- Home
- देश
-
नई दिल्ली। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने देश में अपनी सभी इकाइयों और सीमा पर स्थित चौकियों के लिए फिट इंडिया फ्रीडम रन की शुरुआत की है जिसके तहत बल के सैनिक और अधिकारी दस किलोमीटर पैदल चलेंगे।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आईटीबीपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस अभियान की शुरुआत की और सुरक्षा बलों से आग्रह किया कि वे अपने प्रतिष्ठानों में इसे प्रोत्साहित करें। अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा। अधिकारी ने कहा, आईटीबीपी की सभी इकाइयों में 15 अगस्त से 10 किलोमीटर पैदल चलने और दौडऩे का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत सीमावर्ती और अन्य स्थानों पर आईटीबीपी की सभी इकाइयां इसमें भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी के शिविरों के पास रहने वाले स्थानीय लोगों को भी स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के वास्ते प्रोत्साहित करने के लिए अभियान से जोड़ा जाएगा।
-
अमेठी। केंद्रीय मंत्री एवं सांसद स्मृति ईरानी ने उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्रों के तौर पर विकसित किए गए 151 आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सखी ऐप का उद्घाटन किया।
जिलाधिकारी अरूण कुमार ने बताया कि स्मृति ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होने से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण मानकों तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों को उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्र बनाने के लिए किया गया प्रयास सराहनीय है। आगामी एक वर्ष में 500 और आंगनवाड़ी केंद्रों को उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्रों के रूप में विकसित किया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 1943 आंगनवाड़ी केंद्र हैं जिनमें से 151 आंगनवाड़ी केंद्रों को प्रथम चरण में स्वयं सेवी संस्था बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। सखी एप्लीकेशन के जरिए वह सभी उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्रों को आवश्यक निर्देश देंगे।
इसके अलावा आंगनवाड़ी में रहने वाले बच्चों के ऑनलाइन शिक्षण का कार्य भी इसी एप्लीकेशन के जरिए होगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत संबंधित ग्राम पंचायतों में उपलब्ध 14वें वित्त आयोग की धनराशि के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों पर आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।
-
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने 6 राज्यों अर्थात बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गरीब कल्याण रोजग़ार अभियान के तहत 5.5 लाख से अधिक रोजगार दिवसों का सृजन किया है।
रेल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इन परियोजनाओं में हुई प्रगति और इस योजना के तहत इन राज्यों के प्रवासी मजदूरों के लिए जुटाए गए कार्य के अवसरों के बारे में नजदीकी निगरानी कर रहे हैं। इन राज्यों में 2 हजार 988 करोड़ रुपये की लागत की लगभग 165 रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का निष्पादन किया जा रहा है। 14 अगस्त, 2020 तक, 11 हजार 296 श्रमिक इस अभियान में शामिल किए गए हैं और लागू की जा रही इन परियोजनाओं के लिए ठेकेदारों को 1336.84 करोड़ रुपये का भुगतान जारी किया गया है।
रेलवे ने प्रत्येक जिले के साथ-साथ इन राज्यों में भी नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं ताकि राज्य सरकार के साथ नजदीकी समन्वय स्थापित हो सके। रेल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जोनल स्तर पर रेलवे प्रशासन को निर्देश दिया है कि इन परियोजनाओं में प्रवासियों को काम पर लगाना और तदनुसार भुगतान सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 महामारी द्वारा प्रभावित प्रवासी मजदूरों की बड़ी संख्या में अपने क्षेत्रों/गांवों में वापसी को देखते हुए इन लोगों को सशक्त बनाने और आजीविका के अवसर प्रदान करने के लिए 20 जून, 2020 को गरीब कल्याण रोजग़ार अभियान नामक बड़े रोजगार एवं ग्रामीण सार्वजनिक कार्य अभियान की शुरूआत की थी। प्रधानमंत्री ने यह घोषणा की थी कि गरीब कल्याण अभियान के तहत टिकाऊ ग्रामीण बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए 50 हजार करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी।
-
भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने हवा के कम दबाव के क्षेत्र के कारण भारी बारिश होने से ओडिशा के कई हिस्सों में आज बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गये, फसल को नुकसान पहुंचा और दो लोगों की मौत हो गई।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मौसम केंद्र ने यहां बताया कि हवा का कम दबाव का क्षेत्र बने होने के कारण राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ सोमवार तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। हालांकि, यह चक्रवात अब कमजोर पड़ रहा है और यह झारखंड तथा पड़ोसी राज्यों की ओर बढ़ गया है।
विशेष राहत आयुक्त पी के जेना ने बताया कि बलांगीर जिले के पटनागढ़ प्रखंड स्थित एक गांव में शनिवार रात दीवार ढहने की एक घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि राज्य में कहीं से भी किसी और के हताहत होने की खबर नहीं है। मौसम केंद्र ने यह पूर्वानुमान लगाया है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा के कम दबाव के एक अन्य क्षेत्र के 19 अगस्त को बनने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में भारी बारिश होने से मल्कानगिरि, ढेंकानल, भद्रक और कटक जिलों सहित कई इलाकों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई गांवों का राज्य के शेष हिस्से से सड़क संपर्क टूट गया है। मल्कानगिरि के जिलाधिकारी मरीष अग्रवाल ने बताया कि जिले में कई स्थानों पर पुलिया डूब गई है जिससे सड़क संपर्क अस्थायी रूप से बाधित हो गया है। उन्होंने बताया कि चित्रकोंडा और कलीमेला प्रखंडों में कुछ मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश से करीब 34 गांव प्रभावित हुए हैं।
-
नई दिल्ली। नेशनल कैडेट कोर - एनसीसी ने 173 सीमावर्ती और तटीय जिलों में प्रमुख रूप से अपने विस्तार की पूरी तैयारी कर ली है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सभी सीमावर्ती और तटीय जिलों में युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एनसीसी विस्तार योजना के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को अपने संबोधन में इस योजना के प्रस्ताव की घोषणा की थी। 173 सीमावर्ती और तटीय जिलों में एक लाख कैडेटों को एनसीसी में शामिल किया जाएगा। एक तिहाई कैडेट लड़कियां होंगी। तटीय और सीमावर्ती जिलों के उन एक हजार से अधिक स्कूलों और कॉलेजों की पहचान की गई जहां एनसीसी की गतिविधियां शुरू की जाएंगी।
सेना इन एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षण और प्रशासनिक सहयोग प्रदान करेगी। नौसेना तटीय इलाकों में जबकि वायुसेना, अपने केंद्रों के निकट स्थित एनसीसी यूनिटों को सहायता प्रदान करेगी। इससे सीमावर्ती और तटीय क्षेत्रों के युवाओं को न केवल आगे बढऩे का मौका मिलेगा बल्कि उन्हें सशस्त्र बलों में जाने की प्रेरणा भी मिलेगी। एनसीसी विस्तार योजना राज्यों की सहभागिता के साथ लागू की जाएगी।
-
नई दिल्ली। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम नितिन गडकरी ने कहा है कि छोटे उद्यम देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। आज नई दिल्ली में स्वावलंबन ई-समिट-2020 को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम सेक्टर में अब तक 11 करोड़ रोजगार सृजित किए जा चुके हैं।
अगले पांच वर्षों में सरकार का लक्ष्य देशभर में और पांच करोड़ रोजगार सृजित करना है। श्री गडकरी ने कहा कि देश का 48 प्रतिशत निर्यात इसी सेक्टर से होता है और सरकार इसे 60 प्रतिशत तक ले जाना चाहती है।
-
नई दिल्ली। भारत सरकार ने मॉरीशस को उसके दक्षिण पूर्व तटीय क्षेत्र में हो रहे तेल रिसाव पर रोक लगाने और इससे संबंधित बाधाएं दूर करने के लिए तीस टन तकनीकी उपकरण और सामग्री भेजी है।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि तेल टैंकर से तेल रिसाव के कारण पर्यावरण संकट से निपटने में सहायता के लिए मॉरीशस सरकार के अनुरोध पर यह फैसला लिया गया है। 10 सदस्यों का एक तकनीकी कार्रवाई दल भी मॉरीशस भेजा गया है। इस दल में तेल रिसाव रोकने के उपायों में विशेष रूप से प्रशिक्षित भारतीय तटरक्षक बल के कर्मचारी हैं।
विदेश मंत्रालय ने बताया है कि भारत की यह सहायता हिन्द महासागर क्षेत्र में पड़ोसी देशों को मानवीय सहयोग और राहत देने की भारत की नीति के अनुरूप है। प्रधानमंत्री के निर्देश पर सभी क्षेत्रों में सुरक्षा और वृद्धि संबंधी सागर नीति तैयार की गई है।
- नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर और उप्र में योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे चेतन चौहान का निधन हो गया है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उप्र में कोरोना से ये दूसरे मंत्री की मौत है।73 वर्षीय चेतन चौहान कल से वेंटिलेटर पर थे। चेतन चौहान की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। शनिवार की शाम तबीयत बिगडऩे पर उन्हें लखनऊ पीजीआई से मेदांता गुरुग्राम लाया गया था। डॉक्टर्स उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए थे।भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे चेतन चौहान अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक थे। क्रिकेट से संन्यास लेकर वे राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। वे योगी सरकार में सैनिक कल्याण, होम गार्ड, पीआरडी, नागरिक सुरक्षा विभाग के मंत्री थे।---
- कटरा, जम्मू। करीब 5 महीने के बाद जम्मू में भक्तों के लिए माता वैष्णो देवी के द्वार खुल गए हैं। भक्तों के पहले जत्थे ने आज माता के दर्शन भी किए।माता के दर्शन करके आए एक दर्शनार्थी ने बताया, बहुत अच्छे से दर्शन कराए जा रहे हैं, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनिटाइजेशन और बाकी दिशा-निर्देशों का पालन कराया जा रहा है। पूरी यात्रा में तीन बार थर्मल स्क्रीनिंग की गई।कोरोना संक्रमण के देखते हुए इस बार यह यात्रा काफी अलग है। श्रद्धालुओं के लिए काफी शर्तें हैं, जैसे कि उन्हें चेहरे पर अनिवार्य रूप से मास्क लगाना होगा, कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। फोन पर आरोग्य सेतु ऐप भी डाउनलोड करना होगा। इसी के साथ जगह-जगह थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार के अनुसार पहले हफ्ते में हर रोज अधिकतम दो हजार तीर्थयात्री जाएंगे। इनमें से 1,900 जम्मू-कश्मीर और बाकी 100 यात्री बाहर के होंगे। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही लोगों को यात्रा की इजाजत होगी। कुमार ने बताया कि यात्रियों को फोन में 'आरोग्य सेतु ऐपÓ डाउनलोड करना जरूरी है। चेहरे पर मास्क लगाना होगा। जगह-जगह पर थर्मल जांच की जाएगी।प्रदेश के बाहर से आने वाले भक्तों को पहले टेस्ट करवाना होगा। टेस्ट रिपोर्ट को देखने के बाद ही उन्हें आगे जाने की अनुमति मिलेगी। इस बार भक्तों को पि_ुओं, पालकियों और खच्चरों की सुविधा नहीं मिलेगी, बल्कि उन्हें बैटरी चालित वाहनों, रोपवे और हेलीकॉप्टर जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करना होगा। मंदिर तक आने - जाने के मार्ग भी अलग होंगे। कटरा से भवन जाने के लिए बाणगंगा, अर्धकुंवारी और सांझीछत के पारंपरिक मार्गों का इस्तेमाल किया जाएगा। वापसी में हिमकोटि मार्ग-ताराकोट मार्ग का इस्तेमाल किया जाएगा।
- लखीमपुर । उप्र के लखीमपुर-खीरी में मासूम के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।घटना ईसानगर थाना क्षेत्र के पकरिया गांव की है। एसपी लखीमपुर खीरी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि 13 वर्षीय बालिका का शव ईसानगर क्षेत्र में एक खेत में पाया गया था। आज उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई है। इस मामले में केस दर्ज करने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।यह बालिका शुक्रवार सुबह खेतों की ओर शौच के लिए गई थी , लेकिन, उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। उसके काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की तो गांव में ही गन्ने के खेत में बालिका का शव मिला। घटना के बाद शनिवार को एसपी सत्येंद्र कुमार ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और पीडि़त परिवार से बातचीत की। बालिका के पिता की शिकायत पर गांव के ही दो आरोपियों संतोष यादव और संजय गौतम के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। एसपी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।इस बीच दुष्कर्म के बाद दलित बच्ची की हत्या के मामले में परिवार के लोगों का कहना है कि हत्या के दौरान उसकी आंखें फोड़ी गई और जुबान काटने की कोशिश हुई।एडिशनल एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हत्या से पहले किशोरी से दुष्कर्म किया गया था। उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी गई। उन्होंने लड़की की आंखें फोडऩे और जुबान काटने की बात को खारिज किया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और धारा 376 (डी) (सामूहिक दुष्कर्म ) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही उनके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
-
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार सुबह एक पिकअप ने कार को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित हुई पिकअप के चालक ने राहगीर को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे पलट गई। इससे वहां मौजूद बाइक सवार दूध विक्रेता पिकअप के नीचे दब गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल राहगीर और पिकअप के नीचे दबे दूध विक्रेता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी पिकअप चालक भाग निकला। इस दौरान सुबह मार्निंग वॉक पर निकले एडिशनल एसपी ज्ञानचंद यादव ने वहां मौजूद राहगीरों के साथ मिलकर पिकअप के नीचे फंसे अन्य लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर मुरलीपुरा थाना और दुर्घटना थाना पश्चिम की पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर शवों को कांवटिया अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार यह सड़क हादसा रविवार सुबह सीकर रोड पर ढेहर का बालाजी और खेतान अस्पताल के बीच हुआ। मुर्गियों से भरी हुई एक पिकअप सीकर रोड से वीकेआई की तरफ जा रही थी। खेतान अस्पताल के नजदीक आने के बाद अचानक पिकअप चालक पिकअप से संतुलन खो बैठा। पुलिस ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप ने पहले तो वहां से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी। उसके पिकअप ने विजयबाड़ी सीकर रोड निवासी शंकर लाल सोनी को टक्कर मारकर चपेट में लिया। इससे शंकर लाल की मौके पर ही मौत हो गई। वे मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रहे थे। शंकर लाल को टक्कर मारने के बाद पिकअप वहां खड़े दूध कारोबारी कालूराम पर पलट गई। चौमूं निवासी कालूराम हर रोज की तरह दूध बेचने आए थे। जिस समय कालूराम पर पिकअप पलटी उस समय कालूराम एक घर के बाहर खड़े थे। हादसे के बाद हंगामा मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कार एवं पिकअप का वहां से हटाया। पिकअप को जब्त कर लिया गया है। -
-दूसरे प्रदेशों के भक्तों को सीमित संख्या में मिलेगी अनुमति
जम्मू। कल 16 अगस्त से जम्मू- कश्मीर में भक्त माता वैष्णो देवी के दर्शन कर सकते हैं। कोरोना संक्रमण के कारण वैष्णो देवी यात्रा पर 18 मार्च से प्रतिबंध लगा हुआ था।
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने रविवार से भक्तों को माता के दर्शन करने की इजाजत दे दी गई है। इसके लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं। जिसके अनुसार अभी दूसरे प्रदेशों से आने वाले भक्तों की संख्या को सीमित रखा गया है। रोजाना दो हजार भक्त ही माता के दरबार जा सकेंगे। जिसमें 1900 जम्मू- कश्मीर के भक्त होंगे। वहीं अन्य प्रदेशों के केवल सौ भक्तों को दर्शन की अनुमति मिलेगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बोर्ड की तरफ से यात्रा के लिए तमाम एहितयात बरती जा रही है।
रमेश कुमार सीईओ श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार से यात्रा को शुरू कर दिया जाएगा। जिसमें पूरे नियम बनाए गए है। इस बार भक्तों को कटड़ा में श्राइन बोर्ड के पर्ची काउंटर पर पर्ची नहीं मिलेगी, बल्कि उन्हें ऑनलाइन पर्ची लेना होगी।
माता के दर्शन के लिए आने जाने के अलग अलग ट्रैक रखे गए हंै। प्रदेश के बाहर से आने वाले भक्तों को टेस्ट करवाकर आना पड़ेगा। उनके टेस्ट की रिपोर्ट को देखने के बाद ही आगे जाने की इजाजत दी जाएगी। इसके अलावा प्रदेश के रेड जोन एरिया में रहने वाले भक्तों को भी इसी तरह से रिपोर्ट दिखाकर आगे जाने दिया जाएगा। रूट पर कई जगह थर्मल स्क्रनिंग की व्यवस्था की गई है।.
बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि दर्शन करने के लिए पूरे इंतजाम किए गए हंै। विशेष आरती में बैठने की व्यवस्था को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है। दर्शन करने के लिए कम से कम भक्तों को गुफा के अंदर भेजा जाएगा।
-
- एक दिन में 8.6 लाख कोविड नमूनों का परीक्षण किया गया
- देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 6 लाख 68 हजार 220 हुई
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 57 हजार 381 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हुए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
इतने ऊंचे स्तर पर मरीजों की रिकवरी होने से भारत की रिकवरी दर 70 प्रतिशत से ज्यादा होने से अधिक से अधिक रोगियों का ठीक होना सुनिश्चित हो रहा है। इस उपलब्धि में और योगदान देते हुए 32 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में मरीज ठीक होने का प्रतिशत 50 प्रतिशत के स्तर से अधिक हो गया है। 12 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय रिकवरी दर से भी अधिक रोगी ठीक हुए हैं।
अधिक मरीजों के ठीक होने और अस्पतालों तथा घरों में आइसोलेशन (बीमारी के हल्के और मध्यम मामलों में) से छुट्टी पाने के साथ अब तक ठीक होने वाले कुल रोगियों की संख्या आज 18 लाख से अधिक होकर 18 लाख 8 हजार 936 तक पहुंच गई है। सक्रिय कोविड-19 के मामलों और इस बीमारी से ठीक हुए मरीजों के बीच अंतर बढ़ा है और यह 11 लाख (आज 11 लाख 40 हजार 716 आंका गया) से अधिक हो गया है।
ऐसा केन्द्र और राज्य/केन्द्र शासित प्रदेशों की सरकारों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है जिससे औसत दैनिक रिकवरी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
देश में कोविड-19 बीमारी के कुल सक्रिय मामलों की संख्या अभी 6 लाख 68 हजार 220 है जो इस बीमारी के अब तक के कुल पॉजिटिव मामलों का केवल 26.45 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में इसमें और कमी दर्ज हुई है। ऐसे रोगियों को चिकित्सीय पर्यवेक्षण में रखा गया है।
अस्पतालों में बेहतर और प्रभावी नैदानिक उपचार पर ध्यान देने, होम आइसोलेशन में देखरेख, गैर-इनवेसिव ऑक्सीजन की मदद, एम्स नई दिल्ली के टैली परामर्श सत्रों के माध्यम से सक्रिय तकनीकी मार्गदर्शन द्वारा कोविड-19 के रोगियों का इलाज करने वाले डॉक्टरों के नैदानिक प्रबंधन कौशल के उन्नयन से सहज, निपुण रोगी प्रबंधन करने में योगदान मिला है। इसने भारत की मामला मृत्यु दर (सीएफआर) वैश्विक औसत से कम बनाए रखने में सहायता प्रदान की। यह औसत लगातार सकारात्मक रूप से कम हो रहा है और वर्तमान में यह 1.94 प्रतिशत है।
भारत में टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट यानी परीक्षण, निगरानी और उपचार की कार्यनीति की वजह से पिछले 24 घंटों में अब तक के सबसे अधिक 8 लाख 68 हजार 679 परीक्षण किए गए इससे संचयी परीक्षणों की संख्या 2.85 करोड़ से अधिक हो गई।
-
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि भारत को 2022 तक हर दृष्टि से आत्मनिर्भर होना चाहिए। श्री नायडू ने फेस बुक पोस्ट पर जोर देकर कहा कि प्रत्येक नागरिक की शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाओं, भोजन, पेय जल और स्वच्छता तक पहुंच होनी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि 2022 तक भारत में कोई भी व्यक्ति बेघर नहीं रहना चाहिए। उपराष्ट्रपति ने कहा कि युवाओं का कौशल उन्नयन सुनिश्चित करके हम जनसंख्या के स्वरूप से मिलने वाले लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें गरीबी उन्मूलन, सामाजिक और स्त्री-पुरूष के बीच असमानता समाप्त करने और भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए नई ऊर्जा और संकल्प के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारी आगे की यात्रा में अंत्योदय और सर्वोदय मुख्य सिद्धांत होने चाहिए।
श्री नायडू ने आज देश के 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज़ादी के अनाम योद्धाओं को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उन अनेक अनाम योद्धाओं के योगदान को स्वीकार किया जाना चाहिए जो अपने क्षेत्रों में अत्यंत लोकप्रिय थे।
-
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर 9 सौ 26 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। 215 पुलिस कर्मियों को उल्लेखनीय वीरता के लिए पुलिस पदक दिया गया है। 80 पुलिस कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है और 631 को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए गए हैं।
215 वीरता पुरस्कारों में से 123 पदक जम्मू-कश्मीर में साहस और शौर्य की कार्रवाई के लिए दिए गए हैं। 29 कर्मियों को वाम उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में और 8 को पूर्वोत्तर क्षेत्र में उत्कृष्ट साहसी कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया है।
वीरता पुरस्कार पाने वालों में 55 कर्मी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के, 81 जम्मू-कश्मीर पुलिस के, 23 उत्तर प्रदेश पुलिस, 16 दिल्ली पुलिस, 14 महाराष्ट्र और 12 झारखण्ड पुलिस के हैं। शेष पुरस्कृत पुलिस कर्मी अन्य राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों तथा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के हैं।
-
नई दिल्ली। देश में स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में मानव संसाधन विकास मंत्रालय, माईजीओवी की साझेदारी के साथ, देश भर में विशिष्ट आयु के स्कूली छात्रों (नौवीं से दसवीं या माध्यमिक स्तर) और (ग्यारहवीं से बारहवीं या उच्च माध्यमिक स्तर) के लिए एक ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने आत्मनिर्भर भारत- स्वंतत्र भारत पर निबंध जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 23 अगस्त कर दिया है। इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए एनसीईआरटी नोडल एजेंसी होगी।
निबंध लेखन के लिए मुख्य विषय आत्मनिर्भर भारत- स्वतंत्र भारत के अंतर्गत उप-विषय निम्न प्रकार हैं-
-आत्मनिर्भर भारत के लिए भारतीय संविधान और लोकतंत्र सबसे बड़ा हिमायती है
-भारत का 75वां वर्ष- एक राष्ट्र आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर
-एक भारत श्रेष्ठ भारत के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत: जब अनेकता में एकता होती है तो नवाचार फलता-फूलता है
-डिजिटल इंडिया-कोविड-19 के दौरान और उससे बाद का सुअवसर
-आत्मनिर्भर भारत- राष्ट्रीय विकास में छात्रों की भूमिका
-आत्मनिर्भर भारत- लिंग, जाति और जातीय पूर्वाग्रहों से मुक्ति
-आत्मनिर्भर भारत-जैव विविधता और कृषि समृद्धि के माध्यम से एक नए भारत का निर्माण
-एक आत्मनिर्भर भारत की शुरुआत करने के लिए जब मैं अपने अधिकारों का प्रयोग करता हूं तो मुझे अपने कर्तव्यों का पालन करना नहीं भूलना चाहिए
-मेरी शारीरिक तंदुरुस्ती मेरी दौलत है जो आत्मनिर्भर भारत के लिए मानव संसाधन बनेगी
-आत्मनिर्भर भारत के लिए समुद्र से लेकर हरियाली तक का संरक्षण।
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली की टेलीफोन कॉल प्राप्त हुई।
नेपाल के प्रधानमंत्री ने भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार और भारत के लोगों को शुभकामनाएं और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्य के रूप में भारत के अभी हाल में हुए चुनाव के लिए बधाई दीं।
दोनों देशों में कोविड-19 महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के संदर्भ में दोनों नेताओं ने आपसी एकजुटता व्यक्त की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस संबंध में नेपाल के प्रधानमंत्री को भारत के निरंतर सहयोग की पेशकश की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री को टेलीफोन करने के लिए धन्यवाद दिया और भारत और नेपाल के बीच सभ्यता और सांस्कृतिक संबंधों का स्मरण किया।
-
- सरकार जल्द ही नई साइबर सुरक्षा नीति लाएगी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आने वाले एक हजार दिन (तीन साल से कम समय) में देश के सभी छह लाख गांवों को तेज इंटरनेट सुविधा देने वाले आप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ दिया जायेगा। इसके साथ ही सरकार जल्द ही नई साइबर सुरक्षा नीति भी लायेगी।
प्रधानमंत्री ने 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एतिहासिक लाल किले से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में नये भारत के निर्माण की दिशा में उठाये जा रहे कदमों का उल्लेख करते हुये कहा कि पांच वर्ष में डेढ़ लाख ग्राम पंचायतों को तीव्र इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने वाली आप्टिकल फाइबर सुविधा से जोड़ा गया है। अन्य एक लाख में भी यह सुविधा पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले एक हजार दिन के भीतर छह लाख गांवों में आप्टिकल फाइबर बिछाने का काम पूरा कर लिया जायेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके साथ ही हमें साइबर सुरक्षा के प्रति भी सचेत रहना होगा। हम इन खतरों का सामना करने के लिये कदम उठा रहे हैं। हम नई साइबर सुरक्षा नीति लेकर आयेंगे। इसके लिये रणनीति बनाने पर काम चल रहा है।
कोरोना वायरस महामारी की चुनौतियों का जिक्र करते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन भी शूरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतयेक भारतीय को एक स्वास्थ्य पहचान संख्या दी जायेगी जिसमें उसकी स्वास्थ्य से जुड़ी पूरी जानकारी होगी। किस डाक्टर से क्या इलाज किया गया, क्या-क्या दवा ली, इसकी पूरी जानकारी इसमें समाहित होगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया की बदौलत ही यूपीआई भीम के जरिये पिछले एक माह के दौरान तीन लाख करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया है। यह प्रौद्योगिकी से ही संभव हो सका है कि गरीबों के जनधन खातों में लाखों करोड़ों रुपये सीधे पहुंच गये। कृषि क्षेत्र में भी व्यापक बदलाव किया गया है।
एक राष्ट्र एक राशन कार्ड, एक राष्ट्र एक कर, जनधन खाते जैसे तमाम सुधार जिनमें नई प्रौद्योगिकी बड़ी भूमिका है, आज देश की ताकत बन चुके हैं। दिवाला एवं रिण शोधन अक्षमता (आईबीसी) जैसे एक के बाद एक सुधार किये गये।
- नई दिल्ली। राष्ट्र शनिवार को 74 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लालकिले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे।राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी में वाहनों की सुरक्षित और सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यातायात परामर्श जारी किया है। दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा है कि नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियान रोड, एस.पी. मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, राजघाट से आई.एस. बी.टी. और इससे जुड़े मार्ग, कल सवेरे चार बजे से दस बजे तक आम यातायात के लिए बंद रहेंगे।कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए रक्षा मंत्रालय ने सभी आमंत्रित लोगों से अनुरोध किया है कि वे लालकिले पर समारोह के दौरान गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें। सभी अतिथियों से मास्क पहनने का अनुरोध किया गया है। समारोह में केवल आमंत्रित व्यक्ति ही हिस्सा ले सकेंगे।----
- जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में ध्वनिमत से विश्वास मत जीत लिया। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी ने सदन की बैठक 21 अगस्त तक स्थगित कर दी।दो सौ सदस्यों के सदन में कांग्रेस पार्टी के 107 विधायक हैं और उसे निर्दलीय और सहयोगी दलों का समर्थन प्राप्त है। भारतीय जनता पार्टी के 72 विधायक हैं। इससे पहले, विधायी कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने राज्य सरकार की ओर से विधानसभा में विश्वास मत पेश किया जिस पर सदन में बहस हुई।
- -राष्ट्रके नाम अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कोरोना योद्धाओं की प्रशंसा कीनई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोविड-19 से कारगर ढंग से निपटने में केंद्र, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि उच्च जनसंख्या घनत्व के साथ विस्तृत और विविध राष्ट्र के लिए कोरोना वायरस का कारगर प्रबंधन करने और उसका फैलाव रोकने के लिए व्यापक मानव प्रयास अपेक्षित थे।श्री कोविंद शुक्रवार को 74वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित कर रहे थे। श्री कोविंद ने कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोहों वैश्विक महामारी के कारण सीमित रहेंगे। श्री कोविंद ने डॉक्टरों, स्वास्थ्य कार्मिकों, आपदा प्रबंधन टीमों, पुलिसकर्मियों, सफाई कर्मचारियों, वितरण कर्मचारियों, परिवहन, रेलवे, विमानन कार्मिकों, विभिन्न सेवा प्रदाताओं, सरकारी कर्मचारियों, समाज सेवी संगठनों और उदार नागरिकों के प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने जीवन बचाने और अनिवार्य सेवायें सुनिश्चित करने में अपनी ड्यूटी से आगे बढकर काम किया। उन्होंने अपने संबोधन में उन स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को याद किया जिन्होंने देश के लोगों को स्वतंत्र राष्ट्र में रहने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि भारत के प्रतिभाशाली नेताओं ने साझा राष्ट्रीय भावना को मजबूती प्रदान करने के लिए दुनियाभर की विविधता को एकता में रूपांतरित किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी शिक्षाएं हमेशा प्रासंगगिक रहेंगी और आने वाले वर्षों में विश्व का मार्गदर्शन करेंगी।पूर्वोतर और पूर्वी राज्यों में चक्रवात और बाढ के कारण आई प्राकृतिक आपदाओं के बारे में राष्ट्रपति ने कहा कि समाज के सभी वर्गों ने सामूहिक प्रयासों के जरिये आपदाओं में फंसे लोगों की सहायता की। श्री कोविंद ने जोर देकर कहा कि महामारी के खिलाफ लड़ाई में सबसे महत्वपूर्ण है प्रत्येक नागरिक के लिए जीवन और आजीविका सुनिश्चित करना। उन्होंने कहा कि वायरस की रोकथाम के प्रयासों के साथ सरकार ने उचित समय पर कल्याण उपाय भी शुरू किये जिनकी बदौलत करोड़ों लोग जीविका अर्जित करने में सफल रहे और उनके कष्ट कम करने में मदद मिली। श्री कोविंद ने सरकार के कुछ प्रमुख कार्यक्रमों की चर्चा की। इनमें अन्य के अलावा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड, वंदेभारत मिशन और श्रमिक स्पेशल रेलगाडिय़ों का संचालन जैसे कार्यक्रम प्रमुख थे। उन्होंने कहा कि सरकार के इन कार्यक्रमों से एक कठिन दौर में लोगों का जीवन आसान बनाने में मदद मिली। वसुधैव कुटुम्बकम की संस्कृति में भारत के विश्वास की चर्चा करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि देश ने न केवल अपने नागरिकों की देखभाल की बल्कि कई अन्य देशों के लिए भी मदद का हाथ बढ़ाया।उन्होंने कहा कि भारत ने मौजूदा कोरोना संकट को एक अवसर के रूप में समझा है और सरकार ने जीवन के सभी क्षेत्रों से संबद्ध लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए अनेक ऐतिहासिक सुधार किये हैं। श्री कोविंद ने महामारी से मानवता के समक्ष उत्पन्न कुछ महत्वपूर्ण चुनौतियों की चर्चा की। श्री कोविंद ने समूचे विश्व के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की और सभी लोगों से अपील की कि वे सावधानी बरतना जारी रखें और कोरोना वायरस के संकट को दूर करने में जिम्मेदारी से काम करें।
-
नई दिल्ली। कोविड-19 का इलाज करा रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। श्री शाह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
उन्होंने ट्वीट किया, आज मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं और इस समय जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्यलाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मुझे और मेरे परिजनों को ढांढस बंधाया, उन सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं। डॉक्टरों की सलाह पर मैं अभी कुछ और दिनों तक घर में पृथक-वास में रहूंगा।
उन्होंने गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को भी धन्यवाद दिया। वह इसी अस्पताल में भर्ती थे। गौरतलब है कि श्री शाह ने दो अगस्त को खुद ट्विटर पर बताया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।
-
जयपुर। राजस्थान विधानसभा के शुक्रवार से शुरू हुए सत्र में सचिन पायलट व उनके खेमे में रहे विश्वेंद्र सिंह को नयी जगह पर बैठना पड़ा। विधानसभा सचिवालय ने उनकी सीटों में बदलाव कर दिया है।
इस सत्र से पहले तक पायलट सदन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास वाली सीट पर बैठते थे। नयी व्यवस्था में उन्हें दूसरी पंक्ति में सत्ता पक्ष के एक सिरे पर अलग सीट दी गयी है। इसमें उनके दायीं ओर प्रतिपक्ष के सदस्यों की बैठने की व्यवस्था है। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते सदन में बड़ी संख्या में अतिरिक्त सीटें लगाई गयीं जिनमें से दो सीटों पर पायलट व पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह भी बैठे।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने अशोक गहलोत सरकार गिराने के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में पायलट को उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया था। उनके साथ पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह व खाद्य मंत्री रमेश मीणा को भी हटाया गया था। सदन में जहां कभी पायलट बैठते थे वहां आज संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल बैठे।
वहीं, पायलट ने सीटें बदलने पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, सदन में कोई कहां बैठता है यह महत्वपूर्ण नहीं है, लोगों के दिल और दिमाग में क्या है, वह ज्यादा महत्वपूर्ण है। सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद पायलट ने कहा, सदन में बैठने की व्यवस्था का निर्णय विधानसभा अध्यक्ष द्वारा किया जाता है, मुझे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी।
वहीं, सदन में कार्यवाही के दौरान भी पायलट ने एक बहस में हस्तक्षेप करते हुए इस पर टिप्पणी की। नई सीट विपक्ष की कतारों के पास होने पर उन्होंने कहा, मैंने सोचा कि हमारे अध्यक्ष व मुख्य सचेतक ने मेरी सीट यहां क्यों रखी है? मैंने सोचा और फिर देखा कि यह सरहद है, एक तरफ पक्ष है और दूसरी तरफ विपक्ष.... तो सरहद पर किसको भेजा जाता है? सबसे मजबूत योद्धा को भेजा जाता है।
उल्लेखनीय है कि पायलट व 18 अन्य विधायकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व के खिलाफ बगावत की थी। ये लोग नई दिल्ली में कांग्रेस के आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद ही लौटे।
-
नई दिल्ली। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि किसी भी अन्य क्षेत्र की तुलना में आत्मनिर्भरता रक्षा क्षेत्र के लिए अधिक महत्वपूर्ण है।
वे आज आत्मनिर्भर भारत सप्ताह समारोहों के हिस्से के रूप में रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक प्रतिष्ठानों और आयुध निर्माणी बोर्ड के नये उत्पादों का शुभारंभ कर रहे थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत को न केवल अपने हितों को पूरा करना है, बल्कि जरूरत के समय अन्य लोगों की भी मदद करनी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत अपनी रक्षा संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए विदेशी सरकारों, आपूर्तिकर्ताओं और बाहरी रक्षा उत्पादों पर निर्भर नहीं रह सकता। उन्होंने मजबूत और आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए स्वदेशी उत्पादन बढ़ाने पर बल दिया।
-
-स्वस्थ होने की दर बढ़कर 71 प्रतिशत से अधिक हुई
नई दिल्ली। कोविड संबंधी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार देश में दूसरे दिन भी आठ लाख से अधिक कोरोना परीक्षण किये गये। पिछले 24 घंटों के दौरान आठ लाख 48 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई। देश प्रतिदिन 10 लाख परीक्षण करने की क्षमता हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस उपलब्धि में केन्द्र और राज्य तथा केन्द्रशासित प्रदेशों के एकजुट प्रयासों का विशेष योगदान रहा है। साप्ताहिक आधार पर जांच की संख्या में भी काफी बढोत्तरी हुई है। पिछले महीने के पहले सप्ताह में जहां दो लाख तीस हजार नमूनों का परीक्षण किया गया वहीं इस सप्ताह अब तक सात लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है। देश में अब तक करीब 77 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है। प्रति दस लाख आबादी पर करीब 20 हजार लोगों की जांच की जा रही है।
रिकॉर्ड संख्या में रोगियों के स्वस्थ होने से देश में कोविड संक्रमित लोगों की वास्तविक संख्या में काफी कमी आई है। जहां इस वर्ष जनवरी में देश में सिर्फ एक जांच प्रयोगशाला थी वहीं अब यह संख्?या बढकर एक हजार 451 हो गई है। इस समय देश में एक हजार चार सौ 51 प्रयोगशालाओं में कोविड-19 की जांच हो रही है। इनमें से नौ सौ 58 सरकारी और चार सौ 93 निजी जांच केन्द्र हैं।










.jpg)















.jpg)
.jpg)