- Home
- सेहत
- तुलसी एक ऐसा पौधा होता है, जो भारत के घर-घर में पाया जाता है। धार्मिक लिहाज से तुलसी को पवित्र माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी एक औषधि के रूप में भी काम करती है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। आर्युर्वेद के हिसाब से तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। ऐसे में तुलसी का पानी शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर आप सुबह से उठकर एक गिलास तुलसी के पानी का सेवन करते हैं. तो यह आपके शरीर के लिए अच्छा रहता है।तुलसी के पानी से शरीर में बनी रहती है ऊर्जातुलसी में पर्याप्त मात्रा में एंटी इंफलामेटरी प्रॉपर्टीज और एंटी ऑक्सीडेंट्स पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर में खराब तत्व बाहर निकालने में मदद करते हैं। अगर आप तुलसी का पानी पीते हैं तो इससे आपका शरीर बूस्ट होता है और एनर्जी बनी रहती है। तुलसी को घर-घर में एक औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए हर दिन सुबह से उठकर तुलसी का पानी पीने से दिनभर आप में ऊर्जा बनी रहती है, क्योंकि तुलसी में ऐसे कई पोषक तत्व रहते हैं, जिससे आलस्य, तनाव और कमजोरी नहीं होती है। यही वजह है कि आपके शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। ऐसे में सुबह से उठकर एक गिलास तुलसी के पानी का सेवन जरूर करना चाहिए।तुलसी के पानी से तनाव होता है दूरतुलसी का पानी रोज सुबह से पीने से आप खुद को तनाव मुक्त रख सकते हैं, क्योंकि तुलसी में कोर्टिसोल हार्मोन पाए जाते हैं जिससे तनाव कम होता है। तुलसी का पानी पीने से चिंता और अवसाद कम होता है। इसलिए तनाव से बचे रहने के लिए तुलसी का पानी पीने की सलाह दी जाती है।तुलसी से ब्लड शुगर रहता है नियंत्रिततुलसी का पानी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है, जबकि शरीर में मौजूद शुगर को ऊर्जा में परिवर्तित करता है। यानि ब्लड शुगर के मरीजों को तुलसी का पानी पीना बहुत फायदेमंद रहता है। इसलिए जिन लोगों को ब्लड शुगर की परेशानी होती है, उन्हें सुबह से तुलसी का पानी पीने की सलाह दी जाती है।पाचन की समस्या को करता है दूरअगर आप हर दिन तुलसी के पानी का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में गैस और कब्ज की समस्या नहीं होती है। जिससे पाचन क्रिया ठीक रहती है। तुलसी के पानी में एसिड रिफ्लक्स पाया जाता है जिससे पेट साफ रहता है और खाना भी अच्छे से पचता है। इसलिए सुबह से उठकर एक गिलास तुलसी का पानी पीना चाहिए।वजन घटाने में सहायक तुलसी का पानीबढ़ता वजन आजकल के लोगों की एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। वजन कम करने के लिए हम कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं फिर भी फायदा नहीं मिलता, लेकिन तुलसी एक ऐसी औषधि है जो वजन कम करने में भी सहायक मानी जाती है। तुलसी में प्राकृतिक कैमिकल्स पाए जाते हैं जिससे अगर आप नियमित रूप से तुलसी का पानी पीना शुरू करेंगे तो इससे आपका वजन भी कम होगा।अस्थमा की बीमारी में कारगर तुलसी पानीअस्थमा, सांस की तकलीफ और सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों के लिए तुलसी का पानी रामबाण माना जाता है। तुलसी में एक्सपेक्टोरेंट, एंटीट्यूसिव और इम्युनोमोड्यूलेटरी के गुण पाए जाते हैं। जिससे अस्थमा जैसी बीमारी को रोकने में भी मदद मिलती है।
- आम तौर पर लौकी को सब्जी के रूप में खाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका जूस शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है? लौकी ब्लड शुगर घटाने में बहुत असरदार होती है। इसमें प्रचुर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जिससे शरीर ठीक से काम कर पाता है और बीमारियों से बचाव होता है। विशेषज्ञों के अनुसार जूस में फाइबर के साथ-साथ विटामिन, पोटैशियम और आयरन भारी मात्रा में पाया जाता है, जो एक स्वस्थ्य शरीर के लिए जरूरी तत्व माने जाते हैं। जानते हैं लौकी जूस के फायदे....ब्लड प्रेशर से राहतअगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपको अपनी डाइट में लौकी का जूस जरूर शामिल करना चाहिए। नियमित रूप से एक गिलास लौकी का जूस पीते हैं तो यह काफी हद तक हाई बीपी की समस्या को कम कर सकता है.।वजन कमअगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो लौकी के जूस का सेवन करें। अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं तो तेजी से वजन घटा सकते हैं, क्योंकि इसे पीने के बाद पेट घंटों तक भरा-भरा रहता है और जल्दी भूख नहीं लगती है, जिससे मोटापा भी कम होता है। खासकर खाली पेट इसका सेवन ज्यादा फायदेमंद होता है।चेहरे पर निखारलौकी में नेचुरल वॉटर होता है. ऐसे में इसके नियमित इस्तेमाल से प्राकृतिक रूप से चेहरे की रंगत निखरती है। इसके अलावा लौकी की एक स्लाइस को काटकर चेहरे पर मसाज करने से भी चेहरे पर निखार आता है।हृदय को स्वस्थ बनाए रखता हैलौकी के जूस में विटामिन-सी, विटामिन-के और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. लौकी का जूस कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। यही वजह है कि हृदय रोग का खतरा कम करने में भी लौकी का जूस अहम रोल निभाता है।कब्ज की समस्या से निजातपाचन संबंधी समस्याओं में भी लौकी का जूस फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर मौजूद रहा है जो पाचन तंत्र को सही करता है। इसके साथ ही ये कब्ज से राहत प्रदान कर पूरे पाचन तंत्र में सुधार करता है।
- दूध एक ऐसा पदार्थ है जिसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। क्योंकि दूध का सेवन करना शरीर के लिए बहुत फायेदमंद माना जाता है। रात को सोने से पहले एक गिलास हल्दी वाला दूध पीने से सेहत तो अच्छी रहेगी ही बल्कि कई बीमारियों से भी बचाव होता है।हल्दी वाले दूध से शरीर को मिलती है एनर्जीहल्दी वाला दूध पीने शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है, क्योंकि हल्दी वाले दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर आप हर दिन एक गिलास हल्दी वाले दूध का सेवन करते हैं तो इससे आपको कैल्शियम की कमी महसूस नहीं होती है। इसके अलावा काम करने के लिए अगर सबसे ज्यादा किसी चीज की जरूरत हो तो वो एनर्जी। अगर शरीर में एनर्जी पर्याप्त मात्रा में रहेगी तो इंसान थकता नहीं है। इसलिए एक स्वस्थ्य शरीर के लिए एनर्जी का होना बहुत जरूरी होता है। इसलिए खुद को दिन भर एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए हल्दी वाले दूध का सेवन करने की सलाह दी जाती है।तनाव और थकावटतनाव बदलते वक्त में एक आम समस्या हो गई है। आप ऑफिस से काम करके वापस आते हैं और अक्सर आपको थकान महसूस होने लगती है। जबकि तनाव होना भी एक बड़ी बीमारी बन गई है, लेकिन तनाव और थकावट से खुद को दूर रखने का एक अच्छा उपाय हल्दी वाला दूध है। अगर आप हर दिन रात को सोने से पहले एक गिलास हल्का गुनगुना हल्दी वाला दूध पीते हैं तो इससे आपको तनाव और थकावट में राहत मिलती है।रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है हल्दी वाले दूधरोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में हल्दी वाला दूध बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पीते हैं तो यह आपको बीमारियों से बचाता और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसलिए रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुना हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है।नींद अच्छी आती हैहर दिन अच्छी नींद लेना स्वस्थ शरीर की पहली निशानी मानी जाती है। यही वजह है सोने से पहले एक गिलास हल्दी वाले दूध का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अगर आप रात को सोने से पहले एक गिलास हल्दी वाले दूध का सेवन करते हैं तो इससे आपका दिमाग शांत रहता है जिससे आपको अच्छी नींद आती है।दूर होगी कब्ज और गैस की समस्याकब्ज और गैस की समस्या से खुद को बचाए रखने के लिए हल्दी वाला दूध एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि दूध पाचन के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है। जबकि हल्दी से पेट साफ रहता है। ऐसे में अगर किसी को कब्ज और गैस की परेशानी है तो वह रात को सोने से पहले एक गिलास हल्दी वाले दूध का सेवन दवाई के तौर पर भी कर सकता है।हल्दी वाल दूध पुरुषों की सेहत के लिए फायदेमंदपुरुषों की सेहत के लिए हल्दी वाला दूध बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर पुरुष एक गिलास दूध में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर उसका सेवन रोज करता है तो इससे फर्टिलिटी बढ़ती है, जबकि शरीर में कमजोरी भी नहीं होती है। इसलिए रात को सोने से पहले पुरुषों को हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है।सर्दी जुकाम से मिलता है छुटकाराएक गिलास गुनगुने दूध में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर सेवन करने से सर्दी जुकाम दूर होता है। इसके अलावा दूध से गला भी साफ रहता, अगर आपको गले में परेशानी है तो आप एक गिलास दूध में थोड़ी सी काली मिर्च मिलाकर भी पी सकते हैं, जिससे गले के दर्द में आराम मिलता है।
- केला एक स्वास्थ्यवर्धक फल है, जिसके स्वाद की पूरी दुनिया दीवानी है। यह मूल रूप से साउथ-ईस्ट एशिया से संबंध रखता है, मगर अब दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में उगाया जाता है। केला विभिन्न रंग, लंबाई व आकार में उपलब्ध हो सकता है। कच्चे केले का रंग हरा होता है और यह जैसे-जैसे पकता रहता है, वैसे-वैसे इसका रंग पीला होता चला जाता है। पके केले के साथ ही कच्चा केला भी खाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके सेवन से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं। आइए केले के फायदों के बारे में जानते हैं।केले में मौजूद पोषणएक मध्यम आकार के केले (करीब 118 ग्राम) में निम्नलिखित पोषण मौजूद हो सकता है। जैसे-विटामिन बी6 - दैनिक जरूरत का 33 प्रतिशतविटामिन सी- दैनिक जरूरत का 11 प्रतिशतपोटैशियम- दैनिक जरूरत का 9 प्रतिशतमैग्नीशियम- दैनिक जरूरत का 8 प्रतिशतमैंगनीज- दैनिक जरूरत का 14 प्रतिशतकॉपर- दैनिक जरूरत का 10 प्रतिशतकुल कार्ब्स- 24 ग्रामफाइबर- 3.1 ग्रामप्रोटीन- 1.3 ग्रामफैट- 0.4 ग्रामकैलोरी- 105केला खाने के फायदेपके हुए केले में पेक्टिन नामक फाइबर होता है और कच्चे केले में रेजिस्टेंट स्टार्च होता है। दोनों ही प्रकार के केले ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही यह पेट को देर तक भरा रखने में भी मदद कर सकता है, जिससे आपके अनहेल्दी फूड्स खाने की संभावना कम हो जाती है।केले का सेवन पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद है। इसमें पेक्टिन और रेजिस्टेंट स्टार्च फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। रेजिस्टेंट स्टार्च बड़ी आंतों में मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया के खाने का स्त्रोत बनता है।केले में भारी मात्रा में पोटैशियम होता है। जो कि दिल के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत जरूरी है। मुख्य रूप से यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें मैग्नीशियम की भी अच्छी मात्रा होती है और यह मिनरल भी हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है।इसमें पोटैशियम की भरपूर मात्रा होने की वजह से यह किडनी के लिए भी स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ बन जाता है। महिलाओं पर 13 साल तक की गई एक स्टडी ने सकारात्मक परिणाम दिया। स्टडी के मुताबिक, जो महिलाएं रोजाना 2 से 3 बार केले का सेवन कर रही थीं, उनमें किडनी रोग होने का खतरा 33 प्रतिशत तक कम देखा गया।एथलीट या एक्सरसाइज करने वाले लोगों के लिए केला एक परफेक्ट फूड है। इसका सेवन करने से एक्सरसाइज के दौरान होने वाले मसल्स क्रैंप और सूजन की समस्या काफी कम हो सकती है। इसके अलावा इसमें मौजूद पोषण एक्सरसाइज से मिलने वाले फायदे को बढ़ाता है।
- स्वस्थ रहने के लिए सब्जियों का सेवन करते रहना बेहद जरूरी है। बैंगन का तो सेवन आप सभी ने किया होगा, लेकिन क्या सफेद बैंगन और उसकी पत्तियों का सेवन कभी किया है। क्या आप जानते हैं सफेद बैंगन की पत्तियों में कई सारे छिपे हुए गुण मौजूद होते हैं। बैंगन एक साधारण सी सब्जी है, जिसके गुणों को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन सफेद बैंगन की पत्तियां सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होती हैं। इसके सेवन से शरीर में होने वाली डायबिटीज का भी खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। सफेद बैंगन को भी सामान्य बैंगन की तरह ही गुणों से भरपूर होता है। इसकी पत्तियों के सेवन से बढ़ते हुए वजन को भी नियंत्रित किया जा सकता है।1. गर्भवती स्त्रियों के लिए फायदेमंदगर्भावस्था में महिलाओं को अपनी सेहत के साथ साथ शिशु की सेहत का भी खास ध्यान देना होता है। इसलिए गर्भवती महिलओं के लिए सफेद बैंगन एक न्यूट्रिएंट्स का पिटारा कहलाता है। यह न्यूट्रिएंट्स जैसे कि विटामिन्स और मिनरल्स से भरी होती है। इससे बर्थ डिफेक्ट से बचाव होता है। इसके सेवन से महिलाओं एवं शिशि के विकास के लिए जरूरी तकरीबन सभी पोषण पाए जाते हैं। गर्भवस्था में इसके सेवन से शरीर तक तत्वों का अवशोषण आसानी से हो सकता है।2. किडनी डिटॉक्सिफायरगार्डन एग लीफ यानि सफेद बैंगन की पत्तियां एक किडनी डिटॉक्सिफायर का काम करती हैं। यह किडनी में खून को साफ कर पथरी से आपका बचाव करती हैं। इसके लिए सफेद बैंगन की पत्तियों को कच्चा चबाया जा सकता है या फिर इसे उबाल कर या छानकर भी पीया जा सकता है। इसके सेवन से किडनी से जुड़ी कोई भी समस्या नहीं होती है। किडनी स्टोन के मरीजों के लिए तो इसका सेवन बेहद कारगर माना जाता है।3. वजऩ घटाएसफेद बैंगन की पत्तियों का सेवन मोटापे से भी बचाता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक कारगर नुस्खा साबित हो सकता है। इसकी पत्तियों को पानी में उबालकर पीने से चर्बी घटती है। ये मोटापे को काम करती है। इसके पीछे वजह यह है कि इसके मौजूद माइक्रोन्यूट्रींस रक्त में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करते हैं और वजऩ के साथ साथ पाचन क्रिया भी दुरुस्त रखते है। साथ ही इसमें पाए जाने वाले फाइबर की मात्रा पेट को भरा भरा महसूस कराते हैं, जिससे और खाना खाने की इच्छा नहीं होती है। वजन घटाने के लिए इसकी 1 से 2 पत्तियों का नियमित सेवन कर सकते हैं।4. खून बढ़ाने मे मददगारसफेद बैंगन के पत्तों को खाने से खून के स्तर बढ़ता है। जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है उनको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। खासकर जो लोग एनेमिया से जूझ रहे हैं उन्हे तो बैंगन की पत्तियों को कच्चा चबा जाना चाहिए। शरीर में घटे हुए खून को बढ़ाने के लिए यह बेहद कामगर चीज है। नियमित रूप से इनकी पत्तियां खाने से घटा हुआ खून अपनी सामान्य मात्रा में पहुंच जाता है।5. पाचनतंत्र को रखे स्वस्थसफेद बैगन की पत्तियों में इन सभी गुणों के साथ साथ पाचन तंत्र को सुचारू रखने की भी क्षमता मौजूद होती है। इसमें फाइबर की मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को सुचारू रूप से कार्य करने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर मल को भारी बनाते हैं। सफेद बैंगन का रस निकालकर पीने से एसिडिटी की समस्या से भी राहत दिलाता है। इसलिए पाचन तंत्र को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो इन पत्तियों का सेवन जरूर करें।6. डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायकपत्ते व जड़ी बूटियां हमेशा से ही डायबिटीज का खात्मा करने के लिए कारगर मानी जाती है। बैंगन के पत्तों के सेवन से खून में शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। इन पत्तों में फाइबर और मैग्नेशियम मौजूद होने की वजह से बढ़े हुए शुगर लेवल को भी घटाने मे मदद करता है।(नोट- ये उपाय पूरी तरह से प्राकृतिक है, लेकिन इसके सेवन से पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। )
- सेहत के लिए पालक का जूस कितना फायदेमंद है? इस खबर में हम आपके लिए इसी सवाल का जवाब लेकर आए हैं, क्योंकि पालक का जूस शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार है. इसके अलावा अगर आपको कब्ज की समस्या है तो भी पालक का जूस आपके लिए फायदेमंद रहेगा. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार आप सुबह टाइम पालक के जूस का सेवन कर सकते हैं.पालक में पाए जाने वाले तत्वों पर नजर डालें तो इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं. इसमें विटामिन A, विटामिन C, विटामिन K, मैग्नीशियम, मैगनीज और आयरन पर्याप्त मात्रा में होता हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने, तनाव को कम करने और ब्लड प्रेशर को सही बनाए रखने के लिए फायदेमंद हैं.वायरल संक्रमण के खतरे को कम करने में मददगारहेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कोरोना काल में पालक को डाइट में शामिल कर हम कई शारीरिक बीमारियों से बच सकते हैं. पालक में मुख्य रूप से कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, फॉस्फोरस, लोहा, खनिज लवण, प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है. पालक के जूस का सेवन करने से वायरल संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकता है.पालक के जूस के फायदे1. इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगारइम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पालक का जूस बेहतर विकल्प है. इसमें मौजूद मैग्नीशियम शरीर को एनर्जी देने का काम करता है. यह हमें कई तरह के वायरल इंफेक्शन से बचाने में मददगार.2. पाचन क्रिया रहेगी ठीकपालक में पाए जाने वाले तत्व शरीर से खराब पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं. इतना ही नहीं ये कब्ज की समस्या को दूर करने में भी मदद करता है.3. हड्डियां बनेंगी मजबूतपालक में कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार होते हैं.4. वजन घटाने में मददगारमोटापे की समस्या से आप परेशान हैं तो पालक के जूस को डाइट में जरूर शामिल करें. इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है और वहीं कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है, जो वजन को कम करने में मददगार होती है.
- शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. ऐसे में अगर आप थकान, कमजोरी, खून की कमी और कमजोर इम्यूनिटी की समस्या से परेशान हैं तो ये खबर आपके काम की है. आज हम आपको ऐसी सब्जी के बारे में बता रहे हैं, जिसका सेवन करने से न सिर्फ शरीर को मजबूती मिलती है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है. ककोड़ा एक ऐसी सब्जी है, जो औषधि भी मानी जाती है. इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं. इसका सेवन करने से मोटापे को कम किया जा सकता है. इसका सेवन कर कैंसर, डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारियों से बचा जा सकता है. इसके और भी कई गजब के फायदे हैं. इसे कंटोला (Kantola), केकरोल, काकरोल, भाट, करेला, कोरोला और करटोली, पड़ोरा जैसे कई नामों से जाना जाता है.क्या है ककोड़ा की खासियत?ककोड़ा खून बढ़ाने की मशीन भी कहलाता है. इसका सेवन करने पर कुछ ही दिनों में आपके शरीर में बदलाव दिखने लगता है. इसकी खासियत ये है कि इसमें चिकन से 50 प्रतिशत ज्यादा प्रोटीन रहता है. इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन्स, विटामिन्स और मिनरल्स पूरे दिन एनर्जेटिक रखते हैं. यही वजह है कि मार्केट में इसकी डिमांड खूब रहती है. सर्दी-खांसी में इसका सेवन लाभदायक माना जाता है.ककोड़ा के 5 फायदेएंटी-एलर्जन और एनाल्जेसिक मौजूद होने की वजह से यह सर्दी खांसी से राहत प्रदान करती है.ककोड़ा का सेवन त्वचा के लिए लाभकारी माना जाता है.इसमें बीटा कैरोटीन, अल्फा कैरोटीन और जेक्सैंथिन्स जैसे प्लेवोनाइड्स पाए जाते हैं, ये सभी यौगिक और बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मददगार साबित होते हैं.ककोड़ा की सब्जी कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाती है.पुरुषों की सेहत के लिए है वरदानअगर आप शाकाहारी हैं तो ककोड़ा (Kakoda) की सब्जी आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें मीट से कहीं ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है. इसका सेवन शरीर की कमजोरी को दूर करता है और मजबूती प्रदान करता है. हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि इस सब्जी का सेक्स से जुड़ी समस्याओं की ठीक करता है और यौन जीवन को भी सही बनाता है.
- गर्मियों का मौसम है और इन दिनों में आम खूब मिलता है. आम को फलों का राजा कहा जाता है, इसके खास स्वाद के कारण अधिकतर लोग आम खाना पसंद करते हैं. आम का सेवन करने के कई फायदे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम खाने के बाद कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, वरना इसके भारी नुकसान हो सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि आम का सेवन करने के बाद किन चीजों को नहीं खाना चाहिए-पानी नहीं पीना चाहिएआम खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए. दरअसल आम खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट में दर्द, गैस और एसिड बनने की समस्या पैदा हो जाती है. बार बार ऐसा करने से आंतों में इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है, जो काफी गंभीर हो सकता है. आम खाने के आधे या एक घंटे बाद पानी पिया जा सकता है.कोल्ड ड्रिंक नहीं पीनी चाहिएआम खाने के तुरंत बाद कोल्ड ड्रिंक पीना भी नुकसानदायक साबित हो सकता है. बता दें कि आम में भी काफी शुगर पाई जाती है और कोल्ड ड्रिंक में भी काफी ज्यादा शुगर होती है. ऐसे में अगर कोई व्यक्ति डायबिटीज का शिकार है तो उसके लिए आम और कोल्ड ड्रिंक का कॉम्बिनेशन काफी खतरनाक साबित हो सकता है.दहीआम खाने के तुरंत बाद दही खाना भी गलत है. दरअसल आम और दही को एक साथ खाने से हमारे शरीर में अधिक कार्बन डाइ ऑक्साइड बनने लगती है. जिससे शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं.करेलाआम के बाद करेले का सेवन करना भी सही नहीं है. दरअसल आम खाने के तुरंत बाद अगर आप करेला खाते हैं तो जी मिचलाना, उल्टी और सांस लेने में परेशानी की समस्या हो सकती हैं.तीखी मिर्ची और मसाले वाली चीजेंतीखी मिर्चे और मसाले वाली चीजें खाना बनाने में इस्तेमाल होती हैं लेकिन अगर आपने आम खाया है और तुरंत ही आप मसाले वाली चीजें या मिर्ची वाली चीजें खाएंगे तो इससे आपको पेट और त्वचा के रोग उत्पन्न हो सकते हैं. इसलिए आगे से अगर आप आम खाते हैं तो उक्त चीजों का सेवन ना करें.
- बार-बार कहा जा रहा है कि जितना हो सके अपने शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करें.अब सवाल उठता है कि इम्युनिटी कैसे मजबूत की जाए? इसके लिए आपके पास कई विकल्प हैं, जिनमें से एक करेला भी है. यही वजह है कि आज हम आपके लिए लेकर आए हैं करेला के फायदे.करेला एंटीवायरल और एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर होता है. इसमें विटामिन-सी और विटामिन-ए भी मिलता है, विटामिन-सी हमारे बॉडी के रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी की इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है. इसके अलावा करेले का सेवन कई तरह की बीमारियों से बचाता है.करेला के 5 फायदेसिरदर्द से राहतअगर आप भी सिरदर्द की समस्या से परेशान रहते हैं तो करेले को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जो लोग अपने भोजन में करेले का उचित मात्रा में उपयोग करते हैं, उन्हें सिरदर्द जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है.आंखों के लिए फायदेमंदकरेला ऐंटिबायॉटिक और ऐंटिवायरल गुणों से भरपूर होता है. इसमें विटमिन-सी और विटमिन-ए भी पाया जाता है. विटमिन-सी हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है जबकि विटमिन-ए आंखों की रोशनी को बनाए रखने का काम करता है.जोड़ों के दर्द से राहतकरेला जोड़ों के दर्द और खासतौर से घुटने के दर्द में राहत देने का काम करता है. इसलिए डॉक्टर भी इसका सेवन करने की सलाह देते हैं.पेट की समस्याएं दूरनियमित करेला खाने से बार-बार पेट खराब होना, पेट में गैस बनना, बदहजमी होगा, खट्टी डकार आना और पेट में कीड़े होना जैसी कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं.दिल को रखता है स्वस्थ्यकरेला एक ऐसी सब्जी है, जिसे ज्यादातर लोग पसंद नहीं करते, क्योंकि इसका स्वाद कड़वा होता है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि करेला पेट से लेकर दिमाग तक शरीर के हर ऑर्गन को फिट रखने में मदद करता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसका सेवन दिल की धड़कनों को ठीक रखता है.ऐसे करें करेला का इस्तेमालआप सामान्य तरीके से करेले की सब्जी बनाकर खा सकते हैं. इसके अलावा करेला का जूस भी पी सकते हैं. करेले का जूस बनाने के लिए एक सबसे पहले आप करेला लें और उस छील लें. अब इस पर नमक और नींबू लगाकर आधे घंटे के लिए धूप में रख दें. साफ पानी से धोकर करेले को 1 संतरे और 1 नींबू के जूस के साथ मिक्सी में पीस लें. अब इसे छान लें और ऊपर से जीरा, काला नमक और हींग का तड़का लगाएं और फिर बर्फ डालकर सर्व करें.
- लंबे और घने बालों की चाह किसे नहीं होती है, लेकिन कुछ लोगों के बाल कम उम्र से ही झडऩे और टूटने लगते हैं। दिन में कुछ बालों का टूटना प्राकृतिक रूप से नुकसानदेह नहीं है। आमतौर पर दिनभर में कुछ बाल टूटते व गिरते हैं। लेकिन अगर आपके सिर से रोजाना अधिक बाल टूटते हैं तो यह निश्चित तौर पर चिंता का विषय हो सकता है। कई घरेलू नुस्खे आजमाने के बाद भी अगर आपके बालों का टूटना नहीं रुक रहा है तो हम आपको ऐसा नुस्खा बताएंगे, जिसकी मदद से बाल मजबूत और चमकदार बनेंगे। बालों पर आम की पत्तियां लगाने से बालों से जुड़ी तमाम समस्याएं खत्म हो सकती हैं। यही नहीं, इससे बालों के सफेद होने की समस्या को भी कम करते हैं। आम की पत्तियां विटामिन ए और विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत होती हैं। जो आपके कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाती हैं और बालों को घना और चमकदार बनाने में मदद करती हैं। चलिए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में।1. बालों के विकास में मददगारआम की पत्तियां बालों के विकास में काफी मददगार साबित होती हैं। इन पत्तियों में विटामिन सी और विटामिन ए के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स की भी मात्रा पाई जाती है, जो बालों के विकास में मदद करती हैं। यह आपके स्कैल्प में मौजूद रक्त वाहिकाओं को भी क्षति पहुंचने से बचाती हैं। यही नहीं आम की पत्तियों में नैचुरल ऑयल मौजूद होता है, जो प्राकृतिक तरह से बालों की देखभाल करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट्स आपके बालों को समय से पहले बूढ़ा या सफेद होने से बचाता है। इसलिए अगर आपके बालों का विकास भी रुक गया है तो स्कैल्प पर आम की पत्तियों का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए बालों में आम की पत्तियों का पेस्ट लगाएं।2. बालों को सफेद होने से रोकेआम की पत्तियों में पोटैशियम , मैग्नीशियम के साथ ही फ्लेवोनॉइड्स मौजूद होते हैं, जो बालों की ग्रोथ के साथ ही बालों को उम्र से पहले सफेद होने से बचाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी और विटामिन ए आपके कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाते हैं, जिससे बाल बढऩे के साथ ही सफेद होना भी कम होते हैं।3. बालों को घना और चमकदार बनाएबालों को बिना किसी साइड इफेक्ट के काला और घना बनाने के लिए आम की पत्तियों का इस्तेमाल करना कारगर विकल्प माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले फ्लेवोनॉइड की मात्रा आपके बालों को प्राकृतिक रूप से काला, घना और चमकदार बनाने में मदद करता है। इसके लिए आम की पत्तियों से बना हेयर मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। या फिर इसका पेस्ट बनाकर स्कैल्प पर लगा सकते हैं।4. डायबिटीज में मददगारआम की पत्तियों में एंटी-डायबिटिक गुण मौजूद होते हैं, जो डायबिटीज के खतरे को कम करते हैं। इसका सेवन डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर लेवल से निजात दिलाता है। इसमें पेक्टिन नामक तत्व पाए जाने के साथ ही विटामिन सी और फाइबर की भी प्रचुरता होती है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी मददगार होती हैं। इसके लिए इसके पत्तों का सेवन करने की जरूरत नहीं है। इसलिए लिए पानी में आम की कुछ पत्तियां डालनी हैं और कुछ देर बाद पत्तियां निकालकर केवल पानी का सेवन करना है। इससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहेगा।5. वजन घटाने में मददगारआम की पत्तियां वजन घटाने में भी काफी मददगार मानी जाती हैं। आम की पत्तियां शरीर में लेप्टिन हार्मोन को बढ़ाने में सहायक होती हैं, जिससे वजन नियंत्रित होता है। इसके लिए भी आम की पत्तियों का पानी पीने की जरूरत है। इससे आपका पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है।6. . पोषक तत्वों से भरपूरआम के साथ ही इसकी पत्तियां भी पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। आम की पत्तियों में एंटी ऑक्सीडेंट्स, फ्लेवोनॉइड्स, विटामिन सी, विटामिन ए, एंटी डायबिटिक प्रॉपर्टीज, एंटी कैंसर प्रॉपर्टीज, पेप्टिन्, पॉलीफेनॉल्स, मैगनीशियम, तांबा और पोटैशियम आदि जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में हो रही तमाम परेशानियों से लडऩे में काम आते हैं।
- खुद को सेहतमंद बनाए रखने के लिए हम कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं. खास बात यह है कि कई चीजों पर हम पैसा भी बहुत खर्च करते हैं. लेकिन क्या आप जानते है कि लोगों के घर में रखी कुछ चीजें ऐसी होती है, जिनके इस्तेमाल से उन्हें इन बीमारियों से निजात मिल सकती है. जी हां आज हम आपको ऐसी ही एक चीज के बारे में बताने जा रहे हैं. बात कर रहे है अजवाइन की, जो घर-घर में पाई जाती है. अजवाइन के इस्तेमाल से आप कई बीमारियों से खुद को दूर रख सकते हैं. हम आपको अजवाइन के ऐसे ही कई फायदे बताने जा रहे हैं.अजवाइन से दूर होता है मोटापामोटापा आज के वक्त में एक बड़ी समस्या बनती जा रही हैं. लेकिन मोटापा दूर करने में अजवाइन एक अच्छा पदार्थ माना जाता है. अजवाइन का सेवन करने से मोटापा नहीं बढ़ता है. एक चम्मच अजवाइन पानी में भिगो कर रातभर के लिए रख दीजिए. सुबह उठकर इस पानी को उबालकर उसमें थोड़ी सी शहद मिलाकर पीना से शरीर को फायदा मिलता है.अजवाइन से दूर होता है पेट दर्दअगर किसी का पेट दर्द कर रहा है तो अजवाइन इसके लिए रामबाण इलाज है. गैस, अपच और कब्ज बनने की स्थिति में अजवाइन को काले नमक में मिलाकर खाने से तुरंत आराम मिलता है. ऐसा इसलिए क्योंकि अजवाइन में एंटीस्पास्मोडिक और कार्मिनेटिव के साथ थाइमोल नामक कंपाउंड पाया जाता है. जो शरीर में बनी गैस, अपच और कब्ज दूर करने में मदद करता है जिससे इंसान को तुरंत राहत मिलती है. इसलिए जिन लोगों का पेट दर्द ठीक नहीं होता है उन्हें हर दिन एक चुटकी अजवाइन खाने की सलाह दी जाती है.अस्थमा की बीमारी में सहायक अजवाइनआपको शायद ही इस बात की जानकारी होगी की आपके घर में रखी अजवाइन अस्थमा की बीमारी की बेहद कारकर दवा मानी जाती है. जिन लोगों को अस्थमा है उन्हें हर दिन कम से कम एक चम्मच अजवाइन जरूर खाना चाहिए. क्योंकि अजवाइन में एंटी-इन्फ्लेमेशन का गुण भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो अस्थमा दूर करने में असरदार माना जाता है. ऐसे में अस्थमा के मरीजों को अजवाइन का सेवन करने की सलाह दी जाती है. तो अगर किसी को अस्थमा की परेशानी है तो वह डॉक्टर की सलाह पर अजवाइन का सेवन कर सकता है.मुंहासे दूर करने में सहायक अजवाइनअगर आपके मुंह में भी मुंहासे हैं और कई चीजों का इस्तेमाल करने के बाद भी आपको फायदा नहीं मिल रहा है, तो आप अजवाइन का इस्तेमाल करिए. मुंहासे दूर करने के लिए अजवाइन के पाऊडर से पेस्ट बनाएं और मुंह में जहां-जहां भी मुंहासे वहां यह पेस्ट लगाए. कुछ देर के बाद मुंह को ठंडे पानी से थो ले. क्योंकि अजवाइन का पेस्ट लगाने से मुंहासे में तुरंत आराम मिलता है.अजवाइन से गाठिया के दर्द में मिलता है आरामगठिया की बीमारी भी एक बड़ी परेशानी बनती जा रही है. लेकिन अजवाइन का इस्तेमाल करना चाहिए गठिया के दर्द में सहायक माना जाता है. इसके लिए एक उपाय बताया जाता है पहले एक कप पानी को उबाले और फिर उसमें एक चम्मच सोंठ मिक्स कर दें, इसके बाद अजवाइन को एक कपड़े में बांधकर इस पानी में भिगो ले. इसके बाद शरीर में जिस जगह पर गाठियां वहां सिंकाई करने से आराम मिलता है. तो जिन लोगों को गाठिया बीमारी की शिकायत होती है वह अजवाइन का सेवन कर सकते हैं.अजवाइन के ये भी फायदेइसके अलावा भी अजवाइन कई बीमारियों को दूर रखने में सहायक होती है. तो दोस्तों देखा आपके किचन में खाना बनाने में काम आने वाली अजवाइन कई समस्याओं को दूर करने में भी सहायक होती है. यह जितना आपने खाने का स्वाद बढ़ाती है उतना ही आपको बीमारियों से भी दूर रखती है.
- लौंग एक असरदार जड़ी-बूटी है, जो मूल रूप से अपने पेड़ के फूल की कली होती है। इसका साइंटिफिक नाम Syzygium aromaticum होता है। लौंग आसानी से देश की हर रसोई में मिल जाएगा, जो कि फूड व ड्रिंक्स में फ्लेवर व एरोमा डालने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मगर लौंग का इस्तेमाल सिर्फ खाने-पीने तक ही सीमित नहीं है। इसमें औषधीय गुण भी पाए जाते हैं, जिस कारण इससे कई हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। लौंग के फायदे जानने से पहले हम इसमें मौजूद पोषण व गुण की बात कर लेते हैं।लौंग में मौजूद पोषक तत्वएक चम्मच लौंग यानी करीब 2 ग्राम में निम्नलिखित पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जैसे-6 कैलोरी1 ग्राम कार्ब्स1 ग्राम फाइबरदैनिक जरूरत का 55 प्रतिशत मैंगनीजदैनिक जरूरत का 2 प्रतिशत विटामिन-केलौंग खाने के फायदेदिमाग और हड्डियों की मजबूतीजैसा कि अभी हमने ऊपर बताया कि लौंग में मैंगनीज होता है। इंसान को दिन में जितने मैंगनीज की जरूरत होती है, 2 ग्राम लौंग उसका तकरीबन 55 प्रतिशत प्रदान करता है। मैंगनीज एक आवश्यक पोषक तत्व है, जो दिमागी क्षमता को बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है।संक्रमण से बचावलौंग में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। जिसका मतलब है कि यह बैक्टीरिया या अन्य सूक्ष्मजीवों से होने वाले संक्रमण से बचाव प्रदान कर सकता है और उसके इलाज में मदद कर सकता है। इसके अलावा लौंग मुंह के संक्रमण को दूर रखकर ओरल हेल्थ को भी सुधारता है।लिवर के लिए फायदेमंदजानवरों पर हुए शोध में खुलासा हुआ है कि लौंग में मौजूद यूजेनॉल कंपाउंड खासतौर से लिवर को फायदा पहुंचाता है। यह लिवर की सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके उसकी कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद कर सकता है। हालांकि, इंसानों पर इस बात के पर्याप्त शोध होने बाकी हैं।ब्लड शुगर का नियंत्रणरिसर्च में पाया गया है कि लौंग ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने के लिए फायदेमंद होता है। यह शुगर को ब्लड से सेल्स में ;ट्रांसफर होने में मदद करता है और इंसुलिन उत्पादित करने वाली सेल्स का फंक्शन सुधाकर इंसुलिन का उत्पादन बढ़ाता है। शरीर में ब्लड शुगर के उचित स्तर के लिए इंसुलिन हॉर्मोन की भूमिका अहम होती है।पेट के अल्सर के इलाज में मददगारकई रिसर्च में यह साबित हुआ है कि पेट के अल्सर के इलाज में लौंग काफी मदद कर सकता है। यह अल्सर आमतौर पर पेट की सेफ्टी लेयर के कम हो जाने के कारण हो जाते हैं। जिसके पीछे स्ट्रेस, इंफेक्शन या जेनेटिक कारण हो सकते हैं।हालांकि, लौंग के फायदों के अलावा इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए इसका सेवन डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह के बिना न करें। यहां दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है।
- आम के फायदों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि फलों के राजा कहे जाने वाले आम की पत्तियां भी सेहत के लिए बहुत उपयोगी हैं? हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो आम की पत्तियां यह मधुमेह, रक्तचाप और खसरा आदि बीमारियों के उपचार में मदद करती हैं.आम की पत्तियों में विटामिन ए, बी, सी, तांबा, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज पदार्थ भरपूर मात्रा में होते हैं. आम के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं क्योंकि इन फ्लेवोनॉयड्स और फिनोल की उच्च मात्रा होती है. आम के पत्तों में एंटीमिक्राबियल गुण भी होते हैं जो विभिन्न बीमारियों के उपचार में मदद कर सकते हैं.पित्त की पथरी का इलाज करने में मददगारआम के पत्ते गुर्दे की पथरी और पित्त की पथरी का इलाज करने में मदद करते हैं. इन पत्तों के पाउडर का दैनिक सेवन (जो कि छाया में सूखाएं गए हो) करें. रात में एक गिलास पानी में पाउडर मिलकर रखें, इससे स्टोन्स को तोड़ने और उन्हें बाहर निकालने में मदद करता है.पेट के लिए लाभकारीपेट को स्वस्थ्य रखने के आम के पत्तों को उबालें और फिर इसे किसी बर्तन में रात भर के लिए ढ़क कर रख दें. अगली सुबह इस पानी को छाने और खाली पेट इसका सेवन करें. ऐसा नियमित करने से पेट से संबंधित समस्याएं दूर होती हैं.रक्तचाप को कम कर करने में मददगारआम के पत्ते रक्तचाप को कम कर सकते हैं, क्योंकि इनमें हाइपोटेंसिव गुण होते हैं, जो रक्त वाहिकाओं को मजबूत करने और वैरिकाज – वेंस की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है.कान के दर्द से राहतअगर आपक कान के दर्द से परेसान हैं तो आम के पत्तों का रस कान में डालें. इसके लिए उसे गुनगुना कर लें. ऐसा करने से तुरंत राहत मिलती है.कैसे करें आम की पत्तियों का उपयोगआम की पत्तियां चिकनी और चमकदार होती हैं. इन पत्तियों का उपयोग दो प्रकार से किया जा सकता है. पहला इन्हें सुखाकर पाउडर बना सकते हैं और दूसरा इन पत्तियों को उबाल कर काढ़ा बनाया जा सकता है. इनमें औषधीय गुण होने के कारण बहुत सी आयुर्वेदिक दवा बनाने में आम के पत्तों का उपयोग किया जाता है.
- हर घर में दूध से मलाई निकाली जाती है। मलाई वाला दूध पीना हो , या फिर चाय में डालनी हो या ब्रेड मलाई का सेवन करना हो, मलाई स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी किसी अमृत से कम नहीं है। वहीं मलाई का प्रयोग कुछ सब्जियों में भी किया जाता है। बता दें कि मिलाई के अंदर फैट, प्रोटीन, कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, अन्य विटामिन आदि मौजूद होते हैं। वहीं इसके अंदर विटामिन ए, फास्फोरस, कैल्शियम, विटामिन बी 12, मिनरल्स, आयरन आदि पाए जाते हैं, जो सेहत को कई समस्याओं से दूर रख सकते हैं। आज हम बताएंगे कि मलाई खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं और क्या नुकसान होता है।1 - लाल रक्त कोशिकाओं के लिए मलाईरेड सेल्स में मौजूद हीमोग्लोबिन रक्त कोशिकाओं को न केवल ऑक्सीजन देता है बल्कि पोषक तत्व भी प्रदान करता है। ऐसे में लाल रक्त कोशिकाओं के लिए आयरन, ,मिनरल्स जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। बता दें कि मलाई के अंदर आयरन और मिनरल्स दोनों भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में मिलाई के सेवन से लाल रक्त कोशिकाओं को बढऩे में मदद मिलती है।2 - शारीरिक विकास के लिए मलाई (शारीरिक विकास के लिए जरूरी विटामिंस में से जरूरी विटामिन बी12 है जो न केवल शारीरिक विकास करता है बल्कि इसके माध्यम से आंखें, बाल आदि को भी बढऩे में मदद मिलती है। यह नाखून के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी विटामिन है। बता दें कि मलाई के अंदर विटामिन बी 12 मौजूद होता है। ऐसे में हम कह सकते हैं शारीरिक विकास के लिए मलाई का सेवन एक अच्छा विकल्प है।3 - किडनी स्टोन के लिए मलाईमलाई के सेवन से किडनी संबंधित समस्याएं दूर हो सकती हैं। जो लोग पथरी की समस्या से परेशान है वे मलाई का सेवन कर सकते हैं। लेकिन उससे पहले इसकी सीमित मात्रा का पता होना जरूरी है। क्योंकि अधिक मलाई का सेवन किडनी स्टोन की समस्या को बढ़ा भी सकता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह और उनके द्वारा बताई गई मात्रा के अनुसार ही मलाई का सेवन करें।4 - आंखों के लिए मलाईआंखों को स्वस्थ बनाने में विटामिन ए महत्वपूर्ण तत्व होता है। बता दें कि मिलाई के अंदर विटामिन ए मौजूद होता है। ऐसे में उसके माध्यम से आंखों में नमी बरकरार रहती है और व्यक्ति को रात में देखने में परेशानी नहीं होती। मलाई के सेवन से आंखों के अंदर की परत यानि रेटिना स्वस्थ बना रहता है और जो लोग रात को नहीं देख पाते वे मलाई के सेवन से इस समस्या को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा आंखों की अन्य समस्याएं जैसे मैकुलर डिजनरेशन, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा आदि समस्याओं के जोखिम को लोग मलाई के सेवन से कम कर सकते हैं।5 - इम्यून सिस्टम के लिए मलाईमलाई के सेवन से इम्यूनिटी सिस्टम में वृद्धि होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मलाई के अंदर विटामिन ए पाया जाता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और संक्रमण को शरीर से दूर रखता है।6 - मानसिक समस्या के लिए मलाईमलाई के अंदर विटामिन बी 5 पाया जाता है जो न केवल डिप्रेशन, चिंता, तनाव आदि को दूर रखता है बल्कि दिमाग को तंदुरुस्त रखने वाले हार्मोन के काम को सुचारु रुप से करने में मदद करता है।मलाई के अन्य फायदे7 - मलाई के सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है।8 - मलाई के अंदर फास्फोरस पाया जाता है जो दांतों के लिए बेहद जरूरी तत्व है।9 - मसूड़ों के स्वास्थ्य के लिए मलाई का सेवन एक अच्छा विकल्प है।10 - मलाई के अंदर पाए जाने वाला फास्फोरस हृदय रोग से भी बचाता है।11 - मलाई के सेवन से अल्जाइमर का खतरा भी कम हो जाता है।मलाई के नुकसानकहते हैं किसी भी चीज की अति सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है। ऐसा ही कुछ मलाई के साथ भी है। क्योंकि मलाई के अंदर अधिक मात्रा में सैच्युरेटेड फैट मौजूद होता है ऐसे में इसका अधिक सेवन उच्च रक्तचाप के साथ-साथ मोटापे की समस्या आदि को भी बढ़ा सकता है। इसलिए इसे डाइट में जोडऩे से पहले सबसे पहले इसकी मात्रा का ज्ञान होना जरूरी है। जानते हैं इसके अन्य नुकसान-1 - मलाई के अधिक सेवन से जी मिचलाना, उल्टी आने की समस्या पैदा हो जाती है।2 - मलाई की सेवन से दस्त या बार बार मल आना शुरू हो सकता है।3 - मलाई के सेवन करने से भूख में कमी आनी शुरू हो जाती है।4 - मलाई के सेवन से कभी-कभी पेट में ऐठन की समस्या भी हो जाती है।5 - पेट फूलने की समस्या मलाई के अधिक सेवन से हो सकती है।6 - मलाई के सेवन से व्यक्ति को ज्यादा प्यास लगती है।---
- देश में कोविड-19 से ठीक हो चुके लोगों में ब्लैक और वाइट फंगस के मामलों ने चिंताएं तो बढ़ाई ही थीं, अब यलो फंगस का मामला भी सामने आया है। इसे म्यूकर सेप्टिकस भी कहते हैं।यलो फंगस के लक्षणविशेषज्ञों के मुताबिक यलो फंगस पीडि़त मरीजों में निम्न लक्षण दिख सकते हैं।सुस्ती महसूस होना, काफी ज्यादा थकावट, भूख न लगना, वजन तेजी से कम होना, वायरस फैलने पर घाव होना, घाव से मवाद निकलना, कुपोषण और अंग विफलता होना, आंखें धंसी होना।यलो फंगस का कारण-साफ-सफाई में कमी की वजह से यलो फंगस फैलने का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए इस दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।-पुराना या फिर बासी खाना खाने वालों को यलो फंगस होने का खतरा ज्यादा रहा है।-इसके अलावा जिनको घरों में वेंटिलेटर नहीं होता है और जहां नमी ज्यादा होती है वहां यलो फंगस फैलने का खतरा ज्यादा रहता है।-इम्यूनिटी का काफी ज्यादा कमजोर होना।-मौसम में बदलाव की वजह से नमी का बढऩा।शरीर में कैसे ग्रो करता है यलो फंगस?यलो फंगस शरीर के अलग-अलग अंगों को प्रभावित करता है। जैसे- लिवर, किडनी, लंग्स इत्यादि । फंगस अगर पूरी बॉडी में फैल जाए, तो ऑर्गन्स फेल होने की संभावना बढ़ सकती है। यलो फंगस चोट के हीलिंग की पावर को कम कर देता है। आंखे अंदर की ओर धंस जाती हैं। शरीर के विभिन्न अंगों में पस की थैली बनाना शुरू कर देता है। इसकी वजह से मरीज कुपोषण का शिकार हो सकता है।यलो फंगस का इलाजयलो फंगस के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह दें। ताकि बीमारी गंभीर होने से पहले इसका इलाज किया जा सके। यलो फंगस होने पर मरीज को एंटीफंगल की इंजेक्शन दी जाती है, ताकि शरीर में फंगस को फैलने से रोका जा सके। इसके अलावा सर्जरी के द्वारा भी यलो फंगस का इलाज किया जाता है। सर्जरी ऐसे मामलों में की जाती है, जहां पर शरीर के किसी अंगों में पस की थैली बन जाए।यलो फंगस का बचाव-घर में मौजूद नमी के कारण भी यलो फंगस फैलने का खतरा हो सकता है। इसलिए घर में नमी न होने दें। जहां नमी ज्यादा होती है, वहां बैक्टीरिया और फंगस फैलने का खतरा ज्यादा रहता है।-30 प्रतिशत से 40 प्रतिशत सही आद्र्रता मानी जाती है, इसलिए अपने घर में बहुत अधिक नमी न होने दें।-इम्यूनिटी को विकसित करने की कोशिश करें।-वेंटिलर को अच्छा करें।-टॉयलेट की साफ-सफाई का ध्यान रखें।
- कब्ज और गैस की समस्या लोगों के लिए एक बड़ी परेशानी बनती जा रही है. लगभग हर व्यक्ति को यह परेशानियां देखने को मिल जाती हैं. क्योंकि आज के दौर में घंटों तक बैठकर काम करना जैसे एक चलन बन गया है. लेकिन इस तरह की लाइफस्टाइल के कई नुकसान भी उठाने पड़ रहे हैं. ज्यादा देर तक बैठ गए तो गैस और कब्ज बननी शुरू हो जाती है. लेकिन आपको परेशानी होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आज हम आपको आज कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं. जिनका इस्तेमाल करने से आपको कब्ज और गैस की परेशानी नहीं होगी.तरबूजतरबूज जिसे कई जगहों पर खरबूजा भी कहा जाता है. तरबूज एक ऐसा फल होता है, जिसमें पानी की पर्याप्त मात्रा रहती है. इसके अलावा खरबूजा फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. जिसका सेवन करने से पेट साफ रहता है. इसके अलावा आपके शरीर का पीएच लेवल भी बैलेंस रहता है. यही वजह है कि तरबूज का नियमित सेवन करने से गैस और कब्ज की समस्या नहीं होती.केले का करें सेवनगैस और कब्ज की परेशानी में केला एक ऐसा फल है जो आपके लिए फायदेमंद रहता है. केला लगभग सभी को पसंद होता है. लेकिन अगर आप गैस और कब्ज की समस्या से छुटकारा चाहते हैं तो केले का सेवन करना शुरू कर दे. क्योंकि केले में पोटैशियम और फाइबर पाया जाता है, जो शरीर में पीएच लेवल को कम रखता है. ऐसे में आपके शरीर में ऊर्जा बनी रहती है, जिससे आपको गैस और कब्ज की परेशानी नहीं होगी. खास बात यह है कि केले का नियमित सेवन आपको फिट भी रखता है.सेबसेब का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है. अगर आप अपनी गैस और कब्ज की समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो सेब एक ऐसा फल है जिसके नियमित सेवन करने से आपकी यह परेशानी खत्म हो जाएगी. दरअसल, सेब में फाइबर की मात्रा भरपूर पाई जाती है. जिसके सेवन से एसिडिटी नहीं बनती है.पपीतापपीता में भी फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. ऐसे में पपीता खाने से भी गैस और कब्ज की समस्या नहीं होती है. खास बात यह है पपीता खाना शरीर के लिए फायदेमंद भी माना जाता है. ऐस में आप अगर हर दिन पीपाता खाना शुरू कर दें तो आपको भी गैस और कब्ज की समस्या निजात मिलेगी.नारियल पानीनारियल पानी भी गैस और कब्ज को दूर करने के लिए एक असरदार साधन है. नारियल पानी में फाइबर कंटेट पर्याप्त मात्रा में रहता है, इसके अलावा ये रिफ्रेशिंग नैचुरल ड्रिंक टॉक्सिंस को शरीर से दूर करने में सहायक होता है. जिससे शरीर में गैस और कब्ज नहीं बनती है.अंगूरकब्ज और गैस को दूर करने के लिए अंगूर भी एक अच्छा विकल्प रहता है. ऐसे में अगर आप गर्मियों में अंगूर का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा. क्योंकि अंगूर गर्मियों के मौसम में बहुत उपयोगी माना जाता है. ऐसे में अगर आप हर दिन एक कटोरी अंगूर का सेवन करते हैं तो इससे आपकी सेहत अच्छी रहेगी.ठंडा दूध और दहीफूड्स के अलावा आप अगर ठंडा दूध और दही के इस्तेमाल से भी गैस और कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. क्योंकि ठंडा दूध पेट में मौजूद एसिड को एब्जॉर्व कर लेता है. जिससे जलन नहीं होती. अगर आपको गैस बनती है तो ठंडा दूध आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. इसी तरह दही भी डायजेस्टिव सिस्टम को हेल्दी रखता है. जिससे गैस और कब्ज की परेशानी दूर रहती है. तो दोस्तों अगर आप भी गैस और कब्ज की समस्या से परेशान है इन चीजों के इस्तेमाल से आपको फायदा मिल सकता है.
- मानव शरीर के लिए पानी की बहुत अहमियत है और इसके कई फायदे भी हैं. लेकिन अगर आपको सुबह खाली पेट पानी पीने की आदत है तो इसके कमाल के फायदे मिलते हैं. जापान में तो खाली पेट पानी पीने की परंपरा भी है. तो आइए जानते हैं कि हमें क्यों खाली पेट पानी जरूर पीना चाहिए और इसके क्या फायदे मिलते हैं?हानिकारक तत्वों को शरीर से निकालता है पानीसुबह खाली पेट पानी पीने से सबसे पहला फायदा ये होता है कि यह हमारे शरीर से सभी हानिकारक तत्वों को बाहर निकाल देता है. इससे हमारी बॉडी डिटॉक्स होती है. शरीर से हानिकारक तत्वों के निकलने का फायदा हमारी त्वचा को होता है.पाचन तंत्र को करता है साफसुबह खाली पेट पानी पीने से हमारा पेट साफ होता है और हमारा पाचन तंत्र ठीक से काम कर पाता है. कब्ज आदि की समस्या में खूब पानी पीने से फायदा मिलता है और हमारी बॉडी अंदर से साफ होती है.सिरदर्द नहीं होताआमतौर पर सिरदर्द की समस्या डिहाइड्रेशन के कारण होती है. ऐसे में अगर आप सुबह उठकर पानी पी लेते हैं तो जो रात भर से आपने पानी नहीं पिया है, वो बैलेंस हो जाता है और बॉडी हाइड्रेट रहती है. इसके अलावा सुबह खाली पेट पानी पीने से भूख भी लगती है.एनर्जी बढ़ती हैखाली पेट जैसे ही आप पानी पीते हैं तो यह पानी हमारे ब्लड में मिलता है और हमारी ब्लड सेल्स तेजी से बढ़ती हैं. इसकी वजह से शरीर में एनर्जी आती है.वजन घटाने में भी मददगाररिसर्च में पता चला है कि खाली पेट पानी पीने से हमारा मेटाबॉलिज्म रेट 25 फीसदी तक बढ़ जाता है. इससे हमारा पाचन भी ठीक रहता है और वजन नियंत्रित रहता है. इसके साथ ही पानी पीने से बॉडी से सारे हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं और एसिडिटी भी कम होती है. इससे भी मेटाबॉलिज्म बढ़ता है. इससे कैलोरी ज्यादा बर्न होती है और वजन कंट्रोल रहता है.किडनी स्टोन को होने से रोकता हैपर्याप्त मात्रा में पानी पीने से किडनी में पथरी की समस्या नहीं होती. साथ ही ब्लैडर में होने वाले इंफेक्शन से भी राहत मिलती है. दरअसल एसिड पानी में घुल जाते हैं और इससे किडनी में पथरी नहीं बन पाती.
- कुछ आयुर्वेदिक उपायों की मदद से बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाई जा सकती है। ताकि वह किसी भी आने वाले इंफेक्शन या रोग से लड़ने के लिए पहले से तैयार हो जाएं। आइए बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने वाले आयुर्वेदिक उपायों के बारे में जानते हैं।हल्दीहल्दी को आयुर्वेद में काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लमेटरी गुण होते हैं, जो बच्चों के इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं। साथ ही संक्रमण व रोगों से लड़ने में मजबूती प्रदान कर सकते हैं।आंवलाआंवला विटामिन सी का एक बेहतरीन स्त्रोत है। विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए काफी लाभदायक होता है। इससे सर्दी-जुकाम जैसे इंफेक्शन से लड़ने में सहायता मिल सकती है। इसके अलावा आंवला स्किन, हेयर व मधुमेह के रोगियों के लिए काफी लाभकारी होता है।तुलसीतुलसी में औषधीय गुणों का खजाना छिपा हुआ है। इसके अंदर विटामिन ए और विटामिन सी मौजूद होता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ गले व सांस संबंधी इंफेक्शन से लड़ने में मदद कर सकती है।शहदशहद के अंदर काफी मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। जो किसी भी संक्रमण की वजह से होने वाली खांसी, गले की खराश में राहत प्रदान कर सकते हैं।
- करी पत्ता पेड़ से प्राप्त होता है और इसके पेड़ का नाम मुराया कोएनिजी (Murraya Koenigii) है, जो कि रुतासी फैमिली (Rutaceae) से संबंध रखता है। करी पत्ते में औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिस कारण आयुर्वेद में भी इसे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें सिट्रस के साथ सुगंधित गुण और एक अलग फ्लेवर होता है। करी पत्ते का पेड़ मूल रूप से भारत से संबंध रखता है और भारतीय पकवानों में फ्लेवर और स्वाद को बढ़ाने के लिए काफी इस्तेमाल किया जाता रहा है। आइए इसके 5 दमदार फायदे जानते हैं।स्वस्थ दिलरिसर्च में साबित हुआ है कि करी पत्ता का सेवन करने से दिल को कई मायनों में फायदे प्राप्त होते हैं। रिसर्च के मुताबिक, इन पत्तों में मौजूद mahanimbine नामक एल्कलॉइड की भारी मात्रा शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में मदद कर सकती है।ब्लड शुगर का नियंत्रणजानवरों पर किए गए शोध में सामने आया है कि करी पत्ते के एक्सट्रैक्ट की मदद से हाई ब्लड शुगर लेवल को कम करके डायबिटीज, नसों में दर्द और किडनी डैमेज से सुरक्षा प्रदान की जा सकती है।सूजन को कम करने मेंकरी पत्ता में एंटी-इंफ्लमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह गुण प्रोटीन या जीन से संबंधित सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।वजन घटानाआपको जानकर आश्चर्य होगा कि करी पत्ता चबाकर खाने से आपके वेट लॉस प्रोग्राम में मदद हो सकती है। जी हां, करी पत्ते में फाइबर की मात्रा मौजूद होती है, जो शरीर में अतिरिक्त फैट व विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होने से आप स्वस्थ वजन हासिल कर सकते हैं।दस्त से राहतकरी पत्ते में मौजूद कार्बैजोल तत्व इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लमेटरी गुण को बढ़ाता है। जो कि हमारे पेट के लिए काफी लाभदायक होता है। आयुर्वेद के मुताबिक करी पत्ता पित्त दोष को सही करके दस्त दूर करने में मदद कर सकता है।
- पपीता स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। पपीते में मौजूद विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन बी 9 व्यक्ति की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करते हैं। पपीते में मौजूद फाइबर और फोलिक एसिड की अच्छी मात्रा व्यक्ति को दिल से जुड़ी बीमारियों से दूर रखने का काम करती है। इतना ही नहीं पपीते में मौजूद पपैन और चाइमोपपैन जैसे दो खास एंजाइम्स व्यक्ति की पाचन संबंधी दिक्कतों को दूर करने में मदद करते हैं। बावजूद इसके बहुत से लोगों को पपीते का स्वाद पसंद नहीं है तो आप इन फ्रूटस को डाइट में शामिल करके भी पपीते जैसे ही फायदे पा सकते हैं।खरबूजा-पपीते की ही तरह खरबूजे में भी विटामिन सी, फाइबर और विटामिन ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने, इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ त्वचा को भी स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है।अनानास-पपीते में पाए जाने वाले विटामिन सी, ए, ई के साथ फोलिक एसिड भी अनानास में मौजूद होता है। जो व्यक्ति की इम्यूनिटी बूस्ट करके उसकी त्वचा की सेहत को भी बनाए रखता है। इतना ही नहीं अनानास का सेवन करने से व्यक्ति के शरीर की सूजन अर्थात इन्फ्लमेशन कम होती है और उसका पाचन को दुरुस्त होता है।आम-फलों का राजा आम भी अपने गुणों में किसी दूसरे फल से कम नहीं है। इसमें भी पपीते वाले कई गुण मौजूद होते हैं। आम और पपीते में 8 फीसद डायटरी फाइबर होता है। इन दोनों फलों में विटामिन सी बराबर मात्रा में होता है। आम का सेवन पाचन, आंखों की सेहत के साथ दिल की सेहत के लिए भी अच्छा होता है।पका हुआ कद्दू-पका हुआ कद्दू भी पपीते की ही तरह विटामिन सी, ए और ई से भरपूर होता है। पके हुए कद्दू और पपीते में 9 ग्राम फाइबर होता है जो पाचन के लिए बहुत अच्छा है।आड़ू-आड़ू भले ही अपने रंग और साइज में पपीते से थोड़ा अलग नजर आता हो, लेकिन इस फल में भी पपीता जैसे ही गुण पाए जाते हैं। आड़ू में मौजूद एंटी-इंफ्लामेटरी गुण कैंसर, हार्ट अटैक जैसे खतरों को दूर रखने के साथ आंखों की सेहत को बनाए रखने में भी मदद करते हैं। आड़ू और पपीते में बराबर मात्रा में विटामिन के (2.6 mcg ) होता है, जो प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में मदद करता है।
- सदियों से हम नमक का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। नमक से खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा और भी कई काम किए जा सकते हैं। जी हां, नमक के इस्तेमाल से आप रोजाना की कई समस्याएं सुलझा सकते हैं। आइए जानते हैं आखिर किन-किन कामों में नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है।1. सिंक को चमकाएबर्तनों को धोते-धोते रसोई की सिंक में काफी दाग और निशान आ जाते हैं, जो जल्दी से जाते नहीं हंै। इससे छुटकारा पाने के लिए थोड़े से गर्म पानी में नमक मिलाएं और फिर इस पानी को सिंक में डालकर उसे धो लें। आपकी सिंक फिर से चमचमाने लगेगी।2. हाथों की गंध भगाएप्याज या लहसुन काटने के बाद भी हाथ से उसकी गंध नहीं जाती। इसे दूर करने के लिए थोड़े से नमक में सिरका मिलाएं और अपने हाथों के बीच रब करें, सारी दुर्गंध जाती रहेगी।3. चेहरा चमकाएनमक का इस्तेमाल करके त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाया जा सकता है। ऐसा करने से रोमछिद्र साफ हो जाते हैं। इसके लिए एक छोटे बर्तन में नमक, नींबू का रस और शहद मिलाएं। अब इस मिक्सचर को धीरे-धीरे चेहरे पर मलें। मसाज के बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। ऐसा करने से चेहरा चमक उठेगा।4. कपड़ों के दाग हटाएकपड़ों पर दाग लगना आम बात है। मगर यह दिक्कत बड़ी बन जाती है, जब आपकी फेवरेट ड्रेस पर कोई दाग लग जाए। इसके लिए आप नमक के पानी में एक घंटा कपड़े को भिगोकर रख दें और उसके बाद धो लें। सारे दाग साफ हो जाएंगे।5. त्वचा की रंगत सुधारेचेहरे की त्वचा की ठीक तरह से देखभाल नहीं करने से वह बेजान सी नजर आती है। वहीं यदि चेहरा काला पड़ गया है तो पुरानी रंगत पाने के लिए कच्चे दूध में थोड़ा सा नमक मिलाएं और उसे चेहरे में लगा लें और 10 मिनट बाद सादे पानी से धो लें। नियमित रूप से ऐसा करने से पुरानी रंगत वापस आ जाती है।
- योग से शारीरिक व मानसिक सेहत सुधरती है। लेकिन ये आलस है कि मानता नहीं। कुछ लोगों को तो सुबह-सुबह बेड छोड़ने में इतनी मुश्किल आती है, जैसे उनसे उनकी जिंदगी मांग ली हो। मगर हम उनकी इस मुश्किल का हल लेकर आए हैं। अब आपको योगासन करने के लिए बेड से उतरने की जरूरत नहीं है। बल्कि आप उसपर ही ये 5 योगासन कर सकते हैं और शारीरिक और मानसिक सेहत को सुधार सकते हैं। आइए इन योगासनों के बारे में जानते हैं।मार्जरीआसनमार्जरीआसन आपके शरीर का बैलेंस सुधारने के लिए काफी लाभदायक होता है। इसे कैट एंड काऊ पोज भी कहा जाता है। इस योगासन का अभ्यास करने से रीढ़ की हड्डी और गर्दन में लचीलापन आता है। इसे करने के लिए बेड पर ही दोनों हथेलियों को कंधों के ठीक नीचे रखें और घुटनों को कूल्हों की सीध में रखें। अबतक आप किसी डॉग की पोजीशन में आ चुके होंगे। अब अपने सिर को आसमान की तरफ ले जाने की कोशिश करते हुए, पेट को नीचे की तरफ झुकाएं। कुछ सेकेंड बाद सिर को छाती की तरफ लेकर आएं और कमर को ऊपर की तरफ ले जाएं। इसी तरह इस प्रक्रिया को दोहराएं।सुप्त मत्स्येंद्रासनयह योगासन आपकी पीठ और कूल्हों की मांसपेशियों के लिए काफी लाभदायक है। यह आसन इन मसल्स को लचीला बनाने के साथ-साथ मजबूत भी बनाता है। इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले बेड पर सीधा लेट जाएं। अब दाएं घुटने को बायीं कमर की तरफ बेड पर टिकाने की कोशिश करें और सिर को उल्टी दिशा वाले कंधे की तरफ घुमाएं। अब बायीं हथेली को दायें घुटने पर रखें और शरीर में खिंचाव महसूस करें। इसी प्रक्रिया को दूसरे घुटने से भी दोहराएं।आनंद बालासनयह योगासन आपके कूल्हों और जांघों की मांसपेशियों को रिलैक्स करता है। इसका अभ्यास करने के लिए बेड पर कमर के बल लेट जाएं। अब दोनों घुटनों को छाती पर टिका लें और तलवों को घर की छत की तरफ रखें। अब दोनों हाथों से अपने दोनों तलवों को पकड़ें। इसके बाद शरीर के निचले हिस्से में खिंचाव महसूस करें और कुछ देर इसी अवस्था में रहें।बालासनबालासन आपके शरीर की थकान और तनाव को मिटाने के लिए काफी असरदार होता है। इससे कूल्हों, जांघों और टखनों को आराम मिलता है। इसे करने के लिए बेड पर घुटनों के बल बैठ जाएं और अपने कूल्हों को दोनों एड़ियों पर बराबर टिका लें। अब अपने सिर को आगे की तरफ बेड पर टच करने की कोशिश करें। इस दौरान अपने दोनों हाथों को आप कूल्हों के किनारे या फिर सिर के आगे की तरफ फैला सकते हैं। कुछ देर इसी पोजीशन में रहने की कोशिश करें।पश्चिमोत्तानासनयह योगासन आपकी रीढ़ की हड्डी, पेट, कूल्हों, घुटनों को मजबूत और तनाव मुक्त बनाने के लिए काफी लाभदायक है। इससे दिमागी शांति भी प्राप्त होती है। इसे करने के लिए बेड पर पैर फैलाकर बैठ जाएं। अब घुटनों को सीधा रखते हुए सिर को घुटनों से टच करने की कोशिश करें और हाथों से पैरों के तलवे पकड़ने की कोशिश करें। इसी अवस्था में रहने की कुछ देर कोशिश करें। शुरुआत में पश्चिमोत्तानासन मुश्किल हो सकता है। लेकिन धीरे-धीरे आप परफेक्ट हो जाएंगे।
- देशभर में ब्लैक फंगस का कहर लगातार बढ़ रहा है। इस बीच एक और खतरे ने भारत में दस्तक दे दी है। यह हमारे फेफड़ों के साथ-साथ दिमाग, अमाशय, स्किन, नाखून, मुंह का अंदरुनी हिस्सा, आंत, किडनी और गुप्तांग जैसे अंग पर बुरा असर डाल सकता है। अब सवाल यह है कि क्या वाकई में ब्लैक फंगस से खतरनाक होता है व्हाइट फंगस ? चलिए इस बारे में जानते हैं एक्सपर्ट की क्या है राय?व्हाइट फंगस पर क्या है डॉक्टर्स की राय?चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अभिनव सिंह के अनुसार व्हाइट फंगस को मेडिकल भाषा में Candidiasis कहते हैं। यह फंगस हम सभी के शरीर में सामान्यतौर पर रहता ही है। लेकिन जब बॉडी की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, तो हमारे शरीर को प्रभावित करने लग जाता है। डॉक्टर अभिनव का कहना है कि यह ब्लैक फंगस से अधिक खतरनाक नहीं है। ब्लैक फंगस, व्हाइट फंगस की तुलना में हमारे शरीर में काफी तेजी से ग्रो करता है।मेदांता हॉस्पिटल के चेस्ट सर्जन डॉक्टर अरविंद कुमार का कहना है कि व्हाइट फंगस लंग्स पर भी इफेक्ट करता है। हर तरह का फंगस लंग्स पर इफेक्ट करता है। पहले भी करता था और आज के समय भी करता है। ब्लैक फंगस, व्हाइट फंगस की तुलना में अधिक खतरनाक होता है। क्योंकि ब्लैक फंगस तेजी से शरीर के अन्य अंगों को प्रभावित करता है। लेकिन व्हाइट फंगस इस तरह का प्रभाव नहीं करता। ऐसे में ब्लैक फंगस ही ज्यादा घातक है। क्योंकि ब्लैक फंगस ज्यादा अग्रेसिव किस्म का फंगस है और बहुत ही तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेता है और अधिकतर दवाइयां इसपर काम नहीं करती हैं। केवल एंफोटेरेसिन इसपर काम करती हैं। डॉक्टर अभिनव का कहना है कि स्किन की बात की जाए, तो मुंह के हिस्से पर इसका ज्यादा असर दिखता है। वहीं, शरीर के जिस हिस्से पर नमी रहती है वहां पर इसका ज्यादा असर दिखता है।व्हाइट फंगस लंग्स पर कैसे डालता है असर?डॉक्टर अरविंद कुमार का कहना है कि व्हाइट फंगस सांस के जरिए लंग्स में जाकर फेफड़ों को संक्रमित कर सकता है। इससे मरीज को निमोनिया हो सकता है। लंग्स में फंगल बॉल्ब बन सकते हैं। इस तरह से फेफड़ों को संक्रमित कर सकता है। डॉक्टर अभिनव का कहना है कि व्हाइट फंगस को लोग इसलिए ज्यादा खतरनाक बोल रहे हैं क्योंकि इससे डिटेक्ट करना थोड़ा मुश्किल होता है। अन्य फंगस इंफेक्शन होने पर तेजी से बुखार आने लगता है, जिसे इटेक्ट करना आसान है। लेकिन व्हाइट फंगस में इस तरह के लक्षण नहीं दिखते हैं। इसलिए इसका इलाज थोड़ा लेट शुरू हो पाता है। इसलिए इलाज में थोड़ी परेशानी आती है।व्हाइट फंगस के लक्षणडॉक्टर अरविंद कुमार का कहना है कि व्हाइट फंगस के लक्षण काफी देर से सामने आते हैं। जब इस फंगस से फेफड़े संक्रमित होते हैं, तो आपके शरीर में निम्न तरह के लक्षण दिख सकते हैं-मरीज को खांसी होना।हल्का बुखार होना।सांस फूलनानिमोनिया के सभी लक्षण मरीज में दिख सकते हैं।व्हाइट फंगस होने के कारणडॉक्टर अरविंद कुमार का कहना है कि सभी फंगस हवा में मौजूद होते हैं, ऐसे में जब हम सांस लेते हैं तो यह सभी फंगस हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं। लेकिन शरीर की इम्यूनिटी इन फंगस को पैर जमाने से रोकती है। इन दिनों लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं, इसलिए यह फंगस लोगों के सामने उभरकर आ रहे हैं। इसके अलावा कुछ अन्य कारण निम्न हैं- शरीर पर नमी, इम्यूनिटी कमजोर होना, स्टेरॉयड का अधिक इस्तेमाल, डायटीबिटज होना, लंबे समय तक एंटीबायोटिक का इस्तेमाल करनाकितना है गंभीर व्हाइट फंगस?समय पर हैवी एंटीफंगल डोज नहीं दिया गया, तो यह घातक भी हो सकता है। शरीर में व्हाइट फंगस ज्यादा बढऩे से खाने की नली पर असर पड़ता है। डॉक्टर अभिनव सिंह बताते हैं कि जब यह हमारे ब्लड में इन्वॉल्व होता है, तो इसका असर दिमाग और किडनी पर भी दिखता है। इतना ही नहीं, इससे लंग्स भी संक्रमित हो सकते हैं। लेकिन ब्लैक फंगस की तरह जल्दी ग्रो नहीं करता है।डॉक्टर अरविंद कुमार का व्हाइट फंगस के बारे में कहना है कि ब्लैक फंगस का अगर सही समय पर इलाज नहीं किया गया, तो यह बहुत सारे मरीजों की जान ले सकता है। लेकिन व्हाइट फंगस अन्य फंगस के मुकाबले कम घातक है। किसी भी इंफेक्शन का अगर आप समय पर इलाज नहीं कराते हैं, तो यह आपके लिए घातक हो सकता है।
- अरबी को कई लोग अरवी , घुइया या कोचई भी कहते हैं। यह एक सब्जी है, जिसे आप सभी खाते होंगे। यह आसानी से बाजार में मिल जाती है। इसका स्वाद अन्य सब्जियों से थोड़ा अलग होता है। सामान्यत: अरबी से कई तरह से खाई जाती, सूखी सब्जी (भुजिया) और रसदार सब्जी या फिर दूध के साथ लप्सी के रूप में। कुछ लोग अरबी के पत्तों से भी कई तरह के व्यंजन बनाते हैं। छत्तीसगढ़ में इसके पत्तों को बेसन या फिर उड़द दाल के साथ मिलाकर कढ़ी बनाई जाती है, जिसे ईढर की कढ़ी कहते हैं। वहीं उत्तरप्रदेश में इसे अरकौच की कढ़ी कहा जाता है। आज हम जानेंगे अरबी यानी कोचई खाने के फायदे.....आयुर्वेद में अरबी को बहुत ही गुणकारी आहार बताया गया है। यह वातकारक होते हुए भी हृदय रोगों में फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर को पौष्टिक तत्व मिलता है। अरबी को तेल में पकाकर खाने से इसका स्वाद बहुत ही उत्तम हो जाता है।-बालों का झडऩा एक आम परेशानी है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। महिला हो या पुरुष, सभी बालों को झडऩे से रोकने के लिए अलग-अलग तरह के उपाय करते हैं, लेकिन कई बार उपाय से पूरी तरह फायदा नहीं मिलता है। आयुर्वेद के अनुसार, अरबी के गुण से बालों का झडऩा रुक सकता है। अगर आपके बाल गिर रहे हों तो अरवी के कंद का रस निकालकर सिर पर मालिश करें। इससे बालों का गिरना बंद हो जाता है।-कई लोगों को अक्सर सिर दर्द की शिकायत रहती है। अरबी कन्द के रस में छाछ, या दही मिला लें। इसे पीने से सिर दर्द से आराम मिलता है।-कान बहने या कान के दर्द में भी अरवी का उपयोग कर सकते हैं। इन रोगों में अरबी के पत्ते के 1-2 बूंद रस को कान में डालें। इससे ना सिर्फ कान बहना रुक जाता है, बल्कि कान का दर्द भी ठीक हो जाता है।-आंखों के विभिन्न रोगों में अरबी का प्रयोग लाभ पहुंचाता है। आप अरबी के पत्तों और कन्द की सब्जी बनाकर सेवन करें। इससे आंखों के रोग में फायदा होता है।-अरबी के गुण से सूजन की समस्या ठीक की जा सकती है। अरबी के पत्ते और इसकी डंडियों का रस निकाल लें। इसमें नमक मिला लें। इसका लेप करने से गांठों, और मांसपेशियों की सूजन ठीक हो जाती है।-नींद न आने की परेशानी में अरबी के पत्तों, तथा कन्द का साग बनाकर सेवन करें। इससे अनिद्रा की परेशानी ठीक हो जाती है।-कब्ज एक ऐसी बीमारी है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। पेट की इस बीमारी के कारण लोगों का खान-पान बहुत बदल जाता है। अरबी के गुण इस रोग में भी काम आते हैं। अरबी के कंद का काढ़ा बनाकर पिएं। इससे कब्ज की परेशानी ठीक होती है।-शारीरिक कमजोरी वाले लोग भी अरबी का सेवन कर सकते हैं। अरबी के छोटे कन्दों को भूनकर भर्ता बना लें। इसका सेवन करने से शरीर स्वस्थ होता है, तथा कमजोरी दूर होती है।-भूख कम लगती है, तो अरबी का प्रयोग कर फायदा ले सकते हैं। अरबी के पत्तों का जूस बना लें। इसमें दालचीनी, इलायची तथा अदरक डालकर पिएं। इससे भूख ना लगने की समस्या ठीक होती है।-हाई ब्लडप्रेशर के मरीज अरबी की सब्जी का सेवन करें। इससे उच्च रक्तचाप में लाभ होता है।(नोट- अरबी पचने में भारी होती है। इसलिए इसका अधिक इस्तेमाल नुकसानदायक होता है। ऊपर लिखे उपाय अपनाने से पहले एक बार किसी योग्य चिकित्सक से सलाह अवश्य ले लें।
- चिरौंजी को चारोली के नाम से भी जाना जाता है। चिरौंजी एक ड्राई फ्रूट है और इसका इस्तेमाल हम कई मीठे व्यंजनों में करते हैं। चिरौंजी के दाने छोटे-छोटे दाल की तरह होते हैं। चिरौंजी में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। चिरौंजी इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ कब्ज और दस्त से भी राहत दिलाती है.पाए जाते हैं बहुत से पोषक तत्वचिरौंजी को स्वाद ही नहीं सेहत के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है। चिरौंजी के अंदर भी ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। चिरौंजी में प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी और बी भी पर्याप्त मात्रा में होता है। वहीं इससे निर्मित तेल में अमीनो एसिड और स्टीएरिक एसिड भी पाया जाता है। बहुत कम लोगों को चिरौंजी के लाभ के बारे में पता होगा। इसकी तासीर ठंडी होती है और पेट को ठंडक पहुंचाती है, तो चलिए आज हम आपको चिरौंजी के फायदों के बारे में बताते हैं.सर्दी-जुकाम में फायदेमंदचिरौंजी को सर्दी-जुकाम में सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। सर्दी-जुकाम की शिकायत होने पर चिरौंजी को दूध में पका कर सेवन करने से सर्दी की समस्या से राहत मिल सकती है ।साफ होती है पाचनतंत्र में जमा गंदगीचिरौंजी के सेवन से पाचनतंत्र में जमा गंदगी साफ होती है। चिरौंजी आंतों की आंतरिक परत को चिकनाहट देकर उसकी मरम्मत का काम करती है। इससे हमें कब्ज, मरोड़ की समस्या में आराम मिलता है और पेट सही से साफ होता है।कब्ज और दस्त की समस्या से मिलेगा छुटकारायदि कब्ज और दस्त की समस्या है तो इन परेशानियों को दूर करने के लिए चिरौंजी के तेल से बनी खिचड़ी, दलिया या ओट्स का सेवन करने से लाभ होता है। नियमित रूप से भी चिरौंजी का सेवन करें या फिर इसका पाउडर बनाकर दूध में मिलाकर पी जाएंं।अल्सर को रोकने में करती है मददचिरौंजी गैस्ट्रिक स्राव को कम करके गैस्ट्रिक अल्सर को रोकने में भी मदद कर सकती है, क्योंकि इसमें एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है।स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करेगी चिरौंजीचिरौंजी स्किन के लिए भी फायदेमंद बताई जाती है। जब त्वचा गर्मी या सूरज के संपर्क में होती है, तो हाइपर पिगमेंटेशन की समस्या होने लगती है। हाइपर पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए इस मिश्रण को दिन में एक या दो बार प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। इसे जैतून या बादाम के तेल के साथ मिलाने से भी स्किन प्रॉब्लम्स को दूर किया जा सकता है। ये फेस की टैनिंग और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है, साथ ही ग्लोइंग स्किन भी देता है।दूर होती है शरीरिक कमजोरीचिरौंजी के लगातार सेवन करने से शारीरिक कमजोरी में कमी आती है। इसके लिए 10-12 ग्राम चिरौंजी को पीस लें और दूध में मिलाकर इसका सेवन करें।नोट- चिरौंजी का सेवन पूरी जानकारी होने के बाद ही करना चाहिए। शुगर के रोगियों को चिरौंजी का सेवन कम करना चाहिए। जिन लोगों का पाचनतंत्र कमजोर हो उन्हें चिरौंजी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

.jpg)
.jpg)
.jpg)










.jpg)








.jpg)



