- Home
- देश
-
चंडीगढ़. पंजाब जेल विभाग कैदियों को सीखने का माहौल प्रदान करने के लिए जेलों में कक्षाएं शुरू करने की योजना बना रहा है। राज्य के जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बैंस ने कहा कि यह कदम राज्य सरकार के ‘‘कैदियों के जीवन को बदलने और उन्हें सामाजिक मुख्यधारा में शामिल होने में सक्षम'' बनाने के मिशन का हिस्सा है। उन्होंने कहा, ‘‘विभाग प्रत्येक जेल में 50 छात्रों की क्षमता वाली कक्षाएं शुरू करने की योजना बना रहा है।'' उन्होंने यहां एक बयान में कहा कि शुरुआत में प्रत्येक जेल में 50 छात्रों की क्षमता वाली दो से तीन कक्षाएं का संचालन किया जाएगा और भविष्य में यदि और कमरों की आवश्यकता होगी तो इसके लिए उपयुक्त स्थान का निर्धारण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जेलों में भी पुस्तकालयों की सुविधा का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘इस विचार का उद्देश्य सीखने और शिक्षा की आदत विकसित करने और उन्हें जेल में अपने समय का सदुपयोग करने का अवसर प्रदान करना है।'' बैंस ने कहा कि वर्तमान में जेल के कैदियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तीन श्रेणियों में बांटा गया है।
-
मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा है कि राज्य के रायगढ जिले में हरीहरिश्वर तट के पास गुरुवार को जो संदिग्ध नौका पायी गई उसकी मालिक ऑस्ट्रेलिया की एक महिला है। श्री फडणवीस राज्य के गृहमंत्री भी हैं। उन्होंने बताया कि यह नौका महिला के पति जेम्स हरबर्ट की कप्तानी में मस्कट से यूरोप जा रही थी। श्री फडणवीस ने बताया कि नौका के ईंजन में कुछ महीनों पहले खराबी आ गई थी। नौका में सवार अन्य लोगों को पास में जा रहे कोरियाई नौसेना के एक पोत ने बचा लिया और उन्हें ओमान के अधिकारियों को सौंप दिया। क्षेत्र में भारी बारिश के कारण नौका को टो नहीं किया जा सका और यह नौका बहते हुए रायगढतट पर आ गई। श्री फड़णवीस ने बताया कि एके-47 रायफल, गोलीबारूद और नौका के कागजात बरामद किये गये हैं।
श्री फड़णवीस ने बताया कि रायगढ में दही-हांड़ी उत्सव और रायगढ में धूमधाम से मनाये जाने वाले आगामी गणेश उत्सव को देखते हुए सुरक्षा प्रबंध मजबूत कर दिये गये हैं और हाई अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र का आतंकरोधी दस्ता इस मामले की आगे की जांच में स्थानीय पुलिस का सहयोग करेगा। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इस घटना में अभी कोई आतंकवादी पहलू सामने नहीं आया है लेकिन किसी भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। तटरक्षक बल और संबंधित केन्द्रीय एजेंसियां भी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के सभी एहतियाती कदम उठाये जायेंगे। -
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने रोहिंग्या मुद्दे पर आज दिल्ली सरकार की तीखी आलोचना की। नई दिल्ली में श्री ठाकुर ने कहा कि दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में रोहिंग्या घुसपैठियों को फ्लैट देने के लिए पत्र लिखा था। उन्होंने कहा कि दिल्ली में रह रहे रोहिंग्या घुसपैठिये हैं और अरविंद केजरीवाल सरकार उन्हें नि:शुल्क बिजली, पानी और राशन दे रही है। श्री ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार वोट बैंक के राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को शरण नहीं देने की बात पहले भी की जा चुकी है। श्री ठाकुर ने कहा कि विदेश मंत्रालय इन घुसपैठियों को उनके देश वापस भेजने के लिए बातचीत कर रहा है।
श्री ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल से पूछा कि उनकी सरकार रोहिंग्याओं के लिए डिटेंशन सेंटर यानी अवरोध केन्द्र क्यों नहीं बना सकी। -
नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग ने 5जी सेवाओं की शुरूआत का मार्ग प्रशस्त करते हुए दूरसंचार ऑपरेटरों को स्पेक्ट्रम आवंटित कर दिये हैं। संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि स्पेक्ट्रम असाइनमेंट के लिए पत्र जारी कर दिये गए हैं। श्री वैष्णव ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं से अनुरोध किया है कि वे 5जी सेवाओं को प्रारम्भ करने की तैयारी पूरी करें।
फ़्रीक्वेंसी मिलने के साथ ही दूरसंचार सेवा प्रदाता 5जी सेवाओं के नेटवर्क को आम जनता के लिए उपलब्ध कराने का कार्य शुरू कर सकते हैं। टेलीकॉम कम्पनियां टेलीकॉम उपकरण खरीदने के पहले ही ऑर्डर दे चुकी हैं।भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष सुनील मित्तल ने कहा है कि दूरसंचार विभाग ने बड़ी तेजी के साथ स्पेक्ट्रम नीलामी से संबंधित कार्यों को पूरा किया है। एयरटेल ने कल स्पेक्ट्रम आवंटन के बकाया के लिए लगभग आठ हजार 312 करोड़ रुपये का भुगतान किया।सरकार और दूरसंचार सेवा प्रदाता कम्पनियां शीघ्रता के साथ अगले महीने तक 5जी सेवाएं शुरू करने के लिए प्रयासरत हैं। केंद्र सरकार को सात दिनों की नीलामी के दौरान 51 हजार 236 मेगाहर्ट्ज की बिक्री से एक लाख 50 हजार 173 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है।पहली अगस्त को सम्पन्न हुई 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में जिओ कम्पनी सबसे बड़ी बोली लगाने वाली कंपनी थी, जिसके लिए 88 हजार 78 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। दूरसंचार सेवाओं के इस आधुनिक ढांचे के लिए एयरटेल ने 43 हजार 84 करोड़ रुपये और वोडाफोन आइडिया ने 18 हजार 799 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। - बेंगलुरू । कर्नाटक सरकार ने एक आदेश जारी कर राज्य के सभी विद्यालयों और प्री-यूनिवर्सिटी (पीयू) महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए प्रत्येक दिन सुबह राष्ट्रगान का सामूहिक गायन अनिवार्य कर दिया है।राज्य सरकार की ओर से 17 अगस्त को जारी किया गया यह आदेश सभी सरकारी, वित्त पोषित और निजी विद्यालयों के अलावा प्री-यूनिवर्सिटी महाविद्यालयों पर लागू होगा।कर्नाटक सरकार के आदेश के मुताबिक इस संबंध में सरकारी आदेश लागू होने के बावजूद बेंगलुरु के कुछ प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय सुबह की प्रार्थना के दौरान राष्ट्रगान का सामूहिक गायन नहीं कर रहे हैं।सरकार को इस संबंध में शिकायतें भी प्राप्त हुई हैं।इस संबंध में शिकायतें मिलने के बाद लोक निर्देश विभाग के बेंगलुरु उत्तर और दक्षिण डिवीजन के उप निदेशकों ने संबंधित विद्यालयों का दौरा किया और इस बात की पुष्टि की कि सुबह की प्रार्थना में राष्ट्रगान का गायन संबंधित विद्यालयों में नहीं हो रहा था। राज्य सरकार ने कर्नाटक शिक्षा अधिनियम की धारा 133(2) के तहत राष्ट्रगान के संबंध में यह आदेश जारी किया है। file photo
-
नयी दिल्ली। सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा, अन्य देशों से संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े कथित दुष्प्रचार के मामले में एक पाकिस्तानी चैनल समेत आठ यूट्यूब चैनल को ब्लॉक (अवरुद्ध) करने का गुरुवार को आदेश दिया। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि ब्लॉक किए गए इन चैनल के 114 करोड़ ‘व्यूज’ (यानी उन्हें 114 करोड़ बार देखा गया) और 85.73 लाख सब्सक्राइबर हैं तथा इन चैनल की सामग्री से धन अर्जित किया जा रहा था। जिन चैनल को सूचना प्रौद्योगिकी नियमों-2021 के तहत ब्लॉक किया गया है, उनमें सात भारतीय समाचार चैनल हैं।
एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि इन यूट्यूब चैनल ने भारत सरकार द्वारा धार्मिक संरचनाओं को ध्वस्त किए जाने, धार्मिक त्योहारों को मनाने पर प्रतिबंध लगाए जाने, भारत में धार्मिक युद्ध की घोषणा जैसे झूठे दावे किए। बयान में कहा गया, ‘‘ऐसा पाया गया कि यह सामग्री साम्प्रदायिक सद्भाव और देश में सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ सकती है।’’ इसमें कहा गया कि इन यूट्यूब चैनल का इस्तेमाल भारतीय सशस्त्र बलों और जम्मू-कश्मीर जैसे विभिन्न विषयों पर भी फर्जी खबरें पोस्ट करने के लिए किया जाता था। बयान में कहा गया, ‘‘इस सामग्री को राष्ट्रीय सुरक्षा और अन्य देशों के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों के दृष्टिकोण से संवेदनशील और पूरी तरह से मिथ्या पाया गया।’’ -
उज्जैन. मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में कथित तौर पर पारिवारिक विवाद को लेकर 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने बुधवार को अपनी तीन नाबालिग बेटियों के साथ चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना उज्जैन जिले के नई खेड़ी रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब 9.20 बजे हुई।
शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की पुलिस अधीक्षक (एसपी) निवेदिता गुप्ता ने कहा कि रवि पांचाल अपनी बेटियों अनन्या (12), आराध्या (08) और अनुष्का (07) के साथ नागदा से उज्जैन आ रही एक मालगाड़ी के आगे कूद गए। गुप्ता ने बताया कि मृतक गोयला बुजुर्ग गांव का रहने वाला था तथा दोपहिया वाहन से मौके पर पहुंचा था।
एसपी ने कहा कि पांचाल द्वारा कथित तौर पर लिखे गए सुसाइड नोट में कहा गया है कि पारिवारिक विवाद के कारण उसने यह कदम उठाया और परिवार के कुछ सदस्यों के नामों का भी उसने उल्लेख किया है। भैरवगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण पाठक ने कहा कि पांचाल के परिवार वालों ने आशंका जताई कि एक महिला द्वारा प्रताड़ित करने के कारण उसने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा, ‘‘ प्रथम दृष्टया, आत्महत्या के पीछे पारिवारिक विवाद प्रतीत होता है।'' पुलिस मामले की जांच कर रही है। -
नयी दिल्ली. रेल यात्रा के दौरान फेरीवालों से स्थानीय सामान खरीदने और क्षेत्रीय व्यंजनों का लुत्फ उठाने की पुरानी यादों को ताजा करते हुए स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने के अपने प्रयास के तहत भारतीय रेलवे अब फेरीवालों को ट्रेन में अपना माल बेचने की अनुमति देगा। रेलवे उन्हें स्टेशन और ट्रेन में अपना माल बेचने के लिए सजावटी गाड़ियां और गुमटियां भी उपलब्ध कराएगा। इस साल केंद्रीय बजट में घोषित ''एक स्टेशन एक उत्पाद'' नीति के तहत रेलवे का लक्ष्य प्रत्येक स्टेशन पर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना है। पहले फेरीवाले रेलवे स्टेशनों पर और ट्रेन में सवार होकर स्थानीय उत्पाद बेचते थे, जिनमें ज्यादातर खाने-पीने का सामान होता था। हालांकि, वे पंजीकृत नहीं थे और सुरक्षा और स्वच्छता दोनों चिंताएं जुड़ी हुई थीं। रेलवे ने उन्हें हटाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान भी चलाया जिससे उनका ट्रेन में चढ़ना और यहां तक कि स्टेशन पर भी घूमना मुश्किल हो गया था। हालांकि, अब पेश की जाने वाली चीज़ों में खाद्य उत्पादों से लेकर हस्तशिल्प और घरेलू सामान से लेकर सजावटी सामान तक होंगे और उन्हें रेलवे की अनुमति से बेचा जाएगा। वर्तमान में, केवल आईआरसीटीसी-अनुमोदित विक्रेताओं को ही स्टेशन और ट्रेन में सामान बेचने की अनुमति है। स्टेशन पर स्थानीय सामान बेचने वाले फेरीवालों को अब ट्रेन में चढ़ने और यात्रियों को अपना सामान देने के लिए अगले स्टेशन तक यात्रा करने की भी अनुमति होगी। एक अधिकारी ने कहा, ''प्रत्येक विक्रेता को 1,500 रुपये का शुल्क देना होगा। हालांकि, वह केवल 15 दिन के लिए अपना माल बेच सकेंगे। उसके बाद वह स्थान दूसरे फेरीवाले को दे दिया जाएगा।' -
अमरेली. गुजरात के अमरेली जिले के ऊंटवाला गांव में खेत की सुरक्षा के लिए लगी बिजली की बाड़ के संपर्क में आने वाली एक शेरनी की मौत के मामले में दो किसानों को गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना गिर पूर्वी वन्यजीव विभाग के जसधार वन क्षेत्र में हुई थी।
जसधार के रेंज वन अधिकारी (आरएफओ) एल बी भारवाड़ ने कहा कि वन विभाग को 13 अगस्त की सुबह एक शेरनी की मौत के बारे में पता चला था। भारवाड़ ने कहा, "वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि एक शेरनी की मौत करंट लगने से हुई थी। खेत के चारों ओर लगाए गए बाड़ को छूने के बाद शेरनी को बिजली का झटका लगा था।'' गौरतलब है कि जंगली जानवरों, विशेष रूप से नीलगाय को दूर रखने के लिए किसान अपने खेत के चारों ओर बिजली की बाड़ का उपयोग करके अपनी फसलों की रक्षा करते हैं। शेरनी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शेरनी की उम्र पांच से नौ साल के बीच बताई जा रही है। भारवाड़ के मुताबिक खेत के मालिक और उसमें काम करने वाले एक मजदूर सहित दो किसानों को 14 अगस्त को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। -
देवास. मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री तुलसीराम सिलावट की सरकारी कार को देवास बाईपास पर मंगलवार की रात एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में कार सवार सिलावट सहित उनके परिवार के सभी सदस्य बाल बाल बचे। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त सिलावट अपने परिवार के सदस्यों के साथ भोपाल जा रहे थे। अधिकारी ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात करीब दस बजे देवास बाईपास रोड पर हुई।
जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिवदयाल सिंह ने कहा, ‘‘ प्रदेश के मंत्री तुलसीराम सिलावट की कार को मंगलवार रात देवास जिले में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। उस वक्त वह अपने परिवार के साथ भोपाल जा रहे थे। मंत्री की कार में सवार सभी लोग दुर्घटना में बाल बाल बच गए।'' उन्होंने कहा कि ट्रक ने मंत्री की कार को साइड से टक्कर मारी, जिससे वाहन का बायीं ओर का दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। एसपी ने कहा कि चालक के खिलाफ भादवि की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। सिलावट प्रदेश के जल संसाधन मंत्री हैं और इंदौर जिले के सांवेर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। -
नयी दिल्ली. केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। फ्लिपकार्ट पर अपने मंच के जरिये गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले घरेलू प्रेशर कुकर की बिक्री की अनुमति देने के लिए यह जुर्माना लगाया गया है। सीसीपीए की मुख्य आयुक्त निधि खरे ने कहा कि ई-कॉमर्स कंपनी पर अपने मंच पर खराब गुणवत्ता के प्रेशर कुकर की बिक्री की अनुमति देने और उपभोक्ताओं के अधिकारों का उल्लंघन करने के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। खरे ने कहा कि फ्लिपकार्ट को अपने मंच पर बेचे गए सभी 598 प्रेशर कुकर के खरीदारों को इस बारे में सूचित करने, खराब प्रेशर कुकर वापस मंगाने और उपभोक्ताओं का पैसा लौटाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा कंपनी को 45 दिन के भीतर अनुपालन रिपोर्ट जमा करने के लिए भी कहा गया है।
फरवरी 2021 से, सरकार ने उपभोक्ताओं को दुर्घटना के जोखिम से बचाने और बड़े पैमाने पर जनता के हित में घरेलू प्रेशर कुकर पर मानकों के अनुरूप और गुणवत्ता निशान के उपयोग को अनिवार्य कर दिया है। सभी घरेलू प्रेशर कुकरों को ‘आईएस 2347:2017' मानक के अनुरूप होना आवश्यक है।
सीसीपीए के अनुसार, फ्लिपकार्ट ने अपनी ‘उपयोग की शर्तों' में उत्पाद के प्रत्येक चालान पर ‘फ्लिपकार्ट द्वारा संचालित' का उल्लेख किया है और विभिन्न लाभों के वितरण के लिए विक्रेताओं को ‘गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज' के रूप में वर्गीकृत किया है। यह इस मंच पर प्रेशर कुकर की बिक्री में ई-कॉमर्स कंपनी द्वारा निभाई गई भूमिका को स्पष्ट करता है। प्राधिकरण ने आगे कहा कि फ्लिपकार्ट ने अपने मंच पर ऐसे प्रेशर कुकर की बिक्री के माध्यम से कुल 1,84,263 रुपये का शुल्क कमाया है। सीसीपीए ने उपभोक्ताओं के बीच उत्पादों की गुणवत्ता जागरूकता बढ़ाने के लिए एक देशव्यापी अभियान शुरू किया है। हेलमेट, घरेलू प्रेशर कुकर और रसोई गैस सिलेंडर ये तीन उत्पाद हैं जिन पर सीसीपीए अपने अभियान में ध्यान केंद्रित कर रहा है। -
होशियारपुर (पंजाब). होशियारपुर के पुरहिरन क्षेत्र में अवसादग्रस्त एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी की हत्या करने के बाद कथित रूप से खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम को अपनी बेटी की हत्या करने के बाद आरोपी विद्या देवी (37) ने अपने 14 वर्षीय बेटे को भी फांसी पर लटकाने की कोशिश की लेकिन वह किसी तरह वहां से बच निकला। होशियारपुर के पुलिस उपाधीक्षक (शहर) पलविंदर सिंह ने बताया कि यहां फोकल प्वाइंट में रह रही कुलविंदर सिंह की पत्नी आरोपी विद्या देवी अवसादग्रस्त थी एवं पिछले दो सालों से इलाज करवा रही थी। उपाधीक्षक के अनुसार मंगलवार शाम को जब कुलविंदर घर से बाहर था तब आरोपी विद्या देवी ने नौ साल की बेटी रचना और बेटे नवराज सिंह की आंखों पर पट्टी बांध दी एवं उनके हाथ बांध दिये। उनके मुताबिक उसके बाद आरोपी ने बेटी को छत पर पानी की टंकी में कथित रूप से फेंक दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बेटे को कमरे में छत की हुक से फांसी पर लटका दिया और फिर स्वयं फांसी पर लटक गयी। पुलिस के मुताबिक नवराज ने किसी तरह रस्सी खोल ली और आंखों पर से पट्टी हटा ली । पुलिस के अनुसार तब नवराज ने आरोपी मां को फांसी के फंदे से लटका पाया तथा उसने बहन का शव पानी के टैंक से बाहर निकाला। उपाधीक्षक ने कहा कि आरोपी विद्या देवी एवं बच्ची के शव अंत्यपरीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजे गए हैं। -
नयी दिल्ली. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को तीन लाख रुपये तक के लघु अवधि के कृषि ऋण पर डेढ़ प्रतिशत ब्याज सहायता को मंजूरी दी। इस कदम का मकसद कृषि क्षेत्र के लिये पर्याप्त ऋण प्रवाह सुनिश्चित करना है। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में सभी वित्तीय संस्थानों के लिये अल्पकालीन कृषि कर्ज के लिये 1.5 प्रतिशत ब्याज सहायता योजना बहाल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। इसके तहत कर्ज देने वाले संस्थानों (सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों, छोटे वित्त बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, सहकारी बैंकों और कंप्यूटरीकृत प्राथमिक कृषि ऋण समितियों) को वित्त वर्ष 2022-23 से 2024-25 के लिये किसानों को दिए गए तीन लाख रुपये तक के लघु अवधि के कर्ज के एवज में 1.5 प्रतिशत ब्याज सहायता दी जाएगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘ब्याज सहायता के तहत 2022-23 से 2024-25 की अवधि के लिये 34,856 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजटीय प्रावधान की आवश्यकता होगी।'' ब्याज सहायता में वृद्धि से कृषि क्षेत्र में ऋण प्रवाह बना रहेगा और साथ ही वित्तीय संस्थानों की वित्तीय सेहत और कर्ज को लेकर व्यवहार्यता सुनिश्चित होगी। समय पर कर्ज भुगतान करने पर किसानों को चार प्रतिशत ब्याज पर लघु अवधि का ऋण मिलता रहेगा।
-
पणजी. गोवा में अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों को नदी और समुद्र में डूबने से बचाया गया। राज्य सरकार द्वारा नियुक्त एक जीवनरक्षक एजेंसी ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने बताया कि पालोलेम में तीन लोगों और बेनॉलिम एवं सिंक्वेरियम में एक-एक व्यक्ति को बचाया गया। एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मॉनसून अब भी जारी होने के कारण राज्य में मौसम खराब है, पानी के नीचे मजबूत तरंगे एवं ऊंची लहरें उठ रही हैं और बारिश जारी है। गोवा के सभी बीच तैराकी के लिए बंद कर दिए गए हैं, लेकिन लोग अब भी तैरने जा रहे हैं।'' उन्होंने बताया कि दक्षिण गोवा की पालोलेम नदी में दो पुरुष एवं एक महिला तैर रहे थे और तभी तेज लहर आने के कारण वे बह गए। उन्होंने बताया कि पानी के तेज बहाव के कारण तीनों एक दूसरे को पकड़कर नहीं रख पाए और अलग-अलग दिशाओं में बहने लगे। उन्होंने बताया कि जीवनरक्षक उनकी मदद के लिए पहुंचे।
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बचाव ट्यूब की मदद से एक व्यक्ति को बचा लिया गया और दो अन्य लोगों को जेट स्की की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।'' तीनों लोगों को वापस किनारे पर लाया गया और चिकित्सकीय मदद दी गई। दक्षिण गोवा के बेनॉलिम में 14 वर्षीय किशोर समुद्र तट पर साइकिल चला था, तभी उसने नियंत्रण खो दिया और दुर्घटनावश समुद्र में गिर गया और पानी के तेज बहाव में बह गया। प्रवक्ता ने बताया कि लड़का हाथ उठाकर मदद मांगने की कोशिश कर रहा था, तभी जीवनरक्षकों ने उसे देख लिया और बचाव ट्यूब की मदद से उसे किनारे पर लाया गया। इस बीच, उत्तरी गोवा के सिंक्वेरियम में चार वर्षीय बच्चा और उसका परिवार समुद्र में थे और इसी दौरान पानी का बहाव तेज होने के कारण बच्चा पानी में बह गया। प्रवक्ता ने बताया कि बचाव ट्यूब की मदद से जीवनरक्षकों ने बच्चे को बचा लिया और वे उसे सुरक्षित तट पर लेकर आए। उन्होंने बताया कि बच्चे की चिकित्सकीय जांच की गई और पाया गया कि वह सदमे में है, जिसके बाद उसे निकटतम बाल रोग चिकित्सक के पास ले जाया गया। उन्होंने बताया कि बच्चा अब सामान्य है। -
पुणे. महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार को तड़के सड़क पर गलत दिशा से जा रहे एक कंटेनर के कार से टकरा जाने से, कार में सवार तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा पुणे-अहमदनगर राजमार्ग पर रंजनगांव के पास देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। रंजनगांव थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘एक परिवार के छह सदस्य एक कार में पुणे जा रहे थे। जब वे करेगांव के पास पहुंचे, तो गलत दिशा से आ रहा एक कंटेनर उनके वाहन से टकरा गया। दुर्घटना में परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई।'' उन्होंने बताया कि मरने वालों में तीन बच्चे थे, जिनमें चार साल की बच्ची भी शामिल है। उन्होंने कहा कि दो अन्य पीड़ित पुरुष थे। उन्होंने बताया कि घायल महिला को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कंटेनर के चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
-
सबरीमाला (केरल) .मलयालम कैलेंडर के अनुसार बुधवार से शुरू हुए पवित्र चिंगम महीने के दौरान पांच दिवसीय मासिक पूजा और अनुष्ठान के लिए यहां के प्रसिद्ध भगवान अयप्पा मंदिर के द्वार खोल दिए गए, जिसके बाद वहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मेलसंथी (मुख्य पुजारी) एन परमेश्वरन नंबूथिरी ने मंगलवार शाम को गर्भगृह के कपाट खोलकर तंत्री (प्रधान पुजारी) कंदारी राजीवरु के तत्वावधान में दीप प्रज्ज्वलित किया। बाद में, अन्य देवी-देवताओं के मंदिर के कपाट भी खोले गए और पुजारियों ने वहां दीपक प्रज्ज्वलित किए। आवश्यक अनुष्ठानों के बाद, भक्तों को पवित्र पहाड़ी पर चढ़ने, 18 पवित्र सीढ़ियों पर चढ़ने और मुख्य देवता-भगवान अयप्पा के समक्ष प्रार्थना करने की अनुमति दी गई। मंदिर 21 अगस्त तक खुला रहेगा।
मंदिर प्रबंधन सूत्रों ने बताया कि भक्त ऑनलाइन कतार प्रणाली में पंजीकरण कराने के बाद मंदिर में दर्शन कर सकते हैं। तीर्थयात्री आधार शिविर निलक्कल में भी पंजीकरण करा सकते हैं। -
नयी दिल्ली. रूढ़िवादी व्यवस्था में पली बढ़ी मंजरी जरूहार किस प्रकार रास्ते की तमाम बाधाओं को पार करते हुए न केवल भारतीय पुलिस सेवा में शीर्ष पद पर पहुंची बल्कि इस सेवा में शामिल होने वाली वह बिहार की पहली महिला भी हैं । उनकी यह कहानी दिलो दिमाग को आंदोलित करने वाली है और अपनी इस कहानी को उन्होंने स्वयं लिखा है। जरुहार की आत्मकथा ‘‘मैडम : सर '' पेंगूइन रैंडम हाउस इंडिया ने प्रकाशित की है।
भारत की पहली पांच आईपीएस अफसरों में से एक, और बिहार की पहली महिला आईपीएस अधिकारी 1976 में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा पास करके भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुईं । अपने कार्यकाल में उन्होंने बिहार और झारखंड में विभिन्न पदों पर काम किया, वह राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एनपीए), केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में भी रही हैं। लेखिका ने एक बयान में कहा, ‘‘लोग मुझसे अकसर मेरी कहानी लिखने को कहते थे। मैं आशा करती हूं कि मेरी कहानी सभी लड़कियों और कामकाजी महिलाओं को अपनी दिल की बात पर भरोसा करना सिखाएगी और उन्हें तमाम परेशानियों के बावजूद जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।'' नयी दिल्ली में रह रहीं जरुहार सीआईएसएफ की विशेष महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त हुई हैं और फिलहाल टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में सलाहकार के पद पर हैं। भागलपुर घटना, 1984 के सिख विरोधी दंगों और बिहार में लालू प्रसाद के शासनकाल जैसी महत्वपूर्ण घटनाओं की पृष्ठभूमि में लिखी गई, "मैडम सर" एक महिला की आंखों से आईपीएस के भीतर का चित्रण है। -
जम्मू. जम्मू में बुधवार तड़के दो अलग-अलग मकानों में छह लोग मृत पाए गए, जिनमें से पांच एक ही परिवार के सदस्य थे। मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सिधरा में तावी विहार इलाके में दो घरों से तीन महिलाओं समेत छह लोगों के शव बरामद किए गए। दोनों घर एक-दूसरे से सटे हुए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि नूर उल हबीब, सकीना बेगम और उसकी बेटी नसीमा अख्तर और पोते सजाद अहमद माग्रे के शव तावी विहार इलाके में हबीब के घर में मिले, जबकि रुबीना बानो और उसके भाई जफर सलीम के शव एक निकटवर्ती मकान से मिले। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (जम्मू) चंदन कोहली ने बताया कि घटना की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजय शर्मा की अगुवाई में चार सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि श्रीनगर के बरजुल्ला इलाके में रहने वाली हबीब की बहन शहजादा ने पुलिस को फोन पर बताया कि उसे आशंका है कि उसके भाई ने आत्महत्या कर ली है, क्योंकि वह उसके फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहा है। उन्होंने बताया कि हबीब के घर पहुंचने के बाद पुलिस ने पाया कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था और दुर्गंध आ रही थी। प्रवक्ता ने बताया कि घर का दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर चार शव पाए गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि पड़ोस के एक घर में परिवार का रिश्तेदार गुलाम हुसैन रहता है। प्रवक्ता ने बताया कि जब पुलिस उसके घर पहुंची, तो उसे वहां भी दो और लोगों के शव मिले। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्ट्या यह जहरीला पदार्थ खाने का मामला लगता है और यह पता लगाया जा रहा है कि क्या लोगों को जबरन जहर दिया गया था या इन्होंने आत्महत्या की। एसएसपी कोहली भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने घटना की गहन जांच के आदेश दिए।
कोहली ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भेजा गया है।
हबीब के एक रिश्तेदार ने कहा, ‘‘हबीब पिछले करीब 10 साल से जम्मू में रह रहा था। वह सकीना की मदद कर रहा था जो पारिवारिक विवादों से जुड़े कई अदालती मामलों का सामना कर रही थी। -
नई दिल्ली। आप सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ लेना चाहते और अभी तक आधार कार्ड नहीं बनवाया है, तो फिर ये खबर आपके लिए है। दरअसल, यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सर्कुलर जारी कर साफ कर दिया है कि ये सभी लाभ पाने के लिए आधार या फिर आधार रजिस्ट्रेशन स्लिप जरूरी है।
यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 11 अगस्त को ये सर्कुलर सभी मंत्रालयों और राज्य सरकारों को जारी किया है। इसमें आधार के लिए निर्धारित नियमों को सख्त करते हुए कहा गया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सिर्फ आधार रखने वाले नागरिकों को ही योजनाओं और सब्सिडी का फायदा मिले। अभी तक आधार ना होने पर पहचान के अन्य दस्तादेज दिखाकर सब्सिडी और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा।
सर्कुलर में साफतौर पर कहा गया है कि आधार अधिनियम-7 के तहत अगर किसी व्यक्ति के पास आधार नंबर नहीं है, उसे तत्काल इसके लिए आवेदन करना होगा और प्राप्त एनरोलमेंट स्लिप अन्य पहचान दस्तावेजों के साथ दिखाकर ही सब्सिडी या सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकता है, अगर किसी व्यक्ति के पास आधार कार्ड या और एनरोलमेंट स्लिप नहीं है, तो फिर अन्य दस्तावेजों को दिखाकर अब सरकारी छूट नहीं मिल पाएगी।
प्राधिकरण का ये नया सर्कुलर दरअसल, यह सुनिश्चित करने में कारगर होगा कि सरकारी सब्सिडी का फायदा सिर्फ ऐसे ही लोगों को ही प्राप्त हो, जो आधार से जुड़े हों या जुडऩे की प्रक्रिया में हों। इसमें बताया गया कि देश में 99 फीसदी वयस्कों के पास वर्तमान में आधार कार्ड है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया की सख्ती से आधार से संबंधित खामियां दूर करने में मदद मिलेगी। -
कृष्णा जन्माष्टमी का त्योहार देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हम आपको ऐसी पांच जगहों के बारें में बताने जा रहा हैं जहां भव्य और अलौकिक जन्मोत्सव मनाया जाता है. जहां भक्त, भक्ति और भगवान का संगम होता है. ये ऐसी जगहें हैं जहां आप फैमिली या फ्रेंड्स किसी के भी साथ जा सकते हैं...
मथुरा
भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा की जन्माष्टमी दिव्य होती है. यहां दो भाग में जन्मोत्सव मनाया जाता है. झूलनोत्सव और घाट. झूलनोत्सव में मथुरा के लोग अपने घरों में झूला लगाते हैं. उस झूले में कृष्ण की मूर्तियां रखते हैं. सुबह-सुबह दूध, दही, शहद और घी से मूर्ति को स्नान कराया जाता है. नए कपड़े और गहने पहनाए जाते हैं. दूसरी प्रथा घाट में शहर के सभी मंदिरों को एक ही रंग से सजाया जाता है. कृष्ण के जन्म के समय इन मंदिरों में एक साथ पूजा की जाती है. पारंपरिक शंख, मंदिर की घंटियों और मंत्रभजनों की ध्वनि की गूंज अलग ही दुनिया में ले जाती है. यहां बांके बिहारी, द्वारकाधीश, कृष्ण जन्मभूमि मंदिर और इस्कॉन मंदिर काफी प्रसिद्ध हैं.
गोकुल
मथुरा में जन्म लेने के बाद भगवान श्रीकृष्ण को गोकुल ले जाया गया था. यहां की जन्माष्टमी को गोकुलाष्टमी के नाम से जाना जाता है. देश के बाकी हिस्सों में जिस दिन जन्माष्टमी मनाई जाती है, उसके एक दिन बाद यहां गोकुलाष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. इसके पीछे का कारण यह है कि मथुरा में जन्म के बाद मध्यरात्रि में कृष्ण को गोकुल लाया गया था. यहां आने वाले तीर्थयात्री राधा रमन मंदिर और राधा दामोदर मंदिर में दर्शन कर सकते हैं.
वृंदावन
वृंदावन के कण-कण में कृष्ण विराजमान हैं, ऐसा माना जाता है. मथुरा से करीब 15 किलोमीटर दूर यह वही जगह है, जहां भगवान श्रीकृष्ण बड़े हुए, गोपियों के साथ रासलीला की, राधा रानी से प्रेम किया. यहां का जन्मोत्सव सबसे भव्य माना जाता है. वृंदावन में 10 दिन पहले से ही जन्माष्टमी का त्योहार शुरू हो जाता है. ऐसे में आप जन्माष्टमी की छुट्टियों में यहीं त्योहार मना सकते हैं. वृंदावन में गोविंद देव मंदिर भारत के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है. निधि वन, रंगनाथजी मंदिर, राधारमण मंदिर और इस्कॉन मंदिर यहां से सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से हैं.
द्वारका
द्वारका वर्तमान में गुजरात में है. इस शहर का धार्मिक रुप से बड़ा महत्व है. द्वारका की पहचान कृष्ण के राज्य के रूप में है. यह वही जगह है, जहां माना जाता है कि मथुरा छोडऩे के बाद करीब पांच हजार वर्षों तक कृष्ण यहीं रहें. पौराणिक कथा के अनुसार, यह शहर कृष्ण के बड़े भाई बलराम ने बनाया था. मान्यता यह भी है कि द्वारका का पुनर्निर्माण छह बार किया गया था. वर्तमान का द्वारका सातवां है. यहां की जन्माष्टमी सबसे खास मानी जाती है. यहां जन्मोत्सव के वक्त शहर के सभी हिस्सों में दिव्य और अलौकिक मंगला आरती की जाती है. रातभर भजन, रास नृत्य और गरबा कार्यक्रम चलता रहता है.
मुंबई
मुंबई की दही-हांडी किसे नहीं पसंद. अगर आप जन्माष्टमी पर घूमने का प्लान बना रहे हैं और इस फेस्टिवल को धूमधाम से मनाना चाहते हैं, तो मुंबई सबसे सही जगह है. यहां की दही-हांडी की रस्म दुनियाभर में प्रसिद्ध है. इस रस्म को निभाने बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेते हैं. हवा में बंधे मिट्टी के बर्तन तक पहुंचने और तोडऩे के लिए मानव पिरामिड बनाते हैं. वर्ली, ठाणे और जोगेश्वरी में यह उत्सव होता है. यहां आने पर आप जुहू में स्थित इस्कॉन मंदिर भी जन्माष्टमी मनाने जा सकते हैं. - जयपुर ।आग से झुलसने के बाद यहां सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में भर्ती करायी गई 35 वर्षीय महिला की मंगलवार रात मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक उसके कुछ रिश्तेदारों ने कथित तौर पर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर उसे जला दिया था। पुलिस अधीक्षक (जयपुर-ग्रामीण) मनीष अग्रवाल ने बताया कि घटना 10 अगस्त को रायसर थाना क्षेत्र की है जहां पैसों के विवाद को लेकर महिला अनीता के रिश्तेदारों ने उसे आग लगा दी थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है और इलाज के दौरान बीती रात महिला की मौत हो गई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि बयान के आधार पर उसके रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, “ 10 अगस्त को आरोपियों ने महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और आग लगा दी। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के लिए मामला दर्ज किया गया था। आरोपी, महिला के रिश्तेदार हैं और उसके घर के पास रहते हैं। कल रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई और हमें आज जानकारी मिली है।”उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।(प्रतीकात्मक फोटो)
- नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई संसदीय बोर्ड में बुधवार को बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इससे हटा दिया और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा तथा केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल सहित छह नए चेहरों को इसमें शामिल किया।पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, राज्यसभा सदस्य व पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा, पार्टी की राष्ट्रीय सचिव व पूर्व सांसद सुधा यादव और वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद सत्यनारायण जटिया को संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाया गया है।पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संगठन महामंत्री बीएल संतोष पहले से ही संसदीय बोर्ड के सदस्य हैं।
-
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने भारत में अण्डर 17 महिला विश्व कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सुनिश्चित करने और अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ-फीफा द्वारा अखिल भारतीय फुटबॉल परिसंघ के निलंबन को रद्द किये जाने के मामले में केन्द्र से सक्रिय भूमिका निभाने को कहा है। केन्द्र ने शीर्ष न्यायालय को बताया है कि उसने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ-फीफा के साथ दो बार बैठक की है और भारत में विश्व कप की मेजबानी को लेकर समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।
अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ ने कल तीसरे पक्ष के अनुचित हस्तक्षेप के आरोप में अखिल भारतीय फुटबॉल परिसंघ को निलंबित कर दिया था। अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ ने प्रशासनिक समिति के गठन को तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप माना है। फीफा के निलंबन के आदेश बाद केन्द्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय से इस मामले की सुनवाई शीघ्र करने का आग्रह किया था।फीफा अण्डर 17 महिला विश्व कप 2022 का आयोजन भारत में 11 से 30 अक्टूबर के बीच किया जाना है। -
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 18 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोविड-19 की एहतियाती डोज देने में तेजी लाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों के बीच एहतियाती खुराक बढ़ाने के लिए सार्वजनिक स्थानों जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों, स्कूलों और कॉलेजों, धार्मिक यात्रा मार्गों, धार्मिक स्थलों आदि पर टीकाकरण शिविर आयोजित किए जाने चाहिए। डॉ. मांडविया ने केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए कल राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बातचीत की। डॉ. मांडविया ने कुछ राज्यों में केंद्रीय निधियों के कम उपयोग पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्यों को अपने कार्य में सुधार करना चाहिए और केंद्र से स्वास्थ्य योजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन के लिए तेजी से कोष की मांग करनी चाहिए।
-
शाहजहांपुर (उप्र)। शाहजहांपुर जिले के मदनापुर थाने की पुलिस ने नकली काली मिर्च बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ करते हुए मंगलवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरुवा पट्टी गांव में काली मिर्च बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ किया और आठ क्विंटल काली मिर्च, 25 क्विंटल हरी मटर तथा रसायन आदि को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है। कुमार ने कारखाने के मालिक आनन्द गुप्ता से की गई पूछताछ के हवाले से बताया कि वह बेंगलुरु में नकली काली मिर्च बनाने के एक कारखाने में काम करता था और वहीं से उसने यह काम सीखा था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कारखाने के मालिक आनन्द गुप्ता के अलावा अनिल कुमार, सोनपाल तथा हरीनाथ को मौके से गिरफ्तार किया गया और आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।






















.jpg)



.jpeg)
