छोटी सी राई में छुपा है सेहत का राज, हर समस्या का कर सकती है इलाज!
भारतीय घरों में सब्जी में तड़का लगाने से लेकर हर तरह के अचार में राई का प्रयोग किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि राई सिर्फ तड़का लगाने के काम ही नहीं आती, यह एक गुणकारी हर्ब भी है जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है।आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि राई किन बीमारियों में फायदेमंद है और इसका कैसे इस्तेमाल किया जाए।
सिर दर्द हो जाएगा छू मंतर!
राई के बारीक दाने सिर दर्द और माइग्रेन में काफी लाभकारी माने जाते हैं। राई में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम होता है जो हमारे नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करता है। किसी भी तरह के सिर दर्द से जूझ रहे लोगों को राई का सेवन करने के अलावा इसे पीसकर माथे पर लगाना चाहिए. इससे काफी आराम मिलता है।
सूजन और मोच में लाभकारी
राई के औषधीय गुण सूजन को कम करने में मदद करते हैं। शरीर के किसी भी हिस्से पर सूजन आने पर राई को पीसकर इसका लेप लगाना चाहिए। इसके अलावा मोच आने पर भी आप इसे पीसकर अरंड के पत्ते पर इसका लेप लगाकर गुनगुना करके दर्द वाली जगह पर बांध सकते हैं। इससे काफी आराम मिलेगा।
वात-पित्त में फायदेमंद
राई के दाने वात, पित्त और कफ को नियंत्रित करने में भी कारगर है।
वजन घटाना है तो राई की मदद लें
राई में कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर की मात्रा होती है इसलिए यह वजन घटाने में भी मदद करती है।
राई से चमक उठेगा चेहरा
राई को रात भर पानी में भिगोकर सुबह इस पानी को त्वचा पर लगाने से त्वचा की कई तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं, क्योंकि राई में मायरोसीन, सिनिग्रिन जैसे तत्व पाए जाते हैं।






.jpg)
.jpg)
.jpeg)
Leave A Comment