- Home
- देश
- ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में होटल के एक कमरे से क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने का गिरोह संचालित करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अपराध शाखा इकाई पांच (वागले एस्टेट) के वरिष्ठ निरीक्षक विकास गोडके ने कहा कि दोनों आरोपियों को गोपनीय सूचना के आधार पर शनिवार को गिरफ्तार किया गया, जब इंडियन प्रीमियर लीग का मैच चल रहा था। अधिकारी ने कहा कि आरोपी कमलेश और रत्नेश के पास से सेलफोन तथा अन्य उपकरण जब्त किये गए हैं। गोडके ने बताया कि चितलसर पुलिस ने कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
- महू। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में रविवार को दो बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई और 15 अन्य यात्री घायल हो गए। सिमरोल थाना प्रभारी धर्मेंद्र शिवहरे ने बताया कि इंदौर से खंडवा जा रही यात्री बस इंदौर-इच्छापुर राजमार्ग पर भेरूघाट पर विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बस से टकरा गई। उन्होंने कहा, "हादसे में एक अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों बसों के कुल 15 यात्री घायल हो गए।'' शिवहरे ने कहा कि सभी घायलों को महू सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है और सभी खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।
- बीदर। कर्नाटक के बीदर जिले के गांव में दरगाह के नजदीक झील में डूबने से एक परिवार के चार किशोरों की रविवार को मौत हो गई। पीड़ित परिवार हैदराबाद से आया था। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि परिवार हैदराबाद के बोराबंदा से घोरवाडी गांव हजरत इस्माइल शाह को अकीदत पेश करने आया था। उन्होंने बताया कि अनुष्ठान के बाद परिवार के लड़के झील में नहाने गए और गहरे पानी में उतर गए जबकि उन्हें तैरना भी नहीं आता था। पुलिस ने बताया कि नहाते वक्त जब एक किशोर डूबने लगा तो बाकी उसे बचाने गए और सभी चारों की पानी में डूबने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों में दो सगे भाई थे जबकि दो अन्य रिश्ते से भाई थे। पुलिस ने बताया कि दमकल और आपात सेवा के कर्मियों ने मृतकों के शव झील से निकाल लिए हैं।-file photo
- कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की शानदार जीत के पांच महीने बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 58,835 मतों के अंतर से भवानीपुर उपचुनाव में रविवार को शानदार जीत हासिल की। इससे पहले बनर्जी नंदीग्राम सीट से चुनाव हार गई थीं। कोलकाता के शहरी क्षेत्र में भवानीपुर सीट से बनर्जी की जीत ने गृह राज्य में उनकी लोकप्रियता को रेखांकित किया है। मुख्यमंत्री बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) राज्य में दो अन्य सीटों पर हुए उपचुनाव में भी जीत हासिल करते दिख रही है। मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज और जंगीपुर विधानसभा क्षेत्रों में भी तृणमूल ने भारी बढ़त बना ली है। इन क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को मतदान हुआ था। दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर सीट से टीएमसी उम्मीदवार बनर्जी को 85,263 वोट मिले। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रियंका टिबरेवाल को 26,428 मत मिले, जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के श्रीजीव विश्वास को 4226 मत मिले। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं भवानीपुर और पश्चिम बंगाल के लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं, जो इन नतीजों का इंतजार कर रहे थे। नंदीग्राम में मुझे हराने के लिए जो षड्यंत्र रचा गया था, उसका भवानीपुर की जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। मैं अदालत में विचाराधीन मामले पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती। मतगणना समाप्त हो गई है, और हमने सीट जीत ली है।'' मुख्यमंत्री इससे पहले नंदीग्राम सीट अपने पूर्व सहयोगी शुभेंदु अधिकारी से हार गई थीं, जो अब राज्य विधानसभा में भाजपा के विपक्ष के नेता हैं। हार के बाद बनर्जी ने चुनाव परिणाम को कानूनी चुनौती दी थी। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह पहली बार है जब हमने इस निर्वाचन क्षेत्र के सभी (नगरपालिका) वार्डों में जीत हासिल की है। इस बार जीत का अंतर बहुत ज्यादा है।'' बनर्जी ने छह महीने के भीतर चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग को धन्यवाद दिया। बनर्जी ने दावा किया, ‘‘जब से बंगाल में विधानसभा चुनाव शुरू हुए, केंद्र ने हमें सत्ता से हटाने की साजिश रची।'' बनर्जी ने 2011 से इस सीट पर तीन बार जीत दर्ज की है। नंदीग्राम में बनर्जी की हार के बाद, राज्य के मंत्री सोभनदेब चट्टोपाध्याय ने विधानसभा में उनकी वापसी की राह आसान बनाने के लिए भवानीपुर सीट खाली कर दी थी। टीएमसी ने अप्रैल-मई विधानसभा चुनाव में करीब 28,000 मतों के अंतर से भवानीपुर सीट जीती थी। इस सीट पर 2011 के बाद से ही टीएमसी का कब्जा है। भवानीपुर महानगर कोलकाता की भाषाई और जातीय विविधता को दर्शाता है और यहां बांग्ला भाषी लोगों के साथ-साथ पंजाबी, गुजराती और हिंदी भाषी लोगों की अच्छी खासी आबादी है। टिबरेवाल ने कहा कि उन्होंने लोगों के फैसले को पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार कर लिया है। हालांकि उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि टीएमसी ने मतदान में धांधली की थी। टिबरेवाल ने दावा किया, ‘‘मैं जनता के फैसले को स्वीकार करती हूं, दीदी को मेरी बधाई। मैंने लड़ाई लड़ी...दीदी (बनर्जी) की जीत के बारे में निश्चिंत होने के बावजूद टीएमसी ने बड़े पैमाने पर वोटों में हेराफेरी करने के लिए काम किया। मैंने मतदान के दिन इसका खुलासा किया था।'' टीएमसी मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज और जंगीपुर निर्वाचन क्षेत्रों में भी आगे है, जहां विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शमशेरगंज में टीएमसी उम्मीदवार अमीरुल इस्लाम 26,111 मतों से आगे हैं। इस्लाम को 96,120 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के जायदुर रहमान को 70,009 वोट मिले हैं। जंगीपुर से टीएमसी उम्मीदवार जाकिर हुसैन 92,232 मतों के बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं। हुसैन को 1,36,082 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सुजीत दास को 43,850 वोट मिले हैं। बनर्जी के बड़े अंतर से आगे चलने की खबरें आने के बाद, टीएमसी समर्थक जश्न मनाने के लिए राज्य भर में सड़कों पर उतर आए हैं। वहीं भाजपा और माकपा के प्रदेश कार्यालयों में सन्नाटा रहा। इस बीच, चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को चुनाव के बाद की हिंसा की किसी भी घटना को रोकने के लिए जीत के जश्न और जुलूस पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।
- नयी दिल्ली। विश्वबैंक के अनुसार, सबूत संकेत देते हैं कि कोविड-19 से बच्चों के कम संक्रमित होने की आशंका है और टीके के विकास से पहले भी विभिन्न देशों में 'सुरक्षित' तरीके से स्कूलों को खोलने के अनुभव दिखाते हैं कि शिक्षा प्रणाली को ऑफलाइन स्कूल व्यवस्था में लौटने के लिए बृहद टीकाकरण का इंतजार करने की जरूरत नहीं है।नए नीति नोट में विश्वबैंक की शिक्षा टीम ने दुनिया के विभिन्न देशों के अनुभवों को रेखांकित किया है जहां पर स्कूल पर्याप्त एहतियाती रणनीति के तहत खोले गए और संकेत मिला कि स्कूलों में विद्यार्थियों, कर्मचारियों और समुदाय में संक्रमण फैलने का खतरा कम है। टीम ने रेखांकित किया कि महामारी के करीब एक साल बाद हम और बेहतर तरीके से वायरस और बीमारी को जानते हैं, यह भी जानते हैं कि संक्रमण को कैसे रोका जा सकता है और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) जैसे स्वास्थ्य प्राधिकारियों ने भी 'अंतिम विकल्प' के तौर पर स्कूलों को बंद करने की अनुशंसा की है। विश्वबैंक ने कहा, ''उपलब्ध सबूतों से संकेत मिलता है कि बच्चों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा बहुत कम है, उनकी सेहत पर गंभीर असर होने और मौत की आशंका कम है, उनसे दूसरों को संक्रमण फैलने का खतरा भी कम हैं। स्कूल के भीतर संक्रमण की दर कम है खासतौर पर प्राथमिक और पूर्व प्राथमिक स्कूलों में। हालांकि, कर्मचारियों को दूसरे कर्मचारियों से संक्रमित होने का खतरा अधिक है न कि बच्चों से संक्रमित होने का।''विश्वबैंक ने कहा, ''टीके के विकास से पहले जब सामुदायिक स्तर पर संक्रमण की उच्च दर थी तब सुरक्षित तरीके से स्कूलों को खोलने के देशों के अनुभव दिखाते हैं कि बड़े पैमाने पर स्कूल में कार्यरत कर्मियों और समुदाय के अन्य वयस्कों का टीकाकरण होने तक शिक्षा प्रणाली को बंद रखने की जरूरत नहीं है। हालांकि, स्कूल कर्मियों को टीकाकरण में प्राथमिकता देने से स्कूलों में आने वाले बच्चों व अन्य के डर को कम किया जा सकता है।'' विश्वबैंक ने रेखांकित किया कि स्कूलों को बंद रखने से वहां से संक्रमण फैलने के खतरे को खत्म तो किया जा सकता है लेकिन इससे बच्चों की पढ़ाई, उनके मानसिक स्वास्थ्य और पूर्ण विकास पर असर पड़ता है।
- नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से त्योहारों के मौसम में खादी और हस्तशिल्प उत्पादों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने और ‘‘आत्मनिर्भर भारत'' के निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने गांधी जयंती और देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शनिवार को लेह घाटी के पास एक ऊंचे पहाड़ पर देश का सबसे बड़ा एक हजार किलोग्राम वजन का खादी का तिरंगा फहराए जाने का उल्लेख करते हुए यह बात कही। खादी इंडिया की ओर से इस उपलब्धि पर किए गए एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को एक अनूठी श्रद्धांजलि है। गांधी जी के खादी प्रेम से सभी अवगत हैं। त्योहारों के इस मौसम में खादी और हस्तशिल्प को अपनी जिंदगी में शामिल करें और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने में मजबूती दें।'' लेह में जो झंडा फहराया गया वह देश में निर्मित अब तक का सबसे बड़ा हाथ से बुना गया खादी का तिरंगा है, जोकि 225 फुट लंबा और 150 फुट चौड़ा है। इसका वजन 1000 किलोग्राम है। यह झंडा मुंबई स्थित खादी डायर्स और प्रिंटर द्वारा बनाया गया है, जो खादी ग्रामोद्योग आयोग से संबद्ध है।-
- इरोड (तमिलनाडु)। जिले में भारी बारिश के बाद एक मकान की दीवार ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि राजम्मल (70) यहां नेताजी नगर में रहती थीं जबकि उनका विवाहित बेटा दूसरे इलाके में रहता था। उन्होंने बताया कि शनिवार को राजम्मल का बेटा उनसे मिलने आया था और बारिश की वजह से वहीं रुक गया था। पुलिस ने बताया कि आज सुबह दीवार का एक हिस्सा ढह गया। मलबा राजम्मल और उनके बेटे पर गिरा। दोनों की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला की मौत हो गई जबकि उनके बेटे रामासामी का उपचार चल रहा है। महिला के पति की मौत पहले ही हो चुकी है।
- ठाणे । जिले के भिवंडी से पुलिस ने 1.67 करोड़ रुपये कीमत का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है। ठाणे पुलिस के प्रवक्ता जयमाला वसावे ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस के संपदा प्रकोष्ठ ने अंजुर फाटा स्थित एक गोदाम पर छापा मारा और पांच वाहनों में रखा गुटखा जब्त किया। अधिकारियों ने बताया कि 1.67 करोड़ रुपये कीमत के गुटखा के अलावा पुलिस ने 34.23 लाख रुपये कीमत के वाहन और कंटेनर भी जब्त किए।
- वाराणसी ।महात्मा गांधी की 152वीं जयंती पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए 15 लोगों को ‘ऑब्जर्वर लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। पुरस्कार प्रदान करने वाली संस्था ‘ऑब्जर्वर पीस फाउण्डेशन' के निदेशक डॉक्टर अमरज्योति सिंह ने रविवार को बताया कि शनिवार को गांधी जयंती के अवसर पर फिजी के पूर्व राजदूत प्रोफेसर आई. एस. चौहान, वरिष्ठ चिंतक प्रोफेसर सुधाकर दीक्षित, सर्वेश्वरी समूह भगवान अवधूत राम कुष्ठ सेवा आश्रम के मंत्री डॉक्टर एस पी सिंह और भारतीय जनसंचार संस्थान के पूर्व प्रोफेसर प्रदीप माथुर समेत 15 लोगों को वर्ष 2021 के ‘ऑब्जर्वर लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं नोएडा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉक्टर विक्रम सिंह ने ये पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर कई वरिष्ठ पत्रकारों समेत 25 युवा प्रतिभाओं को 'ऑब्जर्वर यंग एक्सीलेंस पुरस्कार' प्रदान किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए विक्रम सिंह ने कहा कि एक आदर्श समाज के निर्माण का स्वप्न समय-समय पर विभिन्न समाज सुधारकों द्वारा देखा जाता रहा है तथा ऐसे में एक आदर्श समाज के निर्माण के दायित्व का निर्वाह करने वालों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अनुकरणीय चरित्र के अच्छे लोगों को पुरस्कृत कर समाज के सामने उन्हें अनुकरणीय आदर्श के रूप मे प्रस्तुत किया जाना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी भी वैसा ही बनने के लिए प्रेरित हो।
- लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अक्टूबर की सुबह लखनऊ आएंगे और ‘आजादी का अमृत महोत्सव' कार्यक्रम के तहत यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 'न्यू अर्बन इंडिया' थीम पर आयोजित तीन दिवसीय समारोह का उद्घाटन करेंगे। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी 'न्यू अर्बन इंडिया' थीम पर आधारित कार्यक्रम का पांच अक्टूबर को सुबह साढ़े दस बजे उद्घाटन करेंगे। टंडन ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देशभर के सभी राज्यों के नगर विकास मंत्रियों और प्रमुख अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है तथा कई राज्यों के मंत्रियों व अधिकारियों के आने की सहमति भी आ चुकी है। उन्होंने बताया कि उद्घाटन सत्र के बाद विभिन्न विषयों पर सेमिनार और वेबिनार होंगे। मंत्री ने बताया कि 'न्यू अर्बन इंडिया' थीम पर स्वच्छ भारत मिशन, अमृत मिशन, स्मार्ट सिटी, अर्बन ट्रांसपोर्ट आदि परियोजनाओं के स्टाल लगाए जाएंगे और आजादी के 75वें वर्ष में 75 नई आवासीय तकनीकों का प्रदर्शन होगा। इस कार्यक्रम में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के विभिन्न शहरी मिशन (अमृत मिशन, स्मार्ट सिटी, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना) में अब तक की उपलब्धियों से संबंधित फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगाा। नगर विकास मंत्री ने बताया कि मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत राज्य के 75 जिलों के 75,000 लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से चाबी का हस्तांतरण करने के साथ ही उत्तर प्रदेश की 4737 करोड़ रुपये की 75 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा आवास सुधार और उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना में अपनाई गई रणनीतियों पर भी चर्चा होगी।
- गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह से 73 किलोग्राम की चांदी की सिल्लियां बरामद की गई है और मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर एक कार से 73 किलोग्राम वजनी चांदी की सिल्लियां जब्त की गई। उप अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि जब्त की गई चांदी की सिल्लियों की कीमत करीब 35 लाख रुपये हैं। अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले का आरोपी राजेश गुप्ता भागने में सफल रहा। हालांकि, उसके तीन साथी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान आरोपी अरविंद कुमार पांडेय, गोविंद सोनी और ब्रह्मदेव प्रसाद के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जांच चल रही है।-
- लखनऊ,। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अक्टूबर की सुबह लखनऊ आएंगे और ‘आजादी का अमृत महोत्सव' कार्यक्रम के तहत यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 'न्यू अर्बन इंडिया' थीम पर आयोजित तीन दिवसीय समारोह का उद्घाटन करेंगे। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी 'न्यू अर्बन इंडिया' थीम पर आधारित कार्यक्रम का पांच अक्टूबर को सुबह साढ़े दस बजे उद्घाटन करेंगे। टंडन ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देशभर के सभी राज्यों के नगर विकास मंत्रियों और प्रमुख अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है तथा कई राज्यों के मंत्रियों व अधिकारियों के आने की सहमति भी आ चुकी है। उन्होंने बताया कि उद्घाटन सत्र के बाद विभिन्न विषयों पर सेमिनार और वेबिनार होंगे। मंत्री ने बताया कि 'न्यू अर्बन इंडिया' थीम पर स्वच्छ भारत मिशन, अमृत मिशन, स्मार्ट सिटी, अर्बन ट्रांसपोर्ट आदि परियोजनाओं के स्टाल लगाए जाएंगे और आजादी के 75वें वर्ष में 75 नई आवासीय तकनीकों का प्रदर्शन होगा। इस कार्यक्रम में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के विभिन्न शहरी मिशन (अमृत मिशन, स्मार्ट सिटी, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना) में अब तक की उपलब्धियों से संबंधित फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगाा। नगर विकास मंत्री ने बताया कि मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत राज्य के 75 जिलों के 75,000 लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से चाबी का हस्तांतरण करने के साथ ही उत्तर प्रदेश की 4737 करोड़ रुपये की 75 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा आवास सुधार और उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना में अपनाई गई रणनीतियों पर भी चर्चा होगी।
- दुबई । वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुबई एक्सपो 2020 में आने का निमंत्रण स्वीकार करेंगे। यह एक्सपो एक अक्टूबर से शुरू हुआ है और छह महीने तक चलेगा। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, "मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस छह महीने की अवधि के दौरान दुबई की यात्रा के निमंत्रण को स्वीकार करेंगे, जो दोनों देशों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाएगा।" एक्सपो 2020 दुबई में भारत का ‘‘इंडियन पवेलियन'' कोविड के बाद की दुनिया में पांच खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए भारत के पुनरुत्थान का प्रदर्शन कर रहा है। प्रदर्शनी के इस मंडप में न केवल जीवंत भारतीय संस्कृति और इसके विगत की झलक होगी बल्कि इसमें देश के वर्तमान में इसकी क्षमताओं और अवसरों का इस तरह प्रदर्शन किया जाएगा जिससे पता चल सके कि देश घरेलू एवं विदेशी निवेशक का वैश्विक केंद्र है।
- नयी दिल्ली। यहां राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा में प्रदर्शित किए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तोहफों के तौर पर मिले 1000 से ज्यादा सामान के लिए एक ई-नीलामी में बोली लगाई जा चुकी है। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस साल लगभग 1,348 स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी की जा रही है। इनमें तोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के पदक विजेताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को उपहार में दिए गए उपकरण शामिल हैं। नीलामी से प्राप्त रकम नमामि गंगे परियोजना के लिए दी जाएगी। यह प्रधानमंत्री को भेंट किए गए उपहारों की ई-नीलामी का तीसरा दौर है और 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक इसका आयोजन किया जा रहा है। रेड्डी ने कहा, “नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने उन्हें मिलने वाले सभी उपहारों की नीलामी करने का फैसला किया है। ई-नीलामी से प्राप्त आय नमामि गंगे के माध्यम से देश की जीवन रेखा गंगा के संरक्षण के नेक काम की ओर जाएगी। प्रधानमंत्री ने अक्सर गंगा को भारत के सांस्कृतिक गौरव और आस्था के प्रतीक के रूप में वर्णित किया है।” उन्होंने कहा, “एक अक्टूबर तक 1,081 वस्तुओं के लिए बोलियां प्राप्त हुई हैं और स्मृति चिन्ह नई दिल्ली में राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा में प्रदर्शित हैं।” केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री रेड्डी ने दीर्घा का अवलोकन किया और कैनवास पर महात्मा गांधी के चश्मे का चित्र भी बनाया जो उनकी सादगी को प्रदर्शित करता है और चित्र के परिचय (कैप्शन) के तौर पर 152वीं जयंती पर “स्वच्छता” लिखा। मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि मंत्री के साथ संस्कृति सचिव गोविंद मोहन, राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा के महानिदेशक अद्वैत गडनायक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री ने उन सभी लोगों को प्रोत्साहित किया जो देश की जीवन रेखा के संरक्षण में योगदान देने की भावना रखते हैं। रेड्डी ने कहा, “प्रधानमंत्री ने अक्सर गंगा को देश के सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रतीक बताया है। उत्तराखंड के गौमुख में नदी के उद्गम स्थल से लेकर पश्चिम बंगाल में समुद्र में मिल जाने तक यह शक्तिशाली नदी देश की आधी आबादी के जीवन को समृद्ध बनाती है।
- नयी दिल्ली। आरएसएस से संबंधित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की प्रवेश प्रक्रिया के बारे में छात्रों को जानकारी देने के मकसद से 150 हेल्पलाइन नंबर शुरू किये हैं। संगठन की ओर से शनिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी है।एबीवीपी के अनुसार, उसकी ओर से हर कॉलेज के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू किया गया है। केंद्रीकृत हेल्पलाइन नंबर 011-27662725 है, जबकि व्हाट्एसएप नंबर 9818459062। इससे एक दिन पहले कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने भी प्रवेश प्रक्रिया में छात्रों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू किया था।
- नीमच (मप्र),। मध्य प्रदेश के नीचम जिले में आकाशीय बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य झुलस गये।नीमच के उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) एस एल शाक्य ने रविवार को बताया कि ये घटनाएं जिले के लोद एवं जीरन गांवों में शनिवार को घटीं। उन्होंने कहा कि लोद गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हुई है एवं दो लोग घायल हुए हैं, जबकि जीरन गांव में दो लोगों की मौत हुई है, जिनमें से एक राजस्थान का रहने वाला था। शाक्य ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके निशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को नियमानुसार चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- अलीबाग। महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के अलीबाग के मशहूर सफेद प्याज का ‘भौगोलिक संकेतक' (जीआई) मिल गया है जिससे उसे अनोखी पहचान मिली है एवं उसके लिए व्यापक बाजार का मार्ग प्रशस्त हुआ है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अलीबाग के सफेद प्याज का 1983 में ही आधिकारिक गजट में उल्लेख किया गया था । उन्होंने बताया कि कि इस प्याज में औषधीय गुण हैं एवं उसका हृदय रोग , कॉलेस्ट्रॉल नियंत्रण एवं इंसूलिन निर्माण में उपयोग किया जाता है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ यहां के कृषि विभाग और कोंकण कृषि विश्वविद्यालय ने 15 जनवरी, 2019 को जीआई आवेदन दिया था । इस साल 29 सितंबर को पेंटेंट पंजीयक के मुंबई कार्यालय में प्रस्ताव की जांच की गयी थी और अलीबाग के सफेद बाग को जीआई टैग देने का फैसला किया गय था।'' उन्होंने बताया कि इस फसल से प्रति एकड़ करीब दो लाख की औसत आमदनी होती है।
- गोरखपुर (उप्र)। गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र में शराब की दुकान के एक विक्रेता की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया है। गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विपिन टाडा ने बताया कि शराब की दुकान के विक्रेता मनीष प्रजापति की कथित हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि शराब के भुगतान को लेकर कुछ बदमाशों ने प्रजापति को कथित तौर पर पीट-पीट कर मार डाला था और इस मामले में 14-15 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान युवराज पांडे उर्फ एकांश पांडे, दीपू तिवारी और अभिषेक कश्यप के रूप में हुई है। ये सभी गोरखपुर के सिंघडिय़ा के रहने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल थाना इलाके में कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर पिटाई करने से हुई मौत के 72 घंटे बाद गुरुवार की रात को इसी थाना क्षेत्र में स्थित शराब की 'मॉडल शॉप' (ऐसी दुकान जहां बैठकर शराब पीने की भी अनुमति रहती है) में एक कथित हिस्ट्रीशीटर के भाई को मुफ्त में शराब देने से मना करने पर एक विक्रेता सह वेटर मनीष प्रजापति को आरोपियोंं ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला था।----
- शाहजहांपुर (उप्र) । उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के एक गांव में रहने वाले दो युवकों ने कथित रूप से एक युवती की फोटो से छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी), नगर संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि थाना सदर बाजार अंतर्गत एक गांव में रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने शिकायत की कि गांव के ही दबंग युवकों ने उसकी फोटो खींच ली। आरोपियों ने फोटो से छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और पीड़िता को ब्लैकमेल कर वे कई बार रकम ऐंठ चुके हैं। अधिकारी ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि युवती को आरोपियों ने धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वे उसकी आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देंगे। पीड़िता ने पुलिस कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि गांव के ही इन दबंग युवकों के चलते उसने परास्नातक के द्वितीय वर्ष में प्रवेश नहीं लिया। वह छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाती थी, लेकिन आरोपियों के डर से उसने वह भी छोड़ दिया है तथा अब वह अपना घर छोड़कर रिश्तेदार के यहां रह रही है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
- चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के केंद्रपोसी गांव में अपराधियों ने बीती रात एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियारों से हमला कर नृशंस हत्या कर दी , मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है । चाईबासा के जगन्नाथपुर के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी इडुक डुंगडुंग ने बताया कि जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के केंद्रपोसी गांव में अपराधियों ने एक बच्चे सहित एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी । उन्होंने बताया कि यह वारदात शुक्रवार की रात की है और मरने वालों की पहचान ओनामू खंडैत, उसकी पत्नी मनी, भाई गोबरू और उनके बच्चे के रूप में की गयी है। अधिकारी ने बताया कि यह हत्या तेज धारदार हथियार से वार कर की गयी है। पुलिस अधिकारी के अनुसार चारों के शव गांव के पास के धान के खेत से बरामद किये गये।उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और हत्या के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है लेकिन अभी तक इसकी जानकारी नहीं हो सकी है ।
- भोपाल। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में मानसून के मध्य प्रदेश से विदा होने की उम्मीद है, जो कि मानसून की सामान्य प्रस्थान तिथि से कम से कम दस दिन आगे है। मध्य प्रदेश में इस बार दक्षिण पश्चिम मानसून 10 जून को आया था। आईएमडी, भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने शनिवार को बताया, ‘‘इस महीने के दूसरे सप्ताह से मानसून मध्य प्रदेश में थमना शुरू हो जाएगा।'' उन्होंने कहा कि इस बार यह थोड़ा लंबा खिंच गया क्योंकि यह आम तौर पर जून के पहले दिन शुरू होता है और सितंबर के आखिरी दिन समाप्त होता है। वर्तमान में मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हो रही बारिश पर साहा ने कहा कि ऐसा वातावरण में नमी और कुछ अन्य स्थानीय कारकों के कारण हुआ है। साहा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में पश्चिमी मध्य प्रदेश में खंडवा शहर में सबसे अधिक 103 मिमी बारिश हुई, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पेंच इलाके में सबसे अधिक 6.5 मिमी बारिश हुई। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में पश्चिमी मध्यप्रदेश के खंडवा, इंदौर, बैतूल, बुरहानपुर, उज्जैन, देवास, शाजापुर और धार जिलों में भी बारिश हुई। इस तरह पूर्वी मध्य प्रदेश में सिवनी के अलावा सिंगरौली, छिंदवाड़ा, पन्ना और सीधी जिलों में बूंदाबांदी हुई। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटों में बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर और छिंदवाड़ा जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। आईएमडी के एक अन्य वरिष्ठ मौसम विज्ञानी जी डी मिश्रा ने बताया कि मध्य प्रदेश में इस मानसून में राज्य में औसत से थोड़ी अधिक बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि एक जून से बृहस्पतिवार सुबह तक राज्य में 940.6 मिलीमीटर की सामान्य बारिश के मुकाबले इस बार 945.2 मिमी बारिश हुई। उन्होंने कहा कि श्योपुर जिले में 100 प्रतिशत अधिक बारिश हुई जबकि गुना और शिवपुरी जिलों में औसत से क्रमश: 84 और 62 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के उत्तरी हिस्से के तीन जिलों में मानसून के दौरान अधिक बारिश हुई। विशेषकर ग्वालियर और चंबल संभाग पिछले महीने बाढ़ से प्रभावित हुए थे। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने कहा कि कुल मिलाकर मध्य प्रदेश के 11 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई जबकि नौ जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के दमोह जिले में औसत से 38 प्रतिशत कम बारिश हुई जो प्रदेश में सबसे कम है। यहां 1046.3 मिमी औसत के मुकाबले अब तक केवल 644.8 मिमी बारिश हुई है। मिश्रा ने कहा कि भोपाल, इंदौर, और ग्वालियर सहित 31 जिलों में सामान्य बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 15 फीसदी कम बारिश तथा राज्य के पश्चिमी भाग में 15 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।
- बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक व्यक्ति ने एकतरफा प्रेम में एक युवती को गोली मार दी और फिर खुदकुशी कर ली। युवती की हालत खतरे से बाहर बतायी जाती है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह थाना नूरपुर के मिर्जापुर ढीकली गांव में आरोपी गौरव त्यागी (40) ने किसी बात पर नाराजगी के बाद युवती (21) को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी त्यागी ने घर आकर तमंचे से खुद को गोली मार ली। सिंह ने बताया कि कि युवती अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत खतरे से बाहर है। मामले में आगे जांच की जा रही है।
- एटा । उत्तर प्रदेश के एटा के थाना जलेसर में तैनात एक हेड कांस्टेबल ने फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस कर्मियों को मामले की जानकारी तब हुई जब हेड कांस्टेबल शनिवार सुबह गांधी जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने नहीं पहुँचे। पुलिस क्षेत्राधिकारी जलेसर नासिर अली ने बताया कि शुक्रवार रात हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह (59) ने थाना परिसर में सरकारी आवास में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
- नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के बाद सात दशक में भी देश की बड़ी आबादी तक नल से जल पहुंचाने की ‘‘विफलता'' के लिए पूर्ववर्ती सरकारों को आड़े हाथों लिया और आरोप लगाया कि ऐसा इसलिए नहीं हो सका क्योंकि तत्कालीन नीति निर्मातओं ने बिना पानी की जिंदगी के दर्द का एहसास नहीं था। केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन पर ग्राम पंचायत और पानी समितियों या ग्रामीण जल और स्वच्छता समितियों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने दावा किया कि आजादी के बाद के सात दशकों में हर घर जल पहुंचाने के लिए जो काम हुआ था, सिर्फ पिछले दो साल में उससे भी ज्यादा काम उनकी सरकार ने करके दिखाया है। इस अवसर पर उन्होंने पानी की प्रचुरता में रहने वाले देश के हर नागरिक से पानी बचाने के ज्यादा से ज्यादा प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए निश्चित तौर पर लोगों को अपनी आदतें भी बदलनी ही होंगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि बहुत सी ऐसी फिल्में, कहानियां और कविताएं हैं जिनमें विस्तार से यह बताया जाता है कि कैसे गांव की महिलाएं और बच्चे पानी लाने के लिए मीलों दूर चलकर जा रहे हैं और इन्हें देखकर कुछ लोगों के मन में गांव का नाम लेते ही यही तस्वीर उभरती है। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन बहुत कम ही लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर इन लोगों को हर रोज किसी नदी या तालाब तक क्यों जाना पड़ता है? आखिर क्यों नहीं पानी इन लोगों तक पहुंचता? मैं समझता हूं, जिन लोगों पर लंबे समय तक नीति-निर्धारण की जिम्मेदारी थी, उन्हें ये सवाल खुद से जरूर पूछना चाहिए था। लेकिन यह सवाल पूछा नहीं गया।'' पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उस समय के नीति-निर्माताओं ने पानी की किल्लत नहीं देखी थी और बिना पानी की जिंदगी का दर्द क्या होता है, उन्हें पता ही नहीं था, क्योंकि उनके घरों में, स्विमिंग पूल में पानी ही पानी होता था। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे लोगों ने कभी गरीबी देखी ही नहीं थी। इसलिए गरीबी उनके लिए एक आकर्षण रही। साहित्य और बौद्धिक ज्ञान दिखाने का जरिया बन गया। इन लोगों ने एक आदर्श गांव के प्रति मोह होना चाहिए था लेकिन यह लोग गांव के अभावों को ही पसंद करते थे।' प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी से लेकर वर्ष 2019 तक देश में सिर्फ तीन करोड़ घरों तक ही नल से जल पहुंचता था और 2019 में जल जीवन मिशन शुरू होने के बाद से पांच करोड़ घरों को पानी के संपर्क से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘आज देश के लगभग 80 जिलों के करीब सवा लाख गांवों के हर घर में नल से जल पहुंच रहा है। यानी पिछले सात दशकों में जो काम हुआ था, आज के भारत ने सिर्फ दो साल में उससे ज्यादा काम करके दिखाया है। वह दिन दूर नहीं नहीं जब किसी बहन बेटी को पानी भरने के लिए रोज रोज दूर-दूर तक पैदल नहीं जाना होगा।'' प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के विकास में पानी की कमी बाधा ना बने, इसके लिए काम करते रहना सभी का दायित्व है और यह सभी के प्रयास से ही संभव है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी आने वाली पीढ़ियों के प्रति भी हम जवाबदेह हैं। पानी की कमी से हमारे बच्चे अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में ना लगा पाएं और उनका जीवन पानी की किल्लत से ही निपटने में बीत जाए, यह हम नहीं होने दे सकते। इसके लिए युद्धस्तर पर काम करते रहना होगा। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि देश के किसी हिस्से में टैंकरों व ट्रेनों से पहुंचाने की नौबत ना आए।'' प्रधानमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन की दृष्टि सिर्फ लोगों तक पानी पहुंचाने का ही नहीं है बल्कि यह विकेंद्रीकरण का भी बहुत बड़ा आंदोलन है। उन्होंने कहा, ‘‘यह गांवों और महिलाओं द्वारा चलाए जाना वाला आंदोलन है। इसका मुख्य आधार, जनआंदोलन और जनभागीदारी है।'' प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर जल जीवन मिशन एप और राष्ट्रीय जल जीवन कोष की भी शुरुआत की।इस एप का उद्देश्य विभिन्न हितधारकों के बीच जागरूकता बढाना और मिशन के अंतर्गत जारी योजनाओं को अधिक पारदर्शी और उत्तरदायी बनाना है जबकि राष्ट्रीय जल जीवन कोष में कोई भी व्यक्ति, संस्थान, कंपनी या समाज सेवी, चाहे वह भारत में हो या विदेश में, अंशदान कर सकता है। इस कोष का उपयोग गांव में प्रत्येक घर, स्कूल, आंगनवाडी केन्द्र, आश्रमशाला और अन्य सार्वजनिक संस्थानों में नल से पानी की सुविधा उपलब्ध कराना है। प्रधानमंत्री ने हर घर को नल से स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 अगस्त, 2019 को जल जीवन मिशन की घोषणा की थी।
- मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के थाना खरखौदा क्षेत्र में एक महिला की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने एकत्र किए और श्वान दस्ते की मदद से सबूत जुटाया गया। खरखौदा पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह ग्रामीणों ने बिजौली-चांद सारा संपर्क मार्ग पर करीब 40 वर्षीय महिला का शव पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि महिला को दो गोली मारी गई है। पुलिस के अनुसार अब तक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आरोपियों की तलाश जारी है।




.jpg)
.jpg)





















.jpg)