मुखर्जी की हालत नाजुक बनी हुई है: अस्पताल
नयी दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और वह जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं। सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने बुधवार को एक बयान में कहा, प्रणब मुखर्जी का स्वास्थ्य नाजुक बना हुआ है। इस समय उनकी हालत स्थिर है और वह वेंटिलेटर पर हैं।'' अस्पताल ने मंगलवार को बताया था कि प्रणब मुखर्जी की हालत नाजुक है और उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है। इससे एक दिन पहले उनके मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment