- Home
- देश
- नई दिल्ली। धोखाधड़ी के आरोप में अपने पति कुख्यात ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मद्रास कैफे' की अभिनेत्री लीना मारिया पॉल, अब महिला कैदियों के लिए शुरू किये गये कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जैम और जेली बनाना सीख रही है। जेल अधिकारियों ने कहा कि पिछले साल से तिहाड़ में बंद पॉल एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना है और सकारात्मक माहौल बनाने के लिए जेल द्वारा आयोजित सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेती है। अधिकारियों ने कहा कि जैम और जेली के अलावा, जेल में कैदियों के लिए कला, संगीत, नृत्य, योग और अचार बनाने की कक्षाएं भी आयोजित की जाती हैं। जेल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘जब से पॉल जेल में आयी है, वह अन्य महिला कैदियों की तरह सकारात्मक रहने की कोशिश कर रही है और अपने समय का उपयोग नई चीजें सीखने में कर रही है, जिसमें उनकी रुचि है। वह पिछले दो महीनों से सप्ताह में दो बार जैम और जेली बनाने की कक्षाओं में भाग ले रही है।'' अभिनेत्री जहां तिहाड़ जेल की नंबर छह विंग या महिला विंग में बंद है, वहीं उसके पति नंबर वन विंग में हैं। अधिकारी ने कहा कि पॉल ने अमरूद स्क्वैश, टमाटर जैम और कस्टर्ड बनाना सीखा है और उन्होंने नेल आर्ट एवं मेकअप कक्षाओं में भी दाखिला लिया है। अधिकारी ने कहा कि पॉल फिट और स्वस्थ रहने के लिए योग भी करती है और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्होंने अन्य कैदियों के साथ सामूहिक नृत्य किया।
- नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में नोएडा के सेक्टर 93-ए स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट में बने अवैध ट्विन टावर (दो बहुमंजिला इमारत) गिराने के लिए रविवार दोपहर को एक परीक्षण विस्फोट किया गया। दोपहर करीब ढाई बजे तेज धमाके के साथ यह विस्फोट किया गया। परीक्षण विस्फोट के दौरान एक टावर के बेसमेंट ओर 13वें फ्लोर पर छह खंभों में करीब चार किलो बारूद लगाया गया था। शीर्ष अदालत ने पिछले साल 31 अगस्त को सुनवाई के दौरान कानूनों का उल्लंघन कर बनाए गए दो टावरों (ट्विन टावर) गिराने के लिए आदेश दिये थे। रविवार के विस्फोट से कितना कंपन हुआ, ध्वनि प्रदूषण कितना हुआ और 22 मई को अंतिम विस्फोट के दिन कितना विस्फोटक इस्तेमाल किया जाएगा, ये रिपोर्ट आने में करीब दस दिन का समय लगेगा। कंपन जांच के लिए छह जगह मशीनें लगाई गई थीं। हालांकि विस्फोट के मौके पर मौजूद साउथ अफ्रीका की कंपनी जेट डिमोलिसन के अधिकारी का कहना है कि जितना सोचा था, इस टावर का ढांचा उससे अधिक मजबूत है। ऐसे में जितना सोचा था उससे अधिक विस्फोट लगेगा। शुरुआत में 2500 से 4000 किलोग्राम तक विस्फोटक लगने का अनुमान जताया गया था। ब्लास्ट के दौरान नागरिक पुलिस के साथ रैपिड ऐक्शन फोर्स के जवान भी तैनात थे। अधिकारियों ने बताया कि प्रदूषण का पता लगाने के लिए पीएम 2.5 और 10 के मानक जांचने के लिए मशीन लगा दी गई हैं। साथ ही हवा की दिशा की जांच के लिए मशीन लगाई जाएगी। आईआईटी चेन्नई, सीबीआरआई और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की देखरेख में परीक्षण विस्फोट हुआ।पुलिस उपायुक्त यातायात गणेश पी शाहा ने बताया कि परीक्षण विस्फोट के दौरान सिर्फ टावर के सामने वाली सड़क को यातयात के लिए बंद किया गया था, बाकी सड़कों पर यातायात जारी रहा। इस बीच, जेट डिमोलिशन के प्रबंध निदेशक जो ब्रिंकमैन ने संवाददाताओं से कहा कि अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग मात्रा में विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया और सुरक्षा के विभिन्न स्तरों का उपयोग हुआ। उन्होंने कहा, ''इस पूरी कवायद का उद्देश्य सटीक व विशिष्ट जानकारी प्राप्त करना था ताकि हम अपनी विध्वंस तैयारियों को पुख्ता कर सकें।। सब कुछ ठीक रहा। हमें बहुत अच्छे परिणाम मिले। हमने जो देखा उससे बहुत खुश हैं।'' ब्रिंकमैन ने कहा, ''अब हम अगले कुछ दिनों में परिणामों का अध्ययन करेंगे, उसके बाद हम अपनी तैयारियों पर काम करेंगे ताकि हम अगले 10-15 दिनों में अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे सकें।
- चित्रकूट (मप्र)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को ऐलान किया कि प्रदेश की नर्मदा नदी का जल हम मंदाकिनी नदी तक लेकर आयेंगे, जिससे इन दो पावन नदियों के मिलन से अनूठा संगम बनेगा। चौहान ने यह बात रामनवमी के अवसर पर चित्रकूट में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा, ''भगवान राम ने माता सीता और लक्ष्मण जी के साथ चित्रकूट में साढ़े 11 वर्ष वनवास में बिताए। चित्रकूट का कण-कण राममय है। चित्रकूट की महिमा और गौरव का बखान तीन लोक से बढ़कर है। आज यहां संत समाज और प्रबुद्धजन ने चित्रकूट के विकास का संकल्प लिया है।'' चौहान ने कहा, ‘‘मैं भी मंदाकिनी नदी की धारा को स्वच्छ और अविरल बनाये रखने का संकल्प लेता हूं।''उन्होंने कहा, ‘‘चित्रकूट की मंदाकिनी नदी को सदा नीरा बनाये रखने के लिये मझगवां में प्रथम चरण में 243.79 करोड़ रूपये की लागत से बांध बनेगा। इसके बाद दूसरे चरण का कार्य भी किया जायेगा।'' चौहान ने कहा, ‘‘भगवान कामतानाथ की कृपा से बरगी नहर की टनल का काम पूरा होते ही नर्मदा जी का जल हम मंदाकिनी नदी तक लेकर आयेंगे। इन दो पावन नदियों के मिलन से अनूठा संगम बनेगा। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने के निर्देश दे दिये गये हैं।'' उन्होंने कहा कि मंदाकिनी नदी में कटाव को रोकने के लिये 30.09 करोड़ रूपये के प्रोजेक्ट को भी मंजूर किया गया है। इसके बायें तट पर सुंदर घाट बनाये जायेंगे। चित्रकूट में सीसी रोड निर्माण के लिये 49.39 करोड़ रूपये तथा शहर में सड़कों एवं नालियों के निर्माण के लिये 62 करोड़ रूपये का प्रोजेक्ट मंजूर किया गया है। अमृत योजना से भी 12 करोड़ रूपये के कार्य मंजूर किये जा रहे हैं। चौहान ने कहा कि चित्रकूट में 127.47 करोड़ रूपये के कार्य मंजूर किये गये हैं। साथ ही तुलसी मार्ग वन विभाग परिसर में 2 करोड़ रूपये की लागत से सामुदायिक भवन तथा 23 लाख रूपये की लागत से बाउण्ड्रीवाल बनाई जायेगी। भूमिगत बिजली लाईन के लिये भी प्रोजेक्ट स्वीकृत कर दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन चित्रकूट के लिये गौरव का दिवस है। अब हर साल रामनवमी को चित्रकूट का गौरव दिवस मनाया जायेगा। सरकार और समाज मिलकर चित्रकूट के समग्र विकास का प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि चित्रकूट को स्वच्छता में नंबर वन शहर बनायें।
- गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में तैनात एक सहायक पुलिस उप निरीक्षक ने रविवार को कोई जहरीला पदार्थ खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पटौदी थाने में तैनात एएसआई आजाद सिंह (48) ने यह कदम गांव खुंभावास की ढाणी स्थित अपने घर पर उठाया। सूत्रों ने कहा कि एक ‘सुसाइड नोट' बरामद किया गया है जिसमें पुलिसकर्मी ने वरिष्ठ अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस आरोपों पर चुप्पी साधे हुए है। सूत्रों ने बताया कि पूर्वाह्न लगभग 11.30 बजे, सिंह ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया और उसे परिवार के सदस्यों द्वारा अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों ने बताया कि अस्पताल में उसकी मौत हो गई। एक आधिकारिक बयान में, पुलिस ने कहा कि एएसआई की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने आत्महत्या के बारे में कोई उल्लेख नहीं किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसमें एएसआई ने लिखा था कि ‘‘कुछ लोग मुझे एक मामले में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं, जब मैं फर्रुखनगर पुलिस थाने में तैनात था।'' अधिकारी ने कहा कि एएसआई की मौत की सभी कोणों से जांच की जा रही है।
- नयी दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कावेरी छात्रावास में रविवार को छात्रों के दो गुटों की आपस में भिडंत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना में छह छात्र घायल हो गए। हालांकि, दोनों गुटों ने दावा किया कि दोनों पक्षों के 60 से अधिक छात्र घायल हुए हैं। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने आरोप लगाया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों ने छात्रों को छात्रावास में मांसाहारी भोजन खाने से रोका और ‘‘हिंसा का माहौल बनाया।'' वहीं, एबीवीपी ने आरोप से इनकार किया और दावा किया कि रामनवमी पर छात्रावास में आयोजित पूजा कार्यक्रम में ‘‘वामपंथियों'' ने बाधा डाली। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव करने और अपने-अपने सदस्यों के घायल होने का आरोप लगाया।इस बीच, हिंसा जुड़े कई कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें अख्तरिस्ता अंसारी नाम के छात्र के सिर से खून बहता दिख रहा है। हालांकि, अधिकारियों ने वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) मनोज सी ने बताया कि कुल छह छात्रों को चोटें आईं हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल कोई हिंसा नहीं हुई है। विरोध प्रदर्शन किया गया जो समाप्त हो गया है। विश्वविद्यालय के अनुरोध पर हम यहां आए हैं। '' जेएनयूएसयू ने आरोप लगाया कि एबीवीपी के सदस्यों ने ‘‘गुंडागर्दी'' की, कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन्हें कोई भी मांसाहारी भोजन तैयार नहीं करने के लिए कहा।
- नयी दिल्ली। कृषि क्षेत्र में सुधारों को महत्वपूर्ण बताते हुए नीति आयोग के सदस्य-कृषि रमेश चंद ने रविवार को कहा कि तीन कृषि कानूनों को रद्द करना किसानों को अधिक मूल्य दिलाने के प्रयासों के लिए एक झटका है। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में मददगार हो सकते थे। चंद ने कहा कि कुछ लोगों ने नीति आयोग से सुधारों को प्रभाव में लाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि कृषि सुधार प्रक्रिया को बहाल करने के लिए राज्यों के साथ नए सिरे से विचार-विमर्श शुरू किया जाना चाहिए।नीति आयोग में कृषि नीतियों को देखने वाले रमेश चंद ने कहा, ‘‘कृषि क्षेत्र के लिए सुधार महत्वपूर्ण हैं। कुछ किसान इनका (तीन कृषि कानून) विरोध कर रहे हैं। मुझे लगता है कि राज्यों के साथ नए सिरे से बातचीत की जानी चाहिए।'' उन्होंने कहा, ‘‘लोग हमारे पास आ रहे हैं और कह रहे हैं कि सुधारों की आवश्यकता है। लेकिन यह किस रूप, किस आकार में होना चाहिए इस बारे में हमें कुछ समय इंतजार करना चाहिए।'' चंद से पूछा गया था कि भारत की कृषि अर्थव्यवस्था के लिए ठप पड़े सुधारों को क्या चार राज्यों में भाजपा को मिली जीत से कुछ गति मिलेगी। चंद से सवाल किया गया कि तीन कृषि कानूनों को लागू किए बगैर क्या किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करना संभव है, इस पर उन्होंने कहा किसानों को बेहतर मूल्य मिले इसके लिए सुधार आवश्यक हैं। ‘‘सुधार यदि नहीं हो रहे हैं, तो निश्चित ही यह इन प्रयासों के लिए झटका है।'' केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का बड़े पैमाने पर विरोध हुआ था जिसके बाद एक दिसंबर, 2021 को इन कानूनों को निष्प्रभावी करने के लिए सरकार संसद में एक विधेयक लेकर आई थी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 में कृषि क्षेत्र की वृद्धि करीब तीन प्रतिशत रहेगी। उन्होंने कहा कि यदि मानसून और अन्य चीजें अनुकूल रहती हैं, तो चालू वित्त वर्ष 2022-23 में कृषि क्षेत्र की वृद्धि में और सुधार होगा। मुद्रास्फीति के बारे में एक सवाल के जवाब में चंद ने कहा कि यह सरकार के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि किसी चीज की कमी की वजह से महंगाई बढ़ रही है, तो सरकार विभिन्न उपाय करती है। हम दालों और खाद्य तेलों का आयात बढ़ाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक सब्जियों की कीमतों में उछाल का सवाल है, तो इसकी वजह ‘सीजनल' है। इसकी काफी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सब्जियों के आयात की भी संभावना नहीं होती।'' फरवरी में खुदरा मुद्रास्फीति 6.07 प्रतिशत के आठ माह के उच्चस्तर पर पहुंच गई है। यह रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर से अधिक है। चंद ने घरेलू बाजार में विभिन्न जिसों की बढ़ती कीमतों पर वैश्विक कारकों के प्रभाव के बारे में कहा, जब उर्वरक के दाम बढ़ रहे हैं, डीजल की कीमत बढ़ रही है, तो इसका मतलब है कि परिवहन की लागत भी बढ़ेगी और उत्पादन की लागत भी बढ़ेगी।'' उन्होंने कहा कि सरकार इन वैश्विक कारकों के प्रभाव को कम करने के प्रयास कर रही है।
- नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश का किसान जितना सशक्त होगा, नया भारत उतना ही समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि'' और कृषि क्षेत्र से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को ताकत दे रही हैं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे किसान भाई-बहनों पर देश को गर्व है। ये जितना सशक्त होंगे, नया भारत भी उतना ही समृद्ध होगा। मुझे खुशी है कि पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं।'' इस ट्वीट के साथ उन्होंने कुछ आंकड़े भी साझा किए। मोदी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 11.3 करोड़ किसानों के खाते में 1.82 लाख करोड़ रुपये सीधे हस्तांतरित किए गए हैं।
-
नई दिल्ली। इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण सोमवार से शुरू हो गया है। पवित्र गुफा की तीर्थ यात्रा तीस जून से शुरू होगी और 11 अगस्त तक चलेगी। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीतीश्वर कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, और यस बैंक की चार सौ छियालीस शाखाओं तथा भारतीय स्टेट बैंक की देशभर में एक सौ शाखाओं पर पंजीकरण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्री श्राइन बोर्ड की वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से भी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। नीतीश्वर कुमार के अनुसार रामबन जिले में यात्री निवास तैयार कराया जा रहा है, जिसमें तीन हजार छह सौ तीर्थ यात्रियों के ठहरने की सुविधा होगी। इस बार, यात्रा में तीन लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों के शामिल होने की सम्भावना है। नीतीश्वर कुमार ने कहा कि बोर्ड ने पहलगाम और बालटाल दोनों ही मार्गों से एक साथ यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि हर यात्रा मार्ग पर प्रतिदिन दस हजार यात्रियों को अनुमति दी जाएगी। इनमें वे यात्री शामिल नहीं होंगे, जो हैलीकॉप्टर से यात्रा करेंगे। तीर्थ यात्रियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सरकार इस बार आर.एफ.आई.डी. प्रणाली लागू कर रही है। - नयी दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय अमरनाथ यात्रा के प्रचार-प्रसार के लिए श्रीनगर में आज एक बैठक करेगा। अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 30 जून से होगी। कोविड-19 महामारी के कारण यह यात्रा दो साल के अंतराल के बाद होगी। यह यात्रा 43 दिन तक चलेगी और इसका समापन 11 अगस्त को होगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा के साथ जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता, श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नितीश्वर कुमार और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी बैठक में शामिल होंगे। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘इस वर्ष यात्रा के बारे में जानकारी बढ़ाने के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा। तीर्थयात्रा की अवधि के दौरान जम्मू-कश्मीर प्रशासन के साथ मिलकर मंत्रालय की विभिन्न मीडिया इकाइयों द्वारा प्रचार गतिविधियों की योजना बनाई जाएगी।
- ठाणे . महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दो लड़के नदी में तैरते समय डूब गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। भिवंडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर को हुई, जब भिवंडी शहर के धामानकर नाका के छह लड़के वरलादेवी नदी में तैराकी के लिए गए। अधिकारी के मुताबिक, तैराकी के बाद चार लड़के नदी से बाहर आ गए और जब उन्हें अपने दो साथी नहीं मिले तो उन्होंने स्थानीय पुलिस और भिवंडी निजामपुर नगर निगम की दमकल सेवाओं को इसकी सूचना दी। अधिकारी के अनुसार, स्थानीय मछुआरे पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और एक लड़के के शव को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने शनिवार रात नदी से एक अन्य लड़के का शव बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि मृतकों में से एक अमन आसिफ चौस (11) है, जो मूल रूप से औरंगाबाद का रहने वाला था और भिवंडी में अपने रिश्तेदारों के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए एक अस्पताल ले जाया गया और बाद में औरंगाबाद में उसके माता-पिता के पास भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि दूसरे मृतक की पहचान अमन अंसारी (12) के रूप में हुई है। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है।-file photo
- ठाणे. महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में रविवार सुबह एक मकान कुछ हिस्सा ढह जाने पर एक महिला की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गए। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम में क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि घटना सुबह करीब छह बजे हुई, जिसमें एक मंजिला मकान की बालकनी टूट कर बगल वाले मकान पर गिर गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में बगल के मकान में रहने वाली गुलशन सगीर अंसारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य व्यक्ति--सगीर अंसार(45) और मेहताब अंसारी-- घायल हो गए। अधिकारी के अनुसार, सूचना मिलने पर दमकल कर्मी और आरडीएमसी का दल मौके पर पहुंचा और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। अधिकारी ने कहा कि घायलों को शुरुआत में एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस घटना की जांच कर रही है।
- नयी दिल्ली. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देश में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाये जाने की आवश्यकता पर रविवार को बल दिया। भारत में स्वास्थ्य सेवा की जरूरतें पूरी करने को एक व्यापक लक्ष्य बताते हुए उन्होंने निजी क्षेत्र से सरकारी प्रयासों में सहयोग करने तथा चिकित्सा पेशे और संबद्ध गतिविधियों को एक मिशन के रूप में लेने का आह्वान किया। नायडू ने यहां एक निजी स्वास्थ्य सेवा केंद्र का उद्घाटन करते हुए भारत में गैर-संचारी रोगों के बढ़ने की चिंताजनक प्रवृत्ति को रेखांकित किया। उपराष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, नायडू ने निजी क्षेत्र के चिकित्सा समुदाय से लोगों, विशेष रूप से युवाओं की शारीरिक गतिविधि रहित जीवनशैली और अस्वास्थ्यकर आहार की आदतों से उत्पन्न खतरों के बारे में जागरूकता पैदा करने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से शारीरिक गतिविधि रहित जीवनशैली त्यागने और स्वस्थ जीवन जीने का तरीका अपनाने की भी अपील की। उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी और तेजी से बदलती जलवायु ने हमें अपनी आदतों और जीने के तरीके के बारे में बहुत कुछ सिखाया है।'' उन्होंने प्रकृति के बीच अधिक समय बिताने और अधिक सतत जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
- मेरठ . उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के जानी क्षेत्र में रविवार को एक कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है। थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि मेरठ-बागपत मार्ग पर कुराली गांव के सामने साईं मंदिर के पास मेरठ से बागपत की तरफ जा रही कार ने विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। वर्मा के मुताबिक, मोटरसाइकिल से टकराने के बाद कार सड़क किनारे मौजूद एक पेड़ से लड़कर पलट गई।उन्होंने बताया कि हादसे में घायल सभी लोगों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बालादेवी, मगन देवी, धर्मेंद्र और उसकी मां सरोज को मृत घोषित कर दिया। वर्मा के अनुसार, घटना में घायल दो अन्य लोगों के मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। इस बीच, योगी ने हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए एक ट्वीट के मुताबिक, योगी ने अधिकारियों को हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
- अहमदाबाद . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस गया नहीं है और यह बार-बार सामने आ रहा है। साथ ही, उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के खिलाफ सतर्कता बरतना जारी रखने की अपील भी की। मोदी ने कहा कि किसी को नहीं पता कि ‘बहरूपिया' कोविड-19 फिर कब सामने आ जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए टीकों की करीब 185 करोड़ खुराक देने का काम लोगों के सहयोग से ही संभव हो पाया। मोदी ने गुजरात के जूनागढ़ जिले में मां उमिया धाम के एक कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए मां उमिया के भक्तों से धरती मां को रासायनिक उर्वरकों के संकट से बचाने के लिए प्राकृतिक खेती के तरीके अपनाने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस (वैश्विक महामारी) एक बड़ा संकट था और हम यह नहीं कह रहे कि संकट समाप्त हो गया है। यह कुछ देर के लिए भले ही थम गया है, लेकिन हमें नहीं पता कि यह फिर से कब सामने आ जाएगा। यह एक ‘बहरूपिया' बीमारी है। इसे रोकने के लिए करीब 185 करोड़ खुराक दी गईं, जिसने दुनिया को अचम्भित कर दिया। यह आपके सहयोग से ही संभव हो पाया।'' उन्होंने कहा कि धरती मां को बचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात के हर गांव के किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए आगे आना चाहिए।'' उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के 75वें साल में आयोजित किए जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव' कार्यक्रम के तहत हर जिले में 75 अमृत सरोवर बनाने में मदद करने की भी लोगों से अपील की।
- नयी दिल्ली. दिल्ली यातायात पुलिस ने 2022 के पहले तीन महीनों में तेज रफ्तार से वाहन चलाते कैमरे में कैद होने के बाद एसएमएस के जरिए 7.91 लाख से ज्यादा नोटिस जारी किए हैं। यह जानकारी आधिकारिक आंकड़ों से मिली। इसके अनुसार इस साल के पहले तीन महीनों में कुल 7,91,957 नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अनुसार सबसे ज्यादा नोटिस दक्षिणी रेंज में 2,41,736, पूर्वी रेंज द्वारा 1,65,669, पश्चिमी रेंज द्वारा 1,52,132 और नयी दिल्ली रेंज द्वारा 97,772 नोटिस जारी किए गए। वहीं बाहरी रेंज ने 92,452 नोटिस जारी किए। इसके अनुसार केंद्रीय रेंज द्वारा सबसे कम 42,196 नोटिस जारी किए गए। इसके अनुसार इसी अवधि के दौरान उल्लंघन के संबंध में कोई चालान नहीं किया गया है। इसके अनुसार वर्ष 2021 में यातायात पुलिस ने 18 लोगों को चालान जारी किये थे और 35,43,884 को नोटिस भेजा था, जबकि 2020 में कुल 8,043 लोगों को चालान जारी किये गए थे और विभाग ने 82,12,647 नोटिस भेजे थे।
- मेरठ (उप्र). मेरठ में 11 दिन से लापता 17 वर्षीय किशोर का शव रविवार दोपहर टीपी नगर थाना क्षेत्र में हरवंश सिटी के पीछे बरामद किया गया। परिजनों ने किशोर के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।बीते 30 मार्च को परिजनों ने राहुल (17) की टीपी नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने उसके दो दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक (नगर) विनीत भटनागर ने कहा कि प्रथम दृष्टया हत्या की वजह पुरानी रंजिश है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। मृतक के पिता दीपक ने पुलिस को बताया कि बीते 30 मार्च की रात को दोस्तों ने फोन कर राहुल को पार्टी के लिए बुलाया था और इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा।
- भदोही (उत्तर प्रदेश) . भदोही जिले के गोपीगंज इलाके में दिल दहला देने वाली एक घटना में सड़क रोलर के आगले पहिए के नीचे आ जाने से उसके चालक की मौत हो गई। सड़क बनाने के दौरान हुये इस हादसे के समय चालक को बचाने आया एक मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शनिवार को जिला पंचायत द्वारा अमिलौर-उपरवार गांव के संपर्क मार्ग की सड़क बनाने के लिए जटाशंकर यादव (40) नामक एक कर्मचारी रोलर से सड़क की गिट्टी समतल कर रहा थी, तभी एक हाईटेंशन बिजली का तार रोलर पर गिर गया। उन्होंने बताया कि जोरदार करंट की चपेट में आने से यादव रोलर के आगे जाकर गिरा। इस दौरान रोलर उसे पीसते हुए निकल गया तथा आगे जाकर एक खंभे से टकरा गया। सूत्रों ने बताया कि मौके पर मौजूद जोगेंद्र नामक एक मजदूर ने पिछले पहिये में फंसे जटा शंकर यादव को निकालने के लिए उसका पैर पकड़ कर खींचना चाहा तो वह भी करेंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
- श्रीनगर। श्रीनगर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर हाल में हुए हमले में शामिल एक आतंकवादी शहर में रविवार को हुई मुठभेड़ में मारा गया, जबकि तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बिशंबर नगर इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था, जिसके बाद आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।अधिकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके चलते आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई और एक आतंकवादी मारा गया।कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया आतंकवादी चार अप्रैल को श्रीनगर के मैसूमा इलाके में हुए हमले में शामिल था, जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया था और एक अन्य घायल हो गया था।आईजीपी ने ट्विटर पर कहा, ‘‘सीआरपीएफ जवानों पर हाल में हुए हमले में शामिल आतंकवादियों में से एक श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में मारा गया है, जबकि एक अन्य को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मुठभेड़ जारी है।’’अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने मुठभेड़ स्थल पर एक ग्रेनेड फेंका, जिससे सीआरपीएफ का एक जवान और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को यहां सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियान जारी है।
- लेह। लद्दाख के नुब्रा उपमंडल में शनिवार को ढहे एक निर्माणाधीन पुल के मलबे से चार कर्मियों के शव बरामद हुए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लेह जिले के दिस्कित गांव के पास निर्माणाधीन शतसे तकना पुल का एक हिस्सा शनिवार शाम करीब चार बजे तेज हवाओं के कारण ढह गया था और इसके मलबे में छह मजदूर फंस गए थे। अधिकारियों के मुताबिक, 12 घंटे तक चले संयुक्त बचाव अभियान के बाद घटनास्थल से चार मजदूरों के शव बरामद किए गए और दो अन्य को बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि बचाए गए दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के राज कुमार और वरिंदर, छत्तीसगढ़ के मंजीत तथा पंजाब के लव कुमार के रूप में की गई है।उन्होंने बताया कि घायलों में राजौरी के कोकी कुमार और छत्तीसगढ़ के राजकुमार शामिल हैं।लद्दाख के उपराज्यपाल आरके माथुर ने बचाव अभियान की निगरानी की। उन्होंने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।घटना के तत्काल बाद सेना की स्थानीय 102 ब्रिगेड, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की विजयक परियोजना और लेह स्थित वायुसेना स्टेशन से भेजी गई परिचालनात्मक मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया।एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि लद्दाख के मंडलीय आयुक्त सौगत बिस्वास ने अभियान में शामिल सभी एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित किया।उन्होंने बताया कि बचाए गए लोगों को हवाई मार्ग से लेह पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना की मदद ली गई। माथुर ने हादसे में प्रभावित लोगों, खासकर पुल निर्माण में लगे मजदूरों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है।
- नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश का किसान जितना सशक्त होगा, नया भारत उतना ही समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’’ और कृषि क्षेत्र से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को ताकत दे रही हैं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे किसान भाई-बहनों पर देश को गर्व है। ये जितना सशक्त होंगे, नया भारत भी उतना ही समृद्ध होगा। मुझे खुशी है कि पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं।’’इस ट्वीट के साथ उन्होंने कुछ आंकड़े भी साझा किए। मोदी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 11.3 करोड़ किसानों के खाते में 1.82 लाख करोड़ रुपये सीधे हस्तांतरित किए गए हैं।
-
गोड्डा (झारखंड)। गोड्डा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन को केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रांची के लिए रवाना किया। गोड्डा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन के अवसर पर केन्द्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव के साथ झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, विधायक अमित कुमार मंडल, विधायक प्रदीप यादव, विधायक दीपिका पांडे भी उपस्थित थे और सभी ने गोड्डा में ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। -
नयी दिल्ली। आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने शनिवार को कहा कि लोगों में होमियोपैथी की स्वीकार्यता ज्यादा है और यह चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों की पहली पसंद बन सकती है। सोनोवाल ने विश्व होमियोपैथी दिवस के अवसर पर यहां ‘होमियोपैथी: स्वास्थ्य के लिए लोगों की पसंद' शीर्षक वाले दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। होमियोपैथी के संस्थापक डॉ क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुएल हैनीमैन की जयंती के अवसर पर विश्व होमियोपैथी दिवस मनाया जाता है। आयुष मंत्रालय के तहत तीन संस्थाएं- केंद्रीय होमियोपैथी अनुसंधान परिषद, राष्ट्रीय होमियोपैथी आयोग और राष्ट्रीय होमियोपैथी संस्थान द्वारा इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आयुष राज्यमंत्री महेन्द्रभाई मुंजपरा भी इस कार्यक्रम में शामिल थे। सम्मेलन में सोनोवाल ने इस पर बल दिया कि आयुष की शिक्षा, प्रैक्टिस और दवा विकास के क्षेत्रों में एक बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय चिकित्सा प्रणाली राष्ट्रीय आयोग और राष्ट्रीय होमियोपैथी आयोग ने मिलकर नई शिक्षा नीति के तहत आयुष शिक्षा का एकीकरण किया है और नई प्रतिभाओं को इस हद तक आकर्षित किया जा रहा है ताकि वे चिकित्सा शिक्षा में इसे पहली पसंद के तौर पर अपनाएं। -
हैदराबाद। मशहूर तेलुगु अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक बलैया का आयु संबंधी बीमारियों के कारण शनिवार को निधन हो गया। वह 96 वर्ष के थे। बलैया का शनिवार को जन्मदिन भी था। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बलैया पिछले कई साल से बीमार थे और शनिवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि कई दशक लंबे फिल्मी करियर में बलैया ने करीब 300 फिल्मों में अभिनय किया जबकि वह 10 से अधिक फिल्मों के निर्माता रहे। उन्होंने बताया कि बलैया को बतौर फिल्म निर्माता-निर्देशक अविभाजित आंध्र प्रदेश सरकार के नंदी पुरस्कार से भी नवाजा गया था। उप राष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने वयोवृद्ध अभिनेता के निधन पर शोक जताया और बलैया को शानदार अभिनेता होने के साथ एक शानदार व्यक्तित्व का धनी करार दिया। तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू समेत कई अन्य दिग्गत हस्तियों ने भी बलैया के निधन पर शोक व्यक्त किया। -
कोलकाता। एक खचाखच भरी ट्रेन में एक घोड़े के सफर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद उसका मालिक मुश्किल में फंस गया है, आरपीएफ ने रेलवे अधिनियम के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। गफूर अली मुल्ला (40) के घोड़े ने एक थकानभरी दौड़ में हिस्सा लिया था। उसके बाद मुल्ला ने दक्षिण दुर्गापुर से 23 किलोमीटर नेत्रा तक अपने घोड़े को ट्रेन से ले जाने का निर्णय लिया था। एक ईएमयू लोकल ट्रेन के सामान ढुलाई संबंधी डिब्बे (वेंडर कंपार्टमेंट) में यात्रियों के बीच घोड़े के खड़े होने की तस्वीर सोशल मीडिया पर फैल गयी। उसके बाद आरपीएफ अधिकारियों ने नेत्रा इलाके में घोड़े के मालिक का पता लगाया एवं स्थानीय पुलिस की मदद से शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पूर्व रेलवे के प्रवक्ता एकलव्य चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘ उसपर रेलवे संपदा में बेहूदा हरकत करने एवं ट्रेन में अनधिकृत रूप से जगह पर कब्जा करने को लेकर रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। '' चक्रवर्ती ने कहा कि पशु यात्री डिब्बे सफर नहीं कर सकते और उसके लिए एक अलग डिब्बा बुक कराना होता है।। उन्होंने यह भी कहा कि यह 40 वर्षीय व्यक्ति एवं उसका घोड़ा शाम को ट्रेन में सवार हुए थे जब डिब्बों में महिलाओं की सुरक्षा पर अधिक ध्यान दिया जाता है। -
गुरुग्राम। कार का शीशा खटखटाने के बाद लोगों की कार से कीमती चीजें उड़ाने वाले ‘ठक ठक' गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए इसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गुरुग्राम पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। तमिलनाडु और कर्नाटक से संबंध रखने वाले गिरोह के सदस्य एनसीआर में अक्सर ट्रेन से आते, लेकिन वापस लौटते समय विमान यात्रा करते थे। पुलिस ने कह कि 2.62 लाख रुपये नकद, तीन लैपटॉप, तीन गुलेल, तीन मोबाइल फोन, दो घड़ी, तीन लेडीज बैग, तीन विदेशी शराब की बोतल, 29 धातु निर्मित गेंद और कई क्रेडिट और डेबिट कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपी कार का शीशा तोड़ने के लिए गुलेल और धातु निर्मित गेंद का इस्तेमाल करते थे। तीनों को 12 दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है। फर्रुखनगर क्राइम यूनिट ने तीन अप्रैल को दिल्ली एयरपोर्ट के पास गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया था। उसकी पहचान तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली निवासी वेंकटेश्वरन रवेंधीरन के रूप में हुई। उससे मिली सूचना पर गिरोह के दो अन्य सदस्यों को दिल्ली के गाजीपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया, और उनकी पहचान कर्नाटक के कोलार जिले के नटराज पी और तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के गुना थनिक असलम के रूप में हुई। उसने बताया कि चाल चलने से पहले उनमें से 4-5 लोग पार्क किए गए वाहनों की रेकी करते हैं, इसके बाद लक्ष्य किये गये वाहन से सामान चुराते हैं। इसके लिए एक गुलेल का उपयोग करके धातु की गेंद से उसके शीशे को तोड़कर कार से सामान लेकर चंपत हो जाते थे। एक सदस्य कार के पास 10-20 रुपये के नोट/सिक्के बिखेर देता और अंदर बैठे चालक से कहता कि उसके पैसे गिर गये हैं। पुलिस ने कहा कि जैसे ही वह व्यक्ति जांच करने के लिए बाहर आता, गिरोह के अन्य सदस्य कार को खोल देते और जो भी उच्च कीमत का सामान मिलता, उसे लेकर फरार हो जाते। डीसीपी जीव देशवाल ने कहा कि गिरोह के सदस्य महंगी शराब पीने के शौकीन हैं। उन्होंने कहा किआरोपी नटराज पी और गुना थनिक असलम को अतीत में इसी तरह के अपराधों के लिए कई बार गिरफ्तार किया गया है और दोनों तिहाड़ जेल समेत कर्नाटक की जेल में भी रह चुके हैं।









.jpg)









.jpg)







.jpg)