ब्रेकिंग न्यूज़

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त कर कराया नष्ट

भोपाल से रेलवे के माध्यम से रायपुर पहुंचा था पनीर, पैकिंग पर अंकित थी आगामी तारीख
बिना लेबल और बिल के मिला 150 किलो पनीर, खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई
रायपुर/
आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रेलवे के माध्यम से भोपाल से रायपुर पहुंचे 300 किलोग्राम संदिग्ध पनीर को बाजार में विक्रय होने से पहले ही रोककर नष्ट कराने की कार्रवाई की।
नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन श्री दीपक कुमार अग्रवाल (आईएएस) के निर्देशानुसार त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए जिले के खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही मिलावटी एवं अमानक खाद्य पदार्थों के निर्माण, विक्रय एवं वितरण में संलग्न प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रेलवे के माध्यम से भोपाल से रायपुर विक्रय हेतु लाए गए पनीर की जांच की। जांच के दौरान थर्मोकोल के 6 डिब्बों में कुल 300 किलोग्राम पनीर पाया गया। इनमें से 3 डिब्बों में लगभग 150 किलोग्राम 'भोज मीडियम फैट पनीर' पैक था, जिसकी पैकिंग पर 25 नवंबर 2026 की आगामी तारीख अंकित थी। भविष्य की पैकिंग तारीख अंकित होने के कारण पनीर प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाया गया। उक्त पनीर भोज फूड्स, भोपाल से बालाजी इंटरप्राइजेस, अग्रोहा कॉलोनी, रायपुर द्वारा विक्रय एवं वितरण के लिए मंगाया गया था।
वहीं शेष 3 थर्मोकोल डिब्बों में लगभग 150 किलोग्राम बिना लेबल का पनीर पाया गया। इस पनीर से संबंधित कोई बिल अथवा वाउचर भी उपलब्ध नहीं कराया गया। साथ ही किसी व्यक्ति द्वारा उक्त पनीर पर स्वामित्व का दावा नहीं किया गया, जिससे इसकी गुणवत्ता एवं वैधता संदिग्ध पाई गई।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दोनों प्रकार के पनीर को प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाए जाने पर बाजार में विक्रय एवं वितरण से रोक दिया। इसके पश्चात नगर निगम के वाहन की सहायता से कुल 300 किलोग्राम संदिग्ध पनीर का नष्टीकरण कराया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग नेसंदिग्ध एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों का विक्रय करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english