- Home
- देश
- हैदराबाद। तेलंगाना के एक हथकरघा बुनकर ने ऐसी साड़ी बनाई है, जिसे छोटे से माचिस के डिब्बे में भी रखा जा सकता है। इस साड़ी को मंगलवार को राज्य के मंत्रियों के टी रामाराव, पी सबिता इंद्रारेड्डी, वी श्रीनिवास और एराबेल्ली दयाकर राव के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित करने वाले इस बुनकर का नाम नाल्ला विजय है, जो राजन्ना सिरसिल्ला जिले के निवासी हैं। आधिकारिक बयान के मुताबिक, विजय ने अपनी साड़ी मंत्री सबिता इंद्रारेड्डी को भेंट की। विजय ने बताया कि उसे इस तरह की एक साड़ी तैयार करने में करीब छह दिन लगते हैं, लेकिन यदि मशीन का इस्तेमाल किया जाए तो इसे केवल दो दिन में ही तैयार किया जा सकता है।
- मुंबई। जी5 ग्लोबल ने ‘ग्लोबल कंटेंट' महोत्सव के दूसरे संस्करण की घोषणा की है। आयोजकों के अनुसार, इस महोत्सव की शुरुआत 2020 में की गई थी और इसका लक्ष्य नवोदित फिल्मकारों तथा स्वतंत्र फिल्मकारों को, 190 से ज्यादा देशों के दर्शकों के सामने अपनी कृति का प्रदर्शन करने के लिए एक वैश्विक मंच उपलब्ध कराना है। पहले संस्करण में, जी5 ग्लोबल को ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नीदरलैंड, भारत, दुबई, सिंगापुर, ब्रिटेन और अमेरिका समेत कई देशों से सैकड़ों प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं। जी5 ग्लोबल की मुख्य व्यवसाय अधिकारी अर्चना आनंद ने एक बयान में कहा, “जी5 ग्लोबल कंटेंट महोत्सव के पहले संस्करण को मिली अपार सफलता के मद्देनजर हमने दूसरा संस्करण पेश करने का निर्णय लिया है। जी5 ग्लोबल कंटेंट महोत्सव एक विशेष पहल है, जिसे हमने 2020 में शुरू किया था ताकि दुनियाभर के स्वतंत्र फिल्मकारों को, 190 से ज्यादा देशों के दर्शकों के सामने अपनी कृति का प्रदर्शन करने के लिए वैश्विक मंच उपलब्ध कराया जा सके।” बयान में कहा गया, “पिछले साल कुछ बेहतरीन प्रविष्टियां आई थीं और इस साल हमें और भी बेहतर आयोजन होने की उम्मीद है।
- नोएडा। थाना सेक्टर-58 की पुलिस ने बुधवार सुबह एक गुप्त सूचना के आधार पर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 16 किलो गांजा तथा घटना में प्रयुक्त होने वाली ऑल्टो कार भी बरामद की। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने एनआईबी चौकी के पास से गोलख नाम के गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 16 किलो गांजा और घटना में प्रयुक्त होने वाली ऑल्टो कार बरामद की। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है, कि आरोपी दिल्ली से गांजा लाकर नोएडा और विभिन्न जगहों पर बेचता था। उन्होंने बताया कि आरोपी का एक साथी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
- नयी दिल्ली,। उच्चतम न्यायालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक की जांच के लिए बुधवार को शीर्ष अदालत की पूर्व न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित की। प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की तीन सदस्यीय पीठ ने कहा ‘‘सवालों को एकतरफा जांच पर नहीं छोड़ा जा सकता’’ और न्यायिक क्षेत्र के व्यक्ति द्वारा जांच की निगरानी करने की आवश्यकता है। पीठ ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के महानिरीक्षक, चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल और पंजाब के अतिरिक्त डीजीपी (सुरक्षा) को समिति का सदस्य नियुक्त किया।शीर्ष अदालत ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल को निर्देश दिया है कि वह पंजाब सरकार द्वारा प्रधानमंत्री के पांच जनवरी के दौरे के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित सभी जब्त दस्तावेज समिति प्रमुख को तुरंत उपलब्ध कराएं। पीठ ने कहा कि यह समिति ‘‘जल्द से जल्द’’ अपनी रिपोर्ट दाखिल करेगी। पीठ ने कहा कि शीर्ष अदालत द्वारा नियुक्त समिति इन बिंदुओं की जांच करेगा कि सुरक्षा उल्लंघन के लिए कौन कौन जिम्मेदार हैं और किस हद तक, उपचारात्मक उपाय आवश्यक हैं। भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो समिति यह सुनिश्चित करने के लिए संवैधानिक पदाधिकारियों की सुरक्षा पर सुझाव देगी।फिरोजपुर में पांच जनवरी को प्रदर्शनकारियों द्वारा मार्ग अवरुद्ध करने के कारण प्रधानमंत्री का काफिला फ्लाईओवर पर फंस गया था, जिसके बाद वह एक रैली सहित किसी भी कार्यक्रम में शामिल हुए बिना पंजाब से लौट आए। शीर्ष अदालत ने 10 जनवरी को मामले में सुनवाई पूरी कर ली थी और कहा था कि वह सुरक्षा उल्लंघन की जांच के लिए पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक समिति का गठन करेगा। न्यायालय ने केंद्र और राज्य की समितियों द्वारा समानांतर जांच पर भी रोक लगा दी थी। शीर्ष अदालत ने गैर सरकारी संगठन ‘लॉयर्स वॉयस’ की याचिका पर यह आदेश दिया। इस संगठन ने पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगने की पूरी जांच के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में दोबारा ऐसी कोई घटना न हो। पीठ ने पंजाब सरकार की चिंताओं पर भी गौर किया था कि उसके अधिकारियों की केंद्र सरकार के पैनल द्वारा बिना किसी कार्यवाही के निंदा की जा रही है और आदेश दिया कि ‘‘सभी जांच बंद होनी चाहिए।’’ केंद्र ने कारण बताओ नोटिस जारी करने को उचित ठहराते हुए कहा था कि वे प्रधानमंत्री को सुरक्षा प्रदान करने के संबंध में राज्य पुलिस की भूमिका को लेकर ‘वैधानिक योजनाओं के गैर-अनुपालन’’ पर आधारित थे। ‘लॉयर्स वॉयस’ के उपाध्यक्ष बिजन कुमार सिंह की इस याचिका में इस घटना को ‘‘प्रधानमंत्री की सुरक्षा को भंग करने और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने की पूर्व-नियोजित साजिश’’ करार दिया गया।वकील संदीप सिंह के माध्यम से दायर याचिका में अनुरोध किया गया है, ‘‘देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा और आवाजाही के संबंध में प्रतिवादी संख्या 1, 2 और 3 (राज्य सरकार, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की ओर से गंभीर और जानबूझकर की गई चूक का संज्ञान लिया जाए।’’याचिका में जिला न्यायाधीश, बठिंडा को निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि वह यात्रा के संबंध में पंजाब पुलिस की गतिविधियों और तैनाती से संबंधित ‘‘सभी संभावित स्रोतों से सभी आधिकारिक दस्तावेज और सामग्री’’ जल्द से जल्द एकत्र करें और उन्हें शीर्ष अदालत के सामने पेश करें। इसके अलावा, याचिका में केंद्रीय गृह मंत्रालय को राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है।याचिका में अनुरोध किया गया है, ‘‘एक रिट जारी की जाए... या प्रतिवादी नंबर 2 और प्रतिवादी नंबर 3 (मुख्य सचिव और डीजीपी) की जिम्मेदारी तय करने एवं उनके निलंबन का निर्देश दिया जाए...।’’ याचिका में अदालत से मामले का संज्ञान लेने और यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है कि आधिकारिक रिकॉर्ड से छेड़छाड़ नहीं की जाए और इसे जल्द से जल्द पेश किया जाए। इसके अनुसार, ‘‘याचिकाकर्ता... उक्त घटना के जरिए एक महत्वपूर्ण सवाल उठाने की कोशिश कर रहा है कि अगर देश के प्रधानमंत्री ऐसी स्थिति का सामना कर सकते हैं, तो संविधान के तहत मिले नागरिकों के मौलिक अधिकार पंजाब और देश में कहीं और गंभीर संकट में हैं।’’
- चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, “मैं हल्के लक्षणों के बाद, कोविड की जांच में संक्रमित पाया गया हूं। मैंने खुद को अलग-थलग कर लिया है और मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से जांच कराने का अनुरोध करता हूं। ”हाल में ही 79 वर्षीय नेता ने पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था। कुछ दिन पहले, सिंह की पत्नी और पटियाला से कांग्रेस सांसद प्रनीत कौर भी वायरस से संक्रमित हुईं थीं।
- नयी दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने मंगलवार को मैन-पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (एमपीएटीजीएम) का सफल उड़ान परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि टैंक रोधी मिसाइल का अंतिम ‘सुपुर्दगी योग्य विन्यास' में उड़ान परीक्षण किया गया। स्वदेशी रूप से विकसित एमपीएटीजीएम कम वजन की मिसाइल है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने 11 जनवरी को मैन-पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (एमपीएटीजीएम) के अंतिम सुपुर्दगी योग्य विन्यास का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया।'' इसने कहा, ‘‘मिसाइल ने निर्धारित लक्ष्य को नष्ट किया। अंतिम प्रभाव घटना कैमरे में कैद हुई और परीक्षण ने न्यूनतम मारक क्षमता को सफलतापूर्वक सत्यापित किया।'' इसने कहा कि न्यूनतम मारक क्षमता के लिए ‘‘सतत प्रदर्शन'' साबित करने के लिए यह परीक्षण किया गया। मिसाइल की मारक क्षमता 2.5 किलोमीटर है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘मिशन के सभी उद्देश्य पूरे हो गए हैं।'' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टैंक रोधी मिसाइल के सतत प्रदर्शन के लिए डीआरडीओ को बधाई दी और कहा कि यह उन्नत प्रौद्योगिकी आधारित रक्षा प्रणालियों के विकास में ‘‘आत्मनिर्भर भारत'' की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मंत्रालय ने कहा कि डीआरडीओ के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी ने मिसाइल के "उत्कृष्ट प्रदर्शन" के लिए परियोजना में शामिल सभी लोगों को बधाई दी।
- लातेहार। झारखंड के लातेहार में मैक्लुस्कीगंज और निंद्रा स्टेशन के बीच मंगलवार शाम एक ही पटरी पर टावर वैगन (बिजली के तार की जांच करने वाला इंजन) और रेलवे लाइन की जांच करने वाली ट्रॉली में आमने सामने की टक्कर हो गयी जिससे ट्राली सवार तीन रेल कर्मचारियों की मौत हो गयी वहीं छह अन्य रेल कर्मी घायल हो गये जिनमें तीन की हालत गंभीर है। टोरी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि शाम लगभग चार बजकर बीस मिनट पर हुई इस रेल दुर्घटना में तीन रेल कर्मचारियों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार एक ही पटरी पर टावर वैगन और रेलवे ट्रॉली आमने सामने आ गयीं और उनमें टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दो कर्मचारियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि एक की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई। दुर्घटना में छह अन्य रेलवे कर्मी घायल हो गये जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है। दुर्घटना में घायल श्रवण ने बताया,‘‘ हम सभी लोग काम खत्म कर ट्रॉली में सवार होकर टोरी रेलवे स्टेशन लौट रहे थे जबकि टावर वैगन मैक्लुस्कीगंज की ओर जा रहा था। पोल संख्या 168/05 के समीप दोनों में सीधी टक्कर हो गयी जिससे ट्रॉली में सवार सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए जिनमें से तीन की मौत हो गयी।'' रेलवे अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जायेगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- जयपुर। राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में कड़ाके की ठंड के बीच रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार रात को सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चुरू में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री, करौली में 3.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 4.1, चित्तौड़गढ़ और अंता (बारां) में 4.6 डिग्री, नागौर में 5.1, सीकर, वनस्थली (टोंक) और अलवर में 5.5 डिग्री, डबोक में 5.8 डिग्री और टोंक में 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य की राजधानी जयपुर और पिलानी में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया।
- नयी दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और घर पर पृथक-वास में हैं। गडकरी ने मंगलवार रात ट्वीट किया, ‘‘मैं आज कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं और मुझ में संक्रमण के मामूली लक्षण हैं। सभी आवश्यक नियमों का पालन करते हुए, मैंने स्वयं को पृथक कर लिया है और मैं घर पर ही पृथक-वास में हूं। मैं मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से स्वयं को पृथक करने और जांच कराने का अनुरोध करता हूं।’’
- भुवनेश्वर। ओडिशा के पूर्व मंत्री और पांच बार के विधायक दुर्योधन माझी का यहां निधन हो गया है। उनके परिवार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वह 83 वर्ष के थे। उनके बेटे कृष्णसिंह माझी ने बताया कि उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे प्रमुख आदिवासी नेता की हालत सोमवार देर रात बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘उनके पिता के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए नुआपड़ा जिले ले जाया जाएगा।''नुआपड़ा जिले के खरियार निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार के विधायक, माझी ने 2014 में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) से इस्तीफा दे दिया और उसी वर्ष हुए चुनावों में भाजपा के टिकट पर यह सीट जीती। हालांकि, उन्होंने 2019 का चुनाव नहीं लड़ा था। उन्होंने इससे पहले 1990 और 1995 में जनता दल के उम्मीदवार के रूप में और 2000 और 2004 में बीजद के टिकट पर यह सीट जीती थी। वरिष्ठ नेता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट किया, ‘‘मैं पूर्व मंत्री दुर्योधन माझी के निधन से बहुत दुखी हूं। अपने क्षेत्र और आदिवासियों के विकास के लिए उनका बहुत बड़ा योगदान है। मैं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।''
- नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को डिजिटल माध्यम से देशभर के विशेषज्ञ चिकित्सकों से कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की और उनके सुझावों को सुना। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वर्तमान कोविड-19 परिस्थितियों को लेकर देशभर के 120 विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चर्चा की। उनके दिए गए सुझावों को सुना और संबंधित निर्देश दिए। मुझे विश्वास है कि हम सब एक कड़ी की तरह मिलकर कोरोना के विरुद्ध लड़ाई के कार्य करेंगे।'' केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इसके साथ ही इस संवाद की एक तस्वीर भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की है। गौरतलब है कि मंगलवार को देश में कोविड-19 के 1,68,063 नए मामले आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, नए मामलों में हुई वृद्धि से देश में अबतक सामने आए संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3,58,75,790 हो गई है और इनमें से 8,21,446 मरीज उपचाराधीन हैं, जो गत 208 दिनों में सबसे अधिक है। मांडविया ने सोमवार को महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, गोवा, दादरा-नागर हवेली और दमन -दीव के स्वास्थ्य मंत्रियों, शीर्ष नौकरशाहों और सूचना आयुक्तों के साथ कोविड-19 के प्रसार को रोकने की तैयारियों और राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान की समीक्षा के लिए बैठक की थी।
- भोपाल। गुलाबो नाम से पुकारे जाने वाली 40 वर्षीय देश की सबसे बुजुर्ग मादा भालू का भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान और चिड़ियाघर में निधन हो गया। उद्यान के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक बयान में बताया गया कि मई 2006 में 25 साल की आयु में गुलाबो को एक मदारी से बचाकर यहां भोपाल स्थित वन विहार में लाया गया था। रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि को 40 वर्ष की आयु के बाद उसकी मृत्यु हो गई। बयान में कहा गया कि गुलाबों भोपाल वन विहार में पर्यटकों का प्रमुख आकर्षक थी। वह देश की सबसे अधिक आयु की भालू थी। वन विहार के कर्मचारियों ने बताया कि नियमों के अनुसार गुलाबो का अंतिम संस्कार किया। भोपाल की विश्व प्रसिद्ध बड़ी झील के किनारे स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में भालू के पुनर्वास और प्रजनन का केंद्र संचालित किया जाता है।
- दीफू (असम) ।असम पुलिस ने कार्बी आंगलोंग जिले में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ रुपये मूल्य की 1.5 किलोग्राम हेरोइन जब्त की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि यह मादक पदार्थ एक ट्रक में ले जाया जा रहा था।उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “मादक पदार्थ के खतरों को कम करने के प्रयास में लगातार जुटी असम पुलिस ने कार्बी आंगलोंग के लहारीजन में मणिपुर से आ रहे एक ट्रक से 1.5 किलोग्राम हेरोइन जब्त की और चालक (कूरियर) को गिरफ्तार किया। कार्बी आंगलोंग पुलिस दल को उसकी निरंतर कार्रवाई के लिए बधाई।” पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जब्त की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ रुपये आंकी गई है। उन्होंने कहा कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए लहारीजान पुलिस चौकी के सामने एक नाका लगाया गया और वहां असम पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों के एक संयुक्त दल को तैनात किया गया। अधिकारी ने कहा, “सुबह करीब छह बजे, इंफाल से आरहे एक ट्रक को रोका गया। सघन तलाशी के बाद साबुन के 110 डिब्बों में छिपाकर रखी गई 1.5 किलोग्राम हेरोइन को बरामद किया गया।” इस अभियान का नेतृत्व बोकाजान उपमंडल पुलिस अधइकारी जॉन दास ने किया।
- विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में ट्रेन में अज्ञात महिला द्वारा एक युवक पर तेजाब फेंक देने से 30 वर्षीय युवक झुलस गया। इस घटना में ट्रेन के कोच में मामूली आग भी लग गई। रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना विंध्याचल एक्सप्रेस में सोमवार रात को हुई जब ट्रेन सिग्नल हरा होने का इंतजार कर रही थी। इस घटना से कोच में सवार अन्य यात्रियों में दहशत फैल गई। शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधिकारी पीडी दंडोतिया ने कहा कि भोपाल से आ रही ट्रेन गंजबासौदा रेलवे स्टेशन के पास महागोर ओवरब्रिज के पास सिग्नल का इंतजार कर रही थी, तभी एक महिला ने सचिन साहू नामक युवक पर तेजाब फेंक दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपचार करा रहे पीड़ित युवक ने कहा कि वह हमलावर महिला को नहीं जानता। पुलिस महिला की पहचान के लिए जांच कर रही है। महिला की पहचान के बाद ही हमले का कारण भी पता चल सकेगा। जानकारी के अनुसार तेजाब की वजह से ट्रेन को कोच में मामूली आग भी लग गई। इससे दहशत में आए कुछ यात्री ट्रेन से कूद गए इससे उन्हें हल्की चोटें भी आई हैं।
- मुंबई।अभिनेता एवं ‘बाहुबली' फिल्म में ‘कटप्पा' का किरदार निभाने वाले अभिनेता सत्यराज के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के चलते कई दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद उन्हें वहां से छुट्टी मिल गई है। उनके बेटे सिबी सत्यराज ने मंगलवार को यह जानकारी दी। खबरों के मुताबिक 67 वर्षीय सत्यराज के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे एवं अभिनेता सिबि सत्यराज ने ट्वीट कर बताया कि उनके पिता और वयोवृद्ध अभिनेता अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद ‘‘पूरी तरह से'' ठीक हैं और अगले कुछ दिनों में अपना कामकाज भी शुरू कर देंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ हैलो मित्रों....अप्पा (पिता) को कल रात अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह घर लौट आए हैं। वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और कुछ दिन आराम करने के बाद काम शुरू कर देंगे...आप सभी को आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। सत्यराज।'' एक अन्य ट्वीट में सत्याराज ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके पिता की किसी सोशल मीडिया मंच पर उपस्थिति नहीं है और प्रशंसकों से उन अकाउंट को ‘‘अनफॉलो, ब्लॉक या रिपोर्ट''करने की अपील की, जिन्हें उनका होने का दावा किया जा रहा है।
- नयी दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय इस साल के अंत तक ‘स्कूली शिक्षा के लिये नया एवं व्यापक राष्ट्रीय पाठ्यक्रम ढांचा' पेश कर सकता है जिसमें भारत से जुड़ी जानकारी, बच्चों में वैज्ञानिक सोच एवं 21वीं सदी के कौशल विकास आदि पर जोर दिया जायेगा। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव अनिता करवाल ने ‘स्टार्टअप भारत नवाचार सप्ताह' पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘हम नया राष्ट्रीय पाठ्यक्रम ढांचा विकसित करने की प्रक्रिया में है । इस विषय पर जाने माने वैज्ञानिक डॉ. कस्तूरीरंगन के नेतृत्व में एक समिति गहन विचार विमर्श कर रही है।'' करवाल ने कहा, ‘‘ हमें उम्मीद है कि इस साल के अंत तक हम ‘स्कूली शिक्षा के लिये नया एवं व्यापक राष्ट्रीय पाठ्यक्रम ढांचा' पेश कर सकते हैं । '' उन्होंने कहा कि नये राष्ट्रीय पाठ्यक्रम ढांचे में भारत से जुड़ी जानकारी को महत्व दिया जायेगा जिसमें खास तौर पर सामाजिक समस्याओं का उल्लेख होगा । उन्होंने बताया कि इसके तहत बचपन से ही बच्चों में वैज्ञानिक सोच के विकास पर ध्यान दिया जायेगा। उन्होंने बताया ‘‘ बच्चों में गणना संबंधी सोच विकसिक करने पर जोर दिया जायेगा । लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि केवल गणितीय ज्ञान पर जोर होगा बल्कि तर्क करने की क्षमता के विकास पर ध्यान दिया जायेगा । इसमें बच्चों में नागरिक गुणों के बोध संबंधी तत्वों को महत्व दिया जायेगा जिसमें मौलिक कर्तव्य एवं अधिकार से जुड़े आयाम शामिल होंगे । साथ ही 21वीं सदी के कौशल के विकास को भी तवज्जो दी जायेगी । '' गौरतलब है कि शिक्षा मंत्रालय ने पिछले वर्ष वरिष्ठ वैज्ञानिक के कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय राष्ट्रीय संचालन समिति का गठन किया था । समिति को स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा तक के पाठ्यक्रम की नई रूपरेखा तैयार करने का दायित्व सौंपा गया था । करवाल ने 21वीं सदी के कौशल के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2019 में सबसे पहले कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) को कौशल शिक्षा से जोड़ा था और इसे पठन पाठन में शामिल किया था । उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमता का उपयोग सामाजिक क्षेत्रों एवं समस्याओं के समाधान के लिये होना चाहिए । स्कूली शिक्षा सचिव ने स्कूल नवाचार दूत कार्यक्रम शुरू किये जाने का भी उल्लेख किया ।
- सूरत। गुजरात के सूरत जिले के मांडवी तालुका में बांध में मंगलवार सुबह मछली पकड़ने गई नौका के डूब जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नौका पर कुल 10 लोग सवार थे जिनमें से दो महिलाओं सहित तीन लोग तैरकर तट पर आ गए।उपाधीक्षक रूपल सोलंकी ने बताया कि मांडवी स्थित अमली बांध में सात लोग गहरे पानी में डूब गए हैं जिनमें से दो की मौत की पुष्टि हो गई है। उन्होंने बताया,‘‘ दो लोगों के शवों को दमकल विभाग के बचाव कर्मियों ने दोपहर निकाला। हमारी कोशिश पांच अन्य की तलाश करने की है जिनमें से दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी नजदीकी अमली गांव के निवासी हैं।'' सोलंकी ने बताया कि पीड़ित स्थानीय जनजाति के हैं और मछली पकड़ने पर निर्भर हैं, वे सहकारी समिति के सदस्य हैं जो मछली पकड़ने का काम करती है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सरकार ने ग्रामीणों को बांध से मछली पकड़ने की अनुमति दी है। उन्होंने बताया कि नियमित तौर पर स्थानीय लोग बांध के बीच बने टापू पर नौका से जाते हैं और फिर अपने जाल डालकर मछलियों को पकड़ते हैं। सोलंकी ने बताया, ‘‘मंगलवार की सुबह भी चार महिलाओं सहित 10 स्थानीय लोग टापू की ओर जा रहे थे तभी उनकी नौका डूब गई। यह संभवत: खराब मौसम और तेज हवाओं की वजह से हुआ। जहां पर नौका डूबी है वहां की गहराई 60 से 70 फीट है। बारडोली, सूरत और मांडवी की दमकल टीमें मौजूदा समय में बचाव कार्य में जुटी हैं।-file photo
- मुरैना । जिला पुलिस ने बानमोर कस्बे में एक कार से 5.60 लाख रुपए कीमत का 112 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद कर इस संबंध में कार चालक को गिरफ्तार किया है। बानमोर थाने के प्रभारी निरीक्षक बीरेश कुशवाहा ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मियों ने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात दिल्ली में पंजीकृत लग्जरी कार को तलाशी के लिए रोका। उन्होंने बताया कि कार के रुकते ही चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अधिकारी ने बताया कि तलाशी में कार से डोडा चूरा से भरे 10 बोरे बरामद हुए जिनका वजन 112.2 किलोग्राम है और उनका बाजार मूल्य 5.60 लाख रुपए आंका गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे जांच की जा रही है।
- मेदिनीनगर (झारखंड)। पलामू जिले में कल देर रात एक थानेदार ने अपने कमरे में फांसी लगा कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पलामू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुमार विजय शंकर ने मंगलवार को बताया कि नावाबाजार थाना के प्रभारी सब इंस्पेक्टर लालजी यादव ने बीती रात अपने कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। वह 2012 बैच के दारोगा (पुलिस अवर निरीक्षक) थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यादव कल ही रांची जिले के बुढमू थाने के मालखाना का प्रभार देकर यहां लौटे थे। यादव थाना भवन के एक कमरे में रहते थे। उन्होंने अपने मफलर से फंदा बनाकर पंखे से लटक कर खुदकुशी की। सुबह थाने के अन्य पुलिसकर्मियों ने शव देखा, तब घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा है। दारोगा के पास से कोई सुसायड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की गहनता से जांच कर रही है।
- नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की एसजेवीएन लि. ने मंगलवार को कहा कि वह बिजली कारोबार के क्षेत्र में कदम रखेगी। कंपनी को केंद्रीय विद्युत विनियामक आयोग (सीईआरसी) से इस संदर्भ में लाइसेंस मिल गया है। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘केंद्रीय विद्युत विनियामक आयोग ने एसजेवीएन लि. को बिजली के अंतरराज्यीय कारोबार के लिये लाइसेंस की मंजूरी दी है...।'' एसजेवीएन के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने एक बयान में कहा कि बिजली कारोबार लाइसेंस कंपनी के लिये एक और उपलब्धि है। इससे कंपनी के कारोबार को गति मिलेगी। शर्मा ने कहा कि कंपनी अब किसी भी सार्वजनिक और निजी कंपनियों द्वारा उत्पादित बिजली का कारोबार कर सकेगी। इसमें एसजेवीएन की अरुण-3 पावर डेवलपमेंट कंपनी (एसएपीडीसी), एसजेवीएन थर्मल प्राइवेट लि. (एसटीपीएल) और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में आने वाली नई अनुषंगी इकाइयों की उत्पादित बिजली शामिल है।-
- नयी दिल्ली। सरकार ने मार्च, 2021 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए कंपनियों द्वारा आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 15 मार्च कर दी है। इसके साथ ही वित्त वर्ष 2020-21 के लिये कर ऑडिट रिपोर्ट और ‘ट्रांसफर प्राइसिंग ऑडिट' रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 फरवरी की गई है। यह तीसरा मौका है जब कंपनियों के लिये 2020-21 को लेकर आयकर रिटर्न जमा कराने की समयसीमा बढ़ायी गयी है। कंपनियों के लिये आयकर रिटर्न जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर थी। वहीं ‘ट्रांसफर प्राइसिंग' सौदों के लिये रिपोर्ट जमा करने की तारीख 30 नवंबर थी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि कोविड और विभिन्न ऑडिट रिपोर्ट को इलेक्ट्रॉनिक रूप से जमा करने में करदाताओं और अन्य संबंधित पक्षों को होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए आकलन वर्ष 2021-22 (वित्त वर्ष 2020-21) के लिये आयकर रिटर्न तथा विभिन्न ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ायी गयी है। विभाग के अनुसार कंपनियों के लिये आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 15 मार्च और कर ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की समयसीमा अब 15 फरवरी, 2022 है। व्यक्तिगत करदाताओं के लिये आईटीआर जमा करने की तिथि 31 दिसंबर, 2021 थी। अंतिम तिथि तक करीब 5.89 आयकर रिटर्न भरे गये। नांगिया एंड कंपनी एलएलपी के भागीदार शैलेष कुमार ने कहा कि कोविड मामलों में वृद्धि के साथ कर ऑडिट रिपोर्ट तथा आईटीआर से संबंधित अन्य अनुपालन संबंधी रिपोर्ट जमा करने में तकनीकी खामियों की शिकायतों के बाद सरकार ने करदाताओं के लिये आईटीआर जमा करने को लेकर करीब एक महीने की समयसीमा बढ़ायी है। वहीं ‘ट्रांसफर प्राइसिंग' अनुपालनों को लेकर समयसीमा 15 दिन बढ़ायी गयी है। उन्होंने कहा कि यह स्वागतयोग्य कदम है और इससे करदाताओं को राहत मिलेगी।
- भोपाल। शहर में मंगलवार को अपनी कार में ठेले से कथित तौर पर ठोकर लगने से नाराज महिला द्वारा ठेले पर रखे फल (पपीला) सड़क पर फेंके जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। गुस्साई महिला द्वारा ठेले पर से फल उठाकर सड़क पर फेंकने के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने साझा किया है और महिला के व्यवहार पर नाराजगी जतायी है। भोपाल के जिला कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा कि इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।कलेक्टर ने ट्वीट किया, ‘‘ सोशल मीडिया पर भोपाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें एक महिला फल के हाथ ठेला से फलों को जमीन पर फेंकती नजर आ रही है। उक्त मामले पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को महिला एवं हाथ ठेला वाले का पता करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।'' वीडियो में महिला अपनी कार की ओर उंगली दिखाते हुए ठेले से फल (पपीते) उठाकर जमीन पर फेंकती दिख रही है। वहीं ठेलेवाला महिला से ऐसा नहीं करने की अपील करता दिख रहा है।
- नयी दिल्ली। भारत ने आधुनिक सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के एक नये संस्करण का मंगलवार को भारतीय नौसेना के गुप्त तरीके से निर्देशित मिसाइल विध्वंसक पोत से सफल परीक्षण-प्रक्षेपण किया। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कहा कि मिसाइल ने सटीक तरीके से निर्धारित लक्ष्य पर निशाना साधा। समझा जाता है कि इस मिसाइल में 290 किलोमीटर की मूल क्षमता की तुलना में 350 से 400 किलोमीटर तक प्रहार करने की अधिक क्षमता है। डीआरडीओ ने ट्वीट किया, ‘‘ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के समुद्र से समुद्र में प्रहार करने वाले आधुनिक संस्करण का आज आईएनएस विशाखापत्तनम से परीक्षण किया गया। मिसाइल ने निर्धारित लक्ष्य पर सटीक तरीके से निशाना साधा।'' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मिसाइल के सफल प्रक्षेपण से भारतीय नौसेना की ‘मिशन संबंधी तैयारियों' की दृढ़ता स्पष्ट हुई है। उन्होंने ट्वीट कर भारतीय नौसेना और डीआरडीओ को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। भारत-रूस का संयुक्त उपक्रम ‘ब्रह्मोस एयरोस्पेस' सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का उत्पादन करता है जिन्हें पनडुब्बियों, जलपोतों, विमान या भूतल पर स्थित प्लेटफॉर्मों से प्रक्षेपित किया जा सकता है। ब्रह्मोस मिसाइल 2.8 मैक या ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना रफ्तार से प्रक्षेपित हो सकती हैं।भारत ने रणनीतिक महत्व वाले अनेक स्थानों पर बड़ी संख्या में मूल ब्रह्मोस मिसाइलों आदि को तैनात कर रखा है।
-
नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि के बीच सोमवार को कोविड-19 रोधी टीके की ‘एहतियाती' खुराक देने की शुरुआत के पहले दिन अन्य बीमारियों से पीड़ित 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ ही अग्रिम मोर्चे के नौ लाख से अधिक लोगों को यह खुराक दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार शाम सात बजे तक 82,76,158 खुराक लगायी गई, जिसके साथ ही देश में अब तक कोविड-रोधी टीके की कुल 152.78 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा कि सोमवार को दी गई खुराकों में से 15-18 आयुवर्ग के लाभार्थियों को दी गई 21,49,200 खुराक शामिल हैं। इसने कहा कि सोमवार को 60 वर्ष से अधिक आयु के पात्र लाभार्थियों को 2,54,868, स्वास्थ्यकर्मियों को 4,91,013 जबकि अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को 1,90,383 एहतियाती खुराक दी गईं। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि अनुमानित स्वास्थ्य सेवा से 1.05 करोड़ कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के 1.9 करोड़ कर्मियों जबकि अन्य बीमारियों से पीड़ित 60 से अधिक आयु के 2.75 करोड़ व्यक्ति तीसरी खुराक के लिए लक्षित आबादी में शामिल हैं। तीसरी खुराक दिये जाने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 दिसंबर को की गई थी और इसे देने की शुरुआत उसके 17 दिन बाद हुई है। -
देहरादून। उत्तराखंड में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी शिक्षकों को पुरानी तारीखों से नियुक्ति पत्र जारी करने के आरोप में हरिद्वार के प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी विद्याशंकर चतुर्वेदी को सोमवार को निलंबित कर दिया गया। प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा सचिव आर मीनाक्षीसुंदरम द्वारा यहां जारी आदेश में कहा गया है कि प्रथमदृष्टया चतुर्वेदी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने तथा आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले, कांग्रेस महासचिव और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आरोप लगाया था कि राज्य सरकार आचार संहिता का उल्लघंन करते हुए आबकारी, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों में नियुक्ति कर रही है । पार्टी ने इस संबंध में प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की थी ।


























.jpg)