- Home
- देश
-
नयी दिल्ली। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की ओर से बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2014-15 और 2018-19 के दौरान मुख्य रूप से गुणवत्ता के कारण हुई 584 दुर्घटनाओं के लिए ‘ऑर्डनेंस फैक्टरी बोर्ड' (ओएफबी) के खराब रक्षा उपकरण जिम्मेदार थे। रक्षा मंत्रालय ने पिछले साल एक अक्टूबर को ओएफबी को भंग कर दिया था और उसकी संपत्तियों, कर्मचारियों और प्रबंधन को सार्वजनिक क्षेत्र के सात उपक्रमों में स्थानांतरित कर दिया गया था। सीएजी की रिपोर्ट में कहा गया है कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार जो खराबी सामने आई वह मुख्य रूप से विभिन्न उपकरणों की गुणवत्ता की समस्या से संबंधित थी। -
भुवनेश्वर। केंद्र ने ओडिशा सरकार के श्री लिंगराज मंदिर अध्यादेश के कुछ प्रावधानों पर स्पष्टीकरण मांगा है क्योंकि उसे लगता है कि प्रस्तावित कानून राज्य विधानसभा के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। दरअसल, यह अध्यादेश प्राचीन स्मारक एवं पुरातात्विक स्थल एवं अवशेष स्थल अधिनियम, 1958 के प्रतिकूल हो सकता है। राजभवन को केंद्रीय गृह मंत्रालय से 23 मार्च को एक पत्र मिला है, जिसे मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्रा को 31 मार्च को भेज दिया गया था। भुवनेश्वर स्थित लिंगराज मंदिर और इससे संबद्ध आठ देवालयों को एक अलग कानून के तहत लाने के लिए दिसंबर 2020 में राज्य मंत्रिमंडल की एक बैठक में इस अध्यादेश को मंजूरी दी गई थी। वर्तमान में, लिंगराज मंदिर का संचालन ओडिशा हिंदू धार्मिक धर्मादा अधिनियम,1951 के तहत होता है, जो ज्यादातर मंदिरों के लिए एक साझा विधान है। अध्यादेश के दायरे में जिन मंदिरों और जलाशयों को लाने की कोशिश की गई है वे केंद्र संरक्षित स्मारक हैं। राज्य के अध्यादेश को संस्कृति और ग्रामीण विकास विभाग (भूमि संसाधन विभाग) से आपत्तियों का सामना करना पड़ा है। अध्यादेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी को पुरी के जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर मुख्य प्रशासक नियुक्त किये जाने के साथ 15 सदस्यीय समिति गठित करने का प्रस्ताव किया गया है। इस बीच, ओडिशा के मंत्री अशोक चंद्र पांडा ने केंद्र की आपत्ति का सख्त विरोध किया और कहा, ‘‘केंद्र अध्यादेश पर स्पष्टीकरण मांग सकता है लेकिन इसे रोक नहीं सकता। उसे स्पष्ट करना चाहिए कि क्या मंत्रालयों ने काशी विश्वनाथ, केदारनाथ और सोमनाथ मंदिरों के लिए भी यही मानदंड इस्तेमाल किया था। -
कोटा। राजस्थान में झालावाड़ जिले के पगारिया पुलिस थानाक्षेत्र में करावन गांव के निकट स्कूल जा रही सात वर्षीय एक बच्ची को एक ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार सुबह हुई और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि पहली कक्षा की कनिका को दुग-भवानीमंडी राजमार्ग पर ट्रक ने करीब 40 फुट तक घसीटा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पीटा और लड़की के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करते हुए लगभग तीन घंटे तक राजमार्ग बाधित किया। पुलिस ने कहा कि इस दौरान ग्रामीणों की पुलिसकर्मियों से झड़प हो गई। थाना प्रभारी के अनुसार प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत किया गया एवं जाम हटाया गया। -
नागपुर। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में राज्य परिवहन की एक बस से एक ट्रक की टक्कर हो गई जिससे बस में सवार 40 लोगों में से एक बुजुर्ग की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस यवतमाल से अमरावती जा रही थी। उसकी भिडंत कारंजा से नागपुर की ओर जा रहे ट्रक से हो गई। घटना नंदगांव तहसील के शिंगणापुर में पूर्वाह्न 11 बजकर 15 मिनट पर हुई। अधिकारी ने कहा कि टक्कर के कारण बस पलट गई और 70 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि 25 अन्य लोग घायल हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
-
नयी दिल्ली। दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 12वीं कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गई और उसकी दो अन्य सहेलियां घायल हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मनीषा कुमारी (18) को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि कल्पना और संजना को बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, मनीषा कार के टक्कर मारने के बाद रसोई गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक से जा टकराई। पुलिस ने कहा कि इसके बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक, बहादुरगढ़ के निवासी पुष्पेंद्र तथा बिहार के निवासी आरोपी ट्रक चालक मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों वाहन जब्त कर लिये गए हैं। पुलिस के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब 12वीं कक्षा की तीनों छात्राएं पीरागढ़ी के सर्वोदय बाल विद्यालय जा रही थीं। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) समीर शर्मा ने बताया कि पश्चिम विहार वेस्ट थाने में सुबह करीब आठ बजे सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि मनीषा को अस्पताल ले जाते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य दो छात्राएं खतरे से बाहर हैं।
- अयोध्या (उप्र)। अयोध्या में पुलिस ने भाजपा विधायक के बेटे पर मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि जिले के खंडासा थानाक्षेत्र के रामनगर गांव के श्याम बहादुर सिंह की शिकायत पर फैजाबाद के कोतवाली शहर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। सिंह ने अपनी प्राथमिकी में कहा है कि सोमवार की देर रात जब वह फैजाबाद के रोडवेज बस स्टेशन पर खड़े थे, तब एक सफेद एसयूवी गाड़ी वहां पहुंची और चार लोगों ने उस वाहन से बाहर आकर उन पर हमला किया और उन्हें बेरहमी से पीटा । सिंह के अनुसार उनमें से एक ने उन पर पिस्तौल तान दी और गोली मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वाहन को रुदौली से भाजपा विधायक रामचंद्र यादव का पुत्र आलोक यादव चला रहा था। सिंह ने आरोप लगाया कि उन लोगो ने रुपये से भरा बैग भी छीन लिया जिसमें करीब एक लाख रूपये नकद और कुछ दस्तावेज थे । उन्होंने बताया कि जब वह मदद के लिए चिल्लाये और जनता इकट्ठा हुई तो वे भाग गए। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की जद में आ गयी।सिंह ने अपनी प्राथमिकी में यह भी कहा है कि यदि उनके साथ या उनके परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए रुदौली विधायक रामचंद्र यादव जिम्मेदार होंगे। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि भविष्य में उन्हें निशाना बनाया जा सकता है और उनपर हमला किया जा सकता है। अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी शैलेश पांडेय ने कहा कि मंगलवार देर शाम प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है ।
- नयी दिल्ली। पुलिस ने 150 से अधिक महिलाओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर इन्हें सोशल मीडिया पर साझा करने और उनसे यौन संबंध बनाने की मांग करने के आरोप में उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से एक मजदूर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया की आरोपी की पहचान 30 वर्षीय सचिन कुमार निवासी शाहबाद डेयरी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सचिन मूलरूप से हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला है जोकि शाहबाद डेयरी इलाके में मजदूर के रूप में काम कर रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिलाओं का पीछा करना और उन्हें धमकाना यूट्यूब से सीखा।पुलिस ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज करायी थी कि 23 मार्च को उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से संदेश भेजकर दोस्ती करने को कहा गया। शिकायत के मुताबिक, इससे इनकार करने पर आरोपी ने महिला को अलग-अलग वर्चुअल नंबर से कॉल करना शुरू कर दिया और बाद में महिला के व्हाट्सएप पर उसकी छेड़छाड़ की गईं तस्वीरें भेजीं और धमकी दी कि अगर वह उससे दोस्ती नहीं करेगी तो इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा कर देगा। शिकायत के मुताबिक, महिला ने जब आरोपी की बात मानने से इनकार कर दिया तो उसने तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर दीं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अब तक 150 से अधिक महिलाओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया है।(प्रतीकात्मक फोटो)
- सरायकेला (झारखंड)। टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) ने राज्य के सरायकेला-खरसावां जिले में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) स्थापित करने को लेकर बुधवार को झारखंड सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। इस पहल का उद्देश्य झारखंड में युवा प्रतिभाओं को हुनरमंद बनाना और उन्हें उद्योग की जरूरतों के हिसाब तैयार करना है। टाटा स्टील की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि समझौता ज्ञापन पर कंपनी के कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) मामलों के प्रमुख सौरव रॉय और झारखंड के श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण तथा कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने हस्ताक्षर किये। आईटीआई सरायकेला-खरसावां जिले के चांदील में स्थापित किया जाएगा।
- गुना (मप्र)। मध्यप्रदेश के गुना जिले में 15 वर्षीय एक किशोर ने कथित रूप से कुल्हाड़ी से वारकर अपने पिताजी की हत्या कर दी। उसे डर था कि यदि वह इस साल 10वीं में फेल हुआ, तो उसके पिताजी उसे डांटेगे और घर से निकाल देंगे। यह जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी है।गुना जिले के पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि कस्बा जामनेर में आरोपी ने दो और तीन अप्रैल की मध्यरात्रि में घर पर सो रहे अपनी पिताजी दुलीचंद्र अहिरवार पर कुल्हाड़ी से वारकर उन्हें मार डाला और इस मामले में अपने पड़ोसी को फंसाने का असफल प्रयास भी किया। मिश्रा ने बताया कि पुलिस का मृतक के बेटे पर ही अपने पिताजी का कत्ल करने का शुरू से ही संदेह था और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर वह टूट गया और उसने कुल्हाड़ी से वारकर अपने पिताजी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसके पिता उसे पढ़ाई न करने की बात पर डांटा करते थे। आरोपी के अनुसार कुछ दिन पहले उसके पापा ने उससे कहा था कि यदि वह दसवीं की परीक्षा में फेल हो गया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल देंगे। आरोपी के अनुसार इस डर से उसने रात्रि में मौका पाकर अपने पिताजी पर कुल्हाड़ी से कई वार कर हत्या कर दी। (प्रतीकात्मक फोटो)
-
नयी दिल्ली। सरकार ने बुधवार को कहा कि सहारा समूह की तीन फर्मों - सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, सहारा यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड और हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड - को अदालत ने जनता से कोई भी जमा राशि एकत्र करने से प्रतिबंधित कर दिया है। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘‘दिल्ली उच्च न्यायालय ने 22 मार्च के आदेश के तहत... सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, लखनऊ, उत्तर प्रदेश, सहारा यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड, भोपाल, मध्य प्रदेश और हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, कोलकाता, पश्चिम बंगाल को जनता से कोई जमा राशि एकत्र करने से रोक दिया है।'' सहारा समूह ने अक्टूबर, 2020 में कहा था कि उसने पिछले 75 दिनों में अपनी चार संबद्ध सहकारी ऋण समितियों के 10 लाख से अधिक सदस्यों को 3,226 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। सहारा ने तब कहा था कि भुगतान में कुछ देरी हुई है, जो मुख्य रूप से उच्चतम न्यायालय द्वारा पिछले आठ वर्षों से लगाए गए प्रतिबंध के कारण है, जबकि ब्याज राशि सहित उसके लगभग 22,000 करोड़ रुपये सहारा-सेबी खाते में जमा हैं।
- नयी दिल्ली। भारत के श्रेष्ठ संस्थानों में छह पाठ्यक्रमों को बुधवार को जारी ‘विषय आधारित क्यूएस रैकिंग' में विश्व के शीर्ष 100 (पाठ्यक्रमों) में शामिल किया गया है। भारत का सर्वोच्च रैंक वाला विश्वविद्यालय सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइसेंज फॉर डेनटिस्ट्री है, जिसने 18वां रैंक हासिल किया है, जबकि इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स (आईएसएम) यूनिवर्सिटी, धनबाद ने दूसरा सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय का रैंक हासिल किया है। लंदन आधारित क्यूएस ने कहा कि श्रेष्ठ शिक्षण संस्थान की योजना शुरू किये जाने के साढ़े चार साल बाद इसके विश्वविद्यालयों ने वैश्विक मंच पर अपनी एक पहचान बना ली है। इस रैंकिंग में विश्व के 100 शीर्ष शिक्षण संस्थानों में चार ने अपना रैंक बढ़ाया है, जबकि दो कार्यक्रम पिछले साल अपने अकादमिक प्रदर्शन को लेकर शीर्ष 100 से बाहर हो गये हैं। कुल मिलाकर, 35 भारतीय कार्यक्रमों ने शीर्ष 100 स्थान हासिल किया है--जो 2021 के सत्र से 10 अधिक है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज (आईआईएससी) मेकैनिकल इंजीनियरिंग में 113वें रैंक से 98वें रैंक पर पहुंच गया है, जबकि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मद्रास अब सिविल और स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में 51-100 रैंक में शामिल हो गया है। वह पहले 101-150 रैंक में था। आईआईटी दिल्ली केमिकल इंजीनियरिंग में 92वें, आईआईटी बंबई मेटेरियल साइंस में 99वें और भौतिकी एवं खगोल विज्ञान में आईआईएससी 91वें रैंक पर पहुंच गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय विकास अध्ययन में 41वें रैंक पर है। वहीं, भारत के दो प्रबंधन संस्थान, आईआईएम बेंगलोर और आईआईएम अहमदाबाद भी शीर्ष 100 रैंक में शामिल हैं।
- मथुरा (उत्तर प्रदेश) . मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार मां-बेटी की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात करीब साढ़े बारह बजे बुलंदशहर के वैर कस्बा निवासी अरुण कुमार अपनी पत्नी कुसुम और बेटी कुमकुम के साथ मोटरसाइकिल से नोएडा से आगरा जा रहे थे। उन्होंने बताया, “रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में कुसुम और कुमकुम की मौके पर ही मौत हो गयी।” सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अरुण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में आवश्यक कार्यवाही की है।
- श्योपुर . मध्यप्रदेश के श्योपुर कस्बे में तेज रफ्तार से चलाए जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार 40 वर्षीय एक महिला एवं उसकी डेढ़ साल की नातिन की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली थाने के प्रभारी सतीश दुबे ने बताया कि यह घटना मंगलवार-बुधवार की रात श्योपुर-खातौली राजमार्ग पर कनापुर की पुलिया के पास हुई । उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान सीमा बाई (40) एवं उसकी डेढ़ वर्षीय नातिन प्रेमलता के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे सीमा के पति भंवरलाल सुमन (45) गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुबे ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक अपने वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
- नयी दिल्ली. दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 12वीं कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गई और उसके दो अन्य दोस्त घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मनीषा कुमारी (18) को संजय गांधी अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया, जबकि कल्पना और संजना को बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब 12वीं कक्षा की तीनों छात्राएं पीरागढ़ी के सर्वोदय बाल विद्यालय जा रही थीं। पुलिस ने बताया कि सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, कुमारी कार के टक्कर मारने के बाद रसोई गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक से जा टकराई। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) समीर शर्मा ने बताया कि पश्चिम विहार वेस्ट थाने में सुबह करीब आठ बजे सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि कुमारी को अस्पताल ले जाते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य दो छात्राएं खतरे से बाहर हैं। शर्मा ने कहा, ‘‘ कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और चालक अब भी फरार है। आरोपी चालक और कार के मालिक का पता लगाने के लिए दो दलों का गठन किया गया है। प्राथमिकी जांच में गलती कार तथा ट्रक चालक की प्रतीत हो रही है।'' उन्होंने बताया कि छात्राएं उद्योग नगर की निवासी हैं।
- अहमदाबाद (गुजरात) .कांग्रेस ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुजरात के गांधी आश्रम से बुधवार को ‘आजादी गौरव यात्रा' शुरू की। इसमें स्वतंत्रता संग्राम तथा 1947 के बाद देश के विकास में पार्टी की भूमिका को रेखांकित किया जाएगा। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी ने यात्रा आयोजित करने का फैसला किया, ताकि ‘‘हमारी नई पीढ़ी को ब्रिटिश राज से आजादी हासिल करने में हमारे नेताओं द्वारा किए गए बलिदानों से अवगत कराया जा सके।'' यह यात्रा एक जून को दिल्ली के राजघाट पर अंतिम पड़ाव पर पहुंचने से पहले चार राज्यों से होकर गुजरेगी। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगले दस दिन में गुजरात के पांच जिलों में 1,200 किलोमीटर का पैदल मार्च निकाला जाएगा। कांग्रेस सेवा दल के सैकड़ों सदस्य आज सुबह आश्रम के ‘हृदय कुंज' में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए और फिर अपने हाथों में पार्टी का झंडा लेकर पदयात्रा शुरू की। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए सभी प्रमुख गतिविधियों की शुरुआत साबरमती आश्रम से की थी। 12 मार्च, 1930 को नमक कानून के खिलाफ दांडी यात्रा पर निकलने से पहले, वह कई वर्षों तक इस आश्रम में रहे थे। उन्होंने बताया कि यात्रा का आयोजन आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में और स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस की भूमिका तथा आजादी के बाद देश के विकास में उसके योगदान को रेखांकित करने के लिए किया जा रहा है। पैदल मार्च को गुजरात मामले के प्रभारी रघु शर्मा, प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर समेत कांग्रेस नेतृत्व ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शर्मा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ देश, भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है, ऐसे में हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने नई पीढ़ी को ब्रिटिश राज से स्वतंत्रता प्राप्त करने में हमारे नेताओं द्वारा किए गए बलिदानों के बारे में अवगत कराने के लिए ‘आजादी की गौरव यात्रा' आयोजित करने का निर्णय किया है।'' उन्होंने कहा कि यात्रा राजस्थान में प्रवेश करने से पहले अगले दस दिन में गुजरात के पांच जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा महात्मा गांधी को समर्पित स्मारक राज घाट पर समाप्त होने से पहले हरियाणा और दिल्ली से होकर गुजरेगी। यह यात्रा 42 दिन में सम्पन्न होगी। सेवा दल के लालजी देसाई ने कहा, ‘‘ पैदल मार्च के दौरान कम से कम 100 स्वयंसेवक मौजूद रहेंगे। अगले दो महीने में चार राज्यों से होकर गुजरने के दौरान और सदस्य तथा समर्थक उनके साथ जुड़ेंगे।'' यात्रा के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा पारंपरिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। गौरतलब है कि गुजरात को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का गढ़ माना जाता है। यहां दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
- नयी दिल्ली. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि जल-जमाव एवं अन्य समस्याओं को देखते हुए देश में रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) को यथासंभव रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) में परिवर्तित करने का प्रयास किया जा रहा है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान दुलाल चंद गोस्वामी, उदय प्रताप सिंह ने इस विषय पर पूरक प्रश्न पूछते हुए देशभर के रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) में जल-जमाव की समस्या को उठाया और सरकार से इस पर गंभीरता से ध्यान देने की मांग की। रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि देश में विभिन्न क्षेत्रों से रेलवे अंडर ब्रिज में जल-जमाव की समस्या का विषय सामने आया है। इस विषय पर रेलवे ने देशभर से हमारे चीफ इंजीनियरों की कार्यशाला आयोजित की थी और विभिन्न विकल्पों पर विचार किया था। उन्होंने कहा कि इस विषय पर चार विकल्पों पर काम चल रहा है जिसमें पम्पिंग के जरिये पानी निकालने की व्यवस्था, इसके डिजाइन में बदलाव, आरयूबी को चौड़ा करना तथा अधिक से अधिक आरयूबी को आरओबी में बदलना शामिल है। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के इलाकों में कितना भी प्रयास करें, आरयूबी में जल-जमाव की समस्या रहेगी।वैष्णव ने कहा, रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) को यथासंभव रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) में परिवर्तित करने का प्रयास किया जा रहा है।'' उन्होंने कहा कि आरओबी का खर्च अधिक आता है, लेकिन इस दिशा में प्रयास हो रहा है। रेल मंत्री ने कहा कि एक आरयूबी के निर्माण पर 1-2 करोड़ रूपये खर्च आता है जबकि एक आरओबी के निर्माण पर 50 करोड़ रूपये लागत आती है।
- इटावा . उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बसरेहर कस्बे में एक बस की चपेट में आने से महिला और उसके डेढ़ वर्षीय बेटे की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सत्यपाल सिंह ने बताया कि इटावा-बरेली राजमार्ग पर बसरेहर कस्बे में मंगलवार शाम रुचि शाक्य (26) अपने भांजे के साथ मोटरसाइकिल से टियरुआ गांव स्थित घर लौट रही थीं। उनके साथ उनका डेढ़ वर्षीय बेटा आरव भी था। सिंह ने बताया कि रास्ते में फुटपाथ से सड़क पर उतरते समय मोटरसाइकिल फिसल गई और रुचि तथा आरव सड़क पर जा गिरे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने दोनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सिंह के अनुसार, हादसे के बाद कस्बे के लोगों ने इटावा-बरेली राजमार्ग पर रास्ता जाम कर दिया। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर देर रात जाम खुल सका। पुलिस ने हादसे में मारे गए मां-बेटे के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
- नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पार्टी की छवि बदली और आज वह गरीबों के आंसू पोछने वाली और महिलाओं को सशक्त करने वाली पार्टी के रूप में उभरी है। पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूझबूझ और मार्गदर्शन में आज भाजपा की छवि में भी बहुत बड़ा अंतर आया है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा राष्ट्रीयता से ओतप्रोत तो थी ही, लेकिन अब पार्टी की छवि बदली भी है। आज हम गरीबों की पार्टी हैं, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए काम करने वाली पार्टी हैं, गरीबों की आंखों के आंसू पोंछने वाली पार्टी हैं।'' नड्डा ने कहा कि भाजपा की छवि महिलाओं को आगे बढ़ाने व उन्हें सशक्त करने वाली पार्टी की भी बनी है।उन्होंने हाल में संपन्न पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह नतीजे प्रधानमंत्री मोदी की नीति और कार्यक्रमों पर पूरी ताकत के साथ भारत की जनता की मुहर हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए नड्डा ने कहा कि आज 12 राज्यों में भाजपा की सरकार और 18 राज्यों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार है। उन्होंने कहा कि आज हमारे 402 सांसद हैं और राज्यसभा में 1988 के बाद 100 का आंकड़ा पार करने वाली भारतीय जनता पार्टी अकेली पार्टी है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सब का सौभाग्य है कि हम भाजपा को इस तरह आगे बढ़ता देख रहे हैं। आज हमारे विधायकों की संख्या 1379 है और हम हर प्रदेश में मौजूद हैं।
- फिरोजाबाद . उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के एका क्षेत्र में आपसी झगड़े के बाद एक दंपति ने नहर में कूदकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अखिलेश नारायण ने बुधवार को बताया कि जसराना थाना क्षेत्र के नगला खेमकरण निवासी अशोक कुमार (42) अपनी पत्नी गुड्डी देवी (40) के साथ एटा जिले के मदीपुर गांव स्थित अपनी ससुराल से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि रास्ते में एका इलाके में एक नहर के पास दोनों के बीच झगड़ा हो गया, जिससे क्षुब्ध होकर अशोक नहर में कूद गया और बाद में गुड्डी देवी ने भी नहर में छलांग लगा दी। नारायण के मुताबिक, ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को निकालकर पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
- मेरठ . बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के अस्पताल को पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं कराये जाने के आरोप में बुधवार को सील कर दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अखिलेश मोहन ने बताया कि पूर्व मंत्री कुरैशी के अस्पताल का पंजीकरण 2019 से नवीनीकृत नहीं कराया गया था। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्हें तीन बार नोटिस भी भेजे गए थे, लेकिन उसका भी कोई जवाब नहीं दिया गया, लिहाजा यह कार्रवाई की गई है। डॉ मोहन ने बताया कि उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ जावेद हुसैन एवं डॉ सुधीर कुमार के नेतृत्व में सीलिंग की कार्रवाई की गई। मोहन ने बताया कि जिले में कई अस्पताल हैं जिनका पंजीकरण नवीनीकृत नहीं कराया गया है जिनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-
नई दिल्ली। इलैक्ट्रोनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि सरकार देश में खुली, सुरक्षित और विश्वसनीय तथा सभी उपयोगकर्ताओं के लिए जवाबदेह इंटरनेट व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। लोकसभा में लिखित उत्तर में श्री चंद्रशेखर ने बताया कि भारतीय कम्प्यूटर आपात कार्रवाई टीम- सी ई आर टी-इन देश में साइबर सुरक्षा घटनाओं का पता लगाती है और निगरानी रखती है। उन्होंने बताया कि सी ई आर टी- इन के अनुसार 2021 में 14 लाख दो हजार आठ सौ नौ साइबर सुरक्षा की घटनाएं हुई थीं तथा इस साल फरवरी तक दो लाख बारह हजार चार सौ 85 घटनाएं हुई हैं।
श्री चंद्रशेखर ने कहा कि मंत्रालय ने सूचना सुरक्षा क्षेत्र में क्षमता निर्माण के उद्देश्य से सूचना सुरक्षा और जागरूकता कार्यक्रम कार्यान्वित किया है। - फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश ) । उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के एका क्षेत्र में आपसी झगड़े के बाद एक दंपति ने नहर में कूदकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अखिलेश नारायण ने बुधवार को बताया कि जसराना थाना क्षेत्र के नगला खेमकरण निवासी अशोक कुमार (42) अपनी पत्नी गुड्डी देवी (40) के साथ एटा जिले के मदीपुर गांव स्थित अपनी ससुराल से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि रास्ते में एका इलाके में एक नहर के पास दोनों के बीच झगड़ा हो गया, जिससे क्षुब्ध होकर अशोक नहर में कूद गया और बाद में गुड्डी देवी ने भी नहर में छलांग लगा दी। नारायण के मुताबिक, ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को निकालकर पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। (प्रतीकात्मक फोटो)
-
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत अब यूनिकॉर्न के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर है। आज लोकसभा में उन्होंने बताया कि कल तक देश में 99 यूनिकॉर्न थे। श्री सिंह ने बताया कि सरकार ने पिछले 8 वर्षों में 2014 से 2022 तक 10600 स्टार्टअप परियोजनाओं को आर्थिक मदद दी है। उन्होंने कहा कि 2016 से अब तक लगभग 67 हजार स्टार्टअप परियोजनाओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ पंजीकृत किया गया है। श्री सिंह ने बताया कि उन्नत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश भर के प्रतिष्ठित संस्थानों में 25 प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्र स्थापित किए गए हैं।
-
कोलकाता। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने रामनवमी मनाने के लिए 10 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में एक हजार से अधिक रैलियां निकालने की विस्तृत योजना बनाई है। विहिप की राज्य इकाई के मीडिया प्रभारी सौरीश मुखर्जी ने कहा कि इन रैली का उद्देश्य हिंदू समुदाय को एकजुट करना है। उन्होंने कहा, पिछले दो वर्षों से, राज्य में रामनवमी समारोह कोविड-19 महामारी के कारण धूमधाम से नहीं मनाया गया। हमने कोई रैली नहीं की। हमने इस साल इसे बड़े पैमाने पर मनाने का फैसला किया है। हमने फैसला किया है कि राज्य भर में करीब 1,000 रैलियां निकाली जाएंगी।'' बहरहाल, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने रामनवमी रैलियों के आयोजन के विहिप के प्रस्ताव पर नाराजगी जताई और दावा किया कि उनका उद्देश्य ‘‘धर्म को राजनीति के साथ मिलाना'' है। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता सुखेंदु शेखर राय ने कहा, विहिप जो कर रही है, वह नया काम नहीं है। राम नवमी रैलियां पश्चिम बंगाल में पहले भी आयोजित की गई हैं। -
नयी दिल्ली। सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच मंगलवार को पूंजी बाजार से संबंधित नियामकीय मुद्दों के संदर्भ में वित्त मामलों की संसदीय स्थायी समिति के समक्ष पेश हुईं और उनसे एनएसई विवाद, सहारा मामले, पेटीएम और बाबा रामदेव के नेतृत्व वाले पतंजलि समूह के रुचि सोया के शेयर प्रस्तावों पर पूछताछ की गई। सूत्रों ने यह जानकारी दी। समिति के सूत्रों ने कहा कि पूर्व वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा की अध्यक्षता वाली समिति की बैठक ढाई घंटे से अधिक समय तक चली, जिसमें क्रिप्टोकरंसी पर भी सवाल जवाब हुए। लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, पूर्व वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा की अध्यक्षता में समिति ने, आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ), अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों और वैकल्पिक निवेश कोष से संबंधित नियामकीय मुद्दों पर विचार करने के लिए बुच को बुलाया है। समिति के सदस्यों ने कहा कि वे एनएसई घोटाले में सेबी द्वारा की जा रही जांच के बारे में जानना चाहेंगे, जिसमें पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चित्रा रामकृष्ण और रवि नारायण सहित इसके कई शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ जांच की जा रही है। संसदीय समिति के साथ पिछले सप्ताह 30 मार्च को हुई बैठक के बाद सेबी के अधिकारियों की यह दूसरी बैठक है।








.jpg)


















.jpg)