- Home
- देश
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम मुम्बई में मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री को पहले लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। ये पुरस्कार भारत रत्न लता मंगेशकर की याद में दिया जा रहा है, जिनका इस वर्ष फरवरी में निधन हो गया था। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण और अनुकरणीय योगदान के लिए दिया जाएगा। पुरस्कार की घोषणा करते हुए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी एक अंतरराष्ट्रीय राजनेता हैं जिन्होंने विश्व पटल पर देश का कुशल नेतृत्व किया है।--
- नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने निजी टीवी चैनलों को सलाह दी है कि वे झूठे दावे न करें और अपवादजनक शीर्षकों का इस्तेमाल न करें। मंत्रालय ने उन्हें इस बारे में कल जारी विस्तृत परामर्श में केबल टेलीविजन नेटवर्क नियामक अधिनियम के प्रावधानों का अनुपालन करने को कहा है। मंत्रालय ने कहा है कि हाल में कई सैटेलाइट टीवी चैनलों ने घटनाओं की इस प्रकार कवरेज की जो अप्रमाणित, भ्रमित करने वाली, उत्तेजित करने वाली थी। उन्होंने सामाजिक रूप से अस्वीकार्य भाषा और टिप्पणियों का भी इस्तेमाल किया। परामर्श में कहा गया है कि यूक्रेन-रूस संघर्ष और उत्तर-पश्चिम दिल्ली की घटनाओं के बारे में विशेषकर टेलीविजन समाचारों और चर्चाओं में कार्यक्रम संहिता का उल्लंघन किया गया है। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मंत्रालय ने गुमराह करने वाले और अप्रमाणित समाचार प्रसारित करने वाले टीवी चैनलों को नोटिस भी जारी किए हैं।मंत्रालय ने यूक्रेन-रूस संघर्ष के मामले में पाया है कि चैनलों ने अपवादजनक शीर्षक दिए और पत्रकारों ने दर्शकों को उकसाने के लिए मनघढ़ंत, अप्रमाणित और अतिश्योक्तिपूर्ण दावे किए। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि दिल्ली हिंसा के मामले में कुछ चैनलों ने भड़काने वाले शीर्षक दिए और ऐसे वीडियो दिखाए जिन्हें समुदायों के बीच वैमनस्य पैदा हो सकता है और शांति तथा कानून-व्यवस्था खराब हो सकती है। चैनलों ने अधिकारियों की कार्रवाई संबंधी खबरों को भी साम्प्रदायिक रंग देने वाले शीर्षक दिए। मंत्रालय ने निजी चैनलों को असंसदीय, भड़काऊ तथा सामाजिक रूप से अस्वीकार्य भाषा के इस्तेमाल और साम्प्रदायिक तथा अपमानजनक टिप्पणियां करने के प्रति आगाह किया है।
-
पलवल। हरियाणा के पलवल में नूंह मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने पहले बिजली के खंभे में टक्कर मारी और फिर एक बाइक को चपेट में ले लिया। कार की टक्कर से बाइक पर सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रुप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक कार को मौके से लेकर फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
सिटी थाना पुलिस के जांच अधिकारी ASI हरविंदर सिंह ने बताया कि जिले के जैनपुर गांव निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि वह शनिवार को देर शाम गांव के ही निवासी संजय के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। उनकी बाइक के आगे उसके ताऊ का लडक़ा राजू अपने पुत्र सचिन व पुत्री मंजू को पलवल शहर से अपनी बाइक पर सवार होकर गांव के लिए जा रहा था।
जब उनकी बाइक पलवल-नूंह मार्ग पर गेलपुर गांव के निकट पहुंची तो मिंडकोला गांव की तरफ से एक कार तेज रफ्तार से आई, जिसने पहले बिजली के खंभे में टक्कर मारी और फिर उसके ताऊ के लड़के राजू की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की 34 वर्षीय राजू, उसका 13 वर्षीय बेटा सचिन और 15 वर्षीय बेटी मंजू बाइक से उछल कर दूर-दूर जाकर गिरे। उन्होंने तुरंत अपनी बाइक को रोका और तीनों को गंभीर अवस्था में एक थ्री व्हीलर में बैठाकर जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा। जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने राजू व उसके बेटे सचिन को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटी मंजू का गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार चल रहा है। -
डबरा। भितरवार थाना क्षेत्र के भितरवार हरसी मुख्य सड़क मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में 20 वर्षीय एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तो दूसरे को घायल अवस्था में भितरवार अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में ग्वालियर रैफर किया गया।
थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा के अनुसार विकासखंड के ग्राम सिल्हा निवासी अजय बाथम (20) पुत्र किशोरीलाल बाथम और मोनू शाह (19) पुत्र इरशाद उर्फ कल्ली शाह निवासी ग्राम सिल्हा शनिवार की देर रात्रि लगभग 10 बजे मोटरसाइकिल से अपने गांव वापस जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने हरसी मुख्य सड़क मार्ग स्थित आदमपुर और शिल्हा गांव के बीच टक्कर मार दी। जिससे 20 वर्षीय युवक अजय बाथम की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई तो वही मोनू शाह गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची डायल 100 दोनों को सामुदायिक अस्पताल लेकर आई जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत अजय बाथम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर घायल युवक मोनू को आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के साथ ऑक्सीजन लगाकर ग्वालियर रैफर किया। घटना की जानकारी लगने के बाद थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा, उप निरीक्षक रवि भिलाला पहले घटना स्थल फिर अस्पताल पहुंचे और मामले की तफ्तीश शुरू की। शव को पीएम के लिए सामुदायिक अस्पताल में रखवाया गया। थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा का कहना है कि शहरों के एग्जिट और एंट्री पॉइंट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चार पहिया वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है। - सीवान। लंगड़ा मोड़ के पास शनिवार को जेसीबी और सवारी गाड़ी (जीप) में जबरदस्त भिड़ंत हो गई है। इसमें दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जीप सवार सभी लोग एक शादी में शामिल होने जा रहे थे और इसी दौरान यह हादसा हुआ।मृतकों की पहचान छपरा जिले के शेरपुर गांव निवासी कामेश्वर शर्मा की बेटी अंजू कुमारी और सीवान के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहुली गांव निवासी विगना देवी के रूप में की गई है। इधर, घटना के बाद सभी को इलाज के लिए सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई।दरअसल, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहुली गांव निवासी एक दर्जन से अधिक लोग सिसवन के बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में आयोजित शादी समारोह में जा रहे थे। सभी जीप पर सवार थे। इसी बीच एमएच नगर थाने के लंगड़ा मोड़ के पास घटना हो गई।
- पुणे. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि स्वास्थ्य मनुष्य के लिए भोजन, वस्त्र और आवास जितना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने यहां महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के एक अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘‘स्वास्थ्य भोजन, वस्त्र, आवास और समाज में सम्मानजनक जीवन की इच्छा की तरह ही मनुष्य की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। शिक्षा और स्वास्थ्य दो चीजें हैं, जो जीवन की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए आवश्यक हैं और ये सभी को मिलनी चाहिए।'' उन्होंने किफायती और सुलभ तरीके से उत्कृष्ट समग्र उपचार प्रदान करने के लिए महाराष्ट्र आरोग्य मंडल की प्रशंसा की और कहा कि वर्तमान में समाज में इस तरह के काम की अत्यधिक आवश्यकता है।
- अमेठी (उप्र) . जनपद के मोहनगंज थाने की महिला चौकी प्रभारी रश्मि यादव ने शुक्रवार दोपहर कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मोहनगंज थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक रश्मि यादव (33) ड्यूटी से दोपहर बाद अपने कमरे पर गई थीं और जब किसी काम से उनको फोन किया गया तो कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इसके बाद अग्निशमन केंद्र परिसर में आवंटित आवास पर जब पुलिसकर्मी भेजे गए तो दरवाजा बंद था और खिड़कियां भी बंद थीं। थाना प्रभारी ने कहा कि इस बारे में पुलिस अधीक्षक को सूचना दी गई तो उनके आदेश पर वीडियोग्राफी करते हुए जब कमरे का ताला तोड़ा गया तो रश्मि का शव पंखे से लटका मिला। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।उधर, रश्मि के पिता मुन्ना लाल यादव ने कहा कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने अमेठी में पत्रकारों से कहा कि उनकी बेटी ने तीन दिन पहले फोन कर कहा था कि उसका तबादला हो जाए तो ठीक है क्योंकि उसे थाने के ही कुछ लोगों की ओर से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुन्ना लाल ने कहा कि कल जब उनकी बेटी का तबादला हो गया तो वह काफी खुश थी। उन्होंने कहा कि आज उनकी बात नहीं हुई, इसलिए आज क्या हुआ, इस विषय में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। तहरीर दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि थाने का मामला है, इसलिए पुलिस खुद पता लगाए कि उनकी बेटी को थाने के किन लोगों से परेशानी थी। रश्मि लखनऊ की मूल निवासी थी।अमेठी के पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने कहा कि रश्मि यादव बहुत ही कर्मठ दारोगा थीं और अपनी ड्यूटी के प्रति हमेशा सजग रहती थीं तथा उसकी मौत से वह खुद अचंभित हैं। सिंह ने कहा कि आज सुबह वह क्षेत्राधिकारी तिलोई के कार्यालय में बैठक में शामिल हुई थीं तथा वहां भी ऐसा कुछ नजर नहीं आया जिससे लगे कि वह परेशानी के दौर से गुजर रही हैं। उन्होंने कहा कि कमरे में रश्मि का शव लटका मिला और फॉरेंसिक एवं पुलिस टीम मौके पर जाँच कर रही हैं।
- नयी दिल्ली. देश की राजधानी एक बार फिर भीषण गर्मी का सामना कर सकती है क्योंकि भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले हफ्ते यहां का पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान लगाया है। दिल्ली में शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहे जिससे अधिकतर स्थानों पर पारा 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला, जहां के आंकड़ों को पूरी दिल्ली का मानक माना जाता है, वहां पर अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि आने वाले पांच दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी। विभाग ने बताया कि दिल्ली में अगामी बृहस्पतिवार को पारा 44 डिग्री तक छू सकता है।उल्लेखनीय है कि दिल्ली में इस साल अप्रैल में अब तक आठ दिन ऐसे रहे जब भीषण गर्मी का प्रकोप रहा । ऐसे दिनों की यह संख्या वर्ष 2010 में अप्रैल महीने में भीषण गर्मी वाले 11 दिनों के बाद सबसे अधिक है। मौसम विभाग ने बताया कि मैदानी इलाकों में भीष्ण गर्मी की स्थिति तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री हो और यह सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक हो। आईएमडी ने बताया कि सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक तापमान होने पर गंभीर भीषण गर्मी की घोषणा की जाती है। राष्ट्रीय राजधानी में 21 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि अप्रैल में महीने में दिल्ली में सबसे अधिक तापमान का रिकॉर्ड 29 अप्रैल 1941 का है, तब अधिकतम तापमान 45. 6 डिग्री दर्ज किया गया था।
- रामगढ़ . झारखंड में रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ओडिशा के बालांगीर से तीर्थयात्रियों लेकर देवघर जा रही बस ओरमाझी-गोला मार्ग पर केंझिया घाटी क्षेत्र में एक ट्रक से टकरा गई जिससे बस में सवार दस श्रद्धालु घायल हो गए जिनमें कुछ की हालत गंभीर है। अनुमंडल पुलिस अधिकारी किशोर कुमार रजक ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायल तीर्थयात्रियों को रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि घायल तीर्थयात्रियों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनकी हरसंभव मदद की जा रही है।
- नयी दिल्ली. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत को "उपचार के केंद्र" के रूप में पेश करने की वकालत की। उन्होंने मंत्रालयों से “हील इन इंडिया” की दिशा में काम करने का आह्वान किया, यह देखते हुए कि केरल ने आयुर्वेद के माध्यम से, स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी प्रगति की है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा, “भारत को उपचार का केंद्र बनाने की योजना तैयार करने, उसे क्रियान्वित करने और उसका विपणन करने के लिए सरकार के मंत्रालयों को आपस में मिलकर काम करना चाहिए।” ठाकुर गांधीनगर में वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन 2022 के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। आयुष में निवेश और नवाचार की अपार संभावनाओं का उल्लेख करते हुए ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2014 में जो 3 अरब डॉलर का व्यापार था, वह छह गुना से भी अधिक बढ़कर आज 18 अरब डॉलर से भी ज्यादा के उच्च स्तर पर पहुंच गया है।
- अलीगढ . जिले में शुक्रवार को बच्चा चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं। इनके पास से अपहृत सात बच्चे भी बरामद किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि गांधी पार्क थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल से बृहस्पतिवार को 17 दिन की बच्ची चोरी हो गई थी। उन्होंने बताया कि निजी अस्पताल में काम करने वाली एक नर्स ने बच्ची के माता-पिता से संपर्क किया और उनसे कहा कि अगर वे अपनी 17 दिन की बेटी का टीकाकरण और कुछ अन्य चिकित्सा परीक्षण कराते हैं तो बच्ची को सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बच्ची के माता-पिता नर्स की बातों में आ गए और उसे नर्स को सौंप दिया। अधिकारी ने कहा कि माता-पिता को जब पता चला कि बच्ची गायब हो गई है तो वे तुरंत थाने पहुंचे।नैथानी ने बताया कि पुलिस ने तुरंत एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया जिसमें अस्पताल से सटे इलाकों की सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। उन्होंने कहा कि इन सुरागों पर काम करते हुए पुलिस ने उस कथित नर्स को ढूंढ़ निकाला और बृहस्पतिवार देर रात उससे पूछताछ के बाद पूरे जिले में एक बड़ी कार्रवाई की गई। अधिकारी ने जानकारी दी कि शुक्रवार की सुबह तक 17 दिन की बच्ची सहित सात बच्चे बरामद कर लिए गए, जिनका पिछले कुछ हफ्तों के दौरान इसी तरीके से अपहरण किया गया था।
- मुंबई. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ग्राहकों के हितों की सुरक्षा से जुड़े नियमों के उल्लंघन को लेकर सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पर 36 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘बैंक पर यह कार्रवाई नियामकीय अनुपालन में कमी के आधार पर की गयी है...।'' बैंक से मिले जवाब के आधार पर उस पर कार्रवाई की गई है। रिजर्व बैंक ने 18 अप्रैल, 2022 के इस आदेश में ग्राहकों के हितों की सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों के उल्लंघन को लेकर सेंट्रल बैंक पर 36 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
- रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप में छोटे बच्चों की स्कूल बसों को एंबुलेंस की तरह रास्ता दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने आज यहां एक विद्यालय के कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा, ‘‘इस समय गर्मी बहुत बढ़ रही है। ऐसे में स्कूल बसों को एंबुलेंस की तरह रास्ता मिले ताकि छोटे बच्चों को जल्दी घर पहुंचने में सुविधा हो।'' उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही सरकार निर्णय लेगी।हालांकि अब तक स्कूलों के खुले रहने और बसों के संचालन पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम लोगों ने दो वर्ष तक कठिन दौर देखा है। दो वर्ष की कमी को पूरा करने का प्रयास करेंगे। आम लोगों को भी इस विषय पर विचार कर स्कूल बसों को रास्ता देने का प्रयास करना चाहिए।'' मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा, ‘‘शिक्षा को लेकर मेरी चिंता बनी रहती है। राज्य की जिम्मेदारी हमारे ऊपर है। झारखण्ड के लिए शिक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण विषयों में एक है।
- नोएडा (उप्र) . कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को ऐसे 107 लोगों का चालान काटा। पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के निर्देश पर जिले के तीनों जोन-नोएडा, मध्य नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कोविड-19 को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया और इस दौरान अधिकारियों ने फेस मास्क भी बांटे। अधिकारी ने कहा, “पुलिस ने लोगों से कोविड-19 रोधी दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की और लोगों को मास्क भी वितरित किए। सभी थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क पहने घूमते पाए गए 107 लोगों का चालान किया गया।
- नयी दिल्ली. नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार पद से हट गये हैं। उनकी जगह सुमन के बेरी को नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को कहा गया, ‘‘मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने राजीव कुमार के इस्तीफे को मंजूरी दी।'' उन्हें 30 मार्च 2022 को कार्यमुक्त किया जाएगा। फिलहाल उनके पद से हटने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।बयान में आगे कहा गया, ‘‘डॉ सुमन के बेरी को राजीव कुमार की जगह एक मई 2022 से अगले आदेश तक नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त करने को मंजूरी दी गई।'' बेरी को तत्काल प्रभाव से 30 अप्रैल 2022 तक नीति आयोग का सदस्य बनाया गया है। जाने-माने अर्थशास्त्री कुमार ने अगस्त 2017 में नीति आयोग के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला था। तत्कालीन उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया के आयोग से हटने के बाद कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। कुमार ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट और लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की थी। वह सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च में वरिष्ठ ‘फेलो' भी रह चुके हैं। बेरी ने इससे पहले नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) के महानिदेशक (मुख्य कार्यकारी) के रूप में कार्य किया है। वह प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद, सांख्यिकीय आयोग और मौद्रिक नीति पर भारतीय रिजर्व बैंक की तकनीकी सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।
- जयपुर. संयुक्त अरब अमीरात (यएई) के शारजाह से राजस्थान के जयपुर पहुंचे एक व्यक्ति को अवैध तरीके से 791 ग्राम सोना अपने मलाशय में छिपाकर लाने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘एयर अरेबिया की उड़ान से यहां पहुंचा यात्री अपने व्यवहार से संदिग्ध दिख रहा था। इसके बाद उसकी तलाशी ली गई।'' उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान संदिग्ध यात्री के मलाशय में तीन पारदर्शी कैप्सूल में छिपाए गए सुनहरे रंग के दाने मिले। अधिकारी के मुताबिक, ‘‘बरामद सोने का वजन 791 ग्राम है ,जिसकी शुद्धता 99.5 प्रतिशत है और कीमत 42,79,310 रुपये आंकी गई है।'' उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है।
- चंडीगढ़. पंजाब पुलिस ने 184 पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों और अन्य नेताओं की सुरक्षा हटाने का आदेश दिया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) की ओर से 20 अप्रैल को जारी एक पत्र में हालांकि कहा गया है कि अदालत के विशेष आदेश पर दी गई सुरक्षा को वापस नहीं लिया जाएगा। इस पत्र को पुलिस आयुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया है। जिन लोगों की सुरक्षा वापस ली गई है, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के परिजन, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बेटे रनिंदर सिंह, पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों की पत्नी पुनीत कौर और पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के बेटे अर्जुन बादल प्रमुख हैं।
- नयी दिल्ली . दिल्ली सरकार ने मास्क की अनिवार्यता संबंधी नियम को लागू करने के लिए जिलाधिकारियों से टीमें गठित करने के लिए कहा है। दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर शुक्रवार से मास्क को फिर अनिवार्य किया गया है। हालांकि, सूत्रों ने कहा कि सरकारी कार्यालयों के पूरी क्षमता से संचालित होने और उनके कर्मचारियों के कोविड-19 ड्यूटी से हटने के मद्देनजर मास्क की अनिवार्यता से जुड़े नियम को लागू करवाना एक बड़ी चुनौती साबित होगा। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, “इस बार हम कम टीमें बनाएंगे, क्योंकि हमारे पास ज्यादा कार्यबल नहीं है। साथ ही हम लोगों से सहयोग करने और मास्क पहनने की उम्मीद करते हैं, जैसा कि उन्होंने महामारी के चरम पर होने के दौरान किया था।” सरकार ने कहा कि उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के लिए जिलों में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को तैनात किया जाएगा। महामारी की पिछली लहरों के दौरान हर जिले ने कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को शामिल करते हुए कई टीमों का गठन किया था। दिल्ली सरकार ने मास्क की अनिवार्यता खत्म करने के तीन हफ्ते के भीतर शुक्रवार को सार्वजनिक स्थलों पर मास्क लगाना तत्काल प्रभाव से जरूरी कर दिया था। इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों और संक्रमण दर में वृद्धि दर्ज की जा रही है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में 965 नए संक्रमित सामने आए थे, जबकि संक्रमण से एक मरीज की मौत हो गई थी। इससे एक दिन पहले बुधवार को नए मामलों की संख्या 1000 का आंकड़ा पार कर गई थी।
- नयी दिल्ली . नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि ड्रोन सेवा क्षेत्र में अपार संभावनाएं है और यह क्षेत्र अगले चार-पांच साल के दौरान लगभग एक लाख लोगों को रोजगार देगा। सिंधियां ने इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) के एक कार्यक्रम में कहा,‘‘हमने ड्रोन क्षेत्र के लिए उत्पादन से जुड़ी एक योजना शुरू की है, जिसमे 60 करोड़ रुपये के कारोबार वाले ड्रोन विनिर्माण उद्योग को अगले तीन वर्षों में 120 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा।'' सिंधियां ने कहा, "ड्रोन क्षेत्र में तेजी से विस्तार हो रहा है और इसके विनिर्माण में लगभग 5,000 करोड़ रुपये के निवेश की हम उम्मीद कर रहे हैं। ड्रोन सेवा क्षेत्र में हम अगले चार से पांच साल में 1,00,000 नौकरियों सृजित होने की उम्मीद कर रहे हैं। इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं है।" गौरतलब है कि सरकार ने उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) योजना को पिछले वर्ष पेश किया था। इसके जरिये ड्रोन और ड्रोन कलपुर्जा बनाने वाली कंपनियों को अगले तीन वर्षों के लिए ‘मूल्यवर्धन' का 20 प्रतिशत प्रोत्साहन दिया जाएगा। मंत्रालय ने ड्रोन विनिर्माण के लिए पीएलआई योजना के तहत 14 कंपनियों का चयन भी किया है।
- नयी दिल्ली. महाराष्ट्र से सांसद नवनीत राणा और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ को केंद्र सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र बलों की ‘‘वीआईपी'' सुरक्षा मुहैया कराई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की अलग-अलग सिफारिशों को स्वीकार करने के बाद पिछले हफ्ते दोनों व्यक्तियों को यह सुरक्षा मुहैया किया, जिसमें उन्हें संभावित सुरक्षा खतरों के मद्देनजर अर्धसैनिक कमांडो की सशस्त्र सुरक्षा प्रदान करने का समर्थन किया गया था। अधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र की अमरावती सीट से लोकसभा सदस्य नवनीत राणा को 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया की गई है, जिसके तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के लगभग तीन से चार सशस्त्र कमांडो उनकी सुरक्षा करेंगे। इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ को 'वाई प्लस' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया की गई है।अधिकारियों ने कहा कि रॉकेट वैज्ञानिक जब भी देश के किसी हिस्से की यात्रा करेंगे तो उनके साथ चौबीसों घंटे चार से छह सशस्त्र कमांडो होंगे। सीआईएसएफ को उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) और भूस्थैतिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) या जीएसएलवी एमके III को विकसित करने में अहम भूमिका निभाने वाले सोमनाथ को केंद्र सरकार ने इस साल जनवरी में इसरो प्रमुख नियुक्त किया था। इससे पहले वह विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक थे।
- लखनऊ. लखनऊ में एक शादी समारोह के दौरान छज्जा गिरने से पांच वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हो गए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शादी समारोह में हुई दुर्घटना में जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने का निर्देश दिया है। घटना उस समय हुई जब सरोजनीनगर के बिजनौर थाना क्षेत्र के नुर्दीखेड़ा गांव में बृहस्पतिवार की रात एक घर का जर्जर छज्जा गिर गया। बिजनौर थाने के थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया शशींद्र यादव की बेटी की शादी का जश्न घर में चल रहा था, तभी पैतृक घर का छज्जा गिर गया। इस घटना के मृतकों में 45 वर्षीय किशोर तिवारी और पांच वर्षीय श्रद्धा शामिल हैं। घटना में करीब 30 अन्य घायल हो गए। करीब एक दर्जन घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अन्य को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने घटना को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं की है।
- बारीपदा. ओडिशा के मयूरभंज जिले में तीन दिन पहले एक निजी कंपनी के कर्मचारी की कार द्वारा एक ग्रामीण को कुचले जाने के बाद कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि चार संदिग्धों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था।जिला मुख्यालय बारीपदा से 36 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में बंगिरीपोसी ब्लॉक के गोशनीपाला में राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर मंगलवार को एक कार की चपेट में आने से 55 वर्षीय ग्रामीण हरिहर सेठी की मौके पर ही मौत हो गई। बंगिरीपोसी पुलिस थाने के निरीक्षक संजय परिदा ने बताया कि गुस्साए स्थानीय ग्रामीणों ने वाहन में सवार निजी फर्म के दो अधिकारियों और वाहन चालक पर हमला किया, जिसमें चालक फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने कहा कि अधिकारी सत्यनारायण नंदा ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि एक फूलचंद शर्मा को बारीपदा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निजी कंपनी को सरकार द्वारा मयूरभंज जिले में एक ग्रामीण पेयजल परियोजना के संबंध में लगाया गया है।
- रायबरेली. रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो शिक्षामित्रों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार खीरों थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जमोरिया मैं तैनात शिक्षामित्र अशोक कुमार (35) और प्राथमिक विद्यालय अकोहरिया में तैनात शिक्षामित्र सूर्यभान (40) वैवाहिक समारोह में शामिल होने एक मोटरसाइकिल से बृहस्पतिवार की शाम बछरावां आए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बृहस्पतिवार की देर रात दोनों बाइक से वापस घर जा रहे थे, तभी बांदा-बहराइच हाईवे पर नंदाखेड़ा गांव के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर खड्डे में पलट गया और ट्रक चालक और क्लीनर मौके से भाग गये। शादी समारोह से ही लौट रहे अन्य लोगों ने देखा तो दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बछरावां थाना पुलिस के अनुसार दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
- खूंटी. झारखंड में खूंटी जिले के अड़की में बाइक सवार तीन बदमाशों ने शुक्रवार को एक महिला बैंक मित्र को गोली मारकर तीन लाख रुपये लूट लिए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अपराधियों ने प्रभा कुमारी को ब्लॉक परिसर में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और रुपये लूटकर भाग गए। उन्होंने कहा कि घायल बैंक मित्र को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि लुटेरों का पता लगाने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है जिसके लिए कई टीम बनाई गई हैं।-file photo
- नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पृथ्वी दिवस ‘‘धरती माता'' के प्रति कृतज्ञता जताने के साथ ही हमारे ग्रह की देखभाल के लिए प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर है। पृथ्वी पर रहने वाले तमाम जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों को बचाने तथा दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य के साथ 22 अप्रैल के दिन ‘पृथ्वी दिवस' यानि‘ अर्थ डे' मनाने की शुरुआत की गई थी। वर्ष 1970 में शुरू की गई इस परंपरा को दुनिया ने खुले दिल से अपनाया और आज लगभग पूरी दुनिया में प्रति वर्ष पृथ्वी दिवस के मौके पर धरा की धानी चूनर को बनाए रखने और हर तरह के जीव-जंतुओं को पृथ्वी पर उनके हिस्से का स्थान और अधिकार देने का संकल्प लिया जाता है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पृथ्वी दिवस धरती माता को उसकी दया के लिए ,उसके प्रति कृतज्ञता जताने और हमारे ग्रह की देखभाल के लिए प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर है।'' इस ट्वीट के साथ प्रधानमंत्री ने एक वीडियो भी साझा किया। इसमें पर्यावरण को संरक्षित करने को लेकर भारत की प्रतिबद्धता के बारे में उनके पूर्व के भाषणों के अंश शामिल हैं। इस वीडियो में उन्होंने कहा है कि पर्यावरण का संरक्षण हर पीढ़ी की जिम्मेदारी है।



























