- Home
- देश
- नयी दिल्ली. सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद में कहा कि पिछले साल दिसंबर महीने में करीब 1.43 लाख पर्यटकों ने कश्मीर यात्रा की, जो पिछले सात वर्षों में सर्वाधिक संख्या है। पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों का जवाब देते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर केंद्रशासित प्रदेशों जम्मू एवं कश्मीर तथा लद्दाख सहित देश भर में पर्यटन उद्योग की सहायता के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का परिणाम भी सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले महीने जम्मू के लिए उड़ानों की संख्या 1,280 और श्रीनगर के लिए 2,048 थीं, जो नागरिक उड्डयन बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए केंद्र के प्रोत्साहन का परिणाम है। रेड्डी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जम्मू को सबसे अधिक वित्तीय सहायता दी गयी है जिसमें कोविड के दौरान और आपातकालीन ‘क्रेडिट लाइन गारंटी योजना' के तहत 3,902 ऋण शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 1,03,750 लोगों को मदद दी गई है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में कोविड के बाद स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार के विभिन्न कदमों के परिणामस्वरूप जम्मू एवं कश्मीर तथा लद्दाख में घरेलू पर्यटन अपने चरम पर है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-23 के लिए जम्मू एवं कश्मीर तथा लद्दाख का बजट प्रस्तुत करते हुए वित्त मंत्री द्वारा दिए गए भाषण से भी इसकी पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की संख्या में खासी वृद्धि दर्ज की जा रही है और दिसंबर 2021 में करीब 1.43 लाख पर्यटकों ने कश्मीर की यात्रा की, जो पिछले सात वर्षों में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि सितम्बर 2021 से तीर्थयात्रियों सहित लगभग 72.09 लाख पर्यटकों ने जम्मू-कश्मीर की यात्रा की, जो पिछले वर्ष की तुलना में कहीं अधिक है। रेड्डी ने कहा कि सर्दियों के मौसम में श्रीनगर और प्रमुख पर्यटक केंद्रों, विशेष रूप से गुलमर्ग और पहलगाम में होटलों के कमरे 100 प्रतिशत भरे रहे।
- मुंबई. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार डेटा और विश्लेषण कंपनी डन एंड ब्रैडस्ट्रीट के अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक सलाहकार बोर्ड में शामिल हो गए हैं। कुमार एचएसबीसी एशिया पैसिफिक, एलएंडटी इन्फोटेक, हीरो मोटोकॉर्प और भारतपे के निदेशक मंडल में भी शामिल हैं। कंपनी के प्रबंध निदेशक (भारत) अविनाश गुप्ता ने कहा, ‘‘डन एंड ब्रैडस्ट्रीट भारत में प्रौद्योगिकी आधारित वित्त, जोखिम, अनुपालन, डेटा और विपणन समाधानों के माध्यम से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को सशक्त बनाने में योगदान दे रही है।'' उन्होंने कहा, ‘‘हम आत्मनिर्भर भारत में योगदान करना चाहते है। इसके लिए कुमार का अनुभव हमारा मार्गदर्शन करेगा।
- नयी दिल्ली. आयकर विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2021-22) में 20 मार्च तक 2.26 करोड़ करदाताओं को 1.93 लाख करोड़ रुपये का कर रिफंड जारी किया है। विभाग के अनुसार, इनमें से 38,447.27 करोड़ रुपये के 1.85 करोड़ रिफंड आकलन वर्ष 2021-22 (मार्च, 2022 में समाप्त होने वाले वित्त वर्ष) के लिए हैं। आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को ट्वीट में लिखा, ‘‘केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक अप्रैल, 2021 से 20 मार्च, 2022 के दौरान 2.26 करोड़ करदाताओं को 1,93,720 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है।'' इसमें 70,977 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत आयकर रिफंड और 1,22,744 करोड़ रुपये का कॉरपोरेट कर का रिफंड शामिल है।
- सहारनपुर (उप्र) .सहारनपुर जिले के नकुड़ थाना क्षेत्र में अपने घर में सो रहे एक युवक की बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। घटना बुधवार की रात्रि की है।पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल शर्मा ने परिजनों के हवाले से ' बताया कि बुधवार की रात नकुड़ थाना क्षेत्र के फतेहपुर जट निवासी नागेंद्र कुमार (30) अपने घर की बैठक में सो रहा था। शर्मा के अनुसार रात करीब डेढ़ बजे गोली चलने की आवाज सुनकर जब घर वाले बैठक की ओर आए तो वहां खून से लथपथ नागेंद्र का शव पड़ा था। नागेंद्र के भाई हरेंद्र कुमार ने तीन युवकों को बाइक पर भागते देखा और उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक के अनुसार सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और नागेंद्र के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नागेंद्र के भाई ने मामले में दो लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी। शर्मा ने बताया कि यह घटना रंजिश का परिणाम मानी जा रही है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है।
- नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को, पैर की उंगलियों से पेंटिंग करने वाले मध्य प्रदेश के दिव्यांग चित्रकार आयुष कुंडल से मुलाकात की और कहा कि कला के क्षेत्र में उन्होंने जो महारत हासिल की है, वह सभी के लिए प्रेरणादायी है। प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘आज आयुष कुंडल से मिलना मेरे लिए एक अविस्मरणीय क्षण बन गया। आयुष ने जिस प्रकार पेंटिंग में महारत हासिल की और अपनी भावनाओं को पैर की उंगलियों से आकार दिया, वह हर किसी को प्रेरित करने वाला है।'' उन्होंने कहा कि आयुष की कला से अनवरत प्रेरणा मिलती रहे, इसलिए वह उन्हें ट्विटर पर फॉलो कर रहे हैं।मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह में रहने वाले आयुष दिव्यांग हैं और पैर की उंगलियों से पेंटिंग बनाते हैं। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन भी आयुष की सोशल मीडिया पर तारीफ कर चुके हैं। प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट के जरिए लोगों से अनुरोध किया कि वह आयुष की पेंटिंग जरूर देखें। उन्होंने कहा, आयुष ने अपनी पेंटिंग के लिए एक यूट्यूब चैनल भी बनाया है, जिसमें उनकी जिंदगी के अलग-अलग रंग समाहित हैं।'' उन्होंने आयुष के यू-ट्यूब चैनल का लिंक भी साझा किया।
- नयी दिल्ली. राज्यसभा में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को आए तो कई केंद्रीय मंत्रियों सहित सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने मेजें थप-थपा कर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी प्रश्नकाल के दौरान सदन में जब आए और उस समय विदेश मंत्री एस जयशंकर पूरक सवालों का जवाब दे रहे थे। प्रधानमंत्री को सदन में आते देख भाजपा सदस्य अपने स्थानों खड़े हो गए और मेजें थप-थपा कर उनका स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को प्रश्नकाल में प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़े सवाल भी सूचीबद्ध होते हैं। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद, प्रधानमंत्री के लोकसभा में आने पर भी सत्तारूढ़ दल के सदस्यों ने काफी देर तक मेजें थपथपा कर उनका स्वागत किया गया था।
- कोलकाता. लोकप्रिय बंगाली अभिनेता अभिषेक चटर्जी का बृहस्पतिवार तड़के यहां उनके निवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चटर्जी (58) ने बुधवार को एक शो की शूटिंग के दौरान पेट में मरोड़ की शिकायत की थी और उन्हें प्रिंस अनवर शाह रोड पर स्थित उनके निवास पर ही सेलाइन चढ़ाया गया था। चटर्जी के परिवार में पत्नी एवं एक बेटी है। उन्होंने (चटर्जी ने) 1986 में ‘पथभोला' फिल्म से बंगाली फिल्म जगत में कदम रखा था और आने वाले वर्षों में ऋतुपर्णो घोष की ‘दहन' एवं ‘बारीवाली' तथा मजूमदार के ‘आलो' समेत कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी। वह बंगाली धारावाहिकों में भी जाना-पहचाना चेहरा थे। उनके निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘अपने युवा अभिनेता अभिषक चटर्जी के असामयिक निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। अभिषेक प्रतिभाशाली और बहुमुखी थे, हमें उनकी याद आयेगी। यह टीवी सीरियल एवं हमारे फिल्मोद्योग को भारी नुकसान है। उनके परिवार एवं मित्रों के प्रति मेरी शोक संवेदनाा है।'' ‘सुजानसखी', ‘लाठी', ‘संख सिंदुरर डिब्बी' जैसी कई फिल्मों में उनके सह स्टार रही ऋतुपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि उन्होंने वाणिज्यिक फिल्मों में नया मापदंड तय किया और वह दर्शकों के दिल में बने रहेंगे।
- चाईबासा (झारखंड). झारखंड के चाईबासा जिले में टेबो के हलमद जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गयी कुल चौदह किलोग्राम वजन की आधा दर्जन आइईडी सुरक्षा बलों ने बुधवार को बरामद कर नष्ट कर दी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बुधवार को चाईबासा पुलिस को विशेष सूचना प्राप्त हुई कि टेबा थानान्तर्गत हलमद एवं रोग्तो के जंगलों में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) छिपाकर रखी गयी है। इस सूचना के आधार पर चाईबासा के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 60वीं वाहिनी एवं बम निरोधक दस्ते ने संयुक्त रूप से विशेष खोजी अभियान चलाया, जिसमें जंगल में छिपाकर रखी गयी कुल छह आईईडी, एक टिफिन बम एवं नौ बण्डल कोर्टेक्स केबल बरामद किये गये। उन्होंने बताया कि बरामद आईईडी को बम निरोधक दस्ते द्वारा मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करते हुए घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस संदर्भ में विस्फोटक अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- नयी दिल्ली। दिल्ली में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के सामने एक नाले से सड़ी-गली हालत में दो लोगों के शव बरामद किये जाने के बाद 23 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद अतीक के तौर पर हुई है, जो बिहार के अररिया का रहने वाला है और दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करता है। नयी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अमृत गुगुलोथ ने बताया कि मंगलवार को लोधी स्टेट इलाके में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के सामने स्थित नाले में दो शव पड़े होने के बारे में शाम छह बजकर करीब 17 मिनट पर सूचना मिली थी और पुलिस दल ने मौके पर पहुंच कर शवों को बरामद कर लिया। मृतकों के रिश्तेदारों ने उनकी पहचान खुर्शीद (31) और सज्जाद (34) के तौर पर की है, जो बिहार के अररिया के रहने वाले हैं। डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत मिटाने या गलत जानकारी) देने के आरोप में तुगलक रोड थाने में मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है जिससे यह सप्ष्ट होगा कि उन दोनों की हत्या की गई है या नहीं। इस बीच नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने एक बयान जारी कर कर कहा कि मैक्समूलर मार्ग पर पुलिस ने एमटीएनएल के नाले से शवों को बरामद किया था और उसका नाला वहां से आठ मीटर दूर है।
- नयी दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने 50,000 रुपये की कथित रिश्वत लेने के आरोप में आयकर विभाग के एक उपायुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिकारी ने कर से जुड़े मामले को सुलझाने में एक व्यक्ति की मदद के लिए यह रिश्वत ली थी। अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार अधिकारी डेनियल राज भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी हैं और वह तमिलनाडु के कोयंबटूर में पदस्थ थे। सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी ने बताया कि अधिकारी को बुधवार को विशेष सीबीआई न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने डेनियल को छह अप्रैल तक न्यायिक हिासत में भेज दिया।
- भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के पास स्थित कालारहंगा गांव के निकट एक पुल के नीचे बुधवार को एक दर्जन से अधिक मानव कंकाल और खोपड़ियां बरामद की गईं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पतिया रेलवे स्टेशन के पास स्थित इंजाना पुल के नीचे कूड़ा बीनने वालों ने करीब 14 मानव खोपड़ियां और कंकाल के हिस्से देखे। भुवनेश्वर-कटक पुलिस कमिश्नरेट के सहायक पुलिस आयुक्त संजीव सतपति ने कहा कि मनचेश्वर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कंकालों को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए एम्स, भुवनेश्वर भेज दिया। उन्होंने कहा कि कंकाल पुराने लग रहे हैं और ऐसा जान पड़ता है कि कुछ समय से ये जमीन में दबे हुए थे।
- नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार का परिवहन विभाग एक अप्रैल से शहर की 15 चुनिंदा सड़कों पर बसों और माल ढोने वाले वाहनों के लिए लेन संबंधी अनुशासन को सख्ती से लागू करेगा। लेन का उल्लंघन करने वाले चालकों को 10,000 रुपये तक का जुर्माना और छह महीने की कैद की सजा का सामना करना पड़ सकता है। विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार, यातायात पुलिस के साथ, परिवहन विभाग केवल बसों और माल ढोने वाले वाहनों द्वारा उपयोग किए जाने वाले विशेष लेन को निर्धारित करेगा, जहां ऐसे वाहन सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक चल सकेंगे। इसके मुताबिक, शेष समय के दौरान अन्य वाहनों को इन विशेष लेन पर चलने की अनुमति दी जा सकती है। हालांकि, बसें और माल ढोने वाले वाहनों को अपनी विशेष लेन पर ही चलना होगा।
- श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के रैनावाड़ी इलाके में आतंकवादियों की ओर से बुधवार को किए गए ग्रेनेड हमले में तीन पुलिसकर्मी और एक सीआरपीएफ जवान समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। श्रीनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश बलवाल ने कहा, “रैनावाड़ी इलाके में एक नाके पर ग्रेनेड हमला किया गया लेकिन यह हथगोला अपने निर्धारित लक्ष्य से चूक गया।” उन्होंने कहा कि इस हमले में एक सीआरपीएफ कर्मी और एक पुलिसकर्मी छर्रा लगने से मामूली रूप से जख्मी हो गए। एसएसपीने कहा, “वहां से गुजर रहे तीन अन्य लोग, जिनमें दो यातायात कर्मी और एक आम नागरिक शामिल है, भी मामूली तौर पर जख्मी हो गए।” बलवल ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है।-file photo
- नयी दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मेट्रो विहार फेज टू इलाके में 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित रूप से फांसी लगा ली और उसकी बेटी भी उसी कमरे में मृत पायी गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंगलवार दोपहर को एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसके चाचा और उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है।एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने सुरेश का शव बेड पर पाया, जिसे उसके परिवार के सदस्यों ने फंदे से उतार लिया था। पुलिस के अनुसार सुरेश की दस वर्षीय बेटी भी उसी बिस्तर पर मृत पड़ी थी। उसके शरीर पर किसी जख्म या उसका गला घोंटे जाने के निशान नहीं थे। संभवत: सुरेश से पहले उसकी बेटी की मौत हुई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार-पांच साल पहले लड़की बिल्डिंग के दूसरे तल से गिर गयी थी और उसका इलाज चल रहा था, उसे दौरे पड़ते थे। पुलिस के अनुसार इन समस्याओं की वजह से सुरेश को नौकरी छोड़नी पड़ी और वह बच्ची की देखभाल करता था, उसकी पत्नी सब्जी मंडी में सफाईकर्मी का काम करती है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी कि पिता ने खुदकुशी करने से पहले बेटी की जान ले ली। शवों के पोस्टमार्टम कराए जा रहे हैं।
- आगरा (उत्तर प्रदेश)। जिले के आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में चार मंजिला छात्रावास के पास से 12वीं के छात्र का शव बुधवार को मिला है। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, आगरा के गांधीनगर निवासी ऋषभ आंबेडकर विश्वविद्यालय के ‘यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल', खंदारी परिसर में 12वीं काछात्र था और बुधवार को प्रायोगिक परीक्षा के लिए सुबह 10 बजे अभिभावक के साथ स्कूल आया था। पुलिस ने बताया कि उन्हें दोपहर में परिसर में बने चार मंजिला इमारत के नीचे एक छात्र का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि पुलिस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है ताकि घटना का पूरा पता लगाया जा सके। न्यू आगरा थाने के पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि छात्र के माता-पिता की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।
- नयी दिल्ली। रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने जॉर्डन, मोरक्को और अन्य देशों से जिम्मेदारी के साथ अपने उर्वरकों के दाम तय करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि फसल के लिये पोषक तत्व खाद्य सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है। रूस और यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर उर्वरकों की आपूर्ति और कीमतों को लेकर चिंता के बीच मंत्री ने यह अपील की है। जॉर्डन के एक प्रतिनिधिमंडल ने 22 मार्च को मांडविया से मुलाकात की और भारत को फॉस्फेटिक और पोटेशियम उर्वरकों के साथ-साथ कच्चे माल की आपूर्ति पर चर्चा की। आधिकारिक बयान के अनुसार, जॉर्डन के निवेश मंत्री कैरी यासर अब्देल-मोनिम अम्र की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने मांडविया से उनके कार्यालय में मुलाकात की। बैठक में खासतौर से फॉस्फेटिक और पोटेशियम उर्वरकों और कच्चे माल की जॉर्डन से भारत को आपूर्ति करने से संबंधित पारस्परिक हित के विषयों पर चर्चा की गयी। जॉर्डन की सबसे बड़ी उर्वरक कंपनी जॉर्डन फॉस्फेट माइंस कंपनी (जेपीएमसी) के साथ इफको और आईपीएल जैसी भारतीय कंपनियों द्वारा की गई रणनीतिक साझेदारी की जॉर्डन के मंत्री ने सराहना की। बयान के अनुसार, ‘‘मांडविया ने वर्तमान भू-राजनीतिक वैश्विक हालात का जिक्र किया और न केवल जॉर्डन बल्कि मोरक्को जैसे अन्य देशों से अपने उर्वरकों का जिम्मेदारी के साथ मूल्य निर्धारित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ये उवर्रक खाद्य सुरक्षा के लिये प्रमुख कच्चा माल हैं।'' जॉर्डन के मंत्री ने अपने भारत दौरे के नतीजों और आने वाले दिनों में कुछ भारतीय कंपनियों के साथ व्यापार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये जाने पर संतोष व्यक्त किया। फॉस्फेटिक उर्वरकों और कच्चे माल के अलावा जॉर्डन, भारत को एमओपी (म्यूरिएट ऑफ पोटाश) की नियमित आपूर्ति का भी स्रोत है।
- नयी दिल्ली। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने वित्त वर्ष 2017-18 और 2018-19 के जीएसटी रिटर्न की जांच के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। ये एसओपी माल एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था लागू होने के बाद के पहले दो वर्षों के लिए है।सीबीआईसी ने कहा, सीबीआईसी-जीएसटी आवेदन पर रिटर्न की ऑनलाइन जांच के लिए जब तक एक मॉड्यूल उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तब तक अंतरिम उपाय के तहत यह एसओपी जारी किया जा रहा है। इसका मकसद जांच के लिए रिटर्न की पहचान या चयन, ऐसे रिटर्न की जांच के तरीके तथा अन्य संबद्ध प्रक्रियाओं में एकरूपता सुनिश्चित करना है। '' सीबीआईसी ने कहा कि जांच के लिए रिटर्न का चयन विशिष्ट जोखिम मानकों के आधार पर किया जाएगा।वहीं विश्लेषण एवं जोखिम प्रबंधन महानिदेशालय (डीजीएआरएम) को केंद्रीय कर प्राधिकरणों के साथ पंजीकृत जीएसटीआईएन का चयन करने का कार्य सौंपा गया है। यह हालांकि उनके लिए है, जिनके रिटर्न की जांच की जानी है। बोर्ड ने कहा कि इन दिशानिर्देशों का उद्देश्य जांच के दौरान कर अधिकारियों तथा करदाताओं के बीच आमने-सामने के संपर्क को कम से कम करना है।
- नयी दिल्ली। देश में कोविड-19 मामलों में गिरावट के मद्देनजर केंद्र ने राज्यों को आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को खोलने के सिलसिले में जोखिम मूल्यांकन पहल का पालन करने को कहा है। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 10 फीसद से अधिक संक्रमण दर या ऑक्सीजन के सहारे वाले या आईसीयू बेडों के 40 फीसद भरे रहने पर संबंधित क्षेत्रों में जरूरी पाबंदियां लगाने का सुझाव दिया है। सरकार ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में मामलों में निरंतर एवं बड़ी गिरावट आयी है लेकिन उसने जांच करने-पता लगाने-उपचार करने- टीका लगाने एवं कोविड उपयुक्त आचरण करने की पंचसूत्री रणनीति पर निरंतर पर बल दिया है । राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को भेजे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने उनसे वर्तमान ग्राफ के हिसाब से समर्पित कोविड स्वास्थ्य अवसंरचना की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने गैर-लाक्षणिक एवं हल्के लक्षण वाले मरीजों के लिए घर में पृथक-वास की जरूरत पर बल दिया एवं उच्च जोखिम वाले मामलों की विशिष्ट निगरानी बनाये रखने को कहा। भूषण ने कहा कि सामाजिक , खेलकूद, मनोरंजन, अकादमिक, सांस्कृतिक, धार्मिक , त्योहार संबंध एवं अन्य समागमों को बहाल किया जा सकता है बशर्ते की कोविड उपयुक्त आचरण का पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि अकादमिक संस्थानों में ऑफलाइन कक्षाएं बहाल की जा सकती है लेकिन संस्थान पढ़ाई-लिखाई के ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही तरीके अपना सकते हैं। भूषण ने कहा कि शादियों एवं अंतिम संस्कार की सामान्य अनुमति दी जा सकती है तथा सभी शॉपिंग परिसर, सिनेमा हॉल,बार, खेलकूद परिसर, जिम, स्पा, स्वीमिंग पुल एवं धार्मिक स्थल पूरी क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं। सार्वजनिक परिवहन (रेलवे, मेट्रो, बसें, कैब)बिना किसी क्षमता संबंधी पाबंदी के संचालित हो सकता है तथा अंतर-राज्यीय एवं अंतर्राज्यीय आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा जिसमें जरूरी वस्तुओं की ढुलाई भी शामिल हैं। भूषण ने पत्र में कहा कि सरकारी एवं निजी कार्यालय बिना क्षमता पाबंदी के काम कर सकते हैं तथा सभी औद्योगिक एवं वैज्ञानिक प्रतिष्ठानों को इजाजत दी जा सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘ इन सभी गतिविधियों को अनुमति देते हुए यह जरूरी है कि सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने एवं दूरी बनाने समेत कोविड उपुयक्त आचरण का पालन किया जाए। '' उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्रशसित प्रदेश गंभीर जांच एवं निगरानी के आधार पर महामारी संबंधी स्थानीय स्थिति को परखने के बाद इस तरह के निर्णय लें। स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों से सभी पात्र उम्र-समूहों के शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं छूट गये लोगों को उसमें शामिल करने पर जोर देने का आह्वान किया।
- मुंबई। कुल वाणिज्यिक ऋण में घरेलू बैंकों की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2010-11 के 56 प्रतिशत से घटकर वित्त वर्ष 2020-21 में 34 प्रतिशत के निचले स्तर तक आ गई है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस गिरावट का कारण महामारी के साथ-साथ कंपनियों द्वारा कोष जुटाने के लिए बैंकों से दूरी बनाना है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2020-21 में वाणिज्यिक ऋण में गैर-बैंकों की हिस्सेदारी दोगुना से अधिक होकर 44 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जबकि विदेशी बैंकों की हिस्सेदारी बढ़कर 22 प्रतिशत हो गई है। इस वजह से कुल ऋण में गैर-बैंक ऋण प्रवाह दो-तिहाई यानी 66 प्रतिशत से अधिक हो गया है। बोफा ग्लोबल रिसर्च की रिपोर्ट में कहा गया है कि घरेलू गैर-बैंक स्रोतों से ऋण प्रवाह वित्त वर्ष 2020-21 में वाणिज्यिक क्षेत्र के लिए दिये गये कुल ऋण का 44 प्रतिशत था, जो वित्त वर्ष 2010-11 के मुकाबले दोगुना से अधिक है। रिपोर्ट में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, बैंक कर्ज और आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) निवेश को उद्योग को विदेशी ऋण के हिस्से के रूप में शामिल किया गया है। यह 2020-21 में बढ़कर कुल प्रवाह का 22 प्रतिशत हो गया है। 2010-11 की तुलना में यह दोगुना है।
- वडोदरा। गुजरात के वडोदरा शहर में प्यार का प्रस्ताव ठुकराने पर 23 वर्षीय आरोपी युवक ने 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चाकू से कई वार करके हत्या कर दी और उसका हाथ भी काट डाला। पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी कल्पेश ठाकोर ने मंगलवार शाम को छात्रा त्रिशा सोलंकी की हत्या करने के बाद शव को शहर के बाहरी इलाके में फेंक दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सोलंकी का शव सुनसान इलाके में मिला है और शरीर पर चाकू से किए गए हमले के घाव हैं। उन्होंने कहा कि सोलंकी का दायां हाथ काट दिया गया था। अधिकारी ने कहा कि कल्पेश को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त चिराग कोरादिया ने संवाददाताओं से कहा, ''आरोपी ठाकोर पिछले चार साल से सोलंकी को जानता था और लगातार उसे परेशान कर रहा था। आरोपी ने छात्रा को मिलने के लिये बुलाया और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। वह सोलंकी से एकतरफा प्यार करता था।
- धनबाद (झारखंड)। जिले के सिंदरी में स्थित एक निजी स्कूल में बुधवार को सहपाठियों की कथित पिटाई से 10वीं के एक छात्र की मौत हो गई। गौरतलब है कि घटना के संबंध में स्कूल के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर फ्रांसिस ने सुबह दावा किया था कि 10वीं के छात्र अश्मित आकाश अपनी कुर्सी से गिर गया था और उसी दौरान लगी चोट से उसकी मौत हुई है। आकाश के पिता ने बताया कि सुबह उन्हें स्कूल से अपने बेटे को चोट लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि वह तुरंत स्कूल पहुंचे और आकाश को तत्काल धनबाद के सरकारी ‘शहीद निर्मल महतो मेमोरियल कॉलेज एवं अस्पताल' ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से यह स्पष्ट हुआ है कि कक्षा के भीतर ही कुछ सहपाठियों में आकाश की बुरी तरह पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई। आकाश के पिता प्रफुल्ल कुमार का कहना है कि अभी तक उनके बेटे के मरने का कारण पता नहीं है। उन्होंने बताया, ‘‘स्कूल के कुछ छात्र मेरे बेटे के साथ कई दिनों से मारपीट कर रहे थे। आज भी मेरा बेटा स्कूल नहीं जाना चाह रहा था। लेकिन फिर एकाएक वह स्कूल चला गया।'' उन्होंने अपने बेटे की हत्या किए जाने का दावा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक कुमार का कहना है कि स्कूल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तीन बच्चे आकाश की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है।
- इंदौर (मध्यप्रदेश। इंदौर में कुत्ते के तीन बेसहारा पिल्लों को बोरी में बंद कर घसीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद एक व्यक्ति के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। बेरहमी से भरी इस घटना में एक पिल्ले की मौत हो गई थी। लसूड़िया पुलिस थाने के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुयश ठाकुर नामक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपने घर के पास घूमने वाले कुत्ते के तीन बेसहारा पिल्लों को 19 मार्च की सुबह बोरी में बंद किया और घसीटते हुए ले गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनमें से एक पिल्ला ज्ञानशिला चौराहे पर मृत मिला, जबकि एक अन्य पिल्ला गंभीर रूप से घायल हालत में पाया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में पशु हितैषी संस्था "पीपुल फॉर एनिमल्स" (पेटा) की इंदौर इकाई की अध्यक्ष प्रियांशु जैन की शिकायत पर आरोपी ठाकुर के खिलाफ भारतीय दंड विधान और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के संबद्ध प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। इस बीच, शिकायतकर्ता प्रियांशु जैन ने बताया कि उन्होंने पुलिस को घटनाक्रम का वीडियो फुटेज सौंपा है और शहर के एक शासकीय पशु चिकित्सालय में पिल्ले के शव का पोस्टमॉर्टम भी कराया है। उन्होंने बताया,‘‘बोरी में बंद कर घसीटे गए तीन पिल्लों में एक पिल्ला अब तक लापता है।''
- देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जीत दिलाने वाले पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली जिसके साक्षी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री और अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री बने। देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने 46 वर्षीय धामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। धामी के साथ आठ अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली जिसमें से पांच—सतपाल महाराज, गणेश जोशी, धनसिंह रावत, सुबोध उनियाल और रेखा आर्य भाजपा नीत पूर्ववर्ती सरकारों का भी हिस्सा रहे हैं। धामी मंत्रिमंडल में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल सहित तीन नए चेहरों को भी जगह दी गयी है। मंत्रिमंडल में स्थान पाने वाले दो अन्य नए चेहरे सौरभ बहुगुणा और चंदन रामदास हैं। सौरभ पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के पुत्र हैं।उत्तराखंड की 70 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए 10 मार्च को घोषित परिणाम में भाजपा ने 47 सीटों पर जीत हासिल कर दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्तासीन होने का इतिहास रचा है। हालांकि, ‘उत्तराखंड फिर मांगे, मोदी-धामी की सरकार’ नारे के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने वाली भाजपा की अगुवाई करने वाले धामी स्वयं अपनी परंपरागत सीट खटीमा से हार गए हैं। इसके बावजूद पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने राज्य में सत्ताय की बागडोर उन्हें थमा कर अपना भरोसा जताया है। प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्तासीन हुई भाजपा के साथ ही धामी ने भी लगातार दूसरे कार्यकाल की बागडोर संभाल कर इतिहास रचा है। प्रदेश के गठन के दो दशक से भी अधिक समय में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री ने लगातार दूसरी बार पद की शपथ ली है। इससे पहले, भाजपा के मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी ने भी दो बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी लेकिन उनके दो कार्यकालों के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखिरियाल निशंक मुख्यमंत्री रहे थे।
- नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश रमेश चंद्र लाहोटी के निधन पर शोक जताया और कहा कि न्यायपालिका के क्षेत्र में योगदान और वंचितों के लिए त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के उनके प्रयासों के लिए उन्हें याद किया जाएगा। न्यायमूर्ति लाहोटी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) के निदेशक मंडल में पूर्व स्वतंत्र निदेशक भी थे। न्यायमूर्ति लाहोटी का बुधवार शाम राजधानी दिल्ली स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पूर्व प्रधान न्यायाधीश आर सी लाहोटी के निधन से दुखी हूं। न्यायपालिका के क्षेत्र में योगदान और वंचितों के लिए त्वरित न्याय सुनिश्चित करने पर उनके जोर के लिए उन्हें याद किया जाएगा। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों व उनके चाहने वालों के साथ है।’’ न्यायमूर्ति लाहोटी को एक जून 2004 को भारत के 35वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया था। वह एक नवंबर 2005 को सेवानिवृत्त हुए थे।
- रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को कहा कि मुख्य विपक्षी दल भाजपा उनकी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है और झूठ फैलाने के लिए सोशल मीडिया और समाचार चैनल का सहारा ले रही है। सोरेन ने राज्य विधानसभा में भाजपा सदस्यों के शोर के बीच ड़ेढ़ घंटे के अपने भाषण में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्रतिष्ठान से यह झूठ बोला कि राज्यों को बिना खर्च किए आयुष्मान भारत से लाभ पहुंचा है, जबकि हकीकत यह है कि राज्यों को योजना का 40 प्रतिशत खर्च उठाना होता है।उन्होंने भाजपा पर राज्य में अपने 14 साल के शासन के दौरान झारखंड का विकास नहीं करने का आरोप लगाया और केंद्र पर राज्य के प्रति सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।























.jpg)

.jpg)

.jpg)