कलेक्टर ने पशु चिकित्सा कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की
रायपुर / कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज पशु चिकित्सा कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आधार आधारित उपस्थिति (Aadhaar Based Attendance) की जांच की तथा उपस्थिति पंजी एवं डिजिटल रिकॉर्ड का मिलान किया।कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी नियमित रूप से आधार आधारित उपस्थिति दर्ज करें तथा समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने कार्यालय के स्टोर रूम एवं अन्य कक्षों का भी निरीक्षण किया एवं वहां उपलब्ध दवाइयों, उपकरणों एवं अन्य सामग्रियों की स्थिति की जानकारी ली तथा स्टॉक रजिस्टर का परीक्षण किया।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि पशु चिकित्सा सेवाएं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पशुपालकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए कार्यालय की कार्यप्रणाली सुव्यवस्थित होनी चाहिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन, संयुक्त संचालक पशु स्वास्थ्य सेवाएं डॉ शंकर लाल उइके सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।






.jpg)




.jpg)
Leave A Comment