ब्रेकिंग न्यूज़

महापौर के नेतृत्व में  दिया पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक सन्देश

-नगर निगम रायपुर का मोर खारून मोर सम्मान सफाई महाअभियान
--जीवन दायिनी खारून मईया की सफाई करके स्वच्छ रखना हम सबका सामूहिक दायित्व है- महापौर  
रायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम के मोर खारून मोर सम्मान सफाई महाअभियान में महादेवघाट में महापौर श्रीमती मीनल चौबे की अपील पर नगर निगम के सभी जनप्रतिनिधि वार्ड पार्षदगण जुटे और आयुक्त श्री संबित मिश्रा की उपस्थिति में लगभग 600 सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों सहित खारून मईया को जलकुम्भी से मुक्त करने समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से सफाई श्रमदान कर जन - जन को महापौर श्रीमती मीनल चौबे के नेतृत्व में स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश दिया.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर की जीवनदायिनी खारून मईया की सफाई कर उसे स्वच्छ रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसे हम सब मिलकर अवश्य पूरा करेंगे. सफाई को बनाये रखने सभी नागरिक नदी के भीतर गन्दगी, कचरा, पॉलीथिन, पूजन सामग्री ना डालें और सफाई बनाये रखने सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाएं. नगर निगम रायपुर ने खारून की सफाई करवाकर अपना दायित्व निभाया है, अब नागरिकों को खारून नदी को स्वच्छ बनाये रखने सहभागिता दर्ज करवानी है. खारून नदी की सफाई के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिली, तो जवाबदेही तय करवाकर सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी.
नगर निगम रायपुर के एमआईसी सदस्य श्री मनोज वर्मा ने कहा कि पहली बार जीवन दायिनी खारून मईया की सफाई का महाभियान महापौर श्रीमती मीनल चौबे के नेतृत्व में रायपुर नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा है, जिसमें सभी नगरवासी आगे आकर रायपुर की जीवनदायिनी खारून मईया को स्वच्छ बनाने अवश्य जुड़ें.
आज नगर निगम रायपुर के मोर खारून मोर सम्मान सफाई महाअभियान में महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री संबित मिश्रा सहित प्रमुख रूप से नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, एमआईसी सदस्य श्रीमती सरिता आकाश दुबे, श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, सर्वश्री महेंन्द्र खोडियार, मनोज वर्मा, अमर गिदवानी, भोलाराम साहू, नन्दकिशोर साहू, खेम कुमार सेन, जोन 1 अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, जोन 3 अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ प्रमोद साहू, जोन 4 अध्यक्ष श्री मुरली साहू, जोन 5 अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, जोन 6 अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 7 अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा,जोन 8 अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, जोन 9 अध्यक्ष श्री गोपेश साहू, वार्ड पार्षद सर्व श्री महेन्द्र औसर,अर्जुन यादव, श्रीमती प्रभा मनोज विश्वकर्मा, श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, सर्वश्री आशु चन्द्रवंशी, आनंद अग्रवाल,देवदत्त द्विवेदी, राजेश कुमार देवांगन, मोहन साहू, सोहन साहू, नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय, जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, सभी जोन कमिश्नरों, सभी कार्यपालन अभियंताओं, स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता श्री योगेश कडु, सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों, स्वच्छता निरीक्षकों, लगभग 600 से अधिक सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों ने सामाजिक संगठनों के स्वयंसेवकों, पर्यावरण प्रेमियों, वरिष्ठ नागरिकों, नवयुवकों, आमजनों ने मिलकर सफाई श्रमदान महाभियान चलाकर जीवनदायिनी खारून मईया को महापौर श्रीमती मीनल चौबे के नेतृत्व में जलकुम्भी दर्जनों टाटा एस वाहनों में भरकर उसका तत्काल परिवहन करवाकर जनजन को समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश दिया. 
साथ ही समस्त नगरवासियों से राजधानी शहर शहर को स्वच्छ, सुन्दर, विकसित,  स्वस्थ और हरित शहर बनाने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील रायपुर नगर पालिक निगम की ओर से महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री संबित मिश्रा, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, पार्षदों द्वारा की गयी.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english