- Home
- देश
-
नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने राशन कार्ड जारी करने के लिए ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत प्रवासी मजदूरों के सत्यापन में देरी के लिए मंगलवार को राज्यों को फटकार लगाई और उन्हें यह कवायद चार सप्ताह के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। शीर्ष अदालत ने केंद्र को उन राज्यों को खाद्यान्न जारी करने का भी निर्देश दिया, जिन्होंने प्रवासी मजदूरों का सत्यापन पूरा कर लिया है। सत्यापन में देरी को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण'' बताते हुए न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने कहा कि यदि राज्य निर्धारित समय के भीतर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने में विफल रहते हैं तो वह संबंधित सचिवों को तलब करेगी। पीठ ने कहा, ‘‘सत्यापन चार महीने में क्यों पूरा नहीं हो सका? ये तो हद हो गई। चार महीने बाद भी आप यह कर रहे हैं और यह कहने की हिम्मत कर रहे हैं कि इसके लिए और दो महीने चाहिए...हम निर्देश देते हैं कि पूरा सत्यापन चार सप्ताह में पूरा किया जाए।'' शीर्ष अदालत ने कहा कि बिहार और तेलंगाना ही ऐसे राज्य हैं जिन्होंने प्रवासी मजदूरों का 100 प्रतिशत सत्यापन पूरा कर लिया है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि कुछ राज्यों ने सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली है, जबकि अन्य ने अभी तक यह प्रक्रिया शुरू भी नहीं की है। भूषण ने कहा कि एक और मुद्दा यह भी है कि राशन कार्ड जारी होने के बाद भी ये राज्य इन श्रमिकों को राशन जारी नहीं कर रहे हैं और उनका (राज्यों) कहना है कि केंद्र सरकार ने इन लोगों के लिए अतिरिक्त राशन आवंटित नहीं किया है। शीर्ष अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 27 अगस्त के लिए सूचीबद्ध कर दी।
शीर्ष अदालत ने इससे पहले सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया था कि वे सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत लगभग आठ करोड़ प्रवासी मजदूरों को दो महीने के भीतर राशन कार्ड उपलब्ध कराएं। - नोएडा (उप्र)। नोएडा पुलिस ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के पोर्टल पर फर्जी पहचान के साथ वैध लाभार्थियों के स्थान पर अवैध लोगों के नाम पर करीब 40 लाख रुपये का कथित रूप से गबन करने को लेकर निगम के एक लिपिक को सोमवार को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि विस्तृत जांच के बाद अपराध शाखा ने सेक्टर 58 थाना के अधिकारियों के साथ मिलकर लिपिक आरोपी रजत भारती को गिरफ्तार किया। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया, ‘‘आरोपी ने पोर्टल से वैध बीमित लोगों के नामों को हटाकर वहां फर्जी नाम डाल दिये और इस तरह गड़बड़ी कर ‘सुपर स्पेशल ट्रीटमेंट' लाभ ले लिये।'' उन्होंने बताया कि दिल्ली के दयालपुर का निवासी आरोपी भारती नोएडा में ईएसआईसी उपक्षेत्रीय कार्यालय में लिपिक है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है और कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
- भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने सोमवार को कहा कि वह इस बात की जांच करेगी कि 14 जुलाई को पुरी में 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर के खजाने रत्न भंडार के आंतरिक कक्ष के ताले नकली चाबियों से क्यों नहीं खुल पाए। रत्न भंडार को 46 वर्षों के बाद रविवार को बहुमूल्य वस्तुओं की सूची बनाने और इसकी संरचना की मरम्मत के लिए पुनः खोला गया। जगन्नाथ मंदिर के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी ने कहा था कि एक विशेष समिति के सदस्यों ने खजाने के भीतरी कक्ष के दरवाजों पर लगे तीन तालों को खोलने की कोशिश की, लेकिन उनमें एक एक पुरी जिला प्रशासन के पास उपलब्ध दो नकली चाबियों से नहीं खुल पाया। कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा, "पिछली बीजू जनता दल (बीजद) सरकार के दौरान रत्न भंडार की नकली चाबियों की उपलब्धता को लेकर झूठ लाया गया था। इस मामले की निश्चित रूप से जांच की जाएगी।" जगन्नाथ मंदिर राज्य सरकार के विधि विभाग के अधीन है।हरिचंदन ने कहा, "नकली चाबियों के बारे में किसने कहा था और किसके निर्देश पर ऐसा किया गया, इसकी भी जांच की जाएगी।" चार अप्रैल 2018 को सरकार ने रत्न भंडार को भौतिक जांच के लिए फिर से खोलने का प्रयास किया था, लेकिन चाबियां न मिलने के कारण यह प्रयास असफल रहा। कुछ दिनों बाद सरकार ने कहा था कि नकली चाबियां मिल गई हैं। मंत्री ने कहा कि यदि किसी ने कभी भगवान जगन्नाथ के आभूषणों को छुआ होगा तो उसे निश्चित रूप से परिणाम भुगतने होंगे। हरिचंदन ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि ऐसी घटना नहीं हुई होगी। सूची तैयार होने के बाद ही हमें इस बारे में स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।"
- बुलंदशहर (उप्र), । बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति ने आपसी झगड़े को लेकर कथित रूप से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी डी. अनूप सिंह ने बताया कि जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के वाल्मीकि बस्ती में आरोपी सचिन नामक एक व्यक्ति ने घरेलू कलह को लेकर अपनी पत्नी मंजू (38) की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस में आरोपी सचिन को हिरासत में ले लिया है एवं मंजू का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सचिन और मंजू श्रमिक थे और उनकी शादी 15 साल पहले हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं।आरोपी दोनों पति-पत्नी अपनी तीन बेटियों के साथ परिवार से अलग रहते थे। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक पति-पत्नी दोनों स्थानीय पालिका परिषद में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत थे। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां मंजू का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके पर जांच कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह आराम से घर पर बैठा हुआ था। मंजू इस दौरान उसे घूर-घूर कर देख रही थी। इसी बात पर पहले दोनों का झगड़ा हुआ। हालांकि, अधिकारी जांच पूरी होने पर ही हत्या का कारण स्पष्ट होने की बात कह रहे हैं।मंजू की केवल तीन पुत्रियां हैं, पुत्र नहीं है। तीनों बेटियों की उम्र क्रमशः 13, नौ व पांच वर्ष है। वारदात के दौरान मंजू की दोनों बड़ी पुत्रियां स्कूल गई हुई थीं, जबकि सबसे छोटी पांच वर्षीय पुत्री घर पर ही मौजूद थी।पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति जहांगीराबाद की दिल्ली गेट पुलिस चौकी पहुंचा और जानकारी दी। उसे हिरासत में ले लिया गया है। हत्या का कारण जानने के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी ने पहले ब्लेड से गर्दन पर वार किया फिर गला दबा कर हत्या कर दी। (सांकेतिक फोटो)
-
नोएडा (उप्र)। नोएडा में नैनीताल बैंक की एक शाखा से साइबर लूट के जरिए 16.50 करोड़ रुपये अज्ञात ठगों के विभिन्न खातों में कथित रूप से अंतरित कर लिये गये। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध) विवेक रंजन राय ने बताया कि पुलिस ने जून में पांच दिनों के दौरान हुए इस अपराध की जांच शुरू कर दी है। राय ने कहा, ‘‘सेक्टर 62 स्थित नैनीताल बैंक की शाखा के आईटी प्रबंधक ने यहां साइबर अपराध थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 16 और 20 जून के बीच किन्हीं अज्ञात व्यक्तियों ने बैंक के सर्वर हैक कर लिये।'' अधिकारी ने कहा, ‘‘इस अपराध को अंजाम देने वालों ने बैंक प्रबंधक के ‘लॉग इन आईडी' और ‘पासवर्ड' पर नियंत्रण पाने के लिए हैक किये गये सर्वर का इस्तेमाल किया। ऐसा कर बैंक से 16.50 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में अंतरित कर लिये गये।'' उन्होंने कहा कि इस मामले की अब तक की गई जांच से पता चला है कि यह धनराशि विभिन्न 89 खातों में अंतरित की गयी। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए एक विशेष दल बनाया गया है।
- नई दिल्ली। स्विगी, बिगबास्केट और जोमैटो जैसे ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जल्द ही बीयर, वाइन और लिकर जैसे कम अल्कोहल वाले पेय पदार्थों की डिलीवरी शुरू कर सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, नई दिल्ली, कर्नाटक, हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु, गोवा और केरल जैसे राज्य इस संबंध में पायलट परियोजनाओं पर विचार कर रहे हैं।इसके अलावा अधिकारी इस कदम के फायदे और नुकसान का भी आकलन कर रहे हैं.। वर्तमान में, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में शराब की होम डिलीवरी की अनुमति है। यह सुविधा विशेष रूप से उन लोगों के लिए होगा, जो मध्यम मात्रा में अल्कोहल युक्त शराब को पीना पसंद करते हैं। यह उन महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी है, जो शराब की दुकानों से खरीदारी को अप्रिय मानते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ऑनलाइन डिलीवरी से पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बिक्री में 20 से 30 परसेंट की वृद्धि हुई है। स्विगी के कॉर्पोरेट मामलों के वाइस प्रेसिडेंट दिनकर वशिष्ठ का भी यही कहना है कि ऑनलाइन मॉडल शुरू होने से लेन-देन के रिकॉर्ड, आयु सत्यापन और सीमाओं का पालन सही से हो सकेगा। ऑनलाइन तकनीक, नियामक और उत्पाद शुल्क आवश्यकताओं के साथ तालमेल बिठाती है, जिससे समय, ड्राई डे और जोनल डिलीवरी गार्डरेल का पालन सुनिश्चित होगा।
- प्रयागराज (उप्र)। यूपी के प्रयागराज से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।यहां मेजा में एक बच्चे को प्राइमरी स्कूल में बंद कर टीचर अपने घर चले गए, जब गांव वालों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो आनन-फानन में उन्होंने टीचरों को बुलवाकर ताला खुलवाया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, इस मामले में कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग ने कार्यवाहक प्रिंसिपल जूली कुमारी को सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन भी कर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार अवस्थी को इस कमेटी का जांच अधिकारी बनाया गया है।
- नयी दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) में कथित घोटाले की जांच संभाल ली है जिसमें तत्कालीन अध्यक्ष, अधिकारियों और नेताओं के परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को 2020-22 के दौरान जिला कलेक्ट्रेट और पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया था। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने तत्कालीन सीजीपीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, तत्कालीन सचिव जे के ध्रुव और अन्य के खिलाफ कथित भाई-भतीजावाद और अपने अपात्र बेटों, बेटियों, रिश्तेदारों और परिचितों की जिला कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षकों और ऐसे अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती सुनिश्चित करने के लिए उन्हें प्रावीण्य सूची में आगे बढ़ाने के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज की है।सीबीआई ने रायपुर और भिलाई में टामन सिंह सोनवानी और सचिव ध्रुव (दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है) और अन्य के आवासीय परिसरों पर सोमवार को छापेमारी की। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि सोनवानी के बेटे नितेश का चयन उप जिलाधिकारी, उनके बड़े भाई के बेटे साहिल का उपाधीक्षक और उनकी बहन की बेटी सुनीता जोशी का श्रम अधिकारी, उनके बेटे की पत्नी निशा कोसले का उप जिलाधिकारी और उनके भाई की रिश्तेदार दीपा आदिल का जिला आबकारी अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। सीबीआई प्रवक्ता ने कहा, "यह भी आरोप लगाया गया है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के तत्कालीन सचिव (ध्रुव) ने अपने बेटे (सुमित) को उप जिलधिकारी के पद पर चयनित कराया।'' उन्होंने बताया कि एजेंसी ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ सरकार के तत्कालीन वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही नेताओं के भी बेटे, बेटियों, रिश्तेदारों के नाम परीक्षा में चयनित कुल 171 अभ्यर्थियों की प्रावीण्य सूची में शामिल थे।
- चंडीगढ़। पंजाब में अंतरराज्यीय हथियार तस्करी के एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है और कनाडा में रह रहे आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लांडा के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों के पास से छह पिस्तौल बरामद की गई हैं।यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा,''पंजाब पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर एक अभियान चलाकर अंतरराज्यीय हथियार तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़ किया और विदेश में रह रहे आतंकवादी लखबीर उर्फ लांडा के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों के पास से छह अत्याधुनिक पिस्तौल, मैगजीन और गोला-बारूद भी जब्त किया गया है।'' उन्होंने बताया कि अमृतसर में राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस महानिदेशक ने बताया कि मामले की जांच चल रही है ताकि गिरोह के अन्य लोगों के साथ संबंधों का पता लगाकर शेष आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके। साथ ही मध्य प्रदेश से संचालित अवैध तरीके से हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह को ध्वस्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि संगठित अपराध और अवैध तौर पर हथियार तस्करी के गिरोह में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के. कामराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि शिक्षा जैसे क्षेत्रों में उनका योगदान अद्वितीय है। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘के. कामराज को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। उन्हें उनके दूरदर्शी नेतृत्व और गरीबों के उत्थान के प्रयासों के लिए व्यापक रूप से याद किया जाता है। शिक्षा जैसे क्षेत्रों में उनका योगदान अद्वितीय है। हम उनके आदर्शों को पूरा करने और न्यायपूर्ण और दयालु समाज के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।'' पूर्ववर्ती मद्रास प्रेसीडेंसी में 1903 में जन्मे कामराज राज्य के मुख्यमंत्री बने और उन्हें गरीबों की मदद के लिए कई कल्याणकारी कदम उठाने का श्रेय दिया जाता है। बाद में वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। उन्हें संगठन का कुशल नेता माना जाता था।
- श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित देवी उमा भगवती का मंदिर 30 साल से अधिक समय बाद रविवार को केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की मौजूदगी में फिर से खोला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जीर्णोद्धार कार्य के बाद उद्घाटन समारोह के दौरान मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। राजस्थान से लाई गई देवी उमा की मूर्ति को धार्मिक मंत्रोच्चार के बीच गर्भगृह में स्थापित किया गया। स्थानीय कश्मीरी पंडितों और मुसलमानों ने मंदिर के जीर्णोद्धार पर खुशी व्यक्त की। स्थानीय निवासी गुलजार अहमद ने कहा, "हम अपने पंडित भाइयों की हरसंभव मदद करने के लिए तैयार हैं।"उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि 34 साल बाद मंदिर में कोई धार्मिक समारोह आयोजित किया गया है।
-
नयी दिल्ली. कांग्रेस के गौरव गोगोई लोकसभा में पार्टी के उप नेता होंगे और इस निर्णय के बारे में एक पत्र अध्यक्ष ओम बिरला को भेजा गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि कांग्रेस के संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला को पत्र लिखकर उन्हें संसद के निचले सदन में कांग्रेस के उप नेता, मुख्य सचेतक और दो सचेतक नियुक्त किये जाने के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया गोगोई लोकसभा में पार्टी के उप नेता होंगे, जबकि केरल से आठ बार के सांसद के. सुरेश पार्टी के मुख्य सचेतक होंगे। उन्होंने बताया कि विरुधुनगर के सांसद मणिकम टैगोर और किशनगंज के सांसद मोहम्मद जावेद लोकसभा में पार्टी के सचेतक होंगे। इससे पहले, पार्टी ने राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया था।
वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘विपक्ष के नेता राहुल गांधी के मार्गदर्शन में कांग्रेस और ‘इंडिया' गठबंधन के दल लोकसभा में जनता के मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाएंगे।'' -
नयी दिल्ली. सरकार ‘2047 तक सभी के लिए बीमा' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगामी बजट सत्र के दौरान बीमा अधिनियम, 1938 में संशोधन करने वाला विधेयक पेश कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि संशोधन विधेयक में शामिल किए जा सकने वाले कुछ प्रावधानों में समग्र लाइसेंस, अंतर पूंजी, सॉल्वेंसी मानदंडों में राहत, कैप्टिव लाइसेंस जारी करना, निवेश नियमों में बदलाव, मध्यवर्तियों के लिए एकमुश्त पंजीकरण और बीमा कंपनियों को अन्य वित्तीय उत्पाद वितरित करने की अनुमति देना शामिल हैं। इस कदम से बैंकिंग क्षेत्र की तरह विभेदित बीमा कंपनियों के प्रवेश की अनुमति दी जा सकती है। बैंकिंग क्षेत्र को इस समय सार्वभौमिक बैंक, लघु वित्त बैंक और भुगतान बैंक के रूप में वर्गीकृत किया गया है। समग्र लाइसेंस के प्रावधान से जीवन बीमा कंपनियों को स्वास्थ्य बीमा या सामान्य बीमा पॉलिसियों को ‘अंडरराइट' करने की अनुमति मिलेगी। बीमा अधिनियम, 1938 के प्रावधानों के अनुसार, जीवन बीमा कंपनियां केवल जीवन बीमा कवर ही दे सकती हैं, जबकि साधारण बीमा कंपनियां स्वास्थ्य, मोटर, आग लगने जैसे गैर-बीमा उत्पाद दे सकती हैं। इरडा बीमा कंपनियों के लिए समग्र लाइसेंसिंग की अनुमति नहीं देता है। ऐसे में एक बीमा कंपनी एक इकाई के रूप में जीवन और गैर-जीवन, दोनों उत्पाद नहीं दे सकती है। सूत्रों ने बताया कि विधेयक का मसौदा तैयार है और इसे मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल के पास भेजा जाना है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय को उम्मीद है कि इसे आगामी सत्र में पेश किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि प्रस्तावित संशोधन मुख्य रूप से पॉलिसीधारकों के हितों को बढ़ावा देने, पॉलिसीधारकों को मिलने वाले प्रतिफल में सुधार करने, अधिक प्रतिभागियों के प्रवेश को सुगम बनाने, आर्थिक विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने, बीमा उद्योग की परिचालन और वित्तीय दक्षता बढ़ाने और कारोबारी सुगमता पर केंद्रित हैं। वित्त मंत्रालय ने दिसंबर, 2022 में बीमा अधिनियम, 1938 और बीमा विनियामक विकास अधिनियम, 1999 में प्रस्तावित संशोधनों पर टिप्पणियां आमंत्रित कीं थीं।
-
इंदौर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मध्य प्रदेश के सभी 55 जिलों के लिए ‘‘पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस'' का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया। मुख्य कार्यक्रम इंदौर के अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुआ, जिसे ‘पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस' के रूप में विकसित किया गया है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार सहित अन्य लोग मौजूद थे। यादव ने कहा कि इन कॉलेज की स्थापना 450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से की गई है।
अधिकारियों के अनुसार, इन कॉलेजों में सभी पाठ्यक्रम नई शिक्षा नीति के अनुसार पेश किए जाएंगे और वे रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करेंगे। -
इंदौर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार को उस अभियान में हिस्सा लिया, जिसका मकसद एक ही दिन में 11 लाख पौधे लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाना है। गृह मंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सटीक जवाब है।
विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत देशभर में लगभग 140 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें मध्य प्रदेश में 5.5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। शाह ने इसे ‘भारत के फेफड़े’ बताया।शाह ने कहा, “ विकास हो रहा है और हम सुविधाएं बढ़ा रहे हैं। मोदी जी ने हमें पीछे देखने और आने वाली पीढ़ी के लिए भी काम करने को कहा है। पर्यावरण की चिंता सिर्फ देश के लिए ही नहीं, बल्कि हर जगह अहम हो गई है। कार्बन डाइऑक्साइड और मोनोऑक्साइड ने ओजोन के स्तर को कम कर दिया है और इसकी परत में छेद कर दिया है।”
उन्होंने कहा, ‘इससे तापमान में वृद्धि हुई है। जलवायु परिवर्तन को महसूस किया जा रहा है। मोदी जी द्वारा शुरू किया गया अभियान इसका सटीक जवाब है।’गृह मंत्री ने कहा कि देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में 51 लाख पौधे लगाए जाएंगे।उन्होंने कहा कि जब मोदी ने इस अभियान की शुरूआत की थी तो किसी को अंदाज़ा नहीं था कि यह अभियान एक जनआंदोलन बन जाएगा और सभी अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाना चाहेंगे।
शाह ने इस बात पर जोर दिया कि कोई भी कार्यक्रम सिर्फ सरकार के कारण सफल नहीं हो सकता। गृह मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें बताया कि उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों की मदद मांगी है।उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों को इसमें शामिल किया गया है और उनके संबंधित प्रतीकों को समर्पित अलग-अलग वन खंड बनाए गए हैं। शाह ने बताया कि इन पौधों को पानी देने के लिए तीन तालाब भी बनाए गए हैं।
उन्होंने कहा, “मैं हमेशा पूरे देश को ऑक्सीजन प्रदान करने के लिए मध्य प्रदेश को भारत के फेफड़े कहता हूं।”गृह मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के कुल क्षेत्रफल का 31 प्रतिशत वन क्षेत्र है और पूरे देश के कुल वन क्षेत्र का 12 फीसदी मध्य प्रदेश में है।उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में छह बाघ अभयारण्य, 11 राष्ट्रीय उद्यान, 24 अन्य अभयारण्य हैं और अब कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीते भी आ गए हैं।शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जी-20 में ‘ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस’ जैसी पहल की जिसके चलते संयुक्त राष्ट्र ने मोदी को ‘चैंपियन ऑफ अर्थ’ के पुरस्कार से सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि मोदी ने सीओपी 28 (संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन) में हरित ऋण कार्यक्रम का प्रस्ताव रखा और इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर कई पहल कीं।शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर की अनेक पहल की हैं जिनमें पेट्रोल और डीजल में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाने की इजाजत देना भी शामिल है और 2025 तक पूरे देश में यह काम हो जाएगा।उन्होंने कहा कि गुजरात देश का पहला राज्य है जिसने मोदी के मुख्यमंत्री रहते हुए पर्यावरण विभाग शुरू किया।
केंद्रीय सशस्त्र पुल बल (सीएपीएफ) ने 5.21 करोड़ पौधे लगाए हैं तथा इस वर्ष एक करोड़ अतिरिक्त पौधे लगाए जाएंगे।शाह ने हाल के आम चुनावों में राज्य की सभी 29 लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए मध्य प्रदेश की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “ मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। हम सभी जानते हैं कि देश सुरक्षित है और पूरी दुनिया में हर क्षेत्र में पहले स्थान पर है।”शाह ने लोगों से आग्रह किया कि वे लगाए जा रहे पौधों की देखभाल बेटों की तरह करें। उन्होंने कहा, ‘ये पौधे आपकी मां की तरह देखभाल करेंगे।’
शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सुबह में कहा, “ आज एक विशेष दिन है, जब इंदौरवासी 11 लाख पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। ”उन्होंने कहा कि मोदी जी द्वारा शुरू किए गये ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वह भी आज इंदौर (मध्य प्रदेश) के रेवती रेंज के बीएसएफ परिसर में पौधे लगाएंगे।शाह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण मोदी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक रहा है और वृक्षारोपण को सरकार ने जन-जन की चेतना का विषय बनाया है।एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम से ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अकादमी के रेवती रेंज में गड्ढे खोदे गए और आज सुबह प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा भूमि पूजन किए जाने के बाद पौधे लगाने का काम शुरू हो गया।
इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि दोपहर तक 11 लाख में से सात लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छह जुलाई को राज्य में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की थी।
-
चेन्नई। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के. आर्मस्ट्रांग की हत्या के एक प्रमुख आरोपी ने रविवार को यहां पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और हिरासत से भागने की कोशिश की, जिस दौरान उसे मार गिराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जब आरोपी के. थिरुवेंगदम को जांच के तहत उत्तरी चेन्नई के एक स्थान पर ले जाया गया, तो उसने एक पुलिसकर्मी पर हमला कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद एक पुलिस अधिकारी ने उसपर गोली चलाई। थिरूवेंगदम को बसपा नेता की हत्या में इस्तेमाल किये जाने के बाद छिपाकर रखे गये हथियारों की तलाश करने के लिए वहां ले जाया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थिरुवेंगदम (30), बसपा नेता आर्मस्ट्रांग की हत्या के मामले में गिरफ्तार किये गए 11 आरोपियों में से एक था और वह एक कुख्यात अपराधी था। यहां की एक अदालत ने कुछ ही दिन पहले सभी आरोपियों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। आर्मस्ट्रांग की यहां पांच जुलाई को एक गिरोह ने हत्या कर दी थी, जिसके बाद विपक्षी दलों ने राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाया था। पुलिस और सरकार ने अपराधियों को सजा दिलाने के लिए कड़े कदम उठाने का आश्वासन दिया था। पुलिस ने 11 जुलाई को पुदुकोट्टई जिले में एक कुख्यात अपराधी को भी मार गिराया था। - चंडीगढ़। पंजाब में फाजिल्का जिला प्रशासन ने रचनात्मकता को बढ़ावा देने और छात्रों को सीखने का तनाव रहित अनुभव प्रदान करने के लिए सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में ‘बस्ता रहित दिवस' (बैग-फ्री डे) पहल शुरू की है। रविवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत छात्रों को हर महीने के आखिरी शनिवार को स्कूल बैग लाने की जरूरत नहीं है। फाजिल्का के जिला शिक्षा अधिकारी शिव पाल ने कहा कि ‘बैग-फ्री' दिवस पर कोई नियमित कक्षाएं नहीं होंगी और पारंपरिक कक्षाओं के बजाय राफ्टिंग, कहानी सुनाना, कक्षा में चर्चा और योग जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य तनाव मुक्त होकर सीखने का अनुभव प्रदान करना, रचनात्मकता और कौशल को बढ़ाना तथा बच्चों का समग्र विकास करना है। फाजिल्का के उपायुक्त सेनू दुग्गल ने कहा, ‘‘विद्यार्थी ‘बैग फ्री डे' पर स्कूल में बैग नहीं लाएंगे। उस दिन मनोरंजक गतिविधियां होंगी। इसके अलावा वह शिष्टाचार, एक टीम में कार्य करने, संचार कौशल, अच्छे व्यवहार और बुरे व्यवहार के बारे में सीखेंगे।'' अधिकारियों ने बताया कि यह पहल कुछ दिन पहले अबोहर के एकता कॉलोनी के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शुरू की गई थी। पाल ने कहा कि फाजिल्का में 468 प्राथमिक विद्यालय हैं, जिनमें लगभग 72 हजार छात्र हैं।
- रत्नागिरी । महाराष्ट्र में जमकर बारिश हो रही है । रत्नागिरी में बारिश से हालात बदत्तर हो गए है । ऐसे में रत्नागिरी के खेड तहसील के शिवतार-नामदरे वाड़ी सड़क बारिश के कारण टूट गई है. । सड़क का एक हिस्सा पानी के तेज बहाव में बह गया है. । जानकारी के मुताबिक़ सड़क का एक हिस्सा टूटकर नदी में बह गया है. ।सड़क बहने के कारण इस सड़क से यातायात पूरी तरह से बंद हो चूका है. । बारिश के कारण मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है. । राज्य की ज्यादातर नदियां उफान पर है और कई गांव बाढ़ की चपेट में है. । प्रशासन ने नदी के किनारें बसे गांवों के लोगों के लिए भी अलर्ट जारी किया है. । रत्नागिरी में स्थिति काफी गंभीर है । .
- हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में रविवार को यूपी रोडवेज की एक बस हादसे का शिकार हो गई।. यहां हर की पैड़ी के पास रोडवेज बस के पुल से नीचे गिरने पर 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए।. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।. पुलिस ने बताया कि बस मुरादाबाद से देहरादून के लिए जा रही थी।. हर की पैड़ी के पास पहुंचने पर बस अचानक अनियंत्रित हो गई.। इसके बाद हाईवे की सुरक्षा दीवार तोड़ते हुए पलटकर दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के एंट्री गेट पर नीचे गिर गई.। फिलहाल, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.।
- गुवाहाटी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि दुनिया भर में दक्षिणपंथी नेताओं को कट्टरपंथी वामपंथियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। ट्रंप (78) शनिवार को उस समय बाल-बाल बच गए जब अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में चुनावी रैली में एक हमलावर ने उन पर कई गोलियां चलाईं। एक गोली ट्रंप के दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में लगी, लेकिन उनकी हालत ठीक है। शर्मा ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दुनिया भर में दक्षिणपंथी नेता अब कट्टरपंथी वामपंथियों के निशाने पर हैं। हालांकि, ये हमले ‘राष्ट्र प्रथम' विचारधारा को हराने में सक्षम नहीं होंगे।'' ‘स्टैंड विद ट्रंप', ‘नेशन फर्स्ट' टैग के साथ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘डोनाल्ड ट्रंप के लिए शुभकामनाएं हैं, क्योंकि वह मजबूती से खड़े हैं। गोलीबारी की इस घटना में रैली में मौजूद एक व्यक्ति की जान चली गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अमेरिका की ‘सीक्रेट सर्विस' के एक कर्मी ने 20 वर्षीय हमलावर को मार गिराया।
- भुवनेश्वर।. ओडिशा के पुरी में स्थित 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर का ‘रत्न भंडार' 46 साल बाद रविवार दोपहर को फिर से खोला गया। अधिकारिय़ों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आभूषणों, मूल्यवान वस्तुओं की सूची बनाने और भंडार गृह की मरम्मत करने के लिए रत्न भंडार को खोला गया है। इसके पहले 1978 में इसे खोला गया था। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गठित समिति के सदस्यों ने दोपहर करीब 12 बजे मंदिर में प्रवेश किया और अनुष्ठान करने के बाद रत्न भंडार पुनः खोला गया। ओडिशा में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में रत्न भंडार को पुन: खोलना एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा था। भाजपा ने तत्कालीन सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) पर इसकी खोई हुई चाबियों को लेकर निशाना साधा था और लोगों से वादा किया था कि अगर वह चुनाव जीतती है तो रत्न भंडार को फिर से खोलने का प्रयास करेगी। ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा गया, ‘‘भगवान जगन्नाथ की इच्छा पर उड़िया समुदाय ने 'उड़िया अस्मिता' की पहचान के साथ आगे बढ़ने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।'' इसमें कहा गया, ‘‘आपकी इच्छा पर ही जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार खोले गए थे। आज आपकी इच्छा पर ही 46 साल बाद रत्न भंडार को एक बड़े उद्देश्य के लिए दोपहर एक बजकर 28 मिनट पर शुभ घड़ी पर खोला गया।''अधिकारियों ने बताया कि रत्न भंडार को खोलते समय 11 लोग मौजूद थे, जिसमें उड़ीसा उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश विश्वनाथ रथ, श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधीक्षक डीबी गड़नायक और पुरी के नाममात्र राजा 'गजपति महाराजा' के एक प्रतिनिधि शामिल थे। मंदिर में प्रवेश करने से पहले पाधी ने कहा कि रत्न भंडार पुनः खोल दिया गया है, लेकिन मूल्यवान वस्तुओं की सूची तत्काल नहीं बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कि रत्न भंडार के आंतरिक और बाहरी कक्षों में रखे गए आभूषण और अन्य मूल्यवान वस्तुओं को लकड़ी के संदूकों में बंद कर अस्थायी सुरक्षित कमरे में रखा जाएगा। पाधी ने बताया कि अस्थायी सुरक्षित कमरे की पहचान कर ली गई है और वहां सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। उन्होंने कहा, ''वस्तुओं की सूची तैयार करने का काम आज शुरू नहीं होगा। यह कार्य मूल्यांकनकर्ताओं, सुनारों और अन्य विशेषज्ञों को नियुक्त किए जाने पर सरकार की मंजूरी मिलने के बाद किया जाएगा। हमारी पहली प्राथमिकता रत्न भंडार की संरचना की मरम्मत करना है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद कीमती सामान वापस लाया जाएगा और फिर सूची तैयार की जाएगी।'' पाधी ने बताया कि रत्न भंडार के बाहरी कक्ष की तीन चाबियां उपलब्ध थीं जिनमें से एक गजपति महाराज के पास, दूसरी एसजेटीए के पास और तीसरी एक सेवक के पास थी। उन्होंने बताया कि आंतरिक कक्ष की चाबी गायब है, हालांकि उसे नई चाबी से खोलने के बाद सील कर दिया जाएगा तथा जिलाधिकारी की निगरानी में नई चाबी को जिला कोषागार में रखा जाएगा। रत्न भंडार में रखे गए कीमती सामान को ले जाने के लिए लकड़ी के छह संदूक मंदिर में लाए गए हैं। इन संदूकों के अंदरूनी हिस्से में पीतल लगा हुआ है। एक अधिकारी ने बताया कि सागवान की लकड़ी से बने ये संदूकें 4.5 फुट लंबी, 2.5 फुट ऊंची और 2.5 फुट चौड़ी हैं। इन संदूकों को बानने वाले एक कारीगर ने बताया, ''मंदिर प्रशासन ने 12 जुलाई को हमें ऐसी 15 संदूकें बनाने के लिए कहा था। 48 घंटे की मेहनत के बाद हमने छह संदूक बनाई थीं।'' सुबह न्यायमूर्ति रथ और पाधी ने गुंडिचा मंदिर में भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहनों की पूजा-अर्चना की थी और इस कार्य के सुचारु रूप से पूरा होने की कामना की थी। भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की प्रतिमाएं फिलहाल गुंडिचा मंदिर में हैं, जहां उन्हें सात जुलाई को रथ यात्रा के दौरान ले जाया गया था। अगले सप्ताह बाहुदा यात्रा के दौरान उन्हें जगन्नाथ मंदिर में वापिस स्थापित किया जाएगा। पाधी ने बताया कि पूरी प्रक्रिया के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की गई है।उन्होंने बताया, ''तीन एसओपी तैयार की गई हैं, जिसमें से एक रत्न भंडार को फिर से खोलने से संबंधित है, दूसरा अस्थायी रत्न भंडार के प्रबंधन के लिए है और तीसरा कीमती सामान की सूची से संबंधित है।'' एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सरकार ने रत्न भंडार में मौजूद बहुमूल्य वस्तुओं की डिजिटल सूची तैयार करने का निर्णय लिया है, जिसमें उनके वजन और निर्माण आदि का विवरण दिया जाएगा। एएसआई के अधीक्षक गड़नायक ने बताया कि रत्न भंडार की मरम्मत करने के लिए मैकेनिकल, सिविल और ढांचागत निर्माण कार्य से जुड़े कई अभियंता निरीक्षण करेंगे।
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल साइट X पर सौ मिलियन फॉलोअर्स पूरे हो गए हैं। इसी के साथ पीएम मोदी पूरी दुनिया में 'एक्स' पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बन गए हैं। . जबकि वह खुद सिर्फ 2,671 लोगों को ही फॉलो करते हैं.। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने 2009 में अपना 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट बनाया था. । उस दौरान वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे। . ट्विटर ज्वाइन करने के एक साल के भीतर उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में पहुंच गई थी। . जुलाई 2020 में उनके 60 मिलियन फॉलोअर्स थे. । बता दें कि 'एक्स' पर गृह मंत्री अमित शाह के 35.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं.। वहीं लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को 26.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। .
-
भुवनेश्वर,। ओडिशा सरकार पुरी में 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर का ‘रत्न भंडार’ आज फिर से खोलेगी। एक अधिकारी ने बताया कि आभूषणों और अन्य कीमती वस्तुओं की एक सूची तैयार करने के लिए 46 वर्ष बाद इस भंडार को खोला जाएगा। . इसे पिछली बार 1978 में खोला गया था। राज्य सरकार द्वारा खजाने में रखी कीमती वस्तुओं की सूची बनाने के लिए गठित समिति के अध्यक्ष न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) बिश्वनाथ रथ ने बताया, ‘‘जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार आज फिर से खोला जाएगा.। ’’ उन्होंने बताया कि पुरी में हुई समिति की एक बैठक में यह फैसला लिया गया.।
उन्होंने बताया कि समिति के सदस्यों में श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी भी शामिल हैं। ओडिशा उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रथ ने बताया कि जिस स्थान पर इन कीमती वस्तुओं को अस्थायी तौर पर रखा जाएगा। उसे भी निर्धारित कर लिया गया है.। -
नई दिल्ली। श्री अमरनाथजी के दर्शन के लिए आज जम्मू के भगवती नगर आधार-शिविर से चार हजार आठ सौ 89 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना हो गया है। इसमें तीन हजार छह सौ 72 पुरुष, एक हजार 86 महिलाएं, 21 बच्चे, 88 साधु और 22 साध्वियां हैं। इनमें से एक हजार आठ सौ 96 यात्री बालताल आधार-शिविर के लिए और दो हजार नौ सौ 93 यात्री पहलगाम के लिए रवाना हुए।
- नयी दिल्ली।. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को सीमावर्ती गांवों के निवासियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने और ऐसे दूरदराज के क्षेत्रों से पलायन को रोकने के लिए कनेक्टिविटी बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। यहां एक उच्च स्तरीय बैठक में ‘जीवंत ग्राम कार्यक्रम' (वीवीपी) के कार्यान्वयन की समीक्षा करते हुए, शाह ने सभी संबंधित पक्षों को निर्देश दिया कि वे केंद्र सरकार द्वारा की गई विशेष पहल के तहत सीमावर्ती गांवों के मुद्दों को बेहतर ढंग से समझने के लिए वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों को जारी रखें। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, बैठक के दौरान गृह मंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी नीत सरकार सीमावर्ती गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बयान के अनुसार, शाह ने सीमावर्ती गांवों से पलायन को रोकने के लिए स्थानीय निवासियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने और गांवों के साथ कनेक्टिविटी बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों के आसपास तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और सेना को सहकारी समितियों के माध्यम से स्थानीय कृषि और हस्तशिल्प उत्पादों की खरीद को प्रोत्साहित करना चाहिए। गृह मंत्री ने कहा कि सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ आसपास के गांवों के निवासियों को उपलब्ध कराया जाना चाहिए। अब तक इन सीमावर्ती गांवों में 6,000 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इन गांवों में रोजगार सृजन के लिए केन्द्र सरकार द्वारा 600 से अधिक परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं।


.jpg)
.jpg)
.jpg)



.jpg)
.jpg)










.jpg)


.jpg)

.jpg)

.jpg)