ब्रेकिंग न्यूज़

 राजस्व पखवाड़ा में 912 प्रकरणों का निराकरण

राजनांदगांव। शासन के निर्देशानुसार जिले में 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक राजस्व पखवाड़ा अंतर्गत ग्रामीण स्तर पर शिविर आयोजित कर नागरिकों की राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में आयोजित राजस्व शिविरों में कुल 1623 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 912 प्रकरणों का त्वरित निराकरण कर दिया गया है। शेष 711 आवेदनों के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविरों में उपस्थित राजस्व अधिकारियों द्वारा नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन सहित भूमि से जुड़े विभिन्न मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। जिला प्रशासन द्वारा आगामी चरणों में भी राजस्व पखवाड़ा आयोजित किए जाने की योजना बनाई गई है। इसके तहत 4 मई से 18 मई 2026 तक एवं 1 जून से 15 जून 2026 तक पुन: शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा आगामी आयोजित शिविरों में पहुंचकर अपनी भूमि संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान प्राप्त करने की अपील की गई है।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english