- Home
- देश
- नई दिल्ली। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) मंत्री नितिन गडकरी ने वैश्विक खुदरा कंपनी वालमार्ट से खादी और ग्रामोद्योग के साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया ताकि खादी के उत्पादों को वैश्विक बाजार तक ले जाया जा सके।उन्होंने एमएसएमई क्षेत्र को देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में अहम योगदान करने वाला बताया। साथ इसे बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करने वाला क्षेत्र बताया। गडकरी ने नई दिल्ली में मंगलवार को एक वर्चुअल कार्यक्रम में कहा, '' खादी ग्रामोद्योग के पास बहुत अच्छे उत्पाद हैं। हम खादी की डेनिम (जींस का कपड़ा) बना रहे हैं। उत्पाद की गुणवत्ता अंतरराष्ट्रीय स्तर की है। मेरा आप (वालमार्ट) से अनुरोध है कि क्या आप खादी ग्रामोद्योग को अवसर प्रदान कर सकते हैं। मेरा मानना है कि यह वालमार्ट के लिए भी उल्लेखनीय सामग्री होगी।'' एमएसएमई मंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यह करीब 11 करोड़ लोगों को रोजगार देता है और देश की आर्थिक वृद्धि का इंजन है। सरकार ने भी क्षेत्र पर कोविड-19 के असर को कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं। खुदरा कंपनी वालमार्ट ने पिछले साल दिसंबर में देशभर में 25 प्रशिक्षण संकुल शुरू करने की बात कही थी। इसके तहत अगले पांच साल में 50,000 छोटी इकाइयों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है। कंपनी ने इस कार्यक्रम को 'वालमार्ट वृद्धि आपूर्तिकर्ता विकास कार्यक्रम' नाम दिया है। गडकरी मंगलवार को पानीपत, सोनीपत और कोंडली विनिर्माण संकुल क्षेत्र में इस तरह के प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत के अवसर पर बोल रहे थे।-
- फिरोजाबाद (उप्र)। फिरोजाबाद नगर के दक्षिण थाना क्षेत्र के बड़ी छपैटी मोहल्ले में स्थित एक चूड़ी गोदाम में मंगलवार को एक ई-रिक्शा चालक द्वारा लाई गई चूड़ी में टूट-फूट को लेकर हुए विवाद में चली गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए।मिश्रित आबादी वाले इलाके में हुई यह घटना दो समुदायों से जुड़ी होने के मद्देनजर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने बताया कि दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के बड़ी छपैटी और राजपूताना के बीच एक चूड़ी गोदाम पर ई-रिक्शा चालक दानिश चूड़ी लेकर गया था। रास्ता तंग होने के कारण उसके ई-रिक्शे मे रखी कुछ चूडिय़ां दुर्घटनावश टूट गईं। इसे लेकर गोदाम मालिक और ई-रिक्शा चालक में विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ई-रिक्शा चालक कुछ अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और वहां पथराव और फायरिंग की। इस घटना में में 25 वर्षीय अमित गुप्ता की मौत हो गई तथा संजय गुप्ता और लवेश गुप्ता नामक व्यक्ति जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटेल ने बताया की पुलिस की विशेष टीम गठित करके मामले की जांच की जा रही है आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मौके पर व्याप्त तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। (प्रतिकात्मक फोटो)=
- पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के बुधवार को होने वाले पहले चरण के स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबन्ध किए गए हैं। इस चरण में 16 जिलों में 71 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जायेंगे। दो करोड 14 लाख मतदाता एक हजार 66 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। 114 महिलाएं और 406 निर्दलीय चुनाव मैदान में है। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा।मुख्य चुनाव अधिकारी एच. आर .श्रीनिवास ने बताया कि 71 निर्वाचन क्षेत्रों में से 35 नक्सल प्रभावित हैं, जहां रूक-रूक कर मतदान कराया जायेगा। चार नक्सल प्रभावित क्षेत्र चैनपुर, नबीनगर, कुतुम्बा और रफीगंज में मतदान तीन बजे तक होगा, जबकि पांच अन्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक वोट डाले जायेंगे। बाकी 26 नक्सल प्रभावित निर्वाचन क्षेत्रों में चार बजे तक मतदान जारी रहेगा।अपर मुख्य चुनाव अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि बिना बाधा के मतदान कराने के लिए नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इस चरण में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में भाजपा 29, जेडीयू 35 और हिन्दुस्तानी अवामी मोर्चा छह सीट पर चुनाव लड़ रही है। विकासशील इंसान पार्टी ने एक उम्मीदवार चुनाव में उतारा है। महागठबंधन में आरजेडी ने 42, कांग्रेस ने 21 और सीपीआई-एमएल ने 8 उम्मीदवार चुनाव में उतारे हैं। इसके अलावा एलजीपी 42, जबकि आर एल एस पी 43, बीएसपी 27 उम्मीदवारों के साथ चुनाव मैदान में हैं। पहले चरण में 71 विधानसभा सीटों के लिए 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण में 94 सीटों को 3 नवम्बर और तीसरे चरण में 78 सीटों के लिए 7 नवम्बर को वोट डाले जायेंगे। मतगणना 10 नवम्बर को होगी।
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पारदर्शी, जिम्मेदार, जवाबदेह और विकास के लिए लोगों के प्रति उत्तरदायी होना चाहिए।सतर्कता और भ्रष्टाचार की रोकथाम पर मंगलवार से शुरू हुए तीन दिन के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए श्री मोदी ने कहा कि बीते वर्षों से भारत, भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त न करने की नीति पर अमल कर रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे भ्रष्टाचार का मामला हो, आर्थिक अपराध हों, मादक पदार्थों का अवैध व्यापार हो, मनी लॉन्ड्रिंग हो या आतंकियों को धन मुहैया करना हो, ये सभी एक-दूसरे से जुड़े हुए अपराध हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें भ्रष्टाचार के विरूद्ध व्यवस्थित जांच, प्रभावी लेखा परीक्षा, क्षमता-निर्माण और प्रशिक्षण जैसे उपायों को अपनाकर भ्रष्टाचार के खिलाफ संयुक्?त रूप से संघर्ष छेडऩा होगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से लडऩा केवल एक एजेंसी का काम नहीं है, बल्कि यह सामूहिक जिम्मेदारी है। श्री मोदी ने यह भी कहा कि सभी एजेंसियों के बीच पूरा तालमेल होना चाहिए, क्योंकि तालमेल और सहकारिता की भावना समय की जरूरत है।प्रधानमंत्री ने कहा कि आज गर्व से कहा जा सकता है कि देश ने घोटाले के युग को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि आज गरीबों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण प्रणाली के ज़रिए शत-प्रतिशत सहायता राशि उनके बैंक खातों कें ज़रिए भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के ज़रिए एक लाख 70 हजार करोड़ रुपये की राशि को गलत हाथों में पहुंचने से रोका जा सका है। उन्होंने कहा कि आज सरकार पर जनता का भरोसा बढ़ा है और कई पुराने कानून खत्म कर दिए गए है, ताकि सरकार पर अनाावश्यक दबाव न रहे। सरकार अब नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने के लिए प्रयत्नशील है।श्री मोदी ने कहा कि पिछले दशकों में भ्रष्?टाचार में लिप्?त लोगों को सज़ा दिलाने में एक पूरी पीढ़ी बीत जाती थी और दूसरी पीढ़ी और भी अधिक भ्रष्टाचार करने लगती थी। श्री मोदी ने कहा कि इसकी वज़ह से कई राज्यों में भ्रष्टाचार राजनीति का हिस्सा बन चुका था। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस तरह के अपराध और पीढ़ी दर पीढ़ी होने वाले भ्रष्टाचार ने देश को खोखला करके रख दिया था। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे भ्रष्टाचार रूपी महामारी से निपटने में सरकार का साथ दें।केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो हर साल 27 अक्तूबर से दो नवम्बर तक मनाए जाने वाले सतर्कता जागरुकता सप्ताह के सिलसिले में इस राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करता है। इस साल के सतर्कता जागरुकता सप्ताह में जनता में भ्रष्टाचार के बारे में जागरुकता बढ़ाने और जनभागीदारी के ज़रिए सार्वजनिक जीवन में निष्ठा और शुचिता को बढ़ावा देने के प्रति भारत की वचनवद्धता की फिर से पुष्टि की जाएगी। तीन दिन के इस सम्मेलन में विदेशी क्षेत्राधिकार में अपराधों के अन्वेषण, भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यवस्थित कार्रवाई के लिए निवारणात्मक सतर्कता, बैंकों में धोखा-धड़ी की रोकथाम, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण तथा भ्रष्टाचार के मामलों को शीघ्रता से निपटाने में विभिनन एजेंसियों के बीच तालमेल पर चर्चा होगी। इसके अलावा आर्थिक अपराधों के क्षेत्र में नए रुझान, साइबर अपराध, संगठित रूप से किए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय अपराधों की रोकथाम के उपायों और आपराधिक छानबीन करने वाली एजेंसियों द्वारा अपनाए जाने वाले बेहतरीन तौर-तरीकों पर चर्चा होने की संभावना है।इस सम्मेलन से नीति निर्माताओं और नीतियों पर अमल करने वालों को एक मंच पर लाने में मदद मिलेगी। इससे प्रणालीगत सुधारों और निरोधात्मक सतर्कता के उपायों से भ्रष्टाचार से कारगर तरीके से निपटा जा सकेगा। इससे सुशासन और जवाबदेह प्रशासनिक व्यवस्था कायम करने में भी सहायता मिलेगी। इन सब उपायों से भारत में कारोबार करना और आसान हो जाएगा। सम्मेलन में भ्रष्टाचार निरोधक संगठनों, सतर्कता संगठनों, आर्थिक अपराध शाखा, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की अपराध रोकथाम शाखाओं, सतर्कता संगठनों के प्रमुख, सीबीआई के अधिकारी और विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी भी उपस्थित थे। उद्घाटन सत्र में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों ने भी हिस्सा लिया।
- कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले में मंगलवार को एक भूमिगत कोयला खदान की छत गिरने से, वहां काम कर रहे 48 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अंडेल स्थित ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) की पारसकोल खदान में हुई इस दुर्घटना में दो-तीन अन्य खनिक भी घायल हो गए। ईसीएल के अधिकारी ने कहा, खदान की छत का एक हिस्सा ढह जाने से एक खनिक की मौत हो गई जबकि दो-तीन अन्य खनिकों को मामूली चोटें आईं। हम मामले की जांच करेंगे। खदान चालू है और कोयले का उत्पादन किया जा रहा है। कोल इंडिया भूमिगत खदानों की संख्या को धीरे-धीरे कम कर रही है क्योंकि वे परिचालन और सुरक्षा कारणों से व्यवहार्य नहीं हैं।
- नई दिल्ली। भारत और अमरीका के रक्षा और विदेश मंत्रियों की तीसरी टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता में मंगलवार को नई दिल्ली में ऐतिहासिक बुनियादी आदान-प्रदान और सहयोग समझौते-बीईसीए पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्रूज़ और बैलेस्टिक मिसाइलों को सही स्थान पर तैनात करने के लिए भारत को अमरीका के वैश्विक भू-स्थानिक मानचित्रों के उपयोग की अनुमति प्रदान करता है।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने भारतीय शिष्टमण्डल का नेतृत्व किया, जबकि अमरीका की ओर से शिष्टमण्डल का नेतृत्व वहां के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने किया।बैठक के बाद एक प्रेस वक्तव्य में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 2016 में भारत और अमरीका के बीच लॉजिस्टिक्स एक्सचेंज मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट- एलईएमओए और 2018 में कम्युनिकेशन कम्पेटिबिलिटी एण्ड सिक्योरिटी एग्रीमेंट- एसीओएमसीएएसए पर हस्ताक्षर होने के बाद आज बुनियादी आदान-प्रदान और सहयोग समझौता-बीईसीए पर दस्तखत किया जाना एक अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने द्विपक्षी और बहुपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि बैठक में क्षमता निर्माण की संभावनाओं का पता लगाने और भारत के पड़ोसी देशों समेत अन्य देशों के साथ संयुक्त रूप से सहयोग गतिविधियां संचालित करने के बारे में भी चर्चा हुई। रक्षा मंत्री ने कहा कि दोनों पक्ष इस बात पर भी सहमत थे कि अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था पर आधारित नियमों का पालन करने, कानून के शासन का सम्मान करने, अंतर्राष्ट्रीय समुद्र में नौ संचालन की स्वतंत्रता और सभी देशों की क्षेत्रीय अखण्डता तथा सम्प्रभुता को बनाए रखना बहुत ज़रूरी है। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों ने समूचे हिन्द प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति सम्बंधी अपने-अपने आकलन एक-दूसरे से साझा किए और इस क्षेत्र के सभी देशों में शांति, स्थिरता और खुशहाली के प्रति अपनी वचनबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष प्रतिरक्षा, सुरक्षा और अन्य क्षेत्रों में सम्बंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करना जारी रखेंगे।अपने वक्तव्य में विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने कहा कि चर्चा के दौरान भारत के पड़ोसी देशों के घटनाक्रम पर भी विचार- विमर्श किया गया और यह बात स्पष्ट कर दी गई कि सीमा पार से आतंक को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि हिन्द-प्रशांत क्षेत्र विशेष रूप से चर्चा का विषय रहा। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने क्षेत्र के सभी देशों में स्थिरता, शांति और खुशहाली के महत्व पर जोर दिया।
- देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को प्रदेश में भालुओं के लिए दो राहत केंद्र बनाने की घोषणा की तथा कहा कि बंदरों के लिए भी चार राहत केंद्र बनाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है।देहरादून में प्रदेश के वन विभाग के मुख्यालय में ई-ऑफिस प्रणाली की शुरुआत करने के बाद मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि प्रदेश में भालुओं के लिए दो राहत केंद्र बनाए जाएंगे जिनमें से एक चमोली जिले में और दूसरा पिथौरागढ़ जिले में होगा । उन्होंने बताया कि इसके अलावा, बंदरों के लिए चार राहत केंद्र बनाने का प्रस्ताव भी केंद्र को भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को ई-ऑफिस प्रणाली को जल्द ही जिला एवं क्षेत्रीय कार्यालयों में भी विस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कार्यों में तेजी और पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की शुरुआत के बेहतर परिणाम आज सबके सामने हैं । उन्होंने कहा, डिजिटल कार्यप्रणाली की ओर हम जितनी तेजी से बढ़ेंगे, उतनी तेजी से जन समस्याओं का निदान होगा। रावत ने कहा कि जंगलों में फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे जिससे जानवरों की आहार आवश्यकता जंगल में ही पूरी हो जाएगी और वे आबादी वाले क्षेत्रों में कम आएंगे।
- जबलपुर। जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर पनागर के पास मंगलवार को एक कार द्वारा एक मोटरसाईकिल को पीछे से टक्कर मारने से उसपर सवार तीन लोगों की मौत हो गयी। पनागर थाने के प्रभारी निरीक्षक आर के सोनी ने कहा कि कार और उसके चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान जबलपुर जिले में गोसलपुर क्षेत्र के निवासी अंतू पटेल (27), आशीष श्रीवास (28) और संदीप पटेल के (28) के रुप में हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।
- नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 90.62 प्रतिशत से भी अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान करीब 63 हजार मरीज ठीक हुए हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कोविड से अब तक 72 लाख से भी अधिक व्यक्ति ठीक हो चुके हैं। इस समय संक्रमितों की संख्या कुल मामलों का 7.88 प्रतिशत है। पिछले 24 घटों में कोविड-19 के 36 हजार 469 नये मामलों की पुष्टि हुई है। देश में इस समय कोविड के करीब 6 लाख 25 हजार सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि सभी के मिले-जुले प्रयासों से मृत्युदर में भी काफी कमी आई है जो इस समय लगभग डेढ़ प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से 488 व्यक्तियों की मृत्यु हुई। इनमें से 80 प्रतिशत मामले दस राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों से थे।पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 9 लाख 58 हजार से अधिक कोविड नमूनों की जांच की गई। इसे मिलाकर देश में अब तक 10 करोड़ 44 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है।
- तिरुवनंतपुरम। केरल के दर्शनीय पहाड़ी इलाके में ‘हरित जांच चौकियां' स्थापित की गई हैं, ताकि इलाके को प्लास्टिक-मुक्त बनाने के साथ ही उसके पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा की जा सके। मध्य केरल के इडुक्की जिले में ब्रिटिशकालीन बागान शहर वागामोन में राज्य द्वारा संचालित ‘हरित केरलम' (हरित केरल) अभियान के तहत सभी प्रवेश बिंदुओं पर ऐसी पांच जांच चौकियां स्थापित की गई हैं।अधिकारियों ने बताया कि शहर अपनी हरियाली, घाटियों और शानदार घास के मैदानों के लिए पहचाना जाता है, लेकिन लंबे समय से यहां प्लास्टिक और अन्य कचरा बढ़ गया था। इसलिए इस प्रयास के जरिए इसे इसकी सुंदरता फिर से लौटाने और इसके पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा करने की कोशिश की जा रही है। राज्य सरकार ने चार साल पहले ‘हरित केरलम' अभियान शुरू किया गया था, जिसका लक्ष्य लोगों के समर्थन से अपशिष्ट प्रबंधन, जैविक खेती और जल संसाधनों के संरक्षण की दिशा में काम कर राज्य को साफ एवं हरित बनाना है। अभियान के कार्यकारी उपाध्यक्ष टी. एन. सीमा ने बताया कि राज्य में पहली बार वागामोन में इस तरह की चौकियां स्थापित की गई हैं। यह पहल 'हरित पर्यटन' का एक प्रायोगिक मॉडल है, जिसे अभियान के तहत कार्यान्वित किया गया।
-
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चों की तस्करी रोकने के लिये हर जिले में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना बनाया जाएगा। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि प्रदेश के हर जिले में अब मानव तस्करी के मामलों में कार्रवाई के लिये थाना स्थापित किया जाएगा। इस सिलसिले में पिछले 20 अक्टूबर को शासनादेश भी जारी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 40 नयी मानव तस्करी रोधी इकाइयों का गठन किया जायेगा, जो जिलों में थाने के रूप में काम करेंगी। प्रदेश में पहले कुल 35 जिलों में मानव तस्करी रोधी इकाई के थाने थे। यह थाने 2011 और 2016 में स्थापित हुए थे। प्रवक्ता ने बताया कि सरकार इन थानों को कई अहम अधिकार सौंपने जा रही है। ये थाने मानव तस्करी के मामलों में सीधे मुकदमा दर्ज करके खुद जांच भी करेंगे। संबंधित पूरा जिला इनका कार्य क्षेत्र होगा। उन्होंने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थानों में मानव तस्करी से जुड़े अपराधों के मुकदमे दर्ज कर उनकी विवेचना और आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक एंटी ट्रैफिकिंग यूनिट किसी भी कार्रवाई के लिये कैंट थाने में ही मुकदमा दर्ज कराती था। उसके बाद थाने की पुलिस ही मामले की जांच करती थी। प्रवक्ता ने बताया कि नए थाने केंद्र सरकार के महिला सुरक्षा प्रभाग के निर्देश पर स्थापित किये जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने इसके लिए धन भी आवंटित कर दिया है। केंद्र सरकार ने पहले से स्थापित 35 थानों को 12 लाख रुपये की दर से 4 करोड़ 20 लाख रुपए और 40 नए थानों के लिए 15 लाख रुपए की दर से छह करोड़ रुपए उत्तर प्रदेश सरकार को दिए हैं।
-
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार किसानों को फसल सुरक्षित रखने और उसकी अच्छी कीमत दिलाने के लिये गांवों में 5000 भण्डारण गोदाम बनाएगी। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि किसानों की सुविधा के लिए सरकार गांवों में 5000 भंडारण गोदाम बनाने जा रही है। प्रदेश के किसानों को अब अपनी फसल बेचने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। किसान अपनी उपज को अपनी सुविधा के मुताबिक बेचकर बेहतर कीमत ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की योजना लगभग हर गांव में एक भंडारण गोदाम बनाने की है, हालांकि पहले चरण में करीब हर 10 गांव पर एक गोदाम बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। करीब 2500 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहे 5000 गोदामों से प्रदेश की भंडारण क्षमता में 8.60 लाख मीट्रिक टन की बढ़ोतरी होगी। प्रवक्ता ने बताया कि भंडारण की व्यवस्था न होने से किसानों को फसल बचाने की कठिन चुनौती का सामना करना पड़ता है। ज्यादातर किसानों को उपज खराब होने के डर से मजबूरी में काफी कम कीमत में अपनी फसल बेचनी पड़ती है। भंडारण की सुविधा बढ़ जाने के बाद किसान अपनी उपज को सुरक्षित रख सकेंगे और बेहतर कीमत मिलने पर बाजार में बेच सकेंगे।
सहकारिता विभाग के अपर मुख्य सचिव एम.वी.एस. रामीरेड्डी के मुताबिक इन सभी गोदामों की कुल भंडारण क्षमता करीब 8.60 लाख मीट्रिक टन होगी। ये गोदाम ग्राम पंचायतों और विकास खण्ड स्तर पर बनाए जाएंगे। प्रस्ताव तैयार कर जल्द ही केंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इन गोदामों में किसानों से खरीदे जाने वाले अनाज के साथ ही किसान भी अपना अनाज रख सकेंगे। किसानों को अपना उत्पाद घर के पास रखने की सुविधा मिलेगी। ये भंडारण गोदाम सिर्फ किसानों की आय ही नहीं बढ़ाएंगे बल्कि ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार का भंडार भी खोलेंगे। -
नई दिल्ली। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने सोमवार को कहा कि हाल ही में सरकार द्वारा घोषित नयी शिक्षा नीति में विदेशी भाषाओं को सीखने पर जोर दिया गया है और उनमें से आधी भाषाएं यूरोपीय हैं। इसलिए भारत और यूरोप के बीच आदान-प्रदान का भविष्य पहले से कहीं ज्यादा उज्ज्वल है। श्रृंगला ने यह बात गोएथे इंस्टीट्यूट के सहयोग से मेयो कॉलेज द्वारा आयोजित भाषा दिवस समारोह में समापन भाषण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाषाओं के जरिए संवाद करने की क्षमता निसंदेह मानव सभ्यता की सबसे परिभाषित विशेषता है। उन्होंने कहा कि एक प्रमुख तत्व जो यूरोप और भारत को जोड़ता है, वह भाषा है। श्रृगला ने कहा, भारत और यूरोप दोनों भाषाई रूप से विविधता वाली भूमि हैं। भारत के संविधान में 22 अनुसूचित भाषाएँ हैं और यहां एक हजार से अधिक मातृभाषाएं हैं। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ में 24 आधिकारिक भाषाएं हैं। इसके अलावा कई अन्य भाषाएं और बोलियां भी हैं।
-
पुणे। महाराष्ट्र के लोनावला शहर में शिवसेना की स्थानीय इकाई के पूर्व प्रमुख की सोमवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक अभिनव देशमुख ने बताया कि राहुल शेट्टी पुणे जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर लोनावला के जयचंद चौक पर स्थित अपनी चाय की दुकान के बाहर थे, तभी उन्हें गोली मारी गई। उन्होंने बताया, वहां दो व्यक्ति थे। उनमें से एक व्यक्ति ने शेट्टी को तीन गोलियां मारीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एसपी ने कहा कि हत्या की वजह पुरानी रंजिश हो सकती है। मृतक के परिवार ने कुछ संदिग्धों के नाम बताए हैं। एक आरोपी महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किये गए एक आरोपी के पास से दो दिन पहले दो बंदूकें मिली थीं। वहीं हमलावर अभी फरार है -
बेंगलुरु। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) बेंगलुरु का एक स्नातकोत्तर कार्यक्रम शीर्ष 100 वैश्विक पाठ्यक्रमों की सूची में शामिल है। फाइनेंशियल टाइम्स की ईएमबीए रैंकिंग में आईआईएम बेंगलुरु के पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम इन एंटरप्राइज मैनेजमेंट को स्थान दिया गया है। आईआईएम बेंगलुरु ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। उसने कहा कि इस पाठ्यक्रम ने पहली बार रैंकिंग में भागीदारी की और भारत में दूसरे स्थान पर रहा।
-
आगरा। आगरा में थाना शमसाबाद के गांव राधेधाम कूंचा की एक किशोरी 30 घंटे तक कुएं में फंसी रही। पुलिस ने उसे सोमवार को सकुशल कुएं से बाहर निकाल लिया।
शमसाबाद थाने के निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि किशोरी 24 अक्टूबर को घर से सामान लेने के लिए निकली थी। रास्ते में गांव के एक पुराने कुएं में उसने झांककर देखा और उसमें गिर गयी। काफी देर बाद जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने शमसाबाद में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने सोमवार को उसे ढूंढ लिया। इस दौरान किशोरी 30 घंटे तक कुएं में रही। उसने कुएं से आवाज लगायी। आवाज सुनकर पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और रस्सियों से चारपाई बांधकर कुएं में डाली गई और एक घंटे के अंदर उसे बाहर निकाल लिया गया।
-
भोपाल। कोला इलाके में सोमवार देर रात एक मकान में आग लगने से एक 35 साल के युवक की मौत हो गई। युवक घर में अकेला रहता था। घर में आग लगने से वह अंदर ही फंस गया। युवक मदद के लिए चिल्लाता भी रहा। उसकी आवाज सुन मोहल्ले के लोग जमा हो गए। लेकिन, आग इतनी भीषण थी कि कोई उसे बचा नहीं सका। युवक की आग में झुलसने से मौत हो गई।
एसआई वशंज श्रीवास्तव ने बताया कि कोलार इलाके के गरीब नगर में रहने वाला 35 साल का विनोद अहिरवार प्राइवेट नौकरी करता था। रात करीब 12 बजे विनोद के घर में आग लग गई। उसने चिल्लाना शुरु किया, तो आस-पड़ोस के लोग उसकी मदद के लिए भागे। आग पूरे घर में फैल चुकी थी, जिससे कोई भी अंदर नहीं जा पा रहा था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पहुंच गई। जिसके बाद टीम ने आग पर काबू पाया। एसआई श्रीवास्तव ने बताया कि विनोद की शादी नहीं हुई थी। उसकी मां उससे कुछ दूरी पर दूसरे मकान में रहती है, जबकि वह यहां पर अकेला रहता था। घर का पूरा सामान जल चुका है। ऐसे में अभी यह अंदाजा लगाना भी मुश्किल है कि आग शॉर्ट सर्किट से या किसी जलती चीज से लगी है। या फिर लगाई गई है। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया था। जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल सकेगा। - मेरठ। मेरठ में एक महिला की हत्या करने के बाद उसके टुकड़े -टुकड़े कर फेंकने का मामला सामने आया है। महिला की लाश करीब 15 टुकड़ों में मिली है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।पुलिस को आशंका है कि हत्याकांड को कहीं और अंजाम देकर शव को यहां फेंका गया है। इसके पीछे हत्यारोपियों की मंशा महिला की पहचान छिपाना रही होगी। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। एसएसपी अजय साहनी, ने बताया है कि एक अज्ञात महिला की कई टुकड़ों में लाश मिली है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला का सिर नहीं मिलने से शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल, टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में सौ फुटा रोड पर फातिमा कॉलोनी का है। सोमवार शाम करीब साढ़े बजे श्मशान और कब्रिस्तान के बीच में कूड़े के ढेर पर एक महिला का धड़ मिला। पुलिस को सूचना दी गई। छानबीन शुरू हुई तो कूड़े के ढेर पर ही प्लास्टिक का कट्टा मिला। पुलिस ने कट्टे को खोला तो उसमें शरीर के अन्य टुकड़े मिले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लाश करीब 12 से 15 टुकड़ों में थी। सिर गायब है, इससे मृतका की पहचान नहीं हो पाई।घटना की खबर लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह, एएसपी किशन बिश्नोई, सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने बोरी का मुंह खोलकर देखा तो सबके होश उड़ गए। बोरी के अंदर एक महिला की लाश के लगभग 15 टुकड़े भरे हुए थे। महिला की गर्दन के ऊपर का हिस्सा गायब था। ये नजारा देखते ही पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।इस बारे में एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया देखने से लग रहा है कि महिला की हत्या किसी दूसरे स्थान पर करने के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े करके उसे वहां फेंका गया है। एसपी सिटी ने बताया पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के सहारे कातिलों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। घटना के खुलासे के लिये टीमें गठित कर दी हंै।
- नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में जहरीले धुंध की परत छाने के बीच वायु की गुणवत्ता लगातार चौथे दिन सोमवार को 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी संस्था ‘सफर' ने कहा कि वायु की गुणवत्ता 31 अक्टूबर तक बहुत खराब श्रेणी में बनी रहने की आशंका है। शहर में सोमवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 353 रहा। रविवार को यह 349, शनिवार को 345 और शुक्रवार को 366 था। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच एक्यूआई को 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर' माना जाता है। ‘सफर' के मुताबिक हवा की दिशा और हवा की गति हरियाणा, पंजाब और अन्य पड़ोसी क्षेत्रों में पराली जलने से निकले प्रदूषक तत्त्वों के दिल्ली पहुंचने के लिए अनुकूल है। केंद्र सरकार की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान प्रणाली ने कहा कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में खेतों में पराली जलाए जा रहे हैं, जिससे दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता के प्रभावित होने की आशंका है।
- जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बीकानेर जिले में एक श्रम निरीक्षक को सोमवार को 8 हजार रुपये कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। ब्यूरो के अनुसार श्रम विभाग बीकानेर में कार्यरत आरोपी श्रम निरीक्षक खेमचंद कुमावत ने एक कारखाने की निरीक्षण रिपोर्ट सही करने की एवज में यह रिश्वत मांगी थी। इसके अनुसार ब्यूरो की टीम ने सोमवार को आरोपी निरीक्षक को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।
- -पीएम ने चौथे भारत ऊर्जा मंच का उद्घाटन कियानई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत की ऊर्जा, विश्व को ऊर्जा प्रदान करेगी। सेरावीक संस्था द्वारा आयोजित चौथे भारत ऊर्जा फोरम का उद्घाटन करते हुए श्री मोदी ने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और देश का ऊर्जा भविष्य उज्ज्वल और सुरक्षित है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत विश्व अर्थव्यवस्था का स्वरूप बदलने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि कम कार्बन उत्सर्जन के साथ हमारा ऊर्जा क्षेत्र विकास केंद्रित, उद्योगों के अऩुकूल तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार होगा।श्री मोदी ने कहा कि भारत घरेलू उड्डयन सेवा के मामले में तीसरा सबसे बड़ा और तेजी से विकास करने वाला उड्डयन बाज़ार है। उन्होंने कहा कि भारत ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ाने की दिशा में सबसे सक्रिय राष्ट्रों में से हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की ऊर्जा योजनाएं ऊर्जा के अऩुकूल है और वे सतत लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए वैश्विक प्रतिबद्धताओं को पूरा करती हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत हमेशा वैश्विक लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए काम करता है और हम विश्व को दिए अपने वचन निभाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य वर्ष 2022 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को एक सौ 75 गीगा वाट तक और वर्ष 2030 तक चार सौ 50 गीगा वाट तक करने का है। श्री मोदी ने कहा कि शेष वैश्विक उद्योग जगत की तुलना में कहा कि भारत सबसे कम कार्बन उत्सर्जन वाले देशों में हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की शोधन क्षमता 2025 तक दो सौ पचास से चार सौ मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष हो जाएगी। सरकार की प्राथमिकता देश में घरेलू गैस उत्पादन बढ़ाने की है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य एक राष्ट्र ,एक गैस ग्रिड के साथ गैस आधारित अर्थव्यवस्था की ओर बढऩा है।प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले छह वर्ष में एक करोड़ दस लाख से अधिक स्ट्रीट लाइटों को स्मार्ट एलईडी में बदला गया है। इससे लगभग 60 अरब यूनिट प्रतिवर्ष की बिजली बचत हुई है। उन्होंने कहा कि इस योजना से साढ़े चार करोड़ टन से अधिक कार्बन डाईऑक्साईड उत्सर्जन में कमी आई है। उन्होंने कहा कि इससे लगभग 24 हजार करोड़ रूपये प्रतिवर्ष की बचत भी हुई।
- नई दिल्ली। देश ने कोविड 19 के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। कोविड से अब तक 71 लाख से भी अधिक व्यक्ति ठीक हो चुके हैं जो कुल संक्रमितों का 90 प्रतिशत से भी अधिक है। उपचार करा रहे रोगियों की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या लगभग 11 गुणा है।पिछले 24 घंटों के दौरान करीब 60 हजार रोगी ठीक हुए हैं जबकि नए मामलों की संख्या करीब 45 हजार है। देश में इस समय कोविड के करीब छह लाख 53 हजार सक्रिय मरीज़ हैं जो कुल संक्रमित लोगों का लगभग आठ प्रतिशत से अधिक है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि सभी के मिले-जुले प्रयासों से मृत्युदर में भी काफी कमी आई है जो इस समय लगभग डेढ़ प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से चार सौ 80 व्यक्तियों की मृत्यु हुई। इनमें से 80 प्रतिशत मामले दस राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से थे।पिछले 24 घंटों के दौरान देश में नौ लाख 39 हजार से अधिक कोविड नमूनों की जांच की गई। इसे मिलाकर देश में अब तक 10 करोड़ 35 लाख कोविड नमूनों की जांच हो चुकी है। इस समय देश में कोविड नमूनों की जांच करने वाली दो हजार से अधिक प्रयोगशालाएं हैं1
-
गाजियाबाद। उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद क्षेत्र में सड़क हादसे में एक मासूम की मौत हो गई। हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा गाजियाबाद के थाना मोदीनगर में हाईवे पर हुआ। यहां एक स्विफ्ट और एक फॉर्च्यूनर कार कैंटर से टकरा गई। दोनों कारों में सवार करीब 6 लोग घायल हो गए। इनमें से एक बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। 3 अन्य की हालत गंभीर है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया है। हादसे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।
-
बाइक और स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, 4 की मौत
बक्सर। बिहार के बक्सर के पुरवा गांव के पास एनएच-84 पर सोमवार को बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। घटना ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र की है, जहां एक पुरुष, एक महिला और दो मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम करने के लिए बक्सर भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों मासूम बच्चों के सिर और धड़ अलग अलग हो गए हैं, वहीं महिला का पैर कट कर अलग हो गया। टक्कर मारने के बाद आरोपी स्कॉर्पियो चालक फरार हो गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है।
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि मृतक चक्की के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान छठु कुमार पासवान उम्र-20 वर्ष, दुलारी देवी उम्र-24 वर्ष, अमित कुमार उम्र-7 वर्ष, प्रिंस कुमार उम्र 3 वर्ष के रूप में हुई है। सभी मृतक चक्की के जयपाल डेरा गांव के एक ही परिवार के हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि दुलारी देवी अपने देवर के साथ मायके जा रही थी। दो बच्चे भी बाइक पर साथ थे। -
कोयला घोटाले मामले में हुई सजा
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे को कोयला घोटाले से जुड़े एक मामले में तीन साल जेल की सजा सुनाई गई है। दिल्ली की एक विशेष सीबीआई अदालत ने 1999 में झारखंड में कोयला ब्लॉक आवंटन में कथित अनियमितता को लेकर यह फैसला दिया। अदालत ने इसी मामले में हाल ही में दोषी पाए गए दो और आरोपियों को भी तीन साल जेल की सजा सुनाई है। मामले में सीबीआई की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री के लिए उम्रकैद की सजा की मांग की गई थी। सजा पर बहस 14 अक्टूबर को पूरी हो गई थी। रे 1999 में केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री थे।
राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश भरत पराशर ने दिलीप रे को 6 अक्टूबर को दोषी ठहराया था। यह मामला 1999 में कोयला मंत्रालय की 14वीं स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा कैस्ट्रन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के पक्ष में झारखंड के गिरिडीह जिले में 105.153 हेक्टेयर गैर-राष्ट्रीयकृत और परित्यक्त कोयला खनन क्षेत्र के आवंटन से संबंधित है।






.jpg)



















.jpg)
.jpg)