- Home
- देश
- चेन्नई। यहां ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (जीएलआईएम) के अध्यक्ष और डीन प्रो. बाला वी बालचंद्रन का निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे। संस्थान की ओर से मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वह 84 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और पौत्र हैं। वह कुछ समय से स्वस्थ नहीं थे और 27 सितंबर को अमेरिका के शिकागो में तड़के चार बजे (स्थानीय समयानुसार) सोते समय ही उनकी मृत्यु हो गई। बालचंद्रन ने देश में कई प्रबंधन संस्थान स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शिक्षा में उनके योगदान के लिए उन्हें केंद्र द्वारा ‘पद्म श्री' पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। जीएलआईएम ने कहा, ‘‘अत्यंत दु:ख के साथ, हम आपको डॉ बाला वी बालचंद्रन के निधन की सूचना देते हैं, जो कई लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत थे। हालांकि हम उन्हें बहुत याद करेंगे, हम उन्हें अपने दिलों में रखेंगे।'' पुडुकोट्टई जिले में जन्मे बालचंद्रन ने चिदंबरम के अन्नामलाई विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। उन्होंने अपने डॉक्टरेट कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिका जाने से पहले सेना में कुछ समय के लिए सेवा की थी।
- बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के कोलावल गांव में मंगलवार को केन नदी में डूबने दो सगे भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घटना में आठ वर्षीय बच्ची की नाले में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि महालक्ष्मी पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार सुबह अपनी मां के साथ केन नदी में नहाने गए बाबूराम यादव की बेटी सीता (11) और बेटा उमेश (14) तथा रामपाल यादव का बेटा सूरज (सात) एक-दूसरे को बचाने में गहरी जलधारा में डूब गए और उनकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से तीनों बच्चों के शव पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि पानी में डूबने की एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के इटरा मिलौली गांव में हरिप्रसाद साहू की बेटी अमृता (आठ) की गडरा नाले में डूबने से मौत हो गयी। इस शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।-
- पटना। बिहार के अलग-अलग जिलों में बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति झुलस गया। आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिजली गिरने से बेगूसराय एवं बांका में दो-दो तथा भोजपुर, शेखपुरा, सारण, समस्तीपुर और जमुई में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बेगूसराय में एक व्यक्ति झुलस गया।
- बिजनौर l उत्तर प्रदेश पुलिस ने बिजनौर में 21 वर्षीय एक छाञा की हत्या के मामले में दावा किया है कि उसके प्रेमी ने ही शादी का दबाव डालने पर उसे मार डाला । आरोपी प्रेमी को उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि बढ़ापुर थानाक्षेत्र के कोपा गांव में प्रियंका 26 सितंबर को घर के पीछे 20-25 कदम दूर खेत में मृत मिली थी, उसके पेट पर धारदार वस्तु का प्रहार किया गया था। प्रियंका की मां ने पुलिस को जानकारी दी थी कि 25 सितंबर की रात उसने जब उसे बिस्तर से गायब पाया तब काफी तलाश किया गया। अगले दिन खेत में प्रियंका का शव मिला। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज सुबह नगीना की बूढ़ावाली चुंगी से आरोपी नौबहार और उसके साथी आरोपी रोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो दोंनो आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया । पुलिस ने हत्या मे प्रयुक्त प्लास्टर काटने वाला कटर,खून लगी टी शर्ट और घटना के समय प्रयोग हुई बाइक बरामद कर ली है। अधीक्षक के मुताबिक आरोपी नौबहार ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह कोपा गांव में प्रियंका के घर के समीप अपनी नानी के घर रहकर पिछले तीन साल से हड्डी के एक डाक्टर के क्लीनिक पर कंपाउडरी कर रहा था। इसी दौरान उसका प्रियंका से प्रेम हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी नौबहार ने बताया कि अब प्रियंका मुकदमे मे फंसाने की धमकी देकर शादी का दबाव बना रही थी लेकिन अलग अलग जातियों से होने के कारण वह उससे शादी करना नही चाहता था। आरोपी नौबहार ने अपने मिञ आरोपी रोहित के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। आरोपी नौबहार और आरोपी रोहित 25 सितंबर को प्लास्टर काटने वाला कटर कूपा गांव आ गये। आरोपी नौबहार ने रात में प्रियंका को घर के पीछे बुला लिया। यहां प्रियंका के दुपटटे से मुंह दबाकर उसके पेट मे कटर मारकर हत्या कर दी।
- नयी दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को घोषणा की कि तीन लोकसभा सीटों और विभिन्न राज्यों में 30 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 30 अक्टूबर को होंगे। मतगणना दो नवंबर को होगी। जिन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें दादरा एवं नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश की मंडी और मध्य प्रदेश की खंडवा सीट शामिल हैं। वहीं, 14 राज्यों में 30 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। असम में पांच विधानसभा सीट, पश्चिम बंगाल में चार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मेघालय में तीन-तीन, बिहार, कर्नाटक और राजस्थान में दो-दो और आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम, नगालैंड और तेलंगाना में एक-एक सीट पर उपचुनाव होंगे। निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा, ‘‘आयोग ने महामारी, बाढ़, त्योहारों, कुछ क्षेत्रों में ठंड की स्थिति, संबंधित राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों से मिली प्रतिक्रिया की समीक्षा की है और सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों पर गौर करते हुए केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव और मध्य प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश में तीन संसदीय सीटों पर उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है। इसके अलावा विभिन्न राज्यों की 30 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव कराने का निर्णय लिया गया है।'' निर्वाचन आयोग ने चार सितंबर को पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट तथा उन तीन सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की थी जहां चुनाव ‘‘स्थगित'' करने पड़े थे। इनमें पश्चिम बंगाल की दो और ओडिशा की एक सीट शामिल है।
- पटना। पटना शहर के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में बाईपास रोड पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य जख्मी हो गए। रामकृष्ण नगर थाने के प्रभारी जहांगीर खान ने बताया कि इस हादसे में एक राहगीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य ने पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में जख्मी पांच लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार को घेर लिया और उसमें सवार दो लोगों को पकड़ लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पर आक्रोशित लोगों ने पथराव किया । पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों कार सवार को हिरासत में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
- सोनभद्र (उप्र) । सोनभद्र जिले के दो थाना क्षेत्रों में मंगलवार को सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। थाना मयोरपुर के प्रभारी निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि आश्रम मोड़ और रनटोला के बीच जंगल में एक व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई, शव पूरी तरह से क्षतविक्षत हो जाने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो सकी l मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर हुए इस हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक अन्य दुर्घटना में राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बगही गांव के समीप आटो और एक अन्य वाहन की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। राबर्ट्सगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आटो सवार रामवृक्ष यादव (65) व राजू (18) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आटो में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है ,दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
- भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य को 31 लाख रुपये की राशि से सम्मानित करते हुए मध्य प्रदेश में एक विश्व स्तरीय हॉकी स्टेडियम बनाने की घोषणा की। चौहान मंगलवार को यहां भारतीय महिला हॉकी टीम के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए अपनी कैबिनेट सहयोगी और प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को भोपाल या ग्वालियर में विश्व स्तरीय हॉकी स्टेडियम के बारे में निर्णय लेने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ यशोधरा जी, हॉकी की बेहतरी के लिए जो भी आप चाहें वह बेहतर निर्णय लें। भोपाल या ग्वालियर में एक स्टेडियम निर्माण के संबंध में निर्णय लें। हम प्रदेश में विश्व स्तरीय हॉकी स्टेडियम का निर्माण करेंगे।'' चौहान ने प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि भोपाल को हॉकी की नर्सरी कहा जाता है और देश को राज्य ने कई खिलाड़ी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सैद्धांतिक रूप से 2022 में मध्य प्रदेश में खेलो इंडिया खेल आयोजित करने के लिए सहमत है। इस अवसर पर चौहान ने भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र के साथ 31 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। इससे पहले चौहान ने अपने निवास पर महिला हॉकी टीम के सदस्यों के लिए दोपहर के भोजन की मेजबानी की। इस अवसर पर भारतीय ओलंपिक संघ और हॉकी इंडिया के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।तोक्यो ओलंपिक खेलों में चौथे स्थान पर रहकर इतिहास रचने वाली भारतीय हॉकी टीम का अपना पहला ओलंपिक पदक हासिल करने का सपना अधूरा रह गया। कांस्य पदक के मुकाबले में भारत को ग्रेट ब्रिटेन से 3-4 से हार का सामना करना पड़ा था। प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला हॉकी को पूरा बढ़ावा दिया गया है। स्पर्धाएं निरंतर होती रहती हैं, 29 फीडर केन्द्र विकसित किए गए हैं। प्रदेश में 11 एस्ट्रो टर्फ बनाए गए, 4 नए मिलाकर इनकी संख्या 15 हो गई है। मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी एक श्रेष्ठ हॉकी अकादमी सिद्ध हुई है। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने टीम की खिलाड़ियों को सम्मानित कर सभी प्रदेशों को संदेश दिया है। इन्होंने बेटियों को प्रोत्साहित करने का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। मध्यप्रदेश में हॉकी के प्रोत्साहन के लिए जो ढांचा बनाया है, उसकी तारीफ करना होगी। हॉकी की खिलाड़ियों को इस प्रोत्साहन से बहुत सहयोग मिलेगा। भारतीय ओलिम्पिक संघ के अध्यक्ष डॉ. नरिंदर ध्रुव बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने विभिन्न खेल अकादमियां शुरू करके मध्यप्रदेश में खेलों के पक्ष में अनुकूल वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण कार्य किया है। भारत की महिला हॉकी टीम का गौरव बढ़ाने में ग्वालियर की महिला हॉकी अकादमी का योगदान महत्वपूर्ण है।
- नयी दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रुड़की ने संस्थान में ‘मेहता फैमिली स्कूल ऑफ डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' की स्थापना के लिए मेहता फैमिली फाउंडेशन (एमएफएफ), अमेरिका के साथ समझौता किया है। केंद्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के विजयराघवन की उपस्थिति में दोनों संगठनों के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर आईआईटी रुड़की के निदेशक अजीत के चतुर्वेदी और मेहता फैमिली फाउंडेशन, अमेरिका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राहुल मेहता ने हस्ताक्षर किए। विजयराघवन ने कहा, ‘‘कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) के क्षेत्र में अनुसंधान और प्रशिक्षण हमारे भविष्य की कुंजी है। एआई प्रौद्योगिकियां भारत के लिए महत्वपूर्ण हैं और आने वाले वर्षों में इसका महत्वपूर्ण सामाजिक और आर्थिक प्रभाव पड़ेगा। आईआईटी रुड़की और एमएफएफ के बीच अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग यह सुनिश्चित करने के लिए एक सराहनीय प्रयास है कि भारत अपने नवाचार को आगे बढ़ाना जारी रखे।'' इस सहयोग के तहत, नया स्कूल (केंद्र) स्नातक, परास्नातक और डॉक्टरेट डिग्री कार्यक्रमों की पेशकश करेगा। स्कूल सितंबर 2022 में स्नातक डिग्री छात्रों के अपने पहले समूह का स्वागत करेगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस स्कूल का उद्देश्य डेटा विज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्रों में नयी और कुशल जनशक्ति विकसित करना है। साथ ही, इन क्षेत्रों में प्रशिक्षण और प्रमाणन प्रदान करके मौजूदा जनशक्ति को सशक्त बनाना है। आईआईटी रुड़की परिसर में इस स्कूल का संचालन एमएफएफ के सहयोग से विकसित एक नए समर्पित भवन में होगा। बुनियादी ढांचे के अलावा एआई के क्षेत्र में प्रसिद्ध विशेषज्ञ इस स्कूल का पाठ्यक्रम तैयार करने, संकाय भर्ती, निगरानी और नए शोध विचारों का सुझाव देने में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। मेहता फैमिली फाउंडेशन के सीईओ राहुल मेहता ने कहा, ‘‘एआई संचालित प्रौद्योगिकियां तेजी से हमारी दुनिया को बदल रही हैं। अंतरराष्ट्रीय संकाय और आईआईटी रुड़की के बीच इस तरह के अकादमिक सहयोग से ऐसे पेशेवर लोग तैयार होंगे जो जलवायु परिवर्तन, टिकाऊ संसाधन और सुरक्षा जैसी वैश्विक चुनौतियों का समाधान सुझाएंगे।'
- औरंगाबाद। महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में मंगलवार को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने बाढ़ के पानी में फंसे 16 लोगों को हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उस्मानाबाद जिले और मराठवाड़ा क्षेत्र के अन्य भागों में बीते दो दिन में भारी बारिश हुई है।उस्मानाबाद तहसील के दौतपुर गांव से दो बच्चों सहित छह लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिये बचाया गया, जबकि कलांब तहसील के सौंदाने अंबा गांव से दस लोगों को सुरक्षित निकाला गया। पड़ोसी लातूर जिले के कलेक्टर पृथ्वीराज बी पी ने बताया कि जिले के रेनापुर तहसील के पोहरेगांव में एक बच्चे समेत तीन लोगों का परिवार कथित तौर पर फंसा हुआ है, लेकिन खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण बचाव दल मौके पर नहीं पहुंच सका। उन्होंने कहा, ''हम उन्हें बचाने के अन्य तरीके आजमा रहे हैं। हेलीकॉप्टर लातूर में रुका है। यह कल सुबह उन्हें बचाने के लिए उड़ान भरेगा।'' उस्मानाबाद जिले में इस मानसून के मौसम में 824.90 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो पिछले साल हुई 620.60 मिमी की तुलना में 204 मिमी अधिक है। भूम तहसील में अब तक सबसे अधिक 961.60 मिमी बारिश हुई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि कई वर्षों के बाद जिले में इतनी ज्यादा बारिश हुई है, जो वार्षिक औसत का 136.78 प्रतिशत है। उस्मानाबाद सूखा क्षेत्र कहे जाने वाले मराठवाड़ा का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि भूम में जहां 961.60 मिमी बारिश हुई है, वहीं अन्य तहसीलों में उस्मानाबाद में 786.90 मिमी, तुलजापुर में 847.10 मिमी, परंदा में 757.10 मिमी, कल्लम में 763.90 मिमी, ओमरगा में 864.70 मिमी, लोहारा में 725.70 मिमी और वाशी में 925.20 मिमी बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि सिनाकोलेगांव, चांदनी, मांजरा, टेरना, लोअर टेरना, रुईभर, कुरनूर और बोरी जैसे बांध उफान पर हैं। उस्मानाबाद शहर के लिए पानी का मुख्य स्रोत उजानी बांध भी उफान पर है। भारी बारिश ने सोयाबीन, मूंग, उड़द, अरहर, कपास और बाजरा जैसी खरीफ फसलों को प्रभावित किया है।
- कोटा (राजस्थान) ।राजस्थान के कोटा स्थित एक गांव में 34 साल की एक महिला की उसके घर में पीट-पीट हत्या कर दी गयी। पुलिस ने मंगलवार को वारदात की जानकारी दी और बताया कि छह आरोपियों में से तीन को हिरासत में लिया गया है। सुल्तानपुर थाने के अधिकारी चुट्टनलाल ने बताया कि सोमवार को बांकिया गांव में पांच से छह हमलावरों ने अनोख बाई अहेरवाल के पति राजेंद्र को काम से घर लौटते समय रोक लिया। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार राजेंद्र से इन लोगों ने हाथापाई की, लेकिन वह किसी तरह वहां से निकल भागा। चुट्टनलाल ने बताया कि देर रात ये लोग लाठियों और हथियारों से लैस होकर उसके राजेंद्र के घर में घुस आये। राजेंद्र की पत्नी अनोख बाई अपने पति को बचाने बाहर आयी तो हमलावरों ने उसपर भी वार किए जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। अधिकारी ने बताया कि महिला को एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।पुलिस के अनुसार गांव के निवासियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। उनमें से तीन पकड़ लिये गये हैं। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिया। ऐसा जान पड़ता है कि राजेंद्र एवं उसकी पत्नी पर किसी पुरानी दुश्मनी के चलते आरोपियों ने हमला किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- पलक्कड़ (केरल) । वायालार बांध में डूब गये तमिलनाडु के तीन किशोर के शवों को भारतीय नौसेना ने निकाला तथा अंत्यपरीक्षण के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पूर्णेश्वरण, एंटो काई और संजय कृष्णन 27 सितंबर को जलाशय में डूब गये थे। तीनों की उम्र 16 साल थी। वे अपने दोस्तों के साथ जलाशय में नहाने गये थे। पुलिस ने कहा, नौसेना की टीम की मदद से शव निकाले गये एवं अंत्यपरीक्षण के बाद उन्हें उनके परिवारों को सौंप दिया गया। '' इस बीच नौसेना ने कहा कि पलक्कड़ के जिलाधिकारी के सहायता अनुरोध पर तैनात की गयी उसकी गोताखोर टीम ने बांध से दो किशोरों के शव निकाले। उसने एक बयान में कहा, आज तड़के एक शव तैरता नजर आया। तीनों किशोर तमिलनाडु के रहने वाले थे और वे 27 सितंबर को डूब गये।-file photot
- नयी दिल्ली। दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में 40 वर्षीय एक महिला के ऊपर एक डीटीसी क्लस्टर बस चढ़ गई जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना सोमवार रात नौ बजकर 45 मिनट पर हुई जब नजफगढ़ की निवासी सुंदरी अपने पति और बेटे के साथ घर लौट रही थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बस ने पीछे से महिला को टक्कर मारी और उस पर चढ़ गई। सुंदरी को राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत अवस्था में लाया गया घोषित कर दिया। अधिकारी ने कहा कि मृतका के बेटे को मामूली चोट आई और उसे प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गयी। बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया और बाबा हरिदास नगर पुलिस थाने में उसके विरुद्ध एक मामला दर्ज किया गया।
- देहरादून। उत्तराखंड सरकार चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने पर विचार कर रही है ताकि यात्री ई-पास के लिए स्मार्ट सिटी और देवस्थानम बोर्ड के पोर्टल पर दोहरा पंजीकरण कराने की औपचारिकता से बच सकें। अवर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने यात्रा से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि इस संबंध में उत्तराखंड उच्च न्यायालय में अंतरिम याचिका दायर की गई है और मंदिरों में प्रतिदिन दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। यात्रा प्रक्रिया सरल बनाने का अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा कि चूंकि दोनों पोर्टल पर सभी शर्तें समान हैं, ऐसे में देवस्थानम बोर्ड से ई-पास प्राप्त करने वालों को स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण से छूट देने पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देवस्थानम बोर्ड पोर्टल पर पंजीकरण और ई-पास चेक इन प्रक्रिया को जितना संभव हो उतना सरल बनाया जाना चाहिए।
- नयी दिल्ली।केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के स्थानीय संक्रमण और देश में बीमारी के सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बने रहने के मद्देनजर राष्ट्रव्यापी कोविड-19 नियंत्रण उपायों को मंगलवार को 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया। सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखी चिट्ठी में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने चेताया कि आगामी त्यौहारों के मौसम में कोविड उपयुक्त व्यवहार का कड़ाई से पालन नहीं किए जाने का अंदेशा है जिससे संक्रमण के मामलों में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 मामलों की संख्या में कमी आने के बावजूद दिशा-निर्देशों को लागू करना अहम है ताकि त्यौहार को सावधानी, सुरक्षित तरीके से और कोविड उपयुक्त व्यवहार के साथ मनाया जा सके। भल्ला ने कहा कि कोविड के दैनिक मामले और मरीजों की कुल संख्या देश में तेजी से कम हो रही है लेकिन चंद राज्यों में स्थानीय तौर पर वायरस का फैलाव हो रहा है और देश में कोविड-19 सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई है। पत्र में कहा गया है, “ उन कार्यक्रमों में काफी सतर्कता बरती जाए जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे ताकि कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी की आशंका से बचा जा सके।” उसमें कहा गया है, “ मेलों, त्यौहारों और धार्मिक कार्यक्रमों में बड़े पैमाने पर लोगों के जमा होने से देश में कोविड-19 के मामले बढ़ सकते हैं।” गृह सचिव ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अपने यहां हर जिले में संक्रमण दर और अस्पताल व आईसीयू में बिस्तरों की संख्या पर करीब से निगाह रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में संक्रमण दर अधिक है, वहां पर संबंधित प्रशासन को अति सक्रिय उपाय करने चाहिए ताकि मामलों में वृद्वि को रोका जा सके और वायरस के फैलाव को काबू किया जा सके। भल्ला ने कहा कि यह भी जरूरी है कि मामलों में बढ़ोतरी की आशंका की चेतावनी देने वाले संकेतों को जल्दी पहचाना जाए और प्रसार को काबू करने के उपाय किए जाएं। उन्होंने कहा, “ इसके लिए स्थानीय दृष्टिकोण की जरूरत पड़ेगी जिसका जिक्र स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के 21 सितंबर 2021 के परामर्श में है।” गृह सचिव ने कहा कि ‘टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट- वैक्सीनेट' (जांच, पता लगाना, इलाज करना, टीकाकरण) एवं कोविड उपयुक्त व्यवहार की पांच सूत्री रणनीति पर ध्यान दिया जाए, ताकि त्यौहारी मौसम सुरक्षित तरीके से गुजर जाए और मामलों में बढ़ोतरी भी न हो। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 18,795 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,36,97,581 हो गई। देश में 201 दिन बाद संक्रमण के 20 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,92,206 हो गई, जो 192 दिनों बाद सबसे कम है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 179 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,47,373 हो गई। संक्रमण से मौत के ये मामले 193 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 19 मार्च को संक्रमण से मौत के 154 मामले सामने आए थे।
-
जालंधर। पंजाब कांग्रेस के भीतर नया सियासी भूचाल आया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोनिया गांधी को इस्तीफा भेजा है। सिद्धू को 18 जुलाई को ही पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था।
-
जम्मू। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में स्थित प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी गुफा में वरिष्ठ अधिकारियों ने सात अक्टूबर से शुरू हो रहे नवरात्रों से पहले सोमवार को सुरक्षा इंतजाम की समीक्षा की । पुलिस ने इसकी जानकारी दी । उधमपुर रियासी संभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक सुलेमान चौधरी ने कटरा में बैठक के दौरान सुरक्षा की समीक्षा की । माता के दर्शन के लिये कटरा में आधार शिविर है । पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह और सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, रेलवे एवं खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा अन्य लोग इस बैठक में शामिल हुये । उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कटरा कस्बे और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के किये गये व्यापक इंतजाम के बारे में जानकारी दी । इसके अलावा नौ दिवसीय त्यौहार के लिए मंदिर के रास्ते में किए जाने वाले विभिन्न सुरक्षा उपायों पर भी चर्चा की । प्रवक्ता ने बताया कि डीआईजी ने वैष्णो देवी गुफा की यात्रा, यात्रा के मार्ग, यात्रियों की सुरक्षा आदि के लिये किये गये इंतजाम की समीक्षा की । इसके अलावा यात्रियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर कोविड-19 उचित व्यवहार के अनुपालन की भी समीक्षा की। प्रवक्ता ने कहा कि चौधरी ने पुलिस को नियमित आधार पर होटलों और अन्य आवासीय परिसरों की जांच करने के अलावा जमीनी स्तर पर काम करने वालों की सूची की समीक्षा करने और सोशल मीडिया की निगरानी करने का निर्देश दिया, ताकि कट्टरपंथ के नए तरीकों पर अंकुश लगाया जा सके। -
भोपाल। मध्य प्रदेश के देवास और आगर-मालवा जिलों में सोमवार को बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य झुलस गए।
पुलिस ने बताया कि देवास जिले के डेरिया गुडिय़ा, खल और बामणी खुर्द गांवों में सोमवार दोपहर बिजली गिरने की तीन अलग-अलग घटनाओं में पांच महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारी के अनुसार, सोमवार को आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा थाना क्षेत्र के मनासा, पिलवास और लसूडिया केलवा गांवों में बिजली गिरने की तीन अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं और एक लड़के सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार झुलस गए। दोनों जिलों के कलेक्टरों ने प्रत्येक मृतक के परिवार को चार-चार लाख रुपए अनुग्रह राशि देने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवास और आगर-मालवा जिलों में हुई घटनाओं पर दुख व्यक्त करते हुए जिला कलेक्टरों को मृतकों के परिजन को अनुग्रह राशि प्रदान करने का निर्देश दिया। -
नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और एल मुरुगन सोमवार को क्रमश: असम और मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को जुलाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में पोत परिवहन और बंदरगाह, आयुष मंत्री के रूप में शामिल किया गया था। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एस. सेल्वागणपति सोमवार को पुडुचेरी से राज्यसभा की एकमात्र सीट पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। पुडुचेरी से भाजपा का पहली बार उच्च सदन में प्रतिनिधित्व हो रहा है। नामांकन वापस लेने की सोमवार को अंतिम तिथि थी। ॉ
तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के दो उम्मीदवारों कनिमोई एन वी एन सोमू और के आर एन राजेशकुमार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। द्रमुक के इन दोनों सदस्यों के निर्वाचित होने के साथ ही राज्यसभा में अब पार्टी के सदस्यों की संख्या मौजूदा आठ से दस हो गई है। वहीं अखिल भारतीय द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के सदस्यों की संख्या घटकर पांच रह गयी है। मई में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अन्नाद्रमुक नेताओं के पी मुनुसामी और आर वैथिलिंगम ने इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे से तमिलनाडु की दो सीटें खाली हो गयी थीं। एक महीने पहले कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुईं सुष्मिता देव को पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिये सोमवार को भाजपा द्वारा अपना उम्मीदवार वापस लेने के बाद कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रजनी पाटिल का संसद के उच्च सदन के लिये निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है ।
मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव में विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार नहीं उतारे जाने पर सोमवार को नामांकन पत्र वापस लेने के अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता एल. मुरुगन को संसद के उच्च सदन के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। मुरुगन सूचना और प्रसारण, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री हैं। राज्यसभा में मुरुगन के निर्वाचन के साथ ही मध्य प्रदेश से राज्यसभा में भाजपा सदस्यों की संख्या आठ हो गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सोमवार को पर्चा वापस लेने की समय सीमा समाप्त होने के बाद मुरूगन उपचुनाव के लिए एकमात्र उम्मीदवार बचे थे, इसलिए उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। -
नयी दिल्ली। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के विशेषज्ञों के अनुसार, कोविड-19 से बचाव के कई स्तर वाले उपायों को अपनाते हुए स्कूलों में प्राथमिक कक्षाओं से शुरू करते हुए उन्हें चरणबद्ध तरीके से पुनः खोला जाना चाहिए। ‘द इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च' में प्रकाशित एक विचार आलेख में विशेषज्ञों ने यूनेस्को की एक रिपोर्ट का हवाला दिया है जिसमें कहा गया है कि भारत में 500 दिन से ज्यादा समय से स्कूल बंद रहने से 32 करोड़ से अधिक छात्र प्रभावित हुए हैं। उक्त आलेख में स्कूलों को खोलने के मुद्दे पर भारत और विदेश से प्राप्त वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर विशेषज्ञों ने कहा है कि स्कूलों में संक्रमण की जांच करने से वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। तनु आनंद, बलराम भार्गव और समीरन पांडा के अनुसार साक्ष्य इस बात की ओर इंगित करते हैं कोविड पूर्व काल की तरह ही शिक्षा प्रणाली के कामकाज को यथाशीघ्र बहाल करना वर्तमान भारतीय परिप्रेक्ष्य में बुद्धिमत्तापूर्ण प्रतीत होते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार स्कूली अध्यापक, कर्मचारी और बच्चों को लाने-ले जाने में शामिल लोगों का टीकाकरण होना चाहिए और उन्हें टीके की खुरा मिल जाने के बाद भी मास्क का उपयोग करना चाहिए। -
अलीगढ़ (उप्र। जिले में सोमवार को चार साल की एक बच्ची का शव खेत में पाए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना गोंडा थाना क्षेत्र के नगला बरखू गांव में हुई जहां रविवार शाम से लापता चार साल की एक बच्ची का शव आज सुबह एक खेत में मिला। इससे आक्रोशित ग्रामीणों और एक पुलिसकर्मी के बीच तीखी झड़प हुई। बाद में भीड़ ने पुलिसकर्मी पर पथराव किया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हिंसा पर उतारू ग्रामीणों पर हल्का बल प्रयोग कर उन्हें तितर-बितर किया। मृत लड़की के परिजनों का आरोप है कि रविवार शाम बच्ची के लापता होने के तुरंत बाद उन्होंने थाने में रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कई घंटों तक मामला दर्ज नहीं किया। हालांकि, देर रात में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने अगर मुस्तैदी दिखाते हुए फौरन कार्रवाई की होती तो बच्ची की जान बचाई जा सकती थी। उनका कहना है कि बच्ची का यौन शोषण करने के बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शुभम पटेल ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस पर हमला करने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।
-
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के दलों ने सोमवार को दो अलग-अलग कार्रवाई में रिश्वतखोरी के आरोप में एक हेडकांस्टेबल, आरटीओ का सूचना सहायक, एक गार्ड और दो दलालों को गिरफ्तार किया।
ब्यूरो के महानिदेशक बी. एल. सोनी ने बताया कि जयपुर ग्रामीण के अमरसर थाने में तैनात हेडकांस्टेबल आरोपी बलदेव ने परिवादी से दुर्घटना मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। उन्होंने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद आरोपी हेडकांस्टेबल को परिवादी से 17 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। सोनी ने बताया कि अलवर के प्रादेशिक परिवहन कार्यालय के सूचना सहायक आरोपी तरुणेश कुमार ने परिवादी से उसके ड्राइविंग लाईसेंस का डुप्लीकेट बनवाने की एवज में रिश्वत मांगी थी। उन्होंने बताया कि दल ने सोमवार को आरोपी सूचना सहायक कुमार को परिवादी से एक हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी की तलाशी में तीन लाख तीन हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि ट्रैप कार्रवाई के दौरान आरोपी सूचना सहायक के पास उसके कक्ष में मौजूद तीन लोग भागने की कोशिश करने लगे। जिस पर दल ने उन्हें हिरासत में लेकर तलाशी ली तो सुरक्षा गार्ड हरीश चंद शर्मा, ई-मित्र संचालक बनवारी लाल तथा श्यामलाल वाहनों का नंबर प्लेट बनाने वाला निकला। तीनों की तलाशी में गार्ड के पास से 1,31,500 रुपये, ई-मित्र संचालक के पास से 1,52,350 रुपये और तीसरे के पास से 31,830 रुपये नकद, तीनों के पास से कुल 3,15,680 रुपये बरामद हुए। उन्होंने बताया कि तीनों उनके पास से बरामद नकद के संबंध में कोई संतोषप्रद स्पष्टीकरण नहीं दे पाये, जिसके आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। -
गोबर से विद्युत उत्पादन और छत्तीसगढ़ मिशन मिलेट के लिए मुख्यमंत्री बघेल की पहल को सराहा
प्रधानमंत्री ने रायपुर में नेशनल इंस्टीट्यूट बायोटेक स्ट्रेस मैनेजमेंट के नये परिसर का किया लोकार्पण
रायपुर/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रायपुर में नेशनल इंस्टीट्यूट बायोटेक स्ट्रेस मैनेजमेंट के नये परिसर का लोकार्पण वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से किया। इस अवसर पर उन्होंने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से फसलों को बचाने तथा लाभकारी खेती के लिए छत्तीसगढ़ में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य में सुराजी गांव योजना के तहत गांव में निर्मित गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर की खरीदी और उससे जैविक खाद के साथ-साथ अब बिजली उत्पादन की राज्य सरकार की योजना को भी सराहा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि इस समय हमें किसानों को फसल आधारित लाभ से बाहर निकालकर वेल्यू एडिशन की ओर ले जाने की जरूरत है। उन्होंने मौसम की स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप फसल उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। छत्तीसगढ़ राज्य में लघु धान्य फसलों (मिलेट्स) को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए गए मिशन मिलेट को उन्होंने समय की जरूरत कहा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस मौके पर विशेष गुणों वाली 35 फसलों की किस्में भी राष्ट्र को समर्पित की।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नेशनल इंस्टीट्यूट बायोटेक स्ट्रेस मैनेजमेंट के नये परिसर के लोकार्पण अवसर पर अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रंेसिंग के जरिए शामिल हुए। श्री बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सहित सभी लोगों का अभिनंदन करते हुए कहा कि जलवायु सहिष्णुता तकनीकी एवं पद्धतियों के प्रचार-प्रसार के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू किए जा रहे जागरूकता अभियान में छत्तीसगढ़ की व्यापक भागीदारी होगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षण एवं स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से खेती-किसानी को समृद्ध बनाने की पहल की गई है। राज्य में गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में गोबर की खरीदी कर उससे जैविक खाद का उत्पादन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गोबर से बिजली उत्पादन की शुरूआत 2 अक्टूबर से करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ.कमलप्रीत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। -
कार को पकड़कर तलाशी ली तो देसी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस मिले
सागर। सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र के ग्राम परसोरिया के पास सड़क दुर्घटना में रिटायर्ड शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार को पकड़ा। तलाशी लेने पर कार से पुलिस ने देसी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
सानौधा थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षक बलराम प्रसाद विश्वकर्मा (69) निजी काम से ग्राम गिरवर गए हुए थे। गिरवर से वे बाइक पर सवार होकर अपने घर परसोरिया लौट रहे थे। इसी दौरान हजारी ढाबे के पास गढ़ाकोटा की ओर से आ रही कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बलराम सड़क पर जा गिरे। घटना में गंभीर चोटें आने से बलराम विश्वकर्मा की मौके पर मौत हो गई। मामले में सानौधा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
सानौधा थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि घटनाक्रम सामने आने पर सानौधा पुलिस ने घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया। कार में सवार चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। संदेह होने पर कार की तलाशी ली तो कार से 1 देसी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वे राजस्थान से मैहर दर्शन के लिए जा रहे थे।
सानौधा थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि कार की टक्कर में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हुई है। वहीं कार से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। -
काम के दौरान हाथ टूटने पर लिए थे 1200 रुपए उधार, आधे चुका नहीं पाया तो 4 साल के बेटे को कर लिया किडनैप...!
पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले में 600 रुपए के लिए 4 साल के बच्चे का अपहरण करके बंधक बनाने का मामला सामने आया है। एक बिल्डिंग कंस्ट्रक्टर ठेकेदार ने 600 रुपए न चुकाने पर मजदूर के बेटे को उठा लिया। काम के दौरान हाथ टूटने पर मजदूर ने ठेकेदार से 1200 रुपए उधार लिए थे। जिनमें से वह 600 रुपए दे चुका था और 600 रुपए बाकी थे। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि मूलरूप से बिहार निवासी महजर ने बताया कि वह पत्नी और तीन बच्चों के साथ किराए पर रहता है और मजदूरी करता है। करीब तीन महीने पहले चिनाई का काम करने के दौरान वह दूसरी मंजिल से पहली मंजिल पर गिर गया था। जिस कारण उसका एक हाथ टूट गया। हाथ टूटने के कारण वह काम नहीं कर पाया। परिवार को चलाने के लिए तब उसके लिफ्टिंग के ठेकेदार आरोपी से 1200 रुपए उधार लिए थे। हाथ ठीक होने के बाद मजदूरी करके उसने ठेकेदार के 600 रुपए वापस कर दिए। अब बाकी 600 रुपए के लिए ठेकेदार रोजाना घर आकर धमकी दे रहा था। सोमवार को वह और पत्नी काम पर गए थे। बड़ी बेटी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ चली गई। घर पर दोनों बेटे थे। करीब 12 बजे आरोपी ठेकेदार उनके 4 साल के बेटे शाहिद को उठाकर ले गया। मकान मालिक ने उन्हें फोन करके बेटे को उठा ले जाने की बात बताई।
पुलिस ने बताया कि पीडि़त मजहर के अनुसार उधार के बचे 600 रुपए न दे पाने पर आरोपी रोजाना घर आकर धमकी देता था कि तेरा बड़ा नुकसान करूंगा। उसने विश्वकर्मा पूजा के दिन ही महेश को 600 रुपए दिए थे। बकाया देने के लिए उसने कुछ दिन का समय मांग था, लेकिन आरोपी पहले ही उसके बेटे को उठाकर ले गया।



























.jpg)