- Home
- सेहत
- होलिका दहन के दिन गाय के गोबर से बने कंडे या उपलों को जलाना शुभ माना जाता है। हमारी परंपरा का हिस्सा रहे इन कंडों की अहमियत देश में अधिक है। गाय के गोबर से बॉयोगैस तैयार होता है जिसके अपने अलग फायदे हैं पर होलिका दहन पर जलने वाले कंडे की राख के कई फायदे आयुर्वेद में बताए गए हैं। गाय के गोबर में विटामिन बी12 पाया जाता है। होलिका दहन में कंडों के साथ आम, पलाश, बरगद, पीपल की पत्तियों को भी हवन में डाला जाता है। पूजा के बाद आसपास के वातावरण में कीड़ या मच्छर भाग जाते हैं और वातावरण शुद्ध नजर आता है। कहते हैं गोबर के कंडे जलने से उनमें ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है। इन कंडों के उपयोग या इस्तेमाल का कोई ठोस प्रमाण नहीं है पर फिर भी इनका इस्तेमाल किया जाता है।1. जलन में राख का इस्तेमालगाय के उपलों से बनी राख से त्वचा की जलन शांत होती है। राख को मक्खन में लगाकर प्रभावित जगह पर लगाए या मच्छर काटने पर इसे लगाएं तो जलन से आराम मिलेगा। खुजली दूर करने के लिए भी राख का इस्तेमाल किया जाता है। अगर किसी तरह की कोई एलर्जी है तो आप डॉक्टर से पूछे बिना इसका इस्तेमाल न करें।2. कंडे के धुएं से नहीं काटेंगे मच्छरइस समय मच्छर की संख्या बढ़ गई है। इन्हें भगाने के लिए आप गोबर के कंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। होलिका दहन की पूजा में इस्तेमाल किए कंडों को आप घर के किसी कोने या कमरे में रख सकते हैं। गोबर के कंडे के छोटे टुकड़े को जलाकर उसका धुंआ पूरे कमरे में कर दें। इस धुंए से मच्छर और कीड़े दूर भागते हैं। आप चाहें तो मार्केट में गाय की गोबर से बनी धूपबत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे मच्छर, मक्खी, मकड़ी कमरे में नहीं आएंगे।3. वातावरण शुद्ध करता है गोबर का कंडाविशेषज्ञों का मानना है कि उपले जलाने के बाद उसमें ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है जिससेे वातावरण शुद्ध होता है। होलिका दहन के बाद कई लोग साफ हवा महसूस करते हैं। हालांकि जिन लोगों को अस्थमा या सांस की बीमारी है उन्हें ्किसी भी तरह के धुंए से बचना चाहिए।4. उपले की राख से स्वस्थ्य रहेंगे दांतहोलिका दहन की अग्नि की राख स्वास्थ्य के लिए कितनी लाभदायक है। अग्नि की इस राख में गाय के गोबर से बने उपले भी मौजूद होते हैं जिससे इनका महत्व और भी बढ़ जाता है। इस राख को आप घर ले जाएं और रोजाना अपने टूथपेस्ट में मिलाकर इससे मंजन करें। आपके दांत साफ हो जाएंगे क्योंकि इसमें कॉर्बन की मात्रा अधिक होती है, ये दांतों के लिए स्वस्थ माना जाता है। अगर आपको दांतों की बीमारी है तो डेंटटिस्ट से सलाह लेकर इसका इस्तेमाल करें।गोबर के उपले होली के त्यौहार पर शुभ माने जाते हैं, ऊपर दिए उपयोग घरेलू उपाय के तौर पर प्रचलित हैं, इसलिए डॉक्टर से सलाह लेकर ही इनका इस्तेमाल करें।
- किसी व्यक्ति को सर्दी जुकाम होना एक आम सी बात है। नाक में बलगम बढ़ जाने से यह समस्या उत्पन्न हो जाती है। बलगम के कारण शरीर सर्दी जुकाम, एलर्जी, फ्लू वायरस आदि परेशानियों का शिकार हो सकता है। सामान्य कारणों की बात करें तो सर्दी जुकाम मौसम बदलने के कारण या साइनस संक्रमण के कारण या किसी एलर्जी के कारण होते हैं। वही लक्षणों में गले में दर्द, खांसी आदि आते हैं। लेकिन इससे अलग कुछ और भी कारण और लक्षण हैं जिनके बारे में जानना और समझना जरूरी है।नाक बहने के पीछे कारणबता दें कि सामान्य लक्षणों के बारे में तो हमने ऊपर बताया लेकिन कुछ ऐसे लक्षण भी हैं जो बहती नाक का कारण बनते हैं-1 - सूखी हवा के कारण व्यक्ति की नाक बहने लगती है।2 - जो लोग तंबाकू और धूम्रपान का सेवन करते हैं उन लोगों में भी यह समस्या देखी जाती है।3 - सिर दर्द से परेशान लोग अक्सर नाक बहने की समस्या से भी परेशान होते हैं।4 - मौसम में अचानक परिवर्तन आने के दौरान की समस्या देखी गई है।5 - जब कोई व्यक्ति नाक में इस्तेमाल करने वाले स्प्रे का अधिक प्रयोग करता है तब भी समस्या होती है।6 - कुछ दवाओं के सेवन करने से व्यक्ति को दुष्परिणाम झेलने पड़ते हैं। उन दुष्परिणामों में नाक का बहना भी आता है।7 - अस्थमा यानी दमा की समस्या के कारण भी नाक बहनी शुरू हो जाती है।8 - किसी व्यक्ति की नाक में कुछ फस जाता है या अटक जाता है तब भी यह समस्या हो जाती है।9 - हार्मोन परिवर्तन के दौरान नाक बहना स्वभाविक है।10 - सर्दी जुकाम के कारण नाक बहना एक आम लक्षण होता है। जो हर व्यक्ति में देखा गया है। इसके जरिए शरीर में जमा बलगम बाहर आता है।11 - कभी-कभी तो बलगम नाक के माध्यम से बाहर आता है तो कुछ परिस्थितियां ऐसी भी बन जाती हैं जब बलगम गले में जाता है। ये बलगम गाढ़ा होता है।12 - जो लोग साइनस के शिकार होते हैं उनकी नाक के मार्ग में दर्द, सूजन और जलन पैदा हो जाती है। ऐसे में सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है और व्यक्ति के शरीर में बलगम बनने लगती है इस कारण नाक बहने की समस्या पैदा हो जाती है।13 - एलर्जी के कारण भी व्यक्ति को नाक बहने की समस्या हो सकती है। जिन लोगों के घर में पशु होते हैं या वे हानिकारक बैक्टीरिया के संपर्क में आते हैं तब उन्हें एलर्जी महसूस होती है और नाक बहना शुरू हो जाती है।नाक बहने से बचाव- अपने आहार में विटामिन सी का सेवन करें।- गर्म चाय नाक बहने की समस्या को दूर कर सकती है। ऐसे में आप गर्म चाय का सेवन करें। इसके लिए आप गर्म चाय में कुछ जड़ी बूटियों को जैसे- अदरक, पुदीना, कैमोमाइल आदि को जोड़ सकते हैं।- नमक के पानी से बहती नाक को रोका जा सकता है। बता दें कि नमक शरीर में जमा बलगम को बाहर निकालने में मदद करता है। ऐसे में आप गर्म पानी में नमक को मिलाएं और ड्रॉपर की मदद से नाक में डालें। ऐसा करने से समस्या दूर हो सकती है।-लाल मिर्च एंटीहिस्टामाइन के रूप में काम करती है ऐसे में इसके सेवन से ना केवल बलगम निकलती है बल्कि शरीर से विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकाला जा सकता है। यह रक्त परिसंचरण को बढ़ाती है। ऐसे में अपनी डाइट में लाल मिर्च को जोड़ें।
- चिरायता (Swertia chirata) ऊंचाई पर पाया जाने वाला औषधीय पौधा है । इसके पेड़ 2 से 4 फुट ऊंचे एक-वर्षायु या द्विवर्षायु होते हैं । इसकी पत्तियां और छाल बहुत कड़वी होती और ज्वर-नाशक तथा रक्तशोधक मानी जाती है। इसकी छोटी-बड़ी अनेक जातियां होती हैं; जैसे-कलपनाथ, गीमा, शिलारस, आदि। किरात और चिरेट्टा इसके अन्य नाम हैं। इसका जिक्र चरक संहिता मेंं भी मिलता है।यह हिमालय प्रदेश में कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक 4 से 10 हजार फीट की ऊंचाई पर मिलता है । नेपाल इसका मूल उत्पादक देश है । कहीं-कहीं मध्य भारत के पहाड़ी इलाकों और दक्षिण भारत के पहाड़ों पर उगाने के प्रयास किए गए हैं ।चिरायता एक जड़ी-बूटी है। आयुर्वेद के मतानुसार चिरायता का रस तीखा, गुण में लघु, प्रकृति में गर्म तथा कड़वा होता है। यह बुखार, जलन और कृमिनाशक होता है। चिरायता त्रिदोष (वात, पित्त, कफ) को नष्ट करने वाला, प्लीहा व यकृत (तिल्ली और जिगर) की वृद्धि को रोकने वाला, आमपाचक, उत्तेजक, अजीर्ण, अम्लपित्त, कब्ज, अतिसार, प्यास, पीलिया, अग्निमान्द्य, संग्रहणी, दिल की कमजोरी, रक्तपित्त, रक्तविकार, त्वचा के रोग, मधुमेह, गठिया का नाशक, जीवनीशक्तिवद्र्धक गुणों से युक्त है। इसका उपयोग अनेक बीमारियों के उपचार में किया जाता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी यह काफी मददगार है।.चिरायता मन को प्रसन्न करता है। इसके सेवन से पेशाब खुलकर आता है। यह सूजनों को नष्ट करता है। दिल को मजबूत व शक्तिशाली बनाता है। चिरायता जलोदर (पेट में पानी भरना), सीने का दर्द और गर्भाशय के विभिन्न रोगों को नष्ट करता है। यह खून को साफ करता है तथा कितना भी पुराना बुखार क्यों न हो चिरायता उसे नष्ट कर देता है। इसका कड़वापन ही इस औषधि का विशेष गुण होता है।चिरायता में पीले रंग का एक कड़ुवा अम्ल-ओफेलिक एसिड होता है । इस अम्ल के अतिरिक्त अन्य जैव सक्रिय संघटक -दो प्रकार के कडुवे ग्लाग्इकोसाइड्स चिरायनिन और एमेरोजेण्टिन, दो क्रिस्टलीयफिनॉल, जेण्टीयोपीक्रीन नामक पीले रंग का एक न्यूट्रल क्रिस्टल यौगिक तथा एक नए प्रकार का जैन्थोन जिसे सुअर्चिरन नाम दिया गया है । एमेरोजेण्टिन नामक ग्लाईकोसाइड विश्व के सर्वाधिक कड़वे पदार्थों में से एक है । यह सक्रिय घटक ही चिरायता की औषधीय क्षमता का प्रमुख कारण भी है ।
- हॉर्सटेल यानी सांप घास एक प्रकार की जड़ी-बूटी है, जो से बालों, त्वचा और हड्डी की कई समस्याओं के निदान में सहायक होती है। इसे अश्व पुच्छा भी कहा जाता है। सांप घास का वैज्ञानिक नाम इक्विटेसी है। इसमें कई तरह के मिनरल्स, विटामिंस और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के रोगों को कम करने या ठीक करने में मददगार होते हैं। आयुर्वेद में इसे बेहद गुणकारी बताया गया है, इसके पत्तों को औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। हॉर्सटेल कैंसर और डायबिटीज जैसी गंभीर बिमारियों को ठीक करने में सहायक है। इसके साथ ही यह त्वचा और बालों के विकारों में भी मददगार होता है।सांप घास सूजन कम करता है, हड्डियों को मजबूत बनाता है, यूरिक एसिड कम खत्म करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। हॉर्सटेल से हमारे शरीर को कई तरह से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। रहॉर्सटेल में मौजूद पोषक तत्व- - फ्लेवोनोइड , फाइटोस्टेरॉल ,विटामिंस , मिनरल्स , सैलिसिलिक एसिड, कैफीक एसिड, कैरोटीन , पोटैशियम लवण।हॉर्सटेल के फायदेसूजन करे कमसांप घास का पौधा सूजन से राहत प्रदान करने में मदद करता है। यह किसी भी तरह के सूजन जैसे चोट, गांठ और गठिया से पीडि़त रोगों को ठीक करने में कारगर है। हॉर्सटेल में मौजूद प्रज्वलनरोधी और दर्दनाशक औषधि गुणों की वजह से यह सूजन को कम करने में मददगार है।बालों को बनाए स्वस्थधूल, धूप और मिट्टी से बाल बेजान और रूखे होकर टूटने लगते हैं। लड़कियों में यह समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है। ऐसे में हॉर्सटेल का सेवन करना लाभकारी हो सकता है। इसमें मौजूद मिनरल्स बालों की गुणवत्ता में सुधार करते हैं और बालों को टूटने से बचाते हैं। हॉर्सटेल का इस्तेमाल कई हेयर प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है। इसके इस्तेमाल से बालों के झडऩे की समस्या कम होती है। यह बालों को चमकदार और लंबे बनाने में भी मदद करता है।त्वचा रोगों में फायदेमंदआयुर्वेद में त्वचा के रोगों को ठीक करने के लिए भी सांप घास का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और सिलिका पाया जाता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने और त्वचा रोगों को ठीक करने में सहायक होता है। इसके सेवन से त्वचा संबंधित रोग ठीक होते हैं साथ ही इसका सेवन किया जाए तो स्किन हमेशा स्वस्थ भी रहती है।हड्डियां मजबूत बनाएआयुर्वेद में वात रोगों को ठीक करने के लिए हॉर्सटेल का इस्तेमाल किया जाता है। जोड़ों में दर्द और हड्डियों में कमजोरी होने पर इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में सिलिकॉन पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और वात रोग को कम करने में मदद करते हैं।रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाएसांप घास या हॉर्सटेल में किसी भी तरह के इंफेक्शन और बैक्टीरिया से लडऩे की पूरी क्षमता होती है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है ।डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारीमधुमेह से पीडि़त रोगियों के लिए हॉर्सटेल का सेवन करना लाभकारी साबित हो सकता है। यह शरीर में इंसुलिन लेवल को संतुलित करता है। इसके साथ ही हॉर्सटेल शरीर में रक्त शर्करा के स्तर में अचानक और भारी उतार-चढ़ाव का भी प्रबंधन करता है।यूरिक एसिड खत्म करेहॉर्सटेल शरीर से विषैले और विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है। इसके सेवन से यूरिक एसिड कम या खत्म किया जा सकता है क्योंकि इसमें मूत्रवद्र्धक गुण होते हैं, जिससे ठीक तरह से पेशाब आती है। इसके साथ ही यह किडनी, किडनी स्टोन और लिवर को भी स्वस्थ रखता है।हॉर्सटेल के नुकसानवैसे तो हॉर्सटेल का सेवन करना एकदम सुरक्षित है लेकिन इसे सीमित मात्रा में और योग्य चिकित्सकों की सलाह पर ही लेना चाहिए।
- गर्मियों में भूख कम हो जाती है और हर वक्त बस पानी पीने का मन करता है। ऐसे में आप चाहें तो पानी के साथ ही फ्रूट जूस भी पी सकते हैं जो शरीर को ठंडा रखने के साथ ही शरीर में पानी की कमी होने से भी बचा सकते हैं। इन्हीं में से एक है गन्ने का जूस पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक, और ढेर सारे अमिनो एसिड से भरपूर गन्ने का जूस आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है।इस्टेंट एनर्जी देता है गन्ने का जूसगन्ने में नैचरल सुक्रोज होता है जो शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने में मदद करता है. अगर बहुत ज्यादा गर्मी की वजह से थकान महसूस हो रही हो या ऐसा लगे कि शरीर में पानी की कमी हो रही है तो गन्ने का जूस आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।लीवर के लिए फायदेमंदआयुर्वेद में भी जॉन्डिस के इलाज में गन्ने के जूस को फायदेमंद माना गया है. इसका कारण ये है कि गन्ने का जूस लीवर को मजबूत बनाने में मदद करता है. गन्ने के जूस में पाया जाने वाला एंटीऑक्सिडेंट्स इंफेक्शन के खिलाफ लीवर को सुरक्षा देता है और बिलिरुबिन के लेवल को कंट्रोल करता है जिससे जॉन्डिस जल्दी ठीक हो जाता है।कैविटीज और सांस की बदबू को करता है दूरगन्ने के जूस में कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है जो दांतों के इनैमल को मजबूत बनाता है ताकि उनमें कीड़े न लगें और दांतों में सड़न यानी कैविटीज की समस्या ना हो. इसके अलावा सांस की बदबू की समस्या भी दूर करने में मदद करता है गन्ने का रस।किडनी में स्टोन होने से बचाता हैगन्ने का जूस पीने से यूटीआई (यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन) की बीमारी ठीक करने में मदद मिलती है, खासकर तब जब आपको यूरिन पास करने के दौरान जलन महसूस होती हो. इसके अलावा किडनी में स्टोन होने से भी बचाता है गन्ने का रस।पाचन को मजबूत बनाता हैपोटैशियम और फाइबर से भरपूर होने के कारण गन्ने का जूस पाचन को बेहतर बनाता है, जिससे पेट में किसी तरह का इंफेक्शन नहीं होता और कब्ज की समस्या भी दूर होती है
- शायद ही कोई हो जिसे कटहल की मसालेदार सब्जी पसंद न हो. कुछ लोग कटहल को फल मानते हैं तो कुछ इसे सब्जी मानते हैं. कुछ लोग तो इसे नॉनवेज का ऑप्शन भी मानते हैं. कई घरों में कटहल की सब्जी के अलावा इसका अचार, पकौड़े और कोफ्ता बनाकर भी खाया जाता है. कुछ लोग तो पके हुए कटहल को भी बड़े चाव से खाते हैं. औषधीय गुणों से भरपूर कटहल में कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं. इसमें विटामिन ए, सी, थाइमिन, पोटेशियम, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, आयरन, नियासिन और जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह फाइबर का अच्छा स्रोत है. इसलिए यह कई तरह से शरीर के लिए फायदेमंद रहता है. आगे पढ़िए कटहल आपके लिए किस तरह से फायदेमंद रहता है.आंखों की रोशनी बढ़ाएअगर आपको भी पका हुआ कटहल खाना पसंद है तो इसके पल्प को अच्छी तरह से मैश करके पानी में उबालकर पी लें. ऐसा रोज करने से आपके शरीर में ताजगी बनी रहती है. कटहल में विटामिन ए भी पाया जाता है जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है और त्वचा में निखार आता है.चेहरे पर रंगत लाएकटहल के बीजों को सुखा लें. अब इनका चूर्ण बनाकर उसमें थोड़ा शहद मिला लें. शहद मिलाने के बाद बने लेप को अपने चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगा लें. ऐसा करने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी और फेशवाश से साफ कर लें. ऐसा करने से चेहरे के दाग-धब्बे साफ हो जाते हैं. अगर आपका चेहरा रुखा और बेजान है तो आपके लिए कटहल का रस चेहरे पर लगाना फायदेमंद रहेगा. कटहल के रस को लगाकर चेहरे की मसाज करें, कुछ ही दिन में फायदा दिखाई देगा.दिल को रखे सेहतमंदकटहल में कैलोरी नहीं होती है, ऐसे में यह हार्ट से जुड़ी कई बीमारियों में भी फायेमंद होता है. इसके अलावा इसमें पोटेशियम भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, इसलिए भी इसका सेवन दिल की समस्या को दूर करता है. कटहल का सेवन हाई ब्लड प्रेशर से भी राहत दिलाता है.जोड़ों के दर्द से छुटकारा देकटहल के छिलकों से निकलने वाले दूध को अगर सूजन, घाव और कटे-फटे अंगों पर लगाया जाए तो बहुत आराम मिलता है. गठिया की समस्या से ग्रस्त रोगियों के जोड़ों पर कटहल के पत्तों से निकलने वाले दूध को लगाया जाए तो इससे राहत मिलती है.एनीमिया से बचावकटहल की सब्जी या इससे बना अचार आयरन का अच्छा सोर्स है. ऐसे में इसके सेवन से एनीमिया से बचाव होता है. साथ ही इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन भी नॉर्मल रहता है.हड्डियों को मजबूती देकटहल में मैग्नीशियम भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है. जिसकी वजह से हड्डियां भी स्वस्थ और मजबूत रहती हैं. अगर आपके घर में भी किसी को हड्डियों से जुड़ी समस्या है तो हर हफ्ते कटहल का सेवन कराएं. इसमें विटामिन C और A भी पाया जाता है. यही वजह है कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी यह बढ़ाता है.अस्थमा में गुणकारीअस्थमा के रोगियों के लिए यह रामबाण का काम करता है. कच्चे कटहल को पानी में उबालकर छान लें. जब ये पानी ठंडा हो जाए तो इसे पी लें. नियमित रूप से ऐसा करने से अस्थमा की समस्या में बहुत फायदा मिलता है.पाचन क्रिया को दुरुस्त करेकटहल का सेवन करने वालों को अल्सर और पाचन से जुड़ी समस्याएं नहीं होतीं. इसमें भरपूर रेशे होते हैं, जो कब्ज की समस्या से दूर रखते हैं. कटहल की पत्तियों से बना चूरन पेट के रोगियों के लिए बहुत गुणकारी होता है. अल्सर के इलाज के लिए इसके पेड़ की पत्तियों को धोकर सुखा लें, सूखने पर इसका चूरन तैयार करें. अल्सर से ग्रस्त रोगी को इस चूरन को खिलाएं. जल्दी आराम मिलेगा.झुर्रियों को गायब करेअगर आप भी चेहरे पर असमय झुर्रियों से परेशान हैं तो कटहल को सुखाकर इसका चूरण बना लें. अब इसे कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर लगातार कुछ दिनों तक लगाए. ऐसा करने से आपको जल्द ही झुर्रियों की समस्या में आराम मिलने लगेगा.
-
जब कोई टीबी का मरीज खांसता, छींकता, थूकता, जोर जोर से बात करता या गाना गाता है तो हवा में ड्रॉपलेट्स रिलीज होते हैं जिसमें बीमारी फैलाने वाला बैक्टीरिया मौजूद होता है। जब कोई स्वस्थ व्यक्ति उसी दूषित हवा को सांस के जरिए शरीर के अंदर लेता है तो उस व्यक्ति को भी टीबी की बीमारी हो जाती है। टीबी एक गंभीर संक्रामक बीमारी है जिसके लक्षणों का अगर समय रहते पता चल जाए तो इलाज संभव है।
टीबी के इलाज में मदद कर सकती है हल्दी
भारतीय वैज्ञानिकों ने टीबी के इलाज के संबंध में एक खोज की है जिसके मुताबिक भारतीय रसोई घर में पाया जाने वाला सबसे कॉमन मसाला हल्दी , टीबी के खिलाफ एक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, हल्दी में कक्र्युमिन होता है जो हल्दी का बेसिक इन्ग्रीडिएंट है। कक्र्युमिन, टीबी के स्टैंडर्ड इलाज की क्षमता को बढ़ाने के साथ ही इलाज में लगने वाले समय में भी 50 प्रतिशत तक की कमी करने में मदद करता है।
रीइंफेक्शन को होने से रोकता है कक्र्युमिन
इसके अलावा टीबी के ज्यादातर मरीजों में एक और बेहद कॉमन समस्या रहती है- रीइंफेक्शन की यानी बीमारी के दोबारा वापस लौटने की, लेकिन जब टीबी के मरीजों में टीबी के स्टैंडर्ड इलाज के साथ ही कक्र्युमिन नैनो पार्टिकल्स का भी इस्तेमाल किया गया तो टीबी रीइंफेक्शन की आशंका बिल्कुल ना के बराबर हो गई। औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी, एक ऐसा मसाला है जो संक्रामक बीमारियों के साथ ही इन्फ्लेमेशन को भी कम करने में मदद करती है।
कोशिकाओं से बैक्टीरिया को बाहर करता है कक्र्युमिन
माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकोलोसिस बैक्टीरिया जो टीबी की बीमारी के लिए जिम्मेदार है उसे इंसान के शरीर में मौजूद संक्रमित कोशिकाओं से बाहर निकालने में मदद करता है हल्दी में पाया जाने वाला कक्र्युमिन। हल्दी के कोई साइड इफेक्ट नहीं हैं, ऐसे में टीबी के इलाज में हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है.। हालांकि इस संबंध में अभी और अधिक रिसर्च की जरूरत है। - धातकी एक औषधीय पौधा है। यह पौधा भारत के हर राज्य में मिल जाता है। अप्रैल में इसमें फूल आते हैं। धातकी के फल, फूल, जड़, तना आदि का कई बीमारियों के उपचार में इस्तेमाल किया जाता है। यह पौधा टूटी हड्डियों को जोडऩे और दांतों की समस्याओं को खत्म करने में बहुत मदद करता है।धातकी को हिंदी में धातकी, धायफूल, धावा, धाय, अंग्रेजी में रेड बेल बुश, संस्कृत में धातकी, धातृपुष्पी औ बहुपुष्पी कहा जाता है। तो वहीं, तमिल में धातरी जर्गी, नेपाल में दाहिरी, पंजाबी में धा कहा जाता है।धातकी के औषधीय प्रयोगनकसीरगर्मियों में अक्सर लोगों को नकसीर की समस्या हो जाती है। जिसमें उन्हें नाक से खून बहने लगता है। धातकी के फूलों का रस निचोड़कर नाक में डालने से नकसीर की समस्या खत्म हो जाती है।दांतों की समस्या को करे खत्मदांत कमजोर होना, मुंह से बदबू आना, पायरिया होना, मसूड़ों का कमजोर होना आदि समस्याओं में धातकी बहुत लाभदायक है। दातों में दर्द या कोई अन्य समस्या है तो धातकी के पत्ते और फूलों को समान मात्रा में लेकर काढ़ा बना लें। इस काढ़े से सुबह शाम गरारे करें। इस गरारे करने दांतों के सभी रोग खत्म होते हैं।प्लीहा रोगप्लीहा रोग किसी इंफेक्शन, लिवर की बीमारी या ब्लड कैंसर जैसी बीमारियों के कारण होता है। इन रोगों में प्लीहा बढऩे के लक्षण दिखाई देते हैं। प्लीहा शरीर के अंदर बाईं ओर पसलियों के नीचे पाया जाता है। प्लीहा रोग होने पर भी धातकी फायदा करता है। इसके लिए 2-3 ग्राम धातकी चुर्ण को 50 ग्राम गुड़ के साथ खाने से प्लीहा रोग ठीक हो जाते है।पेट के कीड़े मारेबच्चों के पेट में अक्सर कीड़े होते हैं। इन कीड़ों को मारने में भी धातकी फायदा करता है। जिन बच्चों के पेट में कीड़े हो गए हैं, वे 3 ग्राम की मात्रा में खाली पेट ताजे जल के साथ धातकी के चूर्ण का सेवन करें। धातकी से पेट के कीड़े मर जाते हैं।दस्तदस्त में शरीर में पानी की कमी हो जाती है। गर्मी में अगर आपको भी दस्त हो जाएं तो धातकी का चूर्ण आपके लिए बहुत फायदेमंद है। इसके लिए 5 ग्राम धातकी चूर्ण एक कप म_े के साथ दिन में तीन बार पिएं। इससे दस्त में आराम मिलेगा।दाद, खाज से दिलाए निजातशरीर के किसी भी अंग में दाद व जलन को दूर करने के लिए धातकी के फूलों को गुलाब जल में पीसकर लेप करें। इससे समस्या से निजात मिलती है।पित्तज बुखारधातकी के फूलों का चूर्ण गुलकंद के साथ सुबह शाम दूध के साथ लेने से इस बुखार से आराम मिलता है।घाव भरने में मददगारअगर किसी को चोट लग गई है और घाव गहरा हो गया है और घाव जल्दी नहीं भर रहा हो तो उसको भरने के लिए इसके फूलों का चूर्ण जख्म पर लगाने से जख्म जल्दी भर जाता है।(नोट-ऊपर दिए गए उपाय किसी चिकित्सक की सलाह लेकर ही करें)
- बड़ी इलायची का प्रयोग भारतीय रसोईघरों में होता है। वहीं आयुर्वेद में इसका उपयोग औषधि के रूप में भी किया जाता है। इसका एक नाम काली इलायची भी है। बता दें कि यह रंग में भूरे रंग की होती है और इसके बीज काले रंग के होते हैं। मुख्य रूप से पूर्वी हिमाचल में पाई जाने वाली बड़ी इलायची अपनी औषधीय गुणों से बेहद प्रसिद्ध है। इसके सेवन से पेट की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। वहीं यह पीलिया या मलेरिया के उपचार में भी उपयोगी है। लोगों को बड़ी इलाइची के गुण के साथ नुकसानों के बारे में भी पता होना चाहिए।सेहत के लिए अच्छी है बड़ी इलायचीबड़ी इलायची के अंदर प्रोटीन के साथ-साथ आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा यह स्टार्च, वसा, फास्फोरस, कार्बोहाइड्रेट आदि से भी भरपूर है।सांसों की बदबू और दंत की समस्या को दूर करें बड़ी इलायचीदांतों की समस्या को दूर करने के साथ-साथ यह मसूड़ों में मजबूती भी लाती है। ऐसे में आप इसके सेवन से दंत की समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप मुंह की बदबू से परेशान हैं तो बता दें कि बड़ी इलायची की सुगंध काफी स्ट्रांग होती है ऐसे में आप इसके सेवन से मुंह की दुर्गंध को भी दूर कर सकते हैं।बालों को सुंदर बनाएं बड़ी इलायचीजो लोग अपने गिरते बाल झड़ते बालों से परेशान हैं उन्हें बता दें कि बड़ी इलायची के उपयोग से समस्या को दूर किया जा सकता है। दूसरी तरफ बड़ी इलायची रूसी की समस्या को दूर करने में भी उपयोगी है। यह न केवल खोपड़ी को स्वस्थ बनाती है बल्कि इसके अंदर पाए जाने वाले एंटीवायरल गुण बालों में चमक भी बनाए रखते हैं और खोपड़ी के संक्रमण को दूर रखते हैं।श्वसन समस्या को दूर करें बड़ी इलायचीजिन लोगों को बलगम की परेशानी रहती है यानी जिन लोगों के बलगम जमा होता है उन लोगों को बता दें कि सांस की समस्या को दूर करने में बड़ी इलायची बेहद उपयोगी है। यह न केवल अस्थमा को दूर करती है बल्कि जो लोग खांसी से परेशान हैं उनके लिए भी यह किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आप गले की खराश से ग्रस्त हैं या आपको सर्दी खांसी हो गई है तब भी आप बड़ी इलायची के उपयोग से इस समस्या को दूर कर सकते हैं।मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाए बड़ी इलायचीजो लोग मांसपेशियों के दर्द से परेशान रहते हैं उन्हें बता दें कि इस दर्द को दूर करने में काली इलायची यानी बड़ी इलायची बेहद उपयोगी है। हर दर्द से छुटकारा पाने के साथ सूजनरोधी का भी काम करता है। इसका प्रयोग दर्द निवारक के रूप में भी कर सकते हैं।संक्रमण से लड़े बड़ी इलायचीसंक्रमण को दूर करने में इम्यून सिस्टम का बड़ा योगदान होता है। ऐसे में बता दें कि इम्यून सिस्टम को मजबूती देने में बड़ी इलायची बेहद उपयोगी है।- बड़ी इलायची के उपयोग से कब्ज की समस्या में भी राहत मिलती है। यह पेट के अल्सर की समस्या को भी दूर करता है। सीने में जलन जैसी समस्या को दूर करने में बड़ी इलायची बेहद उपयोगी है। बड़ी इलायची का सेवन पाचन क्रिया को भी तंदुरुस्त रखता है। बड़ी इलायची के अंदर बिटवीन सी पाया जाता है जो त्वचा को स्वस्थ बनाता है।
- जानें इस बीमारी से बचने के कारगर तरीकेमन को भाने वाला खऱाब तथा बिना पोषण का आहार केवल पेट ही नहीं भरता बल्कि कई बीमारियों का कारण बनने वाले जीवाणु तथा कीटाणु भी हमारे शरीर में भरता है और शरीर को कमजोर बनाता है। ऐसे आहार के कारण जब शरीर को रोग जकड़ लेता है और उसका उपचार शुरू होता तो आहार में बदलाव भी बेहद जरूरी है। दरअसल, ज्यादातर मरीज बीमारी के इलाज के लिए दवाइयां खाते हैं लेकिन आहार में सही बदलाव नहीं करते जिस कारण शरीर और भी तेज़ी से कमजोर पडऩे लगता है तथा इसकी वजह से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम या खत्म होने लगती है, जिससे फेफड़े कमजोर होना शुरू हो जाते है। इस दौरान सांस के जरिये जीवाणु तथा कीटाणु हमारे फेफड़े से चिपक जाते है जिससे खांसी, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ होना ऐसी ही अन्य समस्याएं होना शुरू हो जाती है। जिससे की क्षय रोग (टीबी) होने का जोखिम भी बढ़ जाता है। लेकिन हम इतना होने पर भी नहीं समझते हैं की इन समस्याओं को हमने खुद बाहर का खाना, बासी खाना, तथा पोषण रहित खाना तथा सही समय पर भोजन न करके खुद उत्पन्न किया है।डॉक्टर अनु अग्रवाल (पीएचडी न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स, एम्स, ऋषिकेश) ने टीबी की शुरुआती जड़ और कारणों के बारे में बताया कि ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) एक जीवाणुजनित रोग है इस जीवाणु को माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस नाम से जाना जाता है। यदि कोई व्यक्ति इस जीवाणु से प्रभावित है और जीवाणु से ग्रसित व्यक्ति के खांसते, बोलते या छींकते समय उसके मुंह से निकले छींटे कोई अन्य व्यक्ति अवशोषित करता है तो वह व्यक्ति संक्रमित हो सकता हैं। हालांकि टीबी रोग का प्रसार किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से नहीं होता है। सही समय पर टीबी के लक्षणों को पहचानने से तथा समस्या की जड़ को पकड़ कर उसके उपचार से इस बीमारी को खत्म किया जा सकता है।टीबी के लक्षण-1. तीन हफ़्तों से ज्यादा तथा लगातार खांसी का बना रहना।2. खांसी के साथ साथ बुखार का आना तथा ठण्ड लगना ।3. सीने में दर्द होना तथा खांसी आते समय अधिक दर्द होना।4. कमजोरी तथा थकावट।5. भूख न लगना तथा वजन का कम होना।6. रात में तथा सोते समय अधिक पसीना आना।उपचार तथा देखभाल-टीबी श्वसन संबंधी रोग है जिस कारण यह शरीर के अन्य हिस्से जैसे की हड्डिया, मष्तिष्क, पेट, पाचन तंत्र, किडनी तथा लिवर को संक्रमित कर सकता है। इस रोग का इलाज डॉक्टर तथा डाइइटीशियन की सलाह तथा सुझाव के साथ महीनो तक तथा लगातार चलने वाला इलाज है। टीबी के इलाज के दौरान कई प्रकार की एंटीबायोटिक दवाये मरीज को दी जाती है जो की माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस जीवाणु को नष्ट तथा नियंत्रित करती है। साथ ही साथ ये एंटीबायोटिक दवाये भोजन तथा भोजन से मिलने वाले पोषक तत्वों के साथ परस्पर क्रिया करती है। फलस्वरूप भोजन से मिलने वाले पोषक तत्वों का अवशोषण तथा चयापचन (अब्सॉप्र्शन एंड मेटाबॉल्जि़म) नहीं हो पता है और इलाज के दौरान मरीज कुपोषित होने लगता है और कुपोषण ज्यादा बढऩे पर वजन कम, खून की कमी जैसी अन्य समस्याएं इलाज की अवधि पूरा करने में समस्या उत्पन्न करती है।सही आहार एवं का पोषणडॉक्टर अनु अग्रवाल के मुताबिक टीबी के साथ कुपोषण एक बहुत ही सामान्य, लेकिन बड़ी चुनौती है। जिस कारण मरीजों को टीबी की एंटीबायोटिक दवाइयों के साथ साथ मल्टीविटामिन्स, मल्टीमिनरल्स तथा उचित मात्रा में एनर्जी, प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट्स, तथा भोजन में फाइबर की सही मात्रा होना जरुरी है जो की इस प्रकार हैं।एनर्जीसंक्रमित व्यक्ति को सही वजन बनाये रखने के लिए सामान्य से 20 फीसदी से 30 फीसदी अधिक ऊर्जा की आवश्यकता पड़ती हैप्रोटीनमांसपेशियों के अपचय को रोकने के लिए प्रोटीन की मात्रा 1.2 से लेकर 1.5 ग्राम पर केजी आइडियल बॉडी वेट के अनुसार लिया जानी चाहिए। प्रोटीन तथा ऊर्जा की उचित मात्रा के साथ कई विटामिन्स और मिनरल्स जैसे की विटामिन डी, विटामिन इ, विटामिन सी, विटामिन ए, बी काम्प्लेक्स विटामिन, सेलेनियम, जि़क फोलिक एसिड तथा कैल्शियम की मात्रा बड़ा देनी चाहिए। क्योंकि बीमारी के दौरान सभी पोषक तत्वों की मात्रा सामान्य आवश्यकता से अधिक पड़ती है इसलिए टीबी के मरीज को खाना अधिक खाने की जगह अधिक पोषण युक्त तथा दिन में कई बार भोजन लेना चाहिए। मरीज के द्वारा लिए जाना भोजन संतुलित होना चाहिए। सन्तुलिन आहार की थाली में यह सुनिश्चित करे की सभी प्रकार के खाद्य पदार्थ जैसे की भिन्न भिन्न प्रकार के अनाज, दालें, दूध, दही, घी, पनीर, हरी तथा अन्य प्रकार की सब्जियां एवं फल, गुड़ तथा सही मात्रा में भोजन में नमक हो। इस प्रकार हम टीबी से होने वाली मृत्यु दर को रोक सकते है तथा मरीज के अच्छे स्वास्थ्य की परिकल्पना करना पूरी तरह संभव है।
- भिंडी एक ऐसी सब्जी है जो गर्मियों में बड़ी आसानी से पाई जाती है। इसका स्वाद बच्चे और बड़ों सभी को पसंद आता है। भिंडी औषधीय गुणों से संपन्न सब्जी है। भिंडी में कैल्शियम, विटामिन, पोटेशियम, अच्छे कार्ब्स और भी कई सारे अहम तत्व पाए जाते हैं। इसके औषधीय गुणों के कारण ही यह कई सारी बीमारियों में शरीर को जल्दी स्वस्थ होने में सहायता करती है। साथ ही इसके सेवन से आंख, त्वचा और बाल भी अच्छे रहते हैं।वजन घटाएभिंडी में अच्छे कार्ब्स पाए जाते हैं जो कि वजन को नियंत्रित करने में सहायता करते हैं। भिंडी में एंटी- ऑबेसिटी गुण भी होता है, जो कि अतिरिक्त वजन को कम करने में सहायता करता है इसलिए जो लोग वजन घटा रहे हैं, उन्हें भिंडी से परहेज नहीं करना चाहिए बल्कि भिंडी तो उनके लिए बेहद काम की चीज है।त्वचा को रखे जवांयदि आप चाहते हैं कि गर्मियों में आपकी त्वचा जवां दिखाई दे तो ज्यादा से ज्यादा भिंडी का सेवन करें। भिंडी में विटामिन-सी पाया जाता है जो कि त्वचा के टिश्यू की मरम्मत करने के साथ ही नए टिश्यू के निर्माण में भी सहायता करता है। भिंडी में बीटा कैरोटिन के रूप में विटामिन-ए भी पाया जाता है, जो कि त्वचा के निखार के लिए बेहद लाभदायक है।पाचनतंत्र सुधारेभिंडी खाकर बिगड़ा हुआ पाचनतंत्र सुधारा जा सकता है। गर्मियों में अधिकतर लोग पेट की समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में यदि वे भिंडी का सेवन करते हैं तो पाचनतंत्र ठीक होने लगेगा। भिंडी में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो कि पाचनतंत्र के लिए फायदेमंद होता है।रूसी की समस्या करे दूरभिंडी के सेवन के साथ ही आप यदि इसकी लार को स्कैल्प पर लगाते हैं तो रूसी और जू मिट जाती है। भिंडी में विटामिन-सी पाया जाता है, जो कि बालों को चमकदार बनाता है। गर्मियों में कई बार पसीने की वजह से स्कैल्प पर बहुत खुजली चलने लगती है ऐसे में भिंडी की लार आपको आसानी से इस समस्या से छुटकारा दिला सकती है।आंखों की रोशनी बढ़ाएभिंडी का सेवन उन लोगों के लिए बेहद लाभदायक है जो कि दिनभर स्क्रीन पर काम करते हैं। भिंडी में बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो कि आंखों की रोशनी को बढ़ाने में सहायता करता है। आंखों से संबंधित बीमारियों में भी भिंडी का सेवन बेहद लाभकारी होता है।
- पानी हमारे लिए बहुत जरूरी है, हम पृथ्वी पर पानी के बिना जीवन जीने की कल्पना भी नहीं कर सकते। हमारे शरीर को पानी की जरूरत केवल प्यास बुझाने के लिए ही नहीं होती है, बल्कि पानी हमारे पूरे शरीर के कामकाज को बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की जरूरत होती है।विशेषज्ञों की मानें तो मानव शरीर लगभग 70 प्रतिशत तक पानी से बना हैं। मनुष्य के शरीर के अधिकतर अंगों में पानी पाया जाता है। बेहद कम लोग जानते होंगे, लेकिन ठोस और कड़ी महसूस होने वाली हमारी हड्डियों में भी 22% पानी होता है। हमारे दांतों में 10%, स्किन में 20%, दिमाग में 74.5%, मांसपेशियों में 75.6% जबकि खून में 83% पानी होता है।सुबह की शुरुआत 1 गिलास पानी से करना क्यों जरूरी हैविशेषज्ञ बताते हैं, सुबह की शुरुआत 1 गिलास पानी से करने से, न सिर्फ पेट की सफाई करने में मदद मिलती है, बल्कि यह लंबे समय में कई बीमारियों के जोखिम को कम करता है। वहीं दूसरी ओर सुबह खाली पेट पानी पीना आपके कोलन को शुद्ध करता है। साथ ही यह पोषक तत्वों को ठीक से अवशोषित करने के लिए पेट की क्षमता में सुधार करता है।पानी आपके रक्त से सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिसका प्रभाव आपकी त्वचा पर भी देखने को मिलता है।आपको दिन में कितना पानी पीने की जरूरत हैहर दिन आप अपनी सांस, पसीना, मूत्र और मल त्याग के माध्यम से अपने शरीर से पानी को बाहर निकाल देते हैं। आपके शरीर को ठीक से काम करने के लिए, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की जरूरत होती है।अमेरिका की नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, इंजीनियरिंग और मेडिसिन के अनुसार हर रोज आवश्यक पानी की मात्रा हैपुरुषों के लिए एक दिन में लगभग 15.5 कप (3.7 लीटर) तरल पदार्थमहिलाओं के लिए एक दिन में लगभग 11.5 कप (2.7 लीटर) तरल पदार्थविशेषज्ञ दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं। इसे याद रखना आसान है और यह एक उचित लक्ष्य है।
- 1. यह जोड़ों को चिकनाई देता हैजोड़ों में पाया जाने वाला कार्टिलेज और रीढ़ की हड्डी में लगभग 80 प्रतिशत पानी होता है। लंबे समय तक डिहाइड्रेशन जोड़ों की पानी को अवशोषित करने की क्षमता को कम कर सकता है, जिससे जोड़ों में दर्द हो सकता है।2. यह लार और बलगम बनाता हैलार हमें हमारे भोजन को पचाने में मदद करती है और मुंह, नाक और आंखों को नम रखती है। यह घर्षण और क्षति को रोकता है। पानी पीने से भी मुंह साफ रहता है।3. यह पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाता हैरक्त का 90 प्रतिशत से अधिक हिस्सा पानी है और रक्त शरीर के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन ले जाता है।4. यह त्वचा के स्वास्थ्य और सुंदरता को बढ़ाता हैडिहाइड्रेशन के साथ, त्वचा स्किन डिसऑर्डर और समय से पहले झुर्रियों की चपेट में आ सकती है।5. यह मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी और अन्य संवेदनशील ऊतकों के लिए जरूरी हैडिहाइड्रेशन मस्तिष्क की संरचना और कार्य को प्रभावित कर सकता है। यह हार्मोन और न्यूरोट्रांसमीटर के उत्पादन में भी शामिल है। लंबे समय तक डिहाइड्रेशन सोच और तर्क के साथ समस्याएं पैदा कर सकता है।6. यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करता हैपानी जो त्वचा की मध्य परतों में जमा होता है, शरीर के गर्म होने पर त्वचा की सतह पर पसीने के रूप में आता है। जिससे शरीर को ठंडा होने में मदद मिलती है।7. पाचन तंत्र इस पर निर्भर करता हैआंत्र को ठीक से काम करने के लिए पानी की आवश्यकता होती है। डिहाइड्रेशन से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे, कब्ज और पेट में अम्ल की अधिकता हो सकती है। इससे हार्टबर्न और पेट के अल्सर का खतरा बढ़ जाता है।8. यह शरीर के अपशिष्ट को बाहर निकालता हैमूत्र, मल और शरीर से पसीना बाहर निकालने की प्रक्रियाओं में पानी की आवश्यकता होती है।9. यह रक्तचाप को बनाए रखने में मदद करता हैपानी की कमी से रक्त गाढ़ा हो सकता है, जिससे रक्तचाप बढ़ सकता है।10. यह किडनी डैमेज को रोकता हैकिडनी शरीर में तरल पदार्थ को नियंत्रित करती है। अपर्याप्त पानी से किडनी की पथरी और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
- 00 सुबह खाली पेट पानी से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।00 पेट को साफ रखने में मदद मिलती है। सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से रक्त वाहिकाएं चौड़ी हो जाती है और आंतों में रक्त प्रवाह बढ़ जाता है, जिससे पाचन तंत्र और बेहतर तरीके से काम करने लगता है।00 गर्म पानी पीना दर्द से आराम दिलाने में भी सहायक है। खासतौर पर अगर आप पेट दर्द से परेशान हैं तो सुबह खाली पेट गर्म पानी असरदार तरीके से राहत देता है।00 रोजाना सुबह सिर्फ एक गिलास गर्म पानी पीने से पेट के सारे हानिकारक टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं और पेट लम्बे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। जिसकी वजह से आप बेवजह कुछ खाने से बच जाते हैं। रोजाना ऐसा करने से जल्दी ही वजन कम होने लगता है।00 सुबह उठने के बाद अगर आप सबसे पहले पानी पीते हैं, तो दिमाग में ऑक्सीजन की बेहतर सप्लाई होती है। ऐसा करने से दिमाग दिन भर एक्टिव और फ्रेश रहता है।00 खाली पेट पानी पीने से त्वचा अंदर से साफ हो जाती है। सिर्फ इतनी ही नहीं, इससे स्किन भी हाइड्रेट होती है और उसकी नमी बनी रहती है।00 पानी शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी है। पानी विषाक्त तत्वों को बाहर निकाल देता है, जिससे शरीर के अंग हेल्दी और एक्टिव बने रहते हैं। इससे शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है।
-
शिकागो के नॉर्थ वेस्टर्न यूनिवर्सिटी में हुई एक स्टडी बताती है कि जो लोग सुबह 8:30 से पहले खाना शुरू कर देते हैं, उनका ब्लड शुगर स्तर कम रहता है। यही नहीं, उनमें इंसुलिन रेजिस्टेंस भी कम रहता है, जो टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को कम कर सकता है।
इस स्टडी का नाम इंटरमिटेंट फास्टिंग है, जिसके अनुसार जल्दी खाना शुरू कर देने का संबंध कम ब्लड शुगर स्तर और इंसुलिन रेजिस्टेंस से है। इस स्टडी को इनडोक्राइन सोसायटी की सालाना मीटिंग में वर्चुअल तौर पर पेश किया गया।पहले भी मिले हैं सबूतपहले हुई स्टडीज में इस तरह के सबूत मिले हैं, जो यह बताते हैं कि ब्रेकफास्ट छोड़ने और हाई डायबिटीज जोखिम के बीच संबंध है। लेकिन उनमें जल्दी ब्रेकफास्ट और ब्लड शुगर, इंसुलिन रेसिस्टेंस और डायबिटीज के बीच के जोखिम के बारे में कुछ नहीं कहा गया था। शिकागो के नॉर्थ वेस्टर्न यूनिवर्सिटी के एमडी और लीड रिसर्चर मरियम अली कहती हैं, “हमने पाया कि जो लोग दिन में जल्दी खाना शुरू कर देते हैं, उनका ब्लड शुगर स्तर कम रहता है। साथ ही इंसुलिन रेसिस्टेंस भी, भले ही उनका फूड इनटेक 10 घंटे के लिए प्रतिबंधित रहा हो या फूड इनटेक रोजाना 13 घंटों से अधिक के लिए फैला हो।”कब होता है इंसुलिन रेजिस्टेंसइंसुलिन रेजिस्टेंस तब होता है जब बॉडी उस इंसुलिन पर प्रतिक्रिया नहीं देती है जो पैंक्रियाज बनाता है और ग्लूकोज सेल्स में प्रवेश करने के कम योग्य रहता है। इंसुलिन रेजिस्टेंस के साथ वाले लोग टाइप 2 डायबिटीज के अधिक जोखिम पर रहते हैं। इंसुलिन रेजिस्टेंस और ब्लड शुगर स्तर दोनों किसी व्यक्ति के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है, फूड को आसान घटकों में तोड़ देता है- प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट (या शक्कर) और फैट। मेटाबॉलिक डिसऑर्डर जैसे डायबिटीज तब होते हैं जब इन सामान्य प्रक्रियाओं में व्यवधान पैदा हो जाता है।मेटाबॉलिक डिसऑर्डरडायबिटीज जैसे मेटाबॉलिक डिसऑर्डर के बढ़ने से हम इस चिंता को दूर करने में सहायता करने के लिए न्यूट्रिशनल स्ट्रेटेजी की अपनी समझ का विस्तार करना चाहते थे, ऐसा मरियम अली का कहना है। पहले की स्टडीज में पाया गया कि समय प्रतिबंधित भोजन, जो रोजाना के खाने को कम समय के लिए समेकित करता है, ने लगातार मेटाबॉलिक हेल्थ में सुधार का प्रदर्शन किया है, ऐसा उन्होंने नोट किया। उनका समूह यह देखना चाहता था कि दिन में जल्दी खाने से मेटाबॉलिक उपाय प्रभावित होते हैं या नहीं।विश्लेषण और निष्कर्षरिसर्चर्स ने नेशनल हेल्थ और न्यूट्रिशन एग्जामिनेशन सर्वे में भाग लेने वाले 10,575 लोगों से डेटा का विश्लेषण किया। उन्होंने भागीदारों को उनके फूड इनटेक की कुल अवधि के आधार पर तीन समूहों में बांटा – 10 घंटे से कम, 10-13 घंटे, 13 घंटे से अधिक। इसके बाद उन्होंने शुरुआती समय के (8:30 बजे सुबह से पहले या बाद में) खाने के आधार पर छह उप समूह बनाए।उन्होंने इस डेटा का विश्लेषण यह निर्धारित करने के लिए किया कि खाने की अवधि और समय फास्टिंग ब्लड शुगर स्तर और इंसुलिन रेजिस्टेंस से संबंधित थे या नहीं। फास्टिंग ब्लड शुगर स्तर इंटरवल समूहों के खाने के बीच बहुत अलग नहीं था। खाने के कम इंटरवल अवधि के साथ इंसुलिन रेजिस्टेंस अधिक था, लेकिन 8:30 बजे सुबह से पहले खाने के शुरुआती समय के साथ सभी समूहों में कम था। मरियम ने अंततः कहा, “ये खोज सुझाव देते हैं कि समय, अवधि की बजाय मेटाबॉलिक उपाय से अधिक संबंधित है, और जल्दी खाने की स्ट्रेटेजीज को समर्थित करता है। - भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव आम बात है। कई बार लोग छोटी-छोटी चीजों को लेकर दिमाग पर ज्यादा प्रेशर महसूस करने लगते हैं। हर काम सोच पर निर्भर हो गया है। ऐसे में व्यक्ति न तन और न मन से खुद को फिट रख पा रहा है। दिनभर की सोच व चिंता नींद उड़ा रही है जोकि स्वास्थ्य के लिए घातक साबित होने लगी है। इसलिए चिंता व नकारात्मक सोच मुक्त होकर वयस्कों को 6 घंटे व बच्चों को 8 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी है। मनोचिकित्सक डॉ. पूनम दहिया के अनुसार सोने से करीब एक घंटा पहले मोबाइल व टीवी से दूरी बना लें। निगेटिव व हॉट टॉक से बचें और हेल्दी टॉक करके नींद जरूर लें।नींद उडऩे के कारण----काम का दबाव।परिस्थितियां विपरीत होना।नकारात्मक सोच व संगत।तनाव से अनिंद्रा।मानसिक रोग।अच्छी नींद लेने के उपाय-----सैर, मेडिटेशन और योग करें।सोने से पहले अच्छी बातें करें।खुशनुमा माहौल में समय बिताएं।सकारात्मक बातें सोचें।मोबाइल और टीवी से दूरी बनाएं।अनिद्रा के दुष्परिणाम------मानसिक रोग होना।गैर संक्रामक शुगर, दिल रोग होना।पूर्व की बीमारियों का शरीर पर दुष्प्रभाव पडऩा।दिनभर चिढ़चिढ़ापन।किसी की बात व माहौल अच्छा न लगना।
-
गर्मियों में मट्ठा या छाछ का सेवन लगभग सभी लोग करते हैं। दही को मथ कर तैयार किया गया मट्ठे का स्वाद लोगों को गर्मियों में काफी ज्यादा लुभाता है। मट्ठे में मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। दूध की तुलना में मट्ठा में काफी कम वसा होता है। यह शरीर के मोटापे को कम करने में असरदार होता है। साथ ही पाचन को दुरुस्त करने में मट्ठा काफी फायदेमंद है। गर्मियों में चाय-कॉफी के बदले मट्ठा का विकल्प काफी बेहतरीन साबित हो सकता है। मट्ठा में गुड बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो पाचन के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जो कब्ज से पीडि़त रोगियों के लिए फायदेमंद है। लेकिन आपको बता दें कि मट्ठा का सेवन कुछ लोगों और परिस्थितियों में करना नुकसानदेय हो सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों के लिए छाछ का सेवन नुकसानदेय है-
इन लोगों को खाली पेट नहीं पीना चाहिए मट्ठा1. सर्दी-जुकाम की समस्यासर्दी-जुकाम से पीडि़त लोगों को खाली पेट मट्ठे के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि मट्ठे की तासीर ठंडी होती है, जिससे इन लोगों की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ सकती है। साथ ही इसके कारण बलगम और खांसी जैसी समस्या भी हो सकती है।2. डायरिया और मिचलीडायरिया और उल्टी की शिकायत होने पर खाली पेट मट्ठे के सेवन से बचें। साथ ही अगर मट्ठा का सेवन जरूरत से ज्यादा किया जाए, तो परेशानी बढ़ सकती है।3. हाई कोलेस्ट्रॉल मरीजहाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को भी मट्ठे के सेवन से बचना चाहिए। दरअसल, मट्ठा सैचुरेटेड फैट होता है, जो कुछ गंभीर परिस्थियों में कोलेस्ट्रॉल लेवल को और अधिक बढ़ा सकता है। इसलिए मट्ठा का सेवन करने से पहले कुछ खा जरूर लें।4. बुखार और कमजोरीबुखार और कमजोरी महसूस होने पर मट्ठा का सेवन करने से बचें। बुखार में अगर आप मट्ठा के सवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर का तामपान बढ़ सकता है। साथ ही आपको सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है।5. स्किन एलर्जीस्किन एलर्जी से शिकार लोगों को भी खाली पेट मट्ठे के सेवन से बचना चाहिए। एक्जिमा रोगी अगर मट्ठे का सेवन करते हैं, तो इससे उनकी परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए ऐसे मरीजों को मट्ठे या छाछ के सेवन से बचना चाहिए।6. किडनी की परेशानीकिडनी रोगियों को भी छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे गुर्दे की परेशानी बढ़ सकती है। खाली पेट मट्ठा पीने से किडनी की समस्या गंभीर रूप धारण कर सकती है। इसलिए मट्ठा का सेवन हमेशा दोपहर में ही करें।7. गैस की परेशानीगैस की समस्या के शिकार लोगों को भी खाली पेट मट्ठे के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फैट पेट को और अधिक भारी कर सकता है। जिससे गैस की परेशानी और अधिक बढ़ सकती है। इसलिए गैस्टिक रोगियों को खाली पेट मट्ठे के सेवन से बचना चाहिए। - वजन घटाने से लेकर स्किन केयर रुटीन फॉलो करने वाले लोग पपीता का सेवन करते हैं। पपीते में मौजूद पोषक तत्व वजन को कम करने के साथ-साथ पाचन को दुरुस्त करने में लाभकारी मानें जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा पपीता का सेवन करना भी नुकसानदेय हो सकता है? जी हां, किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए हमेशा नुकसानदेय ही रहा है। पपीता भी ऐसी ही चीजों में शामिल है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर है, लेकिन अगर आप अति से ज्यादा इसका सेवन करते हैं, तो यह फायदा पहुंचाने के बजाय आपको नुकसान पहुंचाने लगता है। इसलिए हमेशा सीमित मात्रा में ही पपीता का सेवन करें। चलिए जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा पपीता का सेवन करने से सेहत को क्या नुकसान होते हैं।1. स्किन के लिए है हानिकारकपपीता स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसमें पपैन नामक एंजाइम मौजूद होता है, जिसका अधिकतर इस्तेमाल स्किन केयर क्रीम को बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन यह एंजाइम सभी टाइप के स्किन के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में अगर किसी को इस एंजाइम से एलर्जी है, तो उनके स्किन पर रैशेज और जलन की शिकायत हो सकती है। इसलिए पपीता का सेवन सीमित मात्रा में ही करना आपके स्किन के लिए बेहतर होता है।2. बढ़ा सकती है रेस्पिरेटरी एलर्जीपपीता में मौजूद पपैन नामक एंजाइम एक शक्तिशाली एलर्जीन है। अगर आपको किसी तरह की श्वास संबंधी समस्या है। उदाहरण के लिए अस्थमा, एलर्जी तो इसका सेवन सावधानी पूर्वक करें। अगर आप काफी ज्यादा पपीता खाते हैं, तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। अधिक पपीता खाने से अस्थमा, घबराहट और सांस लेने में परेशानी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।3. हार्ट बीट कर सकता है धीमादिल से जुड़ी बीमारियों से ग्रसित लोगों को पपीते के अधिक सेवन से बचना चाहिए। अधिक पपीते के सेवन से आपके दिल की धड़कनों की दर अनिश्चित रूप से कम होती है। इसके साथ ही यह दिल से जुड़ी परेशानियों को बढ़ा सकती हैं। ऐसे में अगर आपको हृदय से जुड़ी कोई परेशानी हैं, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।4. बढ़ सकती है पेट की समस्याअति से ज्यादा पपीते का सेवन करने से हमारा गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम प्रभावित होता है। इसके कारण पेट में गैस, जलन जैसी समस्या बढ़ सकती हैं। दरअसल, पपीते में फाइबर की अधिकता होती है। अधिक फाइबर का सेवन पाचन को प्रभावित करता है। जिसके कारण कब्ज, एसिडिटी और दस्त की शिकायतें हो सकती है।5. गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदेयगर्भवती महिलाओं को पपीता का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि पपीता का सेवन करने से गर्भवती के भ्रूण को नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, पपीते में लेटेक्स की अधिकता होती है, जिसके कारण गर्भाशय सिकुडऩे की संभावना होती है। इसके अलावा इसमें मौजूद पपैन भ्रूण के विकास की झिल्ली को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को पपीता का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।6. लो ब्लड शुगरहाई ब्लड शुगर रोगियों के लिए पपीता का सेवन फायदेमंद हो सकता है। लेकिन लो ब्लड शुगर रोगियों के लिए पपीता का अधिक सेवन नुकसानदेय माना जाता है। वहीं, अगर आप ब्लड शुगर की दवा ले रहे हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही पपीता का सेवन करें।ध्यान रहे कि पपीता आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसलिए इसका सेवन करें। लेकिन सीमित मात्रा में। वहीं, अगर आपको पपीता खाने के बाद किसी तरह परेशानी महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
- पुणे। महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में फल उगाने वाले किसान एक नई पहल करते हुए बेकरी में बने केक की जगह फल से तैयार किए गए केक के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रहे हैं।किसानों और कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि इस 'स्वत:स्फूर्त प्रयास को सोशल मीडिया पर भी लोकप्रियता मिल रही है और इसका उद्देश्य किसानों और उनके परिवारों के खान-पान में फल के सेवन को बढ़ावा देना और कोविड-19 महामारी के इस दौर में उत्पाद बेचने का नया तरीका खोजना है। किसान, उनके परिवार और कृषक समाज से जुड़े विभिन्न संगठन स्थानीय स्तर पर उगाए जाने वाले फलों जैसे कि तरबूज, खरबूज, अंगूर, नारंगी, अनानास और केले से बने केक का इस्तेमाल विशेष आयोजनों में करने को बढ़ावा दे रहे हैं।पुणे के कृषि विश्लेषक दीपक चव्हाण ने बताया कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में फल की उपज बढ़ी है और बाजार में मांग से ज्यादा यह उपलब्ध हैं, जिसके कारण इसकी कीमतों में गिरावट आ रही है। उन्होंने बताया कि किसानों को कोरोना महामारी और लॉकडाउन से नुकसान पहुंचा है और अब मांग से ज्यादा आपूर्ति की वजह से उनकी उपज को व्यापारी कम कीमत पर खरीद रहे हैं। चव्हाण ने बताया कि इस तरह की दिक्कतों से निपटने के लिए किसानों ने सोशल मीडिया पर एक पहल शुरू की। इसके तहत जन्मदिन, सालगिरह समेत अन्य मौकों पर फल से बने केक का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा '' ऐसा प्राय: देखा जाता है कि फल उगाने वाले और उनके परिवार के सदस्य पर्याप्त मात्रा में फल नहीं खाते हैं। इस पहल की वजह से वह ऐसा कर पा रहे हैं और फल वाला केक, बेकरी में बने केक से बेहतर होता है क्योंकि इसमें पोषक तत्व ज्यादा मात्रा में होते हैं।'
- होली आने के लिए अब बस कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में लोगों ने घरों में अभी से रंगों के इस त्योहार का मजा डबल करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। होली के दिन भांग का सेवन जरूर किया जाता है। लोग भांग के पकौड़ों से लेकर ठंडाई तक में इसका इस्तेमाल जरूर करते हैं। लेकिन इस होली त्योहार का मजा दोगुना करने के लिए ट्राई करें भांग की यह स्पेश्ल और अलग रेसिपी, भांग की बर्फी। आइए जानते हैं कैसे बनाई जाती है यह खास रेसिपी।भांग की बर्फी बनाने के लिए सामग्री--1 कप मावा-1/2 कप बादाम पाउडर-1/2 कप भांग-1 कप चीनी-4-5 चम्मच घी-थोड़ा सा पानी-बारीक कटे ड्राईफ्रूट्सभांग की बर्फी बनाने का तरीका-भांग की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक मोटे तले की कढ़ाई में मावा और थोड़ा सा पानी डालकर इसे भूनना है।अब जब मावा पिघलने लगे और इसका जरा रंग बदल जाए और खुशबू आए तो आंच धीमी कर दें। इसके बाद इसमें अन्य सामग्री (बादाम पाउडर, घी, भांग) डालें। जब ये सब अच्छे से भुन जाए तो आखिर में शक्कर डालें और इसे तब तक पकाएं जब तक ये गाढ़ा न हो जाए।अब आखिर में 1 गहरी प्लेट में घी लगाकर इसे उसमें फैलाएं। इसे ठंडा होकर सेट होने दें और इसपर कटे हुए ड्राईफ्रूट्स डालें। अब आपकी बर्फी सर्व करने को तैयार है।
- आप भी यदि बढ़ते वजन से परेशान हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है। अगर आप भी पेट की चर्ची को खत्म कर एक अच्छा बॉडी लुक चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में मेटाबोलिज्म को बढ़ाने वाले ड्रिंक्स शामिल करने चाहिए। इन ड्रिंक्स का सोने से पहले सेवन करने पर पेट की चर्बी तेजी से घटने लगती है।इन चीजों का करें सेवन1 अदरक की चाय का करें सेवनअदरक वाली चाय का सेवन करने से आप पेट की चर्बी कम कर सकते हैं। यह वजन घटाने में बेहद फायदेमंद है। रात को खाना खाने के बाद आप अदरक की चाय जरूर पीयें। इससे पेट में सूजन या भारीपन की समस्या से राहत मिलेगी। इसके अलावा अदरक पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है और पाचन को बेहतर बनाता है। सिर्फ इतना ही नहीं, यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है और वजन घटाने में भी मददगार है।2 कैमोमाइल चाय चर्बी घटाने में मददगारकैमोमाइल चाय शरीर में ग्लाइसिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है, जो एक तरह का न्यूरोट्रांसमीटर है, जो आपकी नसों को आराम देता है और आपको नींद का अहसास कराता है। एक शोध के अनुसार कैमोमाइल चाय ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है और वजन घटाने को बढ़ावा देती है। इसके अलावा कैमोमाइल टी पीने से शरीर की पाचन क्षमता में भी सुधार होता है।3. दालचीनी की चाय का सेवन करेंवैसे तो दालचीनी के कई स्वास्थ्य लाभ हैं. यह भारतीय रसोई में एक जरूरी घटक है। यह आमतौर पर अपने चयापचय बढ़ाने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट और एंटीबायोटिक गुण होते हैं, जो इसे एक संपूर्ण डिटॉक्स ड्रिंक बनाता है। यह शरीर की वसा जलाने में भी मदद करता है और वजन घटाने में भी यह मददगार है। मोटे लोगों को डॉक्टर भी दालचीनी की चाय पीने की सलाह देते हैं।4. हल्दी वाले दूध का सेवन करेंवजन घटाने में हल्दी वाला दूध भी मदद करता है। वैसे तो इसका सेवन करने से सर्दी, खांसी और अन्य बीमारियों का इलाज किया जा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह वजन घटाने और पाचन में सुधार करने में भी आपकी मदद कर सकता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि हल्दी एंटीऑक्सिडेंट के साथ भरी हुई है, जो शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल सकती है। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन भी होता है, जो अच्छी नींद और वजन घटाने को बढ़ावा देता है।5. मेथीदाने का पानीवजन कम करने के लिए मेथी भी कारगर होती है। भीगी हुई मेथी के दाने ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए बहुत अच्छे हैं। आमतौर पर इसका सेवन सुबह के समय में किया जाता है ,लेकिन रात में भी इसका सेवन किया जा सकता है। इसके बीज शरीर में गर्मी पैदा करते हैं और वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट रात को सोने से पहले वजन कम करने के लिए मेथीदाने का पानी पीने की सलाह देते हैं।
- कई लोगों को अक्सर ये शिकायत होती है कि उन्हें भूख नहीं लगती है। भूख न लगने की समस्या बढ़ती उम्र के बच्चों में ज्यादा देखी गई है, वे अपने कामकाज मे इतना ज्यादा व्यस्त हो जाते हैं कि खाना खाना भूल ही जाते हैं। इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में भूख बढ़ाने के लिए हम तरह-तरह की दवाइयों का सहारा लेते हैं, जो भूख को इंस्टेंट तो बढ़ाती है, लेकिन इससे स्वास्थ्य पर विपरित असर पड़ता है। इसलिए इन दवाइयों का सहारा लेने के बजाय घरेलू उपायों से भूख को बढ़ाएं।1. धनिया की पत्तियों से बढ़ाएं भूखधनिया के बीज का इस्तेमाल करके भूख को बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए धनिया के बीजों को रातभर पानी में भिगोने के लिए छोड़ दें। इसके बाद सुबह इसे धो लें। अब इसे धूप मेंं सुखाएं। इसके बाद इसे भून लें। भूने हुए धनिया में काली मिर्च, नींबू का रस और सेंधा नमक मिलाकर इसे थोड़ी देर के लिए चबाएं। इसे चबाने से भूख कंट्रोल होगी।2. धनियां की पत्तियों से बढ़ाएं भूखधनिये की पत्तियों से तैयार काढ़े का सेवन कर आप अपने भूख को बढ़ा सकते हैं। इस काढ़े से आपकी आंतों का रोग ठीक होता है। इस काढ़े से पित्त दोष के साथ-साथ विकास जैसी परेशानी दूर होती है। साथ ही गले में होने वाली जलन और उल्टी की समस्या से राहत मिलता है। इस काढ़े को तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 बर्तन में 2 गिलास पानी डालें। इसमें धनियां की कुछ पत्तियों को डालें। अब इस पानी को तब तक उबालें जब तक पानी आधा ना रह जाए। इसके बाद पानी को एक कप में छान लें। अब आप इसमें काली मिर्च पाउडर और अजवाइन पाउडर मिलाकर पिएं। इससे आपकी भूख बढ़ेगी।3. धनिया काढ़ा, चीनी और दूधधनिया से तैयार काढ़े में दूध और चीनी को मिक्स करके भी भूख को बढ़ा सकते हैं। इस काढ़े को पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। आपकी पाचन शक्ति बढ़ती है। साथ ही इससे आपका भूख भी बढ़ता है।4. धनिया और सौंठ चूर्णधनिया, लौंग और सौंठ से तैयार चूर्ण का सेवन कर पाचन क्रिया को दुरुस्त किया जा सकता है। पाचन क्रिया दुरुस्त होने से भूख लगती है। इस चूर्ण को तैयार करने के लिए धनिया, लौंग और सौंठ को बराबर मात्रा में ले लें। अब इसे अच्छे से पीस लें। इसके बाद सुबह-शाम 2-2 ग्राम गर्म पानी के साथ इसका सेवन करें।5. अजवाइन का पानीअजवाइन के पानी का सेवन करके भी भूख बढ़ती है। इसके लिए 1 गिलास पानी लें। इस पानी को गुनगुना करें। इसमें 1 चम्मच अजवाइन डालें। 1 सप्ताह लगातार इस पानी का सेवन करने से भूख बढ़ेगी। साथ ही पाचन भी दुरुस्त होगा।6. आंवला जूस से बढ़ाएं भूखआंवला ना सिर्फ पाचन को दुरुस्त करने में मददगार होता है, बल्कि इसके सेवन से भूख भी बढ़ती है। इसके लिए बाजार से लाए आंवले के जूस में 20 से 30 मिली आंवले के रस में 1 कप पानी मिक्स करके पीना है। नियमित रूप से सुबह इस पानी का सेवन करने से ना सिर्फ भूख बढ़ेगी, बल्कि इससे आपका वजन भी घटेगा। साथ ही इम्यूनिटी पावर को बूस्ट करने में भी आंवले का जूस कारगर होता है।
- फिटनेस पाने के लिए लोग क्या-क्या जतन करते हैं। कई सर्वे के अनुसार आप शरीर पर चर्बी होने के कारण कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में आपको बैली फैट कम करने के साथ फिट रहने की कोशिश करनी चाहिए। खुद को फिट रखने में ब्रेकफॉस्ट का भी अहम रोल होता है, ऐसे में आपको अगर हमेशा स्लिम ट्रिम रहना है, तो ऐसी 5 चीजें हैं, जो आपको नाश्ते में बिल्कुल नहीं खानी चाहिए-वाइट ब्रेडब्रेड ज्यादातर भारतीय घरों में खाई जाती है लेकिन आपको बता दें कि ब्रेड का ज्यादा सेवन करना न सिर्फ आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाता है बल्कि इससे आपका वजन भी बढ़ता है। ऐसे में कोशिश करें कि वाइट की जगह ब्राउन ब्रेड का सेवन करे।प्रोसेस्ड फूड (Processed foods)ऐसे खाद्य पदार्थों को कई बार पकने की क्रिया से गुजरना पड़ता है। साथ ही तेल, मसाले, घी होने की वजह से ये सेहत के लिए भी अच्छे नहीं होते। आपको चिप्स, पॉपकॉर्न, ड्राई फ्रूट्स, स्नैक्स आदि से दूर रहना चाहिए।केक, कुकीजकेक और कुकीज में मैदे के अलावा घी और क्रीम का इस्तेमाल होता है, जो आपकी फिटनेस के हिसाब से बिल्कुल भी सही नहीं है इसलिए आपको नाश्ते में इन चीजों को नहीं खाना चाहिए।नूडल्सनूडल्स खाने में तो बहुत अच्छे लगते हैं लेकिन इसे हेल्दी ब्रेकफॉस्ट नहीं माना जा सकता है, इसी वजह से आपको नूडल्स नाश्ते में बिल्कुल नहीं खाने चाहिए।फ्रूट जूसआपको कोशिश करनी चाहिए कि मार्केट में उपलब्ध फ्रूट जूस बिल्कुल न पिएं बल्कि आप घर में ही फलों का जूस निकालकर पी सकते हैं। आपके पास अगर जूस की जगह फल खाने का समय है, तो नाश्ते के लिए सबसे बेहतरीन रहेगा।पकौड़े-कचौड़ीसुबह-सुबह तली चीजें खाना बिल्कुल भी सही नहीं है। आप पकौड़े और कचौड़ी जैसी तली हुई चीजें सुबह नहीं खाएंगे, तो आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा।
-
रक्तचाप बढ़ने के डर से एकदम फीका खाना खाते हैं? अगर हां तो संभल जाइए। नमक के सेवन में जरूरत से ज्यादा कटौती संक्रामक रोगों का सबब बन सकती है। लंदन स्थित रॉयल फ्री हॉस्पिटल का हालिया अध्ययन तो कुछ यही बयां करता है।
शोधकर्ताओं के मुताबिक नमक की अति की तरह ही, इसकी कमी भी बुरी है। दरअसल, लंबे समय तक कम मात्रा में नमक खाने से शरीर में ‘इंटरल्यूकिन-17’ का उत्पादन ठप पड़ जाता है। ‘इंटरल्यूकिन-17’ एक तरह की श्वेत रक्त कोशिका है, जो विषाणुओं को पहचानने और उन्हें नष्ट करने में प्रतिरोधक तंत्र की मदद करती है। इसकी कमी से इनसान संक्रामक रोगों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाता है।किडनी रोगियों के लिए घातक--अध्ययन दल में शामिल प्रोफेसर जैक पमबेरटॉन-व्हिटली की मानें तो किडनी रोगियों को चिकित्सकीय सलाह के बगैर खाने में नमक की मात्रा नहीं घटानी चाहिए। खासकर ‘जिटेलमैन सिंड्रोम’ और ‘बार्टर सिंड्रोम’ से जूझ रहे मरीजों को। दरअसल, इन दोनों ही बीमारियों में किडनी से सोडियम छनने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। यही वजह है कि इनकी जद में आए मरीजों को बार-बार फंगल और मूत्र संक्रमण से जूझना पड़ता है।डायबिटीज के मरीज भी रहें सतर्क-व्हिटली ने बताया कि डायबिटीज रोगी या फिर थायरॉयड और डिप्रेशन के इलाज में कारगर दवाएं खाने वाले मरीजों को बार-बार पेशाब लगने की शिकायत सता सकती है। इससे उनके शरीर में सोडियम का स्तर घटने का जोखिम रहता है। सोडियम की कमी चक्कर, कमजोरी, सुस्ती, थकान और भ्रम की शिकायत को जन्म दे सकती है। अध्ययन के नतीजे ‘जर्नल नेचर कम्युनिकेशन्स’ के हालिया अंक में प्रकाशित किए गए हैं।शरीर को कितनी जरूरत--स्वस्थ वयस्कों को रोजाना 2300 मिलीग्राम अधिकतम सोडियम का सेवन करना चाहिए-अमेरिकी सीडीसी के मुताबिक 3400 मिलीग्राम से ज्यादा सोडियम खा रहे औसत वयस्कये तीन खतरे भी मौजूद-1.सोडियम की मात्रा में अत्यधिक कमी इंसुलिन के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता विकसित होने का सबब बन सकती है, जिससे ब्लड शुगर बढ़ने लगता है।2.शरीर के विभिन्न अंगों में खून की आपूर्ति करने के लिए हृदय को सोडियम की जरूरत पड़ती है, इसकी कमी से हार्ट फेल होने का खतरा रहता है।3.विभिन्न अध्ययनों में देखा गया है कि सोडियम का स्तर घटने से बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसराइड का स्तर बढ़ता है, जो दिल के लिए घातक है। - चलते-चलते लड़खड़ाना, बैलेंस न बना पाना जैसे लक्षण पार्किंसन्स डिजीज में दिखते हैं। नई रिसर्च कहती है, तिल की मदद से बुजुर्गों में होने वाली इस बीमारी का खतरा घटाया जा सकता है। यह दावा जापान की ओसाका सिटी यूनिवर्सिटी ने अपनी रिसर्च में किया है। जापानी शोधकर्ताओं के मुताबिक, तिल में मौजूद केमिकल्स शरीर में न्यूरॉन को डैमेज होने से रोकते हैं। साथ ही डोपामाइन हार्मोन की मात्रा कम होने से भी रोकते हैं।तिल की वो खासियत जो बीमारी का खतरा घटाती हैरिसर्च के मुताबिक, तिल में सिसेमिनॉल नाम का केमिकल काफी मात्रा में पाया है। रिसर्च में साबित हुआ है कि यह शरीर की कोशिकाओं को डैमेज होने से रोकता है। ब्रेन में मौजूद नर्व कोशिकाएं ही इंसान के उठने-बैठने और चलने-फिरने के मूवमेंट को कंट्रोल करती हैं। पार्किंसंस डिजीज होने पर यही नर्व कोशिकाएं डैमेज होकर खत्म होने लगती हैं। ऐसे में तिल में मौजूद केमिकल इन्हें डैमेज होने से रोकने की कोशिश करते हैं।क्या होती है पार्किंसंस डिजीजपार्किंसंस डिजीज एक मानसिक रोग है। इसमें इंसान को चलने में परेशानी होना, शरीर में कंपन, अकड़न के साथ शरीर को बैलेंस बनाने में मुश्किल होती है। मरीज के बोलने पर जुबान लड़खड़ाती है, लिखने पर हाथ कांपते हैं। धीरे-धीरे शरीर के काम करने की क्षमता घट जाती है। अब तक इसका सटीक इलाज नहीं खोजा जा सका है। दवाइओं के जरिए लक्षणों को घटाने की कोशिश की जाती है।ऐसे हुई रिसर्चवैज्ञानिकों ने चूहों पर रिसर्च की। उन्हें तिल के दाने खिलाए। 36 दिन तक चूहों पर इसका असर देखा। रिपोर्ट में सामने आया कि इसका असर डोपामाइन हार्मोन और ब्रेन में मौजूद न्यूरॉन पर पड़ा। चूहों में पार्किंसंस डिजीज से जुड़े लक्षणों में कमी आई। चूहों पर टेस्ट के बाद जापानी वैज्ञानिक क्लीनिकल ट्रायल करने की तैयारी कर रहे हैं।डाइटीशियन सुरभि पारीक कहती हैं, तिल ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।तिल के 3 बड़े फायदेइसमें फायबर, प्रोटीन, विटामिन-बी, मैग्नीशियम और ओमेगा-3 फैट के अलावा लिगनेंस काफी मात्रा में पाया जाता है। लिगनेंस ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करता है।एक रिसर्च के मुताबिक, 50 ग्राम तिल रोजाना लेते हैं तो बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर घटाया जा सकता है। आर्थराइटिस से जूझ रहे हैं तो डाइट में तिल को जरूर शामिल करें, यह दर्द को कम करेगा।तिल को रोस्ट करके खा सकते हैं। इसे सलाद में मिला सकते हैं और लड्डू बनाकर भी खा सकते हैं। गुड़ और तिल की चिक्की काफी टेस्टी होती है। इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं।








.jpg)
.jpg)

















