- Home
- देश
-
---बाप-बेटी ने की खुदकुशी
शाजापुर। शाजापुर में कर्ज और दोस्त के विवाद ने एक किसान और उसकी बेटी ने जान ले ली। किसान गुरुवार सुबह 5 बजे सोकर उठा और पत्नी से बोला कि मेरे साथ जहर खाएगी। पत्नी ने हां कहा तो किसान ने जहर खाया और एक पुडिय़ा पलंग पर रखकर बाहर चला गया। वह घर से कुछ दूर जाकर बेहोश हो गया। इसकी जानकारी जब 16 साल की बेटी को लगी तो उसने पलंग पर रखी जहर के पुडिय़ा को खा लिया। शाजापुर के जिला अस्पताल में पिता-पुत्री के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया।
टीआई उदय सिंह ने बताया कि घटना शाजापुर से 3 किमी दूर सांपखेड़ा गांव की है। पुलिस ने बताया कि शाजापुर निवासी सुशील अग्रवाल की 4 बीघा जमीन ग्राम सांपखेड़ा में है। इस जमीन को लीज पर सांपखेड़ा के ईश्वर सिंह एवं उसके दोस्त ने सब्जी बोने के लिए ली थी। 4 महीने पहले दोनों ने सब्जी बोई और जब सब्जी की फसल तैयार हो गई तो दोस्त ने ईश्वर सिंह के साथ विवाद करना शुरू कर दिया। उसे खेत पर भी नहीं आने दिया। दोस्त अकेले खेत से सब्जी तोड़कर बेच रहा था। इसके चलते ईश्वर सिंह और उसका पूरा परिवार कर्ज से परेशान था। कर्ज से परेशान ईश्वर ने पूरे परिवार सहित जहर खाने का फैसला किया। पत्नी को जहर देकर वह चला गया, हालांकि कर्ज कितना था, यह पता नहीं चल सका है। टीआई उदय सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। घर से बाहर निकलने के बाद कुछ देर बाद ईश्वर सरकारी स्कूल के पास पड़ा मिला। उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर जैसी ही पत्नी लक्ष्मी, बेटी खुशबू (16) ने सुनी, वे बेसुध हो गई। पिता की मौत के सदमे में बेटी खुशबू ने पलंग पर रखा जहर खा लिया। पत्नी लक्ष्मी भी यह कदम उठाने वाली थी, लेकिन छोटे बेटे ने पुडिय़ा छिन लिया। इसके बाद खुशबू को जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। -
पुलिस ने घर से राइफल बरामद की...!
कानपुर। कानपुर में बिधनू इलाके के द्विवेदी नगर में एक पेट्रोल पंप मालिक के इकलौते बेटे की गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घर में रखी लाइसेंसी राइफल को कब्जे में लिया है। पुलिस ने बताया कि हत्या है या आत्महत्या मामले की जांच की जा रही है। पिता मौके से फरार है। पिता की तलाश में पुलिस की एक टीम को लगाया गया है।
द्विवेदी नगर स्थित पेट्रोल पंप के मालिक प्रेमानंद द्विवेदी का बेटा बबलू प्रॉपर्टी डीलर है। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात 2 बजे के करीब बबलू के बेटे कमल (26) की लाइसेंसी राइफल की गोली से संदिग्ध हालात में मौत हुई है। घटना के बाद पिता बबलू घर से भाग निकला।
जांच में अब तक सामने आया है कि गोली कमरे के अंदर चली, लेकिन शव कमरे से बाहर रखा मिला था। पड़ोसियों के मुताबिक, पहले झगड़े की आवाज आई। फिर गोली चली और सन्नाटा छा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्महत्या को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।
कमल की करीब डेढ़ वर्ष पहले कानपुर के कल्याणपुर की रहने वाली प्रीति से शादी हुई थी। उसकी एक 9 माह की बेटी भी है। कमल की मौत की जानकारी मिलते ही उसके ससुराल से भी कई लोग पहुंचे। - नयी दिल्ली। देश में लगाये जा चुके कोविड-19 रोधी टीके की कुल खुराक की संख्या बुधवार को 83 करोड़ को पार कर गई। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने कहा कि बुधवार शाम सात बजे तक 64 लाख (64,98,274) से अधिक टीके की खुराक दी जा चुकी थी। देशभर में वायरल बीमारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों (एचसीडब्ल्यू) टीके लगाये गए थे। अग्रिम मार्चे पर तैनात कर्मियों (एफएलडब्ल्यू) का टीकाकरण 2 फरवरी से शुरू हुआ था।
- नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से त्योहार के मौसम में सतर्कता बरतने को कहा है ताकि कोविड के मामले न बढ़ें। ट्विटर पर कोविड चर्चा के दौरान मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में अगले तीन महीने बहुत ही नाजुक हैं और इस दौरान किसी भी तरह की कोई ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने लोगों से कोविड के नियमों का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील की। श्री अग्रवाल ने कहा कि कोविड पर पूरी तरह काबू तभी पाया जा सकता है, जब सरकार के प्रयासों के साथ-साथ आम लोगों का भी सहयोग मिले।
- मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) । जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र में स्थित ददरा बाजार में बुधवार को दुकानदार की हत्या करने वाले एक युवक को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला। अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि दादरा गांव निवासी सत्यम सिंह (22) अपनी परचून की दुकान पर बैठा था।, उसी वक्त बाइक सवार एक व्यक्ति वहां आया और सिंह पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि गोली सिंह की गर्दन में लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वर्मा ने बताया कि अपराध करने के बाद बाइक सवार एक मकान में जा छुपा। उन्होंने बताया कि सिंह की हत्या से आक्रोशित बाजार में मौजूद भीड़ ने गोली चलाने वाले व्यक्ति को मकान से खींच कर बाहर निकाला और पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि भीड़ ने जिस युवक की हत्या की है उसकी पहचान ऋषभ पांडे (24) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वर्मा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
- कटक।ओडिशा के कटक जिले में कथित तौर पर कम से कम 20 कुत्तों को विषाक्त पदार्थ खिला कर मारने वाले 24 वर्षीय एक मिष्ठान्न विक्रेता को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी, रात में कुत्तों के चिल्लाने और उसकी दुकान के सामने कुत्तों के जमघट लगाने से परेशान था जिसके कारण उसने पिछले पांच दिन में उन्हें विषैला पदार्थ खिलाया। घटना तब सामने आई जब स्थानीय लोगों ने एक गड्ढे में कम से कम 10 मरे हुए कुत्तों को देखा। कटक शहर से 13 किलोमीटर दूर तंगी-चौदवर के शंकरपुर गांव के बाजार में भी मरे हुए कुत्तों को पाया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने स्वीकार किया कि वह रात में कुत्तों के भौंकने से परेशान था इसलिए उसने उन्हें जहर मिला हुआ भोजन खिलाया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर भारतीय दंड संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धराओं में मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा मरे हुए कुत्तों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है और आगे की जांच जारी है।
- भोपाल। बरसात के मौसम में तीन महीने तक बंद रहने के बाद मध्य प्रदेश के सभी छह बाघ अभयारण्यों को एक अक्टूबर से फिर से पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। बाघों के प्रजनन के समय सहित विभिन्न कारणों को ध्यान में रखते हुए एक जुलाई से 30 सितंबर तक, तीन महीने के लिए अभयारण्यों को सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया था। ये छह बाघ अभयारण्य हैं कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा, संजय दुबरी और पन्ना। मालूम हो कि 2018 की गणना के अनुसार देश में सबसे अधिक 526 बाघ मध्यप्रदेश में हैं।मध्यप्रदेश वन विभाग के प्रधान मुख्य संरक्षक (वन्यजीव) आलोक कुमार ने बताया, ‘‘प्रदेश के सभी छह राष्ट्रीय बाघ अभयारण्यों के कोर क्षेत्रों में एक अक्टूबर से पुन: पर्यटन शुरू हो जाएगा। इसके लिये 21 सितंबर सुबह 11 बजे से ऑनलाइन अनुज्ञा-पत्रों की बुकिंग शुरू हो गई है।'' आलोक कुमार ने बताया कि कान्हा बाघ अभयारण्य के लिये 1,239, बाँधवगढ़ के लिए 1,115, पेंच के लिए 737, सतपुड़ा के लिए 93, पन्ना के लिए 46 और संजय दुबरी बाघ अभयारण के लिये पांच पर्यटकों ने ऑनलाइन बुकिंग कराई है। अभी तक कुल 3,235 पर्यअकों ने बुकिंग करायी है।
- मुजफ्फरनगर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रतनपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दबल गांव की निवासी, आदेश अपने मवेशियों के लिए चारा लाने मंगलवार को खेत में गई थी। वहां उसे सांप ने काट लिया। पुलिस ने बताया कि उसे पास के अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
- अहमदाबाद। गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में काम करने वाले चार गाइड्स ने 70 हजार रुपये की राशि से भरा एक पर्स उसकी असली मालकिन उत्तर प्रदेश की महिला को लौटा दिया। महिला कुछ दिन पहले इस पर्यटन स्थल की यात्रा के दौरान यहां पर्स भूल गई थी। 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी एरिया डेवलपमेंट एंड टूरिज्म गवर्नेंस अथॉरिटी' ने एक बयान में कहा कि महिला उत्तर प्रदेश के अपने पैतृक स्थान जा चुकी थी इसलिए नर्मदा जिले के केवडिय़ा के निकट स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के अधिकारियों ने पर्स बुधवार को महिला के गुजरात के रिश्तेदार को पुष्टि के बाद सौंप दिया। गुजरात के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव कुमार गुप्ता ने गाइड्स की ईमानदारी की तारीफ की है। 19 सितंबर को चार गाइड्स - शाहीन मेमन, जूली पांड्या, ज्योतसना ताडवी और प्रताप ताडवी ने मध्याह्न भोजन छुट्टी के बीच इस पर्स को खाद्य पदार्थ क्षेत्र में पाया था। बयान में बताया गया कि पर्स में 70 हजार रुपये नकद, चाबियां और अन्य सामान थे। गाइड्स को जब लगा कि यह किसी पर्यटक का पर्स हो सकता है तो उन्होंने तत्काल इसकी जनकारी वरिष्ठ अधिकारी प्रतीक माथुर को दी, जिन्होंने अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर पर्स में मिले कागजात के आधार पर पर्यटक का पता लगाना शुरू किया। कुछ मोबाइल नंबर पर कॉल करने के बाद अधिकारियों को पता चला कि यह पर्स स्नेहा जालान का है जो 19 सितंबर को यहां आई थीं और फिर उत्तर प्रदेश चली गईं। महिला गुजरात में नहीं थीं इसलिए उन्होंने अधिकारियों से इसे गुजरात के अपने रिश्तेदार को सौंपने की अपील की। बयान के अनुसार बुधवार को उनके रिश्तेदार को पर्स सौंप दिया गया।
- मथुरा (उत्तर प्रदेश)। जनपद में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक आरक्षी और पूर्व सैनिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पहली घटना में रिफाइनरी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल (आरक्षी) की बाद रेलवे पुल के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मूल रूप से इटावा निवासी गजेंद्र सिंह चौहान (45) मंगलवार सुबह ड्यूटी जा रहे थे। रास्ते में बाद रेलवे पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। रिफाइनरी थाने के प्रभारी लोकेंद्र सिंह भाटी ने बताया, चौहान को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दूसरी दुर्घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि घटना मगोर्रा थाना क्षेत्र में भरतपुर मार्ग पर मकेरा गांव के पास हुई। भरतपुर के गांव इकराना निवासी पूर्व सैनिक तेजसिंह (42), पत्नी अनीता (36) और भतीजी रजनी (24) के साथ रिश्तेदारी में जा रहे लेकिन रास्ते में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जाजनपट्टी पुलिस चौकी के प्रभारी सोनू सिंह ने बताया कि पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिलने पर तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सिंह और उनकी पत्नी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रजनी का उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामलों में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और श्रीमठ बाघंबरी गद्दी के महंत नरेंद्र गिरि को बुधवार दोपहर करीब तीन बजे उनके मठ में पूर्ण विधि विधान से भू समाधि दी गई। महंत नरेंद्र गिरि ने सोमवार को अपने मठ में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और अखाड़ों के संतों ने दिवंगत महंत को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बुधवार सुबह महंत के शव का पोस्टमॉर्टम हुआ। जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को श्रीमठ बाघंबरी गद्दी लाया गया। यहां से उसे अंतिम स्नान के लिए संगम ले जाया गया। अंतत: अपराह्न करीब तीन बजे महंत नरेंद्र गिरि को उनकी इच्छा के मुताबिक नींबू के पेड़ के नीचे समाधि दी गई। महंत नरेंद्र गिरि को समाधि दिए जाने के बाद निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद जी महाराज ने बताया, "आज महंत नरेंद्र गिरि को भू समाधि दी गई। सन्यास परंपरा के तहत मैंने उनके कान में दीक्षा दी। अंतिम समय में पारस मंत्र उनको दिया गया। आनंद अखाड़े के हमारे आचार्य बालकानंद गिरि जी महाराज सहित अन्य साधु संतों ने महंत नरेंद्र गिरि को भू समाधि दी।"
- धार। मध्यप्रदेश के धार जिले में प्रेमी युगल को कथित तौर पर घर से भागने की सजा के रुप में गले में टायर डालकर नाचने के लिए मजबूर करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 12 सितंबर को धार जिले के कुंडी गांव में हुई घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को पांच लोगों के खिलाफ संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया और उनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि वीडियो में नजर आ रहा है कि कथित तौर पर घर से भागने के लिए सजा के तौर पर प्रेमी युगल के गले में टायर डालकर नाचने के लिए मजबूर किया गया। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर गंधवानी थाना क्षेत्र में उस वक्त हुई जब घर से भागा प्रेमी जोड़ा एक माह बाद वापस अपने गांव लौट कर आया। पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय युवती इस साल जुलाई में गांव से अपने घर से लापता हो गई थी।पाटीदार ने कहा कि युवती के परिवार के सदस्य उससे नाराज थे क्योंकि वह 21 वर्षीय युवक के साथ भाग गई थी। उन्हें एक अन्य लड़की पर भी यह संदेह था कि उसने युवती को घर से भागने में सहायता की। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घर से भागने के बाद प्रेमी युगल गुजरात चले गए। इसके बाद युवती के परिवार वालों ने स्थानीय पुलिस में युवती के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सितंबर के दूसरे सप्ताह में यह युगल वापस लौटा तो उन्हें सजा देने के लिए दंडित करने के लिए यह हरकत की गई।
- पन्ना (मध्य प्रदेश)। प्रदेश सरकार की ओर से जिले में आयोजित हीरों की नीलामी के पहले दिन 1.27 करोड़ रुपए में 86 हीरों की बिक्री हुई। इन हीरों के खुदाई पन्ना जिले की हीरों की खदानों से हुई है। जिला हीरा अधिकारी रवि पटेल ने बुधवार को पत्रकारों को बताया, ‘‘मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नीलामी के पहले दिन (मंगलवार) पन्ना में खनित 117.85 कैरेट वजन के 86 हीरे बेचे गए। इनकी बिक्री से 1.27 करोड़ रुपए की आय हुई है।'' उन्होंने बताया कि नीलामी में 12.08 कैरेट के का एक हीरा सबसे महंगा 42.40 लाख रुपये में बिका। इसे 3.51 लाख रुपए प्रति कैरेट की दर से बेचा गया। हालांकि, इस महीने की शुरुआत में खनन से प्राप्त हुए 8.22 कैरेट के हीरे ने भारत के विभिन्न हिस्सों से आए व्यापारियों की नीलामी में प्रति कैरेट की उच्चतम कीमत हासिल की। 8.22 कैरेट का यह हीरा 4.51 लाख रुपये प्रति कैरेट की दर से 37.07 लाख रुपए में बिका। चार श्रमिकों के एक समूह ने पन्ना जिले के हीरापुर तपरिया इलाके में पट्टे पर हासिल भूमि से 8.22 कैरेट का यह हीरा निकाल कर 13 सितंबर को पन्ना के हीरा कार्यालय में जमा कराया था। पटेल ने कहा कि इसके अलावा 6.47 कैरेट का एक अन्य हीरा 2.37 लाख रुपये प्रति कैरेट की दर से 15.36 लाख रुपए में बिका। वहीं 5.05 कैरेट का हीरा 11.66 लाख रुपए में बिका। उन्होंने बताया, ‘‘तीन दिवसीय इस नीलामी (मंगलवार से शुरु हुई) में 206.68 कैरेट वजन के कुल 155 हीरों की नीलामी की जा रही है। इनमें से 117.85 कैरेट वजन के 86 हीरे पहले दिन बेचे गए हैं।'' हीरा अधिकारी ने बताया कि नीलामी के लिए उपलब्ध सबसे बड़ा 14 कैरेट का है।अधिकारी ने बताया कि कच्चे हीरों की नीलामी से होने वाली आय सरकारी रॉयल्टी और करों की कटौती के बाद उन खनिकों दी जाएगी जिन्होंने इन हीरों को खान से निकाला है। अधिकारियों के अनुसार, भोपाल से 380 किलोमीटर दूर स्थित पन्ना जिले में कुल 12 लाख कैरेट के हीरे के भंडार होने का अनुमान है।
- नयी दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कर्मियों ने दिल्ली हवाईअड्डे पर एक यात्री को बिना अनुमति के 17 कारतूस रखने के आरोप में पकड़ लिया। यह यात्री पटना जाने वाले विमान में सवार होने वाला था। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे यात्री के हैंडबैग से 7.53 मिमी कैलिबर की गोलियां बरामद की गईं। उन्होंने बताया कि व्यक्ति पटना के लिए इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान में सवार होने वाला था। उन्होंने कहा कि हथियार और गोला-बारूद ले जाने पर प्रतिबंध है और चूंकि यात्री उन्हें ले जाने के लिए सरकारी अनुज्ञा नहीं दे सका इसलिए उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया, जिसने उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। सीआईएसएफ को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है।
- नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने कोविड से मरने वालों के परिजनों को 5-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की सिफारिश की है। सरकार ने यह भी कहा है कि राज्य आपदा राहत कोष से यह अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।सरकार ने न्यायालय में दाखिल अपने हलफनामे में कहा है कि कोरोना महामारी से भविष्य में मरने वालों को भी अगली अधिसूचना तक यही अनुग्रह राशि दी जाएगी। उन मृतकों के परिवारों को भी मुआवजा दिया जाएगा जो कोविड राहत कार्यों या उससे जुड़ी अन्य गतिविधियों में शामिल थे। संबंधित परिवारों को कोविड मृत्यु से संबद्ध निर्दिष्ट दस्तावेजों के साथ दावे प्रस्तुत करने होंगे। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यह सुनिश्चित करेगा कि दावा, सत्यापन, स्वीकृति और मुआवजा देने की प्रक्रिया सरल हो।केंद्र सरकार ने कहा है कि सभी दावों को जरूरी दस्तावेज जमा करने के 30 दिनों के भीतर निपटा दिया जाएगा। मुआवजे की राशि, आधार नम्बर से जुड़े प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण प्रक्रिया के जरिये वितरित की जाएगी।----
- चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। मुख्यमंत्री बनने के बाद वह पहली बार अमृतसर गए।चन्नी के साथ दो उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओ पी सोनी तथा कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू भी गए थे। वे दुर्गियाना मंदिर भी गए।बाद में चन्नी, रंधावा, सोनी और सिद्धू चाय के एक मशहूर स्टॉल पर भी गए जहां उन्होंने चाय का लुत्फ उठाया। चन्नी, रंधावा, सोनी और सिद्धू दिल्ली से मंगलवार रात को अमृतसर पहुंचे थे। वे पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ राज्य के नए मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा करने के लिए दिल्ली गए थे।
-
गोवा। पुणे की रहने वाली मराठी अभिनेत्री ईश्वरी देशपांडे और उनके दोस्त शुभम डेगे की गोवा में गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस को दोनों के शव सोमवार को उत्तरी गोवा के अरपोरा इलाके में गहरे पानी में डूबी एक कार के अंदर से बरामद हुआ। ईश्वरी की कुछ दिनों में पहली मराठी फिल्म आने वाली थी।
पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय अभिनेत्री और उनके 28 वर्षीय दोस्त शुभम डेगे की दर्दनाक मौत को लेकर गोवा पुलिस ने बताया है कि मंगलवार दोपहर वे जिस कार से जा रहे थे। वह तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर पानी में गिर गई। यह क्लियर नहीं हो सका है कि कार कौन चला रहा था। सेंट्रल लॉक लगे होने के कारण दोनों कार से बाहर नहीं निकल सके। शाम तकरीबन 7 बजे दमकल की पहली गाड़ी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। पूरी रात चले बचाव अभियान के बाद मंगलवार सुबह दोनों का शव कार के अंदर से बरामद हुआ है। दोनों के हाथ में रिस्टबैंड मिले हैं। पुलिस ने अनुमान लगाया है कि दुर्घटना से एक रात पहले वह किसी क्लब में गए थे। शुभम डेगे पुणे के किर्कटवाड़ी इलाके के रहने वाला था, जबकि ईश्वरी देशपांडे भी पुणे में ही रहती थीं। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन पुणे से गोवा पहुंच गए हैं। ईश्वरी देशपांडे एक हिंदी और एक मराठी फिल्म में कम कर रहीं थी। मराठी फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी थी और जल्द ही सिनेमा के परदे पर रिलीज होने वाली थी। -
जबलपुर। जबलपुर में चोरी की अनोखी वारदात सामने आई है। बाइकर्स गैंग ने जीप पर थूक कर एक लाख रुपए से भरा बैग पार कर दिया। आरोपी पलक झपकते ही बाइक लेकर आंखों के सामने से ओझल हो गए। यह सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि पीडि़त को काफी देर बाद समझ में आया। शहपुरा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
शहपुरा पुलिस के मुताबिक फुलर निवासी जीवन सिंह लोधी (72) अपने भाई किरण सिंह लोधी, बहू अंजना बाई के खाते से 1.50 लाख रुपए निकाले थे। 50 हजार रुपए डीजल भरवाने जेब में रख लिए। शहपुरा बैंक से सभी खुली जीप से घर निकले थे। जीप में पीछे गांव के दो अन्य लोग भी सवार हो गए थे।
पुलिस ने बताया कि एक किराना दुकान परमबाबा के पास रोककर सभी लोग चाय पीने चले गए। जीवन सिंह ड्राइवर सीट पर बैठे रहे। उनके बगल में रुपए से भरा बैग रखा था। शाम 5.15 बजे के लगभग एक युवक बाइक से पहुंचा और उसकी जीप पर जानबूझकर थूकने लगा। उसका एक साथी जीप के पहले ही रुक गया। बाइकर्स द्वारा जानबूझकर जीप पर थूकता देख जीवन सिंह उसे डांटते हुए जीप से उतरे। वह कुछ दूरी तक उसके पीछे भी दौड़े।
इधर, बाइकर्स का दूसरा साथी जीप से रुपए से भरा बैग पार कर दिया। जीवन सिंह लौटे तो रुपए से भरा बैग गायब मिला। शोर सुनकर चाय की दुकान पर मौजूद उनके भाई और गांव के लोग भी दौड़ कर पहुंचे। जीवन सिंह के मुताबिक बैग में पांच पासबुक, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एक लाख रुपए थे। शहपुरा पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर प्रकरण को जांच में लिया है। पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। -
नयी दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कोविड-19 महामारी के कारण अपने अभिभावकों को खोने वाले छात्रों से अगले साल कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बैठने के लिए कोई पंजीकरण या परीक्षा शुल्क नहीं लेगा। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी ने देश पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है और छात्रों पर इसके प्रभाव को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए राहत देने का फैसला किया है। बोर्ड द्वारा उन छात्रों से न तो परीक्षा शुल्क और न ही पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा जिन्होंने माता-पिता दोनों या परिवार की देखभाल करने वाले अभिभावक अथवा कानूनी अभिभावक या दत्तक माता-पिता को कोविड-19 के कारण खो दिया है।'' भारद्वाज ने कहा, ‘‘स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की सूची प्रस्तुत करते समय इन छात्रों के बारे में सत्यापन करने के बाद ब्योरा जमा करेंगे।' -
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में मंगलवार को करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार लोगों की मौत हो गयी । राज्य में मंगलवार को भारी बारिश के कारण हर तरफ जल जमाव हो गया । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि टीटागढ़ में ट्यूशन से अपने घर लौटते समय करंट लगने से 15 साल के एक किशोर की मौत हो गयी। राज्य अपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि खरदा में एक सरकारी आवासीय परिसर में एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति के फ्लैट का जलमग्न फर्श कहीं से बिजली के तारों के संपर्क में था,जिसकी चपेट में आने के बाद उसकी मौत हो गयी जबकि उसे बचाने के प्रयास में उसकी पत्नी और बेटे की भी मौत हो गयी । उन्होंने बताया कि केवल चार साल का छोटा बेटा इस घटना में बाल-बाल बच गया। उसने चिल्लाकर पड़ोसियों से मदद मांगी, जिन्होंने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
-
नयी दिल्ली। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मरीजों को बड़ी राहत देते हुए जांच के लिये नमूने एकत्र करने के लिए समयसीमा को साढ़े तीन घंटे बढ़ा दिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब सुबह आठ बजे से अपराह्न साढ़े तीन बजे तक नमूने एकत्र किये जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में नयी ‘रोबोटिक प्रयोगशाला' का संचालन शुरू होने से एक दिन में 50 हजार से ज्यादा जांच की जा रही है। इस प्रयोगशाला में एक दिन में दो लाख से ज्यादा जांच करने की क्षमता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को प्रयोगशाला का दौरा कर और कामकाज की समीक्षा की थी। -
नयी दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रमुख जी सतीश रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि भारत ने मिसाइल प्रौद्योगिकी में "पूर्ण आत्मनिर्भरता" हासिल कर ली है और अब देश में बेहद उन्नत मिसाइलों को विकसित किया जा सकता है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की ओर से आयोजित एक ऑनलाइन कार्यक्रम में रेड्डी ने कहा कि अगर एक देश को समृद्ध और 'आत्मनिर्भर' बनना है, तो "हमें उन्नत प्रौद्योगिकी पर काम करने की जरूरत है" और शिक्षण संस्थानों की इसमें बड़ी भूमिका है। रेड्डी ने 1980 और 90 के दशक में डीआरडीओ के विकास को याद किया और मिसाइल प्रौद्योगिकियों पर काम करने वाले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, जिन्हें भारत के 'मिसाइल मैन' के रूप में जाना जाता है, सहित अन्य वैज्ञानिकों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम (आईजीएमडीपी) के तहत भारत द्वारा विकसित पांच मिसाइलों - पृथ्वी, अग्नि, आकाश, त्रिशूल और नाग का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “हमने आईजीएमडीपी के तहत पृथ्वी, अग्नि, आकाश, त्रिशूल, नाग का विकास किया।”
रेड्डी ने कहा, “और फिर हम बैलेस्टिक मिसाइलों वाले उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गए जो दुश्मन की मिसाइल को रोक सकते हैं और उसे मार सकते हैं। और, फिर लंबी दूरी और अधिक क्षमताओं वाली कई और मिसाइलें बनी।” उन्होंने कहा, “आज मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हमारे पास मिसाइल प्रौद्योगिकी में पूर्ण आत्मनिर्भरता है और हम देश में बेहद उन्नत मिसाइल विकसित कर सकते हैं।” उन्होंने उपग्रह रोधी (ए-सैट) परीक्षण के बारे में भी बात की है जिसमें मार्च 2019 में भारत ने ए-सैट मिसाइल से अंतरिक्ष में अपने एक उपग्रह को मार गिराया गया था और अपनी इस क्षमता का प्रदर्शन किया था। इसके बाद बाद भारत अमेरिका, रूस तथा चीन जैसे देशों के प्रतिष्ठित क्लब में शुमार हो गया था जिनके पास ऐसी क्षमता है। जेएनयू के इंजीनियरिंग स्कूल ने 'भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए रक्षा प्रौद्योगिकी' पर व्याख्यान का आयोजन किया था जिसमें विश्वविद्यालय के कुलपति एम जगदीश कुमार, संकाय के कई सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने ऑनलाइन हिस्सा लिया। -
नयी दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने स्कूलों, शुरूआती बाल्यावस्था, अध्यापक और वयस्क शिक्षा के लिए नया स्कूली पाठ्यक्रम तैयार करने को लेकर मंगलवार को 12 सदस्यीय एक समिति का गठन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समिति को चार राष्ट्रीय पाठ्यक्रम ढांचा (एनसीएफ) तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति का नेतृत्व राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 मसौदा समिति के अध्यक्ष के. कस्तूरीरंगन करेंगे। कस्तूरीरंगन, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व प्रमुख भी हैं।
जानकारी के मुताबिक यह एनसीएफ 16 साल के अंतराल के बाद आएगा और यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति में पेश किये गये सुधारों के खाका के अनुरूप होगा। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि समिति स्कूली शिक्षा, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा, अध्यापक शिक्षा और वयस्क शिक्षा के लिए चार एनसीएफ तैयार करेगी, जिसमें प्रस्तावित पाठ्यक्रम सुधारों के लिए इन चार क्षेत्रों से जुड़े एनईपी-2020 की सभी सिफारिशों पर ध्यान दिया जाएगा। -
भुज/नयी दिल्ली/अमरावती। अधिकारियों ने गुजरात के कच्छ जिले में स्थित मुंद्रा बंदरगाह से दो कंटेनरों में रखी करीब 3 हजार किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। भारत में एक बार में हुई हेरोइन की यह सबसे बड़ी जब्ती है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 21 हजार करोड़ रुपये आंकी गयी है। ऐसा समझा जाता है कि इसे अफगानिस्तान से लाया जा रहा था।
अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस जब्ती को लेकर धन शोधन के पहलू से जांच शुरू कर दी है और 2,988.21 किलोग्राम हेरोइन जब्त करने वाली एजेंसी राजस्व खुफिया निदेशालय ने इस सिलसिले में आयात-निर्यात कंपनी चलाने वाले एक दंपति को चेन्नई से गिरफ्तार किया है। -
नयी दिल्ली। इंजीनियिरों के संगठन सीईएआई ने मंगलवार को कहा कि उसने सरकार से न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के तहत पैरामेडिकल, नर्सिंग और इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारकों को शामिल करने का आग्रह किया है। कंसल्टिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीईएआई) ने एक बयान में कहा कि देश में मौजूदा न्यूनतम मजदूरी अधिनियम केवल वाहन चालक और औद्योगिक श्रमिकों सहित केवल कुशल और अर्ध-कुशल कामगारों को ही शामिल करता है ...। संगठन ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री के साथ ही दिल्ली सरकार को इस संदर्भ में पत्र लिखा है।
बयान के अनुसार पत्र में सीईएआई की व्यापार और नीति से जुड़ी समिति के चेयरमैन के के कपिला ने पैरामेडिकल, नर्सिंग और इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारकों को न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के तहत शामिल करने का आग्रह किया है। सीईएआई के लगभग 300 सदस्य हैं। यह ‘इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ कंसल्टिंग इंजीनियर्स' में भारतीय इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी पेशेवरों का प्रतिनिधित्व करता है।
















.jpg)










.jpg)