ब्रेकिंग न्यूज़

 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत के अगले ही दिन पवन साय को मिला जाति प्रमाण पत्र

-ग्राम कटकोना के पवन साय को शिकायत के 24 घंटे के भीतर मिला अस्थायी जाति प्रमाण पत्र, स्थायी प्रमाण पत्र भी जारी होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार
एमसीबी/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। हेल्पलाइन के जरिए प्राप्त शिकायतों पर प्रशासन की तत्परता से जरूरतमंद लोगों को राहत मिल रही है। इसका उदाहरण मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकासखंड खड़गवां अंतर्गत ग्राम कटकोना निवासी पवन साय हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के अगले ही दिन अस्थायी जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका स्थायी जाति प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया।
पंडो जनजाति से संबंध रखने वाले पवन साय को विभिन्न आवश्यक कार्यों के लिए जाति प्रमाण पत्र की जरूरत थी। प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने 07 सितंबर 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित विभाग ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। परिणामस्वरूप 08 सितंबर 2026 को उन्हें अस्थायी जाति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। इसके बाद नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण कर स्थायी जाति प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया गया।
त्वरित समाधान से पवन साय को मिली राहत
जाति प्रमाण पत्र मिलने से पवन साय को बड़ी राहत मिली है। अब वे इस महत्वपूर्ण दस्तावेज का उपयोग विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं आवश्यक कार्यों में कर सकेंगे। अपनी समस्या का शीघ्र समाधान होने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से पवन साय की शिकायत का त्वरित निराकरण शासन की जन समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और जवाबदेही को दर्शाता है। शिकायत दर्ज होने के अगले ही दिन अस्थायी प्रमाण पत्र तथा बाद में स्थायी प्रमाण पत्र जारी होने से यह स्पष्ट होता है कि हेल्पलाइन नागरिकों और प्रशासन के बीच प्रभावी संवाद एवं समस्या समाधान का सशक्त माध्यम बन रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english