- Home
- देश
-
पटना। पटना में मंगलवार को एक कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकले 7 लोगों को कुचल दिया। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना से गुस्साए लोगों ने दो कार सवारों की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों को बंद कर दिया।
घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार सवारों को छुड़ाने का प्रयास किया तो लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसमें दो सिपाही घायल हुए हैं। लोगों ने पुलिस वाहन पर भी पथराव किया और हादसे वाले कार में तोडफ़ोड़ कर दी। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। इसके बाद पुलिस के वरीय पदाधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। कार सवार दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
मृतकों की पहचान रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के लालू पथ निवासी घनश्याम त्रिवेदी (65) और अशोक कुमार (50) के रूप में हुई है। घायलों में रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित सोरंगपुर निवासी धीरज कुमार, छोटू कुमार, चांगर निवासी कृष्णा राय और दो अन्य शामिल हैं।
रामकृष्णा नगर थानेदार सिकंदर खान ने बताया कि तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि 5 लोगों का इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार दो लोगों को पकड़ लिया गया है। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव किया है। अशांति फैलाने वालों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाले जा रहे हैं। - नयी दिल्ली।देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक 87 करोड सात लाख से अधिक लोगों को कोविडरोधी टीके लगाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कल एक करोड दो लाख 22 हजार से अधिक टीके लगाए गए। देश में अब नये संक्रमित लोगों की संख्या 20 हजार से कम है। पिछले 24 घंटे के दौरान 18 हजार नये मामलों की पुष्टि हुई है। देश में इस समय दो लाख 92 हजार 206 सक्रिय मामले हैं जो 192 दिनों के बाद सबसे कम हैं। सक्रिय मामले एक प्रतिशत से कम हैं और इस समय शून्य दशमलव आठ प्रतिशत है जो पिछले मार्च से सबसे कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में स्वस्थ होने की दर 97.81 प्रतिशत है जो पिछले मार्च के बाद से सबसे अधिक है। कल 26 हजार से अधिक रोगी स्वस्थ हुए हैं। इसे मिलाकर स्वस्थ होने वालों की संख्या 3 करोड 29 लाख 58 हजार दो हो गई है। साप्ताहिक संक्रमण दर 1.8 प्रतिशत है जो तीन प्रतिशत से कम है और दैनिक संक्रमण दर 1.42 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 179 रोगियों के मरने की पुष्टि हुई है। इसे मिलाकर देश में कुल मृतकों की संख्या बढकर चार लाख 47 हजार 373 हो गई है। अब तक 56 करोड 57 लाख कोविड नमूनों की जांच की जा चुकी है। कल 13 लाख 21 हजार से अधिक जांच की गई।
- नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने दिनांक 27 सितंबर को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के 34वें महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह को 1987 में पैराशूट रेजिमेंट में कमीशन प्रदान किया गया था। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला, भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून और एनसीसी के पूर्व छात्र होने के साथ-साथ उन्होंने वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, महू में हायर कमांड कोर्स और नई दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज कोर्स में भाग लिया।लेफ्टिनेंट जनरल सिंह नगालैंड और सियाचिन ग्लेशियर में आतंकवाद विरोधी वातावरण में कंपनी कमांडर रह चुके हैं। उन्होंने कश्मीर में वैली सेक्टर के गहन आतंकवाद विरोधी माहौल में और लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल में एक स्पेशल फोर्सेज़ बटालियन की कमान संभाली है। उन्होंने नियंत्रण रेखा पर माउंटेन ब्रिगेड और इन्फैंट्री डिवीजन की कमान संभाली है। जनरल ऑफिसर सेक्टर मुख्यालय राष्ट्रीय राइफल्स में जनरल स्टाफ ऑफिसर (ऑपरेशन्स) के पद पर भी रहे हैं। उनका सैन्य अभियान निदेशालय और मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ दोनों में रहे हैं। इसके अलावा वह कमांडो स्कूल और भारतीय सैन्य प्रशिक्षण टीम में प्रशिक्षक रहे हैं।
- नई दिल्ली। हरियाणा की शान कहे जाने वाले कैथल के मशहूर सुल्तान भैंसे की पिछले दिनों हार्टअटैक से मौत गई। सुल्तान की खरीदी के लिए 21 करोड़ रुपये की भारी-भरकम बोली तक लगाई जा चुकी थी।सुल्तान के मालिक नरेश बेनीवाल के मुताबिक वह मुर्रा नस्ल का दुनिया का सबसे लंबा और ऊंचा भैंसा था। सुल्तान का वजन 1700 किलो और उम्र करीब 12 साल थी। वह एक बार बैठ जाता है तो करीब 7 से 8 घंटे बैठा रहता था। बेनीवाल ने बताया कि वह भारत में हुए कई पशु प्रतियोगिताओं में विनर रह चुका था, लेकिन अब उसकी मौत से पूरा बेनीवाल परिवार सदमे में है।भैंसे सुल्तान की खासियत थी कि वह रोजाना 10 किलो दाना और इतना ही दूध पीता था। इसके अलावा उसे करीब 35 किलो हरा चारा भी दिया जाता था। वह सेब और गाजर भी खाया करता था। मालिक के मुताबिक सुल्तान रोज करीब 3 हजार रुपये का चारा खा जाता था,लेकिन वह मालिक को इनाम और अपने सीमन के जरिए लाखों रुपये कमाकर भी देता था।सुल्तान की कीमत इतनी ज्यादा होने की वजह थी कि भैंस को प्रेग्नेंट कराने के लिए हर पशुपालक इसका सीमन खरीदना चाहता था। भैंसे का स्पर्म लाखों में बिकता था और सुल्तान हजारों सीमेन की डोज देता था जो 300 रुपये प्रतिडोज के हिसाब से बिकती थी। इस हिसाब से यह सालाना लाखों रुपये की कमाई करता था। राजस्थान के पुष्कर मेले में एक विदेशी ने सुल्तान की कीमत 21 करोड़ लगाई थी लेकिन तब मालिक ने इसे बेचने से इनकार कर दिया था। सुल्तान ने हरियाणा की एक म्यूजिक एलबम में भी किरदार निभाया था।
- नयी दिल्ली। ओडिशा के चांदीपुर से सोमवार को आकाश मिसाइल के एक नए संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ‘आकाश प्राइम' नामक मिसाइल ने अपनी पहली परीक्षण उड़ान में दुश्मन के विमान की नकल के रूप में एक मानवरहित हवाई लक्ष्य को सटीकता से भेदा। उन्होंने बताया कि यह परीक्षण शाम साढ़े चार बजे किया गया। एक अधिकारी ने कहा, “वर्तमान आकाश प्रणाली की तुलना में ‘आकाश प्राइम' में सटीकता के लिए आर एफ का पता लगाने की स्वदेशी तकनीक लगी है। अन्य सुधार के चलते भी ऊंचाई पर कम तापमान वाले वातावरण में यह भरोसेमंद प्रदर्शन कर सकती है।” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ), भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और अन्य हितधारकों को ‘आकाश प्राइम' के सफलतापूर्वक परीक्षण के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सफल परीक्षण से यह सिद्ध होता है कि डीआरडीओ विश्व स्तरीय मिसाइल प्रणाली का विकास करने में सक्षम है। डीआरडीओ के अध्यक्ष जी. सतीश रेड्डी ने भी मिसाइल का परीक्षण करने वाली टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ‘आकाश प्राइम' प्रणाली से भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना का मनोबल और ऊँचा होगा।
- अमरावती। आंध प्रदेश के विभिन्न जिलों में सोमवार को जबरदस्त बारिश हुयी । बारिश के कारण एक व्यक्ति की मौत के साथ ही वर्षा से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़ कर दो हो गयी है । बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम में चक्रवात के प्रभाव के कारण पिछले 24 घंटे में 30 साल में सबसे अधिक 33.3 सेमी बारिश हुयी है, जिससे सोमवार को एक महिला की मौत हो गयी जबकि रविवार से अब तक मरने वाले लोगों की संख्या दो हो गयी है। रविवार को प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में बंगाल की खाड़ी में एक मछुआरे की मौत हो गयी थी । प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने बारिश प्रभावित जिलों के कलेक्टरों के साथ स्थिति की समीक्षा की और राहत कार्यों को और तेज करने का निर्देश दिया । मुख्यमंत्री ने चक्रवाती तूफान में मरने वाले लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। विजयनगरम जिले के कलेक्टर ए सूर्यकुमार के अनुसार जिले में 13,122 हेक्टेयर में लगी फसल और 291 हेक्टेयर में लगी बागबानी क्षतिग्रस्त हो गयी है । चक्रवात के कारण नौ मवेशियों की भी मौत हो गयी । चक्रवात के कारण उखड़े पेडों को सड़कों से हटा दिया गया है और क्षतिग्रसत बिजली लाइनों को ठीक कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, ईस्ट गोदावरी एवं पूर्वी गोदावरी और कृष्णा जिलों में पिछले 24 घंटों में 450 स्थानों पर 60.3 मिमी से 333 मिमी बारिश दर्ज की गयी है। उत्तरी तटीय आंध्र में मध्यम से भारी वर्षा का अनुमान है ।
- नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जलवायु अनुकूल प्रौद्योगिकी को अपनाने के लिए बड़े पैमाने पर जागरुकता फैलाने के मकसद से मंगलवार को 35 फसलों की विशेष किस्मों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि डिजिटल समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी रायपुर में ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस टॉलरेंस' के नवनिर्मित परिसर का उद्घाटन करेंगे। पीएमओ के अनुसार, इस अवसर पर मोदी ने कृषि विश्वविद्यालयों को हरित परिसर पुरस्कार भी प्रदान करेंगे और नवाचार संबंधी तरीकों का इस्तेमाल करने वाले किसानों से संवाद करेंगे। उसने कहा कि फसलों की विशेष किस्में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा विकसित की गई हैं ताकि जलवायु परिवर्तन और कुपोषण की दोहरी चुनौतियों से निपटा जा सके। पीएमओ ने कहा कि 2021 में ऐसी 35 किस्में विकसित की गई हैं।
- इंदौर। इंदौर की केंद्रीय जेल में सोमवार को उस समय अनूठा दृश्य नजर आया जब 30 महिला बंदियों समेत 500 से ज्यादा कैदियों ने वैदिक विधि-विधान से अपने पितरों का श्राद्ध करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। जेल अधीक्षक अल्का सोनकर ने कहा, ‘‘इस कारागार के इतिहास में पहली बार कैदियों ने अपने पितरों का श्राद्ध किया। इस दौरान 30 महिला बंदियों और 500 पुरुष कैदियों ने धार्मिक रस्में निभाईं। इनमें सजायाफ्ता और विचाराधीन, दोनों प्रकार के कैदी शामिल थे।'' उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन के सामने कई कैदियों ने अपने पितरों का श्राद्ध करने की इच्छा जताई थी।सोनकर ने बताया कि श्राद्ध के कर्मकांडों के लिए उज्जैन के एक पुरोहित को खास तौर पर जेल में बुलाया गया था और इंदौर के पास स्थित इस धार्मिक नगरी से पवित्र मिट्टी भी लाई गई थी। जेल अधीक्षक ने कहा, ‘‘अपने पितरों के श्राद्ध के दौरान बंदियों के चेहरे पर शांति और संतुष्टि का भाव नजर आया तथा उन्होंने पूरे विधि-विधान से तर्पण की रस्में निभाईं।''
- नयी दिल्ली। केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने पर्यटन क्षेत्र के पुनरुत्थान के लिए टीकाकरण को अहम बताते हुए सोमवार को कहा कि उनका मंत्रालय कोविड-19 महामारी से प्रभावित हुए इस क्षेत्र की स्थिति में सुधार के लिए विभिन्न हितधारकों से बात कर रहा है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने यहां ‘‘समावेशी विकास के लिए पर्यटन'' विषय पर एक सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि थे। रेड्डी ने इस अवसर पर कहा कि वैश्विक महामारी के कारण पर्यटन क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने इसके पुनरुत्थान और इसकी स्थिति में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें विदेशी पर्यटकों के लिए पांच लाख मुफ्त वीजा दिया जाना शामिल है।'' मंत्री ने कहा कि केंद्र ने इस क्षेत्र के लिए विभिन्न पैकेज और छूट की भी घोषणा की है। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र के सभी हितधारकों से महामारी के मद्देनजर स्वास्थ्य और सुरक्षा के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। रेड्डी ने कहा, “पर्यटन क्षेत्र के पुनरुद्धार के लिए टीकाकरण महत्वपूर्ण है और भारत पहले ही 85 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण कर चुका है।” उन्होंने कहा कि देश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय देश में दूर-दराज के इलाकों में भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस अवसर पर बिरला ने कहा कि पर्यटन अर्थव्यवस्था के विकास का इंजन है और देश में इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं क्योंकि यहां समुद्र तटों से लेकर रेगिस्तान तक विभिन्न प्रकार के पर्यटन स्थल हैं।
- भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही से एक वृद्ध के शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए मिर्ज़ापुर के भोगांव घाट जा रहा एक वाहन दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में पलटकर सड़क से दस फ़ुट नीचे गिर गया जिससे दो सगे भाइयों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी राम लखन मिश्रा ने बताया कि यह हादसा रविवार अपराह्न औराई थाना क्षेत्र के बभनौटी गांव के पास हुआ उस समय हुआ जब जिले के ही चौरी थाना क्षेत्र के भाला गांव निवासी एक वृद्ध के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए लोग एक वाहन से जा रहे थे। उन्होंने कहा कि इस हादसे में रामेश्वर चौहान (45) की मौके पर ही मौत हो गई तथा सोमवार सुबह उनके भाई संवर लाल चौहान (35) की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मिश्रा ने बताया कि सभी घायलों को शहर के महाराजा बलवंत सिंह सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से सात की हालत गंभीर होने पर उन्हें शहर के दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि बीती देर रात तीन घायलों को वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। अधिकारी ने कहा कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
- नयी दिल्ली । दिल्ली के चिड़ियाघर में जानवरों की अदला-बदली कार्यक्रम के तहत प्रजनन के उद्देश्य से सोमवार को गुजरात से एक शेर और दो शेरनियां लाई गई हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि गुजरात के केवड़िया और सक्करबाग से एक शेर और दो शेरनियां लाई गई हैं। इसके बदले में दिल्ली, पश्चिमी राज्य को दो दरियाई घोड़े देगी। दिल्ली के चिड़ियाघर में चार सींग वाला एक मृग और लाल कान वाला एक स्लाइडर कछुआ भी लाया गया है।अधिकारी ने कहा, ‘‘शेर एवं शेरनियों को 20 दिन तक पृथक रखा जाएगा और इसके बाद उन्हें उनके बाड़े में छोड़ दिया जाएगा।'' इससे पहले, दिल्ली के चिड़ियाघर में केवल एक शेर सुंदरम और एक शेरनी हेमा थी। सुंदरम को पिछले साल लकवाग्रस्त हो गया था। सात साल के शेर अमन की मई में लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी और नौ साल से लकवे से पीड़ित 11 साल की शेरनी अकिला की पिछले साल अगस्त में मौत हो गई थी। दिल्ली को नागपुर के गोरेवाड़ा चिड़ियाघर से भी दो बाघिन और भालुओं की एक जोड़ी मिलने की संभावना है। चेन्नई स्थित अरिग्नार अन्ना जूलॉजिकल पार्क से दिल्ली को एक बाघ मिल सकता है। एक बंगाल बाघिन को पिछले साल नवंबर में प्रजनन के लिए कानपुर से लाया गया था। दिल्ली का चिड़ियाघर बंगाल बाघ के ‘‘संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम'' में भाग ले रहा है। दिल्ली के चिड़ियाघर में वर्तमान में पांच सफेद बाघ हैं। दिल्ली चिड़ियाघर को बृहस्पतिवार को छतबीर चिड़ियाघर से एक शुतुरमुर्ग मिला, जो पांच महीने में यहां लाया गया दूसरा शुतुरमुर्ग है। जल्द ही तमिलनाडु से दो और शुतुरमुर्ग लाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के चिड़ियाघर में शुतुरमुर्ग की संख्या लगभग पांच साल बाद फिर से बढ़ाई जा रही है। चिड़ियाघर में जुलाई 2016 से मार्च 2021 तक कोई शुतुरमुर्ग नहीं था।
- नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को आयुष्मान भारत-डिजिटल मिशन की शुरुआत की जिसके तहत लोगों को डिजिटल स्वास्थ्य पहचान पत्र प्रदान किया जाएगा जिसमें उनका स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड दर्ज होगा। प्रधानमंत्री ने पिछले साल 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य अभियान की पायलट परियोजना की घोषणा की थी। वर्तमान में इस योजना को छह केंद्र शासित प्रदेशों में प्रारंभिक चरण में लागू किया जा रहा है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ने गरीब के जीवन की बहुत बड़ी चिंता दूर की है। अभी तक दो करोड़ से अधिक देशवासियों ने इस योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ उठाया है। इसमें भी आधी लाभार्थी, हमारी माताएं, बहनें, बेटियां हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘आयुष्मान भारत-डिजिटल मिशन के तहत देशवासियों को अब एक डिजिटल हेल्थ आईडी मिलेगी। हर नागरिक का स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगा।'' प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि अब भारत में एक ऐसे स्वास्थ्य मॉडल पर काम जारी है जो समग्र हो और समावेशी भी हो।
- पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिला में मामूली विवाद के बाद 35 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर चाकू घोंपकर मार डाला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। विरार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार को यहां विरार इलाके में हुई। घरेलू मुद्दों को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। रविवार को उनके बीच फिर कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी जगदीश गुरव ने 28 वर्षीय अपनी पत्नी को कथित तौर पर चाकू घोंप दिया और घर से भाग गया। अधिकारी ने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के एक रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर विरार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।file photo
-
लखनऊ। गोरखपुर में रविवार की रात एक बाइक ने एक साथ 5 महिलाएं समेत दो युवतियों को रौंद दिया, जिससे सभी गंभीर रुप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस ने बताया कि घटना खोराबार इलाके के जंगल सिकरी की है। आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए खोराबार पीएचसी पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में बाइक सवार रियाज सहित रानी, पूजा, पूनम देवी, आशा और संजना शामिल हैं। -
मुरादाबाद। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रविवार रात किसी समय बाइक सवार 2 युवकों की हादसे में मौत हो गई। दोनों युवकों के शव मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दलपतपुर के पास हाईवे किनारे पड़े मिले हैं। सुबह हाईवे किनारे शव मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मरने वाले बिलारी क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। लेकिन फिलहाल पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। दोनों शवों के पास ही एक क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी मिली है।
मूंढापांडे पुलिस का कहना है कि रविवार को देर रात किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी। रात में हादसे की जानकारी नहीं हो सकी। सुबह में जब लोगों ने हाईवे किनारे शव पड़े होने की सूचना दी तब पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मरने वालों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। -
शादी से 3 दिन पहले थाना पर जाकर बतानी होगी तारीख, आयोजन की देनी होगी पूरी जानकारी
पटना। शादी विवाह का मुहूर्त 27 नवंबर से फिर आ रहा है। शादी वाले घरों में तैयारी चल रही है। ऐसे में आपके घर भी शादी विवाह या अन्य कोई बड़ा आयोजन है तो बुकिंग से पहले सावधान हो जाइए। इस बार भी बैंड बाजा और डीजे के साथ बारात को लेकर सख्ती रहेगी। विवाह के पूर्व सूचना स्थानीय थाने को कम से कम 3 दिन पहले हर हालत में देनी होगी।
सरकार ने जो गाइडलाइन तैयार की है, उसमें शादी विवाह और अन्य आयोजनों को लेकर पहले की तरह ही सख्ती है। शादी में बैंड बाजा के साथ डीजे पर पहले की तरह ही प्रतिबंध रहेगा। बिना अनुमति के शादी विवाह भी नहीं हो सकेगा।
सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी तरह का आयोजन जिला प्रशासन की पूर्वानुमति के नहीं होगा। हर आयोजन में कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करना होगा। शादी विवाह जैसे समारोह का आयोजन भी कोविड प्रोटोकॉल में ही होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने को लेकर भीड़ लगाने वालों पर कार्रवाई होगी।
सिनेमा हॉल दर्शकों की कुल क्षमता की 50 फीसदी के साथ खुला रहेगा। सिनेमा हॉल का प्रबंधन यह सुनिश्चित करेगा कि दर्शकों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क पहनने से संबंधित कोविड प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी शॉपिंग मॉल कोविड प्रोटोकॉल के साथ सामान्य रूप से पहले की तरह चालू रहेंगे। क्लब, जिम एवं स्विमिंग पुल कुल क्षमता के 50 फीसदी उपस्थिति के साथ पहले की तरह आगे भी खुले रहेंगे। -
-मरने से पहले बच्चों की हत्या का वीडियो बनाकर परिजनों को पहले भेजा...!
चेन्नई। तमिलनाडु के सलेम जिले में एक युवक ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि युवक ने मरने से पहले कथित तौर पर बच्चों की हत्या का एक वीडियो रिकॉर्ड किया। मरने वालों में नौ साल का बेटा और पांच साल की बेटी है।
पुलिस ने बताया कि 33 वर्षीय एक युवक रेस्तरां में काम करता था। एक हादसे में वह घायल हो गया। डॉक्टर ने उसे घर पर आराम करने की सलाह दी। घर में उसने अपनी पत्नी को किसी युवक से बात करते सुना। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद हो गया। पुलिस ने बताया कि युवक को शक था कि उसकी पत्नी का किसी से अवैध संबंध है। ऐसे में एक दिन वह अपने दोनों बच्चों को लेकर गया और बच्चों को मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। -
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) से कहा कि वह खुद को नये अंदाज में पेश करते हुए भविष्य की ओर बढ़े तथा किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए नये नवाचार, तकनीक और समाधान पेश करे। नायडू ने यहां सीएसआईआर के 80वें स्थापना दिवस समारोह में सीएसआईआर प्रयोगशालाओं और संस्थानों से उन चुनौतियों का समाधान करने का आग्रह किया जिनके लिए दीर्घकालिक वैज्ञानिक और तकनीकी समाधान की आवश्यकता होती है।
श्री नायडू ने सीएसआईआर से कृषि अनुसंधान पर अधिक ध्यान देने और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए नये नवाचार, तकनीक और समाधान पेश करने के लिए कहा। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, दवा प्रतिरोध, प्रदूषण, महामारी और महामारी के प्रकोप जैसी चुनौतियों का जिक्र किया जिन पर वैज्ञानिक समुदाय को ध्यान देने की आवश्यकता है। उपराष्ट्रपति ने हल्के फुल्के अंदाज में कहा, ''कृषि देश की मूल संस्कृति है। मैं एक किसान का बेटा हूं। बचपन में कुछ दिन खेती भी किया राजनीति में आने से पहले। ऐसा लग रहा है, वो ही बेहतर था। करें क्या, यहां आया, इसमें फंस गया।''
उन्होंने कहा कि कोविड -19 महामारी एक आकस्मिक संकट है, इसके अलावा कई अन्य चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा कि सीएसआईआर जैसे संस्थानों को किसी भी अचानक और अप्रत्याशित समस्या को दूर करने के लिए तैयार रहने की जरूरत है। श्री नायडू ने कहा, ''सीएसआईआर की प्रत्येक प्रयोगशाला को नयी अनुसंधान परियोजनाओं पर एक स्पष्ट रूपरेखा के साथ आना चाहिए जो विभिन्न चुनौतियों का समाधान करे और मानवता के व्यापक हित में योगदान करे।'' उन्होंने कहा कि भारत ने विज्ञान की दुनिया में अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा, महासागर विज्ञान और रक्षा अनुसंधान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि विज्ञान का अंतिम उद्देश्य लोगों के जीवन को बेहतर बनाना और उन्हें सहज बनाना होना चाहिए। उन्होंने उल्लेख किया कि भारत में अनुसंधान और विकास में उद्योगों द्वारा निवेश नगण्य है, श्री नायडू ने कॉरपोरेट और उद्योगों से प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने, महत्वपूर्ण अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं की पहचान करने और उनमें निवेश करने का आग्रह किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि सीएसआईआर के वैज्ञानिक राष्ट्र का गौरव हैं, सीएसआईआर के पूर्व वैज्ञानिकों के साथ ही जवाहरलाल नेहरू से लेकर अन्य मंत्रियों सहित देश के शुरुआती नेतृत्व और महान वैज्ञानिकों द्वारा की गई पहलों के लिए धन्यवाद, जिन्होंने सभी प्रयोगशालाओं को शुरू करने पर ध्यान केंद्रित किया।
युवा वैज्ञानिक पुरस्कार प्रदान करने वाले उपराष्ट्रपति ने स्कूली बच्चों के लिए सीएसआईआर इनोवेशन अवार्ड सहित विभिन्न पुरस्कारों के विजेताओं की सराहना की। इस अवसर पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि वह चाहते हैं कि सीएसआईआर और सभी विज्ञान विभाग विचार-मंथन करें और अगले दस वर्षों में आवश्यक विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचारों का एक खाका तैयार करें, यदि भारत को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी रहना है तो।
-
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में हवाई संपर्क बढ़ाने की कोशिशों को रविवार को तब बल मिला जब राज्य के मेचुका, टूटिंग, जीरो और विजयनगर कस्बों को असम से यात्री विमान के जरिये जोड़ने का समझौता हुआ। यहां जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने अलायंस एयर को 16 सीटों वाले अपने दो डोर्नियर डीओ-228 विमान पट्टे पर देने का समझौता किया है, जिनका इस्तेमाल केंद्र की उड़ान योजना के तहत यात्री सेवा के लिए होगा। इन विमानों का निर्माण भारत में ही किया गया है। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में डिजिटल माध्यम से मौजूद रहे। खांडू ने कहा, ‘‘अरुणाचल प्रदेश के लिए संपर्क के क्षेत्र में यह लंबी छलांग हैं।'' उन्होंने इसके लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री, एचएल और अलायंस एयर को धन्यवाद ज्ञापित किया। इन उड़ानों की शुरुआत एडवांस लैंडिंग ग्राउंड (एएलजी) से होगी। हालांकि, सेवा शुरू करने की तारीख को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि पूर्वोत्तर के इस राज्य में बने सभी व्यवहारिक एएलजी आने वाले दिनों में यात्री विमान सेवा से जुड़ेंगे। दो और एएलजी दिरांग और दापोरिजों का सर्वेक्षण का काम चल रहा हैं जिन्हें बाद में यात्री हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा। खंडू ने बताया कि जीरो और टुटिंग में असैन्य यात्री टर्मिनल इमारत (पीटीबी) निर्माणाधीन है और इस साल के अंत तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। मेचुका का पीटीबी भी निर्माणाधीन है जबकि पासीघाट और तेजू में पीटीबी का पहले ही निर्माण हो चुका है। निजी विमानन कंपनी पासीघाट और तेजू से पहले ही वाणिज्यिक उड़ान शुरू कर चुकी है। मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि राज्य की राजधानी ईटानगर के करीब होल्लोंगी हवाई अड्डा, जो बाद में डीओ-228 विमानों का बेस होगा- का निर्माण कार्य पूरा होने तक तेजू, पासीघाट, जीरो, टुटिंग, मेचुका और विजयनगर की उड़ानों का विस्तार उत्तरी असम के लखीमपुर जिला स्थित लीलाबाड़ी तक किया जाना चाहिए ताकि दूर-दराज से राजधानी आने वाले यात्री इन उड़ानों का लाभ ले सके। ईटानगर से लीलाबाड़ी सड़क मार्ग से करीब 50 किलोमीटर दूर है।
-
जम्मू। जम्मू के संभागीय आयुक्त राघव लंगर ने रविवार को रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों के आधार शिविर कटरा का दौरा किया और आगामी नौ दिवसीय वार्षिक नवरात्रि उत्सव की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि लंगर ने उन स्थानों पर जाकर मुआयना किया, जहां विभिन्न गतिविधियों को किया जाना प्रस्तावित है। नवरात्रि उत्सव सात अक्टूबर से शुरू होगा। प्रवक्ता ने बताया कि उनके साथ जम्मू के पर्यटन निदेशक विवेकानंद राय, रियासी के उपायुक्त चारदीप सिंह और रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शैलेंद्र सिंह थे। संभागीय आयुक्त ने जोर देकर कहा कि कोविड महामारी के मद्देनजर सभी गतिविधियों की योजना मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार बनाई जानी चाहिए। प्रवक्ता के मुताबिक, लंगर ने कार्यक्रमों के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने उन गतिविधियों को नहीं किए जाने का सुझाव दिया, जिनमें बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हों।
-
छतरपुर (मप्र)। मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर में एक मंदिर के बाहर बॉलीवुड फिल्म के गानों पर थिरकती लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसके खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि बजरंग दल के नेता ने शिकायत की है कि छतरपुर शहर के प्राचीन जानराय टौरिया मंदिर (राम-सीता मंदिर) के मुख्य द्वार पर इस लड़की ने कथित रूप से अश्लील नृत्य किया है, जिससे हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए इस लड़की के खिलाफ कोतवाली पुलिस थाने में रविवार को मामला दर्ज किया गया। आरोपी लड़की के इंस्टाग्राम पर 25 लाख फॉलोवर्स हैं, जिस पर उसने नृत्य करने के ये दो विवादित वीडियो पोस्ट किए हैं। छतरपुर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) शशांक जैन ने बताया, ''छतरपुर कोतवाली पुलिस, बजरंग दल के जिला संयोजक सुरेंद्र शिवहरे द्वारा आज की गई शिकायत के आधार पर आरती साहू के विरुद्ध भादंवि की धारा 298 के तहत मामला दर्ज कर प्रकरण की जांच कर रही है।'' उन्होंने कहा कि मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
शिवहरे ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरती ने जानबूझकर मंदिर के सामने अश्लील तरीके से नृत्य किया और हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से वीडियो सोशल मीडिया पर डाले हैं। वहीं, आरती ने बाद में एक वीडियो जारी कर कहा, ''उस मंदिर में मैं बचपन से जाती रही हूं और वीडियो बनाती रही हूं। पंडित जी ने बोला है कि बेटा तुमने जो वीडियो बनाये हैं, वे सनातन धर्म के लिए ठीक नहीं हैं। इसलिए मैंने वे वीडियो इंस्टाग्राम से हटा दिए हैं।'' उन्होंने कहा कि मैंने वे वीडियो किसी की भावना को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं बनाये हैं।
आरती ने बताया, ''मैंने इसके लिए माफी भी मांग ली है।'' उन्होंने कहा, ''डांस कर इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करना ही मेरे परिवार की आय का मुख्य स्रोत है। इसी से हमारा घर चलता है। इसी से मेरे पापा की दवाई और मेरी पढ़ाई का खर्चा चलता है।'' वायरल हुए दो वीडियो में यह लड़की मंदिर के गेट के सामने फिल्म कॉकटेल के गाने 'दाएं लगे कभी बाएं लगे, नैनो की बुलेट दिल पे धाए लगे' और वेलकम टू कराची फिल्म के गाने 'मेरी शाम अवध से आई है' पर थिरकती नजर आ रही है। -
जबलपुर (मप्र)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुप्तेश्वर इलाके स्थित एक कथित शराब माफिया के दो मंजिला आलीशान मकान एवं अन्य अवैध अतिक्रमण को रविवार को जिला प्रशासन ने बुल्डोजर चलवा कर ढहा दिया।
उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) दिव्या अवस्थी ने बताया कि भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने आरोपी टिंकू सोनकर का दो मंजिला आलीशान मकान एवं अन्य अवैध अतिक्रमण को रविवार को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि माफिया की फेहरिस्त में शामिल आरोपी सोनकर पर अवैध शराब का कारोबार करने, जुआ-सट्टा खिलाने और मारपीट करने जैसे 62 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। अवस्थी ने बताया कि आरोपी सोनकर के खिलाफ यह कार्रवाई राज्य सरकार के 'एंटी-माफिया' अभियान के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि आरोरी सोनकर ने साढ़े तीन हजार वर्ग फीट भूमि पर बिना अनुमति के दो मंजिला मकान बना लिया था। इस भूमि का बाजार मूल्य लगभग 1.22 करोड़ रुपये है, जबकि इस पर बनाये गये भवन की कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी गई है। उन्होंने कहा कि राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार यह भूमि हब्बीलाल सोनकर के नाम पर दर्ज है। अवस्थी ने बताया कि प्रशासन ने शहर के गुप्तेश्वर इलाके में 1,000 वर्ग फीट भूमि पर अतिक्रमण के माध्यम से किए गए एक अन्य निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया, जहां से आरोपी टिंकू सोनकर जुआ और अन्य अवैध गतिविधियां चला रहा था। उन्होंने कहा कि इस भूमि और निर्माण की लागत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है। -
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिला के फुलवरिया थाना अंतर्गत बगराहाडीह गांव के समीप रविवार को दो मोटरसाइकिलों की हुई टक्कर की वजह से सड़क पर गिरी एक महिला की वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। फुलवरिया थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि मृत महिला का नाम मिंटू कुमारी (20) है, जो समस्तीपुर जिला के सोठगामा गांव की रहने वाली थी। उन्होंने बताया कि मिंटू कुमारी अपने पति के साथ बेगूसराय के कालेजिएट स्कूल में पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने जा रही थी, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-28 पर हुए इस हादसे का शिकार हो गईं। थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस हादसे में जख्मी प्रवीण कुमार राय सहित दो अन्य लोगों को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद फरार अज्ञात ट्रक चालक व दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध फुलवरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नए संसद भवन के निर्माण स्थल का दौरा किया और वहां चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। नए संसद भवन का निर्माण अगले वर्ष के दूसरे पूर्वार्ध तक पूरा होने की उम्मीद है। यह इमारत सेंट्रल विस्टा परियोजना का हिस्सा है जिसे विपक्ष की आलोचना का शिकार होना पड़ा है। सरकारी अधिकारियों के अनुसार 2022 में संसद का शीतकालीन सत्र नए भवन में होगा। संसद के नए भवन का क्षेत्रफल 64,500 वर्गफुट होगा। इसमें एक भव्य ‘कॉन्स्टीट्यूशन हाल' होगा जिसमें भारत की लोकतांत्रिक धरोहर को संजोया जाएगा। इसके अलावा सांसदों के लिए लाउंज, पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, भोजन के कक्ष और पार्किंग के लिए स्थान होगा। नई इमारत में लोकसभा में 888 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था होगी जबकि राज्यसभा में 384 सदस्य बैठ सकेंगे।
-
नयी दिल्ली। औषधि निर्माता कम्पनी ‘एस्ट्राजेनेका फार्मा इंडिया' ने रविवार को कहा कि उसे सेलुमेटिनिब कैप्सूल के आयात और विपणन के लिए भारतीय औषधि नियामक एजेंसी से मंजूरी मिल गई है। एस्ट्राजेनेका फार्मा इंडिया ने एक नियामक दस्तावेज में कहा कि कंपनी को सेलुमेटिनिब 10 मिलीग्राम और 25 मिलीग्राम कैप्सूल के आयात और विपणन के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से फॉर्म सीटी-20 में अनुमति मिल गई है। कंपनी ने कहा कि इस मंजूरी के मिलने से भारत में सेलुमेटिनिब 10 मिलीग्राम और 25 मिलीग्राम कैप्सूल उपलब्ध होने का रास्ता साफ हो जाएगा।



























.jpg)