- Home
- मनोरंजन
-
मुंबई. जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कहा कि सिनेमा हमेशा से उनका पहला प्यार रहा है, इसी ने उन्हें कॉस्ट्यूम डिजाइनर बनने की प्रेरणा दी और अब फिल्म निर्माता बनने के लिए प्रेरित किया है। मल्होत्रा फिल्म निर्माता के तौर पर अपनी पहली फिल्म “गुस्ताख इश्क: कुछ पहले जैसा” की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण में कदम रखना उस सपने के सच होने जैसा है, जिसे उन्होंने केवल छह साल की उम्र में फिल्मों से प्यार करते हुए देखा था। मल्होत्रा ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, “मैं ऐसा बच्चा था जिसे बचपन से ही फिल्मों से प्यार था। छह साल की उम्र से ही मुझे फिल्में बहुत पसंद थीं। पढ़ाई से ज्यादा मेरा झुकाव फिल्मों की ओर था। मैं अपनी मां का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे कभी रोका नहीं। मैं ढेरों फिल्में देखता था-उनके गाने, परिधान और जीवनशैली, सब मुझे बहुत आकर्षित करते थे।” उन्होंने याद किया, “जब मैंने ‘नसीब' फिल्म देखी तो थिएटर में बैठकर सोच रहा था-क्या मैं कभी ऐसी पार्टी में जा पाऊंगा? इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ‘जॉन जानी जनार्दन' गाना गाते हैं। जब 1981 में मैंने यश चोपड़ा की ‘सिलसिला' देखी, तो फिल्म की हर छोटी-छोटी बात पर ध्यान दिया। वहीं से कपड़ों के प्रति प्यार बढ़ा और मैं कॉस्ट्यूम डिजाइन के क्षेत्र में आना चाहता था।” मल्होत्रा ने 1990 के शुरुआती दशक में कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में अपना करियर शुरू किया। वह जल्दी ही बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा स्टाइलिस्ट बन गए। उन्हें ‘रंगीला', ‘दिल तो पागल है', ‘कुछ कुछ होता है' और ‘कभी खुशी कभी ग़म' जैसी फिल्मों के जरिए परदे पर फैशन को नया अंदाज देने के लिए खूब तारीफ मिली।
- मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने आतंकवादी हमलों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए लोगों से शांति बनाए रखने के लिए मतभेदों से ऊपर उठने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शांति के समय “कोई भी चीज भारत को हिला या हरा नहीं सकती” और न ही इसके नागरिकों का हौसला तोड़ सकती है। खान (60) ने यहां ‘2025 ग्लोबल पीस ऑनर्स इवेंट' में 26 नवंबर 2008 को हुए मुंबई हमलों, इस साल अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकवादी हमले और हाल ही में दिल्ली में लालकिले के पास हुए धमाके में जान गंवाने वालों लोगों को याद किया। उन्होंने कहा, “26/11 आतंकी हमले, पहलगाम आतंकवादी हमला और हाल ही में दिल्ली में हुए विस्फोट में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं। इन हमलों में शहीद हुए हमारे बहादुर सुरक्षाकर्मियों को नमन करता हूं।” ‘जवान' फिल्म के अभिनेता ने शहीदों के परिवारों को भी उनकी हिम्मत के लिए सलाम किया।उन्होंने कहा, “मैं उन माताओं को सलाम करना चाहता हूं जिन्होंने ऐसे बहादुर बेटों को जन्म दिया। मैं उनके पिताओं के जज्बे को सलाम करता हूं; मैं उनके साथियों की हिम्मत को सलाम करता हूं। जंग के मैदान में भले ही आपके बच्चे उतरे थे, लेकिन आपने भी बहुत बहादुरी से उस लड़ाई को लड़ा।” शाहरुख ने कहा कि भारत मुश्किल हालात में कभी नहीं झुका है, क्योंकि देश की ताकत एकता में है।उन्होंने कहा, “कोई भी हमें रोक नहीं पाया, हरा नहीं पाया या हमारी शांति नहीं छीन पाया, क्योंकि जब तक इस देश के सुपरहीरो, वर्दीधारी लोग मजबूती से खड़े रहेंगे, हमारे देश में शांति और सुरक्षा हमेशा बनी रहेगी।” खान ने कहा कि शांति “एक खूबसूरत चीज” है, जिसके लिए पूरी दुनिया लगातार कोशिश करती है।उन्होंने कहा, “शांति एक बेहतर दुनिया के लिए जरूरी क्रांति है। आइए हम सब मिलकर शांति की ओर बढ़ें। आइए हम जाति, धर्म और भेदभाव से ऊपर उठें और इंसानियत के रास्ते पर चलें, ताकि हमारे बहादुर सैनिकों का बलिदान बेकार न जाए। अगर हमारे बीच शांति है, तो कोई भी भारत को हिला नहीं सकता, कोई भी भारत को हरा नहीं सकता और कोई भी हम भारतीयों के हौसले को नहीं तोड़ सकता।” खान ने देश के सैनिकों को समर्पित कुछ पंक्तियां भी पढ़ीं।उन्होंने कहा, “जब कोई आपसे पूछे कि आप क्या करते हैं, तो गर्व से कहें, ‘मैं देश की रक्षा करता हूं।' अगर कोई पूछे कि आप कितना कमाते हैं, तो धीरे से मुस्कुराएं और कहें, ‘मैं 1.4 अरब लोगों की दुआएं कमाता हूं।' और अगर वे फिर भी पूछें कि क्या आपको कभी डर लगता है, तो उनकी आंखों में देखें और कहें, ‘जो लोग हम पर हमला करते हैं, वही लोग डरते हैं'।”
- जीनत अमान ने बीते दिनों ही अपना 74वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस उम्र में उनकी फिटनेस किसी भी यंग लेडी को रश्क दे सकती है। वो दिन पर दिन और भी ज्यादा फिट एंड ब्यूटीफुल नजर आने लगी है। ऐसे में फैंस का सवाल होता है कि आखिर वो खाती क्या हैं? 70 के दशक में अपनी एक्टिंग के साथ बोल्डनेस की वजह से भी जीनत अमान मशहूर थीं। हरे रामा हरे कृष्णा, यादों की बारात, सत्यम शिवम सुंदरम जैसी फिल्मों के लिए याद की जाने वाली जीनत अमान ने एक बार सोशल मीडिया पर खुद ही अपनी डाइट को फैंस के साथ फॉलो किया था। 13 फरवरी की पोस्ट में उन्होंने बताया कि एक दिन किस तरह की डाइट को फॉलो करती हैं।बैलेंस और मॉडरेट डाइट फॉलो करती हैं जीनत अमानजीनत अमान की रोज की डाइट में बैलेंस और मॉडरेशन दिखता है। वो फ्रेश और स्माल मील खाने पर भरोसा करती हैं। एक्टर की मॉर्निंग एक कप ब्लैक टी और भीगे हुए बादाम के साथ होती है। इसके बाद वो मैश एवाकॉडो टोस्ट और देसी चीला या पोहा को ब्रेकफास्ट में लेती हैं।लंच होता है खासवहीं,लंच में जीनत दाल, सब्जी, रोटी खाती हैं। जिसमे खट्टी दाल, मटर आलू और पनीर टिक्का उनका फेवरेट है।शाम का स्नैक्स होता है लाइट वहीं शाम के स्नैक्स को जीनत कभी स्किप नहीं करतीं। रोस्टेड स्पाइसी मखाना के साथ फेवरेट चॉकलेट के कुछ पीसेज लेना पसंद करती हैं।मां की बताई डाइट फॉलो करती हैं जीनतपोस्ट में जीनत अमान ने शेयर किया कि वो अपनी मां के बताए तरीके को आज भी फॉलो करती हैं। उनकी मां ने बताया था थोड़ा और फ्रेश खाना खाना चाहिए। पुराने समय में जब न्यूट्रिशनिस्ट, डायटीशियन और पर्सनल ट्रेनर एक फैशन माना जाता था। तब उनकी मां उन्हें सिंपल रूल फॉलो करने के लिए बोलती थी। वहीं अब क्या खाया जाए ये सोशल मीडिया का ट्रेंड बन चुका है।
-
मुंबई। मशहूर हिंदी फिल्म शोले नये कलेवर में ‘शोले-द फाइनल कट' नाम से 12 दिसंबर को पूरे भारत में सिनेमाघरों में फिर रिलीज होने वाली है। यह इस मशहूर फिल्म का पूर्णतः पुनर्स्थापित ‘फोर के' संस्करण है। नये संस्करण में फिल्म का अंत बदल दिया गया है ‘फोर के' को ‘अल्ट्रा हाई डेफ़िनिशन' भी कहा जाता है जिसमें फिल्म ज़्यादा स्पष्ट और विस्तृत छवि नजर आती है। धर्मेन्द्र, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, जया बच्चन, संजीव कुमार और अमजद खान अभिनीत इस फिल्म ने इस वर्ष 15 अगस्त को अपनी स्वर्ण जयंती मनाई। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने शनिवार को ‘एक्स' पर पोस्ट किया,‘‘आखिरकार इंतज़ार खत्म हुआ। ‘शोले-द फाइनल कट' को सिप्पी फिल्म्स द्वारा 12 दिसंबर, 2025 को पूरे भारत में 1500 पर्दों पर रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने इसे ‘फोर के' में फिर से तैयार किया है और उसका फिल्म का मूल अंत इसमें पहली बार देखा जा सकता है।'' पटकथा लेखक-- जावेद अख्तर और सलीम खान कई बार यह बात कह चुके हैं कि मूल पटकथा में गब्बर सिंह की मौत ठाकुर के नुकीले जूतों से होनी थी। लेकिन चूंकि फिल्म आपातकाल के दौरान रिलीज हुई थी, इसलिए सेंसर बोर्ड ने निर्माताओं से फिल्म का अंत बदलने के लिए कहा। अभी तक दिखायी जा चुके शोले के संस्करण में दर्शकों ने ठाकुर को गब्बर की पिटाई करते हुए देखा। किंतु अंत में ठाकुर ने अनिच्छा से गब्बर को पुलिस के हवाले कर दिया था। शोले 15 अगस्त, 1975 को रिलीज होने के बाद एक बहुत बड़ी क्लासिक फिल्म बन गई। 1975 भारतीय सिनेमा के लिए एक उल्लेखनीय वर्ष था क्योंकि उसी वर्ष ‘दीवार', ‘आंधी', ‘निशांत', ‘चुपके-चुपके' और ‘छोटी सी बात' जैसी फ़िल्में भी आई थीं।
- लॉस एंजिल्स.। मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज़ को ‘गवर्नर्स अवार्ड्स' के दौरान अकादमी मानद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। क्रूज़ को ‘मिशन इम्पॉसिबल' श्रृंखला और ‘टॉप गन' फ्रेंचाइजी जैसी बड़ी फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। यह पुरस्कार फिल्म निर्माता एलेजांद्रो जी. इनारिटु ने क्रूज को प्रदान किया। पुरस्कार ग्रहण करते वक्त 63 वर्षीय अभिनेता ने उन सभी लोगों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने फिल्मों को संभव बनाया। क्रूज़ ने अपने भाषण में कहा, ‘‘ सिनेमा मुझे दुनिया भर में ले जाता है। इससे मुझे सहारना करना और मतभेदों का सम्मान करने में मदद मिलती है। यह मुझे हमारी साझा मानवता भी दिखाता है कि हम कितने सारे मायनों में एक जैसे हैं। और चाहे हम कहीं से भी आते हों, उस थिएटर में हम साथ हंसते हैं, साथ महसूस करते हैं, साथ उम्मीद करते हैं, और यही इस कला की शक्ति है।'' क्रूज को ‘बॉर्न ऑन द फोर्थ ऑफ जुलाई', ‘जेरी मैग्वायर' और ‘मैगनोलिया' में उनके अभिनय और ‘टॉप गन: मेवरिक' के निर्माता के रूप में चार ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया है।
- नयी दिल्ली। युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी फरहान अख्तर अभिनीत फिल्म ‘120 बहादुर' पहली बार भारत में सभी ‘डिफेंस थियेटर' यानी ऐसे सभी सिनेमाघर में दिखाई जाएगी जहां मुख्य रूप से फौजी और उनके परिवार फिल्में देखते हैं। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज' ने 18 नवंबर को फिल्म के पेड प्रीव्यू (भुगतान करके रिलीज से पहले फिल्म देखना) आयोजित किए, जो 1962 के रेजांग दर्रे के ऐतिहासिक युद्ध की 63वीं वर्षगांठ भी है। यह फिल्म इसी युद्ध की गाथा है। भारत के सबसे बड़े युद्धों में से एक के इस प्रखर, प्रेरणादायक और अब तक अनकहे अध्याय को दिखाती यह फिल्म 120 भारतीय सैनिकों की शौर्यगाथा का वर्णन करती है, जिन्होंने 3,000 चीनी सैनिकों का डटकर मुकाबला किया। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ा है और व्यापक प्रशंसा बटोरी है। ‘पिक्चरटाइम' द्वारा ‘जेनसिंक ब्रैट मीडिया' के साथ साझेदारी में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग रक्षा कर्मियों और उनके परिवारों के लिए आयोजित की जा रही है। इनका उद्देश्य ‘‘मनोरंजन उद्योग और भारतीय सशस्त्र बलों के बीच लंबे समय से बने अंतर को पाटना है।'' इसके जरिए देश के दूरस्थ इलाकों में तैनात सैनिक और उनके परिजन भी फिल्म देख पाएंगे। एक्सेल एंटरटेनमेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशाल रामचंदानी ने कहा, ‘‘ ‘120 बहादुर' हमारी सशस्त्र सेनाओं के साहस और बलिदान को सलाम करती है... हमें गर्व है कि जिन सैनिकों की भावना को यह फिल्म सम्मान देती है, वही अपने परिवारों के साथ इसे देखेंगे। पिक्चरटाइम का हम दिल से धन्यवाद करते हैं।'' फिल्म का निर्देशन रजनीश घई ने किया है और इसे रितेश सिधवानी, अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज) ने बनाया है।
- नयी दिल्ली।. फिल्म ‘फुकरे' में साथ नजर आए पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जोड़ी अब 16 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली कॉमेडी फिल्म ‘राहु केतु' में फिर साथ दिखेगी। फिल्म का निर्माण ‘जी स्टूडियो' और ‘बीलिव प्रोडक्शंस' द्वारा किया गया है। ‘फुकरे' फिल्म से प्रसिद्धि हासिल करने वाले विपुल विग द्वारा निर्देशित और लिखित ‘राहु केतु' में शालिनी पांडे भी प्रमुख भूमिका में हैं। ‘जी स्टूडियोज' के मुख्य व्यवसाय अधिकारी (सीबीओ) उमेश कुमार बंसल ने एक बयान में कहा, " 'राहु केतु' एक मजेदार मोड़ के साथ हमारी सांस्कृतिक मान्यताओं को छूती है और ऐसे मुख्य कलाकारों को एक साथ लाती है जिन्हें उनकी ‘कॉमिक टाइमिंग' के लिए पसंद किया जाता है। हमें एक ऐसी फिल्म के निर्माण का हिस्सा बनने पर गर्व है जो कॉमेडी शैली को मौलिकता, प्रासंगिकता और दिल से आगे बढ़ाती है।" ‘बीलिव प्रोडक्शंस' के निर्माता सूरज सिंह ने कहा, "शुरुआत से ही हमें पता था कि 'राहु केतु' को एक ऐसी टीम की जरूरत है जो दिल, व्यंग्य और पैमाने का संतुलन बना सके। यह फिल्म दर्शकों को अनुभव करने के लिए कुछ नया देती है।'' "राहु केतु" में पीयूष मिश्रा, चंकी पांडे, अमित सियाल और मनुऋषि चड्ढा भी नजर आएंगे।
- नयी दिल्ली। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2' ने रिलीज के तीन दिन में दुनिया भर के ‘बॉक्स ऑफिस' पर अपनी कमाई का 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस फिल्म में आर. माधवन भी हैं। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई ‘दे दे प्यार दे' का ‘सीक्वल' है। अंशुल शर्मा द्वारा निर्देशित ‘दे दे प्यार दे 2' सिनेमाघरों में 15 नवंबर को रिलीज हुई। ‘दे दे प्यार दे' की कहानी 50 वर्षीय अमीर व्यक्ति आशीष (देवगन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने से आधी उम्र की आयशा (सिंह) से प्यार करता है। हालांकि, उनके रिश्ते को उसके परिवार और उसकी पूर्व पत्नी, मंजू (तब्बू) द्वारा नापसंद किया जाता है। सीक्वल में आशीष और आयशा की कहानी आगे बढ़ती है, जो अब उसे अपने परिवार से मिलवाने ले जाती है। सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह खबर साझा की। इसमें फिल्म का पोस्टर साझा किया गया था जिस पर बॉक्स ऑफिस के आंकड़े लिखे हुए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 58.60 करोड़ रुपये की कमाई की है।
- नयी दिल्ली. अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म "दे दे प्यार दे 2" ने प्रदर्शन के पहले दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। इस फिल्म में आर माधवन भी हैं। यह फिल्म 2019 में प्रदर्शित हुई "दे दे प्यार दे" का सीक्वल है। अंशुल शर्मा द्वारा निर्देशित "दे दे प्यार दे 2" शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। सिंह ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह खबर साझा की। इसमें फिल्म का पोस्टर साझा किया गया था जिस पर बॉक्स ऑफिस के आंकड़े लिखे हुए थे। फिल्म ने पहले दिन 9.45 करोड़ रुपये की कमाई की और दूसरे दिन 13.77 करोड़ रुपये अर्जित किए। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 23.22 करोड़ रुपये हो गया है। पोस्टर पर लिखा था, "इमोशन भी, एंटरटेनमेंट भी, बॉक्स ऑफिस भी! दूसरा दिन, 13.77 करोड़।""दे दे प्यार दे" की कहानी 50 वर्षीय अमीर व्यक्ति आशीष (देवगन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने से आधी उम्र की आयशा (सिंह) से प्यार करता है। हालांकि, उनके रिश्ते को उसके परिवार और उसकी पूर्व पत्नी, मंजू (तब्बू) द्वारा नापसंद किया जाता है। सीक्वल में आशीष और आयशा की कहानी आगे बढ़ती है, जो अब उसे अपने परिवार से मिलवाने ले जाती है। इसका निर्माण लव फिल्म्स और भूषण कुमार की टी-सीरीज ने किया है। रंजन ने अंकुर गर्ग के साथ मिलकर इसकी पटकथा लिखी है।
- नयी दिल्ली. फिल्म निर्माता महेश भट्ट का कहना है कि मुख्यधारा के मनोरंजन व्यवसाय का मूल स्वभाव लोगों का अधिक से अधिक ध्यान खींचना है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के पैठ जमाने और इसके तेजी से बढ़ने के कारण स्थिति और भी खराब हो गई है। भट्ट शनिवार को कपिल सिब्बल के साथ एक परिचर्चा में शामिल हुए जहां उन्होंने मीडिया में मनोरंजन की वर्तमान स्थिति पर बात की और इसे मनोरंजन उद्योग के लिए ‘‘अंधकारमय समय'' बताया। उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यधारा के मनोरंजन व्यवसाय का मूल स्वभाव ही अधिक से अधिक प्रशंसा बटोरना और ध्यान आकर्षित करना है।जब से हमने इस डिजिटल युग में कदम रखा है और सोशल मीडिया आया है, व्यवस्था की आपको दबाने, संगठित होने और आपके खिलाफ मोर्चा खोलने की शक्ति इतनी प्रबल हो गई है कि आप नक्कारखाने में तूती की आवाज बन गए हैं।'' ‘सारांश', ‘सड़क' और ‘आशिकी' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर फिल्म निर्माता ने कहा, “आप वास्तव में संख्याएं बताने जा रहे हैं और शुरू करने से पहले ही आप रौंद दिए जाते हैं। इसलिए मैं कहूंगा कि यह अंधकारमय समय है।'' भट्ट ने ‘एल्गोरिदम' और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर भी चिंता व्यक्त की जो लोगों को सुरक्षित खेलने और भावुक विचारों को दबाने पर मजबूर करते हैं। उन्होंने बताया कि पहले जो लोग बोलने की हिम्मत कर पाते थे उन्हें अब अलग-थलग कर दिया जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी बहुत कम फिल्में थीं जो खुलकर अपनी बात रख पाती थीं। जो कहने की हिम्मत करती थीं उन्हें अलग-थलग कर दिया जाता था... और फिर आपको यह ज्ञान दिया जाता था कि अगर आप कुछ कहना चाहते हैं तो कविता लिखें या किताब लिखें।''
- पणजी. दिग्गज अभिनेता रजनीकांत और नंदमुरी बालकृष्ण को सिनेमा में 50 साल पूरे करने पर आगामी भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के समापन समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डा. एल मुरुगन ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की मौजूदगी में संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘दिग्गज अभिनेता रजनीकांत और नंदमुरी बालकृष्ण को सिनेमा में 50 वर्ष पूरे करने पर सम्मानित किया जाएगा, जो भारतीय फिल्म संस्कृति पर उनके स्थायी प्रभाव का जश्न मनाने वाला मील का पत्थर होगा।'' मुरुगन ने कहा, ‘‘समापन समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा, जिसमें उनके उत्कृष्ट कार्य, व्यापक लोकप्रियता और दशकों से भारतीय कहानी कहने की कला को आकार देने में उनके योगदान को मान्यता दी जाएगी।'' इफ्फी का आयोजन 20 नवंबर से 28 नवंबर तक होगा।समापन समारोह पणजी के निकट डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में होगा, जबकि महोत्सव का उद्घाटन सुरम्य डी.बी. बंदोदकर रोड पर एक भव्य झांकी परेड के साथ होगा। रजनीकांत ने 1975 की फिल्म ‘अपूर्व रागंगल' से अपने करियर की शुरुआत की थी और शुरू में नकारात्मक भूमिकाओं में अभिनय किया। बाद में, वह एक ऐसे नायक के रूप में उभरे, जिसके प्रशंसकों की संख्या बहुत बड़ी हो गई और और उनके अभिनय के चलते फिल्मों ने ब्लॉकबस्टर कमाई की। तेलुगु अभिनेता एन बालकृष्ण ने 100 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है और ‘समरसिम्हा रेड्डी', ‘सिम्हा, आदित्य 369' और ‘मुदुला मावैया' जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी हैं। वह आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के विधायक भी हैं। मुरुगन ने कहा कि हर साल इफ्फी में नयी चीजें शामिल की जाती हैं।उन्होंने बताया कि इस बार महोत्सव का उद्घाटन पारंपरिक तरीके से करने के बजाय पणजी में भव्य झांकी परेड के साथ किया जाएगा। मंत्री के अनुसार, भारत की समृद्ध फिल्म संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली विभिन्न राज्यों और सरकारी विभागों की कुल 12 झांकियां परेड में शामिल होंगी। मुरुगन ने कहा कि महोत्सव के लिए 7,500 प्रतिनिधियों ने पहले ही अपना नाम पंजीकृत करा लिया है, जिसमें 84 देशों की 270 फिल्म दिखाई जाएंगी।
- हैदराबाद. फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने शनिवार को यहां रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित कार्यक्रम में घोषणा की कि उनकी अगली फिल्म का नाम ‘वाराणसी' होगा। इस अवसर पर फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मौजूद थे। महेश बाबू के साथ राजामौली की यह पहली फिल्म है। प्रियंका भी 2021 में आई “द स्काई इज पिंक” के बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। महेश बाबू ने कहा कि पूरे देश को इस फिल्म पर गर्व होगा, जिसमें वह नायक रुद्र की भूमिका निभाएंगे।फिल्म में खलनायक कुंभा की भूमिका निभाने वाले सुकुमारन ने कहा कि यह उनके करियर की सबसे भावनात्मक और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण भूमिका होगी। फिल्म जनवरी 2027 में संक्रांति के त्योहार पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।
- नयी दिल्ली. करीना कपूर खान और कियारा आडवाणी सहित कई मशहूर हस्तियों ने हिंदी सिनेमा की शुरुआती महिला सितारों में से एक दिवंगत अभिनेत्री कामिनी कौशल को याद किया। कौशल का बृहस्पतिवार रात मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 98 वर्ष की थीं। उन्होंने 1946 में "नीचा नगर" फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी और 1940 के दशक के अंत और 1950 के दशक की शुरुआत में वह फिल्म जगत की सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं। वह आखिरी बार आमिर खान की फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" में नजर आयी थीं।वर्ष 2019 में आई फिल्म "कबीर सिंह" में दिवंगत अभिनेत्री के साथ काम करने वाली आडवाणी ने कहा कि उनके साथ काम करना सम्मान की बात थी। आडवाणी ने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "आपके साथ काम करना सम्मान की बात थी। आपकी शालीनता, विनम्रता और प्रतिभा ने पीढ़ियों को प्रेरित किया और भारतीय सिनेमा पर एक अविस्मरणीय छाप छोड़ी।" शाहिद कपूर ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की, जिसमें कौशल की पुरानी और हाल की तस्वीरों का संग्रह था और लिखा, ‘‘आपकी आत्मा को शांति मिलें।'' करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिवंगत अभिनेत्री की एक तस्वीर साझा की।अनुपम खेर ने ‘एक्स' पर एक भावुक पोस्ट में दिवंगत अभिनेत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें "एक शानदार कलाकार और एक खूबसूरत इंसान" बताया। उनकी पोस्ट में लिखा था, ‘‘कामिनी कौशल जी न केवल एक शानदार कलाकार थीं, बल्कि एक खूबसूरत इंसान भी थीं। जब भी मैं उनसे मिलता, वह हमेशा मुस्कुराहट और प्यार से मेरा स्वागत करतीं और हमेशा अच्छी सलाह देतीं। भारतीय सिनेमा के इतिहास में उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा! ओम शांति!''
-
मुंबई. फिल्म निर्माता करण जौहर ने अस्वस्थ अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर मीडियाकर्मियों के जमावड़े की बृहस्पतिवार को आलोचना की और उनसे इस भावनात्मक रूप से कठिन दौर से गुजर रहे देओल परिवार को अकेला छोड़ने का आग्रह किया। जौहर ने ‘इंस्टाग्राम' पर पर एक नोट साझा किया और कहा, ‘‘एक जीवित दिग्गज कलाकार, जिन्होंने हमारे सिनेमा में इतना बड़ा योगदान दिया'' उनका लगातार मीडिया कवरेज करना ‘दिल तोड़ने वाला' है। उन्होंने कहा, “जब शिष्टाचार और संवेदनशीलता हमारे दिलों व हमारे कृत्यों से दूर हो जाती है तब हम बर्बाद हो जाते हैं। कृपया परिवार को अकेला छोड़ दें। वे पहले से ही भावनात्मक रूप से बहुत संघर्ष कर रहे हैं।” फिल्म निर्माता ने कहा, “हमारे सिनेमा में इतना बड़ा योगदान देने वाले एक जीवित दिग्गज के लिए पपराजी और मीडिया का तमाशा देखना बेहद दुखद है। यह कवरेज नहीं, बल्कि अनादर है!” धर्मेंद्र (89) को कुछ दिन तक ब्रीच कैंडी अस्पताल में रहने के बाद बुधवार सुबह छुट्टी दे दी गई और उपचार के लिए घर भेज दिया गया। पिछले दो दिन से मीडियाकर्मी अस्पताल और देओल के घर के बाहर डेरा डाले रहे, जिसके कारण परिवार ने निजता का सम्मान करने की अपील की। इससे पहले बृहस्पतिवार को अभिनेता सनी देओल ने अपने जुहू स्थित घर के बाहर जमा हुए फोटोग्राफरों से नाराजगी जताई।
-
नयी दिल्ली. अभिनेता-निर्देशक रजत कपूर ने रंगमंच के कलाकारों चाहें नवोदित हों या अनुभवी, सभी की रंगमंच के प्रति अटूट समर्पण के लिए सराहना की। अपने नए नाटक ''करमजले ब्रदर्स'' के प्रीमियर का इंतजार करते हुए यहां ओपी जिंदल ऑडिटोरियम में आगामी छठे दिल्ली थिएटर फेस्टिवल (डीटीएफ) के दौरान रजत कपूर ने बताया कि आखिर क्या चीज अभिनेताओं को रंगमंच के लिए बेहद लगन से मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है। ''करमजले ब्रदर्स'' रूसी साहित्यत्यकार फ्योदोर दोस्तोयेव्स्की के अंतिम उपन्यास ‘द ब्रदर्स करमाज़ोव' का हिंदी रूपांतरण है। उन्होंने कहा, “फिल्मों में अभिनय के विपरीत यह बहुत मेहनत भरा काम है। तो फिर आप यह क्यों करते हैं? यह न पैसों के लिए है, न शोहरत के लिए। यह तो वास्तव में कला के प्रति प्रेम है, या फिर उन 90 मिनटों तक मंच पर रहने के रोमांच के लिए है। इस पेशे में एक तरह की पवित्रता है।” फिल्म और रंगमंच दोनों में लेखक, निर्देशक और अभिनेता के रूप में सफलता हासिल करने वाले कपूर ने कहा, '' अभ्यास (रिहर्सल) व तलाश के मामले में यह काम मेहनत भरा है, क्योंकि हर दिन अभ्यास में आप कुछ नया तलाश रहे होते हैं। कभी यह पाठ (टेक्स्ट) होता है, और अगर आप मेरे साथ काम कर रहे हैं, तो आपको पता भी नहीं होता कि टेक्स्ट क्या है - इसलिए आप उसे बिल्कुल नई तरह से तलाशते हैं। मुझे पता है कि यह अभिनेताओं के लिए बहुत तनावपूर्ण होता है। और फिर भी वे इसे करते हैं, जो वास्तव में अद्भुत है। मैं उनका सम्मान करता हूं।'' खुद को "थिएटर का दीवाना" बताते हुए 64 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि इसमें "कुछ नशा" है और वह इसके चक्कर में पड़ते रहते हैं। उन्होंने कहा, "इससे मुझे बहुत खुशी मिलती है।"
- मुंबई । बॉलीवुड के लीजेंड और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है और वे मुंबई स्थित अपने घर पहुंच गए है।. उनके घर के बाहर उनके फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे है।. परिवार और डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि उनकी स्थिति स्थिर है,। साथ ही लोगों और मीडिया से गोपनीयता बनाए रखने की अपील की है.। बता दें की 31 अक्टूबर को सांस लेने में तकलीफ के चलते धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.। बुधवार सुबह उन्हें डिस्चार्ज किया गया।. हॉस्पिटल के डॉक्टर प्रोफेसर प्रतीत समदानी ने जानकारी दी, 'धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है.।अब उनका इलाज घर पर जारी रहेगा क्योंकि परिवार ने होम ट्रीटमेंट का निर्णय लिया है. इस बीच उनके घर के बाहर धर्मेंद्र का पोस्टर लिए उनका एक बुजुर्ग फैन दिखाई दिया.। इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @AHindinews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.। धर्मेंद्र की तबियत खराब होने के बाद से ही उनके फैंस चिंता में डूब गए थे.। उनके हॉस्पिटल से घर लौटते ही उनके फैंस उनके घर के सामने उनकी सलामती की दुआ करते हुए नजर आएं।. उनके एक बुजुर्ग फैन ने हाथ में उनका पोस्टर लेकर उनकी सलामती की दुआ की.। इस दौरान ये फैन इमोशनल हो गया और रोने लगा.।
- मुंबई, ।अभिनेता गोविंदा को बुधवार को एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। उन्हें घर पर अचेत अवस्था में पाये जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गोविंदा (61) ने ‘क्रिटी केयर' अस्पताल से बाहर आने के बाद उनका इंतजार कर रहे संवाददाताओं से बात की।गोविंदा ने कहा, “मैं ठीक हूं। मैंने बहुत ज्यादा कसरत की थी और बहुत थक गया था। योग-प्राणायाम अच्छा है। ज्यादा व्यायाम करना मुश्किल है। मैं अपने व्यक्तित्व को और बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा हूं। मुझे लगता है कि योग-प्राणायाम बेहतर है।” अभिनेता ने इलाज के बारे में पूछे जाने पर कहा, “इलाज जारी है। चिकित्सकों ने मुझे दवा दी है।”गोविंदा के कानूनी सलाहकार और मित्र ललित बिंदल घर पर अचेत होने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले गये थे। बिंदल ने बताया, “कल (मंगलवार) रात करीब साढ़े आठ बजे उन्हें (गोविंदा को) बेचैनी महसूस हुई और वह बेहोश हो गए। इसके बाद परिवार ने चिकित्सक से सलाह ली, जिन्होंने कुछ दवा दी। लेकिन उन्हें अब भी कमजोरी महसूस हो रही थी। इसलिए हमने दोबारा चिकित्सक से सलाह ली और उनकी सलाह पर हम उन्हें अस्पताल ले गए। अब उनकी हालत स्थिर है और वह आराम कर रहे हैं। चिकित्सक उनकी देखभाल कर रहे हैं।” पिछले साल अक्टूबर में गोविंदा को उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से कथित तौर पर गोली लगने के बाद क्रिटी केयर अस्पताल ले जाया गया था। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सदस्य गोविंदा को घटना के तीन दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
- मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को बुधवार सुबह दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी और अब वह घर पर ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करेंगे। उनकी सेहत को लेकर तमाम अटकलों के बीच परिवार और डॉक्टर ने यह जानकारी दी। धर्मेंद्र (89) को थोड़े दिन पहले कुछ जांचों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज उन्हें छुट्टी दे दी गयी। हालांकि, उनके परिवार और अस्पताल के अधिकारियों ने इन जांचों या उनकी स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी। धर्मेंद्र के परिवार ने एक बयान जारी कर ‘‘निजता का सम्मान'' करने का आग्रह किया है और लोगों को यह याद दिलाते हुए उनके प्रति सम्मान रखने की अपील की गई है कि ‘‘वह आपसे प्यार करते हैं।'' धर्मेंद्र अपने अधिकतर इंस्टाग्राम वीडियो में प्रशंसकों के लिए अंत में इसी तरह का संदेश देते हैं।उनके बेटे सनी देओल के जनसंपर्क प्रतिनिधि ने एक बयान में कहा, ‘‘धर्मेंद्र जी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह घर पर ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करेंगे। हम मीडिया और आम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे आगे कोई भी अटकल लगाने से बचें और इस दौरान उनकी और उनके परिवार की निजता का सम्मान करें।'' इसमें कहा गया है, ‘‘हम उनके स्वस्थ होने, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं पर आभार जताते हैं। कृपया उनका सम्मान करें क्योंकि वह आपसे प्यार करते हैं।'' अभिनेता का इलाज कर रहे ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि धर्मेंद्र को सुबह करीब 7.30 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने कहा, ‘‘परिवार ने उनका घर पर ही उपचार कराने का फैसला किया है।'' समदानी ने बाद में मीडिया से कहा कि धर्मेंद्र का उपचार घर पर ही चलेगा।धर्मेंद्र के परिवार के करीबी और फिल्म 'जिद्दी' के निर्देशक गुड्डू धनोआ उनसे मिलने उनके घर पहुंचे और उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि वह ठीक हैं। मैं इससे अधिक कुछ नहीं कह सकता।" इस दिग्गज अभिनेता को लेकर विरोधाभासी खबरों के कारण चिंताएं बढ़ गईं। मंगलवार को कुछ खबरों में कहा गया कि उनका निधन हो गया। जैसे ही सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की जाने लगीं, परिवार ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि उन पर इलाज का असर हो रहा है। धर्मेंद्र को वेंटिलेटर पर रखे जाने की खबर आने के बाद से पिछले कुछ दिन से अस्पताल और देओल के घर के बाहर मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ था। धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी और बेटी एशा देओल ने मंगलवार को मीडिया के कुछ वर्गों में उनकी मृत्यु की गलत खबरों की आलोचना की। एशा देओल ने मंगलवार को ‘इंस्टाग्राम' पर लिखा, ‘‘लगता है कि मीडिया जरूरत से ज्यादा सक्रियता दिखा रहा है और झूठी खबरें फैला रहा है। मेरे पिता की हालत स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार की निजता का सम्मान करें। पापा के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।'' अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी ने भी अपने पति धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के बारे में ‘‘गैर-जिम्मेदाराना'' मीडिया कवरेज की मंगलवार को आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘जो कुछ हो रहा है, वह अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जिसे इलाज से लाभ हो रहा है और जिसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उसकी निजता की जरूरत का पूरा सम्मान करें।'' file photo
- नयी दिल्ली. अभिनेता राजकुमार राव ने लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम के जीवन पर आधारित ‘निकम' फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। राव ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम' की स्टोरी पर फिल्म निर्देशन टीम का एक पत्र सोमवार को साझा करते हुए इसकी घोषणा की। हस्तलिखित पत्र में अभिनेता की प्रशंसा की गई।पत्र में लिखा था, ‘‘राज सर... आज सच में यह कहना बहुत मुश्किल है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है क्यूंकि हमने इस बीच आपके साथ कई दिन बिताए हैं, आपको इतनी शांति, ईमानदारी और शालीनता के साथ उज्ज्वल निकम में जान भरते हुए देखा है।'' पत्र की तस्वीर साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा, ‘‘निकम टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद।''अविनाश अरुण द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माता दिनेश विजन हैं और इसमें वामिका गब्बी भी हैं।‘भूल चूक माफ' के बाद राव और गब्बी की जोड़ी इसमें एक बार फिर से देखने को मिलती है।राव की इससे पहले ‘मालिक' फिल्म आई थी जो जुलाई में रिलीज़ हुई और इसका निर्देशन पुलकित ने किया था।
-
मुंबई. जाने-माने अभिनेता धर्मेंद्र की बेटी एशा देओल ने मीडिया से उनके पिता के स्वास्थ्य के बारे में झूठी खबरें प्रसारित नहीं करने का आग्रह करते हुए मंगलवार को कहा कि उनकी ‘‘हालत स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो'' रहा है। धर्मेंद्र (89) मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं।
एशा ने ‘इंस्टाग्राम' पर लिखा, ‘‘लगता है कि मीडिया जरूरत से ज्यादा सक्रियता दिखा रहा है और झूठी खबरें फैला रहा है। मेरे पिता की हालत स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार की निजता का सम्मान करें। पापा के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।'' अभिनेत्री-नेता हेमा मालिनी ने भी अपने पति धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के बारे में ‘‘गैर-जिम्मेदाराना'' मीडिया कवरेज की आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘जो कुछ हो रहा है, वह अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जिस पर इलाज का असर हो रहा है और जिसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उसकी निजता की जरूरत का पूरा सम्मान करें।'' धर्मेंद्र को पिछले कुछ दिन में कई बार दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हेमा मालिनी ने इससे पहले सोमवार रात को शुभचिंतकों से धर्मेंद्र के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया था। हेमा मालिनी ने ‘एक्स' पर लिखा था, ‘‘मैं धरम जी के बारे में चिंता करने के लिए सभी का धन्यवाद करती हूं। वह अस्पताल में निगरानी में हैं। उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है और हम सब उनके साथ हैं। मैं आप सभी से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करने का अनुरोध करती हूं।'' धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल के प्रतिनिधि ने उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा गया था कि ‘शोले' के अभिनेता धर्मेंद्र वेंटिलेटर पर हैं। जनसंपर्क (पीआर) प्रतिनिधि ने कहा था, ‘‘धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। आगे की टिप्पणी और अद्यतन जानकारी उपलब्ध होने पर साझा की जाएगी। सभी से अनुरोध है कि उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें और परिवार के निजता के अधिकार का सम्मान करें।'' हेमा मालिनी, सनी देओल और बॉबी देओल समेत पूरा देओल परिवार इस समय अस्पताल में है। अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान भी परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचे। अभिनेता गोविंदा को भी अस्पताल में देखा गया। - नई दिल्ली। आज हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबर आग की तरह फैली। जिसका खंडन पहले धर्मेंद्र की बेटी और एक्ट्रेस एशा देओल ने किया और अब इस मामले को लेकर सांसद-अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसा करने वालों को आड़े हाथों लिया है।सोमवार से अभिनेता धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है, जिसको लेकर सुपरस्टार सनी देओल ने ही अपडेट दिया है। 11 नवंबर की सुबह धर्मेंद्र की मौत की झूठी खबर तेजी से फैली, जिसको तुरंत ही एशा देओल ने फेक बताकर खारिज किया और हेमा मालिनी ने भी इस मामले पर आपत्ति जताई है। हेमा ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट किया है और लिखा है-''ये जो भी हो रहा है वह अक्षम्य है। जिम्मेदार चैनल ऐसे शख्स के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं, जिसका इलाज की प्रक्रिया ठीक रही है और उसमें असर भी नजर आ रहा है। ये सच में बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है। प्लीज आप सबसे निवेदन है कि हमारे परिवार और निजता का पूरी तरह से सम्मान करें।''हेमा धर्मेंद्र की सेहत पर करीब से नजर रखी हुई हैं और लगातार सोशल मीडिया पर उनकी हेल्थ से जुड़ा अपडेट साझा कर रही हैं। देर रात भी हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर अहम जानकारी साझा की थी।
-
जम्मू। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने रविवार को कहा कि निर्माता-निर्देशक फिल्मों की शूटिंग के लिए फिर से कश्मीर का रुख करने को पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि यह क्षेत्र अपना “खोया हुआ गौरव” फिर से हासिल करेगा। शेट्टी का यह बयान अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के कई महीनों बाद आया है। हमले ने इस इलाके को बुरी तरह से प्रभावित किया था, जिसके बाद सरकार वहां पर्यटन उद्योग में फिर से जान फूंकने की कोशिश कर रही है। बीएसएफ जम्मू के पुरस्कार समारोह के बाद संवाददाताओं से मुखातिब शेट्टी ने कहा, “(कश्मीर में) सौ फीसदी शूटिंग होगी। विक्रम राजदान, शब्बीर बॉक्सवाला और बिनॉय गांधी कश्मीर में इसी साल अपनी फिल्मों की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं। मुझे लगता है कि ये फिल्में अगली गर्मियों तक पूरी हो जाएंगी।” उन्होंने कहा, “हमारा जम्मू-कश्मीर अपना खोया हुआ गौरव फिर से हासिल करेगा और हमेशा गौरवपूर्ण बना रहेगा।” शेट्टी ने जम्मू मैराथन के आयोजन के लिए बीएसएफ की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में शामिल होना उनके लिए सम्मान की बात है। शेट्टी ने 1997 में प्रदर्शित फिल्म ‘बॉर्डर' में बीएसएफ जवान भैरों सिंह की भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा, “अगर लोग मुझे आज जानते हैं, तो वह ‘बॉर्डर' में मेरी भूमिका की वजह से है। मुझे इस किरदार के लिए याद किया जाएगा। यह बीएसएफ द्वारा जम्मू में आयोजित पहली मैराथन है। बीएसएफ हमारी सुरक्षा में अग्रिम पंक्ति पर तैनात रहती है।
-
अभिनय के साथ गायिकी में अपनी पहचान बनाने वाली पिछली सदी के सातवें और आठवें दशक की अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का गुरुवार को निधन हो गया। वह 71 साल की थीं। उनके भाई और संगीतकार ललित पंडित ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें कार्डिक अरेस्ट आया था। 12 जुलाई, 1954 को जन्मी सुलक्षणा संगीत-परिवार से ताल्लुक रखती थीं।
महान शास्त्रीय गायक पंडित जसराज उनके चाचा थे। उनकी तीन बहनें और तीन भाई हैं, जिनमें भाई जतिन-ललित प्रसिद्ध संगीतकार बने। सुलक्षणा ने मात्र नौ वर्ष की उम्र से संगीत सीखना आरंभ कर दिया था। उन्होंने चलते-चलते, उलझन, अपनापन समेत कई फिल्मों में गाना गाया था। साल 1975 में फिल्म 'संकल्प' का गीत 'तू ही सागर है तू ही किनारा' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ गायिका का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। वहीं उलझन, संकल्प, राजा, हेराफेरी, संकोच, अपनापन, खानदान और वक्त समेत अनेक फिल्मों में उन्होंने अभिनय भी किया था। उनका पहला गाना तकदीर (1967) फिल्म में लता मंगेशकर के साथ सात समुंदर पार से.. था।उन्होंने किशोर कुमार और मोहम्मद रफी के साथ संगीत समारोहों में भी गाया। दूर का राही (1971) फिल्म के लिए उन्होंने किशोर कुमार के साथ बेकरार दिल तू गाए जा.. गाया, जिसे तनुजा पर फिल्माया गया था। निजी जीवन की बात करें, तो सुलक्षणा आजीवन अविवाहित रहीं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म उलझन (1975) में अभिनेता संजीव कुमार के साथ स्क्रीन साझा किया था और अपना दिल हार गई थीं। वह उनसे शादी करना चाहती थीं। हालांकि, संजीव ने उनके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। बरसों से वे गुमनाम जिंदगी जी रही थीं। - बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल पेरेंट्स बन गए हैं। इस बात की जानकारी खुद विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर शेयर की।नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने आज यानी 7 नवंबर को बेटे को जन्म दिया है। कैटरीना और विक्की कौशल का यह पहला बच्चा है। बेटा होने की जानकारी खुद विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बच्चे के जन्म के बाद से दोस्त, रिश्तेदार और फैंस लगातार बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। सभी लोगों में खुशी की लहर है।बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर पेरेंट्स बनने की खुशखबरी शेयर की है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए विक्की ने लिखा, "हमारी खुशियों की सौगात आ गई है। अपार प्रेम और कृतज्ञता के साथ, हम अपने नन्हे मेहमान का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर, 2025 - कैटरीना और विक्की" इस पोस्ट के कैप्शन में विक्की ने सौभाग्यपूर्ण और ओम भी लिखा है।
-
कोटा (राजस्थान),। यहां की एक उपभोक्ता अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और एक पान मसाला कंपनी को नोटिस जारी किया है, जिसमें दावा किया गया है कि एक ऐसे उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए “भ्रामक” अभियान चलाया जा रहा है जो जन स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। शिकायतकर्ता भाजपा नेता व अधिवक्ता इंदर मोहन सिंह हनी ने मांग की कि ऐसी हानिकारक वस्तुओं के विज्ञापनों पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए और लोगों को गुमराह करने और ऐसे उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सलमान खान को मिले सरकारी पुरस्कार वापस लिए जाएं। शिकायत के आधार पर कोटा जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने नोटिस जारी किया और मामले की सुनवाई की अगली तारीख दिन 27 नवंबर तक खान और कंपनी से जवाब मांगा। शिकायत में दावा किया गया कि पान मसाला कंपनी और सलमान खान केसर युक्त इलायची और केसर युक्त पान मसाला के विज्ञापनों के माध्यम से लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने दलील दी कि जब केसर की कीमत चार लाख रुपये प्रति किलोग्राम है, तो यह पांच रुपये के पान मसाला पाउच में कैसे उपलब्ध हो सकता है? वकील ने दावा किया कि अभिनेता और कंपनी जनता को गुमराह कर रहे हैं और युवा पान मसाला खाने की ओर आकर्षित होकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। शिकायतकर्ता के वकील रिपुदमन सिंह ने बताया कि पान मसाला कंपनी के ब्रांड एंबेसडर सलमान खान को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।





.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpeg)

.jpg)
.jpg)




.jpg)



