ब्रेकिंग न्यूज़

 अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के सफल आयोजन के लिए बैठक आयोजित

बिलासपुर. 1 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम  के सफल आयोजन के लिए समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक श्री तिलकेश प्रसाद भावे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों हेतु संचालित संस्थाओं एव पेंशनर संघटन एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।   
  बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 सितंबर 2026 को सवेरे 11 बजे अनुभव भवन, बृहस्पति बाजार, बिलासपुर में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें कुर्सी दौड़, मटका फोड़, बकेट बॉल, पासिंग बॉल सहित विभिन्न गतिविधियां शामिल होंगी। 1 अक्टूबर को सवेरे 9.30 बजे से पंजीयन, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभा गृह शनिचरी बिलासपुर में होगा। इस अवसर पर विशेष आवश्यकता वाले चिन्हांकित वरिष्ठजनों को वॉकर, स्टिक, श्रवण यंत्र तथा व्हील चेयर परीक्षण के बाद प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान पर विशेष चर्चा की गई। 
  इस अवसर पर उप नियंत्रक श्रीमती बबीता कमलेश, सहायक संचालक श्री सुमित केशरवानी, परिवीक्षा अधिकारी श्रीमती सरस्वती अग्रवाल एवं संस्थाओं से श्रीमती सत्यभामा अवस्थी, श्री राकेश जैन, श्री बालगोविंद अग्रवाल, श्री नित्यानंद अग्रवाल, श्री राजेंद्र कश्यप, श्री रंजन प्रधान, श्री प्रशांत मोकाशे, श्री श्याम तिवारी, श्री वी.के. सिंह, श्री प्रशांत द्विवेदी, निरंकार तिवारी, अशोक अग्रवाल, आकांक्षा साहू, सौरभ दीवान सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। 
 

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english