- Home
- देश
-
नयी दिल्ली। भारत और डेनमार्क अपनी महत्वाकांक्षी ‘हरित रणनीतिक साझेदारी' के क्रियान्वयन के लिए पांच साल की एक संयुक्त कार्य योजना पर शनिवार को सहमत हुए तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डेनमार्क की उनकी समकक्ष मेटे फ्रेडरिक्सन के बीच लंबी वार्ता के बाद हरित प्रौद्योगिकी में सहयोग बढ़ाने के लिए चार समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये। वार्ता में, भारत ने 1995 में पुरूलिया में हथियार गिराये जाने के मामले के मुख्य आरोपी किम डेवी के प्रत्यर्पण का मुद्दा उठाया और यह सहमति बनी कि इस विषय में कानूनी प्रकिया को अवश्य आगे बढ़ना चाहिए। विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) रीनत संधू ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘‘यह मुद्दा उठाया गया और हमारे बीच यह सहमति बनी कि कानूनी प्रक्रिया को अवश्य आगे बढ़ना चाहिए तथा दोनों देश इस पर काम कर रहे हैं।'' कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करने के अलावा दोनों प्रधानमंत्रियों ने अफगानिस्तान में स्थिति सहित समकालीन क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया और अफगान लोगों को समर्थन जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। संधू ने कहा कि दोनों पक्षों ने समावेशिता, आतंकवाद रोधी गारंटी और अफगानिस्तान में मानवाधिकारों के सम्मान का पर जोर दिया तथा डेनिश प्रतिनिधिमंडल ने देश (अफगानिस्तान) में स्थिति और वहां से पनप सकने वाले आतंकवाद के खतरे के बारे में भारत की चिंताओं पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों का मानना है कि वैश्विक समुदाय को अफगानिस्तान के प्रति एक सामूहिक रुख रखना चाहिए। संधू ने कहा कि दोनों पक्ष पिछले साल अंतिम रूप से दी गई ‘‘हरित रणनीतिक साझेदारी'' के क्रियान्वन को लेकर 2021 से 2026 तक के लिए एक संयुक्त कार्य योजना पर सहमत हुए। हरित साझेदारी को दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच एक वर्चुअल बैठक में अंतिम रूप दिया गया था। इसका उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण, अर्थव्यवस्था, जलवायु परिवर्तन और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सहयोग को विस्तारित करने के लिए एक ढांचा बनाना है। वार्ता के बाद मोदी ने एक प्रेस बयान में कहा, ‘‘एक साल पहले, हमारी वर्चुअल बैठक में हमने भारत और डेनमार्क के बीच हरित रणनीतिक साझेदारी स्थापित करने के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया था। यह दोनों देशों की दूरदृष्टि और पर्यावरण के लिए सम्मान को प्रदर्शित करता है।'' उन्होंने कहा कि यह साझेदारी इस बात का उदाहरण है कि किस तरह से सामूहिक प्रयास और प्रौद्योगिकी के जरिए पर्यावरण का संरक्षण करते हुए हरित विकास के लिए काम किया जा सकता है। मोदी ने कहा, ‘‘आज हमने न सिर्फ इस साझेदारी के तहत की गई प्रगति की समीक्षा की, बल्कि निकट भविष्य में जलवायु परिवर्तन पर सहयोग बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। इस संदर्भ में यह बड़ी खुशी की बात है कि डेनमार्क अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का सदस्य बना है। इसने हमारे सहयोग को एक नया आयाम दिया है।'' फ्रेडरिक्सन ने अपने संबोधन में हरित प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए मोदी की सराहना की और उन्हें ‘‘विश्व के लिए प्रेरणा'' करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे गर्व है कि जब बहुत महत्वाकांक्षी लक्ष्य होते हैं तो डेनमार्क के समाधान प्रमुख भमिका निभाते हैं और मेरा मानना है कि आप बाकी दुनिया के लिए प्रेरणा हैं। जब 10 लाख परिवारों के लिए स्वच्छ पानी और पवन ऊर्जा सहित नवीकरणीय ऊर्जा की बात होती है तो आपने कई महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किए हैं।'' दोनो पक्षों ने स्मार्ट जल संसाधन प्रबंधन और कृषि में सहयोग तेजी से बढ़ाने पर सहमत होने के अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र मे भी एक नयी साझेदारी का फैसला किया। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमने एक नयी साझेदारी की शुरुआत की है। भारत में कृषि उत्पादकता और किसानों की आय बढ़ाने के लिए, कृषि सम्बंधित प्रौद्योगिकी में भी हमने सहयोग करने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत, खाद्य सुरक्षा, कोल्ड चेन, खाद्य प्रसंस्करण, खाद, मत्स्य जैसे क्षेत्रों की प्रौद्योगिकी पर काम किया जायेगा।'' उन्होंने वार्ता को उपयोगी करार देते हुए कहा, ‘‘हम स्मार्ट जल संसाधन प्रबंधन, ‘अपशिष्ट से सर्वश्रेष्ठ, और सक्षम आपूर्ति श्रृंखला जैसे क्षेत्रों में सहयोग करेंगे।'' दोनों पक्षों ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जलवायु परिवर्तन और कौशल विकास के क्षेत्रों में भी चार समझौते किए। फ्रेडरिक्सन आज सुबह भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचीं जहां विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने उनकी आगवानी की । फ्रेडरिक्सन ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता से पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने फ्रेडरिक्सन से भेंट की। जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘भारत की पहली यात्रा पर डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन का स्वागत है।'' फ्रेडरिक्सन, 9 से 11 अक्टूबर तक भारत की यात्रा पर आई हैं।
दोनों पक्षों के बीच तीन वाणिज्यिक समझौतों की भी घोषणा की गई, जिनमें हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर विकसित करने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज और स्टीस्डल फ्यूल टेक्नोलॉजी के बीच एक समझौता ज्ञापन भी शामिल है। मोदी के साथ वार्ता के बाद डेनिश प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की।
भारत और डेनमार्क के बीच मजबूत व्यापार और निवेश संबंध हैं। 200 से अधिक डेनिश कंपनियां भारत में मौजूद हैं और 60 भारतीय कंपनियों की डेनमार्क में मौजूदगी है। -
नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा अस्पताल में काम करने वाले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बीटा-2 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान शारदा अस्पताल में काम करने वाले आशीष बहादुर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को जब आशीष ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो उसका साथी हरिओम कुमार उसके घर गया तो अंदर से कुंडी बंद थी। आशीष फोन नहीं उठा रहा था। सिंह ने बताया कि कुमार स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर गया तो आशीष आत्महत्या कर चुका था।
-
नयी दिल्ली।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू के साथ विचार-विमर्श करके शनिवार को कई विभागों संबंधित संसद की स्थायी समितियों का पुनर्गठन किया। भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी को कार्मिक, लोक शिकायत, विधि एवं न्याय संबंधी संसदीय समिति का प्रमुख बनाया गया है। उन्होंने भूपेंद्र यादव का स्थान लिया है जो कुछ महीने पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हुए । राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता आनंद शर्मा गृह मामलों संबंधी संसदीय समिति की अध्यक्षता करते रहेंगे और जयराम रमेश भी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन संबंधी समिति के अध्यक्ष बने रहेंगे। कांग्रेस के लोकसभा सदस्य शशि थरूर सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। लोकसभा और राज्यसभा के सचिवालयों की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, साल 2021-22 के लिए समितियों का पुनर्गठन 13 सितंबर से प्रभावी रहेगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल के पिछले फेरबदल के समय मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद वित्त मामलों की संसदीय समिति में सदस्य बने हैं तो पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कार्मिक, लोक शिकायत, विधि एवं न्याय संबंधी संसदीय समिति में बतौर सदस्य शामिल किए गए हैं। पूर्व प्रधान न्यायाधीश और राज्यसभा सदस्य रंजन गोगोई को सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी समिति में सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है तो भाजपा की लोकसभा सदस्य साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रेल संबंधी समिति में सदस्य बनाया गया है। वाईएसआर कांग्रेस के पार्टी के विजयसाई रेड्डी को एक बार फिर से वाणिज्य संबंधी स्थायी समिति का प्रमुख बनाया गया है तो समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी समिति, टीआरएस नेता के. केशव राव उद्योग संबंधी समिति, द्रमुक नेता कनिमोई रसायन एवं उर्वरक संबंधी समिति और जदयू के राजीव रंजन सिंह ऊर्जा संबंधी समिति की अध्यक्षता करेंगे। तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय खाद्य, उपभोक्ता और जन वितरण संबंधी समिति के अध्यक्ष बने रहेंगे तो बीजू जनता दल के बी. भर्तृहरि महताब श्रम संबंधी समिति की अगुवाई करेंगे। दूसरे विभागों से संबंधित समितियों के प्रमुख नहीं बदले गए हैं। ज्यादातर समितियों की अध्यक्षता भाजपा सांसद कर रहे हैं। हर साल विभागों से संबंधित 24 स्थायी समितियों का गठन किया जाता है। हर समिति में लोकसभा से 21 सदस्य और राज्यसभा से 10 सदस्य होते हैं। -
नयी दिल्ली। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर निकट भविष्य में भारतीय खेलों की बेहतरी के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की बड़ी भूमिका चाहते हैं। भारत ओलंपिक और पैरालंपिक में अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बाद बुलंदियों पर है। ठाकुर ने यहां शनिवार को कहा, ‘‘पहला मुद्दा एक खेल संस्कृति का निर्माण करना है। यह खेलों में लोगों की भागीदारी से लेकर लोगों के मुहिम बनाने के बारे में है। इस तरह की भावनाओं को बढ़ावा देना बहुत महत्वपूर्ण है।'' उन्होंने कहा, ‘‘ जिस तरह से प्रधानमंत्री खिलाड़ियों के साथ जुड़ रहे हैं और उन्हें प्रोत्साहित कर रहे है, उससे मुझे लगता है कि यह शुरू हो गया है। वह प्रतियोगिता से पहले उन्हें प्रोत्साहित करते है और उसके बाद भी उनसे मिलते है, जो बहुत महत्वपूर्ण है।'' ठाकुर ने कहा, ‘‘ तोक्यो ओलंपिक से पहले समय काफी मुश्किल था। हम कोविड-19 महामारी के कारण परेशानी में थे। स्थानीय स्तर और वैश्विक स्तर पर खिलाड़ियों को अभ्यास का मौका देना आसान नहीं था।'' ठाकुर ने अपने पूर्ववर्ती किरेन रीजीजू को तोक्यो खेलों में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
ठाकुर ने कहा, ‘‘आप देख सकते हैं कि ओलंपिक के दौरान और ओलंपिक के बाद, हम दोनों के बीच समन्वय है। मुझे लगता है कि भविष्य में केंद्र (सरकार), राज्य (सरकार), राष्ट्रीय खेल संघों , शैक्षणिक संस्थानों द्वारा एक बड़ी भूमिका निभाई जानी है।'' रीजीजू ने एक बार फिर से दोहराया कि भारत को एक खेल महाशक्ति बनने के लिए खेल संस्कृति विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यूरोप और अमेरिका का कोई भी देश खेल पर भारत जितना खर्च नहीं करता है।
उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे देश में एक बहुत बड़ी गलतफहमी है, इससे पहले कि मैं खेल मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया था तब हर कोई सरकार से खेल की देखभाल की उम्मीद कर रहा था। धारणा यह थी कि एथलीट परेशान हैं लेकिन सरकार चिंतित नहीं है या वह पर्याप्त ध्यान नहीं दे रही है।'' उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप यूरोप या अमेरिका को देखें, तो कोई भी सरकार उतना पैसा खर्च नहीं करती है जितना भारत सरकार खेलों पर करती है। सरकार को स्टेडियम और बुनियादी ढांचे का निर्माण नहीं करना चाहिए, इसे और अधिक पेशेवर तरीके से प्रबंधित करने की आवश्यकता है। -
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के दूरदराज क्षेत्रों में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना करते हुए उन्हें ‘‘सलाम'' किया प्रधानमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की ओर से किए एक ट्वीट का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि विश्व का सबसे बड़ा एवं सबसे तेज टीकाकरण अभियान इन स्वास्थ्य कर्मियों के परिश्रम के कारण ही आज सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है जो दुर्गम क्षेत्रों में भी बड़ा जोखिम उठा कर टीका लगाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश को सुरक्षित करने में इनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।
प्रधानमंत्री ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘देश के हर नागरिक का टीकाकरण सुनिश्चित करने में लगे सभी हितधारकों की ओर से किए जा रहे शानदार प्रयासों का यह महज एक उदाहरण है। भारत में टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में जुटे सभी लोगों को सलाम। -
नयी दिल्ली। देश में शनिवार तक कोविड-रोधी टीके की 94.62 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि शनिवार शाम सात बजे तक टीके की 60,66,412 खुराक दी गईं और देर रात तक पूरे आंकड़े प्राप्त होने के बाद दैनिक टीकाकरण की इस संख्या में इजाफा हो सकता है। मंत्रालय ने कहा कि देश में सबसे संवेदनशील जनसंख्या समूहों को कोविड-19 से बचाने के एक जरिये के तौर पर टीकाकरण कवायद की नियमित रूप से समीक्षा और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जा रही है। गौरतलब है कि देश में इस वर्ष 16 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण के साथ अभियान के पहले चरण की शुरुआत हुई थी। उसके बाद से प्राथमिकता के आधार पर पात्र लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।
-
जयपु। राजस्थान पुलिस ने शनिवार की देर रात को राजधानी जयपुर में एक विशेष अभियान के तहत 145 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया और उनसे 68 वाहन, हथियार, मादक पदार्थ एवं अवैध शराब बरामद किये। जयपुर के पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि इस विशेष अभियान में पांच पुलिस उपायुक्त, 12 सहायक पुलिस उपायुक्त, 20 पुलिस उपाधीक्षक, 74 पुलिस निरीक्षक व 2487 कांस्टेबल शामिल थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शहर के चारों जिलों में 341 स्थानों पर एक साथ दबिश दी। श्रीवास्तव ने कहा कि इस सिलसिले में चारों जिलों में 21 मामले दर्ज किए गए और 145 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों से अभी पूछताछ जारी है। - नयी दिल्ली । नेशनल मेडिसिनल प्लांट बोर्ड (एनएमपीबी) ने औषधीय पौधों के लिए गुणवत्तापूर्ण पौधारोपण सामग्री के उत्पादन को बढ़ावा देने के वास्ते हिमाचल प्रदेश के पालमपुर स्थित हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएचबीटी) से हाथ मिलाया है। आयुष मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक आयुष मंत्रालय के तहत स्थापित एनएमपीबी औषधीय पौधों के व्यापार,निर्यात, संरक्षण और उपज बढ़ाने के लिए नीतियों एवं कार्यक्रमों में सहयोग करने की दिशा में काम करता है। बयान में कहा गया है कि दोनों संस्थानों ने एनएमपीबी द्वारा चिह्नित औषधीय पौधों और जड़ी बूटियों के लिए गुणवत्तापूर्ण पौधारोपण सामग्री (क्यूपीएम) के विकास को बढ़ावा देने तथा दुर्लभ प्रजातियों एवं अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में उगाये जाने वाले औषधीय पौधों सहित विभिन्न जलवायु क्षेत्रों के अनुकूल औषधीय पौधों के क्यूपीएम विकास, प्रोत्साहन, संरक्षण और उपज के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया।
- पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर में प्रशासन ने शनिवार को अपने संशोधित आदेश में कहा कि कॉलेज, कोचिंग और प्रशिक्षण संस्थान 12 अक्टूबर से फिर से खोले जाएंगे। इससे पहले, पुणे नगर निगम ने शुक्रवार को जारी अपने आदेश में कहा था कि कॉलेजों में 11 अक्टूबर से छात्रों को कक्षा में उपस्थित होकर पढ़ाई करने की अनुमति रहेगी। हालांकि, कक्षा में वही छात्र और कर्मचारी कॉलेज में जा सकते हैं जिन्हें कोविड-रोधी टीके की दोनों खुराक लग चुकी हैं। पुणे नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त रविंद्र बिनवाडे ने संशोधित आदेश में कहा कि सभी कॉलेज, कोचिंग और प्रशिक्षण संस्थान 12 अक्टूबर से फिर से खोले जायेंगे।
- नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भारतीय अंतरिक्ष संघ (आईएसपीए) की शुरुआत करेंगे। आईएसपीए अंतरिक्ष और उपग्रह कंपनियों का प्रमुख उद्योग संघ है, जो भारतीय अंतरिक्ष उद्योग की सामूहिक आवाज बनने की आकांक्षा रखता है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में शनिवार को कहा गया कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अंतरिक्ष उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ संवाद भी करेंगे। पीएमओ ने कहा कि आईएसपीए संबंधित नीतियों की हिमायत करेगा और इसके साथ ही सरकार एवं उसकी एजेंसियों सहित भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र के सभी हितधारकों के साथ अपना जुड़ाव सुनिश्चित करेगा। पीएमओ के मुताबिक प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत' दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए आईएसपीए भारत को आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से उन्नत और अंतरिक्ष क्षेत्र में एक अग्रणी देश बनाने में मदद करेगा। आईएसपीए का प्रतिनिधित्व अंतरिक्ष और उपग्रह प्रौद्योगिकियों में उन्नत क्षमताएं रखने वाली प्रमुख देशी कंपनियों के साथ-साथ वैश्विक कंपनियां भी करती हैं। आईएसपीए के संस्थापक सदस्यों में लार्सन एंड टुब्रो, नेल्को (टाटा ग्रुप), वनवेब, भारती एयरटेल, मैपमायइंडिया, वालचंदनगर इंडस्ट्रीज और अनंत टेक्नोलॉजी लिमिटेड शामिल हैं। इसके अन्य प्रमुख सदस्यों में गोदरेज, ह्यूजेस इंडिया, अजिस्ता-बीएसटी एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड, बीईएल, सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स, मैक्सार इंडिया शामिल हैं।
- राजकोट। गुजरात के राजकोट शहर में शनिवार को 28 साल की एक महिला ने घरेलू कलह के चलते अपने दो बच्चों को कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया और उसके बाद खुद भी आत्मदाह कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। कुवादवा पुलिस थाने के निरीक्षक एन एन चूड़ासामा ने बताया कि यह घटना शहर के नकरावाडी इलाके में आज सुबह हुयी। उन्होंने बताया कि महिला दयाबेन देदानिया ने खुद पर और अपने दोनों बेटों पर केरोसीन तेल छिड़क कर आग लगा दी। उन्होंने बताया कि दयाबेन, उसके दोनों बेटों मोहित (7) तथा धवल (4) की झुलस कर मौत हो गयी ।पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘महिला दो कमरे के मकान में अपने दो बच्चों, पति, सास और देवर के साथ रहती थी। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त घर के दोनों पुरूष सदस्य काम पर गये थे और महिला (मृतका) की सास महिला वाशरूम में थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।-file photo
- नयी दिल्ली। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के पर्वतारोहियों ने पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में स्थित दो पर्वत चोटियां फतह की हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। ये पर्वत चोटियां 6.250 मीटर और 6,099 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं और छह अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम सेक्टर के आईटीबीपी महानिरीक्षक लहारी दोरजी ल्हाटू के नेतृत्व में 20 पर्वतारोहियों के एक दल ने इस पर फतह किया। पर्वतारोहियों में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीपीबी) की चार महिला कर्मी और लद्दाख पुलिस के कर्मी भी हैं। अभियान दल को 28 सितंबर को लेह से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।आईटीबीपी के एक प्रवक्ता ने बताया कि बल ने 6,250 मीटर ऊंचे पर्वत की चोटी का नाम एक पर्वतारोही सैनिक की याद में ‘नूर्बु वांगडस' शिखर रखा। लद्दाख से संबंध रखनेवाले दिवंगत हेड कांस्टेबल नूर्बु वांगडस की उत्तराखंड में पर्वत चोटी गंगोत्री-1 की चढाई के दौरान हिमस्खल की चपेट में आने से अक्टूबर, 2019 में मौत हो गई। आईटीबीपी का गठन 1962 में चीन के आक्रमण के बाद किया गया और अब तक यह बल 223 सफल पर्वतारोहण अभियान पूरा कर चुका है।
- लखनऊ। ओबे कैब्स ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कदम रखते हुए अपनी सेवाओं का विस्तार किया। कंपनी के संस्थापक संजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी सेवाओं को लखनऊ में भी शुरू करने की घोषणा करते हुए बताया कि ओबे कैब्स प्रतिद्वंद्वी सेवाओं के मुकाबले ज्यादा किफायती है। उन्होंने बताया, ‘‘कंपनी कोलकाता, गुवाहाटी, जोरहाट, बुलंदशहर, बिलासपुर, कोरबा और धुबरी शहरों में अपनी सेवाएं पहले ही दे रही है। नवंबर में ओबे कैब्स की सेवाएं गुजरात के पांच शहरों... अहमदाबाद, गांधीनगर, राजकोट, सूरत और वडोदरा में भी शुरू करने की तैयारी है।'' कुमार ने दावा किया कि कंपनी की स्थापना टैक्सी ड्राइवरों को बेहतर वित्तीय और आय के अवसर प्रदान करने के लिए की गई थी। ओबे कैब्स ने स्टार्ट-अप इंडिया योजना के तहत भारत की दूसरी सबसे बड़ी टैक्सी एग्रीगेटर कंपनी के रूप में अपनी जगह बनाई है।
- प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे ने जून, 2022 तक अपने रेलमार्ग का पूरी तरह से विद्युतीकरण करने का लक्ष्य रखा है। उत्तर-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अप्रैल-सितंबर, 2021 में कुल 238 ट्रैक किलोमीटर का विद्युतीकरण किया गया। यहां सूबेदारगंज में उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने बताया कि उत्तर-मध्य रेलवे का कुल 6,150 किलोमीटर ट्रैक विद्युतीकृत किया जा चुका है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उत्तर-मध्य रेलवे के माल लदान निष्पादन के बारे में प्रमोद कुमार ने बताया कि इस दौरान माल लदान 45 लाख टन रहा, जबकि बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 39.6 लाख टन था। उन्होंने बताया कि बीती तिमाही में माल भाड़े से आय 9.6 प्रतिशत बढ़कर 453.24 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 413.6 करोड़ रुपये था। सवारी ट्रेनों के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना का प्रकोप घटने के साथ उत्तर-मध्य रेलवे में लगभग 96 प्रतिशत मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू कर दिया गया है। प्रतिबद्ध ढुलाई गलियारे में न्यू भाऊपुर-न्यू खुर्जा खंड पर 7,000 से अधिक मालगाड़ियां चलाई जा चुकी हैं।'' उत्तर-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने बताया कि अब तक विभिन्न स्थानों पर 11.03 मेगावॉट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। वर्ष 2021-22 में सितंबर तक 67 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया गया, जोकि बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि के 60 लाख यूनिट उत्पादन से 12 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने बताया, ‘‘उत्तर-मध्य रेलवे ने 2021-22 के लिए 1.3 करोड़ यूनिट सौर ऊर्जा पैदा करने का लक्ष्य रखा है जिससे लगभग पांच करोड़ रुपये की बचत होगी और 11,000 टन से अधिक कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी।
- हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा कस्बे में वायु सेना का फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को धोखा देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हरदा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह वर्धमान ने शनिवार को बताया कि हरदा के पीलिया खाल क्षेत्र निवासी आरोपी पिंकेश कैथवास के खिलाफ शुक्रवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 419 तथा अन्य संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना में अधिकारी के तौर पर भर्ती होने का दावा करने के बाद हरदा शहर में स्थानीय नेताओं और प्रमुख नागरिकों द्वारा शहर में तीन अक्टूबर को उसका गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा वर्दी पहने युवक का जुलूस भी निकाला गया हालांकि युवक का वायुसेना में भर्ती होने का दावा झूठा निकला। वायुसेना के नागपुर कार्यालय ने उसकी भर्ती से इंकार किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को स्थानीय समाचार पत्रों ने व्यापक रुप से प्रकाशित किया और सोशल मीडिया पर भी इसकी काफी चर्चा हुई। वर्धमान ने कहा, ‘‘ इसके बाद हमें नागपुर से एक फोन आया और बाद में भारतीय वायु सेना से एक पत्र भी मिला कि इस युवक को किसी पद पर नियुक्त नहीं किया गया है।'' उन्होंने कहा कि वायुसेना का पत्र मिलने के बाद युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्वागत रैली कैथवास के गांव से हरदा के घंटाघर तक निकाली गई थी। इसमें देशभक्ति के गीत बजाए गए और लोगों ने उसका माल्यार्पण कर स्वागत किया।
- दीफू। असम के कार्बी आंगलोंग जिले के खटखटी इलाके में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 2.5 करोड़ रुपये मूल्य की लगभग 339.2 ग्राम हेरोइन जब्त की है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार रात मणिपुर से आ रही एक बस की लाहरिजन में तलाशी ली और 27 साबुन की पेटियों में छिपाकर रखी गई हेरोइन जब्त की। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपी का संबंध पड़ोसी राज्य से है और मामले में जांच की जा रही है।
- नयी दिल्ली । मध्य दिल्ली के राजेंद्र नगर में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा की तैयारी करनेवाली 25 वर्षीय युवती फांसी से लटकी मिली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि युवती की पहचान आकांक्षा मिश्रा के रूप में की गयी है और वह छत से फांसी के फंदे से लटकी मिली। पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने बताया कि इसकी खबर शुक्रवार को 11 बजकर 50 मिनट पर मिली और घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अधिकारी ने बताया कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था।उन्होंने बताया कि प्राथमिक तौर पर युवती के शव पर बाहरी जख्म के निशान नहीं हैं । उन्होंने बताया कि उसकी गर्दन पर बंधन का निशान है। चौहान ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।
- खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक कार के पुलिया से टकरा जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। मंडलेश्वर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कैथवास ने शनिवार को बताया कि दुर्घटना बांगड़दा गांव के पास शुक्रवार और शनिवार की दरियानी रात को करीब दो बजे हुई। इस कार में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के कर्मचारी सवार थे और वे सप्ताहांत के लिए इंदौर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे में मरने वालों की पहचान पंजाब के विपिन गुर्जर (25), हिमाचल प्रदेश के अक्षित गौतम और सूरज राजपूत के तौर पर हुई है। कैथवास ने बताया कि घायलों का इंदौर के एम वाय अस्पताल में उपचार चल रहा है।अधिकारी ने बताया कि ये सभी लोग खरगोन जिले में एसबीआई की विभिन्न शाखाओं में काम करते थे।
- भुवनेश्वर। उद्योग संगठन उत्कल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री लिमिटेड (यूसीसीआई) ने ओडिशा सरकार से राज्य स्थित उद्योगों को कोयले की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। यूसीसीआई का कहना है कि इन उद्योंगों को अपनी इकाइयों चलाने के लिए कोयले के भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को लिखे पत्र में यूसीसीआई ने शुक्रवार को कहा, "हम राज्य में मौजूदा कोयले के गंभीर संकट की स्थिति पर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। कई इकाइयों के पास इस ईंधन का भंडार नहीं है।" पत्र में कहा गया है कि जहां छोटे और मझोले उद्योगों की परेशानी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, वहीं इस्पात संयंत्र, एल्युमीनियम स्मेल्टर और अन्य बड़े उद्योग एक ऐसे स्तर पर काम कर रहे हैं, जहां यही स्थिति जारी रही, तो उनका परिचालन लाभप्रद नहीं रह जायेगा। चूंकि राज्य के लघु और मझोले उद्योगों वाली ये इकाइयाँ लाखों लोगों को रोजगार प्रदान करती हैं, इसलिए यूसीसीआई ने आशंका जताई कि कोयले की कमी की स्थिति इन लोगों का रोजगार प्रभावित हो सकता है। यूसीसीआई के अध्यक्ष ब्रह्म मिश्रा ने कहा कि हालांकि राज्य में प्रचुर मात्रा में कोयला भंडार है, लेकिन ओडिशा स्थित स्थानीय उद्योग कोयले की कमी का सामना कर रहे हैं और कोयला / बिजली आयात करने के लिए मजबूर हैं, क्योंकि उन्हें कोयले का पर्याप्त हिस्सा नहीं मिल रहा है। राज्य में कोयला भंडार देश के जमा भंडार का लगभग 25 प्रतिशत है, और कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की सहायक कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) 15 करोड़ टन कोयले का उत्पादन करती है। ओडिशा स्थित बिजली संयंत्रों (16,000 मेगावॉट) को प्रतिवर्ष 9-9.5 करोड़ टन कोयले की आवश्यकता होती है, जो कि लागत दक्ष टिकाऊ उद्योग संचालन के लिए ओडिशा के कोयला उत्पादन का 60 प्रतिशत हिस्सा है। यूसीसीआई ने कहा कि ओडिशा के 65 प्रतिशत से अधिक कोयले की आपूर्ति अन्य राज्यों में स्थित बिजली संयंत्रों को की जा रही है। इसलिए ओडिशा स्थित स्थानीय उद्योग कोयले की कमी का सामना कर रहे हैं और वे कोयला / बिजली आयात करने के लिए मजबूर हैं क्योंकि उन्हें ओडिशा के कोयला उत्पादन का 45 प्रतिशत से कम हिस्सा मिल रहा है। यूसीसीआई ने राज्य सरकार से स्थानीय उद्योगों को कोयले की आपूर्ति बढ़ाने के लिए एमसीएल और सीआईएल को आवश्यक निर्देश देने के लिए कोयला मंत्रालय से बातचीत करने का अनुरोध किया है।
- नयी दिल्ली। पर्यावरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने नवरात्रि के अवसर पर दो शेरनियों और एक शेर का नाम महा गौरी, शैलजा और महेश्वर रखा। इन्हें हाल में गुजरात से दिल्ली के चिड़ियाघर लाया गया है। दिल्ली के चिड़ियाघर को पिछले महीने गुजरात के सक्करबाग से पशु आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत प्रजनन उद्देश्य के लिए शेर और शेरनी मिले हैं। चिड़ियाघर में वन्यजीव सप्ताह के समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री शामिल हुए और उन्होंने शेर और शेरनी के बाड़े के पास ऐसे पेड़ लगाए जो गुजरात में पाये जाते हैं। एक बयान में कहा गया कि यह नवरात्रि का अवसर है इसलिए चौबे ने इन शेरों के नाम महा गौरी, शैलजा तथा महेश्वर रखा। मंत्री ने महाराष्ट्र के गोरेवाड़ा वन्यजीव बचाव केंद्र से लाई गई दो बाघिन का नाम अदिति और सिद्धि रखा। बाघिनों को चंद्रपुर के भ्रामापुरी वन प्रभाग से बचाया गया था। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के अनुसार, संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम में वैसी प्रजातियों का संरक्षण किया जाता है, जिनकी संख्या उनके निवास क्षेत्रों में औद्योगीकरण, अवैध शिकार और जलवायु परिवर्तन की वजह से कम हो रही है या निकट भविष्य में कम हो सकती है।
- नयी दिल्ली। देश में एक दिन में कोविड-19 के 19,740 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3 करोड़ 39 लाख 35 हजार 309 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 2 लाख 36 हजार 643 रह गई है जो 206 दिन में सबसे कम है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस से 248 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4 लाख 50 हजार 375 हो गई है। संक्रमण के रोज आने वाले मामले लगातार 15वें दिन 30 हजार से कम है। मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत टीकों की अब तक दी गई कुल खुराकें 94 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं। आंकड़ों के मुताबिक, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2 लाख 36 हजार 643 रह गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.70 प्रतिशत है और मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.98 प्रतिशत दर्ज की गयी जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,578 मामलों की कमी दर्ज की गयी है। संक्रमण की दैनिक दर 1.56 प्रतिशत दर्ज की गयी। यह पिछले 40 दिनों से तीन प्रतिशत से कम रही है। साप्ताहिक संक्रमण दर 1.62 प्रतिशत दर्ज की गयी जो पिछले 106 दिनों से तीन प्रतिशत से कम है।देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। आंकड़ों के मुताबिक, जिन 248 मरीजों की मौत हुई है उनमें से 120 की केरल में और 59 की मौत महाराष्ट्र में हुई। देश में इस महामारी से 4 लाख 50 हजार 375 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से महाराष्ट्र में 1 लाख 39 हजार 470 लोगों ने, कर्नाटक में 37 हजार 866 ने, तमिलनाडु में 35 हजार 754 ने, केरल में 26 हजार 72 ने, दिल्ली में 25 हजार 88 ने, उत्तर प्रदेश में 22 हजार 896 ने और पश्चिम बंगाल में 18,882 लोगों ने जान गंवाई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
- नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि सरकार ने सिरिंजों की कुछ खास श्रणियों की घरेलू स्तर पर उपलब्धता एवं बिक्री बढ़ाने के लिए उनके निर्यात पर ‘मात्रात्मक रोक' लगायी है। मंत्रालय ने कहा कि यह पाबंदी बस सिरिंज की तीन श्रेणियों पर लागू है क्योंकि ये सिरिंज यथासंभव कम समय में कोविड-19 के खिलाफ टीका लगाने के कार्यक्रम की गति बनाये रखने के लिए अहम हैं। इसने स्पष्ट किया कि यह किसी प्रकार के सिरिंज के निर्यात पर पाबंदी नहीं है बल्कि तीन महीने की सीमित अवधि के लिए विशेष प्रकार के सिरिंजों के निर्यात पर मात्रात्मक रोक है। इसने कहा कि कोविड-19 निरोधक टीके लगाने में उपयोग आने वाले सिरिंज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार ने इसकी तीन श्रेणियों पर महज तीन महीने के लिए मात्रात्मक रोक लगायी है। इसके अनुसार सीरिंजों की ये श्रेणिया 0.5 एमएल/1 एमएल एपी (स्वत: अक्षम) , 0.5 एमएल/1 एमएल / 2 एमएल/ 3 एमएल (निस्तारण योग्य) और 1 एमएल / 2 एमएल/ 3 एमएल आरयूपी हैं। सरकार ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से इसके निर्यात पर रोक लगायी, इस कदम का उद्देश्य वर्तमान कोविड-19 महामारी के मद्देनजर उनके बाहरी खेप को निरूत्साहित करना है। ऑल इंडिया सिरिंज एंड नीडल मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को निर्यात पर रोक लगाने के निर्णय पर निराशा जतायी थी और सरकार से गैर कोविड-19 आकार वाले सिरिंज के निर्यात पर रोक नहीं लगाने की अपील की थी।
- नयी दिल्ली । पूरे देश से संकल्प, प्रेम, विश्वास, उद्यमशीलता और करुणा की हृदयस्पर्शी और उत्साही कहानियों वाली एक पुस्तक 18 अक्टूबर को जारी की जाएगी। यह घोषणा पब्लिशिंग हाउस पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (पीआरएचआई) ने शनिवार को की। पुस्तक का नाम "द बुक ऑफ होप: एक्स्ट्राऑर्डिनरी स्टोरीज ऑफ ऑर्डिनरी इंडियंस" है और यह ‘द बेटर इंडिया' द्वारा संकलित की गई है। यह वर्तमान में सभी प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर पर उपलब्ध है। ‘द बेटर इंडिया' के सह-संस्थापक, धीमंत पारेख और अनुराधा केडिया ने कहा, ‘‘द बेटर इंडिया ने लगातार इस देश के कुछ सबसे प्रेरक लोगों की जानकारी सामने रखी है। हमारी कहानियों को लाखों लोगों ने पसंद की है और अब हम उन्हें पेंगुइन के साथ इस पुस्तक के रूप में लाकर बहुत खुश हैं।
- नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को चेतावनी दी कि अगर प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया तो कोविड-19 की रोकथाम के प्रयास पटरी से उतर सकते है। उन्होंने 19 राज्यों को टीकाकरण की गति बढ़ाने का आह्वान किया ताकि भारत अगले कुछ दिनों में टीके की 100 करोड़ खुराकों को लगाने के आंकड़े को हासिल कर सके। भारत ने अब तक टीके की 94 करोड़ से अधिक खुराक लगाई है।सभी प्रमुख राज्यों के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रमुख सचिवों और मिशन निदेशकों के साथ कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए, मांडविया ने कहा कि कोविड टीके की 100 करोड़ खुराक देना भारत की टीकाकरण यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, मांडविया ने कहा कि अगर त्योहारों, जश्न और बड़ी सभाओं के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान नहीं रखा जाता है, तो कोविड-19 की रोकथाम पटरी से उतर सकती है। मंत्री ने कहा, ‘‘दोतरफा समाधान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना और टीकाकरण में तेजी लाना है।'' उन्होंने उन प्रयोगों के परिणामों का हवाला दिया, जिनमें पहली खुराक प्राप्त करने वालों की संख्या, जिनमें गंभीर कोविड -19 विकसित नहीं हुआ, 96 प्रतिशत थी और यह संख्या उन लोगों के लिए लगभग 98 प्रतिशत तक बढ़ जाती है, जिन्होंने टीके की दोनों खुराक ली है। बैठक में आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बयान में कहा गया है कि यह देखते हुए कि आठ करोड़ से अधिक टीके की खुराक राज्यों के पास भौतिक रूप से उपलब्ध है, मंडाविया ने लक्षित आबादी के बीच टीकाकरण और टीका कवरेज की गति बढ़ाने में उनके सामने आने वाली विशिष्ट बाधाओं के बारे में पूछताछ की। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘राज्यों के परामर्श से, मंत्री ने प्रत्येक राज्य को अपना लक्ष्य बढ़ाने का आह्वान किया ताकि अगले कुछ दिनों में 100 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने के लिए अंतिम छह करोड़ खुराकें लगाई जा सके।'' केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्य के स्वास्थ्य प्रशासकों से त्योहारों के दौरान कोविड-19 के प्रकोप को रोकने के लिए कोविड-उपयुक्त व्यवहार के पालन के साथ सख्त होने का आग्रह किया। उन्होंने 21 सितंबर को एक मंत्रालय के पत्र के माध्यम से जारी विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करने की आवश्यकता को रेखांकित किया।
- बांदा । बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी सास की ईंट से कुचलकर कथित रूप से हत्या कर दी। बांदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात सूचना मिली थी कि तिंदवारी क्षेत्र के माटा गांव में ईंट से कुचलकर भोला देवी (55) की हत्या कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस को जांच पड़ताल में पता चला कि भोल देवी का बेटा प्रताप यादव हैदराबाद में किसी निजी कंपनी में नौकरी कर रहा है और उसकी पत्नी आरोपी किरन गांव में रहती है। अभिनंदन ने बताया कि भोला देवी ने आरोपी किरन और अपने भतीजे आरोपी राजेन्द्र को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और अपने बेटे प्रताप से बताने की धमकी दी थी, जिसके भय से आरोपी किरन और प्रेमी आरोपी राजेन्द्र यादव ने शुक्रवार की आधी रात ईंट से कुचलकर उसकी (भोला देवी की) कथित रूप से हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि इस सिलसिले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है तथाआरोपी किरन और आरोपी राजेन्द्र यादव को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है और भोला देवी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।



























.jpg)