- Home
- देश
- नयी दिल्ली । पर्व और त्योहारों के मौसम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से कोविड-19 से बचाव के सभी उपायों का पालन करने का आग्रह किया और यह सुनिश्चित करने को कहा कि टीकाकरण अभियान में कोई भी पीछे न छूटे।आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की ताजा कड़ी में प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाला समय त्योहारों का है और पूरा देश असत्य पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की विजय का पर्व भी मनाने वाला है लेकिन इस उत्सव में देशवासियों को एक और लड़ाई के बारे में याद रखना है तथा वह है कोरोना से लड़ाई। उन्होंने कहा, ‘‘टीम इंडिया इस लड़ाई में रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। टीकाकरण में देश ने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है और इस लड़ाई में हर भारतवासी की अहम भूमिका है।’’मोदी ने कहा, ‘‘हमें अपनी बारी आने पर टीका तो लगवाना ही है, पर इस बात का भी ध्यान रखना है कि कोई इस सुरक्षा चक्र से छूट न जाए।’’उन्होंने लोगों से कहा कि आस-पास के जिन लोगों ने टीके नहीं लगवाए हैं, उन्हें भी टीकाकरण केंद्र तक ले जाकर टीका लगवाना सुनिश्चित करना है।प्रधानमंत्री ने कहा कि टीका लगने के बाद भी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि इस लड़ाई में एक बार फिर टीम इंडिया अपना परचम लहराएगी।’’
-
पत्नी ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
बांदा। यूपी के रनैनी में खाद लेने के लिए घर से निकले युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा दिया। अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या की गई थी। मृतक की पत्नी ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली के उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गुढ़ाकलां गांव के मजरा बीहड़ पुरवा निवासी छोटेलाल पुत्र जगुवा 4 सितंबर को अपने साढ़ू के पुत्र नत्थू के साथ नरैनी खाद लेने गया था। शाम को जब वह वापस घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन पता नहीं चला। परिजनों ने 9 सितंबर को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। खोजबीन के बाद अगले दिन 10 सितंबर को रमपुरवा के जंगल में युवक का क्षत-विक्षत शव पुलिस ने बरामद किया था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की थी। पुलिस हत्या का खुलासा करने के लिए इधर-उधर हाथ-पैर मार रही थी। मृतक की पत्नी ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
कोतवाली के उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि छोटेलाल के एक महिला से अवैध संबंध थे। घटना वाले दिन छोटेलाल को उस महिला ने अपने घर बुलवाया था। रात को उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई और शव को जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
-- -
हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, मृतका के गले से गायब चैन आरोपी के गले में मिली
सोनपुर। बिहार के सोनपुर में महिला रेलकर्मी सुनैना की हत्या का खुलासा हो गया है। एएसपी अंजनी कुमार ने बताया कि रेलकर्मी सुनैना की हत्या की साजिश विभाग के ही आरोपी डेटा आपरेटर धीरज ने रची थी। वारदात को अंजाम देने में और चार अन्य आरोपी युवक शामिल थे। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है।
एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी अंजनी कुमार ने बताया कि सोनपुर के रेलवे की माइक्रोवेव कालोनी स्थित क्वार्टर में 18 सितंबर की रात उक्त महिला रेलकर्मी सुनैना देवी की हत्या कर दी गई थी। 20 सितंबर को पुलिस ने महिला रेलकर्मी का शव बरामद किया था। सुनैना रेलवे रनिग रूम में सहायक रसोइया के पद पर कार्यरत थी।
एएसपी अंजनी कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी धीरज रेलवे में ही अनुबंध पर डेटा आपरेटर का काम करता है। सुनैना के साथ उसका अवैध संबंध था। सुनैना ने उसे कार खरीद कर दी थी। रुपए भी अक्सर देते रहती थी। बीते 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के लिए उसने कार मांगी थी। दिए गए रुपए भी वह मांग रही थी। इसके बाद आरोपी ने हत्या की साजिश रची।
एएसपी अंजनी कुमार ने बताया कि आरोपी धीरज अपने आरोपी साथियों के साथ 17 सितंबर को बनारस चला गया। वहां जाकर उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। वह होटल में ठहरा, लेकिन कार रेलवे पार्किंग में लगा दी। बीते 18 सितंबर की रात वह अपने आरोपी साथियों के साथ बनारस से सोनपुर पहुंचा। आते के साथ ही सुनैना के क्वार्टर में चला गया। उसी रात उसने तकिए से सुनैना का मुंह दबाकर तथा सिर पर किसी भारी चीज से वार कर हत्या कर दी।
एएसपी अंजनी कुमार ने बताया कि आरोपी के पास से महिला के गले से गायब सोने की चेन बरामद की गई है। सुनैना के हाथ से गायब दो सोने की अंगूठी बरामद नहीं हुई है। गिरफ्तार आरोपी धीरज ने पुलिस के समक्ष अपने गुनाहों को कबूल कर लिया। शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि कार पटना में सर्विसिग के दी गई थी, जिसे जब्त कर लिया गया।
-
मोतिहारी। मोतिहारी में शिकारगंज के गोढिय़ा गांव के पास बूढ़ी गंडक नदी में नाव पलट गई है। करीब 22 लोगों के डूबने की आशंका है। अब तक बच्ची समेत 6 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। बच्ची की मौत हो चुकी है जबकि 1 महिला समेत 5 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे हादसे के बाद सिकरहना घाट पर अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। रेस्क्यू में स्थानीय गोताखोरों समेत एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई है। टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। कई प्रशासनिक पदाधिकारी सहित पुलिस बल के जवान मौके पर मौजूद हैं। साथ ही स्थानीय ग्रामीण सहित अन्य लोग राहत व बचाव कार्य में लगे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि प्रशासन के अनुसार, नाव डूबने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। लोगों की तलाश जारी रही है। -
वाराणसी। वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र में आरोपी ने अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि रहीमपुर स्थित नई बस्ती में रविवार सुबह दंपत्ति के साथ संपत्ति का विवाद बढ़ गया। देखते-देखते वहां पर मारपीट शुरू हो गई। इतने में आरोपी बड़े भाई ने छोटे भाई और पत्नी के पेट में चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद गांव और आसपास कोहराम मचा तो आरोपी भाई वहां से फरार हो गया। पूरा परिवार वहां रोने-चिल्लाने लगा। इस घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स पहुंच गई है।
पुलिस ने बताया कि गांव वालों के अनुसार रहीमपुर नई बस्ती निवासी आरोपी मुन्ना (40) का अपने छोटे भाई निसार (35) के साथ कई माह से पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। आज सुबह भी इसी मामले पर दोनों भाइयों में पहले कहासुनी हुई फिर गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई। इसके बाद आरोपी बड़ा भाई चाकू उठाकर छोटे भाई निसार पर कई बार हमलाकर उसे लहुलुहान कर दिया। बीच-बचाव में जब उसकी पत्नी खुश्बू (30) पहुंची तो आरोपी मुन्ना ने उसको भी चाकू घोंप दिया। दोनों तड़पकर वहीं जमीन पर गिर पड़े। शोरगुल सुनकर जब तक लोग पहुंचते तब दोनों की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देते ही आरोपी मुन्ना गांव से निकल गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। दोहरे हत्याकांड से गांव में सनसनी है। वहीं घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों में गुस्सा है।
वाराणसी पुलिस ने कहा कि पारिवारिक झगड़ा था। बच्ची को खाना खिलाने पर विवाद बढ़ा। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा। -
रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उत्तम विहार कॉलोनी की रहने वाली युवती से सूट के रुपए वापस कराने के नाम पर और हिसार रोड निवासी युवक से फर्नीचर के नाम पर रकम ठग ली गई। दोनों मामलों में शिकायतों के आधार पर संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला
शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को दी शिकायत में उत्तम विहार कॉलोनी की रहने वाली पीडि़ता अनुराधा ने बताया कि उसने 16 सितंबर को ऑनलाइन सूट मंगवाया था। 24 सितंबर को सूट की डिलीवरी हो गई, जो उसे पसंद नहीं आया। इसके बाद उसने प्रोडक्ट वापस करने के लिए मैसेज किया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि आपके प्रोडक्ट के रुपए वापस हो जाएंगे, इसके लिए आपको मोबाइल में एनी डेस्क एप्लिकेशन डाउनलोड करनी होगी। पीडि़ता ने झांसे में आकर एप्लिकेशन डाउनलोड कर ली। जिसके बाद ठग ने एनी डेस्क के माध्यम से उसका बैंक खाता हैक कर लिया और धोखाधड़ी करके खाते से 37 हजार रुपए निकाल लिए गए। तब जाकर पीडि़ता को ठगी का पता चला और उसने अपना खाता बंद कराया।
दूसरा मामला
इधर, हिसार रोड पर रहने वाले श्याम ने भी पुलिस को शिकायत दी है। इसमें बताया गया कि उसने फर्नीचर का ऑनलाइन विज्ञापन देखा था, जिसके बाद उसने दिए गए नंबर पर कॉल की। दोनों के बीच 65 हजार रुपए में फर्नीचर का सौदा तय हो गया। एडवांस के तौर पर दो हजार रुपए भेजने के लिए कहा। श्याम ने झांसे में आकर उसके खाते में दो हजार रुपए भेज दिए। इसके बाद आरोपी अलग-अलग बहाने से करीब 45 हजार रुपए अपने खाते में डलवा चुका है। बाद में पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। पीडि़त का कहना है कि उसे न फर्नीचर मिला और रुपए भी चले गए। -
पुणे (महाराष्ट्र) । पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में शनिवार को प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान 21 वर्षीय एक कैडेट की अचेत होकर गिरने के बाद मौत हो गई। एनडीए ने देर रात एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। मृतक की पहचान मालदीव के मोहम्मद सुल्तान इब्राहिम के रूप में की गयी है। इससे पहले, पुलिस उपायुक्त (जोन 3) पूर्णिमा गायकवाड़ ने बताया कि कैडेट मोहम्मद सुल्तान इब्राहिम मालदीव का निवासी था। उन्होंने बताया कि इब्राहिम पिछले छह महीने से एनडीए में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 12 किलोमीटर की ‘जोश रन' के दौरान इब्राहिम अचेत हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि उन्होंने उत्तम नगर थाने के निरीक्षक को इस मौत की जांच करने का निर्देश दिया है क्योंकि एनडीए इसी थाना क्षेत्र में आता है। देश की प्रमुख रक्षा अकादमी ने अपने बयान में कहा कि अहमद “एक संगठित प्रशिक्षण गतिविधि” के दौरान गिर गया और सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। एनडीए ने वक्तव्य में कहा, “ कैडेट की मृत्यु के कारण का पता लगाने के लिए उसके शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। कैडेट इस साल 12 मार्च को एनडीए के 145 कोर्स के हिस्से के रूप में शामिल हुआ था और वह कोर्स के दूसरे चरण में था। इस घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।” मालदीव के दूतावास को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। -
देहरादून। उत्तराखंड के धार्मिक मामलों के विभाग ने शनिवार को कहा कि चारधाम के लिए पंजीकृत यात्री उन लोगों के स्थान पर दर्शन कर सकते हैं जो देवस्थानम बोर्ड के पोर्टल पर पंजीकृत कराने के बावजूद निर्धारित तारीख पर नहीं पहुंचते। धार्मिक और तीर्थयात्री मामलों के सचिव हरी चंद्र सेमवाल ने कहा कि यह आदेश उन शिकायतों के मद्देनजर जारी किया गया है कि चार मंदिरों के लिए निर्धारित दैनिक कोटे से भी कम श्रद्धालु दर्शन कर पा रहे हैं। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के निर्देशें पर 18 सितंबर से शुरू हुई चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की अधिकतम दैनिक संख्या निर्धारित कर दी गई है जिसके तहत प्रतिदिन बद्रीनाथ में एक हजार, केदारनाथ में 800, गंगोत्री में 600 और यमुनोत्री में 400 श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी गई है। गढ़वाल के आयुक्त, देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों को इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया गया है।
-
पुणे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सातारा, कोल्हापुर और सांगली के निर्वाचित प्रतिनिधियों और अधिकारियों को एनएचएआई के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों पर पानी भरने की समस्या का हल निकलाने के लिए कहा है। कराड में एक राजमार्ग परियोजना की आधारशिला रखने के बाद केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि सभी पक्षों को परियोजना के विवरणों को समझने की जरूरत है ताकि समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके। गडकरी ने कहा, ‘‘ मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि सड़क अच्छी होगी और इससे जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।'' जलमार्ग परियोजनाओं के बारे में उन्होंने कहा कि 1970 में राज्यों के बीच के 17 मुद्दों में से 11 को सुलझा लिया गया है लेकिन महाराष्ट्र, कर्नाटक और गोवा के बीच मुद्दे अब भी बने हुए हैं। गडकरी ने कहा, ‘‘हमारे पास पानी की कमी नहीं है, हमारे पास जल प्रबंधन के मुद्दे हैं। -
न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी से लड़ाई के साझा अनुभव ने लोगों को यह सीख दी है कि जब वे एकजुट हैं तो वे अधिक ''शक्तिशाली एवं बेहतर'' हैं। ''ग्लोबल सिटिजन लाइव'' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कई पीढ़ियां उस तरीके को याद रखेंगी, जिस तरह से महामारी के दौरान हर चीज पर मानवीय लचीलापन भारी रहा। मोदी ने एक वीडियो संदेश में कहा, '' अब लगभग दो साल होने को हैं जब मानवता सदी में एक बार आने वाली वैश्विक महामारी से लड़ रही है। महामारी से लड़ाई के हमारे साझा अनुभवों ने हमे सीख दी है- जब हम एकजुट हैं, तो हम अधिक शक्तिशाली और बेहतर हैं।'' उन्होंने कहा कि दुनिया ने इस सामूहिक भावना की झलक उस समय देखी जब कोविड-19 योद्धाओं, डॉक्टरों, नर्स और चिकित्साकर्मियों ने महामारी को मात देने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया। मोदी ने कहा, '' हमने ये भावना अपने वैज्ञानिकों में देखी जिन्होंने रिकॉर्ड समय में टीका विकसित किया।'' दुनिया के सामने जलवायु परिवर्तन का खतरा मंडराने की चेतावनी देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन को कम करने का सबसे आसान और सबसे सफल तरीका प्रकृति के अनुरूप जीवनशैली अपनाना है। मोदी ने कहा, ''जलवायु परिवर्तन का खतरा हमारे सामने मंडरा रहा है। दुनिया को यह स्वीकार करना होगा कि वैश्विक वातावरण में किसी भी बदलाव की शुरुआत सबसे पहले स्वयं से होती है।'' उन्होंने कहा, ''महात्मा गांधी शांति और अहिंसा पर अपने विचारों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह दुनिया के महानतम पर्यावरणविदों में भी शुमार हैं।'' प्रधानमंत्री ने कहा कि गांधी जी शून्य कार्बन उत्सर्जन वाली जीवनशैली की अगुवाई की थी। उन्होंने यह भी कहा कि गरीब को सरकार पर और अधिक निर्भर बनाकर गरीबी से नहीं लड़ा जा सकता। मोदी ने कहा, '' गरीबी से तब लड़ा जा सकता है जब गरीब व्यक्ति सरकारों को ऐसे भरोसेमंद साझेदार के रूप में देखना शुरू कर दें जो उन्हें गरीबी के दुष्चक्र को हमेशा के लिए तोड़ने के वास्ते सक्षम बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराए। जब गरीबों को सशक्त बनाने के लिए शक्ति का उपयोग किया जाता है, तो उन्हें गरीबी से लड़ने की ताकत मिलती है।
- जम्मू। भारतीय सेना के एक अधिकारी ‘सबसे तेज एकल साइकिलिंग (पुरुष)' में गिनीज रिकॉर्ड बनाने के लिए लेह से मनाली तक की साइकिल यात्रा कर रहे हैं। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार सुबह चार बजे लेह से ब्रिगेडियर आर के ठाकुर ने स्ट्राइकर्स डिविजन के लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीपद श्रीराम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि अधिकारी 472 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इस दौरान वह विषम मौसम परिस्थितियों वाले पांच मुख्य दर्रों से भी गुजरेंगे। अधिकारी के 26 सितंबर दोपहर में हिमाचल प्रदेश के मनाली पहुंचने की संभावना है। प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम बेहद खास है क्योंकि यह ‘स्वर्णिम विजय वर्ष' का हिस्सा है और ‘195 वें गनर्स डे' के अवसर पर आयोजित हो रहा है। भारत 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी जीत की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर ‘स्वर्णिम विजय वर्ष' मना रहा है।--
- बीड। महाराष्ट्र के बीड जिले के एक गांव में 28 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो साल की बेटी की कथित तौर पर हत्या कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार को पर्ली तालुका के सिरसला गांव में हुई। पुलिस के अनुसार, अल्लाबख्श अहमद शेख ने अपनी पत्नी शबनम (22) और बेटी अशफिया की गला काटकर कथित तौर पर हत्या कर दी और बाद में स्वयं फांसी लगा ली। सिरसला पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रदीप एकशिंघे ने बताया कि अल्लाबख्श पर्ली कस्बे में पन बिजली संयंत्र में वेल्डर के तौरँ काम करता था। अधिकारी ने बताया कि दंपति को परभणी में एक शादी समारोह में जाना था और जब दोनों कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचे तो परिवार उनके घर आया और पाया कि दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने बताया कि कुछ अंदेशा होने पर, रिश्तेदारों ने दरवाजा तोड़ दिया और अल्लाबख्श को छत से लटका हुआ पाया, जबकि उसकी पत्नी और बेटी खून से लथपथ पड़ी थी। अधिकारीतौर ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और एक मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही कहा कि हत्या-आत्महत्या पारिवारिक कलह का नतीजा हो सकती है।
- तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को ऑनलाइन गेम के आदी हो चुके बच्चों को मुख्यधारा में लाने के लिए राज्य में ‘डिजिटल नशामुक्ति केंद्र' स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने 20 और पुलिस थानों को ‘बाल अनुकूल' घोषित किया। राज्य में इस तरह के थानों की संख्या 126 हो गई। पुलिस विभाग के तहत आने वाले नव निर्मित या मरम्मत किए गए इमारतों का ऑनलाइन उद्घाटन करते हुए विजयन ने महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि ऑनलाइन गेम के आदी बच्चों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए पुलिस की तरफ से डिजिटल नशामुक्ति केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उनका यह बयान बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि राज्य में हाल में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जब बच्चे ऑनलाइन गेम की जाल में फंसे हैं।
- मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि राज्य में सिनेमा हॉल और ड्रामा थिएटरों को कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक सभी दिशा निर्देशों का पालन करने की शर्त पर 22 अक्टूबर से खोलने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही इस संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करेगी। ठाकरे ने कोविड-19 कार्य बल की एक बैठक को संबोधित किया, जिसमें शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत, राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे, फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी और कुणाल कपूर, थिएटर से जुड़े मकरंद देशपांडे, मराठी अभिनेता सुबोध भावे, आदेश बांदेकर आदि भी शामिल थे। बैठक में यह घोषणा की गई कि सिनेमा हॉल और ड्रामा थिएटरों को 22 अक्टूबर से काम करने की अनुमति दी जाएगी, बशर्ते वे कोविड-19 से संबंधित सभी स्वास्थ्य नियमों का पालन करें। राज्य सरकार ने शुक्रवार को धार्मिक स्थलों को सात अक्टूबर से फिर से खोलने की घोषणा की थी और कोरोनोवायरस से संबंधित दिशा निर्देशों को सख्ती से लागू करने के संबंध में भक्तों और पूजा स्थलों का प्रबंधन करने वाले अधिकारियों के लिए एक एसओपी जारी किया था। उसी दिन राज्य सरकार ने यह भी घोषणा की थी कि चार अक्टूबर से समूचे राज्य के स्कूलों में प्रत्यक्ष कक्षाएं फिर से शुरू होंगी। स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा था कि ग्रामीण क्षेत्रों के सभी स्कूलों में कक्षा पांच से 12 तक और शहरी क्षेत्रों में कक्षा आठ से 12 तक फिर से कक्षाएं शुरू होंगी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोनोवायरस संक्रमण के 3286 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,37,843 हो गई। वहीं, संक्रमण से 51 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,38,776 हो गई है। राज्य में 3933 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के साथ ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 63,57,012 हो गई है। महाराष्ट्र में वर्तमान में 39,491 उपचाराधीन रोगी हैं।
- भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवाती तूफान के ओडिशा के दक्षिणी हिस्सों और पड़ोसी आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ने की चेतावनी के बीच ओडिशा सरकार ने शनिवार को सात जिलों को उच्च सतर्कता बरतने को कहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह चेतावनी जारी की है । विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) पी के जेना ने कहा कि सरकार ने बचाव दलों को संवेदनशील इलाकों में भेजा और अधिकारियों से निचले इलाकों से लोगों को बाहर निकालने को कहा है। ओडिशा आपदा त्वरित कार्य बल (ओडीआरएएफ) के 42 दलों और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के 24 दलों के साथ दमकल कर्मियों को सात जिलों गजपति, गंजम, रायगढ़, कोरापुट, मल्कानगिरी, नबरंगपुर, कंधमाल भेजा। जेना ने बताया कि गंजम के चक्रवाती तूफान से गंभीर रूप से प्रभावित होने की उम्मीद है और इलाके में 15 बचाव दलों को तैनात किया गया है। इसके अलावा दमकल के 11 दलों के अलावा ओडीआरएएफ के छह दलों और एनडीआरएफ के आठ दलों को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। गजपति और कोरापुट के जिला प्रशासनों ने 25 और 26 सितंबर को अवकाश रद्द कर दिए हैं। जिलाधीशों ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अपने-अपने मुख्यालय में रहने का निर्देश दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तर और मध्य हिस्से पर बना गहरे दबाव का क्षेत्र 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ा है। शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे गहरे दबाव का क्षेत्र गोपालपुर से 510 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व और आंध्र प्रदेश में कलिंगपत्तनम से 590 किलोमीटर पूर्व में स्थित था। आईएमडी ने कहा, ‘‘यह 26 सितंबर की शाम तक कलिंगपत्तनम के आसपास विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों की ओर बढ़ सकता है।'' आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय मोहपात्र ने बताया कि चक्रवाती तूफान के प्रभाव से 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चलने का अनुमान है। उन्होंने आगाह किया, ‘‘चिन्हित जिलों में कई निचले इलाके डूब जाएंगे। ओडिशा के दक्षिणी क्षेत्र के पर्वतीय इलाकों में अचानक बाढ़ आने की आशंका है। गंजम और पुरी के शहरी इलाकों में भारी से बहुत भारी और कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश के कारण जलभराव हो सकता है।'' उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने कुछ इलाकों में नदियों के उफान पर होने, भूस्खलन आने की आशंका को लेकर आगाह किया है। जीना ने बताया कि ओडिशा और आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहे चक्रवात की तीव्रता ‘तितली' के समान होगी। ‘तितली' तूफान ने 2018 में राज्य में तबाही मचायी थी। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि इसके प्रभाव से शनिवार को ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। रविवार को भी दक्षिण ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने और कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। ओडिशा के उत्तरी अंदरुनी इलाकों, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भी रविवार को भारी बारिश हो सकती है।इसी तरह आईएमडी ने 27 सितंबर के लिए ओडिशा और तेलंगाना के ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। साथ ही तटीय पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी और ओडिशा, पश्चिम बंगाल तथा आंध्र प्रदेश में मछुआरों को 25 से 27 सितंबर तक बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य और उत्तरपूर्वी क्षेत्र में समुद्र में न जाने को कहा गया है।-
- नयी दिल्ली । आतिथ्य, प्रौद्योगिकी और पर्यटन उद्योग परिसंघ ने शनिवार को कहा कि बड़े पैमाने पर कोविड-19 रोकथाम टीकाकरण और महामारी से संबंधित नए नियमों से पर्यटन क्षेत्र धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। उद्योग निकाय ने एक बयान में कहा कि यह जरूरी है कि इससे होने वाले लाभ व्यापक और उचित तरीके से हासिल हो सके। एयरबीएनबी इंडिया, दक्षिणपूर्व एशिया, हांगकांग और ताइवान के महाप्रबंधक अमनप्रीत बजाज ने कहा, ‘‘पर्यटन क्षेत्र विशेष रूप से घरेलू यात्रा क्षेत्र पटरी पर लौट रहा है। भारतीय यात्री अब सड़क के माध्यम से यात्राएं, सप्ताहांत अवकाश और आसपास घूमने-फिरने वाली जगहों पर जाना शुरू कर रहे है।'' उन्होंने कहा कि यात्री अब पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए यात्रा कर रहे हैं और और यात्रा के लिए पर्यावरण अनुकूल विकल्प चुन रहे हैं। वही मेकमाईट्रिप के सह-संस्थापक और समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजेश मगो ने कहा, ‘‘महामारी ने यात्रियों के बीच पर्यावरण को लेकर जागरूकता बढ़ी है। लोग यात्रा के दौरान पर्यावरण अनुकूल विकल्पों की तलाश करते हैं, जो उत्साहजनक है।
- जयपुर। राजस्थान में अध्यापक भर्ती के लिए अपनी तरह की अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा रविवार को होगी जिसमें 16 लाख से अधिक परीक्षार्थी एक दिन में इम्तिहान देंगे। राज्य सरकार ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पूरी पुलिस व प्रशासनिक ताकत लगा दी है वहीं विभिन्न धार्मिक व गैर सरकारी संगठन भी मदद के लिए आगे आए हैं। राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि राज्य सरकार परीक्षाओं की सुरक्षा व सुविधा के साथ परीक्षा के सफल आयोजन के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने संवाददाताओं से कि इस परीक्षा के आयोजन से जुड़े सारे मामले पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद निगाह रख रहे हैं और किसी तरह की कोई कमी नहीं रखी जाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार राजस्थान में तृतीय श्रेणी के लगभग 31000 अध्यापकों के लिए यह राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 26 सितंबर को करवाई जा रही है और इसके लिये राज्यभर में 3993 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा के लिए 16 लाख 22 हजार 19 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। उन्होंने बताया दो स्तरों के अध्यापकों के लिए यह परीक्षा दो अलग अलग पालियों में होगी और कुल मिलाकर एक ही दिन में 25 लाख से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रदेश में लगभग तीन साल बाद हो रही है। इससे पहले अंतिम बार यह परीक्षा 2018 में हुई थी और परीक्षार्थियों की संख्या के लिहाज से यह अपनी तरह की सबसे बड़ी परीक्षा है। खाचरियावास ने कहा कि सरकार ने परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज बसों में यात्रा नि:शुल्क की है और इसके अलावा हजारों की संख्या में निजी बसों की व्यवस्था की गयी है। भारतीय रेलवे ने इस परीक्षा को देखते हुए आगामी कई दिन दर्जन भर विशेष रेल चलाने तथा मौजूदा ट्रेनों में डिब्बे बढ़ाने की घोषणा की है। इस परीक्षा में नकल जैसी किसी भी गड़बड़ी को रोकना आयोजकों के लिए चुनौती है।परीक्षा का आयोजन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान कर रहा है। बोर्ड के प्रवक्ता के अनुसार 30000 से अधिक कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और इसके अलावा हर चार परीक्षा केंद्र पर एक उड़नदस्ते की व्यवस्था जिला स्तर पर की गई है। इसके अलावा परीक्षा में डमी परीक्षार्थी बैठाने वाले, नकल आदि के जरिए पास करवाने का झांसा देने वाले गिरोह भी सक्रिय हो गए हैं। राज्य की पुलिस एवं विशेष कार्यबल ने राज्य भर में इस तरह के गिरोहों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है और बीते कुछ दिन में लगातार धरपकड़ हो रही है। शनिवार को भी राजधानी जयपुर में फर्जी अभ्यर्थी समेत दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया। खाचरियावास ने परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों से किसी झांसे में नहीं आने की अपील की। उन्होंने कहा, ' परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों से मेरी अपील है कि वे ठगों से सावधान रहें। ये लोग कहेंगे कि हम चयन करवा देंगे, लेकिन पैसे लेकर चंपत हो जाएंगे।' राज्य सरकार ने आगाह किया है कि कोई सरकारीकर्मी पेपर लीक या नकल में लिप्त पाया गया तो उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा। इस बीच विभिन्न गैर सरकारी व धार्मिक संगठन परीक्षार्थियों के ठहरने व खाने पीने की व्यवस्था के लिए आगे आए हैं। इन संगठनों ने धर्मशालाओं सहित अन्य जगह पर परीक्षार्थियों के ठहरने व खाने पीने की व्यवस्था की है।
- नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 44 में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि उनके पति की मौत के बाद उनके खाते से साइबर ठगों ने कथित रूप से 11 लाख रुपये निकाल लिए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 44 स्थित ओमेक्स सोसायटी में रहने वाली सलाखा पाटिल ने थाना सेक्टर 39 में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अप्रैल माह में उनके पति शिवशक्ति उनियाल की कोविड-19 की वजह से मौत हो गयी थी। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद अज्ञात साइबर ठगों ने शिवशक्ति के बैंक खाते से कई बार में 11 लाख रुपए निकाल लिये। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर थाना सेक्टर 39 पुलिस मामले की जांच कर रही है। सलाखा ने दावा किया कि अनेक शिकायतों के बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने गौतम बुद्ध नगर के पुलिस उपायुक्त (प्रथम) राजेश एस से इस मामले की शिकायत की। उसके बाद मामला दर्ज हुआ।
- रीवा । मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शनिवार तड़के एक एसयूवी और ट्रक के बीच टक्कर होने से चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। चोरहाटा पुलिस थाने के निरीक्षक वीवी तिवारी ने बताया कि हादसा एनएच-30 पर किटवरिया बाईपास पर हुआ। मृतकों में दो किशोर शामिल हैं। तिवारी ने कहा, ‘‘जिला मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीटर दूर बाईपास रोड पर एसयूवी और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे के वक्त एसयूवी में चालक सहित कुल 14 लोग सवार थे।'' उन्होंने बताया कि 13 वर्षीय लड़की और 14 वर्षीय लड़के सहित चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर के कारण एसयूवी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने बताया कि एसयूवी में सवार लोग गंगा नदी में स्नान करने के लिए प्रयागराज गए थे और वहां से वापस मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में अपने घर लौट रहे थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अतुल सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक महिला सहित छह घायलों को संजय गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
- नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवा की परीक्षा पास करने वाले लोगों को शनिवार को बधाई दी और कहा कि लोक सेवा में एक रोमांचक तथा संतोषजनक करियर उनकी प्रतीक्षा कर रहा है और वे भारत की यात्रा की महत्वपूर्ण अवधि के दौरान अहम प्रशासनिक भूमिकाएं निभाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने परीक्षा पास न करने वाले लोगों को भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जो युवा मित्र यूपीएससी परीक्षा पास नहीं कर पाए, मैं उन्हें कहना चाहूंगा कि आप बहुत प्रतिभाशाली हैं। अभी और मौके आएंगे। साथ ही भारत में विविध अवसर हैं जिन्हें तलाश करना होगा। आप जो भी करने का निर्णय लें, उसके लिए आपको शुभकामनाएं।'' इस बार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 545 पुरुषों और 216 महिलाओं समेत कुल 761 उम्मीदवार पास हुए हैं। बिहार के शुभम कुमार और मध्य प्रदेश की जागृति अवस्थी ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में क्रमश: पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है। यूपीएससी परीक्षा के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए।
- संयुक्त राष्ट्र। दुनियाभर में कोविड-19 से हुई जनहानि पर दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अन्य देशों के जरूरतमंद लोगों के लिए फिर से टीके प्रदान करने की शुरुआत की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और उन्होंने टीका विनिर्माताओं का ‘‘भारत में आकर टीके बनाने'' का आह्वान किया। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 76वें सत्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘पिछले डेढ़ साल से पूरी दुनिया 100 साल की सबसे बड़ी महामारी का सामना कर रही है। मैं उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं जिनकी मौत इस भयावह महामारी से हो गई। मैं उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।'' उन्होंने कहा कि भारत के कोरोना रोधी टीके से संबंधित पोर्टल ‘कोविन' एक दिन में टीके की लाखों खुराक दिए जाने में डिजिटल मदद उपलब्ध करा रहा है। उल्लेखनीय है कि भारत ने इस साल अप्रैल में महामारी की दूसरी लहर आने के बाद से कोविड रोधी टीकों का निर्यात बंद कर रखा है। भारत ने सोमवार को कहा था कि वह कोवैक्स कार्यक्रम के तहत अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए ‘वैक्सीन मैत्री' कार्यक्रम के अंतर्गत इस साल की चौथी तिमाही में कोविड रोधी टीके की अधिशेष खुराकों का निर्यात शुरू करेगा। मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा, ‘‘भारत ‘सेवा परमो धर्म' के मार्ग पर चलता है और वह सीमित संसाधनों के बावजूद टीकों का विकास एवं विनिर्माण कर रहा है। मैं यूएनजीए को सूचित करना चाहता हूं कि भारत ने विश्व का पहला डीएनए टीका विकसित कर लिया है जो 12 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को लगाया जा सकता है।'' प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘एक अन्य एमआरएनए टीका विकास के अंतिम चरण में है। भारत के वैज्ञानिक नाक के जरिए दिए जाने वाले कोरोना रोधी टीके का विकास करने में भी लगे हैं। मानवता के प्रति अपने दायित्व को महसूस करते हुए भारत ने विश्व में जरूरतमंद लोगों को एक बार फिर से टीके उपलब्ध कराने शुरू कर दिए हैं। मैं आज पूरी दुनिया के टीका विनिर्मातओं को आमंत्रित करता हूं कि वे आएं और भारत में टीके बनाएं।''
- नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को कहा कि आयुष्मान भारत योजना ने देश में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का कायापलट कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब गरीबों की भी निजी अस्पतालों तक पहुंच हो गई है, जो पहले केवल वैसे लोगों के लिए ही थे, जो वहां इलाज पर आने वाला खर्च वहन कर सकते थे। मांडविया ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नयी दिल्ली के 66 वें स्थापना दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह कहा। मंत्री ने कहा कि एम्स, नयी दिल्ली पूरे भारत में 22 अन्य एम्स के लिए प्रकाश स्तंभ है।उन्होंने कहा कि एम्स नयी दिल्ली के छात्र एवं अध्यापक अपने समृद्ध अनुभव से अन्य संस्थानों की मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आयुष्मान भारत ने देश में स्वास्थ्य सेवा का कायापलट कर दिया है क्योंकि गरीब मरीज भी अब निजी अस्पतालों में इलाज करा सकते हैं, जहां इलाज की सुविधाएं पहले सिर्फ उनके लिए ही थी, जो वहां इलाज पर आने वाला खर्च वहन कर सकते थे।
- ठाणे (महाराष्ट्र) ।आयरलैंड के डबलिन विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले ठाणे के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक साइबर धोखाधड़ी में साढ़े पांच लाख रूपये गंवा दिए हैं। कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे मंदार कोटनिस इस साल दो सितंबर को आयरलैंड गया था और 23 सितंबर को उसे एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को आयरलैंड का अधिकारी बताया। ठाणे के वागले एस्टेट इलाके के चीतलसर थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ उसे बताया गया कि उसने कुछ ऐसी साइट देखी हैं जो अमेरिका में प्रतिबंधित है और हैकर्स अब उसके खाते से पैसे निकाल सकते हैं। इससे बचने के लिए कोटनिस को पैसे उसके ठाणे वाले खाते में भेज देने चाहिए। पीड़ित के आरोपी की बात मानने के बाद उसे एहसास हुआ कि उसने साढ़े पांच लाख रुपये गवां दिए हैं।'' ठाणे पुलिस के जनसम्पर्क अधिकारी जयमाला वासवे ने बताया कि पीड़ित की मां की शिकायत के आधार पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
- लखीमपुर खीरी।हउत्तर प्रदेश के लखीमपुर खिरी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के ईशापुर धोभा गांव में शनिवार को पारिवारिक विवाद को लेकर 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय पत्नी के साथ आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि फरधन पुलिस थाने के अंतर्गत गुठना गांव निवासी अजय अपनी ससुराल पहुंचा जहां उसकी पत्नी रोमा देवी (26) पिछले कई महीनों रह रही थी । अजय ने डिब्बे से पेट्रोल अपनी पत्नी पर डाला और फिर अपने ऊपर डाला और आग लगा ली । पुलिस ने बताया कि दंपति को बचाने के प्रयास में उनके ससुर, सास और पत्नी की दो बहनों सहित परिवार के चार सदस्य झुलस गए । सभी घायलों को इलाज जिला अस्पताल ले जाया गया हैं । पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अरविंद कुमार वर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया और परिवार के सदस्यों से बात करने के बाद बताया कि इस घटना के पीछे दंपती के बीच पारिवारिक कलह हैं । उन्होंने कहा कि रोमा देवी पिछले कई महीनों से अपने माता-पिता के साथ रह रही थी और उसने अपने ससुराल वालों के साथ रहने से इनकार कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप दंपति के बीच अक्सर झगड़े होते थे।
-
लखनऊ। लखनऊ रिजर्व पुलिस लाइन में रहने वाली एक महिला दरोगा का पति कुक की पत्नी को लेकर भाग गया। इसके बाद महिला दरोगा ने पति को एक होटल में उसी महिला के साथ रंगरलियां मनाते पकड़ लिया। महिला दरोगा ने पति पर एक कुक की पत्नी से अवैध संबंध के चलते धोखे से 40 लाख रुपए खाते से निकालने और महिला पर जेवर हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि महिला दरोगा के अनुसार कुक की पत्नी ने घर के काम में हाथ बंटाती थी। इस दौरान पति और कुक की पत्नी के अवैध संबंध बन गए।
कुक की पत्नी ने मां की बीमारी का बहाना बनाकर पहले डेढ़ लाख रुपए उधार लिए और कुछ दिन बाद अपनी बहन की शादी में जाने की बात कह जेवर पहनने के लिए ले गई। इसके कुछ दिन बाद पति ने हरियाणा करनाल में जमीन खरीदने की बात कहकर ब्लैंक चेक पर साइन करा लिए। जिससे चालीस लाख निकाल लिए। उसके बाद अचानक दोनों लापता हो गए। करीब दो माह की खोजबीन करने पर पता चला कि दोनों एक होटल में रह रहे थे, जिसके बाद महानगर थाने में दोनों के खिलाफ शिकायत की।



























.jpg)