छत्तीसगढ़ का स्टॉल सर्वाधिक लोकप्रिय रहा। छत्तीसगढ़ पीपल्स एसोसिएशन ने आगंतुकों को छत्तीसगढ़ के पर्यटक आकर्षणों, यहां के प्राकृतिक संसाधनों और निवेश के अवसरों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पर्यटन का वीडियो दिखाया गया। भारत के उच्चायुक्त ने छत्तीसगढ़ स्टाल का दौरा किया और प्राकृतिक सुंदरता से आश्चर्यचकित हुए।छत्तीसगढ़ कलाओं का किया प्रदर्शनछत्तीसगढ़ी टसर सिल्क साड़ी, सोपा, कोसा साड़ी, बस्तर डोखरा, टेराकोटा शिल्प, लकड़ी और बांस शिल्प, बड़ी, दही वाली मिर्ची जैसी छत्तीसगढ़ी कलाएँ प्रदर्शित की गईं जो बहुत लोकप्रिय रहीं। छत्तीसगढ़ पीपुल्स एसोसिएशन ने आगंतुकों को छत्तीसगढ़ की कॉफी और चाय के बारे में बताया। उन्होंने छत्तीसगढ़ पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी देने वाले पत्रक का भी वितरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ पीपुल्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, सीजी टूरिज्म बोर्ड, जनसंपर्क विभाग को उनके प्रोत्साहन और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
- -छत्तीसगढ़ी, हिन्दी और क्लासिकल गीतों पर थिरके कलाकार-ट्रांसजेंडरों के कत्थक तिहाई, परन और ठुमरी नेे किया मंत्रमुग्धरायपुर /सांझ एक शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के तृतीय लिंग (ट्रांसजेंडर) कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस समूह के कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी, हिन्दी और क्लासिकल गीतों से मनोरंजक और दिल को छू देने वाली प्रस्तुतियां दी। दर्शकों ने ट्रांसजेंडरों की प्रतिभा को सराहा। कलाकारों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।सांझ एक शाम तृतीय लिंग कलाकारों के नाम संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से तृतीय लिंग वर्ग के कलाकारों ने एक सुंदर शाम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत विगत वर्ष संस्कृति संचालक श्री विवेक आचार्य के मार्गदर्शन में की गई थी। छत्तीसगढ़ में किन्नर समाज की प्रतिभा को साँझ के मंच पर राष्ट्रीय स्तर पर प्राथमिकता मिल रही है। सांझ एक शाम कायर्क्रम की मुख्य अतिथि पूर्व महापौर रायगढ़ तृतीय लिंग समूह की मधु बाई थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य ने की। तृतीय समुदाय के कलाकारों को मौका देने के लिए आयोजित सांझ एक शाम कार्यक्रम के लिए तृतीय लिंग समूह की ओर से विद्या राजपूत ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत को धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में तृतीय लिंग समूह के कलाकारों ने उत्साह से हिस्सा लिया। जांजगीर चांपा से आए प्रतिमा ग्रुप के कलाकारों द्वारा मां काली वंदना एवं नृत्य से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद स्वरागिनी ग्रुप के कलाकारों ने सुआगीत, कर्मा गीत, ददरिया व होली के गीतों में अपनी प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। रायपुर के श्री युवराज बाघ एवं साथी द्वारा कत्थक में शिव वंदना की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ-साथ उन्होंने कत्थक तिहाई, परन और ठुमरी में अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया।दुर्ग के कांता एली महानंद ने क्लासिकल नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रतिमा डांस ग्रुप द्वारा किन्नर के जीवन पर आधारित आकर्षक एवं संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी ए.आई.जी. श्री संजय सिंह, जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक श्री आलोक देव, समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक श्री नदीम काजी, उप संचालक संस्कृति एवं राजभाषा श्री उमेश मिश्रा, आदिवासी कला परिषद के अध्यक्ष श्री नवल शुक्ला, तृतीय लिंग समूह से विद्या राजपूत, वरिष्ठ फोटो ग्राफर दीपेन्द्र दीवान सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
-
टी सहदेवभिलाई नगर। तालपुरी बी ब्लॉक के क्लब हाउस में रविवार को हमर संगवारी ग्रुप के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति तथा आधुनिक जीवनशैली के विविध रंगों के बीच तीज मिलन समारोह मनाया गया। इस दौरान तीज क्वीन प्रतियोगिता भी रखी गई। दस प्रतिभागियों के बीच हुए इस दिलचस्प मुकाबले में सुषमा चंद्राकर को तीज क्वीन का खिताब मिला, जबकि फर्स्ट रनरअप वंदना साहू को और सेकंड रनरअप दीपाली वर्मा को घोषित किया गया। इनके अलावा टॉप फाइव में बबीता केला एवं सुनीता ठाकुर ने भी जगह बनाई थी।प्रतियोगिता में जज के तौर पर छालीवुड अभिनेत्री जागेश्वरी मेश्राम, एसोसिएशन की उपाध्यक्ष कीर्तिलता वर्मा तथा संगीता साहू उपस्थित थीं। सभी प्रतिभागियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया था, जिसके अंतर्गत उन्हें हरी साड़ी पहने हुए चश्मा लगाकर छत्तीसगढ़ी गीतों की धुन पर कैटवाकिंग करनी थी।कार्यक्रम की शुरुआत मातारानी की पूजा से की गई। इस अवसर पर एक ओर जहां विमला साहू ने राज्य गीत 'अरपा पैरी के धार' को बहुत ही सुरीली आवाज में गाया, तो दूसरी तरफ प्रहसन के अंतर्गत रश्मि साहू तथा देवप्रभा साहू ने हास्य नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब लोटपोट किया। इस मौके पर महिलाओं ने एकल, युगल और समूह नृत्य भी पेश किया। एकल नृत्य में देव प्रभा, सुषमा चंद्राकर, सुनीता ठाकुर तथा नाशी वर्मा, युगल नृत्य में ममता वर्मा और नाशी वर्मा एवं समूह नृत्य में गायत्री देवांगन, सीमा देवांगन, आशा वर्मा, मंजू देवांगन, बबीता केला, सत्यभामा साहू, प्रतिमा, योगिता देवांगन, सविता पिस्दा, प्रतिभा देवांगन, सुनीता चंद्राकर, कविता सिन्हा, सुनीता ठाकुर, चेतन वर्मा तथा इंदू साहू ने शानदार परफॉर्म किया। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश की स्त्रियों का प्रमुख नृत्य 'सुआ नृत्य' भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें महिलाओं ने अपनी भाव-भंगिमाओं को उम्दा तरीके से अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन ममता वर्मा ने किया। -
*अब खरीफ के अलावा रबी की फसल का भी ले रहे हैं लाभ*
रायपुर/ राज्य शासन की कृषि योजनाओं से किसानों का खेती के प्रति रूझान बढ़ा है। शासन द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है जिनमें से शैलो ट्यूबवेल योजना महत्वपूर्ण है। इस योजना का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहे हैं। लघु और सीमांत किसानों के लिए खेती-किसानी हमेशा से चुनौती पूर्ण रही है। राज्य में कई किसान सिंचाई की कमी की वजह से उन्नत कृषि नहीं कर पाते। इसके अलावा रबी और खरीफ की फसल भी नहीं ले पाते। पूरी तरह मानसून पर आधारित खेती में किसान हमेशा चिंतिंत रहता है। ऐसे किसानों के लिए शैलो ट्यूबवेल योजना काफी लाभप्रद साबित हो रहे हैं।योजना का लाभ लेते हुए महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम चिंगरौद के ऐसे ही लघु सीमांत कृषक श्री तेजकुमार साहू ने खेती को घाटे से उबारते हुए कृषि को लाभदायक बनाया है। वे बताते है कि पूर्व में सिंचाई के साधन नहीं होने से खरीफ में ही खेती का कार्य करते थे, सिंचाई पूरी तरह मानसून पर निर्भर होने के कारण उत्पादन कम होता था। जिससे फसल उत्पादन की मात्रा उम्मीद से कम होता था। लागत की तुलना में आय कम प्राप्त होती थी। इस कारण घर की आर्थिक स्थिति कमजोर थी।कृषक श्री साहू ने कृषि विभाग द्वारा संचालित राजिम भक्तिन धारा योजना अंतर्गत शैलो ट्यूबवेल का लाभ उठाकर अपने खेत में ट्यूबवेल खुदवाया। जिससे अब वे रबी और खरीफ दोनों फसल लेते हैं। अब खेती का रकबा सिंचित होने से फसल का नुकसान नहीं होता है। कृषक अब वर्षा के ऊपर निर्भर नहीं है। कृषक के द्वारा खरीफ में धान फसल तथा रबी में दलहन, तिलहन व अन्य फसल का उत्पादन करता है। जिससे कृषक की आय में वृद्धि हुई। इस तरह कृषक वर्ष में खरीफ एवं रबी फसल लेकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार किया। विभाग की राजिम भक्तिन धारा योजना अंतर्गत शैलो ट्यूबवेल खनन से कृषक का जीवन स्तर एवं आर्थिक स्तर में सुधार हुआ।*किसानों को मिलता है शत प्रतिशत अनुदान*महासमुंद जिले में लगभग 400 शैलो बोर का खनन किया गया हैं। यह कम गहराई वाला या उथला ट्यूबवेल है , जिसकी अधिकतम गहराई 50 फ़ीट होती है। खासकर नदी किनारे बसे गावों के लिए बेहद उपयोगी है। एक शैलो ट्यूबवेल की लागत लगभग 20 हजार रुपये है और शासन इसके लिए किसानों को शत प्रतिशत अनुदान देती है । शासन द्वारा इसमे 5 हजार रुपये खुदाई के लिए और 15 हजार पम्प प्रतिस्थापन के लिए किसानो को प्रदान किया जाता है । -
राजनांदगांव|जल जीवन मिशन का काम देखने केंद्र सरकार के विशेषज्ञों की टीम जिले के दौरे पर है। गांवों में जाकर यह कामों का जायजा ले रही है। टीम ने जिले के 16 गांवों में दस्तक दी। इस दौरान जल जीवन मिशन के तहत किये जा रहे कार्यों का केंद्रीय टीम द्वारा अवलोकन किया गया और जानकारी ली गई।इस दौरान टीम में शामिल तकनीकी अधिकारियों ने पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे की गहराई नापकर देखा।
अविभाजित राजनांदगांव जिले में लगभग एक हजार करोड़ रुपये वाले जल जीवन मिशन के कामों की गति व गुणवत्ता देखने दिल्ली से टीम पहुंची थी। लक्ष्य 1600 में शुद्ध व पर्याप्त पेयजल पहुंचाना है। कार्य की प्रगति व अन्य तकनीकी चीजें अधिकारियों द्वारा देखी गई। हर घर नल से जल पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारी राष्ट्रीय जल जीवन मिशन टीम के कुलदीप कुमार व अनिल कुमार के नेतृत्व मे पहुंची थी। टीम ने जिले के 16 गांवों में जाकर निरीक्षण किया।0 इन गांवों मेंंची थी टीमदिल्ली से आए तकनीकी अधिकारियों की टीम ने बघेरा, देवादा , मुड़पार , मासूल , मानपुर , गिरगाव ,दिवानझीटिया, गोड़री ,ओडारबंध, मलाइडबरी, भवरमरा , केशला , टप्पा , गाटाटोला , भैसातरा और जोगीदल्ली) में जल जीवन मिशन के तहत किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया और ग्रामीणों से चर्चा कर आवश्यक जानकारी ली। इनके द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर जल जीवन मिशन के कार्यो के लिए बनायी गयी। ग्राम जल स्वच्छता समिति व ग्रामीणों से इसके संबंध में चर्चा की गयी और योजना के बारे में उनसे फीडबैक लिया गया।0 जल परीक्षण करवाया गयाटीम द्वारा हर घर शुद्ध जल पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर जल की जांच के लिए बनी महिलाओ की टीम जल बहिनियों से अपने समक्ष जल गुणवत्ता का परीक्षण करवाया गया। साथ ही उपयोग संबंधित निर्देश दिए गए। टीम द्वारा निरीक्षण में गांव में जेजेएम तहत कनेक्शन दिए गए कुल घरों की संख्या, ग्रेवाटर प्रबंधन के निस्तारण, संचालन एवं रखरखाव के लिए क्षमता विकास प्रशिक्षण अंतर्गत दिए गए मानव संसाधन की जानकारी ली गई। सरकार द्वारा प्राप्त राशि का आय तथा व्यय का संपूर्ण विवरण लिया गया।0 समय पर जमा करने के निर्देशजमीनी स्तर पर मिशन को सुचारु रूप से चलाने के लिए ग्रामीणों से ली जाने वाली अंशदान की राशि को ग्राम जल स्वच्छता समिति के खाते में समय समय पर जमा करने के निर्देश दिए गए। सरकार के निर्देशानुसार टीम द्वारा फील्ड में हर घर जाकर पानी की मात्रा जांच की गयी व ग्रामीणों से चर्चा कर जल जीवन मिशन योजना की प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन किया गया। इस दौरान कुछ जगह योजनाओं में आ रही कमियों को लेकर विभागीय स्तर के अधिकारियो को निर्देशित किया गया। अधिकांश जगह गुणवत्तापूर्ण कार्य पाने जाने पर टीम द्वारा हर्ष जाहिर की गई। इस दौरान लोक स्वास्थ्य यांंत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता समीर शर्मा, विजिट की नोडल अधिकारी पलक कोठारी व प्रिया सोनी सहित अन्य उप अभियंता, समस्त आएसए, जिला समन्वयक, टीपीआइ., ठेकेदार व ग्रामों के सरपंच, सचिव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यपालन अभियंता, पीएचई समीर शर्मा ने बताया कि केंद्रीय टीम ने गांवों में जाकर मिशन के कामों का बारीकी से मुआयना किया। ग्रामीणों ने भी कार्यों को संतोषजनक बताया। टीम पूरी तरह से संतुष्ट होकर लौटी। कुछ जगह योजना के क्रियान्वयन में आ रही कमियों को लेकर निर्देशित भी किया। उसे दूर किया जाएगा। -
फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन का सराहनीय प्रयास, विद्यार्थियों ने सीखीं फोटोग्राफी की बारीकियाँ
रायपुर। फोटो पत्रकारों की प्रतिष्ठित संस्था फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन, प्रेस क्लब रायपुर द्वारा आयोजित फोटोग्राफी प्रदर्शनी का मैट्स यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग के छात्र-छात्राओं ने अवलोकन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को एसोसिएशन के पदाधिकारियों व वरिष्ठ फोटो पत्रकारों ने फोटोग्राफी की बारीकियों से अवगत कराते हुए फोटो पत्रकार की चुनौतियों और इस क्षेत्र में संभावनाओं से अवगत कराया।
मैट्स यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रेशमा अंसारी ने बताया कि फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन, प्रेस क्लब, रायपुर द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष फोटो प्रदर्शनी का श्रेष्ठ आयोजन किया जाता रहा है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से विभाग के विद्यार्थी फोटोग्राफी की बारीकियों से अवगत होते हैं तथा अनेक ज्ञानवर्धक जानकारियाँ प्राप्त करते हैं। फोटो प्रदर्शनी में कला, संस्कृति, धर्म, अध्यात्म, आम जन-जीवन के दिनचर्या सहित विभिन्न समसामयिक विषयों के आकर्षक छायाचित्रों का प्रदर्शन किया गया है। इस अवसर पर वरिष्ठ फोटो पत्रकारों श्री गोकुल सोनी, श्री दीपक पाण्डेय, श्री जावेद खान, श्री किशन लोखण्डे, श्री रमन हलवाई, श्री मनोज देवांगन, श्री जय गोस्वामी, श्री त्रिलोचन मानिकपुरी, श्री पंकज ठाकुर, श्री दीपेंद्र सोनी सहित अनेक फोटो पत्रकारों ने फोटो पत्रकारिता की चुनौतियों और फोटोग्राफी की कला से अवगत कराया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्री अनिल पुसदकर भी उपस्थित थे। उन्होंने पत्रकारिता के विविध आयामों की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। फोटो पत्रकारों ने विद्यार्थियों को अच्छे फोटो पत्रकार के गुण, तकनीकी, डिजीटल फोटोग्राफी और फोटोग्राफी में कैरियर की संभावनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की। फोटो पत्रकारों ने अपने अनुभव और प्रेरक प्रसंग भी बताए।
इस अवसर पर मैट्स यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रेशमा अंसारी, सह प्राध्यापक एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. कमलेश गोगिया सहित बी.ए. समाजशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, बी.ए. ऑनर्स हिन्दी पत्रकारिता एवं पर्यटन, एम.ए. हिन्दी, पत्रकारिता एवं जनसंचार (एक वर्षीय डिप्लोमा) के अनेक विद्यार्थी, फोटो पत्रकार तथा वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे। हिन्दी विभाग द्वारा फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलपति प्रो. के.पी. यादव, उपकुलपति डॉ. दीपिका ढांढ, कुलसचिव श्री गोकुलानंदा पंडा, डीन एकेडमिक डॉ. विजय भूषण ने फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन तथा छाया पत्रकारों को शुभकामनाएँ देते हुए युवा पीढ़ी के लिए इस आयोजन को सराहनीय प्रयास बताया है। -
- यह मामला टेकारी स्थित ब्रांच पोस्ट आफिस का
रायपुर। पांच ग्रामों को पोस्टल सुविधा देने वाले टेकारी स्थित ब्रांच पोस्ट आफिस पिछले 4 माहों से कार्यालयीन दिवस में आधा दिन ही खुलता है । इसकी वजह यहां पदस्थ पोस्टमैन को बेलदार सिवनी सब पोस्ट आफिस में अटैच कर दिया जाना है जिसके चलते यहां पदस्थ पोस्टमास्टर आधा दिन पोस्ट आफिस बंद कर डाक बांटने का काम करता है। इसकी वजह से ग्रामीण परेशान हैं। किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने पदस्थ शाखा पोस्टमास्टर दीपक वर्मा को ग्रामीणों की परेशानी से अवगत कराते हुए इस समस्या की ओर अपने वरिष्ठ अधिकारी को भी अवगत कराने का आग्रह किया है व 7 दिन के भीतर समाधान न निकलने पर सीपीएमजी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपे जाने की जानकारी दी है। रायपुर मुख्य पोस्ट आफिस के अंतर्गत आने वाले खरोरा सब आफिस का ब्रांच है टेकारी शाखा। इस शाखा के अधीन 5 ग्राम टेकारी, कुंडा, खम्हरिया, अमेरी व संकरी आता है। इस शाखा के लिये एक पोस्टमास्टर व एक पोस्टमैन का पद स्वीकृत है। खरोरा सब आफिस के अंतर्गत आने वाले करीबन 22 शाखाओं में से सर्वाधिक राजस्व देने वाली शाखा है टेकारी। इस शाखा पोस्ट आफिस का प्रतिदिन खुलने का समय पूर्वाह्न 9 से 12 व अपराह्न 4 से 5 बजे का है । इस शाखा में पदस्थ पोस्टमैन को तकरीबन 4 माह पहले बेलदार सिवनी स्थित शाखा पोष्ट आफिस में अटैच कर दिया गया है जिसके चलते डाक बांटने की जिम्मेदारी भी पोष्टमास्टर पर आ गया है। इसकी वजह से अपराह्न में पोष्ट आफिस मे ताला लगा पोस्टमास्टर इन पांचों ग्रामों में डाक बांटने का काम करता है । ग्रामीणों से लगातार मिल रही शिकायत के बाद इसकी पुष्टि पश्चात श्री शर्मा ने यह जानकारी देते हुये बतलाया है कि खेती के इस व्यस्त मौसम में पूर्वाह्न में किसान खेती - किसानी के काम में व्यस्त रहते हैं और अपराह्न में उन्हें पोष्ट आफिस बंद मिलता है जिसकी वजह से उन्हें राशि जमा-निकासी सहित अन्य पोस्टल कार्यों में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। - -अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर कार्यशाला का समापनरायपुर । पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के निश्चेतना एवं पेन मेडिसिन विभाग में अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन द्वारा संचालित बेसिक लाइफ सपोर्ट तथा एडवांस कार्डियक लाइफ सपोर्ट कोर्स की 13 वीं कार्यशाला के अंतिम दिन प्रशिक्षणार्थियों को वर्क स्टेशन पर हाई क्वालिटी के सीपीआर की प्रैक्टिस करवाई गयी। इसके साथ ही कार्डियक अरेस्ट के रिवर्सिबल कारणों की शीघ्र पहचान कर उनके प्रबंधन के बारे में भी बताया गया। इस कोर्स में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों की परीक्षा ली गई जिसके बाद उत्तीर्ण लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।इस पाठ्यक्रम की प्रमुख प्रशिक्षक डॉ. प्रतिभा जैन शाह ने बताया कि इस कार्यशाला के माध्यम से चिकित्सक, नर्सिंग, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस तथा सामान्य जनता को जीवन रक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया ताकि वे आकस्मिक हृदयाघात/कार्डियक अरेस्ट या अन्य आपात स्थिति में मरीज को वक्त पर उपयुक्त सेवा प्रदान कर उनके बहुमूल्य जीवन को बचा सकें। एडवांस कार्डियक लाइफ सपोर्ट (एसीएलएस) जीवन रक्षक प्रोटोकॉल है जिसका उपयोग हृदय की आपात स्थितियों जैसे कार्डियक अरेस्ट, स्ट्रोक, मायोकार्डियल इन्फ्रक्शन और अन्य स्थितियों में तत्काल उपचार प्रदान करने के लिए किया जाता है। यह हृदय विफलता की आपात स्थितियों में जीवित रहने की दर को बढ़ा सकता है। इस प्रक्रिया के प्रोटोकाल के अंतर्गत कार्डियक अरेस्ट की तुरंत पहचान और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को सक्रिय करना, छाती के संपीड़न/कम्प्रेशन के साथ प्रारंभिक उच्च गुणवत्ता वाली सीपीआर, तीव्र डीफाइब्रिलेशन, प्रभावी उन्नत जीवन समर्थन, कार्डियक अरेस्ट के बाद एकीकृत देखभाल शामिल है। यह आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक प्रबंधन के तरीकों को सिखाता है। इस पाठ्यक्रम में डॉ. प्रतिभा जैन शाह के साथ ही डॉ. दर्शन मकवाना, डॉ. सपना गुप्ता, डॉ. पल्टियाल पैलेट, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. अनीशा नागरिया तथा इमरजेंसी मेडिसिन से डॉ. शिवम पटेल ने भी कोर्स इन्स्ट्रर्क्स के रूप में अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित किया।
- -बिहान दीदियों ने कलेक्टर संजीव झा को बांधे संकल्प सूत्र-रोचक कार्यक्रम कर दिए शत प्रतिशत मतदान का संदेश-शत प्रतिशत मतदान, बिलासपुर का अभिमान नारों से गूंज उठा शहरबिलासपुर /घर, परिवार और समाज की बुनियाद महिलाओं के कंधों पर होती है। परिवार संभालने का पूरा दारोमदार उन्हीं पर होता है। घर की जिम्मेदारी बखूबी निभाने वाली बिहान की दीदियों ने इस बार शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान सूत्र को हकीकत में बदलने की जिम्मेदारी भी ले ली है। इन दीदियों ने आज रक्षाबंधन त्यौहार के पहले चुनई राखी तिहार मनाया और स्वयं मतदान करने के अलावा अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का बीड़ा उठाया है। प्रार्थना भवन में आयोजित चुनई राखी त्यौहार में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव कुमार झा, सीईओं जिला पंचायत एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में बिहान की दीदियां, कॉलेज के विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम में नगर की समाज सेवी संस्था पायल फाउंडेशन एक नया सवेरा एवं मार्मिक चेतना संस्थाओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। बेहद रोचक कार्यक्रम में शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान के नारे से पूरा शहर गूंज उठा।कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देश पर साल के अंत में होने वाले विधानसभा निर्वाचन में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर स्वीप की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में आज चुनई राखी त्यौहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बिहान की दीदियों ने स्वयं के द्वारा तैयार की गयी राखी संकल्प सूत्र बांधकर सभी से मतदान में आनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि मतदान लोकतंत्र का आधार है। एक-एक वोट से लोकतंत्र मजबूत होता है। वोट देने का अधिकार ऐसा अधिकार है जो हमें 18 साल इंतजार करने के बाद मिलता है। हमारे पास बहुत सारी जिम्मेदारियां हैं जिनका हम बखूबी निर्वहन करते हैं। ठीक उसी प्रकार मतदान करना भी हमारी जिम्मेदारी है जो हमें संविधान ने दी है इसलिए हम सभी को अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि पात्र सभी लोग अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़ाएं और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। सीईओ श्री अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर में मतदान का प्रतिशत कम है। इसे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से मतदान करने और अपने आस-पास के लोगों को प्रेरित करने की अपील की ताकि बिलासपुर जिला प्रदेश और देश के मानचित्र पर शत प्रतिशत मतदान से अपनी सशक्त भूमिका दर्ज कराएं।ली गई मतदाता शपथ -आगामी विधानसभा निर्वाचन एवं सभी निर्वाचनों में निष्पक्ष रूप से शत प्रतिशत अपने मताधिकार का उपयोग करने की मतदाता शपथ सभी ने ली।भाईयों की कलाईयों में बंधेगी स्वीप राखियां -इस रक्षाबंधन पर भाईयों की कलाईयों में बिहान दीदियों के द्वारा बनाई गई स्वीप राखियां बंधेगी। बिल्हा ब्लॉक की महिला प्रगति समूह और जलधारा समूह की महिलाओं ने धान की बालियों सहित अन्य सामग्रियों से आकर्षक राखियां बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दे रही हैं।प्रश्नोत्तरी सहित अन्य रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन -कार्यक्रम में बिहान दीदियों से मतदान से जुड़े प्रश्नोत्तरी और उंगली का दम जैसी अन्य रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विजयी प्रतिभागियों को कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने पुरस्कार भी दिया।कार्यक्रम में समूह की दीदियों ने अपने आसपास मतदाता जागरूकता के लिए की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने अपने विचार भी साझा किए। कार्यक्रम का सफल संचालन आरजे सुश्री संस्कृति और फीजा ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त तहसीलदार श्री शशिभूषण सोनी, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के एनएसएस प्रभारी श्री मनोज सिन्हा, जिला पंचायत के पीओ श्री ओम पाण्डेय, एनआरएलएम के जिला समन्वयक श्री रामेन्द्र सिंह गुर्जर, श्री आशीष शर्मा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
-
-शत प्रतिशत और शुद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश
बिलासपुर /राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार ग्रामीण इलाकों में इन दिनों गिरदावरी की जा रही है। पटवारी के नेतृत्व में मैदानी अधिकारियों की टीम खेतों में लगे फसलों का सर्वे कर रही है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने इस सिलसिले में आज बिलासपुर शहर से लगे ग्राम बिरकोना और खमतराई का दौरा किया। उन्होंने स्वयं कुछ खेतों में उतरकर गिरदावरी करते हुए फसल संबंधी जानकारी दर्ज की ,वहीं टीम द्वारा किए जा रहे गिरदावरी कार्य का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। गिरदावरी अभियान इस साल 1 अगस्त से शुरू हुआ है जो की 30 सितंबर को संपन्न होगा।
कलेक्टर श्री संजीव झा ने शहर के आसपास के ग्रामों में अत्यधिक सजगता के साथ गिरदावरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग खेतों को बिना डायवर्ट कराए मकान बनवा लेते हैं। मकान होने के बाद भी राजस्व रिकार्ड में ये खेत के रूप में दर्ज होते हैं। ऐसे रकबे में धान की खेती बताकर गड़बड़ी करने की आशंका ज्यादा होती है। ऐसे निहित स्वार्थ के लोगों को अभी से लगाम लगा दी जाए तो वास्तविक किसानों को धान बेचने में सहूलियत होगी।
कलेक्टर ने दोनों ग्रामों में करीब आधा दर्जन खसरों में लगी फसलों का मुआयना किया। उन्होंने अफसरों को शत प्रतिशत और त्रुटिविहीन गिरदावरी एंट्री के साथ खसरा अनुरूप नक्शे बटांकन के निर्देश दिए। साथ ही खसरा अनुसार शासकीय भूमि एवं अन्य मदों में दर्ज भूमि का गोशवारा रखने को कहा है। नक्शे में दर्ज चांदा मुनारा को संरक्षित रखते हुए भूमि के चिन्हांकन हेतु फिक्स्ड पॉइंट्स के निर्धारण हेतु निर्देशित किया गया। खसरे में स्थित वृक्ष, नलकूप की एंट्री फील्ड निरीक्षण कर किये जाने सहित ऑनलाइन प्रविष्टि में सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। उन्होंने मौके पर मौजूद कुछ किसानों से चर्चा कर फसलों की स्थिति, कीट प्रकोप, खाद की उपलब्धता आदि की भी जानकारी ली। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री हथेश्वर, अतिरिक्त तहसीलदार श्री शशिभूषण सोनी राजस्व एवं कृषि विभाग के अमले तथा किसान उपस्थित थे। - -प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा बीजापुर जिले में हुई कम सरगुजा जिले मेंरायपुर, /राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 722.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 26 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1264.8 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 336.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 655.3 मिमी, बलरामपुर में 688.7 मिमी, जशपुर में 589.6 मिमी, कोरिया में 705.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 713.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।इसी प्रकार, रायपुर जिले में 823.1 मिमी, बलौदाबाजार में 723.2 मिमी, गरियाबंद में 658.3 मिमी, महासमुंद में 750.2 मिमी, धमतरी में 721.4 मिमी, बिलासपुर में 736.8 मिमी, मुंगेली में 884.0 मिमी, रायगढ़ में 812.2 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 660.6 मिमी, जांजगीर-चांपा में 615.6 मिमी, सक्ती में 608.2 मिमी, कोरबा में 711.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 733.2 मिमी, दुर्ग में 578.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 562.0 मिमी, राजनांदगांव में 780.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 917.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 745.3 मिमी, बालोद में 764.0 मिमी, बेमेतरा में 558.8 मिमी, बस्तर में 745.3 मिमी, कोण्डागांव में 672.5 मिमी, कांकेर में 677.1 मिमी, नारायणपुर में 658.0 मिमी, दंतेवाड़ा में 835.0 मिमी और सुकमा में 1050.7 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
- -छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में 4 दिन तक चला प्रशिक्षण कार्यशाला-छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा विज्ञान रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री के सहयोग से दिया गया प्रशिक्षणरायपुर / माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयीन शिक्षकों के कौशल विकास और ज्ञान को बढ़ाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री के सहयोग से प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 22 से 25 अगस्त का किया गया था। छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में 4 दिन तक चले इस कार्यशाला में भाग लेने वाले शिक्षकों ने नई शिक्षण पद्धतियों को लागू करने के बारे में अपना उत्साह व्यक्त किया। कार्यशाला में शिक्षक नवीन शिक्षण पद्धतियों से अवगत हुए एवं जाना कि किस प्रकार से मिडिल और हाई स्कूल के छात्रों के लिए विज्ञान की गतिविधियों एवं प्रयोगों को सिखाने एवं समझाने के लिए अधिक सुलभ एवं आकर्षक बनाया जा सकता है।प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व प्रसिद्ध शिक्षक डेवलपर, रॉयल सोसायटी ऑफ केमेस्ट्री के जया स्वामीनाथन ने किया। उन्होंने विज्ञान की गतिविधियों और व्यावहारिक प्रयोगों को एक श्रृंखला के माध्यम से शिक्षकों के समक्ष प्रदर्शित किया। इन शिक्षण तकनीकों को मिडिल और हाई स्कूल के छात्रों को जटिल वैज्ञानिक अवधारणाओं को समझने हेतु सावधानीपूर्वक डिजाइन किया गया था। छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक श्री एस.एस. बजाज ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल समापन पर बधाई दी। उन्होंने राज्य के शिक्षा स्तर को ऊँचा उठाने में ऐसी पहल पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षक हमारे देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमें उन्हें प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान करके, अपने छात्रों के विकास और समाज की प्रगति में अग्रसर करना है। कार्यशाला के अन्त में वैज्ञानिक डॉ. श्रीमति जे. के. राय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला के आयोजन में परियोजना निदेशक वैज्ञानिक डॉ. शिरीष कुमार सिंह, वैज्ञानिक अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा कदम, इंजीनियर अमित कुमार मेश्राम, एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान केन्द्र की टीम ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।उल्लेखनीय है कि यूसुफ हामिद इंस्पिरेशनल साइंस प्रोग्राम भारत में विज्ञान शिक्षकों के लिए रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री का व्यावसायिक विकास पाठ्यक्रम है। रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री, यू.के., रसायन विज्ञान और रसायन विज्ञान शिक्षा को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रहा है। जिनके मास्टर प्रशिक्षकों ने भारत के कुछ सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों के साथ मिलकर विज्ञान शिक्षकों को अपने कौशल को बढ़ाने और छात्रों को विश्वविद्यालय में विज्ञान का अध्ययन करने के लिए प्रेरित करने में मदद करने के लिए इस कार्यक्रम को विकसित किया है। रॉयल सोसाइटी टीचर डेवलपर्स भारत के स्कूलों में विज्ञान शिक्षकों के लिए कार्यशालाएँ आयोजित कर रहे हैं, जिससे उन्हें माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्तर पर छात्रों के लिए विज्ञान को अधिक रोचक और आकर्षक बनाने की तकनीकें दी जा रही हैं। प्रशिक्षण कार्यशालाएँ निःशुल्क प्रदान की जा रही है और इनमें सस्ते और आसानी से उपलब्ध होने वाले योजनाएँ शामिल है।
























.jpg)

.jpg)
.jpg)