- Home
- देश
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धांजलि अर्पित की है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने देश के समृद्ध अतीत और गरिमापूर्ण संस्कृति में महर्षि वाल्मीकि के महत्वपूर्ण योगदान की याद दिलाई। श्री मोदी ने कहा कि सामाजिक सशक्तिकरण का उनका संदेश लोगों को निरन्तर प्रेरित करता रहेगा।
- मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए राज्य में रेस्तरां और भोजनालय रात 12 बजे तक खोले जा सकेंगे। राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे द्वारा जारी आदेश के अनुसार अन्य सभी प्रतिष्ठानों को रात 11 बजे तक ही खोला जा सकेगा।रेस्तरां और भोजनालयों को अर्धरात्रि तक खोले जाने का फैसला आने वाले त्यौहारों को ध्यान में रखकर लिया गया है। आदेश में स्थानीय जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-डीडीएमए को अधिकार दिया गया है कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की पूर्व अनुमति लेने के बाद स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस समय में बदलाव किया जा सकता है।----
- कुमाऊं । उत्तराखंड के कुमाऊं में सोमवार और मंगलवार को बेमौसम बादल काल बनकर बरसे। भूस्खलन, मकान ढहने, पानी में दौड़ते करंट आदि कारणों से 37 लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोगों के लापता होने की भी आशंका जताई जा रही है। मंगलवार को नैनीताल में सबसे ज्यादा 27, अल्मोड़ा में छह और चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। फिलहाल सरकारी दावों में मरने वालों की संख्या 22 बताई गई है। दो दिन की बारिश में प्रदेश में मृतकों की संख्या 43 पहुंच गई है। नौ लापता बताए गए हैं। उधर, गढ़वाल में मंगलवार को किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली। सोमवार को यहां तीन लोग अपनी जान गंवा बैठे थे। मौसम साफ होने से अवरुद्ध मार्गों को खोलकर दिन भर चारधाम यात्रियों व अन्य फंसे लोगों को निकालने का काम दिन भर चलता रहा।प्रलयंकारी बारिश से नैनीताल जिले में सबसे अधिक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें चौकटा में पांच, सलड़ी में सात, सुकुना में 9, बोराकोट में दो, चोपड़ा में एक, भीमताल में एक क्वारब में दो की मौत हुई है। अल्मोड़ा जिले में छह लोगों की अलग-अलग जगहों पर मलबे में दबने से मौत हुई। अल्मोड़ा जिले में आपदा की भेंट चढ़ छह लोगों में तीन लोग भिकियासैंण क्षेत्र के ग्राम रापड के एक ही परिवार के थे।वहीं एक महिला अल्मोड़ा चितई गांव की और एक युवती अल्मोड़ा के एनटीडी क्षेत्र की थी। अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे में भी एक महिला की मलवे में दबने से मौत हुई है। चंपावत के तेलवाड़ में भूस्खलन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो लोग लापता हैं। पिथौरागढ़ जिले में भी एक व्यक्ति की मौत हुई है। रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) में रामपुर के विधायक कमलेश शुक्ला की पुत्रवधू की बारिश के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, बाजपुर में सोमवार को बहे किसान का शव बरामद कर लिया गया है।नैनीताल जिले में 15, पिथौरागढ़ जिले में 28, चंपावत में 14, अल्मोड़ा में 22, बागेश्वर में 10 सड़कें बंद हैं। कोसी नदी में पानी बढऩे से रामनगर के गर्जिया मंदिर को खतरा पैदा हो गया। पानी मंदिर की सीढिय़ों तक पहुंच गया है। वहीं बैराज के सभी फाटक खोल दिए गए हैं। कोसी बैराज पर कोसी नदी का जलस्तर 139000 क्यूसेक है। जो खतरे के निशान से काफी ऊपर है। कोसी बैराज में खतरे का निशान 80000 क्यूसेक है।उधर, नैनीताल में भारी बारिश से कई जगह पानी भर गया है। वहीं, तल्लीताल चौराहे में (डांठ) में लगभग दो इंच की दरार पड़ गई। सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंच गए। कैंट रोड में पानी का बहाव बहुत तेज होने के कारण दुकानों के अंदर फंसे लोगों को सेना के जवानों ने रेस्क्यू कर निकाला। नदी के ओवरफ्लो होने से कोसी नदी का पानी रामनगर-रानीखेत मार्ग स्थित लेमन ट्री रिजॉर्ट में घुस गया था। डीजीपी अशोक कुमार के मुताबिक इस दौरान लगभग 100 लोग फंस गए थे। वे सभी सुरक्षित हैं। पहाड़ों की बारिश के बाद हरिद्वार में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। सुबह साढ़े आठ बजे से पानी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद से प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बैराज के खतरे का निशान 294 मीटर पर है। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ शिवकुमार कौशिक ने बताया कि रात 12:00 बजे के बाद टिहरी बांध व श्रीगंगानगर से पानी छोड़े जाने से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। जिससे क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया हैऋषिकेश में गंगा खतरे के निशान से महज 20 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। त्रिवेणी घाट के आरती स्थल समेत विभिन्न गंगा घाट जलमग्न हो गए हैं। प्रशासन तटीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों को आश्रय स्थलों में शिफ्ट कर रहा है। ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर 340.30 मीटर पर पहुंच गया है। गंगा चेतावनी निशान 340.50 मीटर के बिल्कुल करीब पहुंच गई है। केंद्रीय जल आयोग ने मैदानी जिलों के प्रशासन अलर्ट कर दिया है। पुलिस गंगा के तटीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों लगातार अलर्ट कर रही है। वहीं चंद्रेश्वर नगर, मायाकुंड, चंद्रभागा के आसपास रहने वाले लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है। त्रिवेणी घाट का आरती स्थल, परमार्थ घाट, नाव घाट, शत्रुघ्न घाट आदि घाट पानी में डूब गए हैं।केदारनाथ में बारिश के साथ ऊपरी पहाडिय़ों पर बर्फबारी हो रही है। वहीं, यमुनोत्रीधाम सहित यमुना घाटी की पहाडियां कोहरे से ढकी हुई हैं। उधर, राजधानी देहरादून समेत पहाड़ों की रानी मसूरी मे चटक धूप खिली है। गोला नदी के तेज बहाव के कारण हुए भू- कटाव के चलते काठगोदाम में रेलवे ट्रेक क्षतिग्रस्त हो गया। बारिश के बाद उत्तराखंड आने वाली कई ट्रेनें निरस्त की गई हैं। वहीं, कई ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट किया गया है। सूचना के लिए पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के मुख्य स्टेशनों पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।काठगोदाम- 9368702980हल्द्वानी - 9368702979रुद्रपुर - 9368702984
- नई दिल्ली। . मौसम विभाग ने कहा है कि केरल में अगले दो दिन के दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना है। राज्य के कोल्लम, अलपुज़ा और कासरगोड को छोड़कर 11 जिलों में कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अगले दिन यानी गुरुवार को कन्नूर और कासरगोड को छोड़कर 12 जिलों के लिए भी ऐसा ही अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान चालीस से पचास किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बादल गरजने की भी सम्भावना है। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे शुक्रवार तक समुद्र में न जाएं। file photo
- लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी । वाद्रा ने मंगलवार को यहां एक पत्रकार वार्ता में कहा, "आज मैं पहले वादे के बारे में बात करने जा रही हूं। हमने तय किया है कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी।" उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि राजनीति में महिलाएं सत्ता में पूर्ण भागीदार बनें।" यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर किसे पेश कर रही है, वाद्रा ने कहा , ‘‘अभी इस पर विचार नहीं किया गया है।' वहीं उनके चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव ने कहा कि अभी इस बाबत कोई फैसला नहीं लिया गया है। चुनाव में महिलाओं को इतनी अधिक भागीदारी देने संबंधी प्रश्न पर उन्होंने कहा 'मेरा बस चलता तो मैं उत्तर प्रदेश चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत की भागीदारी देती।’’ कांग्रेस महासचिव से पूछा गया कि क्या 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का फार्मूला अन्य चुनावी राज्यों में भी लागू किया जायेगा इस पर उन्होंने कहा कि 'मैं उत्तर प्रदेश की चुनाव प्रभारी हूं यहां के बारे में बता सकती हूं ।' चुनाव आयोग के अनुसार, 2017 में राज्य विधानसभा चुनाव में राज्य का कुल मतदान प्रतिशत 61.04 प्रतिशत था। पुरुष मतदाताओं के 59.15 प्रतिशत की तुलना में महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 63.31 प्रतिशत रहा था ।
- नयी दिल्ली। रेलवे बोर्ड ने देशभर के स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए गठित भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम (आईआरएसडीसी) को बंद करने का आदेश जारी किया है। रेल मंत्रालय के तहत यह दूसरा संगठन है, जिसे बंद करने का आदेश जारी किया गया है। इससे पहले सात सितंबर, 2021 को भारतीय रेलवे वैकल्पिक ईंधन संगठन (आईआरओएएफ) को बंद किया गया था। यह कदम वित्त मंत्रालय की सिफारिश लागू करने की दिशा में उठाया गया है। वित्त मंत्रालय ने एक रिपोर्ट में सिफारिश की थी कि सरकार निकायों को बंद करके या विभिन्न मंत्रालयों के तहत कई संगठनों का विलय करके उन्हें युक्तिसंगत बनाए। रेलवे बोर्ड द्वारा सोमवार देर रात जारी आदेश में कहा गया कि आईआरएसडीसी जिन स्टेशनों का प्रबंधन करता है, उन्हें संबंधित क्षेत्रीय रेलवे को सौंपा जाएगा और निगम आगे के विकास के लिए परियोजनाओं संबंधी सभी दस्तावेज भी उन्हें सौंपेगा।आईआरएसडीसी का गठन मार्च 2012 में किया गया था। अन्य कई परियोजनाओं के अलावा यह निगम मुंबई में छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के पुनर्विकास के लिए बोली प्रक्रिया में भी शामिल था। आईआरएसडीसी ने हाल में केएसआर बेंगलुरु रेलवे स्टेशन और चंडीगढ़ में ‘‘रेल आर्केड’’ की स्थापना के लिए बोलियां आमंत्रित की थीं। उसने पूरे दक्षिण भारत में 90 रेलवे स्टेशन के सुविधा प्रबंधन की योजना की भी घोषणा की थी। प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में रेलवे के बुनियादी ढांचे के निर्माण एवं संवर्द्धन से संबंधित परियोजनाओं को लागू करने वाले रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) का, विशेष बुनियादी ढांचा निर्माण संगठन ‘इंडियन रेलवे कंस्ट्रक्शन लिमिटेड’ (इरकॉन) के साथ विलय करने की भी सिफारिश की गई है।
- लखनऊ। उत्तर प्रदेश की दीदारगंज सीट से विधायक और राज्य विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर का सोमवार रात लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे।राजभर के परिवारिक सूत्रों के मुताबिक, उन्हें सीने में परेशानी के बाद लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजभर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राजभर लालगंज क्षेत्र से चार बार विधायक रहे। वह 1991 के विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बने थे। वह 1993 में सपा-बसपा गठबंधन की सरकार में मंत्री बने। वह 1996 के चुनाव में भाजपा के नरेन्द्र सिंह से पराजित हो गए थे लेकिन बाद में उन्हें विधान परिषद सदस्य चुन लिया गया था।राजभर 2002 और 2007 के विधानसभा चुनाव में फिर विजयी हुए थे। वह 2007 से 2012 तक तत्कालीन मायावती सरकार में प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष भी थे। लालगंज विधानसभा सीट सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद उन्होंने 2012 में दीदारगंज क्षेत्र से चुनाव लड़ा मगर उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। 2017 में वह फिर से दीदारगंज सीट से चुनाव लड़े और जीत हासिल की। वह मायावती, कल्याण सिंह और मुलायम सिंह यादव नीत सरकारों में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके थे।प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभर के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि राजभर एक वरिष्ठ जन प्रतिनिधि थे और उन्हें संसदीय नियमों तथा परंपराओं की गहन जानकारी थी। राजभर निर्धन और कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहे। योगी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर राजभर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ''अत्यंत दु:खद! यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ राजनेता सुखदेव राजभर का निधन अपूरणीय क्षति। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना, दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान! 'सामाजिक न्याय' को समर्पित आप का राजनीतिक जीवन सदैव प्रेरणा देता रहेगा।' उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी ट्वीट कर कहा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, विधायक सुखदेव राजभर के निधन का समाचार दु:खद है। आप वंचित समाज के लिए समर्पित रहे, आपका जाना समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। '
- नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा के पूर्व प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह और चार अन्य को 2002 के डेरा सिरसा के प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। चार अन्य अभियुक्त कृष्ण लाल, जसबीर सिंह, अवतार सिंह और सबदिल हैं। इस मामले के छठे अभियुक्त की एक वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। हरियाणा के पंचकुला में सी बी आई न्यायालय के जज सुशील कुमार गर्ग ने गुरमीत राम रहीम सिंह पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के अंतर्गत तीस लाख रूपए और धारा 506 के अंतर्गत एक लाख रूपए का जुर्माना लगाए जाने के भी आदेश दिए। चार अन्य सह अपराधियों पर भी आजीवन कारावास के अलावा न्यायालय ने जुर्माना लगाया है। जुर्माने की 50 प्रतिशत राशि रंजीत सिंह के परिवार को मिलेगी।इससे पहले, इस महीने हरियाणा के पंचकुला की विशेष सी बी आई अदालत ने पांचों को दोषी करार दिया था। गुरमीत सिंह को अपने दो अनुयायियों के साथ दुष्कर्म के लिए 2017 में अपराधी पाए जाने के बाद से रोहतक जिले की सुनारिया जेल में रखा गया। गुरमीत सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए जबकि चार अन्य अपराधी न्यायालय में मौजूद थे। सिरसा डेरा के प्रबंधक रंजीत सिंह इस पंथ के अनुयायी भी थे। उनकी 2002 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 2017 में दुष्कर्म के लिए बीस वर्ष की सजा के अलावा गुरमीत सिंह को पत्रकार राम चन्द्र छत्रपति की हत्या के लिए एक और आजीवन कारावास की सजा दी गई है।
- भुवनेश्वर। पश्चिम बंगाल के ऊपर सोमवार को निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे मंगलवार तक ओडिशा तट से गहरे समुद्र में न जाएं क्योंकि बंगाल की खाड़ी के ऊपर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं जोकि 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक बढ़ सकती हैं। भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बालासोर और मयूरभंज जिलों में एक अथवा दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग ने बुधबलंगा और सुवर्णरेखा नदियों में जलस्तर बढ़ने की चेतावनी दी है। विज्ञप्ति के मुताबिक मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, सुंदरगढ़, क्योंझर, देवगढ़ और जाजपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है। विज्ञप्ति के मुताबिक मंगलवार सुबह से 24 घंटे की अवधि के दौरान सुंदरगढ़, क्योंझर, मयूरभंज और बालासोर जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार तक बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, खोरधा, पुरी, गंजम, सुंदरगढ़, क्योंझर, मयूरभंज और अंगुल जिले में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
- नई दिल्ली। . नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज पूर्वोत्तर में हवाई सेवा के विस्तार के लिए छह मार्गो पर विमान सेवा का वचुर्अल माध्यम से उद्घाटन किया। पूर्वोत्तर में अब शुरू किए गये हवाई मार्ग हैं-कोलकाता से गुवाहाटी, गुवाहाटी से आइजोल, आइजोल से शिलंग, शिलंग से आइजोल, आइजोल से गुवाहाटी, गुवाहाटी से कोलकाता। नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि इन क्षेत्रों के स्थानीय लोग काफी समय से ये विमान मार्ग शुरू करने की मांग कर रहे थे। इस अवसर पर श्री सिंधिया ने कहा कि 2014 में पूर्वोत्तर क्षेत्र में केवल पांच हवाई अड्डे काम कर रहे थे। सात वर्ष की अल्प अवधि में इनकी संख्या बढ़कर 15 हो गई है। इससे सरकार द्वारा पूर्वोत्तर राज्यों को और अधिक महत्व दिए जाने का पता चलता है। उन्होंने यह भी कहा कि कृषि उड़ान योजना के अंतर्गत क्षेत्र में निर्यात बढ़ाने के अवसरों के लिए 16 हवाई अड्डों की पहचान की गई है।
- कोट्टयम/इडुक्की। केरल में और शव मिलने के बाद वर्षा संबंधी आपदा में मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। इडुक्की जिले में कई जगहों पर मिट्टी धंसने से प्रभावित कक्कायर में बचाव अभियान जारी है। राज्य में वर्षा में कमी आई है, लेकिन मुख्यमंत्री पेनराई विजयन ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में आपदा मोचन बल चौबीसों घंटे कार्य करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के साथ फोन पर बातचीत की और राज्य में तेज वर्षा और मिट्टी धंसने से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने ट्वीटर पर केरल में वर्षा और चट्टानें खिसकने से कुछ लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने कहा कि अधिकारी घटनास्थल पर घायलों और प्रभावित लोगों की सहायता कर रहे हैं।केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि उनका मंत्रालय केरल में स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है। एक ट्वीट में श्री शाह ने कहा कि केन्द्र सरकार जरूरतमंद लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। श्री शाह ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल - एन डी आर एफ सहायता और बचाव अभियान के लिए पहले ही राज्य में भेजे जा चुके हैं।
-
नई दिल्ली। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए बने पोर्टल- ई-श्रम पर चार करोड़ से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण हो गया है। यह देश में असंगठित कामगारों का पहला राष्ट्रीय डेटाबेस है। श्री यादव ने एक ट्वीट में यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि पंजीकरण से असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। कुल पंजीकृत कामगारों में से 50 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं जबकि पुरुष 49 दशमलव 98 प्रतिशत हैं।
ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में ई-श्रम पोर्टल पर सर्वाधिक कामगारों ने पंजीकरण कराया है। सबसे ज्यादा पंजीकरण कृषि और निर्माण क्षेत्र के मजदूरों का हुआ है। पंजीकरण के लिए कोई भी कामगार ई-श्रम के मोबाइल ऐप से भी अपना आवेदन दे सकता है। इसके अलावा सामान्य सेवा केंद्र, राज्य सेवा केंद्र, श्रम सुविधा केंद्र, चयनित डाकघरों के डिजिटल सेवा केंद्र में भी पंजीकरण कराया जा सकता है। पंजीकरण के बाद असंगठित क्षेत्र के कामगारों को डिजिटल ई-श्रम कार्ड मिलेगा। यदि कोई कामगार ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत है, तो दुर्घटना में मृत्यु होने पर या स्थायी विकलांगता पर दो लाख रुपये मिलेंगे। आंशिक रूप से विकलांग होने पर पंजीकृत मजदूर को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। - नयी दिल्ली। देश में बिजली की खपत अक्टूबर के पहले पखवाड़े में 3.35 प्रतिशत बढ़कर 57.22 अरब यूनिट (बीयू) पर पहुंच गई। बिजली मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी मिली है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि कोयले की कमी के बीच देश में बिजली की मांग में सुधार हो रहा है।आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल एक से 15 अक्टूबर के दौरान बिजली की खपत 55.36 अरब यूनिट रही थी। देश के बिजली संयंत्रों में कोयला संकट के बीच 15 अक्टूबर को व्यस्त समय में बिजली की कमी घटकर 986 मेगावॉट रह गई। सात अक्टूबर को बिजली की कमी 11,626 मेगावॉट थी। यहां उल्लेखनीय है कि सात अक्टूबर को 11,626 मेगावॉट की कमी इस महीने के पहले पखवाड़े में सबसे ऊंचा आंकड़ा है।केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) की 135 कोयला आधारित बिजली संयंत्रों में कोयले के भंडार की स्थिति पर 13 अक्टूबर की रिपोर्ट से पता चलता है कि खानों से दूर स्थित ऐसे संयंत्र जिनके पास चार दिन से कम का कोयला स्टॉक था, उनकी संख्या घटकर 64 रह गई है। आठ अक्टूबर को यह संख्या 69 थी। उस समय दैनिक बिजली की खपत 390 करोड़ यूनिट के पहले पखवाड़े के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थी।इससे पहले बिजली मंत्रालय ने इसी महीने कहा था कि कोयले की कमी की वजह से 12 अक्टूबर को क्षमता से 11 गीगावॉट कम का बिजली उत्पादन हुआ था। यह आंकड़ा 14 अक्टूबर को घटकर पांच गीगावॉट पर आ गया।विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार के कोयला आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों से बिजली की मांग और खपत में उल्लेखनीय सुधार होगा। इसके अलावा राज्यों द्वारा लॉकडाउन अंकुशों में ढील के बाद आर्थिक गतिविधियां भी रफ्तार पकड़ रही हैं, जिससे बिजली की मांग में सुधार आ रहा है।हालांकि, इस साल सितंबर में बिजली की मांग मामूली 1.7 प्रतिशत के सुधार के साथ 114.35 अरब यूनिट रही। पिछले साल सितंबर में बिजली की खपत 112.43 अरब यूनिट रही थी। यह सितंबर, 2019 के 107.51 अरब यूनिट के आंकड़े से अधिक है। विशेषज्ञों ने कहा कि सितंबर, 2021 में बिजली की मांग में सुधार कम रहा। इसकी वजह यह रही है कि इस महीने काफी अधिक बारिश हुई।
- देहरादून । उत्तराखंड में सोमवार को दूसरे दिन भी लगातार भारी बारिश और उंची पहाड़ियों पर बर्फबारी जारी रही जिससे चारधाम यात्रा ठप पड़ गई है। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर राज्य में भारी बारिश के मद्देनजर बचाव हेतु की जा रही तैयारियों के विषय में जानकारी ली और केंद्र सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया ।बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के चारधाम क्षेत्रों में होने के मद्देनजर मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ठहराए जाने के निर्देश दिए जिसके बाद श्रद्धालुओं को यात्रा पडावों पर ही रोक लिया गया ।दशहरे के बाद सप्ताहांत की छुटिटयों के कारण इस समय प्रदेश में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक हैं । प्रदेश में मंगलवार तक भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए मुख्यमंत्री सभी जिलाधिकारियों और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों और एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं ।धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रियों और पर्यटकों के रहने और भोजन आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए और इसमें कोई लापरवाही नहीं हो । उन्होंने जिलाधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों से स्वयं निगरानी करने को कहा । मुख्यमंत्री ने यात्रियों से भी सावधानी बरतने की अपील की और इस अवधि में यात्रा टालने का अनुरोध किया है । हालांकि, उन्होंने कहा कि घबराने वाले कोई हालात नहीं हैं।मुख्यमंत्री के निर्देश पर एहतियात के तौर पर प्रदेश में कक्षा एक से बारह तक के सभी स्कूल बंद रखे गए हैं ।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य, जिलों और तहसील स्तरों पर नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित हों तथा सोमवार और मंगलवार तक दो दिनों में जिलों से हर घंटे रिपोर्ट भेजी जाए। रविवार को केदारनाथ का दौरा करने वाले प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद सभी जिलों में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें सतर्क हैं ।इस बीच बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को मौसम सुधरने तक उनके पड़ाव पर ही रोका गया है।चमोली के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने बताया कि मौसम ठीक होने तक यात्रियों से आगे की यात्रा स्थगित करने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों से उसी पडाव पर रुकने को कहा गया है जहां वे रविवार को रुके थे। अधिकतर लोग जोशीमठ, पीपलकोटी, चमोली और बदरीनाथ में रुके हुए हैं ।इसी प्रकार, केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भी लगभग पांच हजार यात्रियों को मौसम ठीक होने तक अलग अलग स्थानों पर रोका गया है ।रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस सिंह ने बताया कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर गौरीकुंड से केदारनाथ तक,लिनचौली और भीमबली में लगभग चार हजार तीर्थयात्रियों को एहतियातन मौसम ठीक होने तक यात्रा न करने की सलाह पर रोका गया है ।इस बीच, लगातार बारिश और उंची पहाडियों पर बर्फबारी होने से प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है । राजधानी देहरादून में केवल एक ही दिन में पारा नौ डिग्री तक लुढक गया । शनिवार को देहरादून में जहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया था वहीं रविवार को यह 21 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा ।
- चंडीगढ़। कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी आलाकमान सोनिया गांधी को पत्र लिख कर राज्य सरकार के वादों को अवश्य पूरा किये जाने पर जोर दिया और 2022 के विधानसभा चुनाव घोषणापत्र में शामिल किये जा सकने वाले अपने 13 सूत्री एजेंडा को प्रस्तुत करने के लिए उनसे मिलने का समय मांगा है।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 15 अक्टूबर को लिखे पत्र में सिद्धू ने कहा कि यह पंजाब के पुनरूत्थान और उद्धार के लिए अंतिम मौका है। उन्होंने दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक के कुछ दिनों बाद यह पत्र लिखा है।कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद सिद्धू ने 15 अक्टूबर को कहा था कि उनकी चिंताओं का समाधान हो गया है और पार्टी ने कहा है कि वह प्रदेश इकाई प्रमुख बने रहेंगे। सिद्धू के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद यह समाधान निकला था।सोनिया को लिखे पत्र में उन्हें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री को दिये गये पार्टी के 18 सूत्री एजेंडे की याद दिलायी गयी है और इन्हें आज भी समान रूप से प्रासंगिक बताया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आपको 2017 के 18 सूत्री चुनाव प्रचार एजेंडा के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों और चुनाव घोषणा पत्र में किये गये वादों को पूरा किये जाने के लिए पत्र लिख रहा हूं।’’ इसके बाद सिद्धू ने कहा कि पंजाब के लोग पूर्ववर्ती भाजपा-शिअद सरकार के दौरान गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के बाद कोटकपुरा और फरीदकोट के बेहबल कलां में 2015 के पुलिस गोलीकांड की घटनाओं को लेकर न्याय की मांग कर रहे हैं।मादक पदार्थ के मुद्दे पर कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख ने कहा, ‘‘विशेष कार्य बल की रिपोर्ट में जिक्र किये गये बड़े तस्करों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उन्हें अनुकरणीय सजा दी जाए।’’उन्होंने पत्र में यह भी लिखा है कि पंजाब सरकार को केंद्र के तीन नये कृषि कानून को अवश्य ही खारिज कर देना चाहिए और यह घोषणा करनी चाहिए कि वे किसी भी कीमत पर पंजाब में लागू नहीं किये जाएंगे।सिद्धू ने पत्र में कहा है कि राज्य सरकार को बिजली खरीद समझौतों और ‘‘हमारे द्वारा वादा किये गये सभी त्रुटिपूर्ण पीपीए को रद्द करने पर एक श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। ’’सिद्धू ने अपने पत्र के जरिए 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस घोषणापत्र का हिस्सा बनाने के लिए 13 सूत्री एक एजेंडा के साथ एक पंजाब मॉडल प्रस्तुत करने के वास्ते सोनिया गांधी से मिलने का समय मांगा है।
- नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है और एनसीआर के सभी प्रमुख शहर रेड जोन में पहुंच गए हैं। प्रदूषण मापक ऐप ‘समीर’ के अनुसार रविवार को गाजियाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 350, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 260 दर्ज किया गया, जबकि नोएडा का स्तर 326 रहा। इसी तरह बल्लभगढ का एक्यूआई 271, फरीदाबाद का 333, दिल्ली का 331, गुरुग्राम का 344 और पानीपत का 405 दर्ज किया गया।
- नई दिल्ली। राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत देशभर में अब तक 97 करोड़ 65 लाख से अधिक कोविडरोधी टीके लगाये जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 41 लाख 20 हजार से ज्यादा टीके लगाये गये। शनिवार को 14 हजार 146 नए मरीजों में कोविड की पुष्टि हुई जो 229 दिनों में सबसे कम है। देश में इस समय एक लाख 95 हजार 846 रोगियों का इलाज चल रहा है जो 220 दिन में सबसे कम है। स्वस्थ होने की दर 98.1 प्रतिशत हो गई है। 24 घंटों में 19 हजार 7 सौ से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक 3 करोड़ 34 लाख से अधिक लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या कुल मामलों की एक प्रतिशत से भी कम हैं।अब तक देश में 59 करोड़ से ज्यादा कोविड टेस्ट किये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 11 लाख से ज्यादा कोविड नमूनों की जांच की गई है।
- शहडोल (मप्र)। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में चार लोगों ने एक दुकानदार की सिगरेट के पैसे मांगने पर कथित तौर पर पीट-पीटकर कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार रात को जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर देवलंद कस्बे की है। आरोपियों की पहचान मोनू खान, पंकज सिंह, विराट सिंह और संदीप सिंह के तौर पर हुई है। ब्यौहारी के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) भविष्य भास्कर ने कहा, ''चारों आरोपी रात लगभग 9 बजे अरुण सोनी की दुकान पर गए और सिगरेट मांगी। सोनी ने उनसे सिगरेट के लिए भुगतान करने के लिए कहा तो चारों ने उसके साथ मारपीट की। अपने पिता को बचाने के लिए सोनी के दो बेटों की भी आरोपियों ने पिटाई कर दी।'' उन्होंने कहा कि अस्पताल ले जाने के कुछ समय बाद सोनी की मौत हो गई।अधिकारी ने बताया कि चार में से तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है जबकि एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
- लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले मे शनिवार को भाकपा (माओवादी) के एक उप क्षेत्रीय कमांडर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी आगामी पंचायत चुनाव से पहले सुरक्षा कर्मियों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से उन पर नजर रखे हुए था। पुलिस अधीक्षक (अभियान) विपुल पांडे के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने कुमडीह गांव के पास आंतीखेत जंगल में तलाश अभियान चलाया और पुलिस को देख कर भागने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति ने अपनी पहचान भाकपा(माओवादी) के उप क्षेत्रीय कमांडर किशोर सिंह के रूप में बताई, जिसके सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम था। जिले के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ 13 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें गारू प्रखंड के प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) का अपहरण करने का मामला भी शामिल है।
- सिद्धार्थनगर/ गोरखपुर (उप्र) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को सिद्धार्थनगर आएंगे और यहीं से उत्तर प्रदेश के सात नवनिर्मित मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां पत्रकारों को यह जानकारी दी। वह मोदी के 25 अक्टूबर को सिद्धार्थनगर आगमन की तैयारियों का जायजा लेने सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज भवन और उसके परिसर का मुआयना किया और प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिले के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर बैठक की। करीब आधे घंटे तक चली बैठक के बाद योगी ने पत्रकारों से कहा, ' मैं यहां प्रधानमंत्री के आगमन पर तैयारियो की समीक्षा करने आया हूँ। मेडिकल कॉलेजों की एक श्रृंखला उत्तरप्रदेश में शुरू की गई है और राज्य के सात जनपदों-- सिद्धार्थनगर, एटा, हरदोई, गाजीपुर, मिर्जापुर, देवरिया तथा प्रतापगढ़ के नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज को मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया (एमसीआई) से मान्यता मिल चुकी है।' उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर को इन सात मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण प्रधान मंत्री मोदी सिद्धार्थनगर से करेंगे और यहां इसकी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थनगर के मेडिकल कॉलेज से पड़ोसी जनपदों के अलावा पड़ोसी मुल्क नेपाल के लोग भी लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज का नाम भारतीय जनता पार्टी के पहले प्रदेश अध्यक्ष माधव प्रसाद त्रिपाठी उर्फ माधव बाबू के नाम पर रखा जाएगा। माधव बाबू सिद्धार्थनगर ज़िले के बांसी विधानसभा क्षेत्र के निवासी थे। मेडिकल कॉलेजों का नाम महान लोगों के नाम पर रखा जाएगा जिसमें देवरिया मेडिकल कॉलेज का नाम महर्षि देवरहा बाबा, गाजीपुर मेडिकल कॉलेज का नाम महर्षि विश्वामित्र, मिर्जापुर मेडिकल कॉलेज का नाम मां विंध्यवासिनी, प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज का नाम डॉ सोनेलाल पटेल और एटा मेडिकल कॉलेज का नाम वीरांगना अवंती बाई लोधी के नाम पर रखा जाएगा। लखनऊ में शनिवार की शाम जारी सरकारी बयान में मुख्यमंत्री ने बताया कि सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के 100 छात्रों का प्रतिवर्ष प्रवेश होगा, जो नीट से चयनित होकर आएंगे। प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के 100 छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। इन सभी छात्रों का प्रवेश नीट काउंसिल द्वारा किया जाएगा। सिद्धार्थनगर का मेडिकल कॉलेज अपने पहले सत्र की कक्षाएं प्रारम्भ करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की धरती पर प्रधानमंत्री का अभिनंदन करने के उद्देश्य से आज उन्होंने जनपद सिद्धार्थनगर का भ्रमण किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत वर्ष राज्य सरकार द्वारा जनपद बस्ती में मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया गया था और इस मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी है। इसी प्रकार जनपद बहराइच के मेडिकल कॉलेज में भी दो वर्ष पूर्व प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी थी। यह श्रृंखला आगे भी इसी प्रकार चलती रहेगी।
- भोपाल। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने शनिवार को राज्यरानी एक्सप्रेस को भोपाल रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कोविड-19 के कारण स्थगित की गई इस ट्रेन ने करीब 18 महीने के बाद भोपाल से मध्य प्रदेश के दमोह के लिए अपनी यात्रा फिर से शुरु की है। भोपाल रेल मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण के बाद लॉकडाउन लगाने के कारण इस ट्रेन का संचालन रोक दिया गया था। उन्होंने कहा कि विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद केंद्रीय मंत्री पटेल इस ट्रेन से ही रवाना हुए और आगे विदिशा में उतर गए।
- मुंबई। मुंबई में मादक प्रदार्थ निरोधक प्रकोष्ठ (एएनसी) की बांद्रा इकाई द्वारा चलाये गए अभियान के तहत बड़ी मात्रा में हेरोइन और मेफेड्रोन जब्त किये जाने के साथ ही एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के आरोपी सरगना को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गोपनीय सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी शोएब अयूब सिकरवा को मध्यप्रदेश के श्यामगढ़ से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मुंबई अपराध शाखा की इकाई एएनसी ने 30 जून को बड़ी मात्रा में हेरोइन और मेफेड्रोन बरामद किया था। उन्होंने कहा कि आरोपी संजीब सरकार उर्फ राजा सरकार (39) और आरोपी सलीम अकबर खान (41) को गिरफ्तार किया गया था और उनके पास से 3.24 करोड़ रुपये की हेरोइन तथा 2.20 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन (नशीली दवा) बरामद की गई थी। एएनसी के उपायुक्त दाता नलावडे ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी सिकरवा और उसके पिता को गिरफ्तार किया । उन्होंने कहा कि यह दोनों आरोपी राजा सरकार के जरिये मुंबई में मादक पदार्थ की आपूर्ति करते थे और श्यामगढ़ इनकी गतिविधियों का केंद्र था।-
- राजकोट/अहमदाबाद। सौराष्ट्र के बल्लेबाज और भारत के पूर्व अंडर-19 कप्तान अवि बरोट का शुक्रवार को दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया, वह 29 साल के थे। सौराष्ट्र की रणजी ट्राफी (2019-20 सत्र) जीतने वाली टीम के सदस्य बरोट ने अपने करियर में हरियाणा और गुजरात की टीमों का भी प्रतिनिधित्व किया था। अहमदाबाद में अपने घर में बेचैनी महसूस करने के बाद शुक्रवार को उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। बरोट के परिवार में उनकी मां और गर्भवती पत्नी हैं।सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) के अध्यक्ष जयदेव शाह ने कहा, अवि को जब बेचैनी महसूस हुई, तब वह घर में थे। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन एम्बुलेंस में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। वह बहुत ही जिंदादिल लड़का था और उसकी प्रतिभा देखकर ही मैं उसे हरियाणा से सौराष्ट्र लाया था। उसने अपना प्रथम श्रेणी करियर हरियाणा में शुरू किया था। '' शाह ने कहा, ''अवि के पिता का 42 साल की उम्र में निधन हो गया था। अवि के परिवार में अब उनकी मां और पत्नी हैं। इस दुखद घटना से उबरने में उन्हें काफी समय लगेगा। '' यह युवा क्रिकेटर पिछले हफ्ते एक स्थानीय टूर्नामेंट में खेला था। वह दायें हाथ का बल्लेबाज था जो ऑफ ब्रेक गेंदबाजी भी कर सकता था। शाह ने कहा, ''मैं अब भी इस खबर से स्तब्ध हूं। वह महज 29 साल का था और पिछले हफ्ते हमारा एक राज्य स्तर का टूर्नामेंट जीवन ट्राफी हुआ था जिसमें वह खेला था। बल्कि मैंने उसे कहा था कि तुम रन बना रहे हो, आराम से बनाओ तो उसने कहा, 'जयदेव भाई हमें इसे जीतना होगा'।'' बरोट 38 प्रथम श्रेणी मैच, 38 लिस्ट ए मैच और 20 घरेलू टी20 मैच खेल चुके थे। वह विकेटकीपर बल्लेबाज थे जिन्होंने प्रथम श्रेणी मैचों में 1,547 और लिस्ट ए मैचों में 1,030 और टी20 मैचों में 717 रन बनाये थे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह ने कहा, ''अवि बरोट के असामयिक निधन से काफी स्तब्ध और दुखी हूं। भारत की अंडर-19 टीम, सौराष्ट और हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने वाला युवा क्रिकेटर हमें बहुत जल्दी छोड़कर चला गया। उनके परिवार और दोस्तों को इस दुख की घड़ी में संवेदनायें। ''बरोट 2011 में भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान थे जिससे पहले उन्होंने गुजरात के लिये कूच बेहार ट्राफी में चार शतक और तीन अर्धशतक जमाकर टीम को उस सत्र का खिताब दिलाया था। इस साल के शुरू में सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में गोवा के खिलाफ मैच के दौरान महज 53 गेंद में 122 रन की शानदार पारी खेलकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था।
- नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर 17 अक्टूबर से पांच दिवसीय यात्रा पर इजराइल जायेंगे जहां वे द्विपक्षीय संबंधों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। विदेश मंत्रालय के बयान से यह जानकारी मिली है। विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘ विदेश मंत्री एस जयशंकर 17-21 अक्टूबर तक इजराइल की आधिकारिक यात्रा पर जायेंगे ।'' मंत्रालय के अनुसार, जयशंकर इजराइल के विदेश मंत्री येर लेपिड के निमंत्रण पर जा रहे हैं ।बयान में कहा गया है कि विदेश मंत्री के रूप में जयशंकर की यह पहली इजराइल यात्रा है । इस दौरान वे अपने इजराइली समकक्ष येर लेपिड के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इजराइल में नेफ्ताली बेनेट की सरकार बनने के बाद भारत से यह पहली महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय यात्रा होगी । विदेश मंत्रालय के अनुसार, जयशंकर अपनी यात्रा के दौरान वहां के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग, प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट तथा वहां की संसद नेसेट के स्पीकर से भी मुलाकात करेंगे । भारत और इजराइल ने जुलाई 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजराइल यात्रा के दौरान अपने द्विपक्षीय संबंधों को सामरिक गठजोड़ में बदला था । मंत्रालय ने कहा कि इसके बाद से दोनों देश ज्ञान आधारित आपने गठजोड़ को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किये हुए हैं जिसमें नवोन्मेष एवं शोध तथा ‘मेक इन इंडिया' कार्यक्रम को गति प्रदान करने पर जोर दिया जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्री जयशंकर इजराइल में भारतीय समुदाय के लोगों, भारतीय छात्रों, कारोबारियों तथा उच्च प्रौद्योगिकी से जुड़े उद्योगों से संबंधित लोगों से भी संवाद करेंगे। बयान के अनुसार, जयशंकर अपनी यात्रा के दौरान प्रथम विश्व युद्ध में इस क्षेत्र में जान न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि भी देंगे ।
- नयी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने शनिवार को तीसरी कट-ऑफ सूची जारी की जिसमें स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अनिवार्य अंक में 0.25 से 1.5 फीसदी तक कमी आई है। बहरहाल, पसंदीदा पाठ्यक्रमों के लिए कट-ऑफ अब भी ज्यादा है।सूची के तहत नामांकन प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू होगी। हंसराज कॉलेज, लेडी श्रीराम कॉलेज और हिंदू कॉलेज में अर्थशास्त्र स्नातक (ऑनर्स) के लिए कट-ऑफ 99 फीसदी है, जबकि जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज, कालिंदी कॉलेज, कमला नेहरू कॉलेज, किरोड़ीमल कॉलेज और मिरांडा हाउस में इस पाठ्यक्रम के लिए नामांकन बंद हो गया है। इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज में अर्थशास्त्र में स्नातक (ऑनर्स) के लिए कट-ऑफ 98 फीसदी है, जबकि रामजस कॉलेज में 98.75 फीसदी है। श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) में अर्थशास्त्र के लिए सर्वाधिक 99.50 फीसदी कट-ऑफ है।श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में इसी पाठ्यक्रम के लिए कट-ऑफ 98.50 फीसदी है।एसआरसीसी में अर्थशास्त्र में बीए (ऑनर्स) और बी. कॉम (ऑनर्स) के लिए पहली सूची में कट-ऑफ 100 फीसदी था।



.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)



.jpg)

.jpg)


.jpg)

.jpg)






.jpg)