- Home
- देश
- बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने तमिलनाडु के महेंद्रगिरी में इसरो प्रणोदन परिसर (प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स) में गगनयान कार्यक्रम के वास्ते 720 सेकंड की अवधि के लिए क्रायोजेनिक इंजन का गुणवत्ता परीक्षण किया जो सफल रहा। बेंगलुरु स्थित एजेंसी ने कहा कि बुधवार को हुआ इंजन का प्रदर्शन परीक्षण के उद्देश्यों के अनुरूप रहा। इसरो ने एक बयान में कहा, ''लंबी अवधि का यह सफल परीक्षण मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम - गगनयान के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह गगनयान के लिए क्रायोजेनिक इंजन की विश्वसनीयता और मजबूती सुनिश्चित करता है।'' बयान के अनुसार, यह इंजन चार और परीक्षणों से गुजरेगा जो 1810 सेकंड के होंगे। इसरो ने बताया कि इसके बाद एक और इंजन के दो छोटी अवधि के परीक्षण होंगे और गगनयान कार्यक्रम के लिए क्रायोजेनिक इंजन गुणवत्ता पर खरा उतरने के लिए एक लंबी अवधि का परीक्षण होगा। इसरो अध्यक्ष के सिवन ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि भारत की महत्वाकांक्षी गगनयान परियोजना का, डिजाइन वाला चरण पूरा हो गया है तथा यह परीक्षण के चरण में प्रवेश कर गया है। उन्होंने कहा था, ''भारत की आजादी (15 अगस्त 2022) की 75वीं वर्षगांठ से पहले पहला मानवरहित मिशन भेजने का निर्देश है और सभी पक्षकार इसके लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि हम इस लक्ष्य का पूरा कर लेंगे।
- मुंबई। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (एसएफबी) को प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पद पर इत्तिरा डेविस की नियुक्ति को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से मंजूरी मिल गई है। बैंक ने यह नियुक्ति एक वर्ष के लिए की है। निजी क्षेत्र के बैंक ने बृहस्पतिवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि डेविस मार्च वर्ष 2015 से उज्जीवन बैंक के साथ जुड़े हुए हैं। उनके पास भारत, पश्चिमी एशिया और यूरोप में 40 से अधिक वर्षों के कार्य अनुभव है। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के चेयरमैन बी ए प्रभाकर ने कहा, "मैं बैंक की परिवर्तनकारी यात्रा में डेविस के प्रमुख बनने से खुश हूं। उनका व्यापक वैश्विक बैंकिंग अनुभव और उज्जीवन के साथ मेल-जोल उन्हें बैंक का सफलतापूर्वक नेतृत्व करने में सक्षम बनाएगा।
- नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत में 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के किशोरों के लिए तीन जनवरी को टीकाकरण शुरू होने के बाद से इस श्रेणी के तीन करोड़ से अधिक लाभार्थियों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक मिल चुकी है। मंत्री ने कहा, ‘‘युवा भारत के बीच जिम्मेदारी और उत्साह की महान भावना।'' मांडविया ने ट्वीट किया, ‘‘15-18 वर्ष के आयु वर्ग के तीन करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक मिली है। मैं अपने सभी पात्र किशोर मित्रों से जल्द से जल्द टीका लगवाने की अपील करता हूं।'' केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, टीके की 26,73,385 से अधिक एहतियाती खुराक स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम मोर्चे के कर्मियों और 60 वर्ष तथा उससे अधिक उम्र के लोगों को दी गई है। सुबह सात बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 76 लाख से अधिक खुराक (76,32,024) दिए जाने के साथ भारत का कोविड-19 टीकाकरण दायरा बढ़कर 154.61 करोड़ से अधिक हो गया है। देश भर में टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हुआ था। अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण पिछले साल दो फरवरी से शुरू हुआ था। कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से शुरू हुआ, जिसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और गंभीर बीमारी से ग्रस्त 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण आरंभ हुआ। देश में एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू हुआ। इसके बाद सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीकाकरण की अनुमति देकर अपने टीकाकरण अभियान का विस्तार करने का निर्णय लिया। 15-18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के लिए इस साल तीन जनवरी से कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण शुरू हुआ। देश में वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के कारण संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच 10 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मियों, चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात कर्मियों सहित अग्रिम मोर्चे के कर्मियों तथा गंभीर बीमारी से ग्रसित 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की एहतियाती खुराक देने की शुरुआत हुई है।
- नयी दिल्ली। भारत में इंटरनेशनल इंग्लिश लैंग्वेज टेस्टिंग सिस्टम (आईईएलटीएस) में पढऩे या अंग्रेजी भाषी देश में प्रवास करने के लिए इस परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों की संख्या महामारी के पूर्व के वर्षों के बाद से लेकर अब 15 प्रतिशत तक बढ़ गयी है। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। आईईएलटीएस गैर अंग्रेजी भाषी देशों में रहने वाले लोगों के लिए अंग्रेजी भाषा में दक्षता की एक वैश्विक मानकीकृत परीक्षा है। दुनियाभर के 10 हजार से अधिक संगठन इस परीक्षा पर भरोसा करते हैं। भारत में आईईएलटीएस का स्वामित्व रखने वाले आईडीपी एजुकेशन लिमिटेड ने ये आंकड़ें साझा किए हैं। आईडीपी एजुकेशन के क्षेत्रीय निदेशक (दक्षिण एशिया और मॉरिशस) पीयूष कुमार ने कहा, ‘‘आईईएलटीएस की संख्या में मौजूदा वर्ष में वृद्धि महामारी से पहले के सामान्य वर्ष के मुकाबले 10-15 प्रतिशत है।'' आईडीपी ने पिछले सप्ताह गांधीनगर, आणंद, रायपुर, शिमला, कुरुक्षेत्र, जम्मू, त्रिची, त्रिशूर, पटना, गुवाहाटी, कालीकट और गोवा समेत भारत में 23 नए कार्यालय खोले थे। कुमार ने कहा, ‘‘छात्र ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, न्यूजीलैंड और आयरलैंड में प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और संस्थानों में पढ़ाई करने के लिए इन नए कार्यालयों के जरिए वर्चुअल या व्यक्तिगत रूप दोनों से विश्व स्तरीय काउंसिलिंग सेवाएं हासिल कर सकेंगे।
- नयी दिल्ली । केंद्रीय उड्डयन मंत्री सिंधिया ने गुरुवार को बड़े आकार वाले विमानों की संख्या बढ़ाने को लेकर विमानन कंपनियों के प्रमुखों संग बैठक की। इस आभासी बैठक में निय मन सरोकारों के समाधान समेत कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। ए -350 जैसे चौड़े आकार वाले बड़े विमानों में ईंधन के बड़े टैंकर लगे होते हैं और इनमें अधिक संख्या में यात्रियों को बैठाया जा सकता है। अधिक ईंधन होने के कारण इस तरह के विमान संकरे आकार वाले ए -320 विमानों की अपेक्षा अधिक दूरी तक उड़ान भर सकते है।सिंधिया ने ट्वीट किया , '' बड़े आकार वाले विमानों का बेड़ा बढ़ाने से लेकर भारत को विमान किराए पर देने के लिहाज से अंतरराष्ट्रीय हब बनाने तक के मुद्दों समेत नियामकीय पहलुओं पर भी एयरलाइंस सलाहकार समूह के साथ वार्ता हुई। '' सिंधिया ने कहा कि देखभाल करके विमानन क्षेत्र को गतिशील बनाने और विकास को दोबारा बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इंडिगो के सीईओ (मुख्य कार्याधिकारी) रंजय दत्त , स्पाइसजेट के सीएमडी (अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक) अजय सिंह और अन्य विमानन कंपनियों के प्रमुख ने सिंधिया के साथ इस बैठक में हिस्सा लिया।
- भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गत दो माह में प्रदेश के 5.26 लाख से अधिक युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग 2,654 करोड़ रुपए का ऋण दिया गया है। चौहान ने बुधवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर यहां एक समारोह में कहा कि सरकार ऐसी शिक्षा प्रदान करने का प्रयास कर रही है जिससे युवाओं को रोजगार मिले। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जयंती को देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ लगभग दो महीनों में 5,26,510 युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं में उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए 2,654 करोड़ रुपए का ऋण दिया गया है।'' चौहान ने कहा कि नई शिक्षा नीति में विशेषकर कक्षा छह से व्यवसायिक शिक्षा प्रदान करने के प्रावधान से समृद्ध भारत के विकास की दृष्टि है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ यह जरुरी है कि युवाओं में रोजगार पैदा करने का कौशल होना चाहिए। प्रदेश में युवा नौकरी नहीं मांग रहे हैं बल्कि प्रदेश में नौकरी चाहने वालों को रोजगार देकर इतिहास लिख रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि कोविड-19 संकट के दौरान भी मध्य प्रदेश में निवेश आया है और निवेशकों को कम लागत पर जमीन और अन्य सुविधाएं देकर प्रदेश में कलस्टर आधारित उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं ।
- नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के बीच अधिकारियों ने भीड़भाड़ और कोविड-19 मानदंडों के उल्लंघन के कारण पूर्वोत्तर दिल्ली के पश्चिम करावल नगर मार्ग स्थित कालीघाट बाजार को बंद करने का आदेश दिया है।एक आधिकारिक आदेश में इसकी जानकारी दी गयी है। बुधवार को जारी आदेश के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम चार बजे से शुक्रवार सुबह 10 बजे तक या अगले आदेश तक बाजार बंद रहेगा। यह कार्रवाई उस वक्त की गई जब यह पाया गया कि दुकानदार, विक्रेता और आम जनता कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन नहीं कर रहे थे। बाजार में दुकानों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों को लोगों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने और सैनिटाइजर का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने संबंधी साइनबोर्ड प्रदर्शित करने के लिए कहा गया है। साथ ही सम-विषम के आधार पर दुकानें खोलने को भी कहा गया है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की पिछली बैठक में, कोरोना वायरस के तेजी से फैल रहे संक्रमण को रोकने के लिए आदेश का कड़ाई से अनुपालन अनिवार्य कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि यह प्रतिबंध आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं से जुड़ी दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानों के लिए लागू है। खजूरी खास के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, जबकि मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन को अपना पूरा सहयोग देने का निर्देश दिया गया है।-
- चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने राज्य में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहनने के लिये लगाए जाने वाले जुर्माने की राशि को बृहस्पतिवार को बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया। बुधवार को जारी सरकारी आदेश के अनुसार फेस मास्क पहनने, मुंह और नाक को ढंकने के नियम का पालन न करने पर 200 रुपये के बजाय 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव जे. राधाकृष्णन द्वारा आदेश जारी किया गया है।
- जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक दल ने बृहस्पतिवार को नागौर में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मकराना के सहायक अभियंता को 90 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि नागौर जिले के मकराना में तैनात आरोपी सहायक अभियंता सीताराम यादव ने परिवादी ठेकेदार से उसके द्वारा किये गये कार्यों के बकाया 10 लाख रुपये का बिल पास करने की एवज में एक लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। उन्होंने बताया कि परिवादी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ब्यूरो की टीम ने बृहस्पतिवार को आरोपी यादव को परिवादी से 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
- -शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए हर घर दस्तक अभियान को और तेज़ करना होगानई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वास व्यक्त किया है कि भारत निश्चित रूप से सभी के प्रयासों से कोविड के खिलाफ लड़ाई में सफल रहेगा। वे आज वीडियो कांफ्रेंस के जरिये सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ देश में कोविड की स्थिति और इसके संक्रमण को रोकने के लिए किये गए उपायों की समीक्षा कर रहे थे।श्री मोदी ने कहा कि भारत पिछले सौ साल में आई सबसे बड़ी महामारी के साथ लगातार तीसरे वर्ष जूझ रहा है। इसमें सफलता हासिल करने का एकमात्र रास्ता कड़ी मेहनत है, और जीत ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन को लेकर पहले का संशय अब धीरे-धीरे दूर हो रहा है। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट पिछले वैरिएंट की तुलना में कई गुना तेज गति से लोगों को संक्रमित कर रहा है। उन्होंने लोगों से सतर्क और सावधान रहने को कहा और इस बात पर जोर दिया कि दहशत की स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस त्योहारी सीजन में लोगों और प्रशासन की सतर्कता कम नहीं होनी चाहिए।प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली बार केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा अपनाया गया एहतियाती, सक्रिय और सामूहिक दृष्टिकोण इस बार भी जीत का मंत्र है। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण को यथासंभव नियंत्रित किया जाना चाहिए।श्री मोदी ने कहा कि देश में बने टीके पूरी दुनिया में भारत की श्रेष्ठता साबित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी के लिए गर्व की बात है कि आज भारत में लगभग 92 प्रतिशत वयस्क आबादी को टीके की पहली खुराक मिल गई है। दूसरी खुराक भी 70 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। दस दिनों के भीतर, देश में लगभग 3 करोड़ किशोरों का टीकाकरण भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह इस चुनौती से निपटने के लिए भारत की क्षमता और तैयारियों को दर्शाता है। उन्होंने शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए हर घर दस्तक अभियान को तेज करने पर भी बल दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए जितनी जल्दी एहतियाती टीके लगा दिए जाएंगे, स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की क्षमता उतनी ही अधिक बढ़ेगी।प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर संक्रमण को नियंत्रित करने पर ध्यान देना बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों की आजीविका और आर्थिक गतिविधियों को कम से कम नुकसान होना चाहिए और अर्थव्यवस्था की गति को बनाए रखा जाना चाहिए।आज की बैठक ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण देश में कोविड के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि के बीच बैठक आयोजित की गई थी।प्रधानमंत्री ने देश में स्वास्थ्य अवसंरचना को बेहतर बनाने के लिए केन्द्र की ओर से 23 हजार करोड रुपए के पैकेज का भरपूर इस्तेमाल करने के लिए राज्य सरकारों की सराहना की। इस पैकेज की मदद से देशभर में आठ सौ पेडिएट्रिक यूनिट, डेढ लाख नए आईसीयू और एचडीयू बिस्तर, पांच हजार से अधिक विशेष एम्बुलेंस गाडियां और नौ सौ पचास से अधिक मेडिकल ऑक्सीजन भंडारण क्षमता जोडी गई है।प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में स्वास्थ्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को लगातार बेहतर बनाने की जरूरत है ताकि कोविड के किसी नए वैरिएंट से मुकाबला किया जा सके। बैठक में उपस्थित मुख्यमंत्रियों ने कोविड से निपटने में सक्षम नेतृत्व प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।
- कोलकाता। गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस की 12 बोगियां आज शाम करीब 5 बजे के करीब पश्चिम बंगाल के मैनागुरी में डोमोहानी के पास पटरी से उतर गई। इस घटना में 3 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। भारतीय रेलवे के बयान के मुताबिक गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस के 12 कोच पटरी से उतरे हैं। जानकारी मिलते ही डीआरएम और एडीआरएम दुर्घटना राहत ट्रेन और मेडिकल वैन के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। दुर्घटना के समय ट्रेन की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा थी। युद्ध स्तर पर राहत एक बचाव कार्य चलाया जा रहा है।रेलवे ने मामले के उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिये हैं और यात्रियों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं। इस घटना से संबंधित जानकारी के लिए 03612731622 और 03612731623 नंबर पर कॉल कर सकते हैं।एक यात्री ने बताया, "अचानक से झटका लगा और ट्रेन की बोगी पलट गई। ट्रेन के 2-4 डिब्बे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं।"
- नयी दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिनमें उन्नाव सामूहिक बलात्कार मामले की पीड़िता की मां समेत 50 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने डिजिटल संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की और विशेष रूप से 50 महिला उम्मीदवारों के नामों का उल्लेख किया।कुछ महीने पहले ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान आरंभ करते हुए प्रियंका गांधी ने घोषणा की थी कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी।पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लिए जो पहली सूची जारी की है उनमें पार्टी विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा ‘मोना’, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद के साथ ही सदफ़ जाफर और विभिन्न क्षेत्रों में संघर्षरत कई अन्य महिलाएं शामिल हैं।उन्नाव से सामूहिक बलात्कार मामले की पीड़िता की मां आशा सिंह को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस और प्रियंका गांधी वाद्रा ने इस मामले में न्याय की मांग जोरशोर से उठाई थी और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा था।कांग्रेस विधायक दल की नेता और वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की पुत्री अराधना मिश्रा अपनी मौजूदा सीट रामपुर खास (प्रतापगढ़) से चुनाव लड़ रही हैं। लुईस को फर्रूखाबाद से , पांखुड़ी पाठक को नोएडा से , अल्पना निषाद को इलाहाबाद-दक्षिण से, पूनम पांडे को शाहजहांपुर से और सदफ जाफर को लखनऊ-मध्य से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कुशीनगर की तमकुहीराज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे जहां से वर्तमान में वह विधायक भी हैं। अलीगढ़ के कोल से विवेक बंसल, इलाहाबाद-उत्तर से अनुग्रह नारायण सिंह, मथुरा से प्रदीप माथुर, वाराणसी के पिंडरा से अजय राय और बाराबंकी की जैदपुर सीट से तनुज पूनिया चुनाव लड़ेंगे। उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए प्रियंका ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर रही है जिसमें 50 महिलाएं हैं। हमने प्रयास किया है कि नयी राजनीति की कोशिश करने वाली महिलाओं को टिकट दिया जाए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी उन्नाव की प्रत्याशी , सामूहिक बलात्कार पीड़िता की माता आशा सिंह जी हैं। वह चुनाव लड़ना चाहती थीं। हमने उन्हें मौका दिया है ।’’ महिलाओं को बड़ी संख्या में टिकट देने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘हमने महिलाओं की बात शुरू की तो सभी पार्टियां घोषणाएं करने लगीं। भाजपा, सपा, रालोद, बसपा सबने घोषणाएं कीं। हमारी सफलता यही है कि अब महिलाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।’’ प्रियंका गांधी वाद्रा यह भी कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में नकारात्मक नहीं, बल्कि सकारात्मक चुनाव प्रचार करेगी ताकि राज्य के भविष्य को संवारा जा सके। उनका कहना था कि इस चुनाव के बाद भी वह उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करती रहेंगी।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। 10 मार्च को नतीजे घोषित होंगे।
- नयी दिल्ली। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य मल्लिकार्जुन खड़गे कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उनके कार्यालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान के मुताबिक, बुधवार को नियमित आरटी-पीसीआर जांच में खड़गे के कोविड से संक्रमित होने का पता चला। फिलहाल उनमें कोई लक्षण नहीं है और वह अपने घर पर ही पृथक-वास में हैं। बयान में कहा गया है कि कुछ दिनों पहले खड़गे के सचिव समेत कार्यालय के पांच कर्मचारियों के कोविड-19 से संक्रमित होने का पता चला था और इन सबकी सेहत में सुधार हो रहा है। मल्लिकार्जुनखड़गे के कार्यालय ने हाल के दो दिनों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता के संपर्क में आए लोगों से कहा है कि वे जरूरी सावधानी बरतें और अपनी जांच कराएं।
- नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर सरकार ने सरकारी कर्मचारियों द्वारा संपत्ति की घोषणा के नियमन संबंधी नियमों में संशोधन किया है। जम्मू-कश्मीर के सरकारी कर्मचारियों को अब केवल उन चल संपत्तियों का ब्योरा देना होगा, जिनकी कीमत उनके दो महीने के वेतन से अधिक है। संशोधन से पहले, कर्मचारियों को बीस हजार रुपये से अधिक की चल संपत्तियों का विवरण देना होता था। नए नियमों के अनुसार, कर्मचारियों को अपने वार्षिक रिटर्न में नकद राशि, बचत बैंक जमा, शेयर, नकद प्रमाणपत्र, फिक्सड जमा राशि, डिबेंचर, सिक्योरिटी बॉन्ड आभूषण, घरेलू बिजली और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का ब्योरा देना होगा।
- नोएडा (उप्र)। जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के पर्थला गांव में बुधवार देर रात एक इंजन ऑयल के गोदाम में भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पर्थला गांव के रहने वाले टीटू यादव के गोदाम में शॉर्ट सर्किट की वजह से बुधवार देर रात को आग लग गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। खबर लिखे जाने तक कोई जनहानि होने की सूचना नहीं है।
- नयी दिल्ली । विश्व भर में 14 जनवरी को मकर सक्रांति के अवसर पर एक करोड से अधिक लोग वैश्विक सूर्य नमस्कार आयोजन में भाग लेंगे। आयुष मंत्रालय ने आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के अंतर्गत इसका आयोजन किया है। आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को वर्चुअल मोड में पत्रकारों से बातचीत में आ कहा कि वर्तमान में कोविड 19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए मकर संक्रांति पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम ज्यादा प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि यह प्रमाणिक तथ्य है कि सूर्य नमस्कार जीवन में उत्साह और प्रतिरक्षा का निर्माण करता है और कोरोना को दूर रखने में सक्षम है। हमने कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 75 लाख लोगों का लक्ष्य रखा है, लेकिन पंजीकरण और हमारी तैयारियों को देखकर मुझे उम्मीद है कि यह एक करोड़ की सीमा को पार कर जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशन और मार्गदर्शन में आयुष मंत्रालय ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की है।इस वर्चुअल बैठक में आयुष राज्य मंत्री डॉ. मुंजपरा महेंद्रभाई ने कहा कि सूर्य नमस्कार मन और शरीर का कायाकल्प करता है। उन्होंने कहा कि "आणविक आनुवंशिकी पर योग प्रभावों का अध्ययन किया जा रहा है।"आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि यह कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि "उत्साह के लिए सूर्य नमस्कार है, जीवन शक्ति के लिये सूर्य नमस्कार है।"इस विश्वव्यापी कार्यक्रम में भारत और विदेश के सभी प्रमुख योग संस्थान, भारतीय योग संघ, राष्ट्रीय योग खेल संघ, योग प्रमाणन बोर्ड, फिट इंडिया और कई सरकारी व गैर सरकारी संगठन भाग ले रहे हैं। ख्याति प्राप्त लोग और खेल हस्तियों से वीडियो संदेशों के माध्यम से सूर्य नमस्कार को बढ़ावा देने की आशा की जाती है। कार्यक्रम में एसएआई (साई) के खिलाड़ी और कर्मचारी भी भाग लेंगे।प्रतिभागी और योग प्रेमी संबंधित पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं और उन्हें 14 जनवरी को सूर्य नमस्कार करने के वीडियो अपलोड करने होंगे। पंजीकरण लिंक संबंधित वेबसाइटों पर उपलब्ध हैं और आयुष मंत्रालय द्वारा व्यापक रूप से वितरित किए जाते हैं।प्रतिभागी और योग प्रेमी पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं :
- नयी दिल्ली । सरकार ने कहा है कि देश भर के 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रोन के अब तक 4868 रोगियों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बुधवार को नई दिल्ली में कहा कि ओमिक्रोन के कुल रोगियों में से 1805 लोग ठीक भी हो चुके हैं जबकि ओमिक्रोन के 3 हजार 62 मरीजों का उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि ओमिक्रोन से एक व्यक्ति की मौत हुई है।श्री अग्रवाल ने कहा कि 149 देशों में ओमिक्रोन का पता चला है। दुनिया भर में इस वेरिएंट के अब तक पांच लाख 50 हजार से अधिक रोगियों की पुष्टि हुई है। 115 लोगों की इससे मौत हुई है। उन्होंने कहा कि कोविड के टीके लगवाने के कारण ओमिक्रोन से संक्रमित कम मरीजों को ही अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ रही है। श्री अग्रवाल ने यह भी बताया कि पिछले एक सप्ताह में देश में कोविड रोगियों की वृद्धि के साथ-साथ संक्रमण दर में भी बढोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि 29 दिसंबर, 2021 को संक्रमण दर एक दशमलव एक प्रतिशत थी और अब यह 11 दशमलव शून्य पांच हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि 19 राज्यों में इसके 10 हजार से अधिक रोगियों की पुष्टि हुई हैं जबकि बाकी के 13 राज्यों में इसकी संख्या पांच लाख से भी कम है। श्री अग्रवाल ने कहा कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, तमिलनाडु और कर्नाटक में सबसे अधिक संक्रमित रोगी हैं। उन्होंने कहा कि 4 जनवरी को केवल 78 जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर 5 प्रतिशत से अधिक थी लेकिन अब यह दर तीन सौ जिलों में हो गई है।संयुक्त सचिव ने कहा कि कुल वयस्क आबादी के 92 प्रतिशत लोगों कोविडरोधी पहली डोज़ दी गई है, जबकि 68 प्रतिशत लोगों को दोनों डोज़ दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अब तक 15 से 18 वर्ष की आयु के 38 प्रतिशत लोगों को पहली डोज़ दी जा चुकी है। श्री अग्रवाल ने कहा कि ओमिक्रोन का संक्रमण तेजी से फैलता है लेकिन ज्यादातर मरीज हल्के लक्षणों वाले होते हैं। उन्होंने कहा कि महामारी से लड़ने के लिए जांच, पहचान, उपचार, टीकाकरण और कोविड अनुरूप व्यवहार आवश्यक है।भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉक्टर बलराम भार्गव ने कहा कि देश में जांच केंद्रों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि देश में 3 हजार 128 जांच प्रयोगशालाएं कार्यरत हैं और अब तक लगभग 70 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है।आयुष मंत्रालय में विशेष सचिव प्रमोद कुमार पाठक ने कहा कि रोग से बचाव के लिए एक अच्छी प्रतिरक्षा प्रणाली बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नैदानिक और पूर्व नैदानिक अध्ययनों के आधार पर आयुष दवाओं को कोविड प्रबंधन के लिए अनुमोदित किया गया है। उन्होंने कहा कि इन दवाओं को आयुर्वेद और योग के लिए राष्ट्रीय नैदानिक प्रबंधन प्रोटोकॉल में शामिल किया गया है।श्री पाठक ने कहा कि ओमिक्रोन के मौजूदा परिदृश्य में मंत्रालय ने संशोधित दिशा-निर्देश और परामर्श जारी किए हैं।नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वी के पॉल ने सभी पात्र लोगों से कोविड टीके की दोनों डो़ज़ लेने की अपील की। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि किसी भी दवा का आवश्यकता से अधिक उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।
- नयी दिल्ली । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने गगनयान मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए क्रायोजेनिक इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। तमिलनाडु में इसरो परिसर में बुधवार को 720 सेकंड की अवधि का परीक्षण किया गया और उसके लक्ष्य हासिल किए गए।इसरो की विज्ञप्ति में कहा गया है कि परीक्षण की पूरी अवधि के दौरान इंजन के मापदण्ड अनुमानों के अनुरूप थे। यह लंबी अवधि का सफल परीक्षण मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम गगनयान के लिए मील का पत्थर है। सफल परीक्षण ने गगनयान के मानव रेटेड प्रक्षेपण वाहन में शामिल करने के लिए क्रायोजेनिक इंजन की विश्वसनीयता और मजबूती सुनिश्चित की है। इंजन को 1810 सेकंड की कुल अवधि के चार और परीक्षणों से गुजरना होगा। इसके बाद गगनयान कार्यक्रम के लिए क्रायोजेनिक इंजन योग्यता को पूरा करने के लिए एक और इंजन को दो छोटी अवधि के और एक लंबी अवधि के परीक्षण से गुजरना होगा।गगनयान परीक्षण के लिए जी.एस.एल.वी. मार्क-थ्री प्रक्षेपण वाहन का उपयोग होना है जिसमें दो क्रायोजेनिक इंजन इस्तेमाल किये जाएंगे। इसरो की ओर से विकसित इंजन को विकास नाम दिया गया है।
- नयी दिल्ली । नीति आयोग के स्वास्थ्य से संबद्ध सदस्य डॉक्टर वी.के. पॉल ने चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस का ओमीक्रॉन वैरिएंट सामान्य सर्दी-जुकाम नहीं है और इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।उन्होंने बुधवार को मीडिया कर्मियों को बताया कि ओमीक्रॉन वैरिएंट ने कई देशों में स्वास्थ्य प्रणाली ध्वस्त कर दी है। डॉक्टर पॉल ने कहा कि कोविड-19 महामारी फिर भीषण होती जा रही है और इस बार ओमीक्रॉन वैरिएंट तेजी से डेल्टा का स्थान ले रहा है। उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए टीका लगवाना सबसे बड़ा माध्यम है। डॉक्टर पॉल ने कहा कि लोगों को सावधान रहने, टीका लगवाने और कोविड रोधी आचरण का पालन करने की जरूरत हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव, लव अग्रवाल ने बताया कि इस साल चार जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह में पांच प्रतिशत कोविड संक्रमण वाले जिलों की संख्या 78 थी जो 11 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह में 300 हो गई है। उन्होंने कहा कि 19 राज्यों में कोविड के 10 हजार से अधिक सक्रिय मामले हैं। श्री अग्रवाल ने बताया कि महाराष्ट्र में मुंबई, पुणे और ठाणे, कर्नाटक में बंगलुरू शहरी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल में कोलकता और तमिलनाडु में चेन्नई की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है।
- आगरा (उप्र)। शहर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अशोक मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है जिसे राजभवन ने स्वीकार कर लिया है। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ.प्रदीप श्रीधर ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मित्तल की जगह लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार रॉय को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है और नई नियुक्ति तक वह यह प्रभार संभालते रहेंगे। वित्तीय अनियमितताओं सहित अन्य आरोपों के चलते मित्तल को बीते साल पांच जुलाई को कार्य विरत कर दिया गया था।
- नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम साढे चार बजे वीडियो कांफ्रेंस के जरिये सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री देश में कोविड की स्थिति की समीक्षा करेंगे और महामारी का फैलाव रोकने के लिए किये गए उपायों का जायजा लेंगे।रविवार को श्री मोदी ने देश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता की थी। बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारी, टीकाकरण अभियान की स्थिति और नये कोविड वैरिएंट ओमिक्रॉन और जन स्वास्थ्य पर उसके दुष्प्रभाव पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री ने जिलास्तर पर समुचित स्वास्थ्य ढांचा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया था और अधिकारियों से कहा था कि वे राज्यों में इस बारे में समन्वय करें।व्यापक विचार विमर्श के बाद श्री मोदी ने निर्देश दिया था कि अधिक संक्रमण वाले क्षेत्रों में फैलाव रोकने के गहन उपाय किये जाएं और कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने अधिक मरीजों वाले राज्यों को अपेक्षित सहायता प्रदान करने को भी कहा था। प्रधानमंत्री ने मास्क का इस्तेमाल और सुरक्षित दूरी बनाये रखने की आवश्यकता पर बल भी दिया था ताकि वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
- नई दिल्ली।. केंद्र सरकार ने वरिष्ठ रॉकेट वैज्ञानिक एस सोमनाथ को भारतीय अंतिरक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) का चेयरमैन नियुक्त कर दिया। सोमनाथ को भारत के सबसे ताकतवर स्पेस रॉकेट जीएसएलवी एमके-3 लॉन्चर के विकास कार्य का नेतृत्व करने वाले वैज्ञानिकों में गिना जाता है। अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने पोलर सैटेलाइट लॉन्चिंग व्हीकल (पीएसएलवी) के विकास कार्यों में भी अहम भूमिका निभाई थी।केंद्र सरकार ने सोमनाथ को अंतरिक्ष विभाग का सचिव और अंतरिक्ष आयोग (स्पेस कमीशन) के अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। इससे पहले वे 22 जनवरी 2018 से लेकर अब तक विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (वीएसएससी) के निदेशक का पद संभाल रहे थे। अब इसरो में वे के सिवन की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल इसी हफ्ते शुक्रवार को खत्म हो रहा है।गौरतलब है कि एस सोमनाथ उच्च-दाब वाले सेमी-क्रायोजेनिक इंजन के विकास कार्यों का भी हिस्सा रह चुके हैं। चंद्रयान-2 के लैंडर के इंजन को विकसित करने और जीसैट-9 में लगे इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम की उड़ान को सफल बनाना भी उनकी उपलब्धियों में शामिल रहा है। सोमनाथ लॉन्च व्हीकल के ढाचांगत प्रणालियों के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने सैटेलाइट लॉन्चिंग के लिए दुनियाभर में पसंद किए जाने वाले पीएसएलवी के इंटिग्रेशन डिजाइन को तैयार करने में अहम योगदान दिया है।--
- नयी दिल्ली। केन्द्र ने सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को मेडिकल ऑक्सीजन का कम से कम 48 घंटे का पर्याप्त बफर स्टॉक रखने के निर्देश दिये हैं। राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों को लिखे पत्र में केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि ऑक्सीजन नियंत्रण कक्षों को फिर से चालू किया जाना चाहिए। उभरते परिदृश्य में सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए तुरंत उपाय करने को भी कहा गया है। श्री भूषण ने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्रों में तरल चिकित्सा ऑक्सीजन के टैंक पर्याव्त भरे होने चाहिए और सिलेंडर भरने के लिए निर्बाध आपूर्ति श्रृखंला सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देशभर के स्वास्थ्य केन्द्रों में पी एस ए संयंत्रों की सुविधा को सुदृढ बनाया गया है। इसलिए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि पी एस ए संयंत्र पूरी तरह चालू रहें।
- यवतमाल। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में मंगलवार को सरकारी चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात डॉक्टर की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक डॉक्टर हनुमंत धर्मकरे उमरखेड ग्रामीण सरकारी अस्पताल में तैनात थे। पुलिस अधीक्षक दिलीप भुजबल पाटिल ने कहा कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक डॉक्टर हनुमंत को अस्पताल के द्वार के बाहर शाम चार बजकर 45 मिनट पर गोली मारी गई। उन्होंने कहा कि हमलावरों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
- संबलपुर ।ओडिशा के संबलपुर जिले में स्थित हीराकुड जलाशय में सर्दियों के इस मौसम में 104 प्रजातियों के 2.08 लाख पक्षी आए, जिसमें 19 नई प्रजाति के पक्षी भी शामिल हैं। पिछले एक दशक में आने वाले पक्षियों की यह सर्वाधिक संख्या है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साल सबसे ज्यादा संख्या में जो पक्षी आए उनमें ‘लेसर व्हिस्लिंग डक', ‘टफ्टेड डक', ‘कॉमन कूट', ‘लिटल कोर्मोरेंट' और ‘रेड क्रेस्टेड पोचार्ड' शामिल है। जलाशय में इस साल आए 19 नई प्रजातियों के पक्षियों में ‘ब्लैक बिटर्न', ‘पेरेग्राइन फाल्कन', ‘व्हाइट बेलीड सी ईगल', ‘ब्लैक शोल्डर काइट' और ‘बेअर्स पोचार्ड' शामिल हैं। राज्य सरकार ने 533 वर्ग किलोमीटर में फैले जलाशय में सात जनवरी को प्रवासी पक्षियों की गणना करवाई थी। हर साल नवंबर से मार्च के दौरान, कैस्पियन सागर, बैकाल झील, एरल सागर, मंगोलिया, मध्य और दक्षिण पूर्व एशिया तथा हिमालय से हजारों की संख्या में पक्षी जलाशय पर आते हैं। हीराकुड वन्यजीव संभागीय वन अधिकारी अंशु प्रज्ञान दास ने कहा, “पिछले एक दशक में सर्दियों में जलाशय में आने वाले पक्षियों की यह सर्वाधिक संख्या है।



























.jpg)