- Home
- देश
- खड़गपुर (पश्चिम बंगाल), । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के परिसर में रहने वाले 40 छात्रों और शोधकर्ताओं सहित 60 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। आईआईटी खड़गपुर के रजिस्टार तामल नाथ ने मंगलवार को बताया कि अधिकतर संक्रमितों में मामूली लक्षण हैं और वे घर पर पृथक-वास में रह रहे हैं या प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान के छात्रावासों में बनाए गए पृथक-वास केन्द्र में हैं। छात्र-शोधकर्ताओं के अलावा गैर-शिक्षण कर्मचारी तथा संकाय के 20 सदस्य संक्रमित पाए गए हैं।नाथ ने बताया कि परिसर में स्थिति नियंत्रण में है और परिसर में बने अस्पताल के कर्मचारी ही मरीजों का उपचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हम आईआईटी खड़गपुर परिवार से अनुरोध करते हैं कि संक्रमण का कोई लक्षण महसूस होने पर जांच कराएं। वे हमारे सुझाव का पालन कर रहे हैं। इसी तरह ही 60 लोगों के संक्रमित होने की जानकारी मिली। हम दुनिया से बाहर नहीं हैं। हर जगह कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं, हमें भी इस स्थिति का सामना करना होगा।'' संस्थान के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि 27 दिसंबर के बाद से लगभग 2000 छात्र परिसर में आए हैं, लेकिन संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद फिलहाल और छात्र यहां नहीं आ रहे हैं।
- कोलकाता। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष अविषेक डालमिया को कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद मंगलवार को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डालमिया ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि उनमें बुखार जैसे कोविड-19 के लक्षण नजर आ रहे थे और उनकी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘एहतियाती कदम के तौर पर उन्हें वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उन्हें मोनोकलोनल एंटीबॉडी कॉकटेल थेरेपी दी जाएगी और अभी उनकी स्थिति स्थिर है।'' पिछले हफ्ते भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली को भी पॉजिटिव पाए जाने के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका चार दिन तक उपचार चला था। बंगाल के पूर्व कप्तान लक्ष्मी रतन शुक्ला भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। वह राज्य की अंडर-23 टीम के कोच हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘उसे तेज बुखार है और उनकी परीक्षण रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उसे घर में पृथकवास पर रहने की सलाह दी गई है।'' सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार पश्चिम बंगाल में कोविड के 6,078 नए मामले आए जिससे कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 16,55,228 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 13 लोगों की मौत के बाद इस वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 19,794 हो गई है। कुल सक्रिय मामले 20,186 हैं।
- नयी दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के नए स्वरूप 'ओमीक्रोन' के प्रसार के कारण संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देजनर दिल्ली सरकार ने सप्ताहांत पर कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आवश्यक सेवाओं के अलावा, सभी सरकारी अधिकारी घर से काम करेंगे। निजी कार्यालयों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ काम करने की अनुमति होगी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक के बाद उन्होंने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''शनिवार और रविवार को कफ्र्यू रहेगा। लोगों से अनुरोध किया जाता है कि बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।'' उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को डर है कि बस स्टॉप और मेट्रो स्टेशन संक्रमण के तेजी से फैलने का केन्द्र बन सकते हैं, क्योंकि बैठने की क्षमता आधी होने से वहां लंबी कतारें लग रही हैं। इसलिए, बसों और मेट्रो को पूर्ण क्षमता के साथ चलाने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी को भी बिना मास्क के यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली में अभी कोरोना वायरस संक्रमण के 11 हजार मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें से 350 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 124 मरीजों को ऑक्सीजन की मदद दी गई, जबकि कम से कम सात मरीज वेंटिलेटर पर हैं। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की दर के पांच प्रतिशत के पार चले जाने के बाद डीडीएमए ने 28 दिसंबर को 'येलो अलर्ट' की घोषणा की थी, जिसके तहत सिनेमाघर और जिम बंद कर दिए गए थे। गैर-आवश्यक सामान की दुकानों को सम-विषम आधार पर खोलने और मेट्रो तथा बसों में यात्रियों के बैठने की क्षमता 50 प्रतिशत करने का निर्देश भी दिया था। डीडीएमए की क्रमवार प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआरएपी) के अनुसार, पांच दिन तक लगातार संक्रमण दर पांच प्रतिशत से अधिक रहने पर 'रेड अलर्ट' की घोषणा की जाती है, जिसके तहत पूर्ण कफ्र्यू लागू किया जाता है और राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतर आर्थिक गतिविधियां ठप पड़ जाती हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि अधिकतर मरीजों में संक्रमण के लक्षण मामूली हैं या कोई लक्षण ही नहीं है और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ रही है। जैन ने कहा था कि शहर में संक्रमण के बढ़ते मामलों के लिए कोरोना वायरस का नया स्वरूप 'ओमीक्रोन' जिम्मेदार है तथा अस्पतालों में मरीजों के भर्ती होने की दर में वृद्धि के साथ ही और पाबंदियां लगाईं जाएंगी। दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 4,099 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 6.46 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
- नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला राज्य के पुलिस अधीक्षकों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए मंगलवार को असम पहुंचे। यह सम्मेलन असम के दुलियाजान में आयोजित हो रहा है। भल्ला, असम-मेघालय कैडर के 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वह पिछले छह महीने में हुए कार्य की समीक्षा के वास्ते एकत्र हुए जिला पुलिस अधीक्षकों से बातचीत के लिए सम्मेलन में शामिल होंगे। असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व सरमा ने सोमवार को सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए उद्घाटन भाषण दिया था। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह सचिव राज्य के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को कानून व्यवस्था और देश की सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पक्षों पर प्रोत्साहित करने वाला भाषण देंगे।
-
पाली। राजस्थान में सड़क हादसे में सोमवार रात मुंबई के व्यापारी और उसके दोस्त की मौत हो गई। कार आगे चल रही लकडिय़ों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में व्यापारी का बेटा गंभीर घायल हो गया, जिसे बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। घायल युवक बार-बार बोलता रहा, प्लीज पापा से एक बार मिला दो। हादसा राजस्थान के पाली जिले के पास हुआ।
जाडन चौकी प्रभारी राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि सोमवार रात करीब दस बजे मारवाड़ जंक्शन से जाडन की तरफ कार में तीन लोग आ रहे थे। खारड़ी के निकट कार लकडिय़ों से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। जिससे लकडिय़ां कार का शीशा तोड़ अंदर तक घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार तीन लोग बुरी तरह फंस गए। जिन्हें काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। पुलिस के अनुसार हादसे में मुम्बई के मुलुड वेस्ट हाल मारवाड़ जंक्शन के वीडी नगर निवासी श्यामलाल सोनी (48) पुत्र भभूतराम सोनी, उनके दोस्त केरल के कासाईगढ़ निवासी अशोक कुमार (35) पुत्र सतीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मृतक श्यामलाल सोनी का पुत्र शाहिल सोनी(23) गंभीर घायल हो गया।
मूलत: मारवाड़ जंक्शन के वीडी नगर निवासी श्यामलाल सोनी मुम्बई के मुलुड क्षेत्र में सोने-चांदी के काम करते हैं। वे अपने परिवार व दोस्त के साथ कुछ दिन पहले ही मारवाड़ जंक्शन आए थे। सोमवार रात को किसी काम से जाडन की तरफ आ रहे थे। इस दौरान अचानक उनकी कार आगे चल रही ट्रेक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।
बेटा बार-बार पूछता रहा पापा कैसे हैं
हादसे में शाहिल के दोनों हाथ व एक पैर में फ्रेक्चर हो गया। बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज के दौरान वह बार-बार कहता रहा कि मेरे पापा कैसे हैं? उन्हें कुछ हुआ तो नहीं, प्लीज पापा से एक बार मिलवाओ। -
देखें कौन-कौन सा क्षेत्र होगा प्रभावित
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर भारत में पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में अच्छी बरसात का पूर्वानुमान जताया है। पाकिस्तान और पश्चिमी राजस्थान पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के बाद तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के कारण दक्षिण पश्चिमी, दक्षिण, दक्षिण पूर्वी हवाएं चलेगी, जो की नमी वाली होंगी। मौसम विभाग की मानें तो पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर में आसमान पर बादल घुमड़ आएंगे। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी, हल्की बरसात हो सकती है। इसके बाद 5 और 6 जनवरी को बारिश का फैलाव काफी जगह होगा। उनके स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ स्थानों पर तेज बरसात के आसार भी हैं। उत्तरी पंजाब तराई की एक दो जगह भारी बरसात की संभावना बन रही है।
इधर, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने किसानों को सूचित किया है कि हरियाणा में 5 से 8 जनवरी तक गरज, चमक के साथ बारिश होगी। तेज हवा चलेगी। किसान खेतों में खड़ी फसलों में अभी सिंचाई न करें। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने सोमवार को जारी बुलेटिन में कहा है कि कश्मीर, लेह, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के मध्य और उच्चे पहाड़ी इलाकों पर मध्यम से भारी बर्फबारी होने की संभावना है। - नयी दिल्ली। देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के अब तक 1,892 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 766 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या विदेश चले गए हैं।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक, नये स्वरूप के महाराष्ट्र में सबसे अधिक 568 मामले सामने आए हैं। इसके बाद दिल्ली में 382, केरल में 185, राजस्थान में 174, गुजरात में 152, और तमिलनाडु में 121 मामले सामने आए हैं।मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 37,379 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,49,60,261 हो गई है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,71,830 पर पहुंच गई है।आंकड़ों के मुताबिक 124 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,82,017 हो गई है। उपचाराधीन मामले संक्रमण के कुल मामलों का 0.49 प्रतिशत हैं जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.13 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 26,248 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 3.24 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 2.05 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में अब तक कुल 3,43,06,414 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.38 प्रतिशत है।राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 146.70 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।देश में 2020 में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार तथा चार मई 2021 को दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार चले गए थे।मौत के नये 124 मामलों में सर्वाधिक 71 लोगों की मौत केरल में हुई और पश्चिम बंगाल में 13 मरीजों की मौत हुई है।देश में वायरस से अब तक कुल 4,82,017 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 1,41,553, केरल से 48,184, कर्नाटक से 38,351, तमिलनाडु से 36,796, दिल्ली से 25,110, उत्तर प्रदेश से 22,916 और पश्चिम बंगाल से 19,794 मौतें शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
- नयी दिल्ली। महिला सांसदों ने लड़कियों के विवाह की कानूनी आयु को 18 से बढ़ाकर 21 साल करने संबंधी विधेयक की समीक्षा करने वाली संसदीय समिति में एकमात्र महिला सदस्य के होने पर सोमवार को गहरी आपत्ति जताई और मांग की कि इसमें उनकी अधिक से भागीदारी सुनिश्चित की जाए। ज्ञात हो कि बाल विवाह निषेध (संशोधन) विधेयक शिक्षा, महिला, बच्चों, युवा और खेल संबंधी 31 सदस्यीय स्थायी संसदीय समिति के विचाराधीन है और इसमें तृणमूल कांग्रेस की सांसद सुष्मिता देव एकमात्र महिला सदस्य हैं। शिव सेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘यह हताशा की बात है कि महिलाओं और भारतीय समाज से संबंधित इस विधेयक पर एक ऐसी समिति चर्चा करेगी, जिसमें प्रतिनिधित्व ही बहुत ही अनुचित है।'' इस समिति में महिलाओं का उचित प्रतिनिधित्व ना होने पर चिंता जताते हुए चतुर्वेदी ने नायडू से विधेयक पर चर्चा में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। चतुर्वेदी ने अपने पत्र में लिखा, ‘‘इसलिए मैं आपसे आग्रह करती हूं कि विधेयक पर चर्चा के दौरान महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए क्योंकि यह विधेयक देश की महिलाओं की समस्याओं से संबंधित है।'' सुष्मिता देव ने विधेयक की समीक्षा करने वाली संसदीय समिति के अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे को एक पत्र लिखकर उस नियम का उपयोग करने का आग्रह किया, जिसके तहत महिला सांसदों को समिति के समक्ष अपनी बात रखने का मौका मिल सके। देव ने सहस्रबुद्धे को लिखे पत्र में कहा, ‘‘स्थायी समितियों को कुछ महीने पहले ही पुनर्गठित किया गया है और वर्तमान में इस 31 सदस्यीय समिति में मैं अकेली महिला सदस्य हूं।'' उन्होंने कहा, ‘‘इसके मद्देनजर मैं राज्यसभा में कार्य के संचालन और प्रक्रिया के नियमों संबंधी नियम 84 (3) और नियम 275 के तहत, प्रस्ताव करना चाहती हूं कि लोकसभा और राज्यसभा की किसी भी महिला सदस्य को इस मामले में लिखित या फिर व्यक्तिगत तौर पर समिति के समक्ष अपनी राय रखने की अनुमति दी जाए।'' उन्होंने यह उल्लेख भी किया कि राज्यसभा में 29 और लोकसभा में 81 महिला सदस्य हैं।
- भोपाल। मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने सोमवार को कहा कि उनके राज्य ने 15 से 18 वर्ष तक के आयु के बच्चों को सोमवार को पहले दिन देश में सर्वाधिक 10.02 लाख से अधिक कोविड-19 रोधी टीके लगाकर एक नया रिकार्ड बनाया है। सारंग ने बताया, ‘‘मध्य प्रदेश में 15 से 18 वर्ष आयु के बच्चों को पहले ही दिन रात नौ बजे तक 10,02,000 कोविड-19 रोधी टीके लगाये हैं, जो देश में इस आयु वर्ग में सर्वाधिक है।'' उन्होंने कहा, ‘‘हम अभी भी अंतिम आंकड़े संकलित कर रहे हैं क्योंकि चार-पांच जिलों के आंकड़े अभी आने वाले हैं और अंतिम आंकड़ा निश्चित रूप से और बढ़ेगा।'' मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार सुबह भोपाल स्थित सरकारी सुभाष उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय में 15 से 18 साल तक के किशोरों के लिए कोविड-19 रोधी टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तर पर शुरूआत की, जिसका लक्ष्य 20 जनवरी तक पूरे प्रदेश में 48 लाख लाभार्थियों को टीका लगाना है। वर्ष 2007 में और उससे पहले जन्म लेने वाले किशोर केवल कोवैक्सीन टीके की खुराक लेने के पात्र होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘‘कोविड-19 की तीसरी लहर की आहट है, हमें इससे डरना नहीं, इससे लड़ना है। टीकाकरण हमें सुरक्षा प्रदान करता है। राज्य की 95 प्रतिशत पात्र वयस्क (18 से अधिक आयु के) जनसंख्या को टीके की पहली खुराक और 92 प्रतिशत लोगों को दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि 15 से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों का 20 जनवरी तक टीकाकरण कर उन्हें सुरक्षा चक्र प्रदान किया जाए।'' उन्होंने कहा कि आर्थिक गतिविधियों और बच्चों की पढ़ाई को रोका नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश में स्कूल और व्यापारिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से जारी रहेंगी। इसलिए आवश्यक है कि हम मास्क लगाने को अपने जीवन की आदत बनाएँ और सभी सावधानियों का पालन करते हुए अपनी पढ़ाई और जीवन की सामान्य गतिविधियों को जारी रखें।'' मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं टीकाकरण कराएं और अपने परिवार तथा परिजनों में पात्र सभी व्यक्तियों का टीकाकरण सुनिश्चित करें।
- नयी दिल्ली। भारतीय नौसेना के 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के भूतपूर्व वाइस एडमिरल एस. एच. सरमा का सोमवार को भुवनेश्वर में निधन हो गया। अधिकारियों ने बताया कि सरमा 1971 युद्ध के दौरान ‘फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट' थे। वह गत दिसंबर को 99 वर्ष के हुए थे। भारत ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को हरा दिया था जिसके बाद बांग्लादेश की स्थापना हुई थी।अधिकारियों ने बताया कि सरमा पूर्वी नौसैन्य कमान के ‘फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ' भी रह चुके हैं।
- नयी दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जो खुद को आंध्र प्रदेश के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय का छात्र बता रहा था और विमान छूट जाने के बहाने यात्रा के लिए लोगों से पैसे ऐंठता था । पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के रहने वाले वी दिनेश कुमार के तौर पर की गयी है । उन्होंने कहा कि पिछले चार पांच साल में आरोपी अब तक 100 से अधिक यात्रियों को ठग चुका है । पुलिस ने बताया कि मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के स्नातकोत्तर पुरूष छात्रावास में रहने वाले एक व्यक्ति ने 19 दिसंबर 2021 को शिकायत दर्ज करायी कि वह बड़ौदा से दिल्ली हवाई अड्डे के टी थ्री टर्मिनल पर पहुंचा, जहां आरोपी ने उससे संपर्क किया और कहा कि वह आंध्र प्रदेश के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय का छात्र है । शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने उसे विश्वविद्यालय का परिचय पत्र दिखाया और कहा कि वह चंडीगढ़ से आया है और विशाखापत्तनम का उसका विमान छूट गया है । शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने उसे विशाखापत्तनम के छूट चुके विमान का 15 हजार रुपये का टिकट दिखाया और कहा कि उसके पास केवल साढे छह हजार रूपये हैं । शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने पीड़ित को टिकट के लिये बकाया रुपया उसे देने के लिये राजी कर लिया और वादा किया वह अपने गंतव्य पर जा कर उसके पैसे लौटा देगा । इसके बाद पीड़ित ने गुगल पे के माध्यम से आरोपी के खाते में 9250 रुपये भेज दिये । पुलिस ने बताया कि बार बार मांगने के बावजूद जब आरोपी ने पैसे नहीं लौटाये तो शिकायतकर्ता ने पुलिस को संपर्क किया और इस संबध में मामला दर्ज करवाया। पुलिस उपायुक्त (हवाई अड्डा)संजय त्यागी ने बताया, ‘‘सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 30 दिसंबर को टर्मिनल-2 से संदिग्ध आरोपी को पकड़ा गया, जब वह दूसरे यात्री को ठगने का प्रयास कर रहा था ।'' पुलिस ने बताया कि यह भी प्रकाश में आया है कि आरोपी के खिलाफ पांच मामले पहले से दर्ज हैं और ट्विटर पर भी उसके खिलाफ कई शिकायते हैं । file photo
- नोएडा(उप्र),। नोएडा प्राधिकरण ने शहर के नौ जगहों पर महिलाओं के लिए पिंक वेंडिंग जोन शुरू किया है। यहां पर महिलाएं अपना रोजगार शुरू कर सकेंगी। नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी ने बताया कि नोएडा सेक्ट-2 के डी- ब्लॉक, सेक्टर 37, सेक्टर 44, सेक्टर 62 के फोर्टिस हॉस्पिटल, सेक्टर 57, सेक्टर 76- 77 महागुन मॉडर्न सोसायटी के समीप, सेक्टर 88, सेक्टर 93-ए तथा सेक्टर 125 एमिटी स्कूल के पास आज पिंक वेंडिंग जोन का लोकार्पण किया गया। उन्होंने बताया कि गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा तथा विधायक पंकज सिंह की मौजूदगी में पिंक वेंडिंग जोन का लोकार्पण हुआ। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत महिला वेंडर्स को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु नोएडा प्राधिकरण द्वारा नोएडा के विभिन्न स्थानों पर पिंक वेंडिंग जोन की स्थापना की गई है।
- नयी दिल्ली। तिहाड़ जेल परिसर में दो कैदी और छह जेल कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनमें से किसी की भी हालत गंभीर नहीं बतायी गयी है और वे पृथक-वास में हैं। दिल्ली कारागार के महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि जेलों में कोविड के मामले करीब पांच महीने के अंतराल के बाद आए हैं। आखिरी बार संक्रमण का मामला जुलाई 2021 में आया था। उन्होंने बताया कि रोहिणी और मंडोली कारागारों में कोरोना वायरस का कोई मामला नहीं आया है।
-
आगरा। आगरा में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी और ओमीक्रोन के खतरे के मद्देनजर पुरातत्व विभाग ने ताजमहल सहित सभी स्मारकों के बाहर स्थित टिकट विक्रय खिड़कियां बंद कर दी हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधीक्षण पुरातत्वविद् राजकुमार पटेल ने बताया कि ताजमहल सहित सभी स्मारक देखने के लिए आने वाले पर्यटकों को अब ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। उन्होंने बताया कि ताजमहल सहित अन्य स्मारकों पर आने वाले पर्यटकों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए अधीक्षण पुरातत्व विभाग ने यह कदम उठाया है।
- सिवनी (मप्र)। मध्य प्रदेश के सिवनी में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से कथित रूप से 13 ग्राम स्मैक जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। सिवनी जिले के पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने सोमवार को बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर टीम गठित करके मरझोर के पास स्मैक बेचने कार में आए इन आरोपियों को स्मैक के साथ रविवार शाम को पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि तलाशी के दौरान कार में बैठे आरोपी विशाल विश्वकर्मा के पास से 11 ग्राम स्मैक तथा आरोपी राज सूर्यवंशी व आरोपी शुभम राहंगडाले से एक-एक ग्राम स्मैक जब्त की गई। प्रतीक ने बताया कि इस मामले में चौथे आरोपी ओजस राहंगडाले को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों से 13 ग्राम स्मैक के साथ उनके चार मोबाइल फोन एवं एक कार भी जब्त की है। प्रतीक ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ कोतवाली थाने में स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस कानून) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
-
पणजी। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि वह नई दिल्ली लौटने के बाद एक प्रायोगिक परियोजना के रूप में हरित हाइड्रोजन से चलने वाले वाहन का इस्तेमाल शुरू करेंगे। गोवा में विभिन्न ढांचागत परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, ‘‘जापान की टोयोटा कंपनी ने मुझे एक वाहन दिया है जो हरित हाइड्रोजन पर चलता है। मैं इसे खुद एक प्रायोगिक परियोजना (वैकल्पिक ईंधन पर) के रूप में इस्तेमाल करूंगा।'' उन्होंने कहा कि फरीदाबाद से इंडियन ऑयल ने इस वाहन के लिए हरित हाइड्रोजन की आपूर्ति का आश्वासन दिया है। गडकरी ने कहा, ‘‘अगले 15 दिनों के लिए, मैं दिल्ली में नहीं रहूंगा क्योंकि मैं उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का दौरा करूंगा। एक बार जब मैं दिल्ली वापस आऊंगा, तो मैं इसका उपयोग करना शुरू कर दूंगा।'' उन्होंने कहा कि हरित हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है। उन्होंने कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 2022-23 की वार्षिक योजना में 804.24 करोड़ रुपये के 13 कार्यों की सिफारिश की थी, जिसे वह मंजूरी दे रहे हैं। गडकरी ने कहा कि गोवा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर 400 करोड़ रुपये के अतिरिक्त काम के साथ ही इस राजमार्ग के लिए 305 करोड़ रुपये के अन्य काम को मंजूरी दी गई है।
- बठिंडा (पंजाब)। बठिंडा में सोमवार को एक ट्रैक्टर-ट्रेलर और स्कूल वैन की भिडंत में 17 वर्षीय छात्रा की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब राजगढ़ कुब्बा गांव से वैन आदर्श स्कूल, राम नगर जा रही थी। दुर्घटना में मनजोत कौर की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य छात्रा हरमनदीप कौर, प्रभजोत कौर और जश्नदीप कौर और चालक लवप्रीत सिंह घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कहा कि उसने करीब 2,654 करोड़ रुपये की कथित बैंक रिण धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन की जांच में वड़ोदरा की एक कंपनी की 26 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है। धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत कुर्क की गयी संपत्ति डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (डीपीआईएल) और उसके पूर्व निदेशकों, प्रवर्तकों और उनके परिवारों की है। कुर्क की गयी संपत्ति में आवासीय और वाणिज्यिक भूखंड शामिल हैं तथा उनका कुल मूल्य 26.25 करोड़ रुपये है। ईडी द्वारा इन आरोपियों के खिलाफ कुर्की का यह दूसरा आदेश है। इससे पहले अगस्त 2018 में 1,112.72 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गयी थी। ईडी ने एक बयान में कहा कि कंपनी डीपीआईएल ने 19 बैंकों और संस्थानों के समूह से विभिन्न तरह के कर्ज लिए। डीपीआईएल ने बैंकों से कर्ज लेने के लिए ‘‘फर्जी कंपनियों के लेनदेन के कागजात'' का इस्तेमाल किया, जिससे बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले 19 बैंकों के समूह को 2,654.4 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। ईडी ने 2018 में दर्ज सीबीआई की एक प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद आरोपियों के खिलाफ धन शोधन के आरोप लगाए। उसने बाद में इस मामले में 26 दिसंबर 2018 को आरोपपत्र दाखिल किया। यह मामला गुजरात के अहमदाबाद में एक विशेष पीएमएलए अदालत में ‘‘लंबित'' है।
- नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अवर सचिव स्तर से नीचे के अपने 50 प्रतिशत कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दी है। कार्मिक मंत्रालय के सोमवार को जारी आदेश में यह बात कही गयी। आदेश के अनुसार दिव्यांग कर्मी और गर्भवती महिला कर्मियों को दफ्तर आने से छूट प्रदान की गयी है। इसमें कहा गया कि केंद्र सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक और सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक अलग-अलग समय-सारिणी के हिसाब से कार्यालय आना होगा ताकि दफ्तरों में अधिक संख्या में लोग नहीं एकत्रित हों। केंद्र सरकार के सभी विभागों को जारी आदेश में मंत्रालय ने कहा कि कोविड निषिद्ध (कन्टेनमेंट) क्षेत्रों में रहने वाले सभी अधिकारियों/कर्मियों को भी तब तक कार्यालय आने से छूट दी गयी है, जब तक वे क्षेत्र निषिद्ध बने रहते हैं। आदेश के मुताबिक, ‘‘अवर सचिव स्तर से नीचे के सरकारी कर्मियों की प्रत्यक्ष उपस्थिति वास्तविक कर्मचारी संख्या की 50 प्रतिशत तक सीमित होगी और बाकी 50 प्रतिशत लोग घरों से काम करेंगे। सभी संबंधित विभागों द्वारा तदनुसार एक रोस्टर तैयार किया जा सकता है।'' उसने कहा कि अवर सचिव स्तर और उससे ऊपर के सभी अधिकारियों को नियमित आधार पर कार्यालय आना होगा। आदेश में कहा गया, ‘‘जहां तक संभव है बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस से होगी और आगंतुकों के साथ व्यक्तिगत बैठकों से तब तक बचना होगा, जब तक जनहित में बहुत जरूरी नहीं हो।'
- नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी खुद सीएम ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने बताया कि मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं। संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। जिसे देखते हुए घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया खुद को आइसोलेट करें। इसके साथ ही अपना परीक्षण करवाएं।
कोरोना संक्रमण को लेकर एक बार फिर दिल्ली के अस्पताल हॉट स्पॉट बनने लगे हैं। बीते कुछ दिन में ही एक के बाद एक पांच बड़े अस्पतालों में कई डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार सफदरजंग अस्पताल में 23, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में 15, आरएमएल में 11, एम्स के ट्रामा सेंटर में छह और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के चार रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। इन पांचों को मिलाकर दिल्ली में करीब 59 डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि इन अस्पतालों में करीब 80 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारियों की रिपोर्ट आना बाकी है। - आगरा (उप्र)। आगरा के बल्केश्वर क्षेत्र में भगवान नगर कॉलोनी स्थित शिव अपार्टमेंट में सोमवार को धागा फैक्टरी मैनेजर के फ्लैट में दो बदमाशों ने 12 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद फरार हो गए। दोनों बदमाश अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।आगरा के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 2 लोगों ने पहले तो मकान का दरवाज़ा खुलवाया फिर बल का प्रयोग कर घरवालों को बंधक बनाकर पैसे लूट कर ले गए। भागते हुए उन्होंने पिस्तौल व छुरी छोड़ दी। प्राथमिक अनुमान है कि घटना को किसी पहचान वाले ने प्लान किया है। जांच के लिए 3 टीम बनाई गई है।एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया, "जिनके मकान में लूट की घटना हुई है वे एक फैक्ट्री में मैंनेजर सुनील सिंघल हैं। इनके घर पर तकरीबन 12 लाख रुपए नकद थे।लुटेरों ने मैनेजर की पत्नी रेनू सिंघल और बेटे कृष्णा उर्फ कृष को चाकू और तमंचे से आतंकित कर बंधक बना लिया और पिटाई लगाई। इसके बाद दोनों बदमाशों ने 12 लाख रुपये और जेवरात लूट लिए। भागते बदमाशों को अपार्टमेंट की महिला स्वीटी और कॉलोनी में रहने वाले शैंकी ने पकडऩे का प्रयास किया। इस पर बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।
- इंदौर (मध्यप्रदेश) ।अभिनेता विकी कौशल और अभिनेत्री सारा अली खान की एक आगामी फिल्म के दृश्य की शूटिंग से जुड़े नंबर प्लेट विवाद को लेकर इंदौर में दर्ज शिकायत पर पुलिस ने जांच बंद कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को एक न्यूज़ एजेंसी को यह जानकारी दी। अधिकारी का दावा है कि फिल्म के दृश्य में इस्तेमाल मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट पर लगे नट के कारण इस वाहन की पंजीयन संख्या को लेकर शिकायतकर्ता को गलतफहमी पैदा हुई। नंबर प्लेट विवाद की शुरुआत तब हुई, जब इंदौर में हाल में फिल्माए गए इस दृश्य की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसमें कौशल अपनी सह कलाकार खान को मोटरसाइकिल पर बैठाकर शहर की सड़कों पर घुमाते नजर आ रहे हैं। स्थानीय नागरिक जय सिंह यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनका स्कूटर राज्य के परिवहन विभाग में जिस संख्या से पंजीकृत है और उसी संख्या की प्लेट लगी मोटरसाइकिल का इस्तेमाल यह दृश्य फिल्माने में किया गया। बाणगंगा पुलिस थाने के प्रभारी राजेंद्र सोनी ने बताया कि यादव की शिकायत पर जांच के बाद पता चला कि फिल्म की शूटिंग के दौरान जिस मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया गया, उसकी नंबर प्लेट में ‘1' के ठीक पास एक नट लगा होने के कारण यह अंक तस्वीरों में ‘4‘ की तरह नजर आ रहा है और इसी कारण सारी गफलत पैदा हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में जांच बंद कर दी है क्योंकि इसमें लगाया गया आरोप पहली नजर में गलत पाया गया है। फोटो फ्रेमिंग के व्यवसाय से जुड़े यादव ने बाणगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराते वक्त संवाददाताओं से कहा था, ‘‘कौशल पर फिल्माए गए दृश्य में दिखी मोटरसाइकिल पर मेरे स्कूटर की पंजीयन संख्या का इस्तेमाल करने से पहले, संबंधित फिल्म के लोगों ने मुझसे कोई अनुमति नहीं ली थी। मुझे डर है कि संबंधित मोटरसाइकिल से यदि कोई दुर्घटना या अवैध काम होता है, तो इसकी कानूनी जिम्मेदारी मुझ पर आ सकती है।'' कानून के जानकारों के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे वाहन की पंजीयन संख्या को अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट पर छल की नीयत से प्रदर्शित करता है, तो उसके खिलाफ मोटरयान अधिनियम के साथ ही भारतीय दंड विधान की धारा 420 (धोखाधड़ी), धारा 482 (मिथ्या संपत्ति चिह्न का उपयोग) और अन्य सम्बद्ध प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
- नोएडा (उप्र) ।नोएडा के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के सोरखा पुस्ते के पास रहने वाली एक महिला ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। महिला के 16 वर्षीय बेटे ने तीन माह पूर्व आत्महत्या कर ली थी और महिला तभी से मानसिक तनाव में थी।सेक्टर 49 के थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सोरखा गांव के हिंडन पुस्तक के पास बनी एक कॉलोनी में रहने वाली निशा देवी ने रविवार रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला के 16 वर्षीय बेटे ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित उसके पैतृक गांव में तीन माह पूर्व आत्महत्या कर ली थी और महिला तभी से तनाव में थी। वह हाल में रायगढ़ से नोएडा रहने आई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- दुलियाजान (असम) ।असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने नयी चुनौतियों से निपटने के लिए राज्य पुलिस द्वारा सुरक्षा एजेंसियों, खास तौर से सेना और वायुसेना के साथ समन्वय करने की जरुरत को सोमवार को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि अपराध से लड़ने, जांच की गुणवत्ता बेहतर बनाने और जन हितैषी बनने के लिए पुलिस को अपनी भूमिका और फोकस दोनों में बदलाव करना होगा। पुलिस अधीक्षकों के दो दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि पुलिस बल को उग्रवाद से भी निपटना है और देश की सम्प्रभुता भी बनाए रखनी है। उन्होंने कहा कि सेना और वायुसेना के शीर्ष अधिकारी इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं ताकि बलों के समन्वय के संबंध में अपने विचार व्यक्त कर सकें। इस सम्मेलन में पूर्वी हवाई कमान के एओसी-इन-सी और चार कोर के जीओसी मौजूद थे।मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष की स्थिति में हमें कानून-व्यवस्था, उग्रवाद और असम पुलिस की भूमिका पर उनके विचार जानने चाहिए।'' उन्होंने कहा, ‘‘यह सम्मेलन सिर्फ रिपोर्ट कार्ड पेश करने के लिए नहीं है, हम इसका आयोजन ऐसे कर रहे हैं ताकि आप नये दृष्टिकोण के साथ लौट सकें।
- पुरी (ओडिशा)। श्री जगन्नाथ मंदिर 31 दिसंबर से तीन दिनों तक बंद रहने के बाद एक बार फिर सोमवार को भक्तों के लिए खोल दिया गया। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नए साल के आसपास भीड़ से बचने के लिए 12वीं शताब्दी के मंदिर को बंद कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि इन तीन दिन के दौरान पुजारियों और सेवकों ने मंदिर में सभी अनुष्ठान किए। मंदिर को रोगाणुमुक्त करने का काम भी किया गया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संबंधी सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए, भक्तों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत व्यवस्था की गई है।







.jpg)





.jpg)




.jpg)








.jpg)