राष्ट्रीय राजमार्गों के स्वचालित, इंटेलिजेंट मशीन-आधारित निर्माण एक सही कदम: गडकरी
नयी दिल्ली. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के राष्ट्रीय राजमार्ग राष्ट्रीय संपत्ति हैं और स्वचालित तथा ‘इंटेलिजेंट' मशीन-सहायता प्राप्त निर्माण को अपनाना सही दिशा में उठाया गया कदम है। राष्ट्रीय राजमार्ग गलियारों के निर्माण के दौरान स्वचालित और ‘इंटेलिजेंट' मशीन-सहायता प्राप्त निर्माण विभिन्न लाभ प्रदान करता है। इनमें स्वचालित मशीन-निर्देशित निर्माण, डिजिटल निर्माण डेटा का भंडार, जिसका उपयोग डिजिटल ट्विन अनुप्रयोगों के लिए किया जा सकता है, वास्तविक समय पर दस्तावेजीकरण, डिजायन विनिर्देशों का उच्च अनुपालन, समय दक्षता और कम अपव्यय, निर्माण की गुणवत्ता से समझौता किए बिना समयबद्ध निर्माण शामिल हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, “राष्ट्रीय राजमार्ग हमारी राष्ट्रीय संपत्ति हैं... प्रौद्योगिकी एक महान सक्षमकर्ता है और स्वचालित और ‘इंटेलिजेंट' मशीन-आधारित निर्माण को अपनाना सही दिशा में एक कदम है।



.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment