ब्रेकिंग न्यूज़

 पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

 दुर्ग / अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा सत्र 2026-27 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) हेतु ऑनलाइन पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन किए जाएंगे।
       सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रवृत्ति के नवीनीकरण आवेदन के लिए पोर्टल 20 जून 2026 से तथा नवीन आवेदनों के लिए 01 अगस्त 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। विद्यार्थी निर्धारित समय-सीमा के भीतर विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। नवीनीकरण आवेदनों की अंतिम तिथि 30 जून 2026 तथा नवीन आवेदनों की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं स्वीकृति निर्धारित समयावधि में संस्थाओं एवं जिला स्तर पर किया जाएगा, ताकि छात्रवृत्ति राशि का वितरण जनवरी 2027 तक पूर्ण किया जा सके। योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के पालकों की वार्षिक आय सीमा 2.50 लाख रुपये तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 1 लाख रुपये निर्धारित है। आवेदन के लिए स्थायी जाति प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र, पिछले वर्ष की अंकसूची एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य होंगे। विद्यार्थी आवेदन करते समय अपने आधार सीडेड एवं सक्रिय बैंक खाते की जानकारी सही-सही दर्ज करें। छात्रवृत्ति राशि पीएफएमएस (PFMS) के माध्यम से सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी। वर्ष 2025-26 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को एनएसपी पोर्टल से ओटीआर (वन टाईम रजिस्ट्रेशन) प्राप्त करना आवश्यक है। वर्ष 2026-27 में नवीन संस्था के संस्था प्रमुख (एचओआई) एवं संस्था के छात्रवृत्ति प्रभारी का बायोमेट्रिक अथेनटीकेशन किया जाना अनिवार्य होगा।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english