- Home
- देश
-
कोटा। झालावाड़ जिले के पिडावा थाना क्षेत्र के बांकीपुरगांव में धारदार हथियार से युवती की हत्या करने वाले आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाना है। पुलिस पूछताछ और हथियार बरामदगी के लिए आरोपी जुबेर को 2 दिन के लिए रिमांड पर लिया गया था। पुलिस ने बताया कि रिमांड में पूछताछ के दौरान कई बातें सामने आई हैं। आरोपी युवक ने एक तरफा प्यार में इस पूरी घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि 8 अक्टूबर को आरोपी जुबेर (21) पड़ोसी युवती पूजा (19) की हत्या के इरादे से ही आया था। वह 2 चाकू साथ में लाया था। वारदात से पहले जुबेर के पास से एक चाकू गिर गया था। उसने पूजा पर दूसरे चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। जांच में युवती के शरीर पर तीन जगह घाव मिले हैं। आरोपी ने दोनों तरफ पसलियों और गर्दन पर वार किए थे। हमले में गंभीर घायल पूजा ने दम तोड़ दिया था। पूजा की मौत के बाद से ही परिवार सदमे में है।
पुलिस ने बताया कि पूजा और जुबेर एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों पड़ोसी थे। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले पूजा का रिश्ता तय हो चुका था। आरोपी जुबेर की भी सगाई हो चुकी थी। दोनों पहले आपस में बातचीत करते थे। कुछ समय से पूजा ने आरोपी जुबेर से बात करना बंद कर दिया था। इसके बाद से आरोपी युवक उसे लगातार परेशान कर रहा था। एक तरफा प्यार में बार-बार युवती से बात करने पर जोर देने लगा। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच बात भी हुई थी। शुक्रवार को पूजा खेत पर काम करने गई थी। इसी दौरान आरोपी जुबेर भी वहां पहुंचा। माई खेड़ी रोड पर पूजा पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर हालत में पूजा को अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई थी। -
जयपुर। बजरी का परिवहन कर रहे डंपर ने रविवार देर रात कार सवार बुजुर्ग दंपती की जान ले ली। डंपर कार पर पलट गया। हादसा गोपालपुरा बायपास पर गंगा जमुना पेट्रोल से आगे पंडित टीएन मिश्र मार्ग कट पर हुआ। हादसे में बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। कार में दंपती का पोता भी था। उसे मामूली चोट आई है।
पुलिस ने बताया कि बजरी से भरा डंपर किसान धर्मकांटा, मानसरोवर की तरफ जा रहा था। जबकि कार श्याम नगर की तरफ से न्यू सांगानेर रोड की ओर जा रही थी। इस दौरान डंपर ने कार को टक्कर मारी और पलट गया, जिससे कार में सवार बुजुर्ग दंपती और उनका पोता अंदर ही दब गए। राहगीरों की सूचना पर श्याम नगर, मानसरोवर, शिप्रापथ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन को बुलवाया गया। डंपर को हटाकर कार में फंसे बुजुर्ग दंपती और उनके पोते को बाहर निकाला गया। उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने कार चालक और उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में पोते को मामूली चोटें आई है। दुर्घटना थाना दक्षिण पुलिस ने दोनों शवों को एसएमएस अस्पताल के मॉर्चुरी में रखवाया है। हादसे का शिकार हुआ परिवार मानसरोवर में पत्रकार कॉलोनी का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक शवों की शिनाख्त महेश चंद मुद्गल (66) और उनकी पत्नी उषा मुद्गल (62) के रुप में हुई है। पोते का नाम दर्श है। महेश मुद्गल रिटायर्ड टीचर बताए जा रहे हैं। उनका बेटा भारतीय सेना में ऑफिसर है। वह विदेश में हैं। वह 13 अक्टूबर को विदेश से जयपुर लौटेंगे। इस वजह से सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम नहीं करवाया जा सकेगा। -
रेल पटरी पर मिले शव का खुलासा....
जमशेदपुर। झारखंड में गत 6 अक्तूबर को पोसैता स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से जिस रेलकर्मी उमेश का शव बरामद किया गया था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि उसकी अवैध संबंध के कारण हत्या की गयी थी। मनोहरपुर पुलिस ने चार दिन में इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में उपयोग की गयी सब्बल को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बिरसा ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। बिरसा का उमेश की चाची के साथ अवैध संबंध था। उमेश हमेशा इसका विरोध करता था। पुलिस टीम ने गनमोर निवासी आरोपी बिरसा को शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसे रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सब्बल को पोसैता निवासी जावनी के घर की छत से बरामद कर लिया है।
मनोहरपुर थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दाउद किड़ो ने बताया कि आरोपी ने नाजायज संबंध का विरोध करने पर हत्याकांड को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि चाची के साथ अवैध संबंध को लेकर मृतक उमेश और आरोपी बिरसा के बीच 4 व 5 अक्तूबर को झगड़ा हुआ था। 5 अक्तूबर की रात उमेश पोसैता आकर करीबन 9 बजे ड्यूटी के लिए निकला, तो रेल पटरी के पास पीसीसी सड़क पर आरोपी बिरसा उसके पीछे-पीठे करते हुए आया और पीछे से सब्बल से उसपर वार किया। उमेश गिर गया। इसके बाद आरोपी बिरसा ने उमेश के सिर, गले और चेहरे पर सब्बल से घोंप-घोंप कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद उसके शरीर को हिला-डुलाकर इत्मीनान किया कि उमेश की मौत हो गई है। इसके बाद उसने कंधे पर शव को उठाकर रेल पटरी के किनारे रख दिया। घटनास्थल के पास के एक गड्ढे में उसने सब्बल और खून लगे कपड़ों को धोया। फिर नहाया और जावनी के घर जाकर सब्बल को उसके घर की फूस की छत पर रख दिया। -
मैनपुर। उत्तरप्रदेश के मैनपुर क्षेत्र के गांव छिबकरिया निवासी ममता देवी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि अवैध संबंध के शक में पति ने ही उसकी हत्या की थी। पुलिस ने घटना का राजफाश कर आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सीओ भोगांव अमर बहादुर ने इसकी पुष्टि की है।
सीओ भोगांव अमर बहादुर ने बताया कि छिबकरिया निवासी ममता देवी का शव पांच अक्टूबर को फंदे पर लटका मिला था। ममता देवी के पति का आरोप था कि गांव के निवासी रिकू द्वारा ममता के साथ छेडख़ानी की जाती थी। इसी से परेशान होकर ममता ने खुदकुशी की है। घटना की रिपोर्ट रिकू के खिलाफ छेडख़ानी और खुदकुशी के लिए विवश करने के आरोप में दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि ममता की गला घोटकर हत्या की गई है। पुलिस ने अपनी छानबीन को आगे बढ़ाया तो ममता के पति आरोपी रामशरन के खिलाफ सुबूत मिलने शुरू हो गए। रविवार को पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
सीओ भोगांव अमर बहादुर ने बताया कि आरोपित ने स्वीकार किया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के रिकू के साथ अवैध संबंध हैं। उसने पत्नी को हिदायत दी थी कि वह रिकू से बातचीत न करें, लेकिन पत्नी पर इसका कोई असर नहीं पड़ा तो उसने पत्नी की हत्या करने का निर्णय लिया। घटना वाले दिन उसने पत्नी की हत्या करने के बाद घटना को खुदकुशी दर्शाने के इरादे से खुद ही फंदे पर लटका दिया था। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। -
वायरल वीडियो में ऐसा भी...
कहते हैं कि लड़की की जब शादी तय होती है तो वह बेहद इमोशनल हो जाती है। अपने परिवार के प्रति प्रेम देखकर लड़की अपना घर छोड़कर नहीं जाना चाहती। हालांकि, जब शादी में विदाई का वक्त आता है तो परिवार से विदा लेते हुए दुल्हन फूट-फूटकर रोती है, उसे देखकर सभी की आंखें नम हो जाती है। फिलहाल, इससे उलट एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन नहीं दूल्हा फूट-फूटकर रो रहा है।
इंटरनेट पर वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन अपनी शादी वाले दिन एंट्री लेती है और अपनी खुशी जाहिर करने लिए खुशी से झूमकर नाचने लगती है। दुल्हन को देखने ही दूल्हे के आंख में आंसू आ जाता है। इमोशनल होकर दूल्हा अपनी दुल्हन को टकटकी निगाह से देखता ही रहता है। कुछ देर तक देखने के बाद वह रोने लग जाता है। दूल्हे के दोस्तों ने जब उसे रोते हुए देखा तो उसके करीब आकर हंसाने की कोशिश करने लगे।
दूल्हा लगातार रोता रहा, लेकिन अचानक जब दुल्हन ने देखा तो वो उसे मनाने के लिए उसके हाथ पकड़ लिए। फिर उसके आंसुओं को पोछा और फिर उसके साथ डांस करने लगी। यह देखकर वहां खड़े लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई. इंटरनेट पर वायरल होने वाले वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर विटी वेडिंग नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया, इसे लोगों ने खूब लाइक किया। -
चंडीगढ़। हरियाणा के करनाल में रविवार को लापरवाही से गाड़ी नहीं चलाने के बारे में बार-बार बोले जाने से आक्रोशित 20 वर्षीय युवक ने पांच लोगों को टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि करनाल के निलोखड़ी में शुक्रवार को एक शादी थी और जब यह घटना हुई तो कुछ मेहमान एक घर के बाहर खड़े थे। आरोपी ने अपनी कार इन लोगों पर चढ़ा दी जिससे दो लोगों की मौत हो गयी और तीन घायल हो गए। बुटाना के एसएचओ कंवर सिंह ने फोन पर बताया कि यह युवक अकसर लापरवाही से गाड़ी चलाता था और इलाके के निवासियों ने कई बार उसे सावधानी से गाड़ी चलाने को कहा था। उन्होंने बताया, ‘‘वह इस बात से गुस्सा हो गया। आरोपी अमन की आयु 20 वर्ष के आसपास है। शिकायत के अनुसार उसने लोगों पर अपनी कार चढ़ा दी जो घर के बाहर खड़े थे। घटना में 40 वर्ष की आयु के आसपास की एक महिला और 50 वर्ष से अधिक उम्र के एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य लोगों को चोटें आयी हैं।'' सिंह ने कहा, ‘‘आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वह फरार है और हम उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं। -
मथुरा (उत्तर प्रदेश) ।जनपद में दिल्ली से रायबरेली जा रही एक कार ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर छाता कोतवाली क्षेत्र में सड़क पर खड़े एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में माता-पिता और पुत्री सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। छाता कोतवाली के प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि मरने वालों की पहचान धर्मेंद्र, उनकी पत्नी लक्ष्मी, बेटी मोहिनी और भांजी कुसुम के रूप में हुई है। वहीं हादसे में धर्मेन्द्र का बेटा अनिरुद्ध, साले अनीश, भांजा मोहित और पूजा बुरी तरह घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुई पूजा की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-
नागपुर । महाराष्ट्र में यहां एक मंदिर के प्रवेश द्वार पर ड्यूटी के दौरान 53 वर्षीय महिला पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मृतक महिला की पहचान वर्षा खोबरागडे के रूप में हुई है जो नवरात्रि उत्सव के लिए कोरडी देवी मंदिर के द्वार पर बंदोबस्त ड्यूटी में तैनात थीं। वह अजनी पुलिस थाने में कार्यरत थीं। खोबरागडे की तबीयत खराब हो गयी और शनिवार सुबह करीब नौ बजे वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
- क्योंझर । ओडिशा विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक मोहन चरण माझी की कार पर रविवार को क्योंझर जिले में अज्ञात हमलावरों ने बम फेंके, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि माझी और उनके सुरक्षा अधिकारी घटना में घायल नहीं हुए। हालांकि, उनकी कार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने कहा कि धमाका क्योंझर कस्बा थानांतर्गत मंडुआ इलाके में हुआ, जब भाजपा विधायक श्रमिक संघ की बैठक में भाग लेकर घर लौट रहे थे। माझी ने प्राथमिकी दर्ज कराई और आरोप लगाया कि मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनके वाहन पर दो देसी बम फेंके। अधिकारी ने कहा कि विधायक और उनके सुरक्षा अधिकारी ने दोनों व्यक्तियों का पीछा किया, लेकिन वे वहां से भाग गए। आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले तथा क्योंझर से विधायक माझी ने कहा, ''मैं बैठक में भाग लेकर घर लौट रहा था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति मेरी कार के आगे आए और मेरे वाहन पर दो बम फेंके। यह घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 50 मिनट पर हुई।'
- नोएडा । नकली पुलिसकर्मी बनकर तीन बदमाशों ने एक व्यक्ति से कथित तौर पर 50 हजार रुपये लूट लिए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर थाना कासना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बरेली निवासी सतीश चंद्र गुप्ता ग्रेटर नोएडा के कासना में अपने रिश्तेदार के घर आए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि गुप्ता कासना बस स्टैंड पर खड़े थे तभी उन्हें कुछ लोगों ने अपनी कार में बैठा लिया और कुछ दूर जाने के बाद खुद को पुलिसकर्मी बता कर उसके बैग की तलाशी ली और गुप्ता से 50हजार रुपए ले लिए। पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है।
- हैदराबाद। तेलंगाना के जोगुलम्बा गडवाल जिले में एक घर की दीवार गिरने से दंपति और उनके तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना कोठापल्ली गांव में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को हुई। ग्रामीणों ने सुबह इस घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि झोपड़ी के भीतर की एक दीवार उस समय गिर गई, जब परिवार के सातों सदस्य सो रहे थे। घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दो अन्य बच्चों को वहां से बाहर निकाला गया। इन बच्चों को मामूली चोटें आई हैं और इन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी से जब यह पूछा गया कि क्या दीवार बारिश की वजह से गिरी तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है, दीवार प्रत्यक्ष तौर पर जर्जर स्थिति में थी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कृषि राज्य मंत्री सिंगीरेड्डी निरंजन रेड्डी ने मृतकों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। विज्ञप्ति में बताया गया कि अधिकारियों को गांवों में जर्जर स्थिति वाले मकानों और ढांचों की पहचान के निर्देश दिये गए हैं।
- बलिया । जिले के कोतवाली शहर क्षेत्र के पिपरा गांव में शादी से इंकार करने पर एक युवक ने रविवार को 23 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया, ‘‘बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के पिपरा गांव में रविवार दोपहर आरोपी आजम खान (25) अपने सामने घर में रह रही रवीना खातून (23) से मिला, बातचीत की और फिर उसे एक अवैध कट्टे से गोली मार दी। आरोपी आजम ने उसके बाद स्वयं को भी गोली मार ली। मौके पर ही दोनों की मृत्यु हो गई।'' घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्राप्त सूचना के अनुसार, आरोपी आजम का रवीना के साथ प्रेम संबंध था। वह रवीना से शादी करना चाहता था, लेकिन रवीना इसके लिए तैयार नहीं थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी आजम खान ने यह अपराध किया।
- नयी दिल्ली। भारतीय रेल के दक्षिण मध्य मंडल ने पहली बार लंबी दूरी की दो मालगाड़ियों ‘‘त्रिशूल'' और ‘‘गरुड़'' का सफलतापूर्वक परिचालन किया। भारतीय रेलवे ने रविवार को यह जानकारी दी। यह लंबी दूरी की मालगाड़ियों से दोगुना या कई गुना ज्यादा लंबी हैं और इनमें एक बार में बहुत ज्यादा माल की ढुलाई होने से क्षमता की कमी का समाधान होता है। रेलवे ने बताया कि दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) पर पहली ऐसी ट्रेन ‘त्रिशूल' की लंबाई तीन मालगाड़ियों के बराबर है और इसमें 177 डिब्बे हैं। इस मालगाड़ी ने अपना सफर सात अक्टूबर को विजयवाड़ा मंडल के कोंडापल्ली स्टेशन से पूर्वी तट रेलवे के खुर्द मंडल तक के लिए शुरू किया। इसके बाद दक्षिण मध्य रेलवे ने आठ अक्टूबर को गुंटाकल मंडल में रायचुर से सिकंदराबाद मंडल में मेंगलूरू तक ऐसी ही एक और मालगाड़ी ‘गरुड़' को रवाना किया। दोनों मालगाड़ियों में ताप विद्युत संयंत्रों के लिए कोयला की ढुलाई करने के वास्ते ऊपर से खुले हुए डिब्बे हैं। एससीआर भारतीय रेलवे के पांच प्रमुख माल ढुलाई वाले रेलवे में शामिल है। एससीआर की मालगाड़ियां कुछ मुख्य मार्गों जैसे कि विशाखापत्तनम-विजयवाड़ा-गुडुर-रेनीगुंटा, बल्लारशाह-काजीपेट-विजयवाड़ा, काजीपेट-सिकंदराबाद-वाडी और विजयवाड़ा-गुंटूर-गुंटाकल पर चलती हैं।
- जम्मू। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि मोदी सरकार कृषि स्टार्टअप को विशेष प्रोत्साहन दे रही है, क्योंकि इस क्षेत्र में तकनीक के इस्तेमाल और अनुसंधान को बढ़ावा देने से 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के तहत भारत में कृषि और कृषि उत्पादन में क्रांतिकारी बदलाव आया है, जो सरकार की विभिन्न पहलों से स्पष्ट है। सिंह ने यहां एक समारोह में कहा, ‘‘मोदी के नेतृत्व वाली सरकार कृषि स्टार्टअप को विशेष प्रोत्साहन दे रही है। यह मोदी सरकार के तहत भारत में कृषि का सुनहरा दौर है और उनके नेतृत्व में कृषि में तकनीक के इस्तेमाल, अनुसंधान और नवाचार से 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी।'' उन्होंने जम्मू में पांच दिवसीय उत्तर भारत क्षेत्रीय कृषि मेला 2021 के समापन समारोह में कहा कि प्रधानमंत्री भारत में कृषि विकास के लिए गंभीर हैं, जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दो नए मंत्रालयों - जल शक्ति और कौशल विकास तथा नवाचार का गठन कृषि को बढ़ावा देने और 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए किया गया है।
- नयी दिल्ली ।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अभी तक लगाये गए कोविड-19 रोधी टीके की खुराक की कुल संख्या रविवार को 95 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। को-विन पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक, शाम 7 बजे तक टीके की 44 लाख से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। दिन के लिए अंतिम रिपोर्ट देर रात तक संकलन के साथ दैनिक टीकाकरण संख्या बढ़ने की उम्मीद है। स्वास्थ्य कर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को पहले चरण में टीका लगाने के साथ देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था। कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों का टीकाकरण 2 फरवरी से शुरू हुआ था। कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण 1 मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए शुरू हुआ। देश ने 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया। सरकार ने उसके बाद 1 मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीका लगाये जाने की अनुमति देकर अपने टीकाकरण अभियान का विस्तार करने का निर्णय लिया।
- गोड्डा। गोड्डा में पथरगामा थाना क्षेत्र के होपना टोला गांव में रविवार को तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक वाई. एस. रमेश ने बताया कि होपना टोला निवासी मुकेश महतो की बेटी खुशी कुमारी (10), बेटे हर्ष (8) और इसी परिवार के सदस्य कामदेव महतो की बेटी नयन कुमारी (10) की आज गांव के तालाब में स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब कर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पथरगामा के थाना प्रभारी बलिराम रावत ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।-file photo
- नयी दिल्ली। कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में स्कूल बंद होने के 19 महीने बाद, केवल आधे स्कूलों ने कक्षाओं में पढ़ाई फिर से शुरू की है, जबकि लगभग 34 प्रतिशत स्कूल मिश्रित शिक्षण माध्यम यानी कक्षा में बुलाकर और ऑनलाइन दोनों ही तरीकों से पढ़ाई पर निर्भर हैं। कोविड-19 वैश्विक शिक्षा रिकवरी ट्रैकर से यह जानकारी मिली है। इस ट्रैकर को संयुक्त रूप से जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय, विश्व बैंक और यूनिसेफ द्वारा 200 से अधिक देशों में स्कूलों को फिर से खोलने और कोविड-19 के बाद स्वास्थ्य लाभ की योजना बनाने के प्रयासों पर नजर रखकर देशों के निर्णय लेने में सहायता के लिए बनाया गया है। पता लगाए गए आंकड़ों के अनुसार, दुनिया भर में 80 फीसदी स्कूल नियमित सत्रों का संचालन कर रहे हैं। उनमें से, 54 प्रतिशत व्यक्तिगत रूप से शिक्षण की तरफ लौट गए हैं, 34 प्रतिशत मिश्रित शिक्षण पर निर्भर हैं, जबकि 10 प्रतिशत दूरस्थ शिक्षा दे रहे हैं और दो प्रतिशत में किसी तरह से पढ़ाई नहीं हो रही है। ट्रैकर ने उल्लेख किया कि केवल 53 प्रतिशत देश टीकाकरण करा चुके शिक्षकों को प्राथमिकता दे रहे हैं वहीं, विश्व बैंक ने सिफारिश की है कि देशों को स्कूलों को फिर से खोलने से पहले अपनी आबादी या स्कूल के कर्मचारियों को पूरी तरह से टीका लगाने के लिए इंतजार नहीं करना चाहिए। विश्व बैंक की शिक्षा टीम की एक रिपोर्ट में कहा गया, “शिक्षा की बहाली को बढ़ावा देने के लिए, जहां संभव हो, टीकाकरण के लिए शिक्षकों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए लेकिन यह भी मानना चाहिए कि पर्याप्त सुरक्षा कदमों के जरिए टीकाकरण के बिना भी सुरक्षित रूप से स्कूलों को फिर से खोलने के तरीके हैं।” इसने कहा, “यह देखते हुए कि दुनिया भर में फिर से खुले स्कूलों ने आसान एवं तुलनात्मक रूप से किफायती संक्रमण नियंत्रण रणनीतियां जैसे मास्क, वेंटिलेशन और शारीरिक दूरी के साथ स्कूलों में संक्रमण को प्रभावी ढंग से रोका है और यह ध्यान में रखते हुए कि ज्यादातर देशों में व्यापक टीकाकरण आने वाले कई महीनों में संभावित नहीं है और इस कारण स्कूलों को तब तक बंद रखना जब तक कि सभी कर्मचारियों को टीका न लग जाए, यह संक्रमण को कम करने के लिहाज से कोई फायदा नहीं देगा लेकिन बच्चों के लिए यह संभवत: महंगा साबित हो सकता है।'' विश्व बैंक स्कूलों को फिर से खोलने और दुनिया भर में स्कूलों के लंबे समय तक बंद रहने से जुड़े जोखिमों का मूल्यांकन करने की वकालत करता रहा है।
- नयी दिल्ली। जल जीवन मिशन के तहत तकरीबन 43 प्रतिशत ग्रामीण घरों तक नल से जल पहुंचा दिया गया है जबकि छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 100 प्रतिशत घरों में इस सुविधा के माध्यम से जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। आधिकारिक आंकड़े हालांकि बताते हैं कि सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के महज 25 प्रतिशत घरों तक ही नल से जल की आपूर्ति की जा रही है। इन राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में असम (22 प्रतिशत), राजस्थान (20.89 प्रतिशत), लद्दाख (16.32 प्रतिशत), झारखंड (15.12 प्रतिशत), पश्चिम बंगाल (13.48 प्रतिशत), छत्तीसगढ़ (13.17 प्रतिशत) और उत्तर प्रदेश (12.72) शामिल हैं। जल शक्ति मंत्रालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 19,22,49,980 घरों में से 8,31,03,880 घरों में नल से जल पहुंचा दिया गया है और यह आंकड़ा 43.23 प्रतिशत के करीब होता है। इन आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2019 में जल जीवन मिशन आरंभ होने के बाद 5,07,41,042 (26.39 प्रतिशत) घरों में नल से जल पहुंचाया गया है। गोवा, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, पुडुचेरी, दादरा और नागर हवेली, दमन और दीव के अलावा हरियाणा के 100 प्रतिशत घरों में जल की आपूर्ति की जा रही है। जल जीवन मिशन का उद्देश्य वर्ष 2024 तक स्वच्छ व सुरक्षित पेयजल सभी ग्रामीण घरों में नल से पहुंचाना सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह जल जीवन मंत्रालय ने वर्ष के बीच में इस योजना की प्रगति की समीक्षा की थी। हिमाचल प्रदेश के कार्य की प्रगति के दौरान राज्य सरकार ने वर्ष 2022 तक 100 प्रतिशत घरों में नल से जल पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई है। एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार से कहा है कि वह आकांक्षी जिलों को प्राथमिकता दे और बचे हुए गांवों में जल्द से जल्द काम आरंभ करे। पंजाब में जल जीवन मिशन की समीक्षा में यह बात सामने आई कि वह निर्धारित वार्षिक लक्ष्य से आगे है।एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार ने पंजाब को आंकाक्षी जिलों और अत्यधिक प्रदूषित जल वाले रिहायशी इलाकों को प्राथमिकता देने को कहा है। कुल 117 आकांक्षी जिलों के 1,22,33,458 (36.18 प्रतिशत) घर नल से पानी पहुंचाने की सुविधा से जुड़ गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक 7,98,199 यानी 77.45 प्रतिशत स्कूलों और 7,73,848 यानी 69.04 प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों में नल से जल पहुंचाया गया है। आंकड़ों के अनुसार 12 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के 100 प्रतिशत स्कूलों में जबकि 10 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के 75 प्रतिशत स्कूलों तक यह सुविधा पहुंचा दी गई है। झारखंड एकमात्र राज्य है जहां के सिर्फ 17.97 प्रतिशत स्कूलों में ही नल से जल की आपूर्ति सुनिश्चित हो पाई है।
- नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में 21 वर्षीय पत्नी और सास की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान बाबा हरिदास नगर के नारनुम पार्क निवासी महेश के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने घरेलू मामलों के चलते पत्नी निधि और अपनी सास वीरो (55) की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि आरोपी के कब्जे से हथियार बरामद कर लिया गया है और भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।
- ठाणे । महाराष्ट्र के ठाणे जिले में लोगों के एक समूह ने 25 वर्षीय युवक को कथित तौर पर चोर समझकर मार डाला। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। नारपोली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात डेढ़ बजे भिवंडी में हुई। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित रमेश मुरली धर्मा को कथित तौर पर चोर समझकर पकड़ लिया। उसके पिता ऑटो रिक्शा चलाते हैं। लोगों के समूह ने धर्मा को कथित तौर पर लोहे की छड़ों, डंडों से बुरी तरह से पीटा और फिर वे वहां से भाग निकले। अधिकारी ने बताया कि धर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो आरोपियों की पहचान की गई है। हालांकि प्राथमिकी में आरोपियों की संख्या का जिक्र नहीं है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवंडी के सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
-
भोपाल। कभी अपराधी था। किसी की हत्या के बाद कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई। जेल में सजा काटते समय उसका मन बदल गया। उसे ख्याल आया कि वो जेल काटेगा और बाहर पत्नी की जिंदगी नरक से बदतर हो जाएगी। इसी ख्याल में उसने बड़ा फैसला कर लिया। कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी। कोर्ट ने उसकी भावनाओं का ख्याल रखा और पति-पत्नी को अलग कर दिया।
ग्वालियर सेंट्रल जेल के अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि मामला ग्वालियर सेंट्रल जेल के कैदी राजेश का है, जिन्हें स्पेशल वारंट पर हाईकोर्ट की खंडपीठ में तलाक के मामले की सुनवाई के लिए लाया गया था। यह मध्यप्रदेश का पहला ऐसा मामला है, जिनमें जेल में रहते हुए किसी पति ने पत्नी को तलाक दिया है, ताकि पत्नी अपनी जिंदगी जी सके।
ग्वालियर सेंट्रल जेल के अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि राजेश और उनकी पत्नी एक-दूसरे से अलग नहीं होना चाहते थे, लेकिन एक अपराध ने उनकी जिंदगी आंसुओं से भर दी। दोनों की शादी को 11 साल हो चुके थे। जब जेल में रहते राजेश ने पत्नी को तलाक की अर्जी भेजी, तो वो हैरान रह गई। कतई तैयार नहीं हुई। कोर्ट ने मामला काउंसलिंग के लिए भेजा, जहां राजेश ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मैं ताउम्र जेल में रहूंगा और बाहर पत्नी दाने-दाने को मोहताज होगी। नर्क सी जिंदगी भोगेगी। कब तक मेरे लौटने का इंतजार करेगी। मेरी गलती की सजा उसे क्यों मिले। ये दर्द मुझे तिल-तिलकर मारता रहेगा। इसलिए वह चाहता है कि पत्नी उससे तलाक लेकर दूसरी शादी कर अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू करे। अपनी जिंदगी जिए। कोर्ट ने इस भावना का सम्मान करते हुए पत्नी को नए सिरे से जिंदगी शुरू करने की बात कही। काउंसलर ने भी उसे समझाया, जिसके बाद वह रोते-बिलखते हुए तलाक को राजी हुई। इस केस में सबसे खास बात यह रही कि कोर्ट ने दोनों को आपसी समझाइश के लिए छह महीने का कूलिंग पीरियड भी नहीं दिया, जो अक्सर तलाक के मामलों में दिया जाता है। कोर्ट ने तत्काल तलाक मंजूर कर लिया। मामले में जब काउंसलिंग की जा रही थी, तब कभी पत्नी रो रही थी तो कभी पति। दोनों एक दूसरे से बिछडऩा नहीं चाहते थे।
ग्वालियर सेंट्रल जेल के अधीक्षक ने बताया कि उनके यहां सजायाफ्ता कैदी को स्पेशल वारंट पर कोर्ट में पेश किया गया। यहां पर उसके पारिवारिक संबंधी मामले की सुनवाई थी। मामला उसके तलाक का था। पति और पत्नी की काउंसलिंग के बाद कोर्ट से पति और पत्नी का तलाक हो गया। -
मथुरा। मथुरा के थाना छाता क्षेत्र में रविवार की सुबह दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर के डी मेडिकल कॉलेज के समीप हुआ। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए फरीदाबाद के निजी अस्पताल भिजवाया। जबकि मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
थाना छाता प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि राय बरेली निवासी धर्मेद्र किसी आवश्यक काम से गुरुग्राम आये हुए थे। रविवार की तड़के सुबह वह अपनी स्विफ्ट गाड़ी राय बरेली जा रहे थे। यह लोग जैसे ही मथुरा के थाना छाता इलाके के के डी मेडिकल कॉलेज के समीप पहुंचे की तभी इनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराईं। इस हादसे में धर्मेंद्र उम्र 35 वर्ष सहित उनकी पत्नी लक्ष्मी उम्र 31 वर्ष, बहन कुसुमलता 26 वर्ष व मोहिनी 19 वर्ष की मौके पर मौत हो गयी । राय बरेली निवासी धर्मेद्र गाड़ी चला रहे थे। सुबह का समय होने के कारण नींद की झपकी लगी और गाड़ी अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। जिसकी बजह से 4 लोगों की मौत हो गयी जबकि हादसे में धर्मेद्र का साला अनीस , बेटा अनिरुद्ध, मोहित व साली पूजा गम्भीर रूप से घायल हो गए।
थाना छाता प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक में फंसी कार को क्रेन की मदद से निकाला। इसके बाद पुलिस ने हादसे में घायलों को पहले के डी मेडिकल कॉलेज भेजा जहां हालत गम्भीर होने पर बेहतर इलाज के लिए फरीदाबाद रैफर कर दिया। वहीं मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना छाता प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि फिलहाल ट्रक को कब्जे में ले लिया है परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। -
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शनिवार रात को व्यापारी पर हमला कर तीन बदमाश 2.40 लाख रुपये और लैपटॉप लूटकर फरार हो गये। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे आढ़त व्यापारी राजीव अग्रवाल अपने घर सिविल लाइंस स्थित पीएनबी के निकट पहुंचे थे, तभी तीन बदमाशों ने उनके सिर पर किसी चीज से हमला किया और 2.40 लाख रुपये और लैपटॉप लूटकर फरार हो गये। पुलिस ने बदमाशों की तलाश मे तीन टीमें लगाई हैं।
-
नयी दिल्ली । ई-कॉमर्स कंपनियों ने त्योहारी सप्ताह के पहले चार दिनों में लगभग 2.7 अरब डॉलर की बिक्री की। यह आंकड़ा 4.8 अरब डॉलर का सकल माल मूल्य अंक हासिल करने की राह पर हैं। सलाहकार कंपनी रेडसीर ने शनिवार को यह जानकारी दी। रेडसीर कंसल्टिंग ने पिछले महीने अनुमान लगाया था कि त्योहारी बिक्री के पहले सप्ताह के दौरान ऑनलाइन मंचों का सकल माल मूल्य सालाना आधार पर 30 प्रतिशत बढ़कर 4.8 अरब डॉलर हो जाएगा। रेडसीर ने अपनी 'मिड-फेस्टिव चेक इन' रिपोर्ट में कहा, "अक्टूबर के पहले सप्ताह (दो से पांच अक्टूबर) के त्योहारी सीजन में ई-कॉमर्स मंचों ने लगभग 2.7 अरब डॉलर की बिक्री की। यह आंकड़ा 4.8 अरब डॉलर का सकल माल मूल्य अंक हासिल करने की राह पर हैं।" सलाहकार कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कैलेंडर वर्ष 2020 में त्योहारी सप्ताह के पहले चार दिनों में हुई बिक्री त्योहारी सप्ताह की कुल बिक्री का 63 प्रतिशत हिस्सा रहा। यह हिस्सा इस वर्ष 57 प्रतिशत रहा। बिक्री के पहले चार दिनों के दौरान स्मार्टफोन ने सकल माल मूल्य में लगभग 50 प्रतिशत का योगदान दिया।
-
मेदिनीनगर। झारखंड के गढ़वा जिले में एक राष्ट्रीयकृत बैंक में कार्यरत 47 वर्षीय शाखा प्रबंधक शनिवार को अपने किराए के घर में मृत मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने बताया कि बैंककर्मी बिहार के भागलपुर के रहने वाले थे। बैंककर्मी का शव नगर उंटारी थाना क्षेत्र में उनके घर में पंखे से लटका पाया गया। अधिकारी ने बताया कि मामला तब प्रकाश में आया जब बैंककर्मी की पत्नी ने पति का मोबाइल फोन बंद होने पर मकान मालिक को फोन किया, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि जब दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया गया तो घर में और कोई नहीं था। अधिकारी ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।



























.jpg)