अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी महिलाएं
जयपुर,। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाएं एवं बालिकाएं राजस्थान रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उनके अनुसार इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए हैं। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की कार्यकारी निदेशक (यातायात) डॉ. ज्योति चौहान ने एक बयान में बताया कि आठ मार्च को सभी महिलाएं एवं बालिकाएं राजस्थान रोडवेज की समस्त साधारण एवं द्रुतगामी (एक्सप्रेस) बसों (वातानुकूलित एवं वोल्वो के अतिरिक्त) में राज्य की सीमा में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

.jpg)







.jpg)
Leave A Comment