रक्षा खरीद परिषद ने 87 अरब 22 करोड रूपये की खरीद को मंजूरी दी
-वायुसेना के लिए 106 बुनियादी प्रशिक्षु विमान भी शामिल
नई दिल्ली। रक्षा खरीद परिषद ने आठ हजार सात सौ 22 करोड़ रुपये से अधिक के खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इनमें भारतीय वायुसेना के लिए एक सौ छह बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट की खरीद के प्रस्ताव शामिल हैं।
यह फैसला आत्मनिर्भर भारत अभियान को आगे बढ़ाने के लिए स्वदेश में उत्पादन कर सैन्य बलों को मजबूत करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में परिषद की बैठक में लिया गया। हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड-एचएएल ने बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट प्रोटोटाइप का विकास सफलतापर्वक कर लिया है और प्रमाणन प्रक्रिया जारी है, इसलिए परिषद ने इस कम्पनी से ये विमान खरीदने की मंजूरी दी है। इससे वायुसेना की मौलिक प्रशिक्षण की आवश्यकताएं पूरी हो सकेंगी। प्रमाणन के बाद शुरू में हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स से 70 विमान खरीदे जाएंगे। शेष 36 की खरीद बाद में की जाएगी।
रक्षा खरीद परिषद ने नौसेना की क्षमता में सुधार के लिए बीएचईएल से सुपर रैपिड गन माउंट के उन्नत संस्करण की खरीद को भी मंजूरी दे दी है। इसके उन्नत संस्करण ने मिसाइलों और तेजी से हमला करने वाले विमानों जैसे तेज पैंतरेबाजी लक्ष्यों के खिलाफ प्रदर्शन करने की क्षमता को बढ़ाया है। इसके अलावा, परिषद ने भारतीय सेना के लिए गोला बारूद के 125 मिली मीटर कवच भेदी फिन स्टैबिलाइज्ड डिस्कारडिंग सेबोट गोला-गारूद की खरीद की मंजूरी दे दी। खरीदे जाने वाले गोला-बारूद में 70 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री होगी।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment