ब्रेकिंग न्यूज़

गणपति आराधना में महिला पत्रकारों की सहभागिता, घर से बनाकर लाईं भोग के पकवान

रायपुर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब में इस वर्ष विशेष थीम पर गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। गणेश उत्सव के पांचवें दिन महिला पत्रकार साथियों ने संयुक्त सचिव निवेदिता साहू के नेतृत्व में  रायपुर प्रेस क्लब में विराजे भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर आराधना की।
इस अवसर पर महिला पत्रकार साथियों ने भगवान गणेश के भोग के लिए अपने घरों से बनाए गए विभिन्न प्रकार के पकवान एवं मिष्ठान्न भी साथ लाए और श्रद्धापूर्वक भगवान गणेश को भोग अर्पित किया। महिला पत्रकारों की सहभागिता से गणेश उत्सव में पारिवारिक आत्मीयता और पत्रकार बिरादरी की सामूहिक भागीदारी का भाव नजर आया।
रायपुर प्रेस क्लब द्वारा इस वर्ष गणेश उत्सव को हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष की थीम पर मनाया जा रहा है। इसी थीम के अनुरूप प्रेस क्लब की विशेष साज-सज्जा की गई है। उत्सव में पत्रकार साथियों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग दिनों में पत्रकारिता की विभिन्न विधाओं और पत्रकार बिरादरियों को भगवान गणेश की सेवा एवं आराधना का अवसर दिया जा रहा है।
इसी क्रम में रविवार, 20 सितंबर को वीडियो पत्रकार साथी भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करेंगे और संध्या आरती में सहभागी होंगे। रायपुर प्रेस क्लब ने सभी पत्रकार साथियों से शाम 7:30 बजे होने वाली संध्या आरती में शामिल होने का आह्वान किया है।
इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु , संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े  वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट नरेंद्र बंगाले,सहित महिला पत्रकार अनुराधा गुप्ता, मीनल शर्मा, अंबिका मिश्रा, शगुफ्ता शिरीन, विनीता मंडल, रिया साहू, अंकिता टाटिया, जानकी, सुधा बाग एवं सैयद सलमा, गणेशी उपस्थित रहीं।
रायपुर प्रेस क्लब ने सभी पत्रकार साथियों से अपील की है कि वे गणेश उत्सव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और शाम 7:30 बजे की संध्या आरती में शामिल होकर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english