छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में छाए रहेंगे बादल, कहीं-कहीं पड़ सकती है बौछारें...!
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते तीन दिनों से जमकर बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में कुछ जगह भारी तो कई स्थानों पर मध्यम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा 222.3 मिलीमीटर बारिश बालोद जिले में रिकॉर्ड की गई है। लगातार हो रही बारिश की वजह से लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि कोई नया सिस्टम बनते तक आज से बारिश में कमी आएगी।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में बुधवार से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और अधिकतम तापमान 4 डिग्री तक बढ़ेगा। प्रदेशभर में आज भी बादल छाए हुए हैं। मंगलवार को राजधानी रायपुर, दुर्ग, राजनांदगाव और गरियाबंद के आसपास के इलाकों में रुक-रुककर बारिश होती रही। लगातार बारिश से नमी बढ़कर 98 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
बीते 24 घंटे में डौंडीलोहारा में 22 सेंटीमीटर, बालोद में 19 सेंटीमीटर, मोहला में 17 सेंटीमीटर, राजिम, डौंडी, धमतरी में 15-15 सेंटीमीटर, छुरिया व गुरूर में 14 सेंटीमीटर, डोंगरगढ़, कुरूद, राजनांदगांव, मगरलोड में 12-12 सेंटीमीटर, महासमुंद, पाटन में 11-11 सेंटीमीटर, गुंडरदेही में 10 सेंटीमीटर, गरियाबंद में 9 सेंटीमीटर। करतला, दुर्ग, लैलूंगा, भानुप्रतापपुर, अंबागढ़ चौकी, मानपुर, रामानुजनगर में 8-8 सेंटीमीटर, माना, पिथौरा, धरमजयगढ़ में 7-7 सेंटीमीटर, रायपुर, भोपालपट्टनम, अभनपुर, दुर्गकोंदल, रायपुर, चारामा और पुसौर में 6-6 सेंटीमीटर, सरायपाली, खरसिया, नरहरपुर, छुरा, कोंडागांव, रायगढ़ में 5-5 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा कई स्थानों पर 1-4 सेंटीमीटर तक बारिश हुई है।
-file photo







.jpeg)


.jpg)
.jpg)



Leave A Comment