- Home
- देश
-
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नेट - 2022 परीक्षा का दिसंबर 2021 और जून 2022 का एकीकृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 9 जुलाई से शुरू होंगी। एनटीए ने 9 जुलाई, 2022 के परीक्षा-कार्यक्रम के लिए कल यूजीसी नेट परीक्षा स्लिप जारी की। परीक्षा की अन्य तिथियों के लिए परीक्षा केंद्र स्लिप अभी जारी नहीं की गयी है। एनटीए ने जुलाई 9, 11 और 12 को होने वाली परीक्षाओं का यूजीसी नेट कार्यक्रम जारी कर दिया है। यूजीसी नेट 2022 परीक्षा 9, 11 और 12 जुलाई तथा 12, 13 और 14 अगस्त, 2022 को कंप्यूटर आधारित नहीं होगी।
-
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के जांगला गांव के पास आज सुबह एक निजी बस के गहरी खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गये। ये बस शेंसार से सेंज जा रही थी।
जिलाधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य में जुट गये हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया है।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रूपये और घायलों को 15-15 हजार रूपये की राशि तुरन्त देने को कहा है। श्री ठाकुर ने कहा कि घायलों का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा। उन्होंने मुख्य सचिव से अपने स्तर से राहत और बचाव अभियान की निगरानी करने को कहा है। श्री ठाकुर ने दुर्घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिये हैं।राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बस दुर्घटना में छात्रों सहित कई लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया है। एक ट्वीट में उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचलप्रदेश की दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। श्री मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख तथा घायलों को पचास-पचास हजार रूपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। -
नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग ने आम जनता के लिए वायरलेस जैमर और बूस्टर/रिपीटर्स के इस्तेमाल संबंधी नये परामर्श जारी किये हैं। पहली जुलाई को जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि आमतौर पर सेलुलर सिग्नल जैमर, जीपीएस ब्लॉकर या अन्य सिग्नल जैमिंग उपकरणों का इस्तेमाल अवैध है। इन उपकरणों का इस्तेमाल करने की अनुमति उन्हीं लोगों और संस्थाओं को है, जिन्होंने सरकार से पहले मंज़ूरी ली है।
इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश https://cabsec.gov.in/others/jammerpolicy/पर उपलब्ध हैं।भारत में सिग्नल जैमिंग उपकरणों का विज्ञापन, बिक्री, वितरण, आयात या कारोबार करना गैरकानूनी है।दूरसंचार विभाग ने सभी ई-कॉमर्स कंपनियों को अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर वायरलेस जैमर बेचने या बेचने की सुविधा देने के प्रति चेतावनी दी है। -
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में हाल ही में बनी भाजपा-एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। सत्ता पक्ष को 164 मत मिले, जबकि विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन के पक्ष में 99 मत पडे। शिवसेना के बागी विधायक संतोष बांगर ने सरकार के पक्ष में वोट किया, जो कल ही शिंदे गुट में शामिल हुए थे।समाजवादी पार्टी के दो विधायक और एआईएमआईएम के एक विधायक ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अशोक चव्हाण, विजय वेड्डेतिवार और 18 अन्य जिनमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक भी शामिल थे, मत विभाजन के लिए अंतिम घंटी बजने से पहले तक सदन में नहीं पहुंचे।उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे की सराहना करते हुए कहा कि श्री शिंदे के पास मजबूत संगठनात्मक गुण हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिंदे चौबीसों घंटे और सातों दिन फोन कॉल पर उपलब्ध रहेंगे और सभी शिकायतों का निवारण किया जाएगा।
- बागपत (उप्र)। बागपत जिले के बालैनी थाना इलाके के एक गांव में सो रहे किसान की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। थाना बालैनी के प्रभारी निरीक्षक विरजाराम ने बताया कि थाना क्षेत्र के मविकलां गांव निवासी श्यामवीर (45) की शनिवार की रात घेर में सोते समय धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उन्होंने दर्ज तहरीर के हवाले से बताया कि शनिवार रात को श्यामवीर अपने घेर में सो रहा था और उसके पास ही घेर के सामने रहने वाला शकील सो रहा था। देर रात करीब डेढ़ बजे श्यामवीर के चिल्लाने की आवाज सुनकर शकील की आंख खुली, तो वह भागकर उनके घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। परिजनों ने मौके पर आकर देखा तो श्यामवीर का गला कटा हुआ था और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट लगी हुई थी। श्यामवीर की मेरठ अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में पूछताछ के लिए गांव के ही कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। किसान के परिजनों ने कहा कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।
- देहरादून। एक ह्रदयविदारक घटना में उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर से परीक्षा देने के लिए नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर के लिए निकले दो सगे भाइयों के शव एक सप्ताह बाद गेठिया क्षेत्र में एक खाई से बरामद हुए। खाई में 23 वर्षीय राजकुमार और 19 वर्षीय रामलखन के शव के साथ ही उनकी मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। माना जा रहा है कि रास्ते में अनियंत्रित होकर बाइक के खाई में गिरने से दोनों भाइयों की मौत हुई होगी। पुलिस ने बताया कि शनिवार को गेठिया से गुजर रहे राहगीरों ने खाई में एक शव पड़ा होने तथा दुर्गंध आने की सूचना दी, जिस पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) को मौके पर भेजा गया। घटनास्थल पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम को गहरी खाई में दो शव तथा एक मोटरसाइकिल मिली, जिन्हें निकालकर उन्होंने मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। छानबीन में जानकारी मिली कि राजकुमार और रामलखन 26 जून को रूद्रपुर की राजा कालोनी स्थित अपने घर से मोटर साइकिल पर सवार होकर हल्द्वानी के खालसा इंटर कॉलेज में फार्मेसी की परीक्षा देने गए थे। दोनों के घर न लौटने से परेशान उनके परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।
- मंडला (मप्र) । मध्य प्रदेश के मंडला जिले में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा जाने से इस पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। यह घटना बिछिया पुलिस थाना अंतर्गत छपरतला ग्राम के पास शनिवार-रविवार मध्यरात्रि के आसपास हुई। बिछिया पुलिस थाना प्रभारी एसआर मरावी ने बताया कि मृतकों की पहचान संदीप झारिया (19), दीनदयाल झारिया (19) और मोतीलाल धुर्वे (22) के रूप में की गई है। ये तीनों छपरतला गांव के निवासी थे। उन्होंने कहा कि इस हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है, जिसे बिछिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मरावी ने बताया कि हादसे के वक्त ये लोग घुटास-सेरमी मार्ग से होते हुए अपने गांव छपरतला वापस आ रहे थे।
-
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने सभी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया जारी रखने का फैसला किया है। उच्च शिक्षा विभाग ने शनिवार को जारी एक नोटिस में कहा कि कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच पिछले दो वर्षों में डिजिटल पोर्टल पर यह प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। इसमें कहा गया है कि आवश्यक बुनियादी ढांचे के साथ ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। नोटिस के मुताबिक, “सूचित किया जाता है कि आगामी शैक्षणिक सत्र 2022-2023 के लिए पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार से वित्त पोषित उच्च शिक्षा संस्थानों में सभी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश ऑनलाइन लिया जाएगा।” पोर्टल पर 18 जुलाई से आवेदन स्वीकार करने शुरू किए जाएंगे। स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए मेधा सूची 16 अगस्त तक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए 21 अक्टूबर तक घोषित की जाएगी।
-
श्रीनगर। इस साल अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है जबकि 40 हजार से अधिक श्रद्धालु दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र गुफा में प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ के शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक यात्रा के चंदनवाड़ी-शेषनाग मार्ग से वीरेंद्र गुप्ता नाम का एक तीर्थयात्री लापता हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि पांच में से तीन लोगों की मौत हृदय गति रुक जाने के कारण हुई। दिल्ली के जय प्रकाश की चंदनवाड़ी में मौत हो गयी, बरेली के देवेंद्र तायल (53) की निचली गुफा में और बिहार के लिपो शर्मा (40) की काजीगुंड कैंप में मौत हो गई। महाराष्ट्र के जगन्नाथ (61) की पिस्सू टॉप में अन्य स्वास्थ्य कारणों की वजह से मौत हो गयी जबकि राजस्थान के आशु सिंह (46) की एमजी टॉप पर घोड़े से गिरने के कारण मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे तक 40,233 तीर्थयात्री गुफा में प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ के शिवलिंग के दर्शन कर पूजा अर्चना कर चुके हैं। वार्षिक 43-दिवसीय अमरनाथ यात्रा 30 जून को दोनों आधार शिविरों - दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में नुनवान-पहलगाम मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में बालटाल मार्ग से शुरू हुई। यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी।
- कौशांबी (उप्र) ।.कौशांबी जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र में कथित तौर पर चोरी की नीयत से घर में घुसे तीन बदमाशों को तमंचा सहित ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए, तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। कड़ा धाम के थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि थाना क्षेत्र के मलाक पचंभा गांव निवासी राधेश्याम पटेल के घर शनिवार देर रात तीन बदमाश चोरी करने की नीयत से घुस गए। आहट पाकर घर के लोग जाग गए। बदमाशों ने राधेश्याम पटेल का मोबाइल भी छीन लिया, लेकिन परिजनों के शोरगुल मचाने पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तीनों बदमाशों को एक तमंचा सहित पकड़कर पुलिस को सूचित किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए बदमाश कौशांबी जिले के ही कोखराज थाना क्षेत्र के ग्राम गरीब के पुरवा निवासी हैं। तीनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्यवाही के पश्चात जेल भेज दिया गया है। (प्रतीकात्मक फोटो)
- जम्मू। जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर खंड में एक विशेष अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दस अपंजीकृत क्लिनिक सील कर दिए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेंढर खंड के चिकित्सा अधिकारी परवेज अहमद खान के नेतृत्व में एक दल ने छह निजी दंत चिकित्सालयों, तीन निजी प्रयोगशालाओं और एक एक्स-रे क्लिनिक को विभिन्न नियम उल्लंघन के चलते सील कर दिया। खान ने कहा, ‘‘क्लिनिक राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ पंजीकृत नहीं थे और जैव-चिकित्सीय अपशिष्ट मानदंडों को नहीं अपना रहे थे। साथ ही क्लिनिक में विभिन्न नैदानिक प्रक्रियाओं के लिए दर सूची नहीं लगी थी।'' अधिकारी ने कहा कि अवैध क्लिनिक के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और किसी को भी बिना पंजीकरण के काम नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने वाले किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाएगा।''
-
नयी दिल्ली। बिजली मंत्रालय के एक तीन सदस्यीय दल ने विभिन्न रेलवे साइडिंग और खानों पर कोयले की उपलब्धता का जायजा लेने के लिए कोल इंडिया की इकाई एमसीएल का दौरा किया। साथ ही यह दल ताप बिजलीघरों तक शुष्क ईंधन की अधिकतम आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लॉजिस्टिक्स से संबंधित योजना बना रहा है। बिजली मंत्रालय का यह कदम इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है कि पिछले दिनों कोयला संकट की वजह से देश में बिजली का संकट पैदा हो गया था। मंत्रालय चाहता है कि इस तरह की स्थिति की पुनरावृत्ति नहीं होने पाए। महानदी कोलफील्ड्स लि. (एमसीएल) ने बयान में कहा कि बिजली मंत्रालय की पूर्वी क्षेत्र ऊर्जा समिति (ईआरपीसी) के सदस्य सचिव एन एस मंडल की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय समिति ने शनिवार को आईबी वैली और तालचर कोयला क्षेत्रों का दौरा पूरा किया। मंत्रालय के दल ने एमसीएल में कोयले की उपलब्धता और गुणवत्ता पर संतुष्टि जताई। साथ ही दल ने कोयले निकालने से संबंधित मामलों की भी जानकारी ली। file photo
- नयी दिल्ली,। दिल्ली के एम्स में दिमागी तौर पर मृत घोषित 45 वर्षीय ऑटो चालक के परिवार ने उनके अंगदान का फैसला लिया, जिससे चार लोगों को '‘नया जीवन'' मिल सका। एम्स के एक डॉक्टर ने कहा कि कारू सिंह अपनी बेटी की शादी के लिए रिश्ता देखने के संबंध में 30 जून को बिहार से दिल्ली आये थे। डॉक्टर के मुताबिक, सिंह एक जुलाई को अपने एक रिश्तेदार के घर की छत से गिर गये और उन्हें देर रात एम्स के ट्रामा सेंटर लाया गया और कुछ ही घंटों बाद उन्हें दिमागी तौर पर मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों और ‘ऑर्गन रिट्रीवल बैंकिंग ऑर्गनाइजेशन' (ओआरबीओ) के प्रत्यारोपण समन्वयकों द्वारा सूचित किए जाने के बाद परिवार ने अंगदान का फैसला किया। दो जुलाई को अंगदान की प्रक्रिया की गई। ओआरबीओ की प्रमुख डॉ आरती विज ने बताया कि अंगदान के बाद एम्स में मृतक का हृदय एक 40 वर्षीय महिला में प्रतिरोपित किया गया और 62 वर्षीय व्यक्ति को यकृत दिया गया जबकि 56 वर्षीय व्यक्ति का एक किडनी प्रत्यारोपण किया गया। उन्होंने बताया कि एक किडनी राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती 37 वर्षीय महिला को उपलब्ध करायी गयी।
- नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को राइफल संघों तथा क्लब के उन पदाधिकारियों के खिलाफ तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया है, जिनके पास कानून के विपरीत दो से अधिक आग्नेयास्त्र हैं। इसने यह सुनिश्चित करने को भी कहा है कि अतिरिक्त हथियार तत्काल निकटतम थाने में जमा होने चाहिए। मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को भेजे पत्र में कहा कि शस्त्र (संशोधन) अधिनियम, 2019 के अनुसार, जिनके पास दो से अधिक आग्नेयास्त्र हैं, उन्हें अतिरिक्त हथियार निकटतम थाने के प्रभारी अधिकारी को जमा करने होंगे। गृह मंत्रालय ने फरवरी 2020 की अधिसूचना के माध्यम से खिलाड़ियों को कानून के इस प्रावधान से छूट दी थी। हालांकि, यह मंत्रालय के संज्ञान में लाया गया है कि उक्त प्रावधान के विपरीत, कुछ राज्य शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों की गलत व्याख्या करके राइफल क्लब और राइफल संघों (केंद्र द्वारा लाइसेंस प्राप्त या मान्यता प्राप्त) के सदस्यों को उनकी व्यक्तिगत क्षमता में दो से अधिक आग्नेयास्त्र रखने की अनुमति दे रहे हैं। इस तरह के उल्लंघन पर आपत्ति जताते हुए, गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा कि राइफल क्लब और राइफल संघों के सदस्यों को उनकी व्यक्तिगत क्षमता में कोई छूट उपलब्ध नहीं है तथा शस्त्र अधिनियम के अनुसार दो आग्नेयास्त्रों की सामान्य सीमा का पालन किया जाना चाहिए। मंत्रालय ने कहा, "उपरोक्त के मद्देनजर, सभी राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रशासन से अनुरोध है कि वे इस तरह के उल्लंघन को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करें।
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से पुनरुत्थानशील भारत के सपनों को साकार करने का आग्रह किया है और उन्हें याद दिलाया है कि इसकी जिम्मेदारी उन पर हैं। उन्होंने रविवार को हैदराबाद में दो दिन से जारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को संबोधित किया। उन्होंने विशेष रूप से तेलंगाना और पश्चिम बंगाल और केरल जैसे राज्यों के कार्यकर्ताओं की सराहना की और कहा कि वे कई चुनौतियों के बावजूद राजनीति में काम करने के दृढ़ संकल्प से जुड़े हुए हैं। मीडिया को जानकारी देते हुए वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि काफी राजनीतिक दल अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहें हैं और भारतीय जनता पार्टी को यह देखना है कि वह ऐसा कुछ न करें, जिससे उनके सामने उस स्तर पर पहुंचने का खतरा मंडराने लगे।
प्रधानमंत्री ने पार्टी के नेताओं से कहा कि वे विविधता का सामना करते हुए जनता और प्रशासन के हितों के साथ भारतीय जनता पार्टी के दायरे में स्वयं को लाने के लिए काम करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से कहा कि वे भारत को तुष्टिकरण से तृप्तिकरण की दिशा में आगे ले जाएं। -
नयी दिल्ली. बैंकिंग क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये से अधिक के धोखाधड़ी के मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है। 2021-22 में ऐसे मामलों में फंसी राशि 41,000 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 1.05 लाख करोड़ रुपये थी। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 2021-22 में धोखाधड़ी के मामले घटकर 118 रह गए जो 2020-21 में 265 थे। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 100 करोड़ रुपये से अधिक गबन राशि के मामलों की संख्या 167 से घटकर 80 रह गई जबकि निजी क्षेत्र के बैंकों में ऐसे मामले 98 से घटकर 38 रह गए। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के संबंध में धोखाधड़ी के मामलों में फंसी राशि घटकर 28,000 करोड़ रह गई जो 2020-21 में 65,900 करोड़ रुपये थी। निजी क्षेत्र के बैंकों के लिए यह राशि 39,900 करोड़ रुपये से घटकर 13,000 करोड़ रुपये पर आ गई। इस साल की शुरुआत में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में 22,842 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी हुई, जिसे एबीजी शिपयार्ड एवं उसके प्रवर्तकों ने अंजाम दिया। यह राशि नीरव मोदी द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के साथ की गई 14,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से भी अधिक है। -
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), लखीमपुर खीरी जिले के शहर कोतवाली इलाके में रविवार सुबह एक निजी बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह ने यहां बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के निघासन मार्ग पर खंभारखेड़ा चीनी मिल के नजदीक एक निजी बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि मृतकों में सरवन (23), उसकी बेटी लकी (सात), भाभी प्रज्ञा (30) और मां महाराजा (52) की शामिल हैं। सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है। -
जम्मू. अमरनाथ यात्रा के लिए 8,700 से अधिक तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था रविवार को यहां आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ तीर्थस्थल के लिए रवाना हो गया। अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्री 326 वाहनों के काफिले में यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए। उन्होंने कहा कि बालटाल जाने वाले 2,618 तीर्थयात्री सबसे पहले भगवती नगर शिविर से 121 वाहनों में तड़के साढ़े तीन बजे रवाना हुए, इसके बाद 205 वाहनों से 6,155 तीर्थयात्रियों का दूसरा काफिला पहलगाम के लिए रवाना हुआ। वार्षिक 43-दिवसीय अमरनाथ यात्रा 30 जून को दोनों आधार शिविरों - दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में 48 किलोमीटर के नुनवान-पहलगाम मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर के बालटाल मार्ग से शुरू हुई। अधिकारियों ने बताया कि सुबह नौ बजे तक 39,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा में प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ के शिवलिंग की पूजा अर्चना की। अधिकारियों ने कहा कि पहलगाम के लिए रवाना हुए 6,155 तीर्थयात्रियों में 1,924 महिलाएं, 12 बच्चे और दो ट्रांसजेंडर हैं, जबकि बालटाल जाने वाले समूह में 709 महिलाएं शामिल हैं। इसके साथ, 29 जून से घाटी के लिए भगवती नगर आधार शिविर से कुल 31,987 तीर्थयात्री रवाना हुए हैं। इसी दिन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई थी। यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी।
-
कोटा (राजस्थान) . उत्तर-प्रदेश से राजस्थान की ओर अपनी बेटियों से मिलने जा रहे ललितपुर बिजली संयंत्र में काम करने वाले एक उप महाप्रबंधक की राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर कार पलट जाने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के देवरिया के मूल निवासी सतीश कुमार शर्मा (42) कोटा जा रहे थे जहां उनकी बेटियां एनईईटी-यूजी परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। शनिवार देर रात उनकी कार बारां जिले के भंवरगढ़ थाना क्षेत्र के जमुनिया खल के पास एक डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। कार में पलटने के बाद तुरंत आग लग गई, लेकिन वहां से गुजर रहे ट्रक चालकों ने आग की लपटों में घिरने से पहले कार का शीशा तोड़कर सतीश को वाहन से बाहर निकाल लिया। थाना प्रभारी दलपत सिंह ने कहा कि हालांकि शर्मा के सिर और छाती पर गंभीर चोटें आईं और केलवाड़ा के एक सरकारी अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद उनका शव परिवार को सौंपने के बाद इस सबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। -
हैदराबाद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला और कहा कि देश वंशवादी राजनीति और वंशवादी राजनीतिक दलों से पूरी तरह ऊब चुका है और ऐसी पार्टियों के लिए अब टिक पाना मुश्किल है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि आजकल कई राजनीतिक दल अपने अस्तित्व को बचाने में लगे हुए हैं, लेकिन पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनपर न तो हास्य करना चाहिए और न व्यंग्य करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हमें सीखना है कि हम कोई ऐसा काम न करें, जो उन्होंने किया। विविधता की शक्ति के साथ हम अपने संगठन के संकल्प को देश में विस्तारित करें।'' प्रधानमंत्री के संबोधन के प्रमुख हिस्सों के बारे में पत्रकारों को अवगत कराते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य ‘‘सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय'' है, वहीं आज देश के कई विपक्षी दल वंशवाद से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। प्रसाद के मुताबिक मोदी ने कहा, ‘‘परिवारवाद से देश पूरी तरह ऊब चुका है। देश परिवारवादी पार्टियों से भी ऊब चुका है। ऐसे दलों के लिए अब टिक पाना मुश्किल है।'' मोदी ने युवा पीढ़ी को आगे लाने का आह्वान करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अधिक से अधिक युवाओं से संपर्क करें और उन्हें पार्टी से जोड़ें। भाजपा के लोकतांत्रिक चरित्र को लेकर उसकी आलोचना करने वाले दलों पर भी प्रधानमंत्री ने निशाना साधा और कहा, ‘‘हमारी पार्टी पर जो सवाल उठाते हैं, उनका अपना क्या हाल है। उनके संगठनात्मक ढांचे में कितना लोकतंत्र है?'' प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से ‘‘स्नेह यात्रा'' निकालने और समाज के सभी वर्गों तक पहुंचने को भी कहा।
- हैदराबाद,। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को विपक्षी दलों को बिखरा हुआ बताया और कांग्रेस पर करारा हमला करते हुए कहा कि देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी में लोकतंत्र स्थापित करने के लिए उसके ही सदस्य लड़ रहे है लेकिन ‘‘गांधी परिवार’’ डर के कारण अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं कर रहा है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के दौरान पारित राजनीतिक प्रस्ताव पर अपनी बात रखते हुए शाह ने यह भी कहा कि अगले 30 से 40 साल भाजपा के होंगे और भारत ‘विश्वगुरू’ बनेगा।शाह के संबोधन से जुड़े अंशों को मीडिया से साझा करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी।उनके मुताबिक शाह ने राजनीति में जातिवाद, वंशवाद और तुष्टीकरण को बहुत बड़ा अभिशाप बताया और कहा कि देश की राजनीति से इनका अंत होकर ही रहेगा।सरमा के मुताबिक शाह ने कहा, ‘‘विपक्ष आज विपक्ष बिखरा हुआ है। कांग्रेस में लोकतंत्र स्थापित करने के लिए उसके ही सदस्य लड़ाई कर रहे हैं, गांधी परिवार डर के कारण अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं कर रहा है।’’शाह ने कहा कि आज कांग्रेस हताशा और निराशा में केंद्र सरकार की हर कल्याणकारी योजना का विरोध करती है, वह चाहे सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक हो, कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करना हो या फिर कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण हो।उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस को 'मोदी फोबिया' हो गया है। वह देशहित के हर निर्णय का विरोध करने लगी है। कांग्रेस पूरी तरह से हताश और निराश है।’’शाह ने अपने संबोधन के दौरान गुजरात दंगों पर उच्चतम न्यायालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिली क्लीन चीट का उल्लेख किया और इसे ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि राजनीति से प्रेरित इस मामले के खिलाफ मोदी ने 19 सालों तक लड़ाई लड़ी लेकिन एक शब्द भी नहीं कहा।उन्होंने कहा, ‘‘भगवान शंकर की तरह उन्होंने (मोदी) ने विष गले में उतार लिया। एसआईटी की पूछताछ का सामना किया। अपमान सहा लेकिन संविधान के प्रति निष्ठा कायम रखी।’’कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि वहीं दूसरी तरफ प्रर्वतन निदेशालय द्वारा उनसे हुई पूछताछ के दौरान कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन कर ‘‘ड्रामा’’ किया।उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में परिवारों के शासन को हराएगी। file photo
-
नई दिल्ली। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने इस वर्ष पवित्र गुफा के दर्शन के लिए न पहुंच पाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पूजा, हवन और प्रसाद की सेवा शुरू करने की घोषणा की है। श्राइनबोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीतीश्वर कुमार ने बताया कि पुजारी, श्रद्धालु के नाम से पूजा और हवन करेंगे तथा श्रद्धालु ऑनलाइन पूजा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रसाद उनके घर पर पहुंचा दिया जाएगा। श्री कुमार ने बताया कि पूजा की बुकिंग होने के बाद श्रद्धालु के पंजीकृत मोबाइल नम्बर या ईमेल पर तिथि और समय के साथ लिंक भेज दिया जाएगा। बोर्ड ने कहा कि श्रद्धालू www.shri amarnathji shrine . com के माध्यम से इन ऑनलाइन सेवाओं से लाभान्वित हो सकते हैं। ऑनलाइन सेवाएं श्राइन बोर्ड के मोबाइल ऐप के माध्यम से भी प्राप्त की जा सकती हैं।
-
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने विदेशी अभिदाय विनियमन अधिनियम में संशोधन किया है। संशोधित अधिनियम के तहत विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों को अधिक राशि भारत भेजने की अनुमति और कुछ अन्य रियायतें दी गई हैं। अब सरकार को सूचना दिए बिना दस लाख रुपये तक की राशि संबंधियों द्वारा भेजी जा सकेगी। यदि इससे अधिक राशि भेजी जानी है तो सरकार को तीन महीने पहले इसकी सूचना देनी होगी। पहले यह अवधि तीस दिन थी। संशोधित नियम के अनुसार संगठनों को 'पंजीकरण' या 'पूर्व-अनुमति' श्रेणी के तहत प्राप्त राशि के उपयोग के लिए बैंक खाते खोलने के बारे में सरकार को सूचना देने के लिए भी अधिक समय दिया गया है। विदेशी धन प्राप्त करने वाले संगठनों या व्यक्तियों को प्रत्येक तिमाही आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी देने वाला प्रावधान भी हटा लिया गया है। REPRESENTATIONAL IMAGE
-
भिवानी। हरियाणा के भिवानी में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव मिलकपुर में एक अनियंत्रित कैंटर ने एक बाइक और साइकिल पर सवार चार लोगों को कुचल दिया। इसमें 3 की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में मां-बेटा भी शामिल हैं। एक घायल की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बवानीखेड़ा थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
बवानीखेड़ा थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि गांव मिलकपुर निवासी सुनील कुमार (27) रविवार सुबह बाइक पर अपनी मां राजबाला के साथ खेत में फसलों में कीटनाशक दवा का स्प्रे करने के लिए निकला था। इसी प्रकार गांव का ही महिपाल (24) अपने चचेरे भाई अंकित के साथ साइकिल पर सवार होकर जा रहा था। चारों गांव की गली से भिवानी-हांसी नेशनल हाइवे पर आए तो वहां से गुजर रहे कैंटर ने इनको टक्कर मार दी और चारों को कुचलते हुए निकल गया।
हादसे में बाइक सवार सुनील (27)और इसकी मां राजबाला (50) के अलावा साइकिल सवार महिपाल (24) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अंकित गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे में एक साथ तीन मौतों से गांव में कोहराम मच गया। हादसे में तीन की मौत के बाद भड़के लोगों ने भिवानी-हांसी नेशनल हाईवे 148 बी को जाम कर दिया। हादसे की सूचना के बाद बवानीखेड़ा थाना प्रभारी संदीप शर्मा मौके पर पहुंचे।
--- -
मुंबई। एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में पहला शक्ति परीक्षण जीत लिया है। भाजपा के राहुल नार्वेकर विधानसभा के नए स्पीकर चुने गए हैं। नार्वेकर को 164 से वोट, जबकि शिवसेना के राजन साल्वी को 107 वोट मिले। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद विपक्ष की मांग पर डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल ने विधायकों की गिनती शुरू कराई और भाजपा के राहुल नार्वेकर ने जीत हासिल की।






.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)











.jpeg)
