कलेक्टर ने ई-कोर्ट वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष का किया निरीक्षण, अव्यवस्था पर जताई नाराजगी
रायपुर / कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिला चिकित्सालय पंडरी में संचालित ई-कोर्ट वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कक्ष की खिड़की टूटी हुई पाए जाने तथा साफ-सफाई संतोषजनक न होने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की।कलेक्टर डॉ सिंह ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए तथा कहा कि न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों से जुड़े कक्षों की स्थिति व्यवस्थित एवं कार्य के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे कक्षों में अव्यवस्था या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि डॉक्टरों की कोर्ट अपीयरेंस अब वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ही सुनिश्चित की जाए, ताकि समय की बचत हो और चिकित्सकीय सेवाओं पर अनावश्यक प्रभाव न पड़े। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन उपस्थित रहे।






.jpg)




.jpg)
Leave A Comment