सुबह उठते ही एड़ियों में दर्द और अकड़न होती है? मोबिलिटी बढ़ाने के लिए करें ये 3 स्ट्रेच
सुबह उठते ही टखनों में जकड़न होना एक आम समस्या है। इसका कारण रातभर शरीर की कम मूवमेंट, ब्लड सर्कुलेशन धीमा होना या अर्थराइटिस, प्लांटर फैसीसाइटिस और काफ मसल्स का टाइट होना हो सकता है। सिंपल मोबिलिटी स्ट्रेच से कई मरीजों को काफी राहत मिली है। ये एक्सरसाइज जॉइंट में लुब्रिकेशन बढ़ाती हैं, ब्लड फ्लो बेहतर करती हैं और फ्लेक्सिबिलिटी सुधारती हैं। इन्हें रोज सुबह उठते ही करें। हर स्ट्रेच को 20 से 30 सेकंड तक होल्ड करें और गहरी सांस लेते रहें। अगर पहले से कोई चोट या क्रॉनिक बीमारी है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। इ
1. एंकल सर्कल्स
-बिस्तर के किनारे बैठें या कुर्सी पकड़कर खड़े हो जाएं।
-एक पैर जमीन से ऊपर उठाएं, घुटना थोड़ा मोड़ा रखें।
-अब टखने को धीरे-धीरे 10 बार घड़ी की दिशा में और 10 बार उल्टी दिशा में घुमाएं।
-यह मूवमेंट जॉइंट और टेंडन को एक्टिव करता है, रात की जकड़न को कम करता है और टखने में मौजूद लिक्विड के सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। फिर दूसरा पैर बदलें।
2. तौलिये से काफ स्ट्रेच करें-
-पीठ के बल लेट जाएं और पैर को सीधा रखें।
-एक पैर के पंजे में तौलिया या बेल्ट डालें।
-अब तौलिए को हल्के से अपनी तरफ खींचें, घुटना सीधा रखें।
-काफ मसल और एड़ी के पास गहरी स्ट्रेच महसूस होगी।
-झटके न दें। हर पैर पर 3 बार दोहराएं।
-टाइट काफ मसल्स टखनों पर दबाव डालती हैं, यह स्ट्रेच चलने में जरूरी फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाती है।
3. अल्फाबेट राइटिंग विद एंकल
- आराम से बैठें और अपने पैर के अंगूठे से हवा में A से Z तक अक्षर लिखें।
-धीरे-धीरे और कंट्रोल के साथ करें।
-इस एक्सरसाइज से टखने की हर दिशा में मूवमेंट होती है और लंबे समय तक बैठने या गलत चाल से बने असंतुलन को ठीक करने में मदद मिलती है।
निष्कर्ष:
एड़ी का दर्द दूर करने के लिए नियमितता बहुत जरूरी है। साथ में सही फुटवियर पहनें, पानी पर्याप्त पिएं और हल्दी जैसे एंटीइंफ्लामेटरी फूड्स को डाइट में शामिल करें। अगर जकड़न लगातार बनी रहती है, तो यह गाउट या टेंडोनाइटिस का संकेत हो सकता है, ऐसे में डॉक्टर से जांच कराएं।




.jpg)




Leave A Comment