- Home
- देश
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 10 अगस्त को चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर को जोडऩे वाली सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल का उद्घाटन करेंगे और उसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे।यह सबमरीन केबल पोर्ट ब्लेयर को स्वराज द्वीप, लिटिल अंडमान, कार-निकोबार, कामोरता, ग्रेट-निकोबार, लॉन्ग आइलैंड और रंगत को भी जोड़ेगा।इस ऑप्टिकल फाइबर केबल से देश के अन्य भागों की तरह अंडमान-निकोबार द्वीप समूह तक भी तेजी से और ज्यादा भरोसेमंद मोबाइल तथा लैंडलाइन दूर-संचार सेवाएं उपलब्ध होंगी। फिलहाल अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में दूरसंचार प्रणाली बेहद कमजोर है। इसलिए देश के अन्य भागों से और द्वीप समूह में भी दूरसंचार सम्पर्क में रूकावट आती है।प्रधानमंत्री ने 30 दिसम्बर 2018 को पोर्ट ब्लेयर में इस परियोजना की आधारशीला रखी थी। द्वीप समूह में भरोसेमंद, तीव्र और निर्बाध गति से दूरसंचार और ब्रॉडबैन्ड सुविधाओं का प्रावधान द्वीप वासियों के साथ-साथ रणनीतिक और शासन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान में कहा गया है कि तीव्र गति से और निर्बाध दूरसंचार तथा ब्रॉडबैन्ड सम्पर्क उपलब्ध होने से द्वीप समूह में पर्यटन और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा। बेहतर संचार सुविधाओं से टेली-मेडिसि?न और टेली-एज्यूकेशन जैसी ई-प्रशासन सेवाएं भी आसानी से प्रदान की जा सकेंगी। ई-कॉमर्स में अवसर बढऩे से छोटे उद्यमियों को भी लाभ होगा। शिक्षा संस्थाएं भी ई-लर्निंग और ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए बैन्विड्थ की उपलब्धता बढऩे का लाभ उठा सकेंगी।अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में सैटेलाइट लिंकेज के कारण केवल तीन दशमलव दो जी.बी.पी.एस की बैंडविड्थ ही उपलब्ध है। ऑप्टिकल फाइबर केबल से जुडऩे के कारण अब इसकी गति सौ गुना अधिक हो जाएगी। यह परियोजना चालू होते ही शुरू में चार सौ जी.बी.पी.एस बैंडविड्थ उपलब्ध होने लगेगी।
- नई दिल्ली। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में स्कूली शिक्षा के ढांचागत उत्थान के प्रयास के रूप में 23 नये केंद्रीय विद्यालय स्थापित किए जाएंगे।स्कूली शिक्षा के प्रधान सचिव डॉ. असगऱ हसन समून ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में 36 केंद्रीय विद्यालय कार्य कर रहे हैं और भारत सरकार द्वारा 23 और केंद्रीय विद्यालय स्थापित करने से केंद्रशासित प्रदेश में स्कूली शिक्षा का ढांचागत विकास होगा।डॉ. असगऱ ने उपायुक्तों को इन केंद्रीय विद्यालयों के लिए उपयुक्त अस्थायी आवास को अंतिम रूप देने के अलावा इन विद्यालयों की स्थापना के लिए भूमि की पहचान की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया।
- नई दिल्ली। दुबई से आ रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान शुक्रवार शाम केरल के कोझीकोड हवाईअड्डे पर उतरने के बाद दो हिस्सों में टूट गया। इसमें 190 यात्री सवार थे।केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया- कोझीकोड में हुए हवाई हादसे में बहुत पीडि़त और व्यथित हंू। दुबई से कोझीकोड की एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट बारिश की स्थिति में रनवे पर स्किड कर गई। 2 टुकड़ों में टूटने से पहले एक ढ़लान में 35 फीट नीचे पहुंच गई। इस हादसे में 16 लोगों की जानें गई हैं। उन्होंने रात 12.01 बजे एक अन्य ट्वीट में बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है। घायलों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में दाखिल कराया गया है।
इससे पहले घटना की खबर लगते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को मौके पर जाने के निर्देश दिये हैं। शाह ने ट्वीट किया, केरल के कोझीकोड में एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान की दुर्घटना के बारे में जानकर व्यथित हूं। एनडीआरएफ को यथाशीघ्र मौके पर पहुंचकर राहत अभियान में सहायता का निर्देश दिया है।विमान शाम करीब सात बजकर 40 मिनट पर हवाईअड्डे पर उतरा। विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि विमान संभवत: रनवे से आगे निकल गया।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा- केरल के कोझिकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के दुर्घटनाग्रस्त होने से बेहद दुखी हूँ। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से बात की और स्थिति की जानकारी ली। प्रभावित यात्रियों, चालक दल के सदस्यों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं।प्रधानमंंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया-कोझीकोड में हुए विमान हादसे से बहुत आहत हूँ। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। केरल के सीएम से बात की। अधिकारी घटनास्थल पर हैं और सभी प्रकार की सहायता प्रदान कर रहे हैं ।विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने ट्वीट किया- शायद कालीकट में बहुत भारी बारिश होने के कारण पायलट पहले लैंडिंग नहीं कर पाया। दूसरे प्रयास में हार्ड लैंडिंग हुई। जिसके बाद फ्लाइट रनवे से बाहर स्किड कर गई। यह बहुत दुखद दुर्घटना है ।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा-केरल के कोझिकोड में विमान हादसे की खबर से हैरान हूँ, यह बहुत दु:खद है।ईश्वर दिवंगत विमान पायलट के परिवारजनों को हिम्मत दें। मैं घायलों के स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।---- - नई दिल्ली। उपभोक्ता कार्य मंत्री रामविलास पासवान ने राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों से एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना बिना देर किए पूरी तरह लागू करने का अनुरोध किया है।वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संवाददाता सम्मेलन में श्री पासवान ने कहा कि इस योजना से अब तक 24 राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश जुड़ जुके हैं। इन राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत करीब 65 करोड़ लाभार्थी राशन कार्ड के जरिए किसी भी दुकान से राशन ले रहे हैं। श्री पासवान ने आशा व्यक्त की कि शेष राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश मार्च 2021 तक इस योजना से जुड़ जाएंगे।---
- नई दिल्ली। आवास और शहरी मामलों के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने आज प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लिए लेटर ऑफ रिकमेंडेशन मॉड्यूल यानी सिफारिश के पत्र का प्रारूप जारी किया। यह प्रारूप उन स्ट्रीट वेंडर्स की सहायता के लिए तैयार किया गया है, जिनके पास न तो पहचान पत्र और बिक्री के लिए प्रमाणपत्र है और न ही उनका नाम इस योजना के तहत लाभार्थियों की सूची में है।यह मॉड्यूल इस तरह डिजिटल रूप में तैयार किया गया है, ताकि एक योग्य विक्रेता शहरी स्थानीय निकाय से सिफारिश के पत्र के लिए अनुरोध कर सकता है और पत्र की प्राप्ति के बाद वह प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण के लिए आवेदन कर सकता है।लेटर ऑफ रिकमेंडेशन यानी सिफारिश का पत्र रखने वाले विक्रेताओं को 30 दिनों की अवधि के भीतर सर्टिफिकेट ऑफ वेंडिंग या आईडी कार्ड जारी किया जाएगा। यह प्रावधान उन लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है, जो इनका लाभ उठाने में असमर्थ हैं।---
- नई दिल्ली। प्रोफेसर (डॉ.) प्रदीप कुमार जोशी ने आज संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के चेयरमैन के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। वह वर्तमान में संघ लोक सेवा आयोग में सदस्य के रूप कार्यरत थे। उन्हें आयोग के निवर्तमान चेयरमैन अरविंद सक्सेना द्वारा शपथ दिलाई गई।प्रो. (डॉ.) जोशी 2015 को सदस्य के रूप में आयोग से जुड़े थे। आयोग से जुडऩे से पहले वह छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के चेयरमैन भी रहे थे। उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन (एनआईईपीए) के निदेशक के रूप में भी सेवाएं दी हैं। अपने शानदार शैक्षणिक कैरियर में प्रो. (डॉ.) जोशी ने 28 वर्ष से ज्यादा समय तक स्नातकोत्तर स्तर पर पढ़ाया और विभिन्न नीति निर्माता, शैक्षिक और प्रशासनिक संगठनों में कई अहम पदों पर रहे।वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में विशेषज्ञ प्रो. (डॉ.) जोशी ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों व सेमिनार में शोध पत्र प्रकाशित और प्रस्तुत किए हैं।---
- -उपराष्ट्रपति ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के प्रशिक्षुओं को संबोधित कियानई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के युवा प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि वे अपने कार्य को गरीब-अमीर, स्त्री पुरुष, शहर गावों के बीच अंतर को मिटाने के मिशन के रूप में लें और नए भारत के लिए परिवर्तन के कारक के रूप में कार्य करें।आज लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के 2018 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के युवा प्रशिक्षुओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हाशिए पर खड़े वर्गों का सामाजिक आर्थिक उत्थान अधिकारियों का मूल उद्देश्य होना चाहिए।सरदार पटेल के स्वप्न को याद दिलाते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि सरदार पटेल ने एक ऐसी सिविल सेवा की अपेक्षा की थी जो गरीबी और भेदभाव से लड़ कर एक नए भारत के उत्थान के लिए काम करे। इस संदर्भ में उपराष्ट्रपति ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि वे अपने काम में सत्य निष्ठ, अनुशासित, कर्मठ, जवाबदेह, पारदर्शी बनें और सादगी का जीवन व्यतीत करें।पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वे एक महान नेता थे, सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, कर्मठता, करुणा, राष्ट्र भाव और साहस जैसे गुण उनके चरित्र में रचे बसे थे।उपराष्ट्रपति ने प्रशिक्षुओं से कहा कि वे निरन्तर नया सीखते रहें, विचार करें और नए प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि सुशासन ही आज के समय की मांग है। उन्होंने कहा कि प्रशासन तंत्र छोटा किन्तु सक्षम और दक्ष होना चाहिए जो पारदर्शी हो और लोगों की अपेक्षाओं को पूरा कर सके। एक ऐसा तन्त्र जो सुविधा और सेवाओं को तत्परता से उपलब्ध करा सके तथा उन्नति के अवसर और स्थितियां पैदा करे।उपराष्ट्रपति ने कहा यद्यपि विधायिका कानून और नीतियां बनाती है फिर भी उनको जमीन पर कैसे लागू किया जाता है ये अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा जो सरकार तत्परता और दक्षता से सेवा और सुविधा सुनिश्चित कर सकती है वोही लोगों द्वारा याद की जाती है। श्री नायडू ने कहा कि यह जिम्मेदारी प्रशासकों की है कि लोगों को उनके अधिकार और उनके लिए अधिकृत सुविधाएं बिना किसी देरी के जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाएं।उन्होंने कहा कि सरदार पटेल को मिल कर दल के रूप में काम करने पर विश्वास था। उपराष्ट्रपति ने प्रशिक्षु अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे भी अपने सहयोगियों और मातहत काम करने वाले कर्मचारियों के साथ एक टीम बनाएं और जन सेवा के कार्य दक्षता से करें।श्री नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का दिया मंत्र "परफॉर्म, रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म" युवा अधिकारियों को नए प्रयोग करने की प्रेरणा देगा और वे बेहतर से बेहतर अधिकारी के रूप में प्रगति करते जायेंगे।उन्होंने कहा कि भारत तेजी से हो रहे परिवर्तनों के दौर में है, महामारी के बावजूद विकास और आत्म निर्भरता के ऐसे अनेक नए अवसर हैं जो हमारे विकास की प्रक्रिया को किसी भी आपदा से निरापद रख सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं से आग्रह किया कि वे आगे बढ़ कर बदलते हुए नए भारत का नेतृत्व करें।नया भारत समावेशी है, उसमें जीवन की गुणवत्ता है, लोकतान्त्रिक मर्यादाओं को सुदृढ किया जा रहा है, जन कल्याण के संस्थानों को सशक्त बनाया जा रहा है।युवा अधिकारियों को महात्मा गांधी का बताया मंत्र देते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि वे सत्य, न्याय, समावेश, जन कल्याण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी निष्ठा के आधार पर ही सही और निस्पृह भाव से निर्णय ले सकेंगे।भाषा की चर्चा करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रशासन की भाषा स्थानीय लोगों की आम भाषा होनी चाहिए। उन्होंने इस बात की सराहना की कि अधिकारी अपने प्रशिक्षण के दौरान स्थानीय भाषा सीखते हैं।इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी द्वारा प्रकाशित, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम के संकलन, "सिक्सटी फाइव कन्वर्सेशन" का लोकार्पण भी किया।एकेडमी के निदेशक श्री संजीव चोपड़ा तथा फैकल्टी के अन्य सदस्य इस वर्चुअल समापन समारोह के अवसर पर उपस्थित रहे।
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय हथकर्घा दिवस के अवसर पर देश के हथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों का अभिनंदन किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन लोगों ने देश के प्राचीन शिल्प को जीवित रखने में महत्वपूर्ण योगदान किया। अपने ट्वीट में उन्होंने देशवासियों से कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए वे अधिक से अधिक हाथ से बनी वस्तुओं का इस्तेमाल करें।केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने भी हाथ से बनी वस्तुओं के अधिक से अधिक इस्तेमाल की अपील की। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष पहले आज ही के दिन राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की शुरूआत हुई थी। कपड़ा मंत्री ने कहा कि यह दिन स्वदेशी आंदोलन को भी एक श्रद्धांजलि है, क्योंकि आज ही के दिन 1905 में इसकी शुरूआत हुई थी।---
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि नई शिक्षा नीति छात्रों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने इस नीति के समग्र कार्यान्वयन पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस सम्मेलन से नई शिक्षा नीति के बारे में और अधिक जानकारी मिलेगी, जिससे इसके बेहतर कार्यान्वयन में मदद मिलेगी।
शिक्षा नीति में आमूलचूल परिवर्तन की आवश्यकता का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था वैश्विक स्तर की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति नये भारत के निर्माण की नींव रखेगी।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जहां एक ओर छात्रों और युवाओं को वैश्विक स्तर बनाए रखना है, वहीं उन्हें अपनी जड़ों को भी नहीं भूलना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय भाषाओं में शिक्षा से छोटे बच्चों को लाभ होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि छात्रों पर पाठ्यक्रम का बोझ कम किया जाना चाहिए, क्योंकि ऐसा महसूस किया गया है कि उन पर जानकारी का बोझ बढ़ रहा है।पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य एक बेहतर इंसान तैयार करना है। बेहतर भारत बनाने के लिए तेजी से सुधारों पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों को जिज्ञासा और प्रतिबद्धता वाले जीवन के लिए प्रयास करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति में शिक्षकों के ज्ञानार्जन पर भी जोर दिया गया है, क्योंकि शिक्षक ही प्रबुद्ध छात्र तैयार करते हैं। उन्होंने नई शिक्षा नीति पर प्रश्नों और संदेहों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अब छात्रों को अपना पाठ्यक्रम बदलने की सुविधा होगी और उच्च शिक्षा पर कोई बंधन नहीं होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिज्ञासा, चर्चा और विमर्श आधारित शिक्षा पूरी शिक्षा नीति को मजबूत करेगी। उन्होंने इस नीति को तैयार करने में हुए लंबे विचार-विमर्श का भी उल्लेख किया। - नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड-19 आपात प्रतिक्रिया एवं स्वास्थ्य प्रणाली तैयारी पैकेज की दूसरी किस्त के रूप में 890.32 करोड़ रुपये जारी किए हैं।प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश को दी गई वित्तीय सहायता वहां कोविड-19 संबंधी स्थिति पर आधारित है। मंत्रालय ने बताया कि दूसरी किस्त में वित्तीय मदद प्राप्त करने वालों में छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और सिक्किम शामिल हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 हजार करोड़ रुपये के कोविड-19 आपात प्रतिक्रिया एवं स्वास्थ्य प्रणाली तैयारी पैकेज की घोषणा की थी।वित्तीय सहायता की दूसरी किस्त का इस्तेमाल जांच, आरटी-पीसीआर, आरएनए संग्रह किट, ट्रूनैट और सीबी-नाट मशीनों की खरीद तथा उन्हें स्थापित करने, उपचार के लिए अवसंरचना को मजबूत करने और आईसीयू में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने, ऑक्सीजन जनरेटर स्थापित करने और ऑक्सीजन सांद्रकों की खरीद सहित सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त अप्रैल में जारी की गई थी। इस पैकेज ने 5 लाख 80 हजार 342 पृथक बिस्तर, ऑक्सीजन सुविधा से लैस 1 लाख 36 हजार 68 बिस्तर और 31 हजार 255 आईसीयू बिस्तर उपलब्ध कराने में मदद की है।मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने इस वित्तीय मदद से 86 लाख 88 हजार 357 जांच किट और 79 लाख 88 हजार 366 वाइल ट्रांसपोर्ट मीडिया (वीपीएम) खरीदी हैं। उन्हें मानव संसाधन के रूप में 96 हजार 557 कर्मी मिले हैं और 6 लाख 65 हजार 799 कर्मियों को प्रोत्साहन राशि दी गई।
- इडुक्की। केरल के इडुक्की जिले के राजमाला में आज सुबह आए भूस्खलन में चाय के बागान में काम करने वाले मजदूर मलबे में दब गए। आशंका जताई जा रही है कि दबे मजदूरों की संख्या 75 से 80 हो सकती है। इधर राज्य सरकार ने राहत कार्य के लिए भारतीय वायु सेना की मदद मांगी है, जिसके बाद वायु सेना ने हेलिकॉप्टर बचाव कार्य के लिए भेजे हैं।मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के अनुसार इडुक्की के राजमाला में भूस्खलन पीडि़तों को बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है। पुलिस, फायर, वन और राजस्व अधिकारियों को भी बचाव अभियान करने का निर्देश दिया गया है। वहीं कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री वी. सोमन्ना ने कोडागु जिले में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।राज्य में हो रही लगातार बारिश के बाद आज हुए भूस्खलन से क्षेत्र में तबाही ला दी। जिस जगह पर भूस्खलन हुआ वहां पर चाय के बागान में काम करने वाले मजदूर शेल्टर बनाकर रहते थे। यहां मजदूरों की लगभग पूरी एक बड़ी कॉलोनी सी बनी हुई थी। लैंड स्लाइड के बाद बड़ा सा मलबा शेल्टर हाउसेस के ऊपर गिरा और सभी दब गए। बताया जा रहा है कि अधिकांश मजदूर तमिलनाडु के रहने वाले हैं।जिस इलाके में भूस्खलन हुआ है यहां पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में परेशानी आ रही है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले पेरियावाड़ा इलाके का अस्थाई पुल बाढ़ में बह गया जिससे रोड से इस इलाके की कनेक्टिविटी टूट गई है।इस बीच केरल के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि एक मोबाइल मेडिकल टीम और 15 ऐंबुलेंस को घटना स्थल पर भेजा गया है। राजमाला में भूस्खलन पीडि़तों को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल तैनात किया गया है। पुलिस, अग्नि, वन और राजस्व अधिकारियों को भी बचाव अभियान तेज करने का निर्देश दिए गए हैं।---
- पन्ना। दुनिया भर में कीमती हीरों की खदानों के लिये प्रसिद्ध पन्ना में एक मजदूर की किस्मत उस समय चमक उठी जब उसे हीरा खदान से तीन हीरे मिले।इन हीरों की कीमत लगभग 30 से 35 लाख रुपये आंकी गयी है। पन्ना जिले के हीरा अधिकारी आर के पांडे ने बताया कि उथली हीरा खदान की खुदाई के दौरान सुबल नामक श्रमिक को साढ़े सात वजन कैरेट के तीन हीरे मिले हैं। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों ने इन हीरों की कीमत 30 से 35 लाख रुपये की बीच आंकी है। उन्होंने बताया कि मजदूर ने इन हीरों को कार्यालय में जमा करा दिया है। नियमानुसार इन हीरों की नीलामी की जायेगी और 12 प्रतिशत कर की राशि काट कर शेष 88 फीसद राशि सुबल को दे दी जायेगी। इससे संभवत: उसका भाग्य बदल जायेगा और सुबह अच्छा जीवन जीने में सक्षम हो सकेगा। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड में पन्ना की हीरा खदानों से एक मजदूर को 10.69 कैरेट का हीरा मिला था।----
- नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चन्द्र मुर्मू को भारत का नया नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) नियुक्त किया।आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति को गिरीश चन्द्र मुर्मू को भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक नियुक्त करते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है, उनकी नियुक्ति पदभार संभालने के तिथि से प्रभावी होगी।गौरतलब है कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश से भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को केन्द्र शासित प्रदेश का नया उपराज्यपाल बनाया गया है।
- नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह के सिलसिले में शिक्षा मंत्रालय माय-गॉव पोर्टल के सहयोग से देशभर में नौवीं और दसवीं तथा ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए ऑन लाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है।राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद - एनसीईआरटी इस प्रतियोगिता के लिए नोडल एजेंसी होगी। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर भारत- स्वतंत्र भारत विषय के तहत विभिन्न शीर्षकों से निबंध लिखने होंगे।निबंधों का चयन दो स्तरों पर किया जाएगा। पहले स्तर पर राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश इन्हें अंतिम रूप देंगे। एनसीईआरटी के विशेषज्ञों की एक टीम प्रत्येक राज्य से दस निबंधों का चयन करेगी जिन्हें अंतिम चयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर भेजा जाएगा।प्रतियोगिता के अगले चरण में नौवीं और दसवीं तथा ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षाओं की अलग-अलग श्रेणियों के लिए 30 निबंधों का चयन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए पुरस्कार राशि के बारे में घोषणा बहुत जल्द की जाएगी। विद्यार्थी अपनी प्रविष्टियां https://innovate.mygov.in/essayपोर्टल पर 14 अगस्त तक भेज सकते हैं।
- नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के आठ प्रमुख संवर्गों का एकल सेवा भारतीय रेल प्रबंधन सेवा (आईआरएमएस) में विलय का काम इस साल नवंबर तक पूरा होने की संभावना है।अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय परिवहन ने इसके तौर-तरीकों को अंतिम रूप देने के लिए कंसल्टेंसी फर्म मैकिन्से और कंपनी की सेवा ली है। अधिकारियों ने बताया कि रेल मंत्री पीयूष गोयल और रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी. के. यादव ने रेलवे सेवाओं के विलय पर विभिन्न संवर्गों और रेलवे यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। दिसंबर 2019 में, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आठ रेलवे सेवाओं को एक केंद्रीय सेवा में एकीकृत करके रेलवे के पुनर्गठन को मंजूरी दी थी। बैठक के दौरान, रेलवे ने संवर्गों को सूचित किया कि वे सभी सेवाओं के लिए समान पदोन्नति पर विचार कर रहे हैं।
- अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद में कोविड 19 के एक अस्पताल में आज तडके भीषण आग लगने से तीन महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि यह घटना तडके साढे तीन बजे अहमदाबाद के नवरंगपुरा के श्रेया अस्पताल में हुई। आग पर काबू पाने के लिये अनेक दमकल गाडिय़ों को घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस और दमकल विभाग ने कई मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आग लगने की इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। एक ट्वीट में श्री मोदी ने शोक संतप्त परिवारों की प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में मारे गये प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को दो-दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता तथा घायलों को पचास-पचास हजार रूपये सहायता की घोषणा की है।प्रधानमंत्री ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और अहमदाबाद के मेयर बीजल पटेल से स्थिति के बारे में बातचीत की। श्री मोदी ने कहा कि प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दे रहा है।मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इस आग में मरीजों की हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उपमुख्मंत्री नितिन पटेल ने बताया कि आग अस्पताल के आईसीयू यूनिट में लगी थी और इसका कारण शॉटसर्किट माना जा रहा है। सरकार ने इसकी जांच दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को सौंपी है। पुलिस तथा अन्य विशेषज्ञों ने जांच शुरू कर दी है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ. जयन्ती रवि और अहमदाबाद महाबालिका के आयुक्त मुकेश कुमार भी घटनास्थल पहुंचे।
-
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है। इससे पहले गिरीश चन्द्र मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के पद से त्यागपत्र दे दिया था जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।
1985 बैच के गुजरात कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री मुर्मू को पिछले वर्ष अक्तूबर में उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था।
- जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राजस्थान पर्यटन का महत्वपूर्ण केन्द्र है जिससे लाखों लोगों की आजीविका जुडी हुई है, ऐसे में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार जल्द ही नई पर्यटन नीति लाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य करीब 20 साल बाद लाई जा रही इस पर्यटन नीति से कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के कारण संकट का सामना कर रहे पर्यटन क्षेत्र को फिर पटरी पर लाने में भी मदद मिलेगी।श्री गहलोत बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पर्यटन विभाग की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान श्री गहलोत ने पर्यटन विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों से भी संवाद किया और पर्यटन को गति देने के लिए उनके सुझाव भी जाने।श्री गहलोत ने कहा कि मेले एवं उत्सव हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा देशी एवं विदेशी पर्यटक इनसे जुड़ सकें इसके लिए इन्हें नया रूप दिया जाए तथा पुष्कर मेला, डेजर्ट फेस्टिवल, कुंभलगढ़ तथा बूंदी उत्सव सहित विभिन्न मेलों की नए सिरे से ब्रांडिंग की जाए।
-
चेन्नई। कांचीपुरम में कांची कामकोटि पीठ ने सोने और चांदी के सिक्के तथा कामाक्षी मंदिर से पवित्र मिट्टी को अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन में इस्तेमाल के लिए भेजा है।
कांची कामकोटि पीठ के 70 वें आचार्य विजयेंद्र सरस्वती स्वामी ने बताया कि एकाम्बरनाथ स्वामी, कामाक्षी और भगवान विष्णु के अन्य मंदिरों से जमा की गयी मिट्टी को भूमि पूजन के पहले ही अयोध्या भेज दिया गया।
सदियों पुराने मठ के प्रमुख ने एक बयान में कहा है कि अपने पूर्ववर्ती और गुरु श्री जयेंद्र तथा चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती के आशीर्वाद के साथ दो ईंटें भी भेजी गयी हैं।
श्री विजयेंद्र सरस्वती ने कहा, श्री जयेंद्र सरस्वती और कांची मठ का अयोध्या में बनने जा रहे राम मंदिर के साथ बहुत करीबी संबंध रहा है। यह ईश्वर की इच्छा है। उन्होंने कहा, आचार्य ने विभिन्न समूहों से बात कर अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए कई बार प्रयास किए। उनकी इच्छा थी कि जल्द मंदिर बने । विजयेंद्र सरस्वती ने कहा, संयोग से अयोध्या में भूमि पूजन और श्री जयेंद्र का जयंती समारोह पांच अगस्त को ही रहा है। यह श्री राम के प्रति श्री जयेंद्र की भक्ति और समर्पण को दिखाता है। मठ के सूत्रों के मुताबिक कांची पीठ अयोध्या में राम मंदिर के लिए जयेंद्र सरस्वती की भूमिका पर दो भाषाओं (तमिल और अंग्रेजी) में किताब लाने का विचार बना रही है।
-
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होने के बाद कहा कि भगवान राम मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं और वह कभी घृणा एवं अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते।
उन्होंने ट्वीट किया, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप हैं। वे हमारे मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं। राम प्रेम हैं। वह कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते। कांग्रेस नेता ने कहा, राम करुणा हैं। वह कभी क्ररता में प्रकट नहीं हो सकते। राम न्याय हैं। वह कभी अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते। गौरतलब है कि अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी।
-
अयोध्या । श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण के कार्य शुभारंभ को सुहावना समय बताते हुए कहा कि मंदिर निर्माण भारत, विश्व और लोक कल्याण का निर्माण है ।
राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है । मंदिर का निर्माण भारत का निर्माण है, विश्व का निर्माण है, लोक कल्याण का निर्माण है । उन्होंने कहा, हिन्दू जनता की भावना, उनकी इच्छा, उनका मनोरथ यही है कि जल्द से जल्द भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण हो और हम अपनी आंखों से मंदिर का निर्माण देख लें । उन्होंने कहा, बड़े हर्ष का विषय है .... राम जन्मभूमि से जुडे होने के नाते बहुत दिनों से हमसे (लोग) पूछते रहे, ... मंदिर कब बनेगा । बार- बार हमारे सामने यही प्रश्न आता रहा । तब हमने कहना शुरू कह दिया एक ओर मोदी और एक ओर योगी, अब नहीं बनेगा तो कब बनेगा ।
महंत ने कहा कि ये बड़ा सुहावना समय आ गया है । करोड़ों-करोड़ हिन्दू रामभक्तों की अभिलाषा, मनोरथ और इच्छा यही है कि जहां राम लला विराजमान हैं, वहां दिव्य एवं भव्य मंदिर का निर्माण होना चाहिए, इसीलिए तन, मन, धन अर्पण करने के लिए सभी तैयार हैं । कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डा. मोहन राव भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तमाम साधु संत, विद्वान, महंत और गणमान्य लोग शामिल हुए ।
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन कर शिलान्यास किए जाने को ऐतिहासिक अवसर करार देते हुए भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि यह पल सभी को आनंदित और गौरवान्वित करने वाला है।
श्री नड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट कर प्रधानमंत्री और संत समाज के साथ सभी देशवासियों को बधाई दी और राम मंदिर निर्माण के आंदोलन में अपना जीवन खपा देने वालों को नमन भी किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्याजी में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास के मंगल अवसर पर सभी पूज्य संतों के चरणों में नमन करता हूं और समस्त देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। यह ऐतिहासिक पल सभी को आनंदित व गौरवान्वित करने वाला है।
प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए नड्डा ने कहा कि उन्होंने जन भावनाओं एवं श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के प्रति संकल्प को आज भूमि पूजन एवं शिलान्यास के माध्यम से साकार किया। उन्होंने संत समाज के लोगों के साथ मंदिर आंदोलन के लिए संघर्ष करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भी आभार जताया। श्री नड्डा ने कहा, मैं वंदन करता हूं सभी विचार परिवार के उन सभी सदस्यों का जो वर्षों तक अनवरत इस संकल्प के लिए संघर्ष करते रहे। मैं अभिनंदन करता हू, सभी राम भक्तों का जिनकी आस्था ने आज मूर्त रूप लिया। श्री नड्डा ने कहा कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के उपरांत सर्वोच्च न्यायालय द्वारा श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया गया और ये गर्व का विषय है कि समाज के सभी वर्गों ने इस निर्णय को सहर्ष स्वीकारा। उन्होंने कहा, श्री राम जी की सिखाई मर्यादा का अनुसरण कर सम्पूर्ण देश ने अनूठी मिसाल दिखाई।
-
अयोध्या । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाने के बाद कहा कि यह आनंद का क्षण है क्योंकि जो संकल्प लिया गया था, वह आज पूरा हुआ है।
उन्होंने कहा, एक संकल्प लिया था और मुझे स्मरण है तब कि हमारे सरसंघचालक बाला साहब देवरस जी ने हमको कदम आगे बढ़ाने से पहले यह बात याद दिलाई थी कि बीस-तीस साल लगकर काम करना पड़ेगा और 30वें साल के प्रारंभ में हमको संकल्प पूर्ति का आनंद मिल रहा है। अयोध्या में भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा, अनेक लोगों ने बलिदान दिया है और वे सूक्ष्म रूप में यहां उपस्थित हैं, क्योंकि वे प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित नहीं हो सकते हैं। ऐसे भी लोग हैं जो यहां आ नहीं सकते। रथयात्रा का नेतृत्व करने वाले आडवाणी जी अपने घर में बैठकर इस कार्यक्रम को देख रहे होंगे। कितने ही लोग हैं जो आ भी सकते हैं लेकिन बुलाए नहीं जा सकते, परिस्थति ऐसी है।
उन्होंने कहा, पूरे देश में देख रहा हूं कि आनंद की लहर है, सदियों की आस पूरी होने का आनंद है। लेकिन सबसे बड़ा आनंद है भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिस आत्मविश्वास की आवश्यकता थी और जिस आत्म-भान की आवश्यकता थी, उसका साकार अधिष्ठान बनने का शुभारंभ आज हो रहा है। श्री भागवत ने कहा, यह अधिष्ठान है आध्यात्मिक दृष्टि का। सारे जगत में अपने को और अपने में सारे जगत को देखने की भारत की दृष्टि का। उन्होंने कहा, अगर आज अशोक सिंहल यहां रहते तो कितना अच्छा होता, महंत परमहंस रामदास जी अगर आज होते तो कितना अच्छा होता। लेकिन जो इच्छा उसकी (ईश्वर) है, वैसा होता है। लेकिन मेरा विश्वास है कि जो है, वह मन से है और जो नहीं हैं, वे सूक्ष्म रूप से आज यहां हैं।
श्री भागवत ने कहा, इस आनंद में एक उत्साह है...अभी यह कोरोना का दौर चल रहा है, सारा विश्व अंतर्मुख हो गया है और विचार कर रहा है कि कहां गलती हुई। उन्होंने कहा, प्रभु श्रीराम हमारी रग-रग में हैं, उनको हमने खोया नहीं है। सब राम के हैं और सबमें राम हैं। इसलिए यहां अब मंदिर बनेगा और भव्य मंदिर बनेगा। संघ प्रमुख ने कहा, सारी प्रक्रिया शुरू हो गयी है, दायित्व बांटे गए हैं जिसका जो काम है, वह करेंगे। हम सब लोगों को अपने मन की अयोध्या को सजाना-संवारना है। उन्होंने कहा, ''यहां पर जैसे-जैसे मंदिर बनेगा, वैसे ही अयोध्या भी बनती चली जानी चाहिए और इस मंदिर के पूर्ण होने के पहले हमारा मन मंदिर बनकर तैयार रहना चाहिए। हमारा हृदय भी राम का बसेरा होना चाहिए।
- -मंत्रोच्चारण के बीच भूमिपूजन किया गयाअयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर की आधारशिला रखी। इस समारोह के साथ ही अयोध्या में आज से राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो गया है। समारोह में मंत्रोच्चारण के बीच मंदिर के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया।इस अवसर पर प्रधान मंत्री ने देशवासियों और दुनिया भर में मौजूद राम भक्तों को बधाई दी। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक अवसर करार देते हुए कहा कि आज जब समस्त देशवासी इस बात को लेकर प्रफुल्लित हैं कि उन्होंने भावनात्मक रूप से वह सब हासिल कर लिया है जिसकी वह सदियों से प्रतीक्षा कर रहे थे, भारत एक स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज कई लोग ऐसे भी हैं जिनके लिए यह विश्वास करना कठिन हो रहा है कि अपने जीवन काल में कभी वह आज का दिन भी देख सकते थे। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि राम जन्मभूमि को विध्वंस और पुनर्निर्माण के चक्र से मुक्ति मिल चुकी है और अब तंबू के स्थान पर रामलला के लिए भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा।प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस तरह से 15 अगस्त स्वतंत्रता संग्राम के लिए देश भर के लोगों द्वारा दिए गए बलिदान का प्रतीक है उसी तरह आज का दिन राम मंदिर के लिए पीढिय़ों के समर्पण और निरंतर संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने इस अवसर पर उन लोगों का स्मरण किया और उनके प्रति सम्मान प्रकट किया जिनके संघर्ष के परिणामस्वरूप राम मंदिर का सपना साकार हुआ है।श्री राम हमारी संस्कृति का आधार हैं
प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री राम के अस्तित्व को मिटाने के कई बार प्रयास किए गए लेकिन आज भी वह हमारी संस्कृति का आधार स्तंभ बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर हमारी संस्कृति, हमारी आस्था, राष्ट्रीय भावना और सामूहिक शक्ति का आधुनिक प्रतीक होगा जो आने वाली पीढिय़ों को प्रेरणा देने का काम करेगा। मंदिर के बनने से संभावनाओं के कई अवसर बनेंगे जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा।प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन करोड़ों राम भक्तों के विश्वास और सच्चे संकल्प की गवाही दे रहा है। उन्होंने पिछले साल माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मंदिर के संबध में सुनाए गए फैसले के दौरान सभी की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, देशवासियों द्वारा दिखाए गए संयम और गरिमा की प्रशंसा की । उन्होंने कहा कि यह संयंम और गरिमा आज भी दिखाई दे रही है।प्रधान मंत्री ने इस अवसर पर उन बातों का स्मरण किया कि किस तरह से गरीब, पिछड़े, दलित, आदिवासी सहित सभी वर्ग के लोगों ने एकसाथ मिलकर श्री राम की? विजय, श्री कृष्ण गोवर्धन को उठाने, छत्रपति शिवाजी को स्वराज लाने और गांधीजी के नेतृत्व में स्वतंत्रता आंदोलन को चलाने जैसे कार्यों का सशक्त माध्यम बने। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण भी लोगों की मदद और योगदान से शुरू हुआ है।श्री राम के चरित्र का स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह हमेशा सत्य पर टिके रहे और सामाजिक सद्भाव को अपने शासन का आधार बनाया। वह अपनी प्रजा से समान रुप से प्रेम करते थे लेकिन गरीबों और जरूरतमंदों के लिए उनके हृदय में विशेष दया भाव था । जीवन का कोई ऐसा पहलू नहीं है जहाँ श्री राम प्रेरणा के स्रोत के रूप में वर्तमान नहीं हैं। उनका प्रभाव देश की संस्कृति, दर्शन, विश्वास और परंपरा के कई पहलुओं में दिखाई देता है।श्री राम - अनेकता में एकता का सूत्रप्रधानमंत्री ने कहा कि श्री राम, प्राचीन काल में वाल्मीकि रामायण और तुलसीदास के माध्यम से, मध्यकालीन युग में कबीर और गुरु नानक के माध्यम से और आधुनिक युग में महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्याग्रह तथा उनके भजनों के माध्यय से एक मार्गदर्शक प्रकाश के रूप में आज भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध भी श्री राम से जुड़े हैं, और अयोध्या शहर सदियों से जैनियों की आस्था का केंद्र रहा है। विभिन्न भाषाओं में लिखे गए विभिन्न रामायणों को याद करते हुए, प्रधान मंत्री ने कहा कि श्री राम देश में विविधता में एकता का सूत्र हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री राम कई देशों में पूजे जाते हैं। विश्व की सबसे अधिक मुस्लिम जनसंख्या वाले देश इंडोनेशिया, कंबोडिया, लाओस, मलेशिया, थाईलैंड, श्रीलंका और नेपाल जैसे देशों में रामायण की खासी लोकप्रियता है। ईरान और चीन की कई लोककथाओं में भी राम का संदर्भ मिलता है। कई अन्य देशों में भी रामकथा काफी लोकप्रिय है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण की शुरुआत के साथ ही इन सभी देशों के लोग आज खुशी महसूस कर रहे हैं।प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि आने वाले कई वर्षों तक राम मंदिर समस्त मानवजाति के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण होगा कि श्री राम, राम मंदिर और हमारी चिर पुरातन परंपराओं का संदेश पूरे विश्व तक पहुंचे। इस बात को ध्यान में रखते हुए ही देश में राम सर्किट का निर्माण कराया जा रहा है।प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर महात्मा गांधी जी के रामराज्य के सपने का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि श्री राम की शिक्षाएं आज भी देश का मार्गदर्शन कर रही हैं। इसमें कोई भी गरीब या दुखी नहीं होना चाहिए; पुरुषों और महिलाओं को समान रूप से खुश होना चाहिए; किसानों और पशुपालकों को हमेशा खुश रहना चाहिए; बूढ़े, बच्चों और डॉक्टरों को हमेशा सुरक्षित रखना चाहिए; शरण मांगने वालों की रक्षा करना सभी का कर्तव्य है; मातृभूमि स्वर्ग से बढ़कर है; और, एक राष्ट्र के पास जितनी अधिक शक्ति होगी, उसकी शांति की क्षमता उतनी ही अधिक होगी जैसी मूल बातें शामिल हैं। प्रधान मंत्री ने कहा कि श्री राम आधुनिकता के साथ-साथ परिवर्तन का भी प्रतीक हैं। श्रीराम के इन आदर्शों पर चलकर देश प्रगति कर रहा है।प्रधान मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि मंदिर का निर्माण आपसी प्रेम और भाईचारे की नींव पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सबका साथ और सबका विश्वास के साथ, हमें सबका विकास हासिल करना होगा और आत्म-विश्वास से भरा आत्मानिर्भर भारत बनाना होगा। उन्होंने कहा कि हम सबको श्री राम के इस संदेश का अनुसरण करने की आवश्यकता है कि किसी भी प्रकार की देरी किए बिना हमें आगे बढऩा चाहिए।प्रधानमंत्री ने कोविड की वर्तमान पृष्ठभूमि में श्री राम के मर्यादा मार्ग के महत्व को याद करते हुए सभी लोगों से दो गज की दूरी है जरुरी और मास्क है जरुरी की मर्यादा का पालन करने का आह्वान किया ।भूमि पूजन समारोह निर्धारित समय पर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुआ और 12 बजकर 45 मिनट पर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अनेक संत, आध्यात्मिक नेता और राम मन्दिर आन्दोलन से जुडे अन्य नेता उपस्थित हुए। विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंघल के परिवार से पवन सिंघल और महेश भागचंदका भी समारोह में उपस्थित थे। वे भूमि पूजन समारोह में मुख्य यजमान थे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करने वाले पहले प्रधानमंत्री बने। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर पारिजात का पौधा लगाने के बाद भूमि पूजन समारोह में हिस्सा लिया।प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर राम मन्दिर के मॉडल पर स्मारक डाक टिकट जारी किया। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री मोदी को स्मारिका के रूप में लकड़ी के बने कोडंड राम की प्रतिमा भेंट की।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि यह एक ऐसा सपना था जो पांच सदियों के बाद पूरा हुआ है।है। - नई दिल्ली। केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में धार्मिक स्थल खोले जाने के फैसले के बाद वैष्णो देवी यात्रा 16 अगस्त से फिर शुरू होगी। Ÿश्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कोरोना संक्रमण के कारण लगभग चार महीने तक बंद रहने के बाद तीर्थ यात्रा फिर शुरू किए जाने की घोषणा की है। श्राइन बोर्ड ने कहा कि यात्रा के संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया बाद में घोषित की जाएगी। कोरोना संक्रमण के बाद 18 मई को वैष्णो देवी यात्रा स्थगित की गई थी।जम्मू- कश्मीर प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस आयोजनों के बाद इस महीने की 16 तारीख से केन्द्रशासित प्रदेश में सभी धार्मिक स्थल खोले जाने का निर्णय लिया है।










.jpg)















.jpg)
.jpg)