उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में महिला की चाकू घोंपकर हत्या, पति गिरफ्तार
नयी दिल्ली। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के केएन काटजू मार्ग इलाके में 28 वर्षीय एक महिला की उसके पति ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि आरोपी की पहचान अकबर (30) के रूप में हुई तथा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया, आरोपी पति नशे का आदी है। वह हमेशा अपनी पत्नी से पैसे की मांग करता था। शुक्रवार को दोनों के बीच बहस हुई और आरोपी ने रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से उस पर हमला कर दिया। केएन काटजू मार्ग पुलिस थाने के अधिकारियों को महिला को चाकू मारने की सूचना मिली। महिला को बीएसए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केएन काटजू मार्ग पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।









.jpg)
Leave A Comment