उपार्जन केंद्र टेकारी में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की हुई बोहनी

- जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई खरीदी, दो किसानों का धान खरीदकर किया गया शुभारंभ
आरंग। केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा मंदिर हसौद के अंतर्गत संचालित सहकारी साख समिति एवं धान उपार्जन केंद्र टेकारी में शासन के निर्देशानुसार रविवार को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ हुआ। अब निर्धारित अवकाश के दिनों को छोड़कर आगामी 15 जनवरी तक टेकारी सहित प्रदेश के सभी धान उपार्जन केंद्रों में प्रतिदिन किसानों से धान की खरीदी की जाएगी।धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर पूर्वाह्न में सहकारी साख समिति के प्राधिकृत अधिकारी विश्वनाथ नायक एवं समिति प्रभारी महेश साहू ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनपद सदस्य राजू मनहरे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शारदा देवी वर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता कश्यप के प्रतिनिधि हेमंत कश्यप, पूर्व सरपंच गणेश राम लहरे एवं नंद कुमार यादव, शाला विकास समिति टेकारी के अध्यक्ष शंकरलाल वर्मा, किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा तथा ग्रामीण सभा के उपाध्यक्ष प्रवीण वर्मा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर धान बेचने केंद्र पहुंचे ग्राम के पंच रोहित साहू एवं कृषक नरेश उर्फ बुधारू साहू का धान खरीदकर खरीदी की पहली बोहनी की गई। शुभारंभ कार्यक्रम में धान खरीदी केंद्र का अमला भी मौजूद रहा।








.jpeg)

Leave A Comment