- Home
- देश
- नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को डिजिटल माध्यम से पांच देशों के समूह ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, चीन, भारत और दक्षिण अफ्रीका) के सालाना शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में दी। भारत वर्ष 2021 में ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है।इस बैठक में ब्राजील के राष्ट्रपति जाइर बोलसोनारो, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में अफगानिस्तान की ताजा स्थिति पर चर्चा होने की उम्मीद है।पीएमओ के मुताबिक भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, न्यू डेवलपमेंट बैंक के अध्यक्ष मार्कोस ट्रॉयजो, ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल के अस्थायी अध्यक्ष ओंकार कंवर और ब्रिक्स विमेन्स बिजनेस एलायंस की अस्थायी अध्यक्ष डॉ. संगीता रेड्डी इस मौके पर शिखर सम्मेलन में उपस्थित राजाध्यक्षों के सामने अपने-अपने दायित्वों के तहत साल भर में किये काम काम का ब्योरा प्रस्तुत करेंगे। इस बार शिखर सम्मेलन की विषयवस्तु ‘‘ब्रिक्स@15: अंतर-ब्रिक्स निरंतरता, एकजुटता और सहमति के लिये सहयोग है। पीएमओ ने बताया कि अपनी अध्यक्षता में भारत ने चार प्राथमिक क्षेत्रों का खाका तैयार किया है। इन चार क्षेत्रों में बहुस्तरीय प्रणाली, आंतक विरोध, सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये डिजिटल और प्रौद्योगिकीय उपायों को अपनाना तथा लोगों के बीच मेल-मिलाप बढ़ाना शामिल है। इन क्षेत्रों के अलावा, उपस्थित राजाध्यक्ष कोविड-19 महामारी के दुष्प्रभाव तथा मौजूदा वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी दूसरी बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इसके पहले वर्ष 2016 में उन्होंने गोवा शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की थी। इस वर्ष भारत उस समय ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है, जब ब्रिक्स का 15वां स्थापना वर्ष मनाया जा रहा है।
- नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में पिता ने मोबाइल फोन दिलवाने से मना किया तो बेटे ने कथित रूप से सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली, वहीं हरौला गांव में रहने वाली एक युवती ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया और गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । नोएडा के सेक्टर-39 थाने के प्रभारी राजीव बालियान ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाला अभिषेक कुमार (20) अपने पिता से स्मार्ट मोबाइल फोन खरीदने के लिए कहा, इस पर पिता ने कहा कि अभी पैसे की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे आक्रोशित युवक ने सल्फास की गोली खा ली और गंभीर हालत में उसको सोमवार को नोएडा के नियो अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी । उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 47 में रहने वाले विश्राम सिंह नामक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।पुलिस ने बताया कि वहीं थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के हरौला गांव में रहने वाली एक युवती ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- कोलकाता। अभिनेत्री एवं राजनेता मुन मुन सेन के दक्षिण कोलकाता स्थित आवास में घुसने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद के बालीगंज स्थित फ्लैट में करीब 15 लोगों का एक समूह शनिवार को कथित तौर पर घुस गया था और उन्होंने तीन घरेलू सहायकों के साथ मारपीट की थी। तभी सेन ने पुलिस को फोन किया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और इसके बाद रविवार को चक्रबेरिया और पद्मपुकुर क्षेत्र से लोगों को गिरफ्तार किया गया। हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे घर में क्यों घुसे थे। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।'' उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए चार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
- भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने हाल ही में हुए तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर को सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर नियुक्त किया है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) राजेश राजौरा ने मंगलवार को बताया, ‘‘विवेक सागर का डीएसपी के पद पर विशेष नियुक्ति का आदेश सोमवार शाम को कर दिया गया है।'' गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ऑलिम्पियन विवेक सागर को डीएसपी बनने पर बधाई दी है।इससे पहले 12 अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तोक्यो ऑलम्पिक में कांस्य पदक विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर को शॉल और एक करोड़ रूपये की सम्मान निधि का चेक प्रदान करते हुए शासन में डीएसपी का पद देने की भी घोषणा की थी। विवेक सागर मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के चांदोन पिपरिया ग्राम के निवासी हैं ।
- नयी दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को बांग्लादेश के अपने समकक्ष हसन महमूद से मुलाकात की तथा आपसी हितों से जुड़े विषयों एवं दोनों देशों के बीच प्रसारण एवं मनोरंजन क्षेत्र में संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने को लेकर चर्चा की। अनुराग ठाकुर ने अपने ट्वीट में महमूद से मुलाकात की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘ हमने विविध विषयों पर चर्चा की जिसमें लोगों के बीच आदान प्रदान, द्विपक्षीय फिल्म निर्माण सहित अन्य विषय शामिल हैं । '' उन्होंने कहा कि हमारे देशों के बीच मजबूत एवं ऐतिहासिक संबंध हैं तथा ये आगे और भी मजबूत होंगे।सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बयान के अनुसार, बांग्लादेश के सूचना तथा प्रसारण मंत्री ने आपसी हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा एवं सहयोग तथा भारत सरकार के सक्रिय कदमों की सराहना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मार्च 2021 में बांग्लादेश यात्रा का विशेष उल्लेख किया । बयान के अनुसार, अनुराग ठाकुर ने शेख मुजीबुर रहमान के जीवन एवं उस काल पर आधारित फिल्म ‘बंगबंधु' के निर्माण की प्रगति पर संतोष प्रकट किया और कहा कि इसका बड़ा हिस्सा पूरा हो गया है। ठाकुर ने कहा, ‘‘ मैं उम्मीद करता हूं कि अगर कोविड की स्थिति ठीक रही तब इसका निर्माण मार्च 2022 तक पूरा हो जायेगा और तब इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी किया जा सकेगा ।'' बयान के अनुसार, दोनों पक्ष के बीच ‘‘1971 में बांग्लादेश की मुक्ति'' विषय पर वृतचित्र के निर्माण को सक्रियता से आगे बढ़ाने पर सहमति बनी । इस बयान में कहा गया है कि दोनों मंत्रियों ने छह दिसंबर 2021 को ‘मैत्री दिवस' समारोह मनाने को लेकर भी चर्चा की और इसके लिये आपसी सहमति के आधार पर कार्य योजना तैयार की जायेगी ।
- देवास । मध्य प्रदेश के देवास जिले में मोबाइल फोन पर पबजी गेम खेलते-खेलते 19 वर्षीय एक दिव्यांग लड़का कथित तौर पर अचानक बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई। यह घटना देवास जिले के औद्योगिक क्षेत्र थाना इलाके स्थित शांतिनगर में रविवार दोपहर को हुई। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने मंगलवार को बताया कि परिजनों के अनुसार कक्षा 11वीं का छात्र दीपक राठौर रविवार दोपहर को अपने घर पर अपने मोबाइल फोन पर पबीजी खेलते समय अचानक अचेत हो गया। उन्होंने कहा कि इसके तुरंत बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शर्मा ने बताया कि वह पैर से दिव्यांग था। हाल ही में उसने दसवीं की परीक्षा पास की थी और 11वीं में प्रवेश लिया था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमॉर्टम करने के बाद उसके परिजन को सौंप दिया है। शर्मा ने बताया कि मृतक का विसरा जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा और उसके बाद ही उसकी मौत का असली कारण स्पष्ट होगा। हालांकि, शुरुआती जांच में पता चलता है कि उसकी मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना हो सकता है।
- धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले में एक घर की छत पर सो रहे एक परिवार पर 11,000 वोल्ट का बिजली का तार गिर गया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना आधी रात को भूली क्षेत्र के पण्डरपाला में हुई। मृतक की पहचान सोहैल अंसारी के रूप में की गई है। पुलिस ने कहा कि अंसारी की मां शमीदा खातून, भाई शाहनवाज और शहवाज की हालत नाजुक है। उन्हें शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।” झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन उच्च वोल्टेज वाले बिजली के खम्बों को दूसरी जगह लगाने की प्रक्रिया जारी है, जिनके तार घरों के ऊपर से जाते हैं।-file photo
- नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि देश में अब तक लगाई गयी कोविड टीकों की खुराक की संख्या 70 करोड़ को पार कर गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि कोरोना वायरस को हराना होगा और जीतने का रास्ता टीकाकरण ही है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम कोविड-19 टीकाकरण की दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं। आज तक 70 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गयी हैं।'' मांडविया ने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों और लोगों को इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई। उन्होंने कहा कि भारत को 10 करोड़ खुराक के स्तर तक पहुंचने में 85 दिन, 20 करोड़ खुराकों तक पहुंचने के लिए 45 और दिन तथा 30 करोड़ खुराकों तक पहुंचने के लिए 29 दिन और लगे। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि देश में अगले 24 दिन में 40 करोड़ तथा 20 और दिन में छह अगस्त तक कोविड-19 टीके की 50 करोड़ खुराक लगाई गयीं। अगले 19 दिन में 60 करोड़ तथा 13 और दिन में 70 करोड़ खुराक की उपलब्धि हासिल हुई।-file photo
- चित्रकूट (उप्र)। चित्रकूट जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के कसहाई गांव में देवर और उसकी भाभी ने अपने ही घर में कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस मंगलवार सुबह दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले गयी। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कसहाई गांव में पुलिस ने मंगलवार सुबह सुखेन्द्र (38) को घर में फांसी से लटका पाया और उसकी भाभी गिरिजा देवी (42) का शव चारपाई पर पड़ा था। उन्होंने बताया कि गिरिजा देवी के पति जगदेव की चार साल पहले मौत हो गयी थी। वह अपने पांच बच्चों समेत घर में अपने देवर सुखेन्द्र के साथ रहती थी।" एक सवाल के जवाब में त्रिपाठी ने कहा , हम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मिलने का इंतजार कर रहे हैं, उसके बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।
- गाजियाबाद। मेरठ एक्सप्रेस वे पर मसूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ट्रक और कार के बीच हुई भीषण दुर्घटना में दो नाबालिग समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा सोमवार रात करीब 9.30 बजे भोजपुर शहर के निकट हुआ , जब गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी जिसमें सात लोग सवार थे । उन्होंने बताया कि कार सवार सभी लोग हरिद्वार से गाजियाबाद जा रहे थे। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया ।पुलिस ने बताया कि हादसे में लखनऊ निवासी आशीष (33), उसकी पत्नी शिल्पी (30), उसका बेटा देव (1) और अलीगढ़ निवासी सोनू (35) और उसकी बेटी परी उर्फ काव्या(11) की मौत हो गयी । पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इरज राजा ने बताया कि सोनू की पत्नी निधि (28) और आशीष की बेटी शिवी (4) का इलाज चल रहा है । पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक बबलू को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है।
- मुंबई। त्योहार शुरू होने तथा कई देशों में वीजा और यात्रा पर लगी पाबंदियों में ढील दिये जाने के साथ मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसएमआईए) पर यात्रियों की आवाजाही में अगस्त महीने में करीब चार गुना वृद्धि हुई है। निजी हवाईअड्डा परिचालक ने मंगलवार को कहा कि सीएसएमआईए पर इस साल अगस्त महीने में करीब 16 लाख यात्रियों की आवाजाही हुई। अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय उड़ान परिचालन पर मार्च 2020 से पाबंदी के बीच विभिन्न विशेष व्यवस्था एवं समझौतों के तहत विदेशी मार्गों पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सीमित संख्या में अनुमति के साथ यात्रियों की कुल आवाजाही में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की हिस्सेदारी करीब 10 प्रतिशत रही। जबकि घरेलू यात्रियों की हिस्सेदारी करीब 90 प्रतिशत थी। पिछले साल अगस्त महीने में देश के दूसरे सबसे व्यस्त हवाईअड्डे के जरिये 4 लाख यात्रियों ने आवाजाही की थी। सीएसएमआईए को उम्मीद है कि त्योहार और छुट्टियां शुरू होने के साथ आने वाले महीनों में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों मार्गों पर अवकाश या छुट्टी मनाने के मकसद से यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। सीएसएमआईए ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने अगस्त महीने में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले कुल 15,87,150 यात्रियों की मेजबानी की। बयान के अनुसार त्योहार शुरू होने तथा कई देशों में वीजा और यात्रा पर लगी पाबंदियों में ढील के साथ अगस्त में सीएसएमआईए के जरिये यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है। हवाईअड्डा परिचालक ने कहा कि कुल यात्रियों में 14,02,369 घरेलू और शेष 1,84,787 अंतरराष्ट्रीय यात्री थे। कुल यात्रियों में करीब 7,85,479 यात्री यहां आये जबकि 8,01,677 विभिन्न घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिये रवाना हुए।
- नयी दिल्ली। एम्स का राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र कोविड-19 कारण मरने वालों की आंख के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस की मौजूदगी का पता लगाने के लिए एक अध्ययन कर रहा है। केंद्र के प्रमुख डॉक्टर जे एस टिटियाल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय नेत्र बैंक (एनईबी) द्वारा आयोजित 36वें नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अध्ययन के लिए पांच नेत्र गोलक एकत्र किए गए हैं। टिटियाल ने कहा, ''शोध अध्ययन से कोविड-19 संक्रमित मृतक के कॉर्निया, ऑप्टिक नर्व और रेटिना में कोरोना वायरस की मौजूदगी का पता लगाने में मदद मिलेगी।'' उन्होंने कहा, ''इन ऊतकों में कोरोना वायरस की उपस्थिति का पता लगाने और आनुवंशिक सबूतों की तलाश के लिए नेत्र गोलकों के विभिन्न आणविक परीक्षण किये जाएंगे।'' आरपी सेंटर की डॉ नम्रता शर्मा ने कहा कि अभी तक ऐसा कोई प्रमाणित सबूत नहीं है जो कोविड-19 और दृष्टिहीनता के बीच कोई सीधा संबंध स्थापित करता हो। शर्मा ने कहा, ''रेटिनल और वीनस ब्लॉक के अलग-अलग मामले सामने आए हैं, जिससे थ्रोम्बोम्बोलिज़्म के कारण दृष्टि में अचानक कमी आ सकती है। लेकिन इस बारे में अब तक कोई प्रामाणिक कारण और प्रभाव ज्ञात नहीं है।
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को शिक्षा पर्व के आरंभिक सम्मेलन के दौरान कई तकनीकों और पहल की शुरूआत की। उन्होंने दृश्य- श्रव्य बाधित लोगों के लिए भारतीय सांकेतिक भाषा कोश और ऑडियो पुस्तक का विमोचन भी किया। प्रधानमंत्री ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की स्कूल गुणवत्ता आश्वासन और आकलन रूपरेखा भी जारी की। उन्होंने निपुण भारत के लिए निष्ठा शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा विद्यांजलि पोर्टल भी शुरू किए। यह पोर्टल शिक्षा क्षेत्र के स्वयंसेवकों, दानदाताओं और कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व -सीएसआर योगदान करने वालों की सुविधा बढ़ाएगा।प्रधानमंत्री ने कहा कि आज शुरू की गई विभिन्न तकनीकों और पहल से क्षेत्र का भविष्य उन्नत होगा। ऐसी ही एक पहल स्कूल गुणवत्ता आश्वासन और आकलन रूपरेखा से न केवल शिक्षा में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी बल्कि यह विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार भी करेगी।प्रधानमंत्री ने कहा है कि कोविड महामारी के मुश्किल समय में कार्य के लिए शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित सभी शिक्षकों को बधाई दी। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, डॉ. सुभाष सरकार और डॉ. राजकुमार रंजन सिंह भी उपस्थित थे।
-
नयी दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल को प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति का उपाध्यक्ष उपयुक्त नियुक्त किया है। संस्कृति मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की जो इस सोसायटी (समिति) का नोडल मंत्रालय है। प्रधानमंत्री इस समिति के अध्यक्ष हैं। यह सोसायटी राष्ट्रीय राजधानी में राजघाट तथा पांच तीस जनवरी मार्ग पर गांधी स्मृति में संग्रहालय एवं पुस्तकालय की देखभाल करती है। उसका लक्ष्य महात्मा गांधी के विचारों के संवर्धन एवं उनके द्वारा पहचाने गये राष्ट्रहित के विषयों खासकर राष्ट्रीय एकीकरण तथा वंचित वर्गों के कल्याण एवं बेहतरी के लिए गतिविधियों की योजना बनाना और उन्हें अमल में लाना है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री, दिल्ली के उपराज्यपाल, महापौर, निगम आयुक्त, केंद्रीय संस्कृति सचिव सोसायटी के पदेन सदस्य होते हैं। अधिसूचना के अनुसार गोयल के अलावा नौ अन्य सदस्य नियुक्त किये गये हैं जो विविध क्षेत्रों की जानी मानी हस्तियां हैं। गोयल सोसायटी की कार्यकारी समिति की भी अध्यक्षता करेंगे।
-
अमेठी । अमेठी जिले के कोतवाली मोहनगंज क्षेत्र में सोमवार शाम को एक घर की कच्ची दीवार ढह गई, जिससे बाहर खेल रहे बच्चे इसके मलबे में दब गए। हादसे में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रायबरेली भेजा गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अमेठी के जिलाधिकारी अरुण कुमार और पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने तिलोई अस्पताल पहुंचकर घायलों के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। एक अधिकारी ने बताया कि मोहनगंज कोतवाली अंतर्गत टोडरपुर मजरे जमुरवां गांव निवासी रामकुमार के घर के बाहर बच्चे खेल रहे थे जिनके घर की कच्ची दीवार गिर जाने से वंश (5), सत्यम(10) और दिव्यांशी (7) की मौके पर मौत हो गई जबकि आशीष (9) व शिवा (7) घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल तिलोई पहुंचाया, जहां से बाद में उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली भेजा गया है। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी तिलोई योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना में तीन बच्चों की मौत हो गयी तथा दो घायल हैं, जिनके समुचित इलाज की व्यवस्था की गयी है। -
इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में महिला चालकों वाली दो शहरी परिवहन बसें सोमवार को अपने पहले सफर पर रवाना हुईं। अधिकारियों ने बताया कि ये "पिंक बसें" शहर की महिला यात्रियों की सुविधा के लिए खासतौर पर चलाई जा रही हैं और खास बात यह है कि बस के कर्मचारी दल में केवल महिलाओं को शामिल किया गया है। राज्य की पर्यटन और संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर इन बसों को पहले सफर पर रवाना किया। उन्होंने इस मौके पर कहा, "हमारे लिए बेहद आनंद का क्षण है कि राज्य में पहली बार महिला चालकों ने शहरी परिवहन बसों की कमान संभाल ली है।" अधिकारियों ने बताया कि इंदौर के पूर्व होलकर राजवंश की शासक अहिल्याबाई होलकर की 226वीं पुण्यतिथि पर शुरू की गईं "पिंक बसों" को चलाने के लिए दो महिला चालकों रितु नरवाले (35) और अर्चना कटारे (30) को एक माह का खास प्रशिक्षण दिया गया है। आत्मविश्वास से लबरेज नरवाले ने बताया, "मैं पहली बार बस चला रही हूं और इस काम को लेकर उत्साहित हूं। इससे पहले, मैं टैक्सी के रूप में कार चला चुकी हूं।" अन्य महिला चालक कटारे ने कहा, "मैं स्थानीय होटलों की कार चलाने का काम कर चुकी हूं। मैं कुछ अलग करना चाहती थी। इसलिए मैंने बस चलाने का निर्णय किया।" अधिकारियों के मुताबिक, सरकारी क्षेत्र की यातायात कंपनी अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) की दोनों "पिंक बसें" शहर के 11.5 किलोमीटर लम्बे बीआरटीएस गलियारे में दौड़ेंगी और इनमें हर रोज लगभग 2,000 महिलाओं के सफर करने का अनुमान है। अधिकारियों के मुताबिक दोनों बसों में परिचालक का दायित्व भी महिलाएं ही संभाल रही हैं। -
नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को जी20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के दूसरे दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉ टेड्रोस अदानोम ग्रेब्रेयसस और आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक की और स्वास्थ्य के वैश्विक महत्व वाले मुद्दों पर चर्चा की। मांडविया ने ट्वीट किया, '' जी20 स्वास्थ्य मंत्रियों के बैठक के दूसरे दिन डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ टेड्रोस अदानोम ग्रेब्रेयसस, ओईसीडी के वैश्विक स्वास्थ्य सलाहकार निक टॉमलिंसन और ओईसीडी के रोजगार, श्रम और सामाजिक मामलों के निदेशक स्टेफानो स्कारपेटा के साथ एक अनौपचारिक बैठक की।'' मांडविया ने रविवार को ब्रिटेन, ब्राजील और इटली के अपने समकक्षों से मुलाकात की थी। वह जी20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के लिए सात सितंबर तक इटली के चार दिवसीय दौरे पर हैं। -
नयी दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि 313 किलोमीटर लंबे अंबाला - कोटपुतली राजमार्ग के मार्च 2022 तक जनता के लिए चालू हो जाने की संभावना है और इसका 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। गडकरी ने मंत्रालय, एनएचएआई, एनएचआईडीसीएल और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ एक बैठक में कहा कि देश में विश्व स्तर की सड़क अवसंरचना मुहैया कराना उनका सामूहिक मिशन है। उन्होंने कहा कि 11,000 करोड़ रुपये के निवेश से 313 किलोमीटर लंबा अंबाला - कोटपुतली राजमार्ग पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के सड़क ढांचे को बदल देगा। उन्होंने कहा कि इस कॉरिडोर का 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और मार्च 2022 तक इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। सड़क परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सड़क अवसंरचना को पहले से कहीं ज्यादा तेज, सुरक्षित और टिकाऊ तरीके से विकसित किया जा रहा है।
-
नयी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में 15 सितंबर से स्नातक पूर्व और परास्नातक कार्यक्रमों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के प्रेक्टिकल लेब सत्र कॉलेज या विभाग में हो सकेंगे। विश्वविद्यालय ने इस बाबत सोमवार को जारी आदेश में कहा कि विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय या कॉलेज आना वैकल्पिक है और यह उन्हें तय करना है कि वे कॉलेज आना चाहते हैं या नहीं। आदेश में यह भी कहा गया है कि कॉलेजों/विभागों/केंद्रों के शिक्षण और गैर शिक्षण कर्मचारी जल्द से जल्द कोविड रोधी टीकों की दोनों खुराकें लगवाएं। आदेश के मुताबिक, कॉलेज या विभाग आने वाले सभी विद्यार्थी टीके की कम से कम एक खुराक जरूर लगवाएं। उसमें कहा गया है कि छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए कोविड टीके की दोनों खुराकें लगवाना जरूरी हैं और सुनिश्चित किया जाए कि विद्यार्थी को कम से कम टीके की पहली खुराक लग गई हो। आदेश के अनुसार, स्नातक पूर्व और परास्नातक के सभी कार्यक्रमों की थ्योरी की कक्षाएं अगले नोटिस तक ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी। आदेश कहता है कि पुस्तकालय में बैठने की व्यवस्था कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक नहीं है तो विद्यार्थियों को नियमित आधार किताबें जारी की जा सकती हैं। उसमें कहा गया है कि कॉलेज/विभाग/केंद्र, विद्यार्थी को पुस्तकालय आने के लिए पहले से तारीख व समय बताने पर भी विचार कर सकते हैं। आदेश कहता है कि स्नातक पूर्व व परास्नातक के अंतिम वर्षों के विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिकल कक्षाओं और इस तरह की गतिविधियों को 15 सितंबर से ऑफलाइन यानी कॉलेज, विभाग या केंद्र में आयोजित करने की इजाजत दी जा सकती है, लेकिन कमरे, प्रयोगशाला या हॉल की क्षमता के 50 फीसदी ही विद्यार्थियों को प्रवेश की अनुमति होगी। उसमें कहा गया है कि समेस्टर के लिए जरूरी चुनिंदा और समिति संख्या में ही प्रैक्टिकल व प्रायोगिक कार्य की इजाजत है। उसमें कहा गया है कि विद्यार्थियों की हाजिरी अनिवार्य नहीं है। डीयू के कार्यवाहक कुलपति पीसी जोशी ने बुधवार को कहा था कि विश्वविद्यालय चरणबद्ध तरीके से खुलेगा, क्योंकि विद्यार्थियों की सुरक्षा प्राथमिक है। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति में सुधार के बाद, दिल्ली सरकार ने एक सितंबर कक्षा नौवीं से 12वीं के लिए स्कूल, कॉलेज व कोचिंग स्थानों को खोलने की घोषणा की थी।
-
कुशीनगर। कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाने के गांव भलुही में अवैध संबंध के शक में पत्नी और दो मासूम बेटों की युवक ने गला काटकर सोते समय हत्या कर दी। एसओ आनंद गुप्ता ने बताया कि सोमवार की रात घटना को अंजाम देने के बाद वह घर से पांच किमी पैदल चलकर थाने पहुंचा और जुर्म कुबूल किया। यह देखकर कुछ देर के लिए थाने में मौजूद पुलिस कर्मी भी असहज हो गए। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी ने मुझे इंजेक्शन देकर नपुंसक बना दिया। छोटा बेटा मेरी संतान नहीं है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी है।
एसओ आनंद गुप्ता ने बताया कि 34 वर्षीय आरोपी राजेश गुप्ता सिलाई का कार्य करता है। उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व 30 वर्षीय निक्की से हुई थी। उसके दो पुत्र सात वर्षीय शिवम व तीन वर्षीय आयुष थे। रात को घर पर चिकन ले गया और खुद बनाया। सभी खाकर सो गए तो रात लगभग 12 बजे घटना को अंजाम दिया। पुलिस घर में घुसी तो पत्नी कमरे में जमीन पर व बच्चे बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े थे। तीनों का धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी।
एसओ आनंद गुप्ता ने बताया कि आरोपी ने हत्या करने की बात स्वीकार की है। दूसरी ओर घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियारों को बरामद कर लिया है। -
फिरोजाबाद। देवर से प्रेम संबंध ने एक पत्नी को अपने ही पति की हत्यारन बना दिया। यह मामला किसी फिल्म का नहीं, बल्कि हकीकत है, जहां पत्नी ने अपने ही देवर के साथ चल रहे प्रेम प्रसंग के चलते अपने ही पति खुर्शेद की रस्सी से गला घोट कर हत्या कर दी। एसएसपी डॉ एस चनप्पा ने वारदात की पुष्टि की है।
एसएसपी डॉ एस चनप्पा ने बताया कि पूरा मामला जनपद सहारनपुर के थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव फिरोजाबाद का है। यहां 4 सितंबर को खुर्शेद की हत्या कर दी गयी थी और गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तो इसे देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले की जांच की। जांच में सामने आया कि मृतक खुर्शेद के गले मे निशान पाए गए हैं। एसएसपी डॉ एस चनप्पा ने बताया कि गले में निशान के शक को आधार मानकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद जब जांच की गई तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि गला घोट कर हत्या की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी, जब खुलासा हुआ तो मामला चौंकाने वाला था। एसएसपी डॉ एस चनप्पा ने बताया कि मृतक की हत्या की आरोपी कोई और नहीं उसकी अपनी पत्नी आसमा ही निकली, जिसने अपने आरोपी देवर के प्रेम और मात्र तीन बिस्सा जमीन की लालच में अपने आरोपी देवर खुर्शीद के साथ मिलकर अपने पति खुर्शेद की रस्सी से गाला घोंटकर हत्या कर दी थी।
एसएसपी डॉ एस चनप्पा ने बताया कि मृतक की आरोपी पत्नी अपने पति से परेशान चल रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने इस मामले का खुलासा करने वाली टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। -
कोलकाता। पति के अवैध संबंध से परेशान एक महिला की अस्वाभाविक परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना मोचीपाड़ा थानांतर्गत धीरेन धर सरणी इलाके की है। मृतका का नाम मौमिता (38) था। महिला को संदेह था कि उसके पति का किसी के साथ अवैध संबंध है। इसके कारण उन लोगों का रिश्ता दिन-प्रतिदिन खराब हो रहा था। इस बीच सोमवार की सुबह महिला का फ्लैट से शव बरामद किया गया। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि ओढऩी के फंदे से लटककर महिला ने आत्महत्या की है। हालांकि घटनास्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार की सुबह मोचीपाड़ा के धीरेन धर सरणी स्थित गीतांजलि अपार्टमेंट से 100 डायल पर पुलिस के पास एक फोन आया। फोन पर पुलिस को बताया गया कि अपार्टमेंट के दूसरे तल्ले के फ्लैट से एक महिला का फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि महिला का शव फर्श पर पड़ा हुआ है।
पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में पुलिस को मौमिता की मौत के सिलसिले में कई तथ्य मिले हैं। 12 साल पहले मौमिता ने विश्वजीत से शादी की थी। उन दोनों की एक 10 साल की बेटी भी है। पुलिस ने बताया कि मृतिका मौमिता को संदेह था कि उसके पति का किसी और महिला के साथ संबंध है। इसको लेकर अकसर विवाद होता था। इसके बाद मृतिका का पति दूसरी जगह जाकर रहता था। सोमवार को मौमिता की बहन उसके फ्लैट पर गयी। दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने पर दरवाजा नहीं खोलने पर वह दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो बहन का शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -
डबवाली। हरियाणा के सिरसा में अवैध संबंध की एक अजीब कहानी सामने आई है। पति ने एक युवक को आधी रात घर बुलवाया। पत्नी के सामने बिठाकर अवैध संबंध कुबूल करवाया और फिर हत्या कर दी।
पुलिस चौकी किलियांवाली (श्री मुक्तसर साहिब) के प्रभारी एसआई प्रीतपाल सिंह ने हत्याकांड का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि बाइक मैकेनिक मृतक सतपाल की हत्या के आरोपी पड़ोसी मोहन, उसकी पत्नी प्रवीण तथा फुफेरे भाई जसप्रीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को तीनों को अदालत में पेश करके पुलिस ने रिमांड जारी करवाया है। आरोपियोंं ने पूछताछ में बताया कि मोहन तथा जसप्रीत गुरुवार देर रात को घर से मृतक सतपाल को बुला ले गए थे। अपने घर पर ले जाकर उसे महिला प्रवीण के सामने बैठा दिया। दोनों से स्वीकार करवाया कि उनमें अवैध संबंध है। बाद में मोहन को गुस्सा आ गया। उसने पीछे से सिर पकड़कर सतपाल को फर्श पर दे मारा। जिससे उसके चोट लगी और खून बहने लगा। आरोपियों ने उसका गला दबाए रखा। अधिक खून बहने और गला दबने से उसकी मौत हो गई। मरने की पुष्टि होने के बाद उपरोक्त दोनों आरोपियों ने उसे घर के पीछे स्थित बादल कालोनी के समीप झाडिय़ों में फेंक आए।
पुलिस चौकी किलियांवाली (श्री मुक्तसर साहिब) के प्रभारी एसआई प्रीतपाल सिंह ने बताया कि सब कुछ आरोपी महिला प्रवीण की आंखों के सामने हुआ। वह चाहती तो सतपाल की जान बचा सकती थी। बल्कि खून से सने फर्श को साफ कर कपड़ा छुपा दिया। मृतक सतपाल पिछले चार साल से डबवाली के चौटाला रोड पर गुरु गोबिंद सिंह आटो सर्विस के नाम से बाइक की वर्कशाप चलाता था। गुरुवार देर रात को वह घर से गायब हो गया था। शुक्रवार शाम को उसका शव बादल कालोनी के समीप झाडिय़ों में बरामद हुआ था। उसका रिश्ता 25 जुलाई को कालझराणी (बठिंडा) में तय हो गया था। स्वजन अगले माह शादी करने की तैयारियों में जुटे थे। - बेंगलुरू। भारत के चंद्रयान-2 अंतरिक्ष यान ने चंद्रमा की कक्षा में 9000 से अधिक परिक्रमा पूरी की है और यान की तरफ से ली गई तस्वीरें एवं वैज्ञानिक उपकरण शानदार आंकड़े मुहैया करा रहे हैं। यह जानकारी सोमवार को अधिकारियों ने दी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. सिवन ने चंद्रमा की कक्षा में चंद्रयान-2 के दो वर्ष पूरा करने के उपलक्ष्य में सोमवार को चंद्र विज्ञान कार्यशाला 2021 का उद्घाटन किया। इसरो अध्यक्ष ने उद्घाटन भाषण में कहा कि चंद्रयान-2 के आठ पेलोड चंद्रमा पर सुदूर संवेदी और अवस्थिति प्रौद्योगिकी के माध्यम से वैज्ञानिक प्रयोग कर रहे हैं। सिवन ने कहा, ‘‘अभी तक चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की कक्षा में 9000 से अधिक परिक्रमा पूरी कर ली है।'' वह अंतरिक्ष विभाग में सचिव भी हैं। इसरो ने बयान जारी कर बताया कि सिवन ने चंद्रयान-2 आंकड़े एवं विज्ञान दस्तावेजों को जारी किया। इसरो ने कहा, ‘‘वैज्ञानिक आंकड़े शिक्षा जगत एवं संस्थानों के विश्लेषण के लिए उपलब्ध कराये जा रहे हैं ताकि चंद्रयान-2 मिशन में और अधिक वैज्ञानिक भागीदारी हो सके।'' सिवन ने कहा कि उन्होंने विज्ञान के परिणामों की समीक्षा की है और उन्हें ‘‘काफी उत्साहजनक पाया है।'' इसरो के एपेक्स साइंस बोर्ड के अध्यक्ष ए. एस. किरण कुमार ने कहा कि चंद्रयान-2 उपग्रह से ली गई तस्वीरों एवं वैज्ञानिक उपकरणों ने शानदार आंकड़े मुहैया कराए हैं। वह इसरो के पूर्व अध्यक्ष हैं। चंद्रयान-2 की परियोजना निदेशक वनिता एम. ने कहा कि यान की सभी प्रणालियां ठीक से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि कई वर्षों तक हमें यान से अच्छे आंकड़े प्राप्त होंगे।'' इसरो द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का एजेंसी की वेबसाइट और फेसबुक पेज पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है, ताकि छात्र, शिक्षा जगत और संस्थानों तक यह पहुंच सकें और चंद्रयान-2 के आंकड़े का वैज्ञानिक समुदाय विश्लेषण कर सके। इसके अलावा, कार्यशाला में चंद्रयान-2 मिशन, निगरानी, अभियान और आंकड़ा संग्रहण के पहलुओं पर भी व्याख्यान होंगे।
- नासिक । महाराष्ट्र के नासिक जिले के एक गांव में कुएं में गिरने के बाद एक तेंदुआ और एक बिल्ली आमने-सामने आ गए। हालांकि कुछ घंटों बाद वन विभाग के कर्मियों ने दोनों को सुरक्षित निकाल लिया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना सिन्नर तालुका के कांकोरी गांव में हुई। ऐसी आशंका है कि शनिवार देर रात बिल्ली का पीछा करते समय तेंदुआ भी कुएं में गिर गया। यह कुआं गांव के निवासी गणेश सांगले के खेत में स्थित है। सांगले व अन्य ग्रामीणों ने रविवार को सुबह कुएं से तेंदुए की आवाज सुनने के बाद वन विभाग को खबर दी। उन्होंने बताया कि वन विभाग ने रविवार देर शाम क्रेन की मदद से दोनों जानवरों को 25 से 30 फुट गहरे कुएं से सुरक्षित निकाल लिया।



























.jpg)