- Home
- देश
- गांधीनगर।भूपेंद्र पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर सोमवार को शपथ लेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने यह जानकारी दी। पाटिल ने रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे...कल केवल मुख्यमंत्री शपथ लेंगे।'' उन्होंने बताया कि नए मंत्रिमंडल का गठन वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत के बाद कुछ दिन में किया जाएगा। पाटिल ने यह भी कहा कि उप मुख्यमंत्री पद के लिए विधायक दल की बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई। बैठक में पटेल भी मौजूद थे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आभारी हैं जिन्होंने उन पर इतना भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि निवर्तमान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, सी आर पाटिल तथा अन्य नेताओं समेत गुजरात के नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है उसके लिए भी वह आभारी हैं। पटेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल का आशीर्वाद सदा उनके साथ है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने बहुत अच्छा काम किया, जिससे विकास अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सका। हम नए सिरे से योजना बनाएंगे और संगठन में चर्चा करेंगे, जिससे विकास कार्य को आगे ले जाया जा सके।
- श्रीनगर। विख्यात लेखक और जम्मू-कश्मीर के कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के पूर्व सचिव अज़ीज़ हाजिनी का शनिवार देर रात यहां निधन हो गया। वह 64 साल के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। पारिवारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि रविवार सुबह हाजिनी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उत्तरी कश्मीर के बांदीपुर जिले के सोनावारी के रहनेवाले हाजिनी जम्मू-कश्मीर के कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के सचिव के अलावा कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे और उन्होंने कई किताबें लिखीं। हाजिनी के निधन पर कई संगठनों, राजनीतिक दलों और नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने एक ट्वीट में कहा कि डॉक्टर हाजिनी के निधन से जम्मू-कश्मीर के साहित्यिक क्षेत्र में एक बड़ी रिक्तता पैदा हो गई। उनकी आत्मा को शांति मिले। वहीं पीपुल्स कांफ्रेंस ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अल्लाह उन्हें जन्नत नसीब करे।
- पन्ना । मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की उथली खदानों से प्राप्त कुल 139 नग हीरों की यहां 21 सितंबर से नीलामी होगी। इनका कुल वजन लगभग 156.46 कैरेट है और अनुमानित कीमत लगभग 1.06 करोड़ रुपये आंकी गई है। पन्ना के जिलाधिकारी संजय कुमार मिश्र ने रविवार को बताया, ‘‘पन्ना के कलेक्ट्रेट सभागार में 21 सितंबर से हीरों की निलामी आयोजित की जाएगी और कुल हीरों की निलामी पूर्ण होने तक चालू रहेगी। इसमें उज्ज्वल, मैले एवं औद्योगिक किस्म के 139 नग हीरे निलामी के लिए रखे जाएंगे। इनका कुल वजन लगभग 156.46 कैरेट है और इनकी अनुमानित कीमत लगभग 1.06 करोड़ रुपये आंकी गई है।'' उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र 14.09 कैरेट का बड़ा हीरा होगा जो पिछली निलामी में सही बोली लगाने वाला न मिलने की वजह बिक नहीं पाया था। वहीं, पन्ना के हीरा अधिकारी रवि पटेल ने बताया कि 14.09 कैरेट का यह हीरा इस साल फरवरी में एक मजदूर को पन्ना जिले के कृष्णा कल्याणपुर गांव के पास पट्टे पर ली गई एक खदान में मिला था और मार्च में हुई पिछली निलामी में बिक नहीं पाया था। जिलाधिकारी मिश्र ने बताया कि इस निलामी में पन्ना सहित गुजरात, सूरत, अहमदाबाद, दिल्ली एवं देश के अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में हीरा व्यापारियों के भाग लेने की संभावना है।
- तिरुवनंतपुरम। नयी दिल्ली-तिरुवनंतपुरम निजामुद्दीन एक्सप्रेस में रविवार को कथित रूप से नशीला पदार्थ खिलाकर तीन महिलाओं के साथ लूटपाट की गई। पुलिस ने बताया कि नशीले पदार्थ की वजह से महिलाएं उस स्टेशन पर नहीं उतर सकीं जहां उन्हें उतरना था और वे तब जगीं जब ट्रेन राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंच गई। रेलवे पुलिस (आरपीएफ) के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि विजयलक्ष्मी (47) और उनकी बेटी अंजली (20) उत्तर प्रदेश के आगरा से ट्रेन में चढ़ी थी और शक है कि उन्हें तमिलनाडु के सेलम और कोयंबटूर के बीच नशीला पदार्थ खिलाया गया। उन्होंने बताया, “ एक अन्य महिला अन्य डिब्बे में सफर कर रही थी। उन्हें भी नशीला पदार्थ दिया गया था और उनका नाम भी विजयलक्ष्मी है।” महिलाओं को यहां जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरपीएफ ने बताया, “यात्रियों ने हमें बताया कि उन्होंने सेलम रेलवे स्टेशन से खाने का सामान खरीदकर खाया था। इसके बाद उन्हें कुछ भी याद नहीं है। मां-बेटी का दो मोबाइल फोन और सोने का कुछ सामान गायब है। तीसरी महिला का फोन गायब है। इन तीनों का इलाज चल रहा है।” रेलवे पुलिस ने कहा कि उन्होंने पीड़ितों को दिखाई गई तस्वीर के आधार पर एक हिस्ट्रीशीटर संदिग्ध की पहचान की है। आरपीएफ ने कहा, “महिलाओं ने संदिग्ध की पहचान कर ली है और हमने रेलवे स्टेशनों और थानों में उसकी तस्वीर भेज दी है।
- बाराबंकी (उप्र)। जिला पुलिस ने दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन किलोग्राम अवैध मार्फीन बरामद की है जिसकी कीमत लगभग नौ करोड़ रुपये बताई जाती है। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने रविवार को बताया कि शनिवार को स्वाट एवं थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम ने जिले के दो शातिर तस्करों- को ग्राम ओबरी की सड़क से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से तीन किलो 90 ग्राम अवैध मार्फीन बरामद हुई और दोनों के खिलाफ कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उनका गिरोह ट्रकों और ट्रेनों के जरिए मणिपुर से मार्फीन लाता है तथा लखनऊ, बाराबंकी, बरेली व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसकी आपूर्ति की जाती है। प्रसाद ने बताया कि एक आरोपी को पूर्व में स्वापक नियंत्रण विभाग द्वारा वर्ष-2012 में तथा वर्ष-2017 में गुवाहाटी स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और उस समय भी उसके पास से अवैध मार्फीन बरामद हुई थी। उन्होंने कहा कि इस बारे में और जानकारी प्राप्त की जा रही है।
- विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में हलाली बांध के पास स्थित एक झरने में नहा रहे तीन किशोरों की रविवार को डूबने से मौत हो गई। करारिया थाना निरीक्षक अरुणा सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान अमित पटेल (17), मोहित शर्मा (18) और अभय शर्मा (19) के रूप में हुई है जो भोपाल शहर के अशोका गार्डन क्षेत्र के रहनेवाले थे और पिकनिक मनाने हलाली बांध पहुंचे थे। उन्होंने कहा, ‘‘वे (किशोर) झरने के नीचे बने कुंड में नहा रहे थे। इस दौरान इनमें से एक लड़का पानी में डूबने लगा, जिसे बचाने के चक्कर में उसके दो अन्य दोस्त भी डूब गए।'' सिंह ने बताया कि यह घटना खामखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई। उन्होंने कहा कि तीनों किशोरों के शव कुंड से निकाल लिए गए हैं जिन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।-file photo
- डिब्रूगढ़ (असम) ।स्वाद में खट्टा नींबू असम के डिब्रूगढ़ जिले के पूर्वी छोर पर स्थित दूर-दराज के एक गांव में आर्थिक सफलता का मीठा फल देने जा रहा है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि डिब्रूगढ़ नगर से करीब 70 किलोमीटर दूर, चेलेंग चक को मॉडल ‘नींबू गांव' के तौर पर विकसित किया जा रहा है ताकि स्वरोजगार और प्रति व्यक्ति आय को बढ़ाया जा सके। पहले से ही नींबू की खेती के लिए प्रसिद्ध गांव में असमिया नींबू की दो किस्मों मिलती हैं,जिन्हें स्थानीय रूप से 'गोल नेमू' और 'काजी नेमू' के नाम से जाना जाता है, जो गांव में बहुतायत में पाए जाते हैं। जीआई (भोगौलिक संकेतक)-प्रमाणित 'काजी नेमू' को पहले ही विदेशी बाजारों में काफी सराहना मिल चुकी है। इस नींबू की किस्म को दुबई और लंदन निर्यात किया जा रहा है, साथ ही राज्य के अन्य हिस्सों के किसानों द्वारा अन्य स्थानों में भी निर्यात किया जा रहा। अधिकारी ने बताया कि डिब्रूगढ़ जिला प्रशासन और कृषि विभाग के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के तहत करीब 570 लोगों के चेलेंग चक गांव को नींबू उगाने के लिए आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डिब्रूगढ़ के उपायुक्त पल्लव गोपाल झा ने पिछले सप्ताह एक परियोजना का उद्घाटन किया, जिसके तहत कृषि प्रधान गांव के 125 परिवारों को नींबू की खेती और बिक्री के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में लगभग 2,200 नींबू के पौधे गांव में लगाए जाएंगे। मूल लक्ष्य नींबू के 10,000 पौधे लगाना है।
- जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित एक निजी अस्पताल में डेंगू से पीड़ित 53 वर्षीय एक महिला पुलिसकर्मी की रविवार को मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) गोपाल खांडेल ने बताया कि पुलिस आरक्षक ऊषा तिवारी की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान डेंगू से मौत हो गई। उन्होंने कहा कि तिवारी शुक्रवार को डेंगू से पीड़ित पाई गई थीं और उनके रक्त में प्लेटलेट्स की संख्या कम हो जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खांडेल ने बताया कि इस महिला पुलिसकर्मी को उनके पति की मौत के बाद वर्ष 2009 में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी।
- जयपुर। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगातार कथित रूप से आत्महत्या कर ली।थानाधिकारी संजीव ने बताया कि पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) मनीष सिंधी ने शनिवार रात को पंखे से फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना के समय सिंधी के माता-पिता और परिजन गुजरात गये हुए थे। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि रविवार को घरेलू सहायिका जब काम करने आयी तो बार-बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद सिंधी ने दरवाजा नहीं खोला। इसलिए उसने पड़ोसियों से संपर्क किया, जिन्होंने घर के भीतर झांक कर देखा, तो सिंधी का शव पंखे से फांसी के फंदे से लटकता हुआ दिखा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।---
- श्रीनगर। श्रीनगर में रविवार को एक आतंकी ने सब इंसपेक्टर को बीच बाजार गोली मार दी। पुराने श्रीनगर के खानयार इलाके में हुई इस घटना में सब इंसपेक्टर अर्शीद अहमद मीर की मौत हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।आतंकियों ने रविवार दोपहर 1.35 बजे अर्शीद को तब गोली मारी, जब वे खानयार बाजार से गुजर रहे थे। वे इसी इलाके में तैनात थे। कश्मीर के कुपवाड़ा के रहने वाले थे अर्शीद इस हमले मेें गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत श्रीनगर के सौरा इलाके के शेर ए कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
- गांधीनगर। गुजरात में भूपेंद्र पटेल नए मुख्यमंत्री होंगे। गांधीनगर में बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है। बैठक में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने खुद भूपेंद्र भाई पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसे विधायक दल ने स्वीकार कर लिया और अब वह राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने गांधीनगर में पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि विधायक दल की बैठक में भूपेंद्र भाई पटेल का प्रस्ताव आया और गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने प्रस्ताव का समर्थन किया।विजय रुपाणी के मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र देने के बाद नए नेता के चुनाव के लिए भाजपा विधायक दल की आज दोपहर बाद तीन बजे बैठक गांधीनगर में शुरू हुई। बैठक के दौरान विजय रुपाणी ने भूपेंद्र पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा और केंंद्रीय पर्यवेक्षक नरेन्द्र सिंह तोमर ने भूपेंद्र पटेल के नाम की घोषणा की। भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद की घाटलोडिया से विधायक हैं। पटेल समुदाय में उनका काफी अच्छी पकड़ मानी जाती है।पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेन्द्र सिंह तोमर और प्रहलाद जोशी आज सवेरे गांधीनगर पहुंचे और वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की।नए सीएम की रेस में कई नाम चल रहे थे- उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, पुरुषोत्तम रुपाला के अलावा गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष सीआर पाटिल, लेकिन भूपेंद्र पटेल इन सब से आगे निकल गए और उन्हें ही विधायक दल का नेता चुना गया।कौन हैं गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल?भूपेंद्र पटेल का जन्म 15 जुलाई 1962 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रखा है। वह नेता होने के अलावा एक बिल्डर भी हैं। मौजूदा वक्त में वह गुजरात की घाटलोडिया सीट से विधायक हैं। वह 2017 में पहली बार ही विधायक चुने गए थे। वह करीब 1 लाख 17 हजार के रिकॉर्ड वोटों के अंतर से जीते थे। उन्हें राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का करीबी माना जाता है। वह पूर्व में अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण और अमदावाद नगर निगम की स्थाई समिति के चेयरमैन रहे हैं।
-
रुड़की। लाइनमैन से अवैध संबंध होने पर महिला के प्रेमी ने गोली मारकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी एरिया मैनेजर को गिरफ्तार कर लाइनमैन हत्याकांड का खुलासा कर दिया। साथ ही उसके पास से हत्या में प्रयुक्त बाइक, एक तमंचा और एक कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने सिविल लाइंस कोतवाली में प्रेसवार्ता कर बताया कि 11 अगस्त की रात लाइनमैन बालेश निवासी गांव लव्वा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि लाइनमैन के एक शादीशुदा महिला से संबंध थे। पति से अलग होकर वह दो बच्चों के साथ सिसौना गांव में रहती है। पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली तो बालेश और आरोपी रविंद्र से बातचीत की जानकारी मिली। शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी रविंद्र कुमार को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। उसने लाइनमैन की हत्या की बात स्वीकारी।
एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी रविंद्र ने बताया कि वह वर्ष 2014 में मानेसर (हरियाणा) से भगवानपुर आया था और एक कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर नौकरी करने लगा था। भगवानपुर में बीएसएनएल कार्यालय के पास उसने किराये पर कमरा लिया था। वहां एक महिला से उसका प्रेम हो गया। इस बीच महिला ने आरोपी रविंद्र को बताया था कि वह मृतक बालेश के भी संपर्क में थी।
एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इधर, कुछ महीनों तक आरोपी रविंद्र और महिला के रिश्ते सही रहे, लेकिन इसके बाद महिला और रविंद्र में झगड़ा होने लगा। इस बीच रविंद्र को पता चला कि उसका बालेश से दोबारा संपर्क हो गया है। इसके चलते उसने बालेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और 11 अगस्त को अपने दोस्त से बाइक मांगी और रात में लव्वा गांव के पास बालेश का इंतजार करने लगा। जैसे ही बालेश पहुंचा तो उसने तमंचे से फायर कर दिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस दौरान एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल, सीओ विवेक कुमार मौजूद रहे।
-- -
पांच दोस्त साथ नहाने पानी में गए थे, दो डूबने लगे तो तीन बचाने पहुंचे, पांचों डूबने लगे, ग्रामीणों ने तीन को बचाया
उदयपुर। उदयपुर जिले के भेसड़ा खुर्द इलाके में खदान में नहाने गए 2 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। शनिवार देर रात तक ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ही शव तलाश कर बाहर निकाला। ये बच्चें अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ खदान में भरे पानी में नहाने पहुंचे थे।
प्रतापनगर थाना पुलिस ने बताया कि भेसड़ा खुर्द में पत्थरों की खदान में पांचों बच्चे नहाने गए। इसी दौरान ज्यादा गहराई में जाने से लीला और नरेश डूबने पर चिल्लाने लगे। इस पर पवन और दो दूसरे बच्चें उन्हें बचाने के लिए खदान में आगे गए। गहराई ज्यादा होने से वे भी डूबने लगे। बच्चों की चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण जमा हो गए। डूब रहे तीन बच्चों को बाहर निकाल दिया। लीला और नरेश नहीं मिले। ग्रामीण अपने स्तर पर ही करीब दो घंटे तक तलाश करते रहे। देर शाम को शवों के मिलने के बाद ग्रामीणों ने खेमली सीएससी पहुंचाया। लीला (14) पुत्री मोहन गमेती और नरेश (10) पुत्र मांगीलाल गमेती मौत हो गई।
रविवार को पुलिस ने खेमली पीएससी में शवों का पोस्टमार्टम करवाया। गांव में मासूम बच्चों की मौत के बाद मातम है। सामने आया है कि ये बच्चें पहले भी अक्सर खदान में नहाने जाया करते थे। शनिवार को बारिश के बाद खेलते-खेलते ये खदान पर पहुंचे थे। सभी बच्चों के माता-पिता उसी इलाके में मजदूरी करते है। -
डूंगरपुर। राजस्थान में 27 साल के सीए ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले मनीष का रविवार को जन्मदिन था। उसने 6 महीने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी, तब परिवार ने उसे बचा लिया था। छह महीने में पहली बार परिवार ने मनीष को अकेला छोड़ा तो उसने जान दे दी। युवक के आत्महत्या के कारणों का कोई खुलासा नहीं हो सका है।
थानाधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि मनीष के माता-पिता और दो बहनें गुजरात गए हुए थे। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार की हालत खराब हो गई। दो दिन पहले परिवार मनीष को घर में अकेला छोड़कर गया था।
आसपुर निवासी मनीष (27) सीए था। रविवार 12 सितंबर को उसका जन्मदिन था। जन्मदिन के ठीक एक दिन पहले शनिवार रात को उसने कमरे में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह घर में काम करने वाली नौकरानी संतोष आई और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खोलने पर पड़ोसियों को सूचना दी। इस पर पड़ोसी अरविंद सिंह और आस-पास के लोग पहुंचे। तब जाकर घटना की जानकारी लगी। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन दरवाजा नहीं खोलने पर जाली को तोड़कर अंदर घुसे। अंदर कमरे में जाकर देखा तो मनीष फंदे पर लटका हुआ था।
घटना की सूचना पर आसपुर थानाधिकारी रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। मनीष के परिजन से संपर्क कर घटना के बारे में बताया। मनीष का शव फंदे पर लटका हुआ है। - त्रिशूर। 80 साल की उम्र में कोई इंसान 4500 किमी साइकिल चलाकर अपने लक्ष्य तक पहुंचे, तो सुनकर जरा आश्चर्य होता है, लेकिन यह सच है और इसे कर दिखाया है केरल के त्रिशूर निवासी जोसेटन ने। हौसले के आगे उम्र हार गई और वे अपने 80 वें जन्मदिन पर केरल से इतना लंबा सफर तय करके लद्दाख पहुंचे। .सच कहें तो केरल के त्रिशूर निवासी जोसेटन के लिए शनिवार का दिन यादगार रहा जब वह पहली गिरती बर्फ के बीच लद्दाख में हिमालय की पहाडिय़ों पर पहुंचे। जीवन के 80 साल पूरे कर चुके जोस ने केरल से लद्दाख तक 4500 किलोमीटर तक की यात्रा साइकल से पूरी की। अपने 80वें जन्मदिन पर की गई इस ऐतिहासिक यात्रा में उनके सहयोगी गोकुल पी.आर. ने साथ दिया।जोसेटन ने बताया कि वह दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड खारदुंगला से 34 किलोमीटर दूर हैं। शनिवार को अचानक से शुरू हुई बर्फबारी की वजह से वह अभी आगे की यात्रा पूरी नहीं कर सके हैं। उनके साथ आए गोकुल 2013 में भी एक बार ऐसी यात्रा कर चुके हैं। गोकुल की पत्नी और 14 साल की बेटी फ्लाइट से लद्दाख पहुंची और फिर आगे की यात्रा उन्होंने जॉइन किया।त्रिशूर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से प्लंबर की पोस्ट से रिटायर हुए जोसेटन ने बताया कि उन्हें साइकिलिंग ट्रिप के दौरान स्वास्थ्य की कोई बड़ी समस्या नहीं हुई। हां, लेह पहुंचने पर ऑक्सीजन की कमी महसूस हुई। लेकिन सहयोगियों ने उन्हें ऑक्सीजन की आर्टिफिशल सप्लाई मुहैया कराई। जोस ने बताया कि वह पहले भी इस तरह की यात्राएं कर चुके हैं। लेकिन यह उनके जीवन की अभी तक की सबसे लंबी यात्रा है। वे पांचवी क्लास से ही साइकल चला रहे हैं।साइक्लिंग के अलावा जोस मैराथन और स्विमिंग में भी हिस्सा लेते रहते हैं। जोस की पत्नी और 3 बच्चों में उनकी इस अचीवमेंट को लेकर उत्साह तो है, लेकिन उन्हें उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चिंता भी है। जोस के साथ गए गोकुल के भाई भारतीय सेना में ब्रिगेडियर हैं, जिनकी मदद से जोस को खतरों से भरे इलाकों और दुर्गम जगहों को पार करने में मदद मिली।
- प्रयागराज। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकारें देश में न्यायिक व्यवस्था की बेहतरी के लिए न्यायपालिका के साथ मिलकर काम कर रही हैं। राष्ट्रपति आज प्रयागराज में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के नए भवन परिसर के शिलान्यास समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। समारोह में प्रधान न्यायाधीश एन वी रमना, कई वरिष्ठ न्यायाधीश, केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।इस अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि देश की न्यायपालिका में लोगों का अटूट विश्वास है, इसके बावजूद लोग अदालतों में जाने से हिचकिचाते हैं। यह स्थिति बदलनी चाहिए और यह तभी संभव होगा जब सभी हितग्राही संवेदनशील होकर मिलजुल कर कार्य करें।उच्चतम न्यायालय में हाल ही में महिला न्यायाधीशों को शामिल किये जाने के बारे में राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाओं में आमतौर पर न्यायिक विवेक के साथ अपनी गतिविधियों को करने की भी प्रवृत्ति होती है, इसलिए हमें अदालतों में महिलाओं की संख्या बढ़ानी होगी।केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार न्यायपालिका के साथ मिलकर काम करना चाहती है और न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी के लिए न्याय बहुत महत्वपूर्ण है और अदालतों तथा आम आदमी के बीच की दूरी खत्म होनी चाहिए ताकि लोगों का देश की न्यायपालिका पर विश्वास बना रहे।
- अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था कोविड-19 महामारी से पड़े प्रभाव की तुलना में कहीं अधिक मजबूती से उबरी है।उन्होंने कहा कि जब दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं महामारी के दौरान खुद को बचाने में लगी थी, तब भारत सुधारों में जुटा रहा।प्रधानमंत्री ने नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए यहां एक परिसर ‘सरदारधाम भवन’ का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए यह कहा।उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 ने भारत सहित पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं को प्रभावित किया। लेकिन हमारी अर्थव्यवस्था महामारी के कारण रूकने के बजाए कहीं अधिक मजबूती से उबरी है।’’प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘जब दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं महामारी के दौरान खुद को बचाने में लगी हुई थी, तब हम सुधार कर रहे थे। जब वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला बाधित हुई, तब हमने देश में नए अवसर आरंभ करने के लिए पीएलआई (उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन) योजना शुरू की।’’मोदी ने कहा कि इस योजना का अब कपड़ा क्षेत्र में विस्तार कर दिया गया है। साथ ही कहा कि कपड़ा क्षेत्र और सूरत जैसे शहर इस योजना का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत की आर्थिक वृद्धि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में बढ़कर 20.1 प्रतिशत हो गई....वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 24.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।केंद्र द्वारा कपड़ा और ऑटोमोबाइल सहित 10 प्रमुख क्षेत्रों के लिए घोषित पीएलआई योजना का उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था को महामारी के बाद तेजी से ठीक करने में मदद करना है।प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमें खुद को वैश्विक आर्थिक नेता के रूप में देखना चाहिए क्योंकि 21वीं सदी में भारत के पास इसे बड़ा बनाने के अवसरों की कमी नहीं है।’’
-
अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। अगले साल दिसंबर में गुजरात में चुनाव होने हैं। नए मुख्यमंत्री की रेस में मनसुख मांडविया, नितिन पटेल, सीआर पटेल, पुरुषोत्तम रुपाला के नाम आगे चल रहे हैं।
विजय रुपाणी ने शनिवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि अब पार्टी जो जिम्मेदारी देगी मैं उसे निभाऊंगा। उन्होंने जनता की सेवा करने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। रुपाणी ने कहा कि मुझे कार्यकर्ता से सीएम बनाया। अब गुजरात का विकास नए नेतृत्व में हो। पिछले महीने ही विजय रुपाणी ने मुख्यमंत्री के रूप में पांच साल पूरे किए हैं। साल 2016 में तत्कालीन सीएम आनंदी बेन पटेल ने इस्तीफा दिया था, उनकी जगह 7 अगस्त 2016 को विजय रुपाणी सीएम बने थे।
-
गुरुग्राम। ग्ररुगाम के सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में एक मकान में एक महिला का शव मिला है। कमरे में हलचल नहीं होने के कारण जब पड़ोस में रह रही महिला की बहन ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सेक्टर-40 थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र ने बताया कि मृतक की चचेरी बहन के अनुसार मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी रेजिना बीबी (27) अपने पति के साथ साउथ सिटी-1 स्थित बंगाली मार्केट के पास राधे श्याम के मकान में पति हंसामुनुज के साथ रहने आई थी। हंसामुनुज राज मिस्त्री है, जबकि मृतक रेजिना बीबी सेक्टर-40 के फ्लैट में घरेलू सहायिका थी। मृतक रेजिना की चचेरी बहन ने बताया कि उसने करीब एक साल पहले हंसामुनुज से शादी की थी, लेकिन इस बारे में उसने तीन महीने पहले परिवार वालों को बताया था। करीब 15 दिन पहले वह राधेश्याम के मकान में पति के साथ रहने आई थी। इससे पहले वह गुरुग्राम में ही दूसरे स्थान पर रह रही थी। दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक की चचेरी बहन ने बताया कि गत गुरुवार से रेजिना के कमरे में कोई हलचल नहीं थी। जब वह कमरे पर गई तो उसने रेजिना को मृत अवस्था में पाया।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र ने बताया कि रेजिना के मुंह से खून आया हुआ था। उसे देखकर लग रहा था कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। इस पर उसने रेजिना के पति हंसामुनुज का पता लगाया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सेक्टर-40 थाना पुलिस ने मौके पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही मौके से सबूत जुटाकर जांच के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर सुरेंद्र का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
-
बरेली। यूपी के बरेली जिले में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की गला रेतकर मर्डर कर दिया। शीशगढ़ थाना पुलिस ने महफूज हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी शमशुल को गिरफ्तार कर लिया है।
हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते हुई हत्या के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि उसका दोस्त मृतक महफूज मेरी पत्नी से अवैध संबंध बनाना चाहता था। यही वजह है कि आरोपी शमशुल ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी और हत्या के बाद फरार हो गया लेकिन कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी दोस्त शमशुल को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि बीते 6 सितंबर की रात में हाईवे के किनारे एक 30 वर्षीय युवक की डेड बॉडी मिली थी। प्रथम दृष्टया घटना सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रही थी लेकिन परिजन हत्या का भी आरोप लगा रहे थे। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो संज्ञान में आया कि मृतक महफूज आलम के एक महिला से संबंध है और वह वीडियो और फोटो के जरिए महिला को शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। इस बिंदु पर जांच करते हुए पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर शीशगढ़ निवासी आरोपी शमसुल को पूछताछ के लिए बुलाया तो हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई।
एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिसिया पूछताछ में आरोपी शमसुल ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में हुई थी। शादी से पहले उसकी पत्नी के संबंध मृतक महफूज आलम से थे। उसी दौरान महफूज ने उसकी पत्नी से अश्लील फोटो खींच लिए थे। शादी के बाद भी मृतक आरोपी शमशुल की पत्नी से संबंध बनाने का दबाव बना रहा था लेकिन शादी के बाद आरोपी शमशुल की पत्नी ने इनकार कर दिया तो मृतक महफूज ने अपने दोस्त की जरिये महिला के पति आरोपी शमशुल से दोस्ती कर ली और घर आना जाना शुरू कर दिया। अब जब आरोपी शमसुल को यह जानकारी हुई उसका ही दोस्त उसके साथ चैटिंग कर रहा है तो उसमें महफूज की हत्या की प्लानिंग कर ली और 6 सितंबर की रात को बहेडी रोड पर हत्या कर दी। हत्या को एक्सीडेंट दिखाने के लिए मृतक की बाइक भी मौके पर ही गिरा दी थी। - नई दिल्ली। देश में टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक 73 करोड़ पांच लाख से अधिक कोविड टीकाकरण हो चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान 65 लाख 27 हजार से अधिक टीके लगाये गये।मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 32 हजार 198 मरीज ठीक हुए हैं। स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 97.49 प्रतिशत है। अब तक तीन करोड़ 23 लाख लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 33 हजार 376 नये मामलों की पुष्टि हुई है। इस समय 3 लाख 91 हजार 516 लोगों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि 54 करोड़ से अधिक कोविड नमूनों की जांच हो चुकी है। कल 15 लाख 92 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई।--
- गोपेश्वर (उत्तराखंड)। उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार तड़के 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। केंद्र ने बताया कि भूकंप तड़के पांच बजकर 58 मिनट पर आया और इसका केंद्र गोपेश्वर से 13 किलोमीटर दूर पांच किलोमीटर की गहराई में था। अधिकारियों ने बताया कि लोग घबराहट में अपने घरों से निकल आए। अब तक जान-माल की क्षति की कोई खबर नहीं है।
-
कानपुर। नौबस्ता से लापता बैंक कर्मी का शव उन्नाव के शारदा नहर में सीलबंद प्लास्टिक के ड्रम में मिला है। उन्नाव दही चौकी थाना पुलिस ने सीलबंद ड्रम को खोला तो शव देखकर दंग रह गई। शव की पहचान कानपुर नौबस्ता मछरिया एचडीएफसी बैंक कर्मी विशाल अग्रवाल (26) के रूप में हुई है। अब हत्याकांड का खुलासा करने के लिए कानपुर की नौबस्ता और उन्नाव पुलिस लगी हुई है। कॉल डिटेल के आधार पर चार दोस्त और गर्लफ्रेंड को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
नौबस्ता थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि उन्नाव के सराय कटियान के करीब पुरवा गांव में एलॉय फैक्ट्री के पीछे नहर में झाडिय़ों के बीच फंसा हुआ एक ड्रम मिला। ग्रामीणों की सूचना पर दही चौकी थाने की पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। ड्रम निकालकर खोला तो उसमें युवक का शव निकला। जांच-पड़ताल के दौरान शव की शिनाख्त नौबस्ता मछरिया संजय नगर कॉलोनी निवासी विष्णु अग्रवाल के बेटे एचडीएफसी बैंक कर्मी विशाल अग्रवाल के रूप में हुई है। पिता और भाई ने उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की है। नौबस्ता थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि विशाल की आखिरी लोकेशन माल रोड पर 7 सितंबर को रात की मिली है। कॉल डिटेल के आधार पर उनके चार दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एक गर्लफ्रेंड को भी पुलिस ने जांच के दायरे में लिया है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा होगा।
नौबस्ता थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि हत्याकांड को सुनियोजित ढंग से अंजाम दिया गया है। इसी के चलते हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए प्लास्टिक के ड्रम का इस्तेमाल किया गया। शव रखने के बाद बकायदा ड्रम को सील कर दिया गया था। ड्रम में शव रखकर ले जाने से पकड़े जाने की भी आशंका कम हो जाती है। इससे एक बात तो साफ है कि हत्याकांड को प्लानिंग के तहत अंजाम दिया गया है। -
देव दर्शन करके गांव जा रहे 18 लोगों से भरी बोलेरो को बस ने मारी टक्कर, पिछला हिस्सा 200 फीट दूर गिरा, कई घायल
बाड़मेर। बाड़मेर में शुक्रवार देर रात कुशल वाटिका से पहले गोलाई में रोडवेज बस और बोलरो की भिडंत में चार महिलाओं की मौत हो गई। 10 लोग घायल हो गए। भिड़ंत इतनी तेज थी बोलेरो का पीछे का हिस्सा करीब 200 फीट दूर जाकर गिरा और बाकी हिस्सा पेड़ में जा घुसा। दुर्घटन में घायल 10 लोगों में से एक गंभीर घायल को जोधपुर रेफर कर दिया गया है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात को सुदाबेरी निवासी बोलेरो से लोहावट देवी-देवता के दर्शन कर अपने गांव जा रहे थे। चौहटन चौराहे से कुछ ही किलोमीटर की दूर सामने से आ रही रोडवेज बस की गोलाई में आमने-सामने से भिड़ गई। बस से टकराने के बाद बोलेरो के हिस्से टूट-टूटकर गिर गए। बस में चार-पांच लोग ही सवार थे उनको मामूली चोटे आई हैं। बोलेरो कैंपर में बच्चे, महिलाओं सहित 18 लोग सवार थे। जिन चार महिलाओं की मौत हुई है, वे सभी बोलेरो में सवार थीं।
एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि बोलेरो में सवार महिला के अनुसार हम सब लोहावट जात (धार्मिक रीतियां) देने के लिए गए हुए थे। वहां से वापस अपने गांव जा रहे थे। सब लोग राजी-खुशी थे। गाड़ी में बैठे बाते कर रहे थे। इस दौरान जोर से धमाका हुआ फिर कुछ पता ही नहीं चला, जब होश आया तो अस्पताल में थे। पता नहीं कैसे हादसा हो गया।
एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि बोलेरो के पीछे का हिस्सा करीब 200 फीट दूर जाकर गिरा। इसमें करीब 10 लोग बैठे थे। इसमे अधिकांश महिलाएं थी। पीछे बैठी महिलाओं में से ही 4 महिला सरिता (20) पत्नी ओमप्रकाश निवासी सदराम की बेरी, वालीदेवी (45) पत्नी मोहनराम, भंवरीदेवी (22) पत्नी श्रवण निवासी सांवा, पप्पू देवी (40) पत्नी बाबूलाल की मौके पर मौत हो गई। 10 लोग बाबूलाल पुत्र जगमाल, ओमप्रकाश (21) पुत्र सुजानाराम, प्रवीण (22) पुत्र सुजानाराम, सिणगारी (45) पत्नी मालाराम, हीरादेवी (40) पत्नी सुजानाराम, बुधाराम (40) पुत्र केसाराम, रामेश्वरी (30) पत्नी बाबूलाल, मीरा (70) पत्नी अन्नाराम, भजनलाल (35) पुत्र सुखराम, श्रवण (25) पुत्र सुजानाराम निवासी सांवा घायल हो गए।
सड़क हादसे की सूचना मिलने पर एडीएम ओपी विश्नोई, एएसपी नरपतसिह जिला अस्पताल पहुंचे। इसके बाद कलेक्टर लोक बंधु और एसपी आनंद शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होने घायलों से मिले और डॉक्टरों से घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि हादसा बड़ा ही दर्दनाक हुआ है। शनिवार को सुबह हम लोग घटनास्थल देखेंगे कि कहीं रोड़ में कोई डिफॉल्ट या कोई कमी तो नहीं है। कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि मरीजों का सीटी स्केन भी करवाया गया है। सीनियर डॉक्टरों को बोला है कि घायलों का अच्छा इलाज करें। - रांची। महिलाएं अब हर क्षेत्र में पुरूषों से कंधा-से-कंधा मिलाकर काम करने लगीं हैं। कोयला खानों में काम करने में भी अब वह पीछे नहीं हैं। आईआईटी जोधपुर से छात्र रही शिवानी मीना कोल इंडिया की इकाई सीसीएल के एक खुले खदान में काम करने वाली पहली महिला उत्खनन इंजीनियर बनी हैं।वह सेंट्रल कोलफील्ड लि. (सीसीएल) की रजरप्पा परियोजना में काम करेंगी। यह कोयला खनन कंपनी के महत्वपूर्ण उद्यमों में से एक है। अब तक इस क्षेत्र में पुरुषों का ही वर्चस्व रहता आया है। इससे पहले, हाल ही में आकांक्षा कुमारी झारखंड की उत्तरी करनपुरा क्षेत्र में सीसीएल की चूरी भूमिगत खदान में काम करने वाली कोल इंडिया की पहली महिला खनन इंजीनियर बनी थी।केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्विटर पर लिखा है, ''नारी शक्ति सर्वत्र। सीसीएल रांची को बधाई। उम्मीद है कि यह और महिला पेशेवरों के लिये खनन क्षेत्र से जुडऩे का रास्ता खोलेगा।'' केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सीसीएल को लिखा है, '' महिला शक्ति सफलता के पथ पर। कोल इंडिया में पहली महिला भूमिगत खदान में खनन इंजीनियर के बाद अब सीसीएल में पहली महिला खुले खदान क्षेत्र में उत्खनन इंजीनियर बनी हैं।''सीसीएल ने बयान में कहा कि मीना ने सीसीएल के रजरप्पा परियोजना में एक उत्खनन इंजीनियर के रूप में कार्यभार संभाला है। यह मशीनीकृत खुला खदान क्षेत्र है। कंपनी ने कहा, ''यह अभूतपूर्व है क्योंकि शिवानी एक खुली खदान में काम करने वाली उत्खनन क्षेत्र की पहली महिला इंजीनियर हैं।'' उन्हें भारी मशीनरी (हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी) के रखरखाव और मरम्मत की जिम्मेदारी दी गई है। राजस्थान के भरतपुर की रहने वाली शिवानी मीना ने सीसीएल में शामिल होने से पहले आईआईटी जोधपुर से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।








.jpg)
.jpg)












.jpg)




.jpg)