- Home
- देश
- मैसूरु । लगातार दूसरे साल कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच मैसूरु का 10 दिन चलने वाला प्रसिद्ध दशहरा उत्सव बृहस्पतिवार को धार्मिक रीति रिवाज से शुरू हुआ। ‘नाद हब्बा' (राजकीय पर्व) के नाम से प्रसिद्ध इस उत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के साथ अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए जिन्होंने देवी चामुंडेश्वरी की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा की। देवी चामुंडेश्वरी का मंदिर चामुंडी पहाड़ी पर स्थित है और उन्हें मैसूरु के राजपरिवार की कुलदेवी माना जाता है। पूर्व विदेश मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रह चुके एस एम कृष्णा को सरकार की ओर से दशहरा पर्व का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया गया था। मैसूरु प्रभारी और सहकारिता मंत्री एस टी सोमशेखर, राजस्व मंत्री आर अशोक, कन्नड और संस्कृति मंत्री वी सुनील कुमार, धार्मिक अनुदान, वक्फ और हज मंत्री शशिकला जोले और मैसूरु के सांसद प्रताप सिम्हा भी इस मौके पर मौजूद रहे। कोविड-19 महामारी के कारण सरकार ने 412वां दशहरा पर्व सादे तरीके से मनाने का निर्णय लिया था। राज्य सरकार ने मैसूरु में दशहरा मनाने के लिए दिशा निर्देश जारी किये हैं जिसके अनुसार, प्रमुख स्थलों पर त्यौहार मनाने के लिए 500 से ज्यादा लोग एकत्र नहीं हो सकते। देवी चामुंडेश्वरी की सेवा करने को “सौभाग्य” बताते हुए मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कि कोविड के कारण दो साल तक विश्व प्रसिद्ध दशहरा धूमधाम से नहीं मनाया जा सका। उन्होंने कहा, “मैंने देवी से प्रार्थना की है कि कोविड महामारी और सभी समस्याओं से राज्य के लोगों की रक्षा करें।” एस एम कृष्णा ने अपने भाषण में कहा कि युवा राष्ट्र की संपत्ति हैं और उन्हें सही दिशा मिलनी चाहिए। मैसूरु के साथ अपने संबंधों को याद करते हुए उन्होंने राजपरिवार द्वारा मैसूरु में किये गये योगदान का स्मरण किया।
- छत्तीसगढ़ से डॉ. रमन सिंह, सरोज पांडेय, अजय चंद्राकर, लता उसेंडी और अरुण साव को भी शामिलनयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी सहित 80 नेताओं को सदस्य मनोनीत किया गया है। छत्तीसगढ़ से डॉ. रमन सिंह, सरोज पांडेय, अजय चंद्राकर, लता उसेंडी और अरुण साव को भी शामिल किया गया है।भाजपा सांसद वरुण गांधी, उनकी मां व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह को कार्यसमिति में जगह नहीं दी गई है। पिछले कुछ समय से वरुण गांधी तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में लगातार आवाज उठाते रहे हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा की निंदा करते हुए उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मेनका गांधी और वीरेंद्र सिंह भी किसानों के प्रति सहानुभूति जताते रहे हैं।भाजपा महासचिव अरूण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक कार्यसमिति में 50 विशेष आमंत्रित सदस्य और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य (पदेन) भी होंगे, जिनमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधायक दल के नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन और संगठक शामिल हैं। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करती है और संगठन के कामकाज की रूपरेखा तय करती है। कोविड-19 महामारी के चलते लंबे समय से राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक नहीं हुई है। कार्यसमिति के मनोनीत सदस्यों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई केंद्रीय मंत्री, सांसद व वरिष्ठ नेता शामिल हैं। कार्यसमिति में पूर्व मंत्रियों हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर और रविशंकर प्रसाद को भी जगह दी गई है।
- नयी दिल्ली। रेलवे बोर्ड ने कहा कि रेलवे के परिसरों में मास्क नहीं लगाने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगना जारी रहेगा। कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए जारी किए गए आदेश की अवधि को अगले साल अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। बोर्ड के एक आदेश में कहा गया है कि बिना मास्क लगाए लोगों पर जुर्माना लाने का निर्देश सितंबर तक लागू था, लेकिन अब इसे छह महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है। रेलवे बोर्ड ने 17 अप्रैल को एक आदेश जारी करके सभी जोनों को यह सुनिश्चित करने को कहा था कि हर कोई ट्रेनों सहित रेलवे परिसर में मास्क लगाए या चेहरा ढके। आदेश में कहा गया था कि मास्क लगाए बिना पकड़े गए शख्स पर (रेलवे परिसर में स्वच्छता को प्रभावित करने वाली गतिविधियों के लिए जुर्मना) के तहत 500 रुपये का अर्थदंड लगाएं। रेलवे बोर्ड ने बृहस्पतिवार को जारी आदेश में कहा, अब मामले की समीक्षा की गई है और तय किया गया है कि उक्त निर्देशों की वैधता को छह महीने 16.4.2022 तक या इस संबंध में अगले आदेश तक बढ़ा दिया गया है।
- नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को डिजिटल रूप से आयोजित एक कार्यक्रम में अंतरिक्ष और उपग्रह कंपनियों के संगठन भारतीय अंतरिक्ष संघ का शुभारंभ करेंगे। भारतीय अंतरिक्ष संघ (इस्पा) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इस्पा ने बताया कि वह अंतरिक्ष और उपग्रह प्रौद्योगिकी में उन्नत क्षमताओं वाली घरेलू और वैश्विक कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है। इसके संस्थापक सदस्यों में भारती एयरटेल, लार्सन एंड टुब्रो, नेल्को (टाटा समूह), वनवेब, मैपमायइंडिया, वालचंदनगर इंडस्ट्रीज और अनंत टेक्नालॉजी लिमिटेड शामिल हैं। अन्य प्रमुख सदस्यों में गोदरेज, ह्यूजेस इंडिया, अजिस्टा-बीएसटी एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड, बीईएल, सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स और मैक्सर इंडिया शामिल हैं। इस्पा के महानिदेशक ए के भट्ट ने एक बयान में कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री के शुभारंभ समारोह में शामिल होने और भारत के अंतरिक्ष उद्योग के विकास और हमारे देश को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक वैश्विक नेतृत्वकर्ता बनाने के लिए उनके दृष्टिकोण पर आगे बढ़कर हम वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहे हैं।'' एलएंडटी-नेक्स्ट के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष (रक्षा) जयंत पाटिल को इस्पा का पहला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि भारती एयरटेल के मुख्य नियामक अधिकारी राहुल वत्स उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
- नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 15 नवम्बर से वे विदेशी पर्यटक आ सकते हैं जो चार्टड विमान या किसी अन्?य विमान से भारत आना चाहते हैं। मंत्रालय ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोविड दिशा-निर्देश विदेशी पर्यटकों, एजेंटों और सभी रूकने वाले सभी स्थानों पर लागू होगा।कोविड महामारी के कारण विदेशियों को दिए सभी वीजा पिछले साल निरस्त कर दिए गए थे। कोविड रोकथाम के लिए केंद्र सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए थे। इस संबंध में कई देशों की सरकारों और पर्यटन क्षेत्र के हितधारकों द्वारा भारत आने के लिए पर्यटकों को वीजा देने का अनुरोध किया गया था। कई पहलुओं पर विचार करने के बाद केंद सरकार ने विदेशियों के लिए नए वीजा फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।
- देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत स्वास्थ्य और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की तरफ लगातार बढ़ रहा है और खासतौर पर कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण अभियान बहुत जल्द अपने 100 करोड़ के लक्ष्य की ओर जा रहा है।ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से, देशभर में पीएम केयर्स के तहत स्थापित 35 प्रेशर स्विंग एड्सॉप्र्शन (पीएसए) ऑक्सीजन संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करने के बाद दिए अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 100 साल के सबसे बड़े कोरोना वायरस संकट का भारत ने बहुत बहादुरी से सामना किया है जिसे दुनिया बहुत बारीकी से देख रही है। मोदी ने कहा कि देश का सबसे बड़ा कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण अभियान भारत की एकजुटता का प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि देश के लिए यह गर्व की बात है कि अभी तक कोरोना रोधी टीकाकरण की 93 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा, बहुत जल्द हम 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएंगे।प्रधानमंत्री ने कहा कि केवल एक जांच प्रयोगशाला से अब 3 हजार प्रयोगशालाओं तक का नेटवर्क बन गया है। उन्होंने कहा 'मेड इन इंडियाÓ के अभियान के तहत आज हम दूरदराज के इलाकों तक वेंटिलेटर पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने कोरोना वायरस की लड़ाई में बड़ी जनसंख्या के साथ ही अपने भूगोल के कारण भी दोहरी चुनौती का निरंतर सामना किया जिसे समझना हर देशवासी के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत ने सामान्य दिनों में प्रतिदिन होने वाले 900 मीट्रिक टन मेडिकल लिक्विड ऑक्सीजन का उत्पादन 10 गुना से ज्यादा बढ़ा दिया जो दुनिया के किसी भी देश के लिए 'अकल्पनीय लक्ष्य' था। लेकिन इसका परिवहन भी एक बड़ी चुनौती थी जिसके लिए विशेष टैंकरों का इस्तेमाल किया गया, ऑक्सीजन रेलगाडियां चलाई गईं, भारतीय वायुसेना के विमानों तथा डीआरडीओ के माध्यम से तेजस लडाकू विमानों की तकनीक का उपयोग किया गया।प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम केयर्स के तहत देशभर में 1150 ऑक्सीजन संयंत्र काम करना शुरू कर चुके हैं और अब देश का हर जिला पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र के दायरे में है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में 4 हजार नए ऑक्सीजन संयंत्र देश को मिलने जा रहे हैं।मोदी ने कहा कि टीकाकरण के मामले में भारत ने दुनिया को राह दिखाई है कि टीकाकरण कैसे किया जाता है। उन्होंने कहा, ''पहाड़ हो या रेगिस्तान, जंगल हो या समंदर, 10 लोग हों या 10 लाख, हर क्षेत्र तक आज हम पूरी सुरक्षा के साथ टीके पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए देश भर में एक लाख 30 हजार से ज्यादा टीकाकरण केंद्र स्थापित हैं। उत्तराखंड भी विषम भूगोल के बावजूद जल्द शतप्रतिशत पहली डोज का पड़ाव पूरा करने वाला है जिसके लिए मुख्यमंत्री और उनकी टीम बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा, ''सरकारी मानसिकता को हम बाहर निकालने जा रहे हैं जिसमें नागरिक सरकार के पास नहीं बल्कि सरकार नागरिक के पास जा रही है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि गरीबों को पक्का घर, बिजली, पानी, शौचालय, गैस कनेक्शन, 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन, किसानों के बैंक खातों में सीधे हजारों करोड रू, पेंशन और बीमा सुविधा सभी नागरिकों तक पहुंचाने के प्रयास जैसे जनहित के काम तेजी से चल रहे हैं।'आयुष्मान भारत' योजना का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी हम इसी रूख के साथ आगे बढ़ रहे हैं जहां गरीब और मध्यम वर्ग की बचत भी हो रही है और उसे सुविधा भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि अब आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का प्रयास भी शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि छह एम्स से बढ़कर अब हम 22 एम्स स्थापित करने के लक्ष्य की तरफ तेजी से बढ रहे हैं। सरकार का यह भी लक्ष्य है कि हर जिले में कम से कम एक मेडिकल कालेज हो। इसके लिए पिछले सात वर्षों में देश में 170 नए मेडिकल कालेज शुरू किए गए हैं और दर्जनों मेडिकल कालेजों पर काम जारी है।
-
जयपुर। जयपुर के प्रसिद्ध आमेर किला के पास स्थित शिलामाता का मंदिर बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रि के दौरान 15 अक्टूबर तक आम दर्शनार्थियों के लिये बंद रहेगा। देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त (प्रथम) आकाश रंजन द्वारा जारी बयान के अनुसार, मंदिर माताजी मावलियान, आमेर में बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रि (6 से 15 अक्टूबर) तक कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत बंद रहेंगे। - मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में वृन्दावन स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल एवं नर्सिंग स्कूल की एक छात्रा ने बुधवार को हॉस्टल के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।छात्रा के चाचा ने हॉस्टल की वार्डन पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक सदर मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया, आगरा के नगला पदी, दयालबाग क्षेत्र निवासी रश्मि रामकृष्ण मिशन अस्पताल के निवेदिता नर्सेस हॉस्टल में अपनी एक रूममेट के साथ रह रही थी। उन्होंने बताया कि रश्मि ने सुबह करीब पांच बजे उठकर अपनी रूममेट के लिए कमरे का दरवाजा बंद किया था। सुबह करीब 10 बजे जब उसकी रूममेट लौटी तो दरवाजा खटखटाने पर रश्मि ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। खिड़की से देखने पर रश्मि का शव फांसी के फंदे से लटकता नजर आया। सूचना पाकर वहां पहुंचे अस्पताल प्रबंधन के लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और शव को नीचे उतारकर इसकी सूचना पुलिस को दी। रश्मि 30 सितंबर 2019 से रामकृष्ण मिशन अस्पताल में नर्सिंग कोर्स कर रही थी। वह तीसरे वर्ष में थी। पुलिस ने मौके पर पाया कि छात्रा ने पहले हाथ की नस काटने की कोशिश की और फिर फंदा लगा लिया। रश्मि के आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ सदर राममोहन शर्मा पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर सुबूत जुटाने शुरू कर दिए। एसपी सिटी ने बताया, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतका के चाचा ने हॉस्टल की वार्डन कुसुम पर उसके साथ दुव्र्यवहार करने का आरोप लगाया है।
-
नयी दिल्ली। कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए कुल 845 बच्चों को ‘‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन'' योजना का लाभ मिलेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत सहयोग हासिल करने के लिए कुल 3,915 आवेदन मिले थे, जिनमें से 845 बच्चों के आवेदनों को मंजूरी दी गई। मंत्रालय इस योजना के लिए दिशानिर्देश लेकर आया है, जिसके तहत हर स्तर पर जिम्मेदारी तय की गई है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय केंद्र सरकार के स्तर पर इस योजना के क्रियान्वयन के लिए नोडल मंत्रालय होगा। राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में महिला एवं बाल विकास विभाग या सामाजिक न्याय विभाग इस योजना के क्रियान्वयन के लिए नोडल विभाग होंगे। अधिकारी ने कहा कि मौजूदा समय में 2000 रुपये मासिक की सहायता दी जा रही है जिसे बढ़ाकर 4000 रुपये मासिक किया जाएगा। अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मई को कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए कल्याणकारी योजना की घोषणा की थी। ऐसे बच्चों को 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर मासिक वित्तीय सहायता और 23 वर्ष की आयु पूरी करने पर पीएम केयर्स फंड से 10 लाख रुपये की राशि मिलेगी। -
नयी दिल्ली। रीढ़ की हड्डी के विकार से जूझ रहीं दो किशोरियों की यहां एक निजी अस्पताल में 3डी इमेजिंग तथा न्यूनतम चीरफाड़ वाली रोबोटिक प्रक्रिया की एकीकृत प्रणाली के माध्यम से सर्जरी की गयी। एक विज्ञप्ति में बताया गया कि इंडियन स्पाइनल इंजरीज सेंटर (आईएसआईसी) रीढ़ की हड्डी संबंधी, अस्थिरोग संबंधी और तंत्रिका तंत्र संबंधी समस्याओं में मेजर एक्स स्टील्थ एडिशन के साथ 3डी इमेजिंग प्रणाली ओ-आर्म को एकीकृत करने वाला देश का पहला स्वास्थ्य संस्थान बन गया है। मेजर एक्स स्टील्थ एडिशन सबसे आधुनिक न्यूनतम चीरे वाली रोबोटिक प्रक्रिया है। एक लड़की (13 साल) को थोरेसिस स्कोलियोसिस की शुरुआत होने का पता चला जिससे उसका शरीर 85 अंश तक झुक गया। वहीं 16 साल की दूसरी लड़की 2018 से रीढ़ की हड्डी की टीबी से पीड़ित थी और उसे टीबी के उपचार के बाद पैरों में कमजोरी के कारण घूमने फिरने में कठिनाई होती थी। बयान में बताया गया, ‘‘रोबोटिक्स और ओ-आर्म को मिलाकर की गयी सर्जरी से न केवल सर्जरी में लगाये गये पेचों की सटीकता को सुधारने में मदद मिली, बल्कि लकवा होने का तथा अधिक मात्रा में रक्त का नुकसान होने का जोखिम भी कम हुआ।
- मेदिनीनगर (झारखंड। पुलिस ने मेदिनीनगर में पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर से जेवर चोरी होने के मामले में बैंक के फरार कर्मचारी मनोज सिंह चेरो को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। यह इस मामले में 15वीं गिरफ्तारी है। यह जानकारी शहर के थानेदार अरुण कुमार महथा ने दी है ।उल्लेखनीय है कि बैंक के लॉकर से जेवर चोरी होने को लेकर पहली प्राथमिकी कृषि वैज्ञानिक डॉ अशोक सिन्हा ने गत 15 सितम्बर को दर्ज करवाई थी जिसमें उन्होंने अपने लॉकर से 21 लाख रुपये मूल्य के गहने चोरी होने की शिकायत की थी । इस मामले में पुलिस प्रबंधक गंधर्व कुमार और सहायक प्रबंधक प्रशांत कुमार सहित 13 आरोपियों को प्रारंभिक जांच के बाद गिरफ्तार कर चुकी थी। बाद में एक फेरीवाले और बुधवार को बैंक के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी आरोपी मनोज सिंह चेरो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी है कि गिरफ्तार कर्मचारी सहायक प्रबंधक की लॉकर तोडऩे में मदद करता था और इसके लिए प्रति लॉकर 20 हजार रुपये उसे दिए जाते थे। यह कर्मचारी ही लॉकर तोङऩे वाले मिस्त्री आरोपी मकबूल अंसारी को लाया था । बैंक के अब तक नौ लॉकर के तोड़े जाने की पुष्टि हुई है। बाकी अब भी जांच के दायरे में है । इस बीच पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस अब तक चोरी किया गया 748 ग्राम सोना बरामद कर चुकी है और बाकी सोने का पता लगाया जा रहा है।
-
नयी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कॉलेजों में केरल राज्य बोर्ड के छात्रों के बड़ी संख्या में दाखिले के साथ, विश्वविद्यालय ने ‘कट-ऑफ' अंकों की गणना में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के तहत पढ़ाए जाने वाले विषयों के समकक्ष अन्य राज्य बोर्डों के विषयों को शामिल करने पर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एक समिति है, जो यह तय करती है कि राज्य बोर्डों के कौन से विषय सीबीएसई विषयों के समान होंगे और ‘कट-ऑफ' अंकों की गणना करते समय उनका समावेश- सर्वश्रेष्ठ-चार अंकों के औसत में होगा। विश्वविद्यालय में दाखिला कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा, ‘‘अगर वह (समिति) कहती है कि एक विषय समकक्ष नहीं है, तो इसे ‘सर्वश्रेष्ठ चार' में शामिल नहीं किया जा सकता है।'' मंगलवार को कॉलेजों के साथ बैठक कर उनसे सूची साझा की गई।
गुप्ता ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि सीबीएसई ने व्यावहारिक गणित (एप्लाइड मैथमैटिक्स) को एक विषय के रूप में शुरू किया है ताकि उन छात्रों की मदद की जा सके, जो गणित से अच्छी तरह वाकिफ नहीं हैं, जिसका अर्थ है कि यह गणित की तुलना में आसान है। उन्होंने कहा, ‘‘सीबीएसई ने यह भी लिखा है कि एप्लाइड मैथमैटिक्स के छात्र भौतिकी (ऑनर्स), रसायन विज्ञान (ऑनर्स) और गणित (ऑनर्स) के लिए पात्र नहीं होंगे। समिति ने इस पर विचार किया और पाया कि एप्लाइड मैथमैटिक्स को अर्थशास्त्र (ऑनर्स) के लिए नहीं माना जा सकता है। पाठ्यक्रम के लिए गणित के कठिन स्तर की आवश्यकता होती है, लेकिन इसे बी.कॉम (ऑनर्स) के लिए माना जा सकता है।'' गुप्ता ने कहा कि समिति समानता पर निर्णय लेते समय सिद्धांत और व्यावहारिक घटक, पाठ्यक्रम आदि जैसे कारकों पर विचार करती है। उदाहरण के लिए, महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में गणित और सांख्यिकी शीर्षक वाला एक विषय है, जिसे दिशानिर्देशों के अनुसार सीबीएसई गणित के समकक्ष माना जाएगा, जबकि नगालैंड स्कूली शिक्षा बोर्ड के ‘फंडामेंटल्स ऑफ बिजनेस मैथमैटिक्स' को सीबीएसई में गणित के भी समकक्ष माना जाएगा। इस बीच, ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया' ने मांग की कि सीबीएसई और इसका मूल्यांकन दाखिले में निर्णायक कारक नहीं होना चाहिए। छात्र संगठन ने कहा, ‘‘डीयू सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले छात्रों को दाखिला देने के लिए बाध्य है और यह शर्म की बात है कि आवेदकों के साथ उनके बोर्ड के आधार पर भेदभाव किया जा रहा है, जबकि इन अलग-अलग बोर्डों के आवेदकों द्वारा की गई मेहनत समान है।'' दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए 2.87 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है, जो पिछले साल 3.53 लाख आवेदनों से कम है। -
हैदराबाद । तेलंगाना ने बुधवार को कहा कि उसने कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए देश का पहला स्मार्टफोन आधारित 'ई-वोटिंग' ऐप विकसित किया है। सरकार ने एक बयान में कहा कि इस ऐप को सफलतापूर्वक विकसित कर लिया गया है और इसका परीक्षण करने के लिए खम्मम जिले में 'डमी' (नकली)चुनाव कराया जा रहा है, जिसके लिए इस ऐप पर आठ से 18 अक्टूबर के बीच पंजीकरण किया जाएगा और फिर 20 अक्टूबर को कृत्रिम मतदान होगा। बयान के मुताबिक, इस प्रक्रिया में जिले के सभी नागरिकों को भाग लेने की अनुमति रहेगी। इस पहल पर तेलंगाना राज्य निर्वाचन आयोग (टीएसईसी) द्वारा राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (सीडीएसी) के साथ मिलकर क्रियान्वयन किया जा रहा है। बयान के मुताबिक, ई-वोटिंग पहल का मकसद मतदाताओं के उन वर्ग के लिए मतदान की सुविधा उपलब्ध कराना है जिनमें दिव्यांग लोग, वरिष्ठ नागरिक, अधिसूचित आवश्यक सेवाओं में कार्यरत नागरिक, बीमार लोग, मतदान कर्मी और आईटी पेशेवर समेत अन्य शामिल हैं। -
नयी दिल्ली। मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में एक मकान में रसोई गैस के रिसने से आग लगने पर 36 वर्षीय एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह आनंद पर्वत के पंजाबी बस्ती इलाके से आग लगने की घटना में चार लोगों के झुलस जाने की जानकारी मिली थी। पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और झुलसे लोगों को ‘पीसीआर वैन' से राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) अस्पताल ले गयी। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गई थी और आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने बताया कि आग रसोई गैस सिलेंडर के ‘रबर पाइप' में रिसाव के कारण तब लगी, जब महक (13) अपनी मां और छोटे भाई-बहनों के लिए खाना बना रही थी। सुशीला और उसके दो बच्चे, मानसी (7) और मोहन (7) की इलाज के दौरान मौत हो गई। महक 40 प्रतिशत झुलस चुकी है और उसका इलाज चल रहा है। - नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को जारी अपने ताजा स्थानांतरण आदेश में थाना प्रभारी (एसएचओ) के रूप में आठ महिला अधिकारियों समेत 44 अधिकारियों को पहली बार इस पद पर तैनात किया है। पुलिस ने कहा कि नवीनतम आदेश में 55 एसएचओ के नाम शामिल हैं। दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि आठ महिला निरीक्षकों को प्रमुख भूमिका देते हुए एसएचओ के रूप में तैनात किया गया है। इसके साथ ही शहर को एक माह के भीतर नौ महिला थाना प्रभारी मिल गए हैं। नवीनतम तैनाती आदेश में एसएचओ के रूप में पांच साल से अधिक समय तक सेवा कर चुके 34 अधिकारियों को अलग-अलग इकाइयों में स्थानांतरित कर दिया गया है।
- नयी दिल्ली। सरकार ड्रोन संचालन के संबंध में सुरक्षा पहलुओं को मजबूत करने पर विचार कर रही है और इसी के तहत ड्रोन को जल्द ही एक ऐसी प्रणाली के साथ सक्षम बनाया जाएगा जो निर्धारित उड़ान पथ से भटकने की स्थिति में उन्हें स्वचालित बंद करने की सुविधा प्रदान करेगी। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आंतरिक सुरक्षा को एक मुख्य क्षेत्र बताते हुए बुधवार को कहा कि आने वाले दिनों में ड्रोन स्वचालित ‘‘ऑन/ऑफ'' स्विच से लैस होंगे। सिंधिया ने कहा कि यदि कोई ड्रोन निर्दिष्ट उड़ान पथ से भटक जाता है, तो संबंधित ड्रोन को स्विच से रोका जा सकता है। मंत्री ने कहा कि उन्होंने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न उपायों को सूचीबद्ध किया है। ड्रोन उद्योग पर ऑनलाइन आयोजित एक प्रश्नोत्तरी लाइव चैट सत्र में भाग लेते हुए, मंत्री ने यह भी कहा कि ड्रोन के लिए एक रजिस्ट्री होगी। एक डिजिटल हवाई क्षेत्र का नक्शा पहले से उपलब्ध है, जिसमें ड्रोन संचालन के लिए क्षेत्रों को लाल, पीले और हरे क्षेत्रों में सीमांकित किया गया है। सिंधिया ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगले 10-12 महीनों में ड्रोन के ‘बियॉन्ड विजुअल लाइन ऑफ साइट' (बीवीएलओएस) संचालन से संबंधित नियम लागू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ड्रोन के लिए नए हवाई गलियारे स्थापित किए जाएंगे और माल पहुंचाने के लिए सीमित गलियारे होंगे। सिंधिया ने बताया कि ड्रोन क्षेत्र में फिलहाल करीब 200 स्टार्टअप काम कर रहे हैं और सरकार का आगामी वर्षों में भारत को ड्रोन का केंद्र बनाने का लक्ष्य है।
- नयी दिल्ली। अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शेरमन ने बुधवार को उम्मीद जतायी कि रूस से नयी दिल्ली द्वारा एस-400 वायु प्रतिरक्षा मिसाइल प्रणाली खरीदे जाने के मुद्दे पर अमेरिका और भारत मतभेद सुलझा लेंगे। शेरमन ने कुछ चुनिंदा संवाददाताओं से कहा कि एस-400 सौदे को लेकर संभावित प्रतिबंध के बारे में कोई भी फैसला राष्ट्रपति जो बाइडन और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन लेंगे। अमेरिकी उप विदेश मंत्री शेरमन ने यह टिप्पणी इस बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में की।वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी ने मंगलवार को कहा था कि एस-400 मिसाइल प्रतिरक्षा प्रणाली की पहली खेप इस साल भारत पहुंच जायेगी। इस बीच, भारत सरकार के सूत्रों ने बताया कि विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और शेरमन के बीच हुई व्यापक चर्चा के दौरान रूस के साथ एस-400 मिसाइल प्रतिरक्षा प्रणाली खरीद सौदे पर भी बातचीत हुई और दोनों पक्षों ने उम्मीद जतायी कि इस मुद्दे का हल बातचीत के जरिए निकाल लिया जाएगा। वहीं, शेरमन ने कहा, ‘‘ एस-400 का उपयोग करने वाले किसी देश के बारे में हमारा रुख सार्वजनिक है। हम समझते हैं कि यह खतरनाक है और किसी के सुरक्षा हित में नहीं है। हमारा भारत के साथ मजबूत गठजोड़ है। '' उन्होंने कहा, ‘‘हम आगे के रास्तों को लेकर काफी विचारशील और दोनों देशों के बीच चर्चा से समस्या के समाधान का प्रयास करना चाहते हैं, मुझे उम्मीद है कि हम इसका समाधान करने में सक्षम रहेंगे।'' उल्लेखनीय है कि अमेरिका ‘काउंटरिंग अमेरिका एडवर्सरीज थ्रू सैंक्शन एक्ट (सीएएटीएसए)' के जरिये रूस से एस-400 मिसाइल प्रतिरोधी प्रणाली खरीदने को लेकर तुर्की पर पहले ही प्रतिबंध लगा चुका है। अक्टूबर 2018 में भारत ने रूस के साथ पांच यूनिट एस-400 वायु प्रतिरक्षा मिसाइल प्रणाली खरीदने के लिए पांच अरब डॉलर का सौदा किया था। यह सौदा ट्रंप प्रशासन की चेतावनी के बावजूद किया गया था जिसमें उसने सौदे पर आगे बढ़ने की स्थिति में अमेरिकी प्रतिबंध संबंधी चेतावनी दी थी। भारत ने साल 2019 में पहली खेप के लिए 80 करोड़ डॉलर का भुगतान रूस को कर दिया था।
- नयी दिल्ली। ब्रिटेन के लंदन से कोचीन आ रहे एअर इंडिया के विमान में एक बच्चे का जन्म हुआ जो विमान में सवार 200 यात्रियों के लिए एक सुखद आश्चर्य की बात थी। एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि विमान संख्या एआई 150 पर सवार दो चिकित्सकों और चार नर्सों ने महिला यात्री को समय पूर्व बच्चे के जन्म में मदद की और चूंकि महिला को चिकित्सीय देखभाल की जरूरत थी इसलिए विमान को फ्रैंकफर्ट के लिए मोड़ दिया गया। महिला, नवजात और एक अन्य यात्री उतर गए और उन्हें फ्रैंकफर्ट के एक अस्पताल में ले जाया गया। बाद में विमान कोचीन के लिए रवाना हो गया। प्रवक्ता ने कहा कि नवजात का स्वास्थ्य ठीक है। एअर इंडिया का विमान मां, नवजात और एक अन्य यात्री को बाद में फ्रैंकफर्ट से कोचीन लाएगा।
- जयपुर। राजस्थान के माउंट आबू में बुधवार बिजली के तार की चपेट में आने के कारण करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घीसूलाल (50) एवं साबला गरासिया (60) पोलो ग्राउंड के पास चाय की एक दुकान खोलने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे और तभी 11केवी बिजली का तार टूटकर उन पर गिर गया। पुलिस ने बताया कि दोनों को करंट लग गया और मोटरसाइकिल में भी आग लग गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने नगरपालिका अधिकारियों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने बताया कि घीसूलाल राज्य के राजसमंद जिले का रहने वाला था। वह पोलो ग्राउंड के पास चाय की दुकान चलाता था। साबला गरासिया 14 दिन पहले ही काम की तलाश में यहां आया था।
- नयी दिल्ली । केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में पुराने वाहनों को कबाड़ में देने पर नए वाहनों की खरीद में राष्ट्रीय वाहन कबाड़ नीति के तहत पथकर (रोड टैक्स) में 25 प्रतिशत तक की छूट दी जायेगी। मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि वाहन कबाड़ नीति में वाहन मालिकों को पुराने और पर्यावरण के लिए खराब प्रदूषणकारी वाहनों को छोड़ने को लेकर प्रेरित करने के लिए एक प्रणाली का प्रस्ताव है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘कबाड़ के लिए वाहन जमा कराने पर मिले प्रमाणपत्र के आधार पर वाहन मालिकों को यह छूट दी जाएगी। यह रियायत गैर-परिवहन (व्यक्तिगत) वाहनों के मामले में 25 प्रतिशत तक और परिवहन (वाणिज्यिक) वाहनों के मामले में 15 प्रतिशत तक है।'' मंत्रालय ने कहा कि यह रियायत परिवहन वाहनों के मामले में आठ साल तक और गैर-परिवहन वाहनों के मामले में 15 साल तक उपलब्ध होगी।
- जींद (हरियाणा)। जिले के दबलेन गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि लोहचाब निवासी संजय नरवाना की मेला मंडी में धान बेचकर बाइक से लौट रहा था तभी सामने से तेजी से आती बाइक उससे टकरा गयी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मरने वालों की पहचान रोहतास, विक्रम, दीपक और संजय के रूप में हुई है। वहीं घटना में सचिन और अजय गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- श्रीनगर । श्रीनगर के ईदगाह इलाके में गुरुवार को आतंकवादियों ने एक महिला समेत सरकारी विद्यालय के दो शिक्षकों की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे आंतकवादियों ने श्रीनगर जिले के संगम ईदगाह इलाके में दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी।’’उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू की गई है।
- नयी दिल्ली। राजधानी दिल्ली के एक प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र ने अपने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री के लिए ‘एपीआई जेनेरिक फार्मेसी' नाम से वेबसाइट शुरू की है। दिल्ली के सुभाष नगर स्थित केंद्र के भागीदार शैलेंद्र अरोड़ा ने एक बयान में कहा कि हमारा प्रयास है कि सभी लोगों तक हमारे उत्पाद सुगमता से पहुंच सकें। ‘‘कई बार उपभोक्ताओं को जन औषधि केंद्र के उत्पाद खरीदने में दिक्कत आती थी, और उन्हें उत्पाद सुलभ नहीं हो पाते थे। इसी को ध्यान में रखकर हमने ऑनलाइन बिक्री शुरू की है।'' उन्होंने कहा कि हमारे जन औषधि उत्पादों की समूची श्रृंखला अब ऑनलाइन उपलब्ध है। इसके अलावा हम उच्च गुणवत्ता की कम लागत वाली जेनेरिक दवाएं तथा कॉस्मेटिक्स/सर्जिकल सामान भी ऑनलाइन उपलब्ध करा रहे हैं। अरोड़ा ने कहा कि इस पहल को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और अब तक हमें 700 से अधिक ऑर्डर ऑनलाइन मिल चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि ऑर्डर मिलने के दो से चार दिन में दवाओं की आपूर्ति कर दी जाती है और लगातार तीन साल से इस केंद्र को बिक्री और सेवा के लिए सरकार की ओर से पुरस्कार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र की शुरुआत 2015 में हुई थी और आज इसका सालाना कारोबार 1.5 करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है।
- नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को योग्य गैर-राजपत्रित रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिन के वेतन के बराबर उत्पादकता से जुड़े बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, ‘‘ रेल कर्मचारियों को 2020-21 के लिए 78 दिन के उत्पादकता आधारित बोनस के भुगतान का वित्तीय भार 1984.73 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। इस फैसले से रेलवे के 11.56 लाख गैर-राजपत्रित कर्मियों को लाभ होगा। '' सरकारी बयान में कहा गया है कि इनमें आरपीएफ/आरपीएसएफ कर्मी शामिल नहीं होंगे।इसमें कहा गया है कि पात्र गैर- राजपत्रित रेल कर्मचारियों को पीएलबी के भुगतान के लिए निर्धारित वेतन गणना की सीमा 7,000 रुपये प्रतिमाह है। प्रति पात्र रेल कर्मचारी के लिए 78 दिन की अधिकतम देय राशि 17,951 रुपये है। बयान के अनुसार, पात्र रेल कर्मचारियों को पीएलबी का भुगतान प्रत्येक वर्ष दशहरा/पूजा की छुट्टियों से पहले किया जाता है। केंद्रीय मंत्रिमंडल के इस निर्णय को इस साल की छुट्टियों से पहले ही लागू किया जाएगा। बयान में कहा गया है, ‘‘ वित्त वर्ष 2010-11 से 2019-20 के लिए 78 दिन के वेतन की उत्पादकता आधारित बोनस की राशि का भुगतान किया गया। वर्ष 2020-21 के लिए भी 78 दिन के वेतन के बराबर पीएलबी राशि का भुगतान किया जाएगा, जिससे कर्मचारी रेलवे के कार्य निष्पादन में सुधार की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित होंगे।'' गौरतलब है कि रेलवे में उत्पादकता से जुड़ा बोनस पूरे देश में फैले सभी गैर-राजपत्रित रेलवे कर्मचारियों (आरपीएफ/आरपीएसएफ कर्मियों को छोड़कर) को कवर करता है।
- जम्मू।जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में बुधवार को एक वाहन सड़क से फिसलकर एक गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सावलाकोट में बाटला के समीप हुई जब एसयूवी वाहन के चालक ने एक संकरे मोड़ पर वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि बचावकर्ता तुरंत हरकत में आए और कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने घटनास्थल से जम्मू के नगरोटा इलाके के एसयूवी चालक सौरव ठाकुर (18) और माहोर के बछितर सिंह (24) का शव बरामद किया। अधिकारी ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिवारों को सौंप दिए गए हैं।















.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)




.jpg)