ब्रेकिंग न्यूज़

अभनपुर में 'सक्षम' कार्ययोजना पर संकुल समन्वयकों की उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

अकादमिक सत्र 2026-27 में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने 18 बिंदुओं पर बनी रणनीति  
रायपुर।अकादमिक सत्र 2026-27 में शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से अभनपुर विकासखंड की वार्षिक अकादमिक कार्ययोजना 'सक्षम' के अंतर्गत संकुल समन्वयकों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन इग्नाइट प्राइमरी स्कूल, अभनपुर में किया गया। कार्यशाला के लिए अकादमिक और तकनीकी सहयोग अजीम प्रेमजी फाउंडेशन का रहा।
कार्यशाला में विकासखंड के समस्त संकुल समन्वयकों और विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा के अनुरूप विकासखंड की अकादमिक प्राथमिकताओं को जमीनी स्तर पर लागू करना था।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती धनेश्वरी साहू ने सत्र की शुरुआत में वार्षिक प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने वर्तमान सत्र में अकादमिक लक्ष्य आधारित प्रोजेक्ट्स के माध्यम से नवाचार अपनाने और उनकी सतत समीक्षा पर जोर दिया।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती धनेश्वरी साहू ने कहा कि संकुल समन्वयक शिक्षा विभाग की धुरी हैं। उनकी सक्रिय भूमिका और समयबद्ध समीक्षा से ही अभनपुर विकासखंड अकादमिक उपलब्धियों में जिला और प्रदेश में अग्रणी स्थान प्राप्त कर सकेगा। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शालाओं, संकुलों और शिक्षकों को सम्मानित करने की प्रतिबद्धता भी जताई।
कार्यशाला में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती भावना नरेटी, श्री राजेश कुमार साहू, विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक श्री राकेश कुमार साहू तथा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से मयंक मिश्रा, मालविका श्रीवास्तव और कविता शुक्ला उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english