ब्रेकिंग न्यूज़

 स्वच्छता की दिशा में ग्राम पंचायत टेमरी की अभिनव पहल

0- फीकल स्लज मैनेजमेंट यूनिट से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा को मिला बढ़ावा
रायपुर. ग्राम पंचायत टेमरी में स्थापित 9 केएलडी क्षमता का फीकल स्लज मैनेजमेंट यूनिट ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। पंचायत द्वारा इस इकाई का संचालन प्रभावी ढंग से किया जा रहा है।
राज्य कार्यालय द्वारा ग्राम पंचायत को डी-स्लज वाहन उपलब्ध कराया गया है। इस वाहन के माध्यम से आसपास के लगभग 15 से 20 ग्रामों एवं ग्राम पंचायतों के सेप्टिक टैंकों से स्लज को सुरक्षित रूप से एकत्रित कर एफएसटीपी में वैज्ञानिक विधि से उपचारित किया जा रहा है।
इस पहल से सेप्टिक टैंकों की नियमित एवं सुरक्षित सफाई सुनिश्चित हुई है। साथ ही खुले में गंदगी फैलने तथा जल स्रोतों के प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है। पर्यावरण अनुकूल उपचार प्रणाली के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों में भी कमी आई है।
ग्राम पंचायत द्वारा इस व्यवस्था के संबंध में लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक ग्रामीण इस सेवा का लाभ लेने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english